HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास

Download Haryana Board Solutions for Class 10 Hindi Samas (Compound words)

Access comprehensive textbook solutions for Samas (Compound words) using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से जो नया शब्द बनता है, उसे समस्त पद कहते हैं और इस मेल की प्रक्रिया को समास कहते हैं।

अथवा

परस्पर संबंध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्दों के मेल को समास कहते हैं;
जैसे-
विद्यालय = विद्या का आलय
चंद्रमुख = चंद्र-सा मुख

Exam Tips:

a) मेल से बना नया शब्द ही समस्त पद कहलाता है।
b) विग्रह करते समय का, की, के जैसे संबंधसूचक शब्द फिर से जोड़े जाते हैं।
c) चंद्रमुख का विग्रह "चंद्र-सा मुख" उपमा पर आधारित है, इसलिए "सा" लिखा जाता है।

 

Question 2: समास के कितने भेद हैं?

Answer:

समास के मुख्य रूप से चार भेद हैं:
(i) तत्पुरुष समास
(ii) द्वंद्व समास
(iii) बहुव्रीहि समास
(iv) अव्ययीभाव समास

इनके अतिरिक्त दूसरे पद की प्रधानता की दृष्टि से तत्पुरुष के दो भेद माने जाते हैं:
(क) कर्मधारय समास
(ख) द्विगु समास

Exam Tips:

a) कर्मधारय और द्विगु, तत्पुरुष के ही उपभेद हैं, इन्हें अलग मुख्य भेद न गिनें।
b) द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं, जबकि बहुव्रीहि में कोई भी पद प्रधान नहीं होता।
c) अव्ययीभाव समास में पहला पद अव्यय होता है और समस्त पद का रूप नहीं बदलता।

 

Question 3: तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

जिस समास में दूसरा पद प्रधान होता है और पहला पद विशेषण होने के कारण गौण होता है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।

इस समास में दोनों शब्दों के बीच आने वाली कारक विभक्तियों का लोप हो जाता है, इसलिए कारक-चिह्नों के आधार पर तत्पुरुष समास के छः भेद किए जा सकते हैं।

(क) कर्म तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में कर्म कारक की विभक्ति "को" का लोप हो जाता है, वहाँ कर्म तत्पुरुष समास होता है।
स्वर्गप्राप्त – स्वर्ग को प्राप्त
शरणागत – शरण को आगत
गगनचुंबी – गगन को चूमने वाला
सर्वप्रिय – सब को प्रिय
ग्रामगत – ग्राम को गया हुआ
ग्रंथकार – ग्रंथ को रचने वाला
आशातीत – आशा को लाँघ कर गया हुआ
गृहागत – गृह को आगत
यशप्राप्त – यश को प्राप्त
परलोकगमन – परलोक को गया हुआ
मरणासन्न – मरण को पहुँचा हुआ
पदप्राप्त – पद को प्राप्त

(ख) करण तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में करण कारक की विभक्ति का लोप हो जाता है, वहाँ करण तत्पुरुष समास होता है।
सूरकृत – सूर द्वारा कृत
हस्तलिखित – हाथ से लिखा हुआ
दयार्द्र – दया से आर्द्र
रेखांकित – रेखा से अंकित
शक्तिसंपन्न – शक्ति से संपन्न
अकालपीड़ित – अकाल से पीड़ित
मनगढ़ंत – मन से गढ़ी हुई
शोकाकुल – शोक से आकुल
गुणयुक्त – गुण से युक्त
प्रेमातुर – प्रेम से आतुर
मदांध – मद से अंधा
जन्मरोगी – जन्म से रोगी
बिहारी रचित – बिहारी द्वारा रचित
कष्टसाध्य – कष्ट से साध्य
कीर्तियुक्त – कीर्ति से युक्त
अनुभवजन्य – अनुभव से जन्य
भुखमरा – भूख से मरा
स्वरचित – स्व द्वारा रचित
सुनामीपीड़ित – सुनामी से पीड़ित
ईश्वरप्रदत्त – ईश्वर द्वारा प्रदत्त
मालगाड़ी – माल से भरी गाड़ी
तुलसीकृत – तुलसी द्वारा कृत
मदमस्त – मद से मस्त
वाग्दत्ता – वाणी द्वारा दत्त

(ग) संप्रदान तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में संप्रदान कारक की विभक्ति "के लिए" का लोप हो जाता है, वहाँ संप्रदान तत्पुरुष समास होता है।
राहखर्च – राह के लिए खर्च
परीक्षाकेंद्र – परीक्षा के लिए केंद्र
विद्यालय – विद्या के लिए आलय
गुरुदक्षिणा – गुरु के लिए दक्षिणा
पुण्यदान – पुण्य के लिए दान
देशभक्ति – देश के लिए भक्ति
क्रीड़ाक्षेत्र – क्रीड़ा के लिए क्षेत्र
पाठशाला – पाठ के लिए शाला
रसोईघर – रसोई के लिए घर
आरामकुर्सी – आराम के लिए कुर्सी
युद्धभूमि – युद्ध के लिए भूमि
मार्गव्यय – मार्ग के लिए व्यय
गौशाला – गौ के लिए शाला
चुनाव आयोग – चुनाव के लिए आयोग
डाकगाड़ी – डाक के लिए गाड़ी
पूजाघर – पूजा के लिए घर
बलिपशु – बलि के लिए पशु
मालगोदाम – माल के लिए गोदाम
देशार्पण – देश के लिए अर्पण
रंगमहल – रंग के लिए महल
सत्याग्रह – सत्य के लिए आग्रह
हथघड़ी – हाथ के लिए घड़ी
हथकड़ी – हाथ के लिए कड़ी
हवनसामग्री – हवन के लिए सामग्री
राज्यलिप्सा – राज्य के लिए लिप्सा

(घ) अपादान तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में अपादान कारक की विभक्ति "से" (अलग होने का भाव) का लोप हो जाता है, वहाँ अपादान तत्पुरुष समास होता है।
धनहीन – धन से हीन
देशनिकाला – देश से निकाला
ऋणमुक्त – ऋण से मुक्त
पथभ्रष्ट – पथ से भ्रष्ट
धर्मविमुख – धर्म से विमुख
पापमुक्त – पाप से मुक्त
भयभीत – भय से भीत
पदच्युत – पद से च्युत
देशनिर्वासित – देश से निर्वासित
बंधनमुक्त – बंधन से मुक्त
लक्ष्यभ्रष्ट – लक्ष्य से भ्रष्ट
विद्याहीन – विद्या से हीन
ईश्वरविमुख – ईश्वर से विमुख
आकाशपतित – आकाश से पतित
धर्मभ्रष्ट – धर्म से भ्रष्ट
जन्मांध – जन्म से अंधा

(ङ) संबंध तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में संबंध कारक की विभक्ति "का, के, की" का लोप हो जाता है, वहाँ संबंध तत्पुरुष समास होता है।
देशवासी – देश का वासी
राजपुत्री – राजा की पुत्री
समयानुसार – समय के अनुसार
विद्यारत्न – विद्या का रत्न
देवालय – देव का आलय
घुड़दौड़ – घोड़ों की दौड़
उद्योगपति – उद्योग का पति
पराधीन – पर के अधीन
प्रेमसागर – प्रेम का सागर
भारतरत्न – भारत का रत्न
राजनीतिज्ञ – राजनीति का ज्ञाता
राजकुमार – राजा का कुमार
अछूतोद्धार – अछूतों का उद्धार
राजाज्ञा – राजा की आज्ञा
रामभक्त – राम का भक्त
राष्ट्रपतिभवन – राष्ट्रपति का भवन
जलधारा – जल की धारा
मृत्युदंड – मृत्यु का दंड
आज्ञानुसार – आज्ञा के अनुसार
राजसभा – राजा की सभा
दिनचर्या – दिन की चर्या
परोपकार – पर के लिए उपकार
परनिंदा – पर की निंदा
प्रसंगानुसार – प्रसंग के अनुसार
गंगातट – गंगा का तट
जीवनसाथी – जीवन का साथी
राजमाता – राजा की माता
जलप्रवाह – जल का प्रवाह
कनकघट – कनक का घट
ग्रामसेवक – ग्राम का सेवक
रामभक्ति – राम की भक्ति
भ्रातृस्नेह – भ्रातृ का स्नेह
देवमूर्ति – देव की मूर्ति
देशरक्षा – देश की रक्षा
पूंजीपति – पूंजी का पति
विद्याभंडार – विद्या का भंडार
सचिवालय – सचिव का आलय
लोकसभा – लोक की सभा
सेनानायक – सेना का नायक

(च) अधिकरण तत्पुरुष समास - जहाँ पूर्वपद में अधिकरण कारक की विभक्ति "में, पर" का लोप हो जाता है, वहाँ अधिकरण तत्पुरुष समास होता है।
दानवीर – दान में वीर
आपबीती – आप पर बीती
सिरदर्द – सिर में दर्द
शरणागत – शरण में आया हुआ
कार्यकुशल – कार्य में कुशल
आत्मविश्वास – आत्म में विश्वास
घुड़सवार – घोड़े पर सवार
धर्मवीर – धर्म में वीर
स्वर्गवास – स्वर्ग में वास
लोकप्रिय – लोक में प्रिय
विचारमग्न – विचार में मग्न
नीतिनिपुण – नीति में निपुण
पुरुषोत्तम – पुरुषों में उत्तम
कुलश्रेष्ठ – कुल में श्रेष्ठ
जगबीती – जग पर बीती
आनंदमग्न – आनंद में मग्न
रणकौशल – रण में कौशल
व्यवहारकुशल – व्यवहार में कुशल
गृहप्रवेश – गृह में प्रवेश
डिब्बाबंद – डिब्बे में बंद
विद्याप्रवीण – विद्या में प्रवीण
अश्वारोही – अश्व पर सवार
नरोत्तम – नरों में उत्तम
रणवीर – रण में वीर
कार्यनिपुण – कार्य में निपुण
कलानिपुण – कला में निपुण
कविश्रेष्ठ – कवियों में श्रेष्ठ
कविशिरोमणि – कवियों में शिरोमणि

Exam Tips:

a) तत्पुरुष में दूसरा पद प्रधान होता है और पहला पद गौण होता है।
b) कर्म तत्पुरुष में लुप्त विभक्ति "को" होती है, जैसे स्वर्गप्राप्त का विग्रह "स्वर्ग को प्राप्त" है।
c) संप्रदान तत्पुरुष में "के लिए" लुप्त होता है, जैसे पाठशाला का विग्रह "पाठ के लिए शाला" है।
d) अपादान तत्पुरुष में "से" लुप्त होता है और अलग होने का भाव दिखाता है, जैसे धनहीन = धन से हीन।

 

Question 4: कर्मधारय समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

कर्मधारय समास में एक पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है, अथवा एक पद उपमेय और दूसरा उपमान होता है। अर्थात् दोनों में से एक की तुलना या उपमा दूसरे से की जाती है।

(क) विशेषण-विशेष्य
महादेव – महान् है जो देव
अंधकूप – अंधा है जो कूप
नीलांबर – नीला है जो अंबर
नीलगाय – नीली है जो गाय
महात्मा – महान् है जो आत्मा
नराधम – नरों में है जो अधम
पुरुषोत्तम – पुरुषों में है जो उत्तम
मुनिश्रेष्ठ – मुनियों में है जो श्रेष्ठ
नीलकमल – नीला है जो कमल
भलामानस – भला है जो मनुष्य
नवगीत – नया है जो गीत
कालीमिर्च – काली है जो मिर्च
महाराजा – महान् है जो राजा
पीतांबर – पीला है जो अंबर
सज्जन – सत् है जो जन
सद्गुण – सत् है जो गुण
महाविद्यालय – महान् है जो विद्यालय
कालापानी – काला है जो पानी
महारानी – महान् है जो रानी
नीलकंठ – नीला है कंठ जिसका
महाजन – महान् है जो जन
दीनदयाल – दीनों पर जो है दयाल
मानवोचित – मानव के लिए जो है उचित
पुरुषरत्न – पुरुषों में है जो रत्न
कुबुद्धि – बुरी है जो बुद्धि
अधपका – आधा है जो पका
कापुरुष – कायर है जो पुरुष
दुरात्मा – बुरी है जो आत्मा
दुश्चरित्र – बुरा है जो चरित्र
परमानंद – परम है जो आनंद
नीलगगन – नीला है जो गगन
महापुरुष – महान् है जो पुरुष
प्रधानाध्यापक – प्रधान है जो अध्यापक
श्वेतांबर – श्वेत है जो अंबर
लालटोपी – लाल है जो टोपी
शुभागमन – शुभ है जो आगमन
सद्धर्म – सत् है जो धर्म
कृष्णसर्प – काला है जो साँप

(ख) उपमेय-उपमान
कमलनयन – कमल के समान नयन
चंद्रमुख – चंद्र के समान मुख
घनश्याम – घन के समान श्याम
कनकलता – कनक के समान लता
मृगनयन – मृग के समान नयन
ग्रंथरत्न – ग्रंथ रूपी रत्न
करकमल – कमल रूपी कर
देहलता – लता रूपी देह
भवसागर – सागर रूपी भव
चरणकमल – कमल रूपी चरण
प्राणप्रिय – प्राणों के समान प्रिय
विद्याधन – विद्या रूपी धन
बुद्धिबल – बुद्धि रूपी बल
नरसिंह – सिंह के समान नर
करपल्लव – पल्लव रूपी कर
गुरुदेव – गुरु रूपी देव
कुसुमकोमल – कुसुम के समान कोमल
क्रोधाग्नि – क्रोध रूपी अग्नि
भुजदंड – दंड के समान भुजा
मृगलोचन – मृग के समान लोचन
वचनामृत – अमृत रूपी वचन
स्त्रीरत्न – स्त्री रूपी रत्न

Exam Tips:

a) नीलकमल का विग्रह "नीला है जो कमल" होता है, जिसमें नीला विशेषण और कमल विशेष्य है।
b) महादेव में "महान् है जो देव" का विग्रह होता है, इसलिए महान् पहला पद है।
c) उपमेय-उपमान वाले कर्मधारय में "के समान" या "रूपी" जोड़ कर विग्रह किया जाता है, जैसे चंद्रमुख = चंद्र के समान मुख।
d) शब्दों के विग्रह में "है जो" या "है जिसका" से दोनों पदों का संबंध स्पष्ट होता है।

 

Question 5: द्विगु समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

द्विगु समास के समस्त पद का पहला पद संख्यावाचक होता है। इसमें भी पूर्वपद और उत्तरपद में विशेषण-विशेष्य का संबंध होता है।
पंचनद – पाँच नदियों का समाहार
चौराहा – चार राहों का समाहार
नवरत्न – नौ रत्नों का समाहार
त्रिवेणी – तीन वेणियों का समाहार
दशानन – दस आनन (मुखों) का समाहार
चौमासा – चार मासों का समाहार
सतसई – सात सौ (पदों) का समाहार
नवरात्र – नौ रातों का समाहार
दोपहर – दो पहरों का समाहार
नवग्रह – नौ ग्रहों का समाहार
चवन्नी – चार आनों का समाहार
अठन्नी – आठ आनों का समाहार
शताब्दी – सौ वर्षों का समाहार
सप्तर्षि – सात ऋषियों का समाहार
सप्ताह – सात दिनों का समाहार
त्रिभुवन – तीन भुवनों (लोकों) का समाहार
अष्टाध्यायी – आठ अध्यायों का समाहार
चौपाई – चार पदों का समाहार
पंचवटी – पाँच वटों (वृक्षों) का समाहार
चतुर्वर्ण – चार वर्णों का समाहार
त्रिफला – तीन फलों का समाहार
तिरंगा – तीन रंगों का समाहार
पंचतत्त्व – पाँच तत्त्वों का समाहार
अष्टसिद्धि – आठ सिद्धियों का समाहार
दुराहा – दो राहों का समाहार
पंजाब – पाँच आबों का समाहार
षड्रस – छः रसों का समाहार
त्रिलोक – तीन लोकों का समाहार
सप्तद्वीप – सात द्वीपों का समाहार
द्विगु – दो गौओं का समाहार

Exam Tips:

a) द्विगु समास का पहला पद हमेशा संख्यावाचक होता है, जैसे पंचनद में "पंच" (पाँच)।
b) द्विगु समास में समूह या समाहार का भाव होता है, जैसे नवरत्न = नौ रत्नों का समूह।
c) "चौराहा" और "दुराहा" जैसे शब्दों में संख्या के आधार पर अर्थ बनता है, इसलिए विग्रह में "का समाहार" लिखें।

 

Question 6: द्वंद्व समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित व्याख्या करें।

Answer:

द्वंद्व का अर्थ है "दोनों"। जिस समस्त पद में दोनों पद प्रधान हों, उसे द्वंद्व समास कहते हैं। इसका विग्रह करने पर दोनों पदों के बीच "और", "तथा", "अथवा" या "या" का प्रयोग होता है, और दोनों पदों को मिलाते समय इन योजकों का लोप हो जाता है।
रुपया-पैसा – रुपया और पैसा
अपना-पराया – अपना और पराया
हानि-लाभ – हानि और लाभ
यश-अपयश – यश और अपयश
धनी-मानी – धनी और मानी
माता-पिता – माता और पिता
राजा-रंक – राजा और रंक
खट्टा-मीठा – खट्टा और मीठा
अन्न-जल – अन्न और जल
स्त्री-पुरुष – स्त्री और पुरुष
लव-कुश – लव और कुश
भाई-बहन – भाई और बहन
नर-नारी – नर और नारी
भूख-प्यास – भूख और प्यास
जन्म-मरण – जन्म और मरण
गंगा-यमुना – गंगा और यमुना
पाप-पुण्य – पाप और पुण्य
धर्माधर्म – धर्म और अधर्म
वेद-पुराण – वेद और पुराण
दीन-ईमान – दीन और ईमान
भीमार्जुन – भीम और अर्जुन
लाभालाभ – लाभ और अलाभ
दिन-रात – दिन और रात
अमीर-गरीब – अमीर और गरीब
भला-बुरा – भला और बुरा
देश-विदेश – देश और विदेश
छोटा-बड़ा – छोटा और बड़ा
नदी-नाले – नदी और नाले
दूध-दही – दूध और दही
न्यूनाधिक – न्यून अथवा अधिक
गुण-दोष – गुण और दोष
राम-लक्ष्मण – राम और लक्ष्मण
घी-शक्कर – घी और शक्कर
हाथ-पैर – हाथ और पैर
सोना-चाँदी – सोना और चाँदी
जय-पराजय – जय और पराजय
तन-मन – तन और मन
जलवायु – जल और वायु
घर-बाहर – घर और बाहर
देवासुर – देव और असुर
जल-थल – जल और थल
दो-चार – दो या चार
दीन-दुखी – दीन और दुखी
दाल-रोटी – दाल और रोटी

Exam Tips:

a) द्वंद्व समास के विग्रह में "और", "तथा", "अथवा" या "या" जोड़े जाते हैं।
b) "पाप-पुण्य" का विग्रह "पाप और पुण्य" होता है, जबकि "न्यूनाधिक" का विग्रह "न्यून अथवा अधिक" होता है।
c) द्वंद्व समास में दोनों पद समान महत्व के होते हैं, इसलिए दोनों को प्रधान माना जाता है।

 

Question 7: बहुव्रीहि समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

जिस समास के समस्त पदों में से कोई भी पद प्रधान नहीं होता, ये दोनों मिलकर किसी तीसरे पद के विशेषण होते हैं और यह तीसरा पद प्रधान होता है, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं।
नीलकंठ – नीला है कंठ जिसका वह (शिव)
चतुर्भुज – चार भुजाएँ हैं जिसकी वह (विष्णु)
चतुर्मुख – चार मुख हैं जिसके वह (ब्रह्मा)
दशानन – दस आनन (मुख) हैं जिसके वह (रावण)
चक्रपाणि – चक्र है हाथ में जिसके वह (कृष्ण)
वीणापाणि – वीणा है हाथ में जिसके वह (सरस्वती)
लंबोदर – लंबा है उदर (पेट) जिसका वह (गणेश)
त्रिनेत्र – तीन हैं नेत्र जिसके वह (शिव)
पीतांबर – पीला है अंबर जिसका वह (कृष्ण)
दीर्घबाहु – लंबी भुजाएँ हैं जिसकी वह (विष्णु)
अष्टभुजा – आठ भुजाएँ हैं जिसकी वह (दुर्गा)
त्रिवेणी – तीन नदियों का संगमस्थल (प्रयाग)
एकदंती – एक दाँत है जिसका वह (गणेश)
निशाचर – निशा में विचरण करने वाला (राक्षस)
तपोधन – तप ही है धन जिसका वह (तपस्वी)
कुरूप – बुरा है रूप जिसका वह (कोई व्यक्ति)
महात्मा – महान् है आत्मा जिसकी वह (कोई महान् व्यक्ति)
दिगंबर – दिशाएँ ही हैं वस्त्र जिसके वह (नग्न)
सुलोचना – सुंदर हैं लोचन जिसके वह (स्त्री विशेष)
चंद्रमुखी – चंद्र के समान मुख है जिसका वह (स्त्री विशेष)
अजानुबाहु – घुटनों तक लंबी हैं भुजाएँ जिसकी वह (व्यक्ति विशेष)
अंशुमाली – अंशु (किरणें) ही हैं माला जिसकी वह (सूर्य)
सहस्रबाहु – सहस्र (हज़ारों) भुजाएँ हैं जिसकी वह (दैत्यराज)
बजरंगी – बज्र के समान अंग हैं जिसके वह (हनुमान)
द्विरद – दो ही रद (दाँत) हैं जिसके वह (हाथी)
कनफटा – कान है फटा जिसका वह (व्यक्ति विशेष)
मृत्युंजय – मृत्यु को जीत लिया है जिसने वह (शंकर)
पतझड़ – पत्ते झड़ते हैं जिसमें वह (पतझड़ ऋतु)
मेघनाद – मेघ के समान नाद है जिसका वह (रावण का पुत्र)
घनश्याम – घन के समान श्याम है जो वह (कृष्ण)
मक्खीचूस – मक्खी को चूसने वाला (कंजूस)
विषधर – विष को धारण करने वाला (सर्प)
बारहसिंगा – बारह सींग हैं जिसके वह (मृग विशेष)
श्वेतांबर – सफेद हैं वस्त्र जिसके वह (सरस्वती)
चंद्रशेखर – चंद्र है मस्तक पर जिसके वह (शिव)
गजानन – गज के समान आनन है जिसका वह (गणेश)
नीलकंठ – नीला है कंठ जिसका वह (शिव)
जितेंद्रिय – जीत लिया है इंद्रियों को जिसने वह (संयमी पुरुष)
अनाथ – नाथ (स्वामी) न हो जिसका कोई वह (कोई बालक)
अल्पबुद्धि – अल्प है बुद्धि जिसकी वह (व्यक्ति विशेष)
चक्रधर – चक्र को धारण किया है जिसने वह (कृष्ण)
दूधमुँहा – मुँह में दूध है जिसके वह (बालक)
अल्पाहारी – अल्प आहार करता है जो (व्यक्ति विशेष)
त्रिलोकी – तीनों लोकों का स्वामी है जो (राम)
निर्दयी – नहीं है दया जिसमें वह (व्यक्ति विशेष)
पतिव्रता – पति ही है व्रत जिसका वह (स्त्री विशेष)
मृगनयनी – मृग के समान नयन हैं जिसके वह (स्त्री विशेष)
कैलाशपति – कैलाश पर्वत का स्वामी है जो (शिव)
महादेव – महान् है जो देव वह (शिव)
राजीवलोचन – राजीव (कमल) के समान नयन हैं जिसके वह (राम)
तीव्रबुद्धि – तीव्र बुद्धि है जिसकी वह (व्यक्ति विशेष)

Exam Tips:

a) बहुव्रीहि में विग्रह "जिसका/जिसकी/जिसके वह" से होता है, जैसे पीतांबर = पीला है अंबर जिसका वह (कृष्ण)।
b) बहुव्रीहि के समस्त पद में कोई भी पद प्रधान नहीं होता, पूरा पद किसी तीसरे की विशेषता बताता है।
c) नीलकंठ में "नीला है कंठ जिसका" विग्रह होता है और इसका अर्थ शिव है।
d) बहुव्रीहि का अर्थ अक्सर किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम के रूप में निकलता है, जैसे चक्रपाणि (कृष्ण) और वीणापाणि (सरस्वती)।

 

Question 8: अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।

Answer:

अव्ययीभाव का अर्थ है अव्यय हो जाना। जिस समास में पहला पद प्रधान हो और वह अव्यय हो, तो उसके योग से समस्त पद भी अव्यय बन जाता है। पूर्वपद अव्यय होने के कारण इसका रूप कभी नहीं बदलता।
आजन्म – जन्म से लेकर
प्रतिदिन – प्रत्येक दिन
प्रतिपल – प्रत्येक पल
यथाक्रम – क्रम के अनुसार
आमरण – मरण तक
आसमुद्र – समुद्र पर्यंत
यथासंभव – जितना संभव हो सके
यथाविधि – विधि के अनुसार
प्रत्यक्ष – आँखों के सामने
हाथोंहाथ – हाथ ही हाथ में
यथाशीघ्र – जितना शीघ्र हो सके
दिनोंदिन – दिन ही दिन में
भरपेट – पेट भर के
यथोचित – जो उचित हो
अनजाने – बिना जाने
निस्संदेह – बिना संदेह के
प्रतिवर्ष – हर वर्ष
यथानियम – नियम के अनुसार
बीचोंबीच – बीच ही बीच में
आजीवन – जीवन भर
आसेतु – सेतु तक
गाँव-गाँव – प्रत्येक गाँव
गली-गली – प्रत्येक गली
निडर – डर रहित
प्रतिमास – हर मास
यथामति – मति के अनुसार
बेखटके – बिना खटके के
यथावसर – यथास्थिति, स्थिति के अनुसार
यथायोग्य – योग्यता के अनुसार
यथाशक्ति – शक्ति के अनुसार
रातभर – पूरी रात
अनुरूप – रूप के अनुसार
बखूबी – खूबी के साथ
निधड़क – बिना धड़क के
भरसक – पूरी शक्ति से
बाकायदा – कायदे के अनुसार

Exam Tips:

a) अव्ययीभाव में पहला पद अव्यय होता है, जैसे प्रतिदिन, यथाशक्ति और आजन्म।
b) अव्ययीभाव समस्त पद का रूप कभी नहीं बदलता, इसलिए इसे अविकारी समास भी कहते हैं।
c) "आ" उपसर्ग वाले शब्दों में सीमा का भाव होता है, जैसे आजन्म = जन्म से लेकर और आमरण = मरण तक।

 

Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Samas (Compound words)

Accessing Samas (Compound words) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Samas (Compound words) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran समास in printable PDF format for offline study on any device.