HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी

Solutions for Class 10 Maths: Chapter 14 Statistics

Review structured textbook solutions for Class 10 Maths Chapter 14 Statistics. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 10 Maths Solutions: Chapter 14 Statistics

View or download the dedicated Chapter 14 Statistics solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Question 1: किसी स्कूल की कक्षा X के 30 विद्यार्थियों द्वारा गणित के एक पेपर में, 100 में से प्राप्त किए गए अंक नीचे एक सारणी में दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का माध्य ज्ञात कीजिए।

प्राप्तांक (xi)10203640505660707280889295
विद्यार्थियों की संख्या (fi)1134324411231

Answer:

यहाँ पर, प्रत्येक xi को उसकी बारंबारता fi से गुणा करके fixi ज्ञात करते हैं।

xififixi
10110
20120
363108
404160
503150
562112
604240
704280
72172
80180
882176
923276
95195
योगΣfi = 30Σfixi = 1779

माध्य \( \bar{x} = \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} = \frac{1779}{30} = 59.3 \)
अतः प्राप्त किए गए माध्य अंक = 59.3

Exam Tips:

a) माध्य = Σfixi ÷ Σfi होता है; पहले हर पंक्ति का गुणनफल लिखें।
b) सभी बारंबारताओं का योग 30 होना चाहिए, इससे सारणी की जाँच होती है।
c) 1779 ÷ 30 = 59.3 है, जिसे दशमलव के एक स्थान तक लिखा जाता है।

 

Question 2: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का माध्य ज्ञात कीजिए-

x1015202535
f3102575

Answer:

यहाँ पर,

xififixi
10330
1510150
2025500
257175
355175
योगΣfi = 50Σfixi = 1030

माध्य \( \bar{x} = \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} = \frac{1030}{50} = 20.6 \)

Exam Tips:

a) Σfixi = 1030 और Σfi = 50 है, इन्हीं दोनों से माध्य निकलता है।
b) 1030 ÷ 50 = 20.6 है।
c) प्रत्यक्ष विधि में हर xi को उसकी बारंबारता से गुणा करना आवश्यक है।

 

Question 3: यदि निम्नलिखित बारंबारता बंटन का माध्य 15 हो तो p का मान ज्ञात करो –

x510152025
f6p6105

Answer:

यहाँ पर,

xififixi
5630
10p10p
15690
2010200
255125
योगΣfi = 27 + pΣfixi = 445 + 10p

अब माध्य \( \bar{x} = \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} \) ⇒ 15 = \( \frac{445 + 10p}{27 + p} \)
⇒ 15 (27 + p) = 445 + 10p
⇒ 405 + 15p = 445 + 10p
⇒ 5p = 40
⇒ p = 8

Exam Tips:

a) माध्य = Σfixi ÷ Σfi लिखकर 15 को हर से गुणा करें।
b) समीकरण 405 + 15p = 445 + 10p से 5p = 40 और p = 8 आता है।
c) p = 8 रखने पर Σf = 35 और Σfixi = 525 होता है; 525 ÷ 35 = 15 से जाँच हो जाती है।

 

Question 4: कल्पित माध्य विधि से निम्नलिखित आँकड़ों की माध्य मजदूरी ज्ञात कीजिए-

मजदूरी (रुपयों में)8008208609009209801000
मजदूरों की संख्या714192520105

Answer:

माना कल्पित माध्य (a) = 900 तो di = xi − a = xi − 900

xifidi = xi − 900fidi
8007−100−700
82014−80−1120
86019−40−760
9002500
9202020400
9801080800
10005100500
योगΣfi = 100Σfidi = −880

माध्य \( \bar{x} = a + \frac{\sum f_i d_i}{\sum f_i} = 900 + \frac{-880}{100} = 900 - 8.8 = 891.20 \)
अतः दिए गए आँकड़ों की माध्य मजदूरी = 891.20 रु०

Exam Tips:

a) कल्पित माध्य 900 लेने से di छोटे पूर्णांक बनते हैं, जिससे गणना सरल होती है।
b) Σfidi = −880 और Σfi = 100 है।
c) माध्य = a + Σfidi ÷ Σfi से 900 − 8.8 = 891.20 रु० आता है।

 

Question 5: निम्नलिखित सारणी में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में महिला शिक्षकों के प्रतिशत बंटन को दर्शाती है। महिला शिक्षकों का माध्य प्रतिशत ज्ञात कीजिए :

महिला शिक्षकों का (%)15-2525-3535-4545-5555-6565-7575-85
क्षेत्रों की संख्या61174421

Answer:

यहाँ पर, माना कल्पित माध्य (a) = 50 तथा वर्ग-माप (h) = 10 तो ui = (xi − 50) ÷ 10

महिला शिक्षकों का प्रतिशतक्षेत्रों की संख्या (fi)वर्ग चिह्न (xi)uifiui
15-25620−3−18
25-351130−2−22
35-45740−1−7
45-5545000
55-6546014
65-7527024
75-8518033
योगΣfi = 35Σfiui = −36

माध्य \( \bar{x} = a + \left( \frac{\sum f_i u_i}{\sum f_i} \right) \times h = 50 - \frac{36}{35} \times 10 = 50 - \frac{72}{7} \)
= 50 − 10.286 = 39.714 ≈ 39.71%

Exam Tips:

a) ui = (xi − 50) ÷ 10 से Σfiui = −36 मिलता है, जो गणना को छोटा रखता है।
b) कुल क्षेत्र 35 हैं, इसलिए हर 35 रहता है।
c) उत्तर को प्रतिशत की इकाई के साथ लिखें, जैसे 39.71%।

 

Question 6: किसी परीक्षा के 140 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक निम्नलिखित सारणी में दर्शाए गए हैं- तीनों विधियों अर्थात् प्रत्यक्ष विधि, कल्पित माध्य विधि और पग-विचलन विधि के द्वारा माध्य अंकों का परिकलन कीजिए।

अंक0-1010-2020-3030-4040-50
विद्यार्थियों की संख्या2024403620

Answer:

(i) प्रत्यक्ष विधि:

वर्ग-अंतरालमध्यमान (xi)बारंबारता (fi)fixi
0-10520100
10-201524360
20-3025401000
30-4035361260
40-504520900
योगΣfi = 140Σfixi = 3620

माध्य \( \bar{x} = \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} = \frac{3620}{140} = 25.86 \) अंक

(ii) कल्पित माध्य विधि: माना कल्पित माध्य (a) = 25 तो di = xi − 25

वर्ग-अंतरालमध्यमान (xi)बारंबारता (fi)difidi
0-10520−20−400
10-201524−10−240
20-30254000
30-40353610360
40-50452020400
योगΣfi = 140Σfidi = 120

माध्य \( \bar{x} = a + \frac{\sum f_i d_i}{\sum f_i} = 25 + \frac{120}{140} = 25 + 0.86 = 25.86 \) अंक

(iii) पग-विचलन विधि: कल्पित माध्य (a) = 25, h = 10 तो ui = \( \frac{x_i - 25}{10} \)

वर्ग-अंतरालमध्यमान (xi)बारंबारता (fi)uifiui
0-10520−2−40
10-201524−1−24
20-30254000
30-403536136
40-504520240
योगΣfi = 140Σfiui = 12

माध्य \( \bar{x} = a + \left( \frac{\sum f_i u_i}{\sum f_i} \right) \times h = 25 + \frac{12}{140} \times 10 = 25 + 0.86 = 25.86 \) अंक

Exam Tips:

a) प्रत्यक्ष विधि में Σfixi = 3620 है और 3620 ÷ 140 = 25.86 होता है।
b) कल्पित माध्य विधि में Σfidi = 120 है और 25 + 120 ÷ 140 से वही उत्तर आता है।
c) पग-विचलन विधि में Σfiui = 12 है; h = 10 से गुणा करने पर 0.86 मिलता है।
d) तीनों विधियों से एक ही उत्तर आना परिणाम की जाँच है।

 

Question 7: निम्नलिखित आँकड़ों से माध्य ज्ञात कीजिए-

अंकविद्यार्थियों की संख्या
10 से कम5
20 से कम9
30 से कम17
40 से कम29
50 से कम45
60 से कम60
70 से कम70
80 से कम78
90 से कम83
100 से कम85

Answer:

माना कल्पित माध्य (a) = 45, h = 10 तो ui = \( \frac{x_i - 45}{10} \)

वर्ग-अंतरालमध्यमान (xi)बारंबारता (fi)uifiui
0-1055−4−20
10-20154−3−12
20-30258−2−16
30-403512−1−12
40-50451600
50-605515115
60-706510220
70-80758324
80-90855420
90-100952510
योगΣfi = 85Σfiui = 29

माध्य \( \bar{x} = a + \frac{\sum f_i u_i}{\sum f_i} \times h = 45 + \frac{29}{85} \times 10 = 45 + 3.41 = 48.41 \) अंक

Exam Tips:

a) संचयी बारंबारता के अंतर से हर वर्ग की बारंबारता मिलती है, जैसे 50 से कम − 40 से कम = 45 − 29 = 16।
b) कल्पित माध्य 45 और h = 10 लेने से ui −4 से 5 तक रहते हैं।
c) Σfiui = 29 और 29 ÷ 85 × 10 = 3.41 है।

 

Question 8: वर्ष 2000-2001 के लिए किसी नगर के साप्ताहिक निर्वाह खर्च सूचकांक निम्नानुसार हैं- माध्य साप्ताहिक निर्वाह खर्च सूचकांक का परिकलन कीजिए।

निर्वाह खर्च सूचकांकसप्ताहों की संख्या
140-1505
150-16010
160-17020
170-1809
180-1906
190-2002
योग52

Answer:

माना कल्पित माध्य (a) = 175, h = 10 तो ui = \( \frac{x_i - 175}{10} \)

निर्वाह खर्च सूचकांकमध्यमान (xi)सप्ताहों की संख्या (fi)uifiui
140-1501455−3−15
150-16015510−2−20
160-17016520−1−20
170-180175900
180-190185616
190-200195224
योगΣfi = 52Σfiui = −45

माध्य \( \bar{x} = a + \frac{\sum f_i u_i}{\sum f_i} \times h = 175 + \frac{-45}{52} \times 10 = 175 - 8.65 = 166.35 \) (लगभग 166.3)

Exam Tips:

a) प्रत्येक वर्ग-अंतराल की माप 10 है, इसलिए h = 10 रखें।
b) Σfiui = −45 को Σfi = 52 से भाग दें।
c) 175 − 8.65 = 166.35 है, जिसे लगभग 166.3 लिखा जाता है।

 

Question 9: निम्नलिखित बारंबारता बंटन में वर्ग-अंतराल (40-50) की बारंबारता अज्ञात है। यह ज्ञात है कि बंटन का माध्य 52 है। अज्ञात बारंबारता ज्ञात कीजिए।

वर्ग-अंतराल10-2020-3030-4040-5050-6060-7070-80
बारंबारता534–2613

Answer:

माना अज्ञात बारंबारता = f, माध्य \( \bar{x} = 52 \), कल्पित माध्य (a) = 45, h = 10

वर्ग-अंतरालमध्यमान (xi)बारंबारता (fi)uifiui
10-20155−3−15
20-30253−2−6
30-40354−1−4
40-5045f00
50-6055212
60-70656212
70-807513339
योगΣfi = 33 + fΣfiui = 28

माध्य \( 52 = 45 + \frac{28}{33 + f} \times 10 \)
⇒ \( 7 = \frac{280}{33 + f} \)
⇒ 33 + f = 40
अतः अज्ञात बारंबारता f = 7

Exam Tips:

a) माध्य 52 में a = 45 और h = 10 रखकर समीकरण बनाएँ।
b) Σfiui = 28 और Σfi = 33 + f है।
c) 280 ÷ (33 + f) = 7 से 33 + f = 40 और f = 7 आता है।

 

Question 10: निम्नलिखित वर्गीकृत बारंबारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए-

वर्ग-अंतराल3-66-99-1212-1515-1818-2121-24
बारंबारता25102321123

Answer:

यहाँ पर अधिकतम वर्ग बारंबारता 23 है तथा इस बारंबारता का संगत वर्ग 12-15 है।

बहुलक वर्ग = 12-15, बहुलक वर्ग की निम्न सीमा (l) = 12, वर्ग-माप (h) = 3
बहुलक वर्ग की बारंबारता (f1) = 23, उससे पहले वर्ग की बारंबारता (f0) = 10, उसके बाद वर्ग की बारंबारता (f2) = 21

बहुलक \( = l + \left( \frac{f_1 - f_0}{2f_1 - f_0 - f_2} \right) \times h = 12 + \left( \frac{23 - 10}{2(23) - 10 - 21} \right) \times 3 \)
= 12 + \( \frac{13}{15} \times 3 \) = 12 + 2.6 = 14.6

Exam Tips:

a) सबसे अधिक बारंबारता 23 वाला वर्ग 12-15 बहुलक वर्ग है।
b) f1 − f0 = 13 और 2f1 − f0 − f2 = 15 है।
c) 12 + (13 ÷ 15) × 3 = 14.6 है।

 

Question 11: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए-

वर्ग-अंतराल1-45-89-1213-1617-2021-2425-2829-3233-3637-40
बारंबारता2589121414151113

Answer:

यहाँ बहुलक ज्ञात करने के लिए आँकड़ों को सतत वर्ग-अंतरालों में बदलना होगा, क्योंकि सूत्र में वर्ग-अंतराल सतत माने जाते हैं:

वर्ग-अंतरालबारंबारता (f)
0.5-4.52
4.5-8.55
8.5-12.58
12.5-16.59
16.5-20.512
20.5-24.514
24.5-28.514
28.5-32.515
32.5-36.511
36.5-40.513

यहाँ सबसे अधिक बारंबारता 15 है, जिसका संगत वर्ग 28.5-32.5 है।
बहुलक वर्ग की निम्न सीमा (l) = 28.5, वर्ग-माप (h) = 4
f1 = 15, f0 = 14, f2 = 11

बहुलक \( = 28.5 + \left( \frac{15 - 14}{2(15) - 14 - 11} \right) \times 4 = 28.5 + \frac{1}{5} \times 4 \)
= 28.5 + 0.8 = 29.3

Exam Tips:

a) सतत वर्ग-अंतराल बनाने के लिए निचली सीमा से 0.5 घटाएँ और ऊपरी सीमा में 0.5 जोड़ें।
b) सबसे अधिक बारंबारता 15 वाला वर्ग 28.5-32.5 है।
c) 28.5 + (1 ÷ 5) × 4 = 29.3 है।

 

Question 12: निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक 525 है। यदि बारंबारताओं का योग 100 है, तो x और y का मान ज्ञात कीजिए।

वर्ग-अंतराल0-100100-200200-300300-400400-500500-600600-700700-800800-900900-1000
बारंबारता (f)25x121720Y974

Answer:

वर्ग-अंतरालबारंबारता (f)संचयी बारंबारता (cf)
0-10022
100-20057
200-300x7 + x
300-4001219 + x
400-5001736 + x
500-6002056 + x
600-700y56 + x + y
700-800965 + x + y
800-900772 + x + y
900-1000476 + x + y

प्रश्नानुसार, n = 100 ⇒ \( \frac{n}{2} = 50 \), जो वर्ग-अंतराल 500-600 में आता है।
⇒ 76 + x + y = 100 ⇒ x + y = 24 ……(i)

माध्यक वर्ग 500-600 के लिए l = 500, f = 20, cf = 36 + x, h = 100
माध्यक \( = l + \left( \frac{\frac{n}{2} - cf}{f} \right) \times h \)
⇒ 525 = 500 + \( \frac{50 - 36 - x}{20} \times 100 \)
⇒ 25 = (14 − x) × 5 ⇒ 5x = 45 ⇒ x = 9
समीकरण (i) से 9 + y = 24 ⇒ y = 15
अतः x = 9 और y = 15

Exam Tips:

a) कुल बारंबारता 100 से 76 + x + y = 100 लिखकर x + y = 24 मिलता है।
b) n/2 = 50 वर्ग 500-600 में आता है, इसलिए माध्यक वर्ग यही है।
c) 525 = 500 + ((50 − 36 − x) ÷ 20) × 100 से x = 9 और फिर y = 15 आता है।

 

Question 13: किसी स्कूल की कक्षा X की 51 लड़कियों की ऊँचाइयों का एक सर्वेक्षण किया गया और निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त किए गए- माध्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

ऊँचाई (cm में)140 से कम145 से कम150 से कम155 से कम160 से कम165 से कम
लड़कियों की संख्या41129404651

Answer:

ऊँचाई (cm में)बारंबारता (f)संचयी बारंबारता (cf)
140 से कम44
140-145711
145-1501829
150-1551140
155-160646
160-165551

यहाँ n = 51, \( \frac{n}{2} = 25.5 \), जो वर्ग-अंतराल 145-150 में आता है।
अतः माध्यक वर्ग = 145-150, l = 145, h = 5, cf = 11, f = 18

माध्यक \( = 145 + \left( \frac{25.5 - 11}{18} \right) \times 5 = 145 + \frac{72.5}{18} = 145 + 4.03 = 149.03 \) cm

Exam Tips:

a) n/2 = 25.5 लेकर वह वर्ग खोजें जिसकी संचयी बारंबारता इससे पहली बार बड़ी हो।
b) माध्यक वर्ग 145-150 है, जिसमें cf = 11 और f = 18 है।
c) 145 + (14.5 ÷ 18) × 5 = 149.03 cm आता है।

 

Question 14: एक प्रवेश परीक्षा में 230 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों की बारंबारता बंटन निम्नलिखित है- एक ही अक्ष पर 'से कम' तथा 'से अधिक' विधि द्वारा संचयी बारंबारता वक्र बनाएँ तथा माध्यक ज्ञात कीजिए।

प्राप्तांक400-450450-500500-550550-600600-650650-700700-750750-800
विद्यार्थियों की संख्या2035403224271834

Answer:

प्राप्तांकसंचयी बारंबारता (से कम)
450 से कम20
500 से कम55 (20 + 35)
550 से कम95 (55 + 40)
600 से कम127 (95 + 32)
650 से कम151 (127 + 24)
700 से कम178 (151 + 27)
750 से कम196 (178 + 18)
800 से कम230 (196 + 34)
प्राप्तांकसंचयी बारंबारता (से अधिक)
400 से अधिक230
450 से अधिक210
500 से अधिक175
550 से अधिक135
600 से अधिक103
650 से अधिक79
700 से अधिक52
750 से अधिक34

ग्राफ पेपर पर 'से कम' वक्र के बिंदु (450, 20), (500, 55), (550, 95), (600, 127), (650, 151), (700, 178), (750, 196), (800, 230) और 'से अधिक' वक्र के बिंदु (400, 230), (450, 210), (500, 175), (550, 135), (600, 103), (650, 79), (700, 52), (750, 34) आलेखित करके मुक्त हस्त से तोरण खींचे गए हैं।

40045050055060065070075080004080120160200240प्राप्तांकसंचयी बारंबारतासे कम वक्रसे अधिक वक्रP (माध्यक ≈ 581)

दोनों तोरणों का कटाव बिंदु P माध्यक लगभग 581 देता है। सूत्र से जाँच:
n/2 = 115, जो वर्ग 550-600 में आता है; l = 550, cf = 95, f = 32, h = 50
माध्यक \( = 550 + \frac{115 - 95}{32} \times 50 = 550 + 31.25 = 581.25 \approx 581 \)

Exam Tips:

a) 'से कम' सारणी में संचयी बारंबारता बढ़ती है और 'से अधिक' सारणी में घटती है, दोनों का योग 230 होता है।
b) n/2 = 115 है, जो 550-600 वर्ग में आता है, इसलिए वहीं से माध्यक निकालें।
c) माध्यक = 550 + ((115 − 95) ÷ 32) × 50 = 581.25 है, जो ग्राफ के कटाव बिंदु से मेल खाता है।
d) दोनों वक्रों के कटाव बिंदु का भुज (x-मान) ही माध्यक है, इसे ग्राफ पर पढ़ें।

 

Question 15: निम्नलिखित बारंबारता बंटन के लिए \'से कम\' प्रकार का तोरण खींचिए –

अंक0-1010-2020-3030-4040-5050-60
छात्रों की संख्या710235163

Answer:

अंकसंचयी बारंबारता (से कम)
10 से कम7
20 से कम17 (7 + 10)
30 से कम40 (17 + 23)
40 से कम91 (40 + 51)
50 से कम97 (91 + 6)
60 से कम100 (97 + 3)

बिंदु A(10, 7), B(20, 17), C(30, 40), D(40, 91), E(50, 97) और F(60, 100) आलेखित करके मुक्त हस्त से मिलाने पर 'से कम' प्रकार का तोरण बनता है।

0102030405060020406080100प्राप्तांकसंचयी बारंबारतासे कम वक्र

Exam Tips:

a) संचयी बारंबारता के लिए बारंबारताओं को क्रमशः जोड़ें; अंतिम मान कुल 100 होना चाहिए।
b) ग्राफ के x-अक्ष पर वर्ग की ऊपरी सीमा और y-अक्ष पर संचयी बारंबारता लें।
c) तोरण को मुक्त हस्त से चिकना बनाएँ, परंतु बिंदुओं से होकर गुज़रे।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप नहीं है
(A) माध्य
(B) माध्यक
(C) बहुलक
(D) मानक विचलन

Answer:

(D) मानक विचलन

Exam Tips:

a) माध्य, माध्यक और बहुलक केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप हैं, जबकि मानक विचलन प्रकीर्णन का माप है।

 

Question 2: यदि प्रेक्षणों x1, x2, x3 ………… xn की बारंबारताएँ क्रमशः f1, f2, f3 …………… fn हों तो इनका माध्य होगा-
(A) \( \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} \)
(B) \( \frac{\sum f_i x_i}{\sum x_i} \)
(C) \( \frac{\sum f_i x_i}{\sum i} \)
(D) \( \frac{\sum f_i}{\sum f_i x_i} \)

Answer:

(A) \( \frac{\sum f_i x_i}{\sum f_i} \)

Exam Tips:

a) माध्य का सूत्र Σfixi ÷ Σfi है, जिसमें हर में केवल बारंबारताओं का योग आता है।

 

Question 3: किसी महाविद्यालय के दस विद्यार्थियों के प्रतिदिन के जेब खर्च (रुपयों में) क्रमशः निम्नलिखित हैं- 26, 27, 20, 29, 21, 23, 25, 30, 28, 21 माध्य प्रतिदिन जेब खर्च होगा-
(A) 25 रु०
(B) 24 रु०
(C) 26 रु०
(D) 25.50 रु०

Answer:

(A) 25 रु०

Exam Tips:

a) दसों जेब खर्चों का योग 250 है, और 250 ÷ 10 = 25 होता है।

 

Question 4: किसी पाठशाला की दसवीं कक्षा के 10 विद्यार्थियों का भार (कि०ग्रा० में) निम्नलिखित है- 38, 42, 43, 40, 47, 45, 55, 39, 41, 50 इनका माध्य होगा-
(A) 42 कि०ग्रा०
(B) 43 कि०ग्रा०
(C) 44 कि०ग्रा०
(D) 45 कि०ग्रा०

Answer:

(C) 44 कि०ग्रा०

Exam Tips:

a) सभी भारों का योग 440 है, जिसे 10 से भाग देने पर 44 आता है।

 

Question 5: दसवीं कक्षा के एक विद्यार्थी के छः भिन्न-भिन्न विषयों में प्राप्त अंक निम्नानुसार हैं- 70, 76, 82, 78, 83 और 85 इनका माध्य होगा-
(A) 78
(B) 79
(C) 77
(D) 80

Answer:

(B) 79

Exam Tips:

a) छह अंकों का योग 474 है, और 474 ÷ 6 = 79 होता है।

 

Question 6: दसवीं कक्षा के पाँच विद्यार्थियों की मध्यमान ऊँचाई 161 सें०मी० है। यदि उनमें से चार विद्यार्थियों की ऊँचाई (सें०मी० में) 165, 159, 156 और 162 हो तो पाँचवें विद्यार्थी की ऊँचाई होगी-
(A) 163 cm
(B) 164 cm
(C) 162 cm
(D) 161 cm

Answer:

(A) 163 cm

Exam Tips:

a) पाँचों की कुल ऊँचाई 5 × 161 = 805 है, और चार का योग 642 घटाने पर 163 आता है।

 

Question 7: संचयी बारंबारता सारणी निम्न में से क्या ज्ञात करने के लिए बनाई जाती है?
(A) माध्य
(B) माध्यक
(C) बहुलक
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) माध्यक

Exam Tips:

a) संचयी बारंबारता सारणी से माध्यक वर्ग का पता चलता है, इसलिए यह माध्यक के लिए उपयोगी है।

 

Question 8: प्रथम 7 सम संख्याओं का माध्य होगा-
(A) 8
(B) 7
(C) 6
(D) 4

Answer:

(A) 8

Exam Tips:

a) प्रथम 7 सम संख्याएँ 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14 हैं, जिनका योग 56 और माध्य 8 है।

 

Question 9: 9 प्रेक्षणों का माध्य 35 ज्ञात किया गया। बाद में पता चला कि एक प्रेक्षण 81 को गलती से 18 पढ़ लिया गया था। इन प्रेक्षणों का सही माध्य होगा-
(A) 42
(B) 41
(C) 40
(D) 39

Answer:

(A) 42

Exam Tips:

a) गलत योग 315 में 63 (81 − 18) जोड़ने पर सही योग 378 मिलता है, जिसे 9 से भाग देने पर 42 आता है।

 

Question 10: किसी वर्ग-अंतराल की ऊपरी तथा निचली वर्ग सीमाओं का औसत क्या कहलाता है?
(A) बारंबारता
(B) वर्ग चिह्न
(C) संचयी बारंबारता
(D) माध्यक

Answer:

(B) वर्ग चिह्न

Exam Tips:

a) वर्ग चिह्न = (ऊपरी सीमा + निचली सीमा) ÷ 2 होता है।

 

Question 11: वर्ग-अंतराल 20-25 का वर्ग चिह्न होगा-
(A) 22.0
(B) 22.5
(C) 23.0
(D) 23.5

Answer:

(B) 22.5

Exam Tips:

a) (20 + 25) ÷ 2 = 22.5 होता है।

 

Question 12: वर्ग-अंतराल 40-55 का वर्ग चिह्न होगा-
(A) 43.5
(B) 45.5
(C) 47.5
(D) 49.5

Answer:

(C) 47.5

Exam Tips:

a) (40 + 55) ÷ 2 = 47.5 होता है।

 

Question 13: वर्ग-अंतराल 20-60 का वर्ग चिह्न होगा-
(A) 42
(B) 45
(C) 35
(D) 40

Answer:

(D) 40

Exam Tips:

a) (20 + 60) ÷ 2 = 40 होता है।

 

Question 14: प्रथम 6 सम संख्याओं का माध्य क्या है?
(A) 8
(B) 7
(C) 6
(D) 12

Answer:

(B) 7

Exam Tips:

a) प्रथम 6 सम संख्याएँ 2, 4, 6, 8, 10, 12 हैं, जिनका योग 42 है, अतः माध्य 7 है।

 

Question 15: प्रथम 6 विषम संख्याओं का माध्य क्या होगा?
(A) 8
(B) 7
(C) 6
(D) 4

Answer:

(C) 6

Exam Tips:

a) प्रथम 6 विषम संख्याएँ 1, 3, 5, 7, 9, 11 हैं, जिनका योग 36 है, अतः माध्य 6 है।

 

Question 16: किसी भी बारंबारता बंटन के लिए माध्य से विचलनों का बीजगणितीय योग होता है-
(A) सदैव धनात्मक
(B) शून्य
(C) सदैव ऋणात्मक
(D) एक शून्येत्तर संख्या

Answer:

(B) शून्य

Exam Tips:

a) धनात्मक और ऋणात्मक विचलन एक-दूसरे को निरस्त कर देते हैं, इसलिए योग शून्य होता है।

 

Question 17: वर्गीकृत आँकड़ों का माध्य ज्ञात करने की विधि है-
(A) प्रत्यक्ष विधि
(B) कल्पित माध्य विधि
(C) पग-विचलन विधि
(D) उपरोक्त तीनों

Answer:

(D) उपरोक्त तीनों

Exam Tips:

a) वर्गीकृत आँकड़ों के माध्य के लिए प्रत्यक्ष, कल्पित माध्य और पग-विचलन तीनों विधियाँ प्रयोग होती हैं।

 

Question 18: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का माध्य क्या होगा?
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9

x4691015
f5101078

Answer:

(D) 9

Exam Tips:

a) Σfixi = 360 और Σfi = 40 है, अतः माध्य 360 ÷ 40 = 9 होता है।

 

Question 19: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का माध्य क्या होगा?
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9

x2461012
f32312

Answer:

(A) 6

Exam Tips:

a) Σfi = 11 और Σfixi = 66 है, अतः माध्य 66 ÷ 11 = 6 होता है।

 

Question 20: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का माध्य क्या होगा?
(A) 50
(B) 52.5
(C) 55
(D) 60

x1030507089
f78101510

Answer:

(C) 55

Exam Tips:

a) Σfi = 50 और Σfixi = 2750 है, अतः माध्य 2750 ÷ 50 = 55 होता है।

 

Question 21: अध्ययन का वह क्षेत्र जिसमें आँकड़ों के प्रस्तुतिकरण, विश्लेषण तथा निर्वचन पर विचार किया जाता है, उसे कहा जाता है-
(A) सांख्यिकी
(B) क्षेत्रमिति
(C) त्रिकोणमिति
(D) ज्यामिति

Answer:

(A) सांख्यिकी

Exam Tips:

a) आँकड़ों के संग्रह, प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण से जुड़ा विषय सांख्यिकी कहलाता है।

 

Question 22: प्रत्येक वर्ग-अंतराल की माप है-
(A) 10
(B) 5
(C) 35
(D) 12

वर्ग-अंतरालबारंबारता
0-55
5-1012
10-1511
15-208
20-251
25-301
30-352
कुल40

Answer:

(B) 5

Exam Tips:

a) वर्ग-अंतराल की माप ऊपरी सीमा में से निचली सीमा घटाने पर मिलती है, जैसे 5 − 0 = 5।

 

Question 23: प्रश्न नं० 22 की सारणी में चौथे वर्ग-अंतराल की निम्न वर्ग सीमा है-
(A) 15
(B) 20
(C) 17.5
(D) 8

वर्ग-अंतरालबारंबारता
0-55
5-1012
10-1511
15-208
20-251
25-301
30-352
कुल40

Answer:

(A) 15

Exam Tips:

a) चौथा वर्ग-अंतराल 15-20 है, जिसकी निम्न सीमा 15 है।

 

Question 24: प्रश्न नं० 22 की सारणी में अंतिम वर्ग-अंतराल की उच्च वर्ग सीमा है-
(A) 30
(B) 32.5
(C) 35
(D) 2

वर्ग-अंतरालबारंबारता
0-55
5-1012
10-1511
15-208
20-251
25-301
30-352
कुल40

Answer:

(C) 35

Exam Tips:

a) अंतिम वर्ग-अंतराल 30-35 है, इसकी उच्च सीमा 35 है।

 

Question 25: प्रश्न नं० 22 की सारणी में तीसरे वर्ग-अंतराल का वर्ग चिह्न है-
(A) 10
(B) 15
(C) 11
(D) 12.5

वर्ग-अंतरालबारंबारता
0-55
5-1012
10-1511
15-208
20-251
25-301
30-352
कुल40

Answer:

(D) 12.5

Exam Tips:

a) तीसरा वर्ग-अंतराल 10-15 है, और (10 + 15) ÷ 2 = 12.5 होता है।

 

Question 26: प्रश्न नं० 22 की सारणी में अधिकतम बारंबारता वाला वर्ग-अंतराल है-
(A) 0-5
(B) 5-10
(C) 10-15
(D) 15-20

वर्ग-अंतरालबारंबारता
0-55
5-1012
10-1511
15-208
20-251
25-301
30-352
कुल40

Answer:

(B) 5-10

Exam Tips:

a) 5-10 वर्ग-अंतराल की बारंबारता 12 सबसे अधिक है।

 

Question 27: नीचे की सारणी में 400 नियॉन लैंपों के जीवनकाल दिए गए हैं। उपरोक्त सारणी में 700 घंटों से अधिक जीवनकाल वाले लैंपों की संख्या है-
(A) 74
(B) 136
(C) 184
(D) 110

जीवनकाल (घंटों में)लैंपों की संख्या
300-40014
400-50056
500-60060
600-70086
700-80074
800-90062
900-100048

Answer:

(C) 184

Exam Tips:

a) 700-800, 800-900 और 900-1000 वर्ग-अंतरालों की बारंबारताएँ 74 + 62 + 48 = 184 हैं।

 

Question 28: प्रथम 7 प्राकृत संख्याओं का माध्य क्या है?
(A) 8
(B) 7
(C) 4
(D) 3

Answer:

(C) 4

Exam Tips:

a) 1 से 7 तक का योग 28 है, और 28 ÷ 7 = 4 होता है।

 

Question 29: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक क्या है? 12, 16, 8, 12, 8, 12, 16, 10, 12, 16, 18, 16, 8, 16
(A) 12
(B) 16
(C) 8
(D) 10

Answer:

(B) 16

Exam Tips:

a) 16 सबसे अधिक बार (5 बार) आता है, इसलिए बहुलक 16 है।

 

Question 30: प्रथम पाँच प्राकृत संख्याओं का माध्य होगा-
(A) 3
(B) 3.5
(C) 4.0
(D) 4.5

Answer:

(A) 3

Exam Tips:

a) 1 + 2 + 3 + 4 + 5 = 15 और 15 ÷ 5 = 3 होता है।

 

Question 31: 5 संख्याओं का माध्य 20 है। यदि इनमें से एक संख्या निकाल दी जाए, तो शेष संख्याओं का माध्य 23 हो जाता है। निकाली गई संख्या होगी-
(A) 8
(B) 7
(C) 6
(D) 5

Answer:

(A) 8

Exam Tips:

a) पाँच संख्याओं का योग 100 और शेष चार का योग 92 है, अतः निकाली गई संख्या 8 है।

 

Question 32: यदि परीक्षा पूरी करने में किसी विशेष समूह द्वारा लिया गया समय मिनटों में क्रमशः 17, 19, 20, 22, 24, 24, 28, 30, 30, 36 हो तथा इनका माध्य 25 हो तो कितने विद्यार्थियों ने माध्य से अधिक समय लिया?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह

Answer:

(B) चार

Exam Tips:

a) माध्य 25 से अधिक समय वाले विद्यार्थी 28, 30, 30, 36 हैं, अर्थात् चार।

 

Question 33: ……………………… दिए हुए प्रेक्षणों में वह मान है जो सबसे अधिक बार आता है?
(A) माध्य
(B) माध्यक
(C) बहुलक
(D) (A) व (B) दोनों

Answer:

(C) बहुलक

Exam Tips:

a) जो मान सबसे अधिक बार आए, उसे बहुलक कहते हैं।

 

Question 34: किसी गेंदबाज़ द्वारा 10 क्रिकेट मैचों में लिए गए विकेटों की संख्याएँ निम्नलिखित हैं- 2, 6, 4, 5, 0, 2, 1, 3, 2, 3 इन आँकड़ों का बहुलक होगा-
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4

Answer:

(B) 2

Exam Tips:

a) संख्या 2 तीन बार आता है, जबकि 3 केवल दो बार आता है।

 

Question 35: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक क्या होगा? 3, 2, 3, 4, 0, 3, 1, 3
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 1

Answer:

(B) 3

Exam Tips:

a) संख्या 3 चार बार आता है, जो सबसे अधिक है।

 

Question 36: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक क्या होगा? 2.5, 2.3, 2.2, 2.2, 2.4, 2.7, 2.6, 2.5, 2.3, 2.2, 2.5, 2.2
(A) 2.5
(B) 2.4
(C) 2.3
(D) 2.2

Answer:

(D) 2.2

Exam Tips:

a) 2.2 चार बार आता है, जो किसी और मान से अधिक है।

 

Question 37: निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक क्या है? 34, 32, 48, 38, 24, 30, 27, 21, 35
(A) 24
(B) 32
(C) 21
(D) 48

Answer:

(B) 32

Exam Tips:

a) आँकड़ों को बढ़ते क्रम में लिखने पर बीच का मान 32 आता है (कुल 9 मान हैं)।

 

Question 38: निम्नलिखित बारंबारता सारणी में बहुलक वर्ग होगा :
(A) 0 – 10
(B) 20 – 30
(C) 50 – 60
(D) 40 – 50

वर्ग-अंतराल0-1010-2020-3030-4040-5050-60
बारंबारता573111312

Answer:

(D) 40 – 50

Exam Tips:

a) सबसे अधिक बारंबारता 13 वाला वर्ग 40 – 50 बहुलक वर्ग है।

 

Question 39: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक वर्ग क्या होगा?
(A) 6 – 12
(B) 0 – 6
(C) 24 – 30
(D) 12 – 18

वर्ग0-66-1212-1818-2424-30
बारंबारता3214811

Answer:

(D) 12 – 18

Exam Tips:

a) सबसे अधिक बारंबारता 14 वाला वर्ग 12 – 18 है।

 

Question 40: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक क्या है? 10, 8, 16, 10, 16, 13, 10, 19, 9, 10
(A) 19
(B) 10
(C) 16
(D) 8

Answer:

(B) 10

Exam Tips:

a) संख्या 10 चार बार आता है, जो सबसे अधिक है।

 

Question 41: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक होगा- 25, 29, 24, 25, 29, 25, 34, 35, 25, 39
(A) 25
(B) 29
(C) 35
(D) 39

Answer:

(A) 25

Exam Tips:

a) संख्या 25 चार बार आता है, जो सबसे अधिक है।

 

Question 42: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का बहुलक वर्ग होगा-
(A) 20-40
(B) 40-60
(C) 60-80
(D) 80-100

वर्ग-अंतराल0-2020-4040-6060-8080-100
बारंबारता3152485

Answer:

(B) 40-60

Exam Tips:

a) सबसे अधिक बारंबारता 24 वाला वर्ग 40-60 है।

 

Question 43: निम्नलिखित बारंबारता बंटन का बहुलक वर्ग होगा-
(A) 1 – 3
(B) 3 – 5
(C) 5 – 7
(D) 7 – 9

वर्ग-अंतराल1-33-55-77-99-1111-13
बारंबारता682211

Answer:

(B) 3 – 5

Exam Tips:

a) सबसे अधिक बारंबारता 8 वाला वर्ग 3 – 5 है।

 

Question 44: बहुलक ज्ञात करने का सूत्र है-
(A) \( l + \left( \frac{f_1 - f_0}{2f_1 - f_0 - f_2} \right) \times h \)
(B) \( l + \left( \frac{f_1 + f_0}{2f_1 - f_0 - f_2} \right) \times h \)
(C) \( l + \left( \frac{f_1 - f_0}{2f_1 + f_0 + f_2} \right) \times h \)
(D) \( l - \left( \frac{f_1 - f_0}{2f_1 - f_0 - f_2} \right) \times h \)

Answer:

(A) \( l + \left( \frac{f_1 - f_0}{2f_1 - f_0 - f_2} \right) \times h \)

Exam Tips:

a) बहुलक का सूत्र l + ((f₁ − f₀) ÷ (2f₁ − f₀ − f₂)) × h है, जहाँ f₁ बहुलक वर्ग की बारंबारता है।

 

Question 45: माध्यक ज्ञात करने का सूत्र है-
(A) \( l - \left( \frac{\frac{n}{2} - cf}{f} \right) \times h \)
(B) \( l + \left( \frac{\frac{n}{2} - cf}{f} \right) \times h \)
(C) \( l - \left( \frac{\frac{n}{2} + cf}{f} \right) \times h \)
(D) \( l + \left( \frac{\frac{n}{2} + cf}{f} \right) \times h \)

Answer:

(B) \( l + \left( \frac{\frac{n}{2} - cf}{f} \right) \times h \)

Exam Tips:

a) माध्यक का सूत्र l + ((n/2 − cf) ÷ f) × h है, जहाँ cf माध्यक वर्ग से पहले की संचयी बारंबारता है।

 

Question 46: बारंबारता बंटन के माध्य, माध्यक व बहुलक के बीच उचित संबंध है-
(A) बहुलक = 3 माध्यक − माध्य
(B) बहुलक = 2 माध्यक − माध्य
(C) बहुलक = माध्यक − 2 माध्य
(D) बहुलक = 3 माध्यक − 2 माध्य

Answer:

(D) बहुलक = 3 माध्यक − 2 माध्य

Exam Tips:

a) अनुभवजन्य संबंध है: बहुलक = 3 × माध्यक − 2 × माध्य।

 

Question 47: एक कक्षा के 9 विद्यार्थियों के अंक निम्नलिखित हों तो माध्यक होगा- 21, 24, 27, 30, 32, 34, 35, 38, 48
(A) 30
(B) 32
(C) 34
(D) 33

Answer:

(B) 32

Exam Tips:

a) 9 मान हैं, अतः माध्यक 5वाँ मान है, जो 32 है।

 

Question 48: निम्नलिखित आँकड़ों से 10 श्रमिकों के प्रतिदिन की मजदूरी (रुपयों में) का माध्यक होगा- 8, 9, 11, 14, 15, 17, 18, 20, 22, 25
(A) 15
(B) 17
(C) 16
(D) 17.5

Answer:

(C) 16

Exam Tips:

a) 10 मानों में 5वें और 6वें मान 15 और 17 का माध्य (15 + 17) ÷ 2 = 16 है।

 

Question 49: नीचे किसी लड़ाकू जहाज के मशीन के पुर्जों के 15 टुकड़ों का जीवनकाल (घंटों में) दिया है। इसका माध्यक होगा- 694, 696, 699, 705, 710, 712, 715, 716, 719, 724, 725, 728, 729, 734, 745
(A) 716
(B) 715.5
(C) 717.5
(D) 719

Answer:

(A) 716

Exam Tips:

a) 15 मानों में 8वाँ मान माध्यक है, जो 716 है।

 

Question 50: निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक वर्ग क्या होगा?
(A) 10-30
(B) 30-60
(C) 60-80
(D) 0-10

अंक0-1010-3030-6060-8080-90
विद्यार्थियों की संख्या5153082

Answer:

(B) 30-60

Exam Tips:

a) कुल 60 का आधा 30 है, और संचयी बारंबारता 50 वाला 30-60 माध्यक वर्ग है।

 

Question 51: निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक वर्ग क्या होगा?
(A) 135-140
(B) 140-145
(C) 145-150
(D) 150-155

वर्ग-अंतराल135-140140-145145-150150-155155-160160-165
बारंबारता47181165

Answer:

(C) 145-150

Exam Tips:

a) कुल 51 का आधा 25.5 है, जो संचयी बारंबारता 29 वाले 145-150 में आता है।

 

Question 52: प्रथम 7 विषम संख्याओं का माध्य क्या है?
(A) 13
(B) 11
(C) 9
(D) 7

Answer:

(D) 7

Exam Tips:

a) 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13 का योग 49 है, और 49 ÷ 7 = 7 होता है।

 

Question 53: निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक वर्ग होगा :
(A) 0-10
(B) 30-40
(C) 40-50
(D) 20-30

वर्ग अंतराल0-1010-2020-3030-4040-50
बारंबारता32416

Answer:

(D) 20-30

Exam Tips:

a) कुल 16 का आधा 8 है, और संचयी बारंबारता 9 वाला 20-30 माध्यक वर्ग है।

 

Question 54: आलेखीय विधि से माध्यक ज्ञात करने के लिए उचित ग्राफ होता है?
(A) बारंबारता वक्र
(B) तोरण
(C) बारंबारता बहुभुज
(D) आयत चित्र

Answer:

(B) तोरण

Exam Tips:

a) माध्यक तोरण (संचयी बारंबारता वक्र) से ज्ञात होता है, जहाँ दोनों तोरणों का कटाव बिंदु माध्यक देता है।

 

Question 55: किसी बारंबारता बंटन का बहुलक किस आलेखीय विधि से ज्ञात किया जाता है?
(A) बारंबारता बहुभुज
(B) बारंबारता वक्र
(C) आयत चित्र
(D) तोरण

Answer:

(C) आयत चित्र

Exam Tips:

a) बहुलक आयत चित्र (हिस्टोग्राम) के सबसे ऊँचे आयत से ज्ञात होता है।

 

Maths Class 10 Curriculum Solutions: Chapter 14 Statistics

Chapter Exercise Answers for Class 10 Maths

Explore reliable textbook solutions for Chapter 14 Statistics tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Maths.

Detailed Answer Guides for Chapter 14 Statistics

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 14 Statistics concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Maths. You can access HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Maths Important Questions Chapter 14 सांख्यिकी in printable PDF format for offline study on any device.