HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5

Official Haryana Board Solutions for Class 10 Maths: Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables using the official curriculum guides for Class 10 Maths. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Maths: Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables

View or download the dedicated Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.

Question 1: निम्नलिखित रैखिक समीकरणों के युग्मों में से किसका एक अद्वितीय हल है, किसका कोई हल नहीं है या किसके अपरिमित रूप से अनेक हल हैं। अद्वितीय हल की स्थिति में, उसे वज्र-गुणन विधि से ज्ञात कीजिए।

Question 1 (i): x – 3y – 3 = 0
3x – 9y – 2 = 0

Answer:

यहां पर, a1 = 1, b1 = −3, c1 = −3
a2 = 3, b2 = −9, c2 = −2
\( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{1}{3} \), \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{1}{3} \), \( \frac{c_1}{c_2} \) = \( \frac{3}{2} \)
क्योंकि \( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{b_1}{b_2} \) ≠ \( \frac{c_1}{c_2} \)
अतः दिए गए रैखिक समीकरण युग्म का कोई हल नहीं है।

Exam Tips:

a) When a1/a2 = b1/b2 but c1/c2 is different, the lines are parallel and have no solution.
b) Compare a1/a2 and b1/b2 first, and only then bring in c1/c2.

 

Question 1 (ii): 2x + y = 5
3x + 2y = 8

Answer:

यहां पर, 2x + y − 5 = 0 और 3x + 2y − 8 = 0
a1 = 2, b1 = 1, c1 = −5
a2 = 3, b2 = 2, c2 = −8
\( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{2}{3} \), \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{1}{2} \)
क्योंकि \( \frac{a_1}{a_2} \) ≠ \( \frac{b_1}{b_2} \), अतः दिए गए युग्म का अद्वितीय हल है।

अब वज्र-गुणन विधि से:
\( \frac{x}{(1)(−8) − (2)(−5)} \) = \( \frac{y}{(−5)(3) − (−8)(2)} \) = \( \frac{1}{(2)(2) − (3)(1)} \)
या \( \frac{x}{2} \) = \( \frac{y}{1} \) = \( \frac{1}{1} \)
अतः x = 2 और y = 1
अतः अभीष्ट हल x = 2 व y = 1

Exam Tips:

a) Check that a1/a2 ≠ b1/b2 before using the cross-multiplication method.
b) Keep the signs of c1 = −5 and c2 = −8 when setting up the cross-multiplication pattern.
c) Verify the answer: 2(2) + 1 = 5 and 3(2) + 2(1) = 8.

 

Question 1 (iii): 3x – 5y = 20
6x – 10y = 40

Answer:

यहां पर, 3x − 5y − 20 = 0 और 6x − 10y − 40 = 0
a1 = 3, b1 = −5, c1 = −20
a2 = 6, b2 = −10, c2 = −40
\( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{3}{6} \) = \( \frac{1}{2} \), \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{−5}{−10} \) = \( \frac{1}{2} \), \( \frac{c_1}{c_2} \) = \( \frac{−20}{−40} \) = \( \frac{1}{2} \)
क्योंकि \( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{c_1}{c_2} \)
अतः दिए गए रैखिक समीकरण युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।

Exam Tips:

a) When all three ratios are equal, the two equations represent the same line and have infinitely many solutions.
b) The second equation is the first equation multiplied by 2, which is a quick check.

 

Question 1 (iv): x – 3y – 7 = 0
3x – 3y – 15 = 0

Answer:

यहां पर, a1 = 1, b1 = −3, c1 = −7
a2 = 3, b2 = −3, c2 = −15
\( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{1}{3} \), \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{−3}{−3} \) = 1
क्योंकि \( \frac{a_1}{a_2} \) ≠ \( \frac{b_1}{b_2} \), अतः दिए गए युग्म का अद्वितीय हल है।

अब वज्र-गुणन विधि से:
\( \frac{x}{(−3)(−15) − (−3)(−7)} \) = \( \frac{y}{(−7)(3) − (−15)(1)} \) = \( \frac{1}{(1)(−3) − (3)(−3)} \)
या \( \frac{x}{45 − 21} \) = \( \frac{y}{−21 + 15} \) = \( \frac{1}{−3 + 9} \)
या \( \frac{x}{24} \) = \( \frac{y}{−6} \) = \( \frac{1}{6} \)
अतः x = 4 और y = −1
अतः अभीष्ट हल x = 4 व y = −1

Exam Tips:

a) The ratio test 1/3 ≠ 1 confirms that this pair has a unique solution.
b) Keep the negative signs of the coefficients inside each bracket of the cross-multiplication pattern.
c) Substitute x = 4 and y = −1 in both equations: 4 − 3(−1) − 7 = 0 and 3(4) − 3(−1) − 15 = 0.

 

Question 2:

Question 2 (i): a और b के किन मानों के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होंगे?
2x + 3y = 7
(a – b)x + (a + b)y = 3a + b – 2

Answer:

यहां पर, 2x + 3y − 7 = 0 ...(i)
(a − b)x + (a + b)y − (3a + b − 2) = 0 ...(ii)
a1 = 2, b1 = 3, c1 = −7
a2 = a − b, b2 = a + b, c2 = −(3a + b − 2)

अपरिमित रूप से अनेक हल के लिए आवश्यक है कि \( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{b_1}{b_2} \) = \( \frac{c_1}{c_2} \)
अतः \( \frac{2}{a − b} \) = \( \frac{3}{a + b} \)
या 2(a + b) = 3(a − b)
या a − 5b = 0 ...(1)
तथा \( \frac{2}{a − b} \) = \( \frac{7}{3a + b − 2} \)
या 2(3a + b − 2) = 7(a − b)
या a − 9b + 4 = 0 ...(2)

समीकरण (1) और (2) को वज्र-गुणन विधि से हल करने पर a = 5 और b = 1 प्राप्त होते हैं।
अतः a = 5 और b = 1 के लिए दिए गए रैखिक समीकरण युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होंगे।

Exam Tips:

a) For infinitely many solutions, all three ratios a1/a2, b1/b2 and c1/c2 must be equal.
b) Write c2 with its sign, that is c2 = −(3a + b − 2), when the equation is in the form ax + by + c = 0.
c) Verify with a = 5, b = 1: the ratios become 2/4 = 3/6 = 7/14 = 1/2.
d) Solving a − 5b = 0 with a − 9b + 4 = 0 gives b = 1 and a = 5 directly.

 

Question 2 (ii): k के किस मान के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म का कोई हल नहीं है?
3x + y = 1
(2k – 1)x + (k – 1)y = 2k + 1

Answer:

यहां पर, 3x + y − 1 = 0 ...(i)
(2k − 1)x + (k − 1)y − (2k + 1) = 0 ...(ii)
a1 = 3, b1 = 1, c1 = −1
a2 = 2k − 1, b2 = k − 1, c2 = −(2k + 1)

कोई भी हल न होने के लिए आवश्यक है कि \( \frac{a_1}{a_2} \) = \( \frac{b_1}{b_2} \) ≠ \( \frac{c_1}{c_2} \)
अतः \( \frac{3}{2k − 1} \) = \( \frac{1}{k − 1} \)
या 3(k − 1) = 2k − 1
या 3k − 2k = −1 + 3
या k = 2
जांच: k = 2 पर \( \frac{c_1}{c_2} \) = \( \frac{−1}{−5} \) = \( \frac{1}{5} \) ≠ 1, अतः हल नहीं है।
अतः k = 2 के लिए दिए गए रैखिक समीकरण युग्म का कोई हल नहीं होगा।

Exam Tips:

a) Parallel lines have equal a and b ratios but a different c ratio, so they never meet.
b) Form the equation a1/a2 = b1/b2 first, since it does not involve c and gives k directly.
c) Check the c ratio at the final value of k to make sure it differs from the other two ratios.

 

Question 3: निम्नलिखित रैखिक समीकरणों के युग्म को प्रतिस्थापन एवं वज्र-गुणन विधियों से हल कीजिए। किस विधि को आप अधिक उपयुक्त मानते हैं?
8x + 5y = 9
3x + 2y = 4

Answer:

यहां पर, 8x + 5y − 9 = 0 ...(i)
3x + 2y − 4 = 0 ...(ii)

प्रतिस्थापन विधि:
समीकरण (i) से y = \( \frac{9 − 8x}{5} \)
इसे समीकरण (ii) में रखने पर, 3x + 2\( \left( \frac{9 − 8x}{5} \right) \) − 4 = 0
या 15x + 2(9 − 8x) − 20 = 0 (दोनों ओर 5 से गुणा करने पर)
या 15x + 18 − 16x − 20 = 0
या −x − 2 = 0
या x = −2
x का मान समीकरण (i) में रखने पर, 8(−2) + 5y − 9 = 0
या 5y = 25
या y = 5
अतः अभीष्ट हल x = −2 व y = 5

वज्र-गुणन विधि:
a1 = 8, b1 = 5, c1 = −9; a2 = 3, b2 = 2, c2 = −4
\( \frac{x}{(5)(−4) − (2)(−9)} \) = \( \frac{y}{(−9)(3) − (−4)(8)} \) = \( \frac{1}{(8)(2) − (3)(5)} \)
या \( \frac{x}{−20 + 18} \) = \( \frac{y}{−27 + 32} \) = \( \frac{1}{16 − 15} \)
या \( \frac{x}{−2} \) = \( \frac{y}{5} \) = \( \frac{1}{1} \)
अतः x = −2 और y = 5

अतः वज्र-गुणन विधि अधिक उपयुक्त है, क्योंकि इसमें भिन्नों की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Exam Tips:

a) Substitution creates fractions with denominator 5, so multiply every term by 5 carefully.
b) Cross-multiplication avoids fractions here because a1b2 − a2b1 = 1.
c) Verify: 8(−2) + 5(5) = 9 and 3(−2) + 2(5) = 4.
d) Choose the method by the coefficients: small integer coefficients favour cross-multiplication.

 

Question 4: निम्नलिखित समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिए

Question 4 (i): एक छात्रावास के मासिक व्यय का एक भाग नियत है तथा शेष इस पर निर्भर करता है कि छात्र ने कितने दिन भोजन लिया है। जब एक विद्यार्थी A को, जो 20 दिन भोजन करता है, 1000 रु० छात्रावास के व्यय के लिए अदा करने पड़ते हैं, जबकि एक विद्यार्थी B को, जो 26 दिन भोजन करता है छात्रावास के व्यय के लिए 1180 रु० अदा करने पड़ते हैं। नियत व्यय और प्रतिदिन के भोजन का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना छात्रावास का मासिक नियत व्यय = x रु०
और छात्र के प्रतिदिन के भोजन का व्यय = y रु०
प्रश्नानुसार रैखिक समीकरण युग्म होंगे:
x + 20y = 1000 (विद्यार्थी A के लिए) ...(i)
x + 26y = 1180 (विद्यार्थी B के लिए) ...(ii)

समीकरण (ii) में से समीकरण (i) घटाने पर, 6y = 180
या y = 30
y का मान समीकरण (i) में रखने पर, x + 20(30) = 1000
या x = 1000 − 600 = 400

अतः छात्रावास का मासिक नियत व्यय = 400 रु० और छात्र के प्रतिदिन के भोजन का व्यय = 30 रु०

Exam Tips:

a) Each student gives one equation, so the two students give a pair of linear equations.
b) Subtracting the two equations removes x and leaves 6y = 180.
c) Verify: 400 + 20 × 30 = 1000 and 400 + 26 × 30 = 1180.
d) The fixed cost is the constant part, which does not depend on the number of days.

 

Question 4 (ii): एक भिन्न \( \frac{1}{3} \) हो जाती है, जब उसके अंश से 1 घटाया जाता है और वह \( \frac{1}{4} \) हो जाती है, जब हर में 8 जोड़ दिया जाता है। वह भिन्न ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना भिन्न = \( \frac{x}{y} \)
प्रश्नानुसार, \( \frac{x − 1}{y} \) = \( \frac{1}{3} \)
या 3x − 3 = y
या 3x − y = 3 ...(i)
तथा \( \frac{x}{y + 8} \) = \( \frac{1}{4} \)
या 4x = y + 8
या 4x − y = 8 ...(ii)

समीकरण (ii) में से समीकरण (i) घटाने पर, x = 5
x = 5 को समीकरण (i) में रखने पर, 3(5) − y = 3
या y = 12

अतः अभीष्ट भिन्न = \( \frac{5}{12} \)

Exam Tips:

a) Multiply both sides by the denominator to remove the fractions before forming equations.
b) Subtracting equation (i) from (ii) eliminates y and gives x = 5 directly.
c) Verify: \( \frac{5 − 1}{12} \) = \( \frac{1}{3} \) and \( \frac{5}{12 + 8} \) = \( \frac{1}{4} \).

 

Question 4 (iii): यश ने एक टेस्ट में 40 अंक अर्जित किए, जब उसे प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिले तथा अशुद्ध उत्तर पर 1 अंक की कटौती की गई। यदि उसे सही उत्तर पर 4 अंक मिलते तथा अशुद्ध उत्तर पर 2 अंक कटते, तो यश 50 अंक अर्जित करता। टेस्ट में कितने प्रश्न थे?

Answer:

माना यश के टेस्ट में सही उत्तरों की संख्या = x
और अशुद्ध उत्तरों की संख्या = y
प्रश्नानुसार रैखिक समीकरण युग्म होंगे:
3x − y = 40 ...(i)
4x − 2y = 50 ...(ii)
समीकरण (ii) को 2 से भाग देने पर, 2x − y = 25 ...(iii)
समीकरण (i) में से समीकरण (iii) घटाने पर, x = 15
x = 15 को समीकरण (i) में रखने पर, 3(15) − y = 40
या y = 5

अतः टेस्ट में प्रश्नों की कुल संख्या = x + y = 15 + 5 = 20

Exam Tips:

a) Use x for correct answers and y for wrong answers, so each marking scheme gives one equation.
b) Divide 4x − 2y = 50 by 2 before subtracting, which makes the elimination simpler.
c) Verify: 3(15) − 5 = 40 and 4(15) − 2(5) = 50.

 

Question 4 (iv): एक राजमार्ग पर दो स्थान A और B, 100 km की दूरी पर हैं। एक कार A से तथा दूसरी कार B से एक ही समय चलना प्रारंभ करती है। यदि ये कारें भिन्न-भिन्न चालों से एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे 5 घंटे पश्चात मिलती हैं और यदि ये विपरीत दिशा में चलती हैं तो वे 1 घंटे पश्चात् मिलती हैं। दोनों कारों की चाल ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना स्थान A से चलने वाली कार की चाल = u km/h
और स्थान B से चलने वाली कार की चाल = v km/h (मानते हुए कि A से चलने वाली कार तेज़ है)

एक ही दिशा में चलने पर, 5 घंटे में तय दूरी का अंतर = 100 km
अतः 5u − 5v = 100
या u − v = 20 ...(i)

विपरीत दिशा में चलने पर, 1 घंटे में कुल तय दूरी = 100 km
अतः u + v = 100 ...(ii)

समीकरण (i) और (ii) को जोड़ने पर, 2u = 120, या u = 60
u = 60 को समीकरण (ii) में रखने पर, v = 100 − 60 = 40

अतः स्थान A से चलने वाली कार की चाल = 60 km/h
और स्थान B से चलने वाली कार की चाल = 40 km/h

Exam Tips:

a) In the same direction the faster car gains on the other, so the relative speed is u − v.
b) In opposite directions the cars approach each other, so the relative speed is u + v.
c) Car A covers 5u km in 5 hours, so the gap closed is 5u − 5v = 100.
d) Verify: 5(60) − 5(40) = 100 and 60 + 40 = 100.

 

Question 4 (v): एक आयत का क्षेत्रफल 9 वर्ग इकाई कम हो जाता है, यदि उसकी लंबाई 5 इकाई कम कर दी जाती है और चौड़ाई 3 इकाई बढ़ा दी जाती है। यदि हम लंबाई को 3 इकाई और चौड़ाई को 2 इकाई बढ़ा दें, तो क्षेत्रफल 67 वर्ग इकाई बढ़ जाता है। आयत की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना आयत की लंबाई = x इकाई और चौड़ाई = y इकाई
आयत का क्षेत्रफल = xy वर्ग इकाई

प्रश्नानुसार, (x − 5)(y + 3) = xy − 9
या xy + 3x − 5y − 15 = xy − 9
या 3x − 5y = 6 ...(i)

तथा (x + 3)(y + 2) = xy + 67
या xy + 2x + 3y + 6 = xy + 67
या 2x + 3y = 61 ...(ii)

समीकरण (i) को 3 से और समीकरण (ii) को 5 से गुणा करके जोड़ने पर,
9x − 15y = 18
10x + 15y = 305
19x = 323, या x = 17
x = 17 को समीकरण (ii) में रखने पर, 34 + 3y = 61, या y = 9

अतः आयत की लंबाई = 17 इकाई और चौड़ाई = 9 इकाई

Exam Tips:

a) Expand each product carefully and cancel xy from both sides of the equation.
b) Multiply the first equation by 3 and the second by 5 so that the y terms cancel with opposite signs.
c) The original area is 17 × 9 = 153 square units, which is a useful check.
d) Verify: 12 × 12 = 144 = 153 − 9 and 20 × 11 = 220 = 153 + 67.

 

Maths Class 10 Curriculum Solutions: Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables

Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Maths, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Pair of Linear Equations in Two Variables

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Maths module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Maths Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Maths. You can access HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Maths Solutions Chapter 3 दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Ex 3.5 in printable PDF format for offline study on any device.