HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Suffix (Pratyay)

Explore reliable textbook solutions for Suffix (Pratyay) tailored for Class 10 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Suffix (Pratyay) Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: प्रत्यय किसे कहते हैं ? प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं ? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

अर्थवान शब्द के अंत में जोड़े जाने वाले वर्ण अथवा वर्ण-समूह को प्रत्यय कहते हैं। अर्थात् प्रत्यय वह ध्वनि, अक्षर या शब्दांश है, जिसे धातु अथवा शब्द के अंत में लगाकर कोई रूप या शब्द बनाया जाता है; जैसे मूर्ख + ता = मूर्खता; धीर + ता = धीरता। यहाँ 'ता' प्रत्यय है। घबरा + आहट = घबराहट; यहाँ 'आहट' प्रत्यय है।

हिंदी भाषा में प्रयुक्त लगभग सभी प्रत्यय हिंदी के ही अपने हैं। प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं- (1) कृत प्रत्यय (2) तद्धित प्रत्यय।

1. कृत प्रत्यय अथवा कृदंत प्रत्यय:
धातु (क्रिया के मूल रूप) के अंत में लगकर जो शब्दांश अनेक प्रकार के शब्द (क्रिया-रूप) बनाते हैं, उन्हें कृत अथवा कृदंत प्रत्यय कहते हैं।

कृत प्रत्यय चार प्रकार के होते हैं- (क) कर्तृवाचक कृत प्रत्यय, (ख) कर्मवाचक कृत प्रत्यय, (ग) भाववाचक कृत प्रत्यय तथा (घ) क्रियावाचक (क्रियार्थक) कृत प्रत्यय।

(क) कर्तृवाचक कृत प्रत्यय:
जो कृत प्रत्यय धातु से बने शब्दों में कर्ता अर्थात् क्रिया करने वाले की ओर संकेत करते हैं, उन्हें कर्तृवाचक कृत प्रत्यय कहते हैं। कुछ उदाहरण देखिए-

प्रत्ययउदाहरण
दारदेनदार, लेनदार, धारदार
हारहोनहार, पालनहार, उतारनहार, खेवनहार
वालाबचानेवाला, खानेवाला, रखवाला
आलूझगड़ालू, कृपालू, लज्जालू
ऐयाबजैया, खवैया, बचैया
आऊबिकाऊ, टिकाऊ, टकराऊ, कमाऊ
अक्कड़भुलक्कड़, घुमक्कड़, पियक्कड़
अकधावक, चालक, पालक, धारक, मारक
आकतैराक, चालाक

(ख) कर्मवाचक कृत प्रत्यय:
जो कृत प्रत्यय कर्मवाचक शब्दों की रचना में सहायक होते हैं, उन्हें कर्मवाचक कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
नापालना, ओढ़ना, नाना, पढ़ना, तैरना, बुलाना
नीओढ़नी, बिछौनी, सुंघनी, कहानी
औनाबिछौना, खिलौना
नझाड़न, बेलन, कतरन

(ग) भाववाचक कृत प्रत्यय:
वे कृत प्रत्यय जो भाववाचक संज्ञाओं की रचना करते हैं, भाववाचक कृत प्रत्यय कहलाते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
आईलिखाई, सिखलाई, सिलाई, कढ़ाई, पढ़ाई, लड़ाई आदि
आहटघबराहट, चिल्लाहट, जगमगाहट, गर्माहट आदि
आवचढ़ाव, उतराव, बनाव, बचाव आदि
आवाबुलावा, चढ़ावा, पहनावा आदि
आनथकान, उड़ान, उठान आदि
आसविश्वास, प्यास, हास आदि

(घ) क्रियावाचक (क्रियार्थक) कृत प्रत्यय:
जो प्रत्यय क्रिया शब्द बनाते हैं, उन्हें क्रियावाचक कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
ता, ते, तीआता, जाता, जाते, आते, खाती
आ, ए, याउठा, चला, गया, आया, गए आदि
ईगायी, खाई, पी, गई आदि

2. तद्धित प्रत्यय:
जो क्रिया के अतिरिक्त शेष सभी प्रकार के शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि के अंत में लगकर अनेक प्रकार के शब्द बनाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।

तद्धित प्रत्यय सात प्रकार के होते हैं- (1) भाववाचक तद्धित प्रत्यय (2) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय (3) स्त्रीलिंगवाचक तद्धित प्रत्यय (4) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय (5) बहुवचनवाचक तद्धित प्रत्यय (6) लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय (7) क्रमवाचक तद्धित प्रत्यय।

(1) भाववाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन प्रत्ययों से भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण होता है, उन्हें भाववाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
तामनुष्यता, मूर्खता, सरलता, लघुता, प्रभुता आदि
त्वगुरुत्व, महत्व, पुरुषत्व, अपनत्व आदि
पनबचपन, लड़कपन, पतलापन, पीलापन, बड़प्पन आदि
आहटचिकनाहट, चिल्लाहट, गर्माहट आदि

(2) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन प्रत्ययों के सहयोग से कर्ता की ओर संकेत करने वाले शब्द का निर्माण हो, उन्हें कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
दारईमानदार, कर्जदार, समझदार आदि
आरसुनार, लुहार, चमार आदि
आरीभिखारी, पुजारी, जुआरी, पंसारी आदि
वाहाचरवाहा, हलवाहा आदि
ईसंयमी, ज्ञानी, तेली, कामी आदि
कारनाटककार, स्वर्णकार, साहित्यकार, पत्रकार, कहानीकार आदि
अकअध्यापक, शिक्षक, पाठक, लेखक

(3) स्त्रीलिंगवाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन प्रत्ययों के प्रयोग से स्त्रीलिंग शब्दों की रचना की जाती है, उन्हें स्त्रीलिंगवाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
आछात्रा, शिष्या, दुहिता, अध्यापिका, बाला आदि
ईदेवी, नारी, चाची, नानी, बेटी
आनीदेवरानी, नौकरानी, जेठानी, इन्द्राणी आदि
नीपत्नी, शेरनी, मोरनी, सिंहनी, राजपूतनी आदि
षीविदुषी, महिषी
मतीश्रीमती, बुद्धिमती, धीमती आदि
इनधोबिन, लुहारिन, सुहागिन आदि

(4) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन तद्धित प्रत्ययों के योग से गुणवाचक विशेषण शब्दों की रचना की जाती है, उन्हें गुणवाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
ईधनी, मानी, ज्ञानी, सुखी, दुःखी, पंजाबी, हिमाचली, गुलाबी
ईनगमगीन, शौकीन, रंगीन, नमकीन
मंदअक्लमंद, फायदेमंद
दारदुकानदार, हवलदार, ज़मींदार, सरदार
इयाअमृतसरिया, लाहौरिया, जालंधरिया
ईलारंगीला, सजीला, रसीला, ज़हरीला
ऊपेटू, बाज़ारू, बाबू, गंवारू
आनाज़माना, मर्दाना, सालाना, फुसलाना, बहलाना
ऐरासपेरा, बहुतेरा, ममेरा, चचेरा, फुफेरा, लुटेरा
अवीहरियाणवी, देहलवी, लखनवी
आलुदयालु, कृपालु
इकराजनीतिक, शारीरिक, साहित्यिक, वैदिक
इयराष्ट्रीय, स्थानीय, देशीय, पर्वतीय
वान्धनवान्, गुणवान्, विद्वान्
मान्बुद्धिमान्, शक्तिमान्
आभूखा, प्यासा
हलारूपहला, सुनहला
इमानीलिमा, हरितिमा

(5) बहुवचनवाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन प्रत्ययों के प्रयोग से एकवचन शब्द बहुवचन में बदल जाता है, उसे बहुवचनवाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
एलड़के, रुपए, कमरे, उठे, घोड़े, मोटे आदि
एँकन्याएँ, बहुएँ, सड़कें, भाषाएँ आदि

(6) लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन तद्धित प्रत्ययों के प्रयोग से शब्द में लघुता का बोध होने लगे, उन्हें लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
ईपहाड़ी, बछड़ी, टुकड़ी आदि
ड़ीसंदुकड़ी, टुकड़ी, गठड़ी, पंखुड़ी आदि

(7) क्रमवाचक तद्धित प्रत्यय:
जिन तद्धित प्रत्ययों के प्रयोग से शब्दों में क्रम का ज्ञान हो, उन्हें क्रमबोध तद्धित प्रत्यय कहते हैं; जैसे-

प्रत्ययउदाहरण
गुनाचारगुना, छहगुना, दुगुना आदि
वाँबीसवाँ, पाँचवाँ, आठवाँ आदि
सरादूसरा, तीसरा आदि

Exam Tips:

a) कृत प्रत्यय धातु में लगते हैं, जबकि तद्धित प्रत्यय क्रिया को छोड़कर संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि में लगते हैं।
b) कृत प्रत्ययों के चारों भेद (कर्तृवाचक, कर्मवाचक, भाववाचक, क्रियावाचक) अलग-अलग लिखने पर उत्तर पूरा माना जाता है।
c) तद्धित प्रत्ययों के सात भेद क्रम से लिखें और हर भेद के साथ एक उदाहरण अवश्य दें।
d) 'मूर्खता' जैसे शब्दों में मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके दिखाने से प्रत्यय पहचानने का तरीका स्पष्ट होता है।

 

Question 2: तद्धित प्रत्यय की परिभाषा देते हुए उसके भेदों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

Answer:

जो क्रिया के अतिरिक्त शेष सभी प्रकार के शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि के अंत में लगकर अनेक प्रकार के शब्द बनाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।

तद्धित प्रत्यय सात प्रकार के होते हैं- (1) भाववाचक तद्धित प्रत्यय (2) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय (3) स्त्रीलिंगवाचक तद्धित प्रत्यय (4) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय (5) बहुवचनवाचक तद्धित प्रत्यय (6) लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय (7) क्रमवाचक तद्धित प्रत्यय।

(1) भाववाचक तद्धित प्रत्यय: ता (मनुष्यता, सरलता), त्व (गुरुत्व, महत्व), पन (बचपन, पीलापन), आहट (चिकनाहट, गर्माहट) आदि। ये प्रत्यय संज्ञा या विशेषण के साथ जुड़कर भाववाचक संज्ञा बनाते हैं; जैसे मूर्ख से मूर्खता, बच्चा से बचपन।

(2) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय: दार (ईमानदार, समझदार), आर (सुनार, लुहार), आरी (भिखारी, पुजारी), वाहा (चरवाहा, हलवाहा), ई (संयमी, ज्ञानी), कार (नाटककार, पत्रकार), अक (अध्यापक, लेखक) आदि।

(3) स्त्रीलिंगवाचक तद्धित प्रत्यय: आ (छात्रा, बाला), ई (देवी, नानी), आनी (देवरानी, जेठानी), नी (पत्नी, शेरनी), षी (विदुषी), मती (श्रीमती, बुद्धिमती), इन (धोबिन, सुहागिन) आदि।

(4) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय: ई (धनी, सुखी), ईन (शौकीन, रंगीन), मंद (अक्लमंद), दार (दुकानदार, सरदार), इया (लाहौरिया), ईला (रसीला), आना (मर्दाना), ऐरा (सपेरा, ममेरा), इक (राजनीतिक, वैदिक), इय (राष्ट्रीय, पर्वतीय), वान् (गुणवान्), मान् (शक्तिमान्) आदि। ये प्रत्यय गुणवाचक विशेषण बनाते हैं।

(5) बहुवचनवाचक तद्धित प्रत्यय: ए (लड़के, घोड़े), एँ (कन्याएँ, सड़कें) आदि। इनसे एकवचन शब्द बहुवचन में बदलते हैं।

(6) लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय: ई (पहाड़ी, बछड़ी), ड़ी (संदुकड़ी, गठड़ी) आदि। इनसे शब्द में छोटेपन का बोध होता है।

(7) क्रमवाचक तद्धित प्रत्यय: गुना (दुगुना, चारगुना), वाँ (पाँचवाँ, आठवाँ), सरा (दूसरा, तीसरा) आदि। इनसे क्रम का ज्ञान होता है।

Exam Tips:

a) तद्धित प्रत्यय की परिभाषा में 'क्रिया के अतिरिक्त' शब्द अवश्य लिखें।
b) भेद लिखते समय हर भेद का नाम और उसके कम से कम दो उदाहरण दें।
c) 'आहट' और 'दार' जैसे प्रत्ययों के उदाहरण अलग-अलग भेदों में दिखाएँ, ताकि भेद का अंतर स्पष्ट हो।
d) सात भेदों को एक ही क्रम में लिखने से उत्तर व्यवस्थित और परीक्षक के लिए आसान दिखता है।

 

अभ्यासार्थ लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: कोई पाँच ऐसे शब्द लिखो जिनमें दो-दो उपसर्गों का प्रयोग किया गया हो।

Answer:

(1) सु + प्रति = सुप्रतिष्ठित
(2) सु + सम् = सुसंगठित
(3) अन् + अव = अनवधान
(4) अ + सु = असुरक्षित
(5) अ + सफल = असफल

Exam Tips:

a) 'असफल' में 'अ' उपसर्ग है और 'सफल' मूल शब्द है, इसलिए दोनों को जोड़कर लिखें।
b) उपसर्ग जोड़ने पर मूल शब्द का रूप अक्सर बदलता नहीं, पर संधि के कारण शब्द बदल सकता है।

 

Question 2: दस ऐसे शब्द लिखिए जिनका निर्माण उपसर्ग और प्रत्यय दोनों की सहायता से किया गया हो।

Answer:

उपसर्गशब्दप्रत्ययउदाहरण
अपमानइतअपमानित
सम्मानइतसम्मानित
अनुदारताअनुदारता
दुःसाहसईदुस्साहसी
बेचैनईबेचैनी
परिपूर्णतापरिपूर्णता
अभिमानईअभिमानी
निःचिंतातानिश्चिंतता
सहकारइतासहकारिता
असफलताअसफलता

Exam Tips:

a) उपसर्ग, मूल शब्द और प्रत्यय को अलग-अलग कॉलम में लिखने से रचना स्पष्ट दिखती है।
b) 'असफलता' में मूल शब्द 'सफल' है, 'फल' नहीं; इस भेद पर ध्यान दें।
c) प्रत्यय जोड़ते समय शब्द का अंतिम स्वर और मात्रा बदल सकती है, जैसे 'कार' से 'कारिता' बनता है।

 

Question 3: भाववाचक कृत प्रत्यय और भाववाचक तद्धित प्रत्यय में क्या अंतर है ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

Answer:

जो कृत प्रत्यय क्रियाओं के साथ जुड़कर भाववाचक संज्ञा का निर्माण करते हैं, उन्हें भाववाचक कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे लिख से लिखाई, पढ़ से पढ़ाई। जबकि भाववाचक तद्धित प्रत्यय संज्ञा, विशेषण आदि शब्दों के साथ जुड़कर भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण करते हैं; जैसे मनुष्य से मनुष्यता, बच्चा से बचपन, पीला से पीलापन आदि।

Exam Tips:

a) कृत प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) के साथ लगता है, यह सबसे बड़ा अंतर है।
b) तद्धित प्रत्यय संज्ञा या विशेषण के साथ लगता है, इसलिए 'पीला' से 'पीलापन' जैसे उदाहरण दें।

 

Question 4: तद्धित प्रत्यय और कृत प्रत्यय का अंतर स्पष्ट करते हुए दोनों के चार-चार उदाहरण लिखो।

Answer:

कृत प्रत्यय क्रियाओं के साथ जुड़कर शब्दों का निर्माण करते हैं, जबकि तद्धित प्रत्यय क्रियाओं को छोड़कर अन्य सभी शब्दों या शब्दांशों के साथ जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करते हैं। अग्रलिखित उदाहरणों से दोनों का अंतर और भी स्पष्ट हो जाएगा-

कृतप्रत्ययतद्धितप्रत्यय
आकतैराकईपंजाबी
आलूझगड़ालूइयभारतीय
सारमिलनसारइकदैनिक
आड़ीखिलाड़ीआलुकृपालु
ओनाबिछौनामान्बुद्धिमान्

Exam Tips:

a) कृत प्रत्यय वाले शब्दों में मूल आधार क्रिया होती है, जैसे 'तैर' से 'तैराक'।
b) तद्धित प्रत्यय वाले शब्दों में मूल आधार संज्ञा या विशेषण होता है, जैसे 'पंजाब' से 'पंजाबी'।
c) 'आलू' प्रत्यय (झगड़ालू) और 'आलु' तद्धित प्रत्यय (कृपालु) को अलग-अलग पहचानें।

 

Question 5: कर्मवाचक और कर्तवाचक प्रत्यय में क्या अंतर है ? उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जो प्रत्यय धातुओं के अंत में जुड़कर कर्म के अर्थ को प्रकट करे, उसे कर्मवाचक प्रत्यय कहते हैं; जैसे ओना से बिछौना। किंतु कर्तृवाचक प्रत्यय धातु में जुड़कर क्रिया के कर्ता का अर्थ प्रकट करता है; जैसे अक से पाठक, ता से वक्ता आदि।

Exam Tips:

a) कर्मवाचक प्रत्यय से बनी वस्तु या कर्म का बोध होता है, जैसे 'बिछौना'।
b) कर्तृवाचक प्रत्यय से बना शब्द क्रिया करने वाले व्यक्ति को बताता है, जैसे 'पाठक'।
c) दोनों के उदाहरण लिखते समय प्रत्यय और मूल धातु अलग-अलग दिखाएँ।

 

Question 6: 'कृदंत' किसे कहते हैं ?

Answer:

धातुओं के आगे कृत प्रत्यय लगने से जो शब्द बनते हैं, उन्हें कृदंत शब्द कहते हैं; जैसे धातु 'भूल' में 'अक्कड़' प्रत्यय लगाकर 'भुलक्कड़' शब्द बनता है। 'तैर' से 'तैरना' बनता है। ये शब्द कृदंत कहलाते हैं।

Exam Tips:

a) कृदंत शब्द धातु और कृत प्रत्यय के योग से बनते हैं।
b) 'तैरना' जैसे क्रिया-रूप भी कृदंत की श्रेणी में आते हैं।

 

Question 7: निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय बताओ- पाठक, कलाकार, धनवान्, घरवाला, कामगार, रसोइया, ममेरा, धार्मिक, खटास, लघुता।

Answer:

पाठक = पाठ + अक
धनवान् = धन + वान्
कलाकार = कला + कार
घरवाला = घर + वाला
कामगार = काम + गार
रसोइया = रसोइ + या
ममेरा = मम + एरा
धार्मिक = धर्म + इक
खटास = खट + आस
लघुता = लघु + ता

Exam Tips:

a) शब्द में मूल भाग और प्रत्यय को अलग करने के लिए पहले मूल शब्द पहचानें।
b) 'रसोइया' में 'या' प्रत्यय है, जो व्यक्ति या काम करने वाले को बताता है।

 

Question 8: कोई पाँच ऐसे शब्द लिखो जो उर्दू उपसर्गों के योग से बने हों।

Answer:

कम + जोर = कमजोर
दर + असल = दरअसल
बद + तमीज = बदतमीज़
ला + जवाब = लाजवाब
हम + शक्ल = हमशक्ल

Exam Tips:

a) उर्दू उपसर्गों में 'कम', 'दर', 'बद', 'ला' और 'हम' सबसे अधिक प्रचलित हैं।
b) 'बदतमीज़' में नुक़्ता लगाना सही है, इसलिए लिखते समय उसे छोड़ें नहीं।

 

Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Suffix (Pratyay)

Accessing Suffix (Pratyay) Solutions

Access structured Haryana Board textbook solutions for Suffix (Pratyay). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Vyakaran प्रत्यय in printable PDF format for offline study on any device.