HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak

Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

विषय-वस्तु संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: फादर की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी क्यों लगती थी?

Answer:

फादर ‘परिमल’ की गोष्ठियों में सबसे बड़े माने जाते थे। वे सबके साथ पारिवारिक संबंध और मेलजोल बनाकर रखते थे। इससे भी अधिक महत्त्वपूर्ण बात यह थी कि वे सबके घरों में होने वाले विभिन्न उत्सवों में उपस्थित रहते थे और शुभ अवसरों पर आशीर्वाद देकर सबको कृतार्थ करते थे। हर व्यक्ति के प्रति उनके हृदय में स्नेह था और वात्सल्य उनकी नीली आँखों में सदैव तैरता रहता था। इसलिए सबको उनकी उपस्थिति देवदार वृक्ष की छाया के समान सुखद लगती थी।

Exam Tips:

a) परिमल की गोष्ठियों और घरेलू उत्सवों, दोनों भूमिकाएँ लिखें।
b) वात्सल्य और नीली आँखों का उल्लेख करें।
c) देवदार की छाया की उपमा का अर्थ समझाएँ।

 

Question 2: फादर बुल्के भारतीय संस्कृति के एक अभिन्न अंग हैं, किस आधार पर ऐसा कहा गया है?

Answer:

लेखक ने फादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग स्वीकार किया है। वे बेल्जियम के रहने वाले थे, पर उन्होंने संन्यासी बनकर भारत में रहने का निर्णय लिया। भारत आकर उन्होंने भारतीय संस्कृति को गहराई से समझा। ईसाई धर्म से संबंधित होते हुए भी उन्होंने हिंदी भाषा सीखी और ‘रामायण’ विषय पर शोध-प्रबंध लिखा। इससे उनके भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव का पता चलता है। जब तक राम-कथा रहेगी, तब तक इस विदेशी संन्यासी को राम-कथा के लिए आदर के साथ याद किया जाएगा। इसी आधार पर लेखक ने उन्हें भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग कहा है।

Exam Tips:

a) बेल्जियम से भारत आने और संन्यास, दोनों तथ्य लिखें।
b) रामायण पर शोध को प्रमाण के रूप में दें।
c) राम-कथा से जुड़ी स्मृति का उल्लेख अंत में करें।
d) हिंदी सीखने को सांस्कृतिक लगाव से जोड़ें।

 

Question 3: पाठ में आए उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे फादर बुल्के का हिंदी प्रेम प्रकट होता है।

Answer:

फादर बुल्के बेल्जियम के रहने वाले थे, पर संन्यासी बनकर भारत आए। यहाँ आकर उन्होंने हिंदी का अच्छा-खासा ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने प्रयाग विश्वविद्यालय में हिंदी में शोध-प्रबंध प्रस्तुत किया। मेटरलिंक के प्रसिद्ध नाटक ‘ब्लू बर्ड’ का ‘नील पंछी’ नाम से हिंदी अनुवाद किया। अंग्रेज़ी-हिंदी कोश का निर्माण भी किया। उनके शोध-प्रबंध के कुछ अध्याय ‘परिमल’ में पढ़े गए थे। उन्होंने धार्मिक ग्रंथ ‘बाइबिल’ का हिंदी अनुवाद किया। वे सदा हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की चिंता में रहते थे और इसके लिए अकाट्य तर्क प्रस्तुत करते थे। जो हिंदी भाषी लोग हिंदी जानते हुए भी उसका प्रयोग नहीं करते थे, उन पर उन्हें झुंझलाहट होती थी।

Exam Tips:

a) शोध-प्रबंध, अनुवाद और कोश, तीनों कार्य अलग-अलग लिखें।
b) हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की चिंता का उल्लेख करें।
c) हिंदी भाषियों पर झुंझलाहट वाले प्रसंग को अंत में लिखें।
d) बाइबिल का हिंदी अनुवाद भी शामिल करें।

 

Question 4: इस पाठ के आधार पर फादर कामिल बुल्के की जो छवि उभरती है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

फादर कामिल बुल्के विदेशी होते हुए भी मन से भारतीय थे। उन्होंने अपना जीवन भारतीय आदर्शों के अनुकूल बिताया और लगभग 47 वर्षों तक भारतीय बनकर रहे। उन्होंने हिंदी के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए और उसे राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहते थे। उनका व्यक्तित्व दूसरों को सहारा देने वाला था। वे सदैव सबके लिए बड़े भाई की भूमिका निभाते थे और दया, सहानुभूति तथा करुणा जैसे मानवीय गुणों से भरे रहते थे। वे सच्चे अर्थों में संत थे और उन्हें कभी क्रोध में नहीं देखा गया।

Exam Tips:

a) विदेशी होते हुए भारतीय बने रहने का विरोधाभास लिखें।
b) हिंदी के प्रति उनके कार्य अलग से लिखें।
c) संत और बड़े भाई वाली छवि को अंत में रखें।
d) करुणा और सहानुभूति जैसे गुणों का उल्लेख करें।

 

Question 5: लेखक ने फादर बुल्के को ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ क्यों कहा?

Answer:

फादर कामिल बुल्के अपने हृदय में हर दीन-दुःखी के प्रति करुणा का भाव रखते थे। वे एक बार जिससे रिश्ता बना लेते, उससे जीवन भर निभाते थे। उनके हृदय में एक दिव्य शक्ति थी, जो बड़े-से-बड़े दुःख के समय भी शांति की वर्षा करती रहती थी। उनके संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति असीम शांति का अनुभव करता था। क्रोध तो उन्हें कभी छू भी नहीं सका था। इसी कारण लेखक ने उन्हें ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ कहा है, जो उचित प्रतीत होता है।

Exam Tips:

a) करुणा के भाव और रिश्ते निभाने की प्रवृत्ति, दोनों लिखें।
b) दिव्य शक्ति और शांति की वर्षा का उल्लेख करें।
c) क्रोध न आने की विशेषता को अंत में लिखें।

 

Question 6: फादर बुल्के ने संन्यासी की परंपरागत छवि से अलग एक नई छवि प्रस्तुत की है, कैसे?

Answer:

परंपरागत संन्यासी समाज से नाता तोड़ लेते हैं, किसी के सुख-दुःख में सम्मिलित नहीं होते और सदैव अपनी भक्ति में लीन रहते हैं। किंतु फादर बुल्के की छवि इससे बिल्कुल अलग थी। वे सदा समाज में रहते थे और एक बार जिससे रिश्ता बना लेते, उसका निर्वाह करते थे। वे भारत में रहते हुए भी अपने परिवार की चिंता करते और उन्हें पत्र लिखते थे। वे अपने परिचितों के सुख-दुःख में भी सम्मिलित होते थे। दिल्ली आते तो लेखक से अवश्य मिलते, चाहे इसके लिए उन्हें कितने ही कष्ट उठाने पड़ें। इस प्रकार वे मन से संन्यासी होते हुए भी परंपरा से हटकर एक नई छवि प्रस्तुत करते थे।

Exam Tips:

a) परंपरागत संन्यासी की विशेषताएँ पहले लिखें।
b) फादर के परिवार और परिचितों से संबंध बताएँ।
c) दिल्ली वाले प्रसंग को उदाहरण के रूप में दें।

 

Question 7 (क): आशय स्पष्ट कीजिए- नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है।

Answer:

किसी के दुःख को अनुभव करने या जान लेने का कोई पैमाना नहीं हो सकता। जिस प्रकार बिखरी स्याही को इकट्ठा करते समय वह और अधिक फैल जाती है, उसी प्रकार यह नहीं जाना जा सकता कि कौन कितना दुःखी है।

Exam Tips:

a) स्याही का उदाहरण और उसका अर्थ, दोनों लिखें।

 

Question 7 (ख): आशय स्पष्ट कीजिए- फादर को याद करना एक उदास शांत संगीत को सुनने जैसा है।

Answer:

जिस प्रकार उदास शांत संगीत सुनकर व्यक्ति तन्हाइयों में डूब जाता है, उसी प्रकार फादर को याद करके, उनके साथ बिताए सुखद क्षणों और उनके वात्सल्य को सोचकर मन में एक शांति का भाव उभरता है। अतः फादर बुल्के को याद करना उदास शांत संगीत सुनने जैसा अनुभव है।

Exam Tips:

a) संगीत की उपमा और मन की शांति, दोनों का संबंध लिखें।

 

रचना और अभिव्यक्ति

Question 8: आपके विचार से बुल्के ने भारत आने का मन क्यों बनाया होगा?

Answer:

फादर बुल्के बेल्जियम के रहने वाले थे। जब वे इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र थे, तब उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय लिया। उन्होंने संन्यासी बनकर भारत में जीवन बिताने का निर्णय इसलिए लिया होगा, क्योंकि उन्होंने सुन रखा था कि भारत साधुओं, संतों और ऋषि-मुनियों की भूमि है और आध्यात्मिकता का केंद्र है। उन्हें लगा होगा कि यहाँ सच्चा ज्ञान मिल सकता है। इसीलिए उन्होंने बेल्जियम से भारत आने का निर्णय लिया होगा।

Exam Tips:

a) इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष और संन्यास का निर्णय लिखें।
b) भारत की आध्यात्मिक छवि को कारण बताएँ।
c) सच्चे ज्ञान की खोज का उल्लेख करें।

 

Question 9: ‘बहुत सुंदर है मेरी जन्मभूमि-रेम्सचैपल’। इस पंक्ति में फादर बुल्के की अपनी जन्मभूमि के प्रति कौन-सी भावनाएँ अभिव्यक्त होती हैं? आप अपनी जन्मभूमि के बारे में क्या सोचते हैं?

Answer:

इस पंक्ति से फादर बुल्के का अपनी जन्मभूमि के प्रति गहरा प्रेम प्रकट होता है। यद्यपि उन्होंने अपने कर्म के लिए भारत को चुना और अपना अधिकांश समय भारत में बिताया, फिर भी वे अपनी जन्मभूमि को कभी नहीं भुला पाए। वे परिवार के सुख-दुःख जानने के लिए निरंतर पत्र लिखते थे। रेम्सचैपल नगर की याद सदैव उनके हृदय में बसी रहती थी। जिस मिट्टी में वे पले-बढ़े थे, उसकी महक उनके हृदय में सदा अनुभव होती थी। इसलिए जब लेखक ने पूछा कि उनकी जन्मभूमि कैसी है, तो उन्होंने तपाक से कहा कि वह बहुत सुंदर है। यह उत्तर उनके हृदय की आवाज़ था।

हमें भी अपनी जन्मभूमि अपने प्राणों से अधिक प्यारी है। हमारी जन्मभूमि संसार में सबसे सुंदर है। यह ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। हमारे जीवन में जन्मभूमि की मिट्टी की महक बसी रहती है। वही हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान कराती है। हम अपनी जन्मभूमि का हृदय से सत्कार और आदर करते हैं और उसके सम्मान पर कभी आँच नहीं आने देनी चाहिए।

Exam Tips:

a) फादर की भावना और उनके कर्मभूमि के चुनाव में अंतर स्पष्ट करें।
b) अपनी जन्मभूमि के विचार को अपने शब्दों में लिखें।
c) मिट्टी की महक और संस्कृति की पहचान, दोनों बिंदु लिखें।
d) जन्मभूमि के सम्मान की बात अंत में लिखें।

 

Question 10: ‘मेरा देश भारत’ विषय पर 200 शब्दों में निबंध लिखिए।

Answer:

भारत एक महान देश है। इसकी संस्कृति सबसे प्राचीन है। राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। संसार में मेरे देश का बड़ा गौरव है। भारत एक विशाल देश है। जनसंख्या की दृष्टि से आज भारत विश्व में सबसे आगे है और इसकी वर्तमान जनसंख्या लगभग 140 करोड़ से भी अधिक है। भारत के उत्तर में हिमालय, दक्षिण में लंका और हिंद महासागर हैं। इसमें अनेक प्रकार के पर्वत, नदियाँ और मरुस्थल हैं। भौगोलिक दृष्टि से यहाँ अनेक विविधताएँ हैं।

भारत में विभिन्न धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोग रहते हैं, फिर भी यहाँ सांस्कृतिक एकता विद्यमान है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा देश एक है। यहाँ अनेक महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। हरिद्वार, काशी, कुरुक्षेत्र, मथुरा, गया, जगन्नाथपुरी, द्वारका आदि यहाँ के प्रसिद्ध तीर्थ हैं। शिमला, मसूरी, नैनीताल, मनाली, दार्जिलिंग आदि सुंदर पर्वतीय स्थान हैं। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं। नई दिल्ली हमारे देश की राजधानी है।

भारत कृषि प्रधान देश है। भारत में लगभग छह लाख गाँव बसते हैं। इसकी लगभग दो-तिहाई जनता गाँवों में रहती है। यहाँ गेहूँ, मक्का, बाजरा, ज्वार, चना, धान, गन्ना आदि की फसलें होती हैं। अन्न की दृष्टि से अब हम आत्मनिर्भर हैं।

भारत कई सदियों की गुलामी झेलने के बाद सन् 1947 में स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता मिलने के तुरंत बाद ही यहाँ बहुमुखी उन्नति के लिए प्रयत्न आरंभ हो गए थे। स्वतंत्रता के बाद अनेक कारखाने लगे, जिनमें आशातीत उन्नति हुई। पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ। जिन वस्तुओं को हम विदेशों से मँगवाते थे, आज उन्हीं देशों को अनेक वस्तुएँ बनाकर भेजी जा रही हैं। विज्ञान के क्षेत्र में यहाँ बहुत उन्नति हुई है। परमाणु और उपग्रह के क्षेत्र में भी हम किसी से पीछे नहीं हैं।

भारत महापुरुषों की जन्मस्थली है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, नानक आदि महापुरुष इसी देश में हुए। महाराणा प्रताप, शिवाजी और गुरु गोबिंद सिंह जी इसी देश की शोभा थे। दयानंद, विवेकानंद, रामतीर्थ, तिलक, गांधी, सुभाष, चंद्रशेखर आज़ाद और भगतसिंह आदि इसी धरती का श्रृंगार थे। वाल्मीकि, व्यास, कालिदास, तुलसीदास, सूरदास और कबीर की वाणी यहीं गूँजती रही। भारत ने ही वेदों के ज्ञान से संसार को मानवता का रास्ता दिखाया।

आज भारत में प्रजातंत्र है। यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है और संसार का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक गणराज्य है। हमारा अपना संविधान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं। भारतवासी सदा से शांतिप्रिय रहे हैं, किंतु यदि कोई हमें डराने या धमकाने का प्रयत्न करे, तो यहाँ के रणबाँकुरे उसके दाँत खट्टे कर देते हैं। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। यहाँ प्रकृति की विशेष छटा देखने को मिलती है और हर दो मास बाद ऋतु बदलती रहती है। कविवर जयशंकर प्रसाद ने ठीक ही लिखा है- ‘अरुण यह मधुमय देश हमारा।’

Exam Tips:

a) भारत की जनसंख्या की स्थिति अद्यतन तथ्य के साथ लिखें।
b) भौगोलिक विविधता और सांस्कृतिक एकता, दोनों को साथ रखें।
c) कृषि, उद्योग और विज्ञान की प्रगति को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।
d) संविधान और प्रजातंत्र को निबंध के अंत में रखें।

 

पत्र लेखन

Question 11: आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।

Answer:

1149, माल रोड,
करनाल।

10 अप्रैल, 20….।

प्रिय मित्र हडसन एंड्री,
सप्रेम नमस्कार।

आशा है कि आप सब वहाँ कुशलपूर्वक होंगे। कुछ दिन पूर्व आपका पत्र मिला था, जिससे ज्ञात हुआ कि आपका विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद हो चुका है। यहाँ हमारी परीक्षाएँ भी समाप्त हो चुकी हैं। मेरा परीक्षा परिणाम कुछ दिन बाद घोषित होगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो जाऊँगा। इस बार गर्मी की छुट्टियों में हम पिताजी के साथ शिमला, कुल्लू और मनाली जा रहे हैं। पंद्रह दिन तक हम शिमला में मामाजी के पास ठहरेंगे और फिर कुछ दिनों के लिए कुल्लू-मनाली भी जाएँगे। ये सभी यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं।

प्रिय मित्र, यदि आप भी हमारे साथ चलें तो और भी आनंद आएगा। आप किसी प्रकार का संकोच न करें और माता-पिता की आज्ञा लेकर भारत आ जाएँ। मेरे पिताजी आपसे मिलकर बहुत प्रसन्न होंगे। आप अपना कार्यक्रम बनाकर हमें अवश्य सूचित करना। हम 15 मई को शिमला जाएँगे। शिमला, कुल्लू और मनाली से लौटकर कुछ दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर जाने का विचार भी है। जम्मू-कश्मीर प्राकृतिक दृश्यों की खान है और वैष्णो देवी का मंदिर वहाँ का मुख्य आकर्षण है। मैंने अभी तक यह मंदिर नहीं देखा है, इस बार अवश्य देखूँगा।

अपने माता-पिता को मेरा सादर नमस्कार कहना।

आपका मित्र,
राकेश शर्मा

Exam Tips:

a) पत्र के आरंभ में पता, तिथि और संबोधन का क्रम सही रखें।
b) निमंत्रण का कारण और यात्रा का कार्यक्रम स्पष्ट लिखें।
c) मित्र को आने के लिए प्रेरित करने वाली बातें जोड़ें।
d) समापन में अभिवादन और नाम लिखें।

 

भाषा-अध्ययन

Question 12 (क): निम्नलिखित वाक्यों में समुच्चयबोधक छाँटकर अलग लिखिए- तब भी जब वह इलाहाबाद में थे और तब भी जब वह दिल्ली में थे।

Answer:

और

Exam Tips:

a) समुच्चयबोधक दो वाक्यांशों को जोड़ता है, इसलिए ‘और’ यहाँ सही है।

 

Question 12 (ख): माँ ने बचपन में ही घोषित कर दिया था कि लड़का हाथ से गया।

Answer:

कि

Exam Tips:

a) ‘कि’ वाक्य को जोड़ने वाला समुच्चयबोधक है।

 

Question 12 (ग): वे रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे।

Answer:

तो

Exam Tips:

a) ‘तो’ शर्त या क्रम को जोड़ने वाला समुच्चयबोधक है।

 

Question 12 (घ): उनके मुख से सांत्वना के जादू भरे दो शब्द सुनना एक ऐसी रोशनी से भर देता था जो किसी गहरी तपस्या से जनमती है।

Answer:

जो

Exam Tips:

a) ‘जो’ संबंधवाचक समुच्चयबोधक है, जो ‘ऐसी रोशनी’ से जोड़ता है।

 

Question 12 (ङ): पिता और भाइयों के लिए बहुत लगाव मन में नहीं था लेकिन वो स्मृति में अकसर डूब जाते।

Answer:

लेकिन

Exam Tips:

a) ‘लेकिन’ विरोध दर्शाने वाला समुच्चयबोधक है।

 

Important Questions

विषय-वस्तु संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: लेखक को ‘परिमल’ के दिनों की स्मृति क्यों आती थी?

Answer:

लेखक ने बताया है कि ‘परिमल’ में काम करने वाले सभी लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते थे और वहाँ का वातावरण पूर्णतः पारिवारिक था। वहाँ फादर बुल्के सदा आते थे। वे उस परिवार के बड़े सदस्य थे और हर गतिविधि में भाग लेते थे। वहाँ साहित्यिक विधाओं पर खूब चर्चा होती थी और फादर खुले दिल से अपनी राय देते थे। लेखक को वे सदैव बड़े भाई की भूमिका में दिखाई देते थे, इसलिए उसे ‘परिमल’ की याद आती है।

Exam Tips:

a) पारिवारिक वातावरण और साहित्यिक चर्चा, दोनों बिंदु लिखें।
b) फादर की बड़े भाई वाली भूमिका अंत में लिखें।
c) परिमल की गोष्ठियों के खुले वातावरण का उल्लेख करें।

 

Question 2: फादर बुल्के ने भारत में आकर किस प्रकार की और कहाँ-कहाँ से शिक्षा ग्रहण की थी?

Answer:

फादर बुल्के बेल्जियम के रेम्सचैपल के रहने वाले थे। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने संन्यास ले लिया और पादरी बनकर भारत आ गए। सबसे पहले उन्होंने ‘जिसेट संघ’ में रहकर दो वर्ष तक पादरियों के धर्माचार की शिक्षा ली। इसके बाद नौ-दस वर्ष तक दार्जिलिंग में पढ़ाई की। फिर कलकत्ता में रहकर बी.ए. और इलाहाबाद से एम.ए. हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रयाग विश्वविद्यालय में डॉ. धीरेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में उन्होंने ‘राम कथा : उत्पत्ति और विकास’ विषय पर शोध कार्य किया और पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। इस प्रकार भारत में रहते हुए वे निरंतर अध्ययनशील रहे।

Exam Tips:

a) संन्यास से पहले की पढ़ाई और भारत में मिली उपाधियों को क्रम से लिखें।
b) दार्जिलिंग, कलकत्ता और इलाहाबाद, तीनों स्थान लिखें।
c) शोध-विषय और पी.एच.डी. का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 3: फादर कामिल बुल्के की झुंझलाहट और दुःख का कारण क्या था?

Answer:

फादर कामिल बुल्के की झुंझलाहट और दुःख का कारण यह था कि हिंदी को अब तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिल पाया था। वे हर मंच पर इस पीड़ा को व्यक्त करते और इसके लिए अकाट्य तर्क देते थे। हिंदी भाषियों द्वारा ही हिंदी की उपेक्षा उन्हें सबसे अधिक दुःख पहुँचाती थी।

Exam Tips:

a) राष्ट्रभाषा का दर्जा न मिलना मुख्य कारण लिखें।
b) हिंदी भाषियों की उपेक्षा को दूसरा कारण बताएँ।

 

Question 4: पठित पाठ के आधार पर फादर बुल्के के परिवार का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

Answer:

फादर कामिल बुल्के बेल्जियम के रेम्सचैपल के रहने वाले थे, जिसे संतों और पादरियों का स्थान माना जाता है। उनके पिता व्यापारी थे। उनके दो भाई थे, जिनमें से एक पादरी बन गया और दूसरा गृहस्थ जीवन जीता था। एक बहन भी थी, जो बहुत जिद्दी स्वभाव की थी और उसने देर से विवाह किया। भारत आने के बाद फादर बुल्के को अपनी माँ की बहुत याद आती थी। माँ एक साधारण नारी थीं और उनके पत्र भी फादर के पास आते थे।

Exam Tips:

a) माता-पिता, भाइयों और बहन, तीनों का उल्लेख करें।
b) माँ की याद और उनके पत्रों को अंत में लिखें।
c) रेम्सचैपल का महत्त्व एक वाक्य में लिखें।

 

Question 5: फादर कामिल बुल्के के चरित्र की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Answer:

‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ नामक संस्मरण से पता चलता है कि फादर बुल्के इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में थे, तभी उनके मन में संन्यास लेने की इच्छा उत्पन्न हुई। वे संन्यासी बनकर भारत आए और यहाँ की संस्कृति में रच-बस गए। उनका शरीर लंबा और गोरा था, बाल भूरे और आँखें नीली थीं, जिनमें करुणा की छाया बनी रहती थी। उनके चेहरे पर तेज़ था और व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था। उन्होंने भारत में बी.ए., एम.ए. और पी.एच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं और संस्कृत का गहन अध्ययन किया। वे रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में हिंदी-संस्कृत विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश तैयार किया और बाइबिल का हिंदी अनुवाद किया।

फादर बुल्के अत्यंत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और क्रोध तो मानो उन्हें छू भी नहीं गया था। उनकी वाणी ओजपूर्ण थी और उनका हृदय उदात्त मानवीय गुणों से भरा रहता था। वे दूसरों के दुःख को देखकर स्वयं दुःखी हो उठते और सुख के अवसर पर सबको आशीर्वाद देते थे। वे मिलनसार थे और एक बार जिससे नाता जोड़ लेते, उसे अंत तक निभाते थे।

Exam Tips:

a) शारीरिक रूप और स्वभाव, दोनों पक्ष अलग-अलग लिखें।
b) शिक्षा और लेखन-कार्य को क्रम से लिखें।
c) करुणा, शांत स्वभाव और मिलनसारिता, तीनों गुण लिखें।

 

विचार/संदेश संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 6: ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ नामक संस्मरण का प्रमुख संदेश क्या है? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस संस्मरण में लेखक ने फादर कामिल बुल्के के जीवन की प्रमुख घटनाओं और उनके व्यक्तित्व के उदात्त गुणों का भावपूर्ण वर्णन किया है। वे बेल्जियम से भारत आए और यहीं के होकर रह गए। उन्होंने भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपने जीवन में उतार लिया, इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग कहा गया। हिंदी के प्रति उनका प्रेम देखकर लगता है कि हिंदी भाषियों को अपनी मातृभाषा का प्रेम फादर बुल्के से सीखना चाहिए। वे लोगों के उत्सवों और सुख-दुःख में हृदय से सम्मिलित होते थे। वे सच्चे भारतीय थे, फिर भी उन्होंने कभी किसी को ईसाई धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा। उन्होंने बाइबिल का हिंदी अनुवाद इसलिए किया ताकि भारत के लोग उसे भली-भाँति समझ सकें, और रामकथा पर शोध-प्रबंध लिखकर अपनी रुचि भी प्रकट की। उनकी मानवीय करुणा की चमक सदा उनके चेहरे पर बनी रहती थी।

Exam Tips:

a) संदेश में मानवीय करुणा और भारतीय संस्कृति से अपनापन, दोनों लिखें।
b) हिंदी और मातृभाषा के प्रति प्रेम का संदेश अलग से लिखें।
c) धर्म-परिवर्तन न कराने वाला प्रसंग उदाहरण के रूप में दें।
d) निष्कर्ष में दिव्य चमक का भाव जोड़ें।

 

Question 7: फादर बुल्के भारतीय जन-जीवन का अभिन्न अंग बनकर भारत में कैसे रहे?

Answer:

फादर बुल्के भारत आकर भारतीय जन-जीवन में पूरी तरह रम गए। उन्होंने कभी पादरी की भाँति ईसाई धर्म का प्रचार नहीं किया, बल्कि यहाँ के लोगों के साथ आत्मीय संबंध जोड़े और उन्हें निभाया। वे जब भी दिल्ली आते तो लेखक से अवश्य मिलते थे। उन्होंने भारतीय जीवन-शैली और संस्कृति को गहराई से समझा और उस पर मुग्ध हुए। उन्होंने हिंदी, संस्कृत आदि भाषाएँ पढ़ीं और हिंदी के विकास के लिए अथक प्रयास किए। परिचितों के सुख-दुःख में वे हृदय से सम्मिलित होते थे और लेखक के लिए बड़े भाई के समान थे। दुःख की घड़ियों में वे सहानुभूति और करुणा से सहारा बनते थे। इन तथ्यों से स्पष्ट है कि फादर बुल्के भारतीय जन-जीवन में पूर्ण रूप से रच-बस गए थे।

Exam Tips:

a) ईसाई धर्म का प्रचार न करने की बात लिखें।
b) दिल्ली में लेखक से मिलने का प्रसंग उदाहरण दें।
c) भाषाएँ सीखने और हिंदी के विकास के प्रयास, दोनों बिंदु लिखें।
d) परिचितों के दुःख में सहारा बनने की बात अंत में लिखें।

 

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ शीर्षक पाठ के लेखक का क्या नाम है?

Answer:

‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ शीर्षक पाठ के लेखक श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हैं।

Exam Tips:

a) लेखक का पूरा नाम लिखें।

 

Question 2: लेखक ने फादर कामिल बुल्के को याद करने को किसके समान बताया था?

Answer:

लेखक ने फादर कामिल बुल्के को याद करने को उदास शांत संगीत सुनने के समान बताया था।

Exam Tips:

a) उपमा के रूप में ‘उदास शांत संगीत’ लिखें।

 

Question 3: फादर बुल्के के पिताजी का पेशा क्या था?

Answer:

फादर बुल्के के पिताजी एक व्यवसायी थे।

Exam Tips:

a) ‘व्यवसायी’ शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 4: फादर कामिल बुल्के को देखना किसके समान बताया गया है?

Answer:

फादर कामिल बुल्के को देखना निर्मल जल में स्नान करने के समान बताया गया है।

Exam Tips:

a) ‘निर्मल जल में स्नान’ वाक्यांश लिखें।

 

Question 5: फादर बुल्के माँ की चिट्ठियाँ किसको दिखाया करते थे?

Answer:

फादर बुल्के माँ की चिट्ठियाँ डॉ० रघुवंश को दिखाया करते थे।

Exam Tips:

a) डॉ० रघुवंश का नाम पूरा लिखें।

 

Question 6: लेखक ने फादर बुल्के की तुलना किस वृक्ष से की है?

Answer:

लेखक ने फादर बुल्के की तुलना देवदारु वृक्ष से की है।

Exam Tips:

a) ‘देवदारु’ शब्द सही लिखें।

 

Question 7: फादर कामिल बुल्के ने कहाँ से एम.ए. हिंदी की परीक्षा पास की थी?

Answer:

फादर कामिल बुल्के ने इलाहाबाद से एम.ए. हिंदी की परीक्षा पास की थी।

Exam Tips:

a) स्थान के साथ परीक्षा का नाम लिखें।

 

Question 8: हिंदी को लेकर फादर बुल्के की क्या चिंता थी?

Answer:

वे हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में देखना चाहते थे। यही उनकी मुख्य चिंता थी।

Exam Tips:

a) ‘राष्ट्रभाषा’ शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 9: ‘हर मौत दिखाती है जीवन को नई राह’ ये शब्द किसने कहे थे?

Answer:

‘हर मौत दिखाती है जीवन को नई राह’ ये शब्द फादर कामिल बुल्के ने कहे थे।

Exam Tips:

a) कथन के साथ कहने वाले का नाम लिखें।

 

Question 10: संन्यास लेते समय धर्मगुरु के सामने फादर बुल्के ने क्या शर्त रखी थी?

Answer:

संन्यास लेते समय धर्मगुरु के सामने फादर बुल्के ने यह शर्त रखी कि वे भारत जाएँगे।

Exam Tips:

a) शर्त का पूरा वाक्य लिखें।

 

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

Question 1: ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ शीर्षक पाठ साहित्य की किस विधा के अंतर्गत आता है?
(A) कहानी
(B) संस्मरण
(C) जीवनी
(D) निबंध

Answer:

(B) संस्मरण

Exam Tips:

a) यह पाठ फादर बुल्के की स्मृतियों पर आधारित संस्मरण है।

 

Question 2: फादर कामिल बुल्के की मृत्यु कैसे हुई थी?
(A) बुखार से
(B) कैंसर से
(C) तपेदिक से
(D) ज़हरबाद से

Answer:

(D) ज़हरबाद से

Exam Tips:

a) मृत्यु का कारण पाठ से जुड़े तथ्य के अनुसार लिखा गया है।

 

Question 3: लेखक और फादर कामिल बुल्के के बीच कैसे संबंध थे?
(A) पारिवारिक
(B) राजनीतिक
(C) सामाजिक
(D) व्यापारिक

Answer:

(A) पारिवारिक

Exam Tips:

a) लेखक और फादर के बीच पारिवारिक रिश्ता था।

 

Question 4: लेखक ने ‘देवदारु’ किसे कहा है?
(A) पेड़ को
(B) पर्वत को
(C) फादर कामिल बुल्के को
(D) रामकाव्य को

Answer:

(C) फादर कामिल बुल्के को

Exam Tips:

a) लेखक ने फादर की उपस्थिति को देवदारु की छाया बताया है।

 

Question 5: ‘परिमल’ कैसी संस्था थी?
(A) सामाजिक
(B) साहित्यिक
(C) आर्थिक
(D) राजनीतिक

Answer:

(B) साहित्यिक

Exam Tips:

a) परिमल साहित्यिक गोष्ठियों की संस्था थी।

 

Question 6: लेखक ने फादर कामिल बुल्के की साइकिल कहाँ की सड़कों पर चलती दिखाई देने की बात कही है?
(A) लखनऊ
(B) बनारस
(C) इलाहाबाद
(D) कलकत्ता

Answer:

(C) इलाहाबाद

Exam Tips:

a) पाठ में इलाहाबाद की सड़कों का उल्लेख है।

 

Question 7: फादर कामिल बुल्के कहाँ के रहने वाले थे?
(A) अमेरिका
(B) इंग्लैंड
(C) लीबिया
(D) बेल्जियम

Answer:

(D) बेल्जियम

Exam Tips:

a) फादर बुल्के बेल्जियम के रहने वाले थे।

 

Question 8: फादर कामिल बुल्के ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई किस वर्ष में छोड़ दी?
(A) द्वितीय
(B) प्रथम
(C) अंतिम
(D) तृतीय

Answer:

(C) अंतिम

Exam Tips:

a) उन्होंने इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में संन्यास का निर्णय लिया था।

 

Question 9: लेखक ने फादर कामिल बुल्के को कैसा संन्यासी बताया है?
(A) विवशतामयी संन्यासी
(B) संकल्प से संन्यासी
(C) दिखावे के संन्यासी
(D) ढोंगी संन्यासी

Answer:

(B) संकल्प से संन्यासी

Exam Tips:

a) लेखक ने उन्हें संकल्प से संन्यासी कहा है।

 

Question 10: फादर कामिल बुल्के हिंदी को किस रूप में देखना चाहते थे?
(A) एक बोली के रूप में
(B) सामान्य भाषा के रूप में
(C) राष्ट्रभाषा के रूप में
(D) अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में

Answer:

(C) राष्ट्रभाषा के रूप में

Exam Tips:

a) वे हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित देखना चाहते थे।

 

Question 11: फादर कामिल बुल्के ने अपना शोधप्रबंध किस विश्वविद्यालय में प्रस्तुत किया था?
(A) लखनऊ विश्वविद्यालय
(B) आगरा विश्वविद्यालय
(C) दिल्ली विश्वविद्यालय
(D) प्रयाग विश्वविद्यालय

Answer:

(D) प्रयाग विश्वविद्यालय

Exam Tips:

a) उन्होंने प्रयाग विश्वविद्यालय में शोध किया।

 

Question 12: फादर कामिल बुल्के के शोध का विषय क्या था?
(A) रामकथा : उत्पत्ति और विकास
(B) कृष्णलीला
(C) सूर की भक्ति-भावना
(D) निर्गुण संत काव्य

Answer:

(A) रामकथा : उत्पत्ति और विकास

Exam Tips:

a) उनका शोध-विषय रामकथा का उद्भव और विकास था।

 

Question 13: फादर कामिल बुल्के की मृत्यु कब हुई थी?
(A) सन् 1980 में
(B) सन् 1981 में
(C) सन् 1982 में
(D) सन् 1984 में

Answer:

(C) सन् 1982 में

Exam Tips:

a) फादर बुल्के का निधन 1982 में हुआ।

 

Question 14: फादर कामिल बुल्के कितने वर्ष जीवित रहे थे?
(A) 47
(B) 57
(C) 73
(D) 83

Answer:

(C) 73

Exam Tips:

a) उनका जन्म 1909 और निधन 1982 में हुआ, अतः वे लगभग 73 वर्ष जीवित रहे।

 

Question 15: लेखक, फादर कामिल बुल्के के किन गुणों के कारण श्रद्धानत थे?
(A) विद्वता के कारण
(B) मित्रता के कारण
(C) व्यवहार कुशल होने के कारण
(D) मानवीय गुणों के कारण

Answer:

(D) मानवीय गुणों के कारण

Exam Tips:

a) लेखक उनके मानवीय गुणों से प्रभावित था।

 

Question 16: फादर कामिल बुल्के अपनी माँ की चिट्ठियाँ किस मित्र को दिखाते थे?
(A) डॉ० रघुवंश
(B) जैनेन्द्र कुमार
(C) डॉ० सत्य प्रकाश
(D) डॉ० निर्मला जैन

Answer:

(A) डॉ० रघुवंश

Exam Tips:

a) वे माँ की चिट्ठियाँ डॉ० रघुवंश को दिखाते थे।

 

मानवीय करुणा की दिव्य चमक गद्यांशों के आधार पर अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: नीचे दिए गए गद्यांश (फादर की उपस्थिति और ‘परिमल’ की यादें) पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Question 1 (क): पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।

Answer:

पाठ का नाम ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ और लेखक का नाम श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना है।

Exam Tips:

a) पाठ और लेखक, दोनों के नाम लिखें।

 

Question 1 (ख): लेखक ने फादर को याद करना किसके समान और ऐसा क्यों कहा है?

Answer:

जिस प्रकार उदासी के समय व्यक्ति शांत संगीत सुनकर कल्पना-लोक में विचरता है, उसी प्रकार फादर को याद करके मन शांति और सुकून का अनुभव करता है। फादर सदा वात्सल्य भाव से भरे रहते थे, इसलिए उनकी स्मृति उदास शांत संगीत सुनने जैसी लगती है।

Exam Tips:

a) संगीत की उपमा और वात्सल्य का कारण, दोनों लिखें।

 

Question 1 (ग): फादर को मिलने पर लेखक को कैसा अनुभव होता था?

Answer:

फादर से मिलने पर लेखक को लगता था मानो वह करुणा के निर्मल जल में स्नान कर रहा हो। उनसे बात करने पर कर्म के प्रति एक नया संकल्प भर जाता था।

Exam Tips:

a) निर्मल जल में स्नान और कर्म के संकल्प, दोनों अनुभव अलग-अलग लिखें।

 

Question 1 (घ): लेखक के साथ फादर के संबंध कैसे थे?

Answer:

लेखक के साथ फादर के पारिवारिक और घनिष्ठ संबंध थे। लेखक के घर के हर उत्सव में वे साथ रहते और बड़े भाई व पुरोहित की भाँति आशीर्वाद देते थे। लेखक के बच्चे के मुख में पहली बार अन्न भी फादर ने ही डाला था।

Exam Tips:

a) पारिवारिक संबंध और उत्सवों में भूमिका लिखें।
b) अन्न डालने का प्रसंग उदाहरण के रूप में लिखें।

 

Question 1 (ङ): देवदारु की छाया में खड़े होने से लेखक का क्या तात्पर्य था?

Answer:

फादर ने सबको स्नेह, दया, ममता और आशीर्वाद दिया तथा सबके सुख-दुःख में साथ दिया। उनका जीवन करुणा और ममता से भरा था, इसलिए लेखक की दृष्टि में उनकी उपस्थिति देवदारु की छाया के समान सुखद और शीतल थी।

Exam Tips:

a) स्नेह और सुख-दुःख में साथ, दोनों गुण लिखें।

 

Question 1 (च): ‘परिमल’ क्या था? वहाँ किन विषयों पर चर्चा होती थी?

Answer:

‘परिमल’ एक साहित्यिक संस्था थी, जिसमें समय-समय पर साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन होता था। यहाँ साहित्य की विभिन्न विधाओं पर चर्चा होती थी और नए-पुराने सभी साहित्यकार अपने विचार व्यक्त करते थे।

Exam Tips:

a) संस्था का प्रकार लिखें।
b) गोष्ठियों में चर्चा के विषय लिखें।

 

Question 1 (छ): लेखक के घर के उत्सवों में फादर का क्या योगदान रहता था?

Answer:

लेखक के घर के उत्सवों में फादर सबके साथ मिल-जुलकर प्रसन्नतापूर्वक सम्मिलित होते थे। वे बड़े भाई या पारिवारिक पुरोहित के समान सबको आशीर्वाद देते थे, जिससे घर के सभी लोग प्रसन्न हो उठते थे।

Exam Tips:

a) उत्सवों में उपस्थिति और आशीर्वाद, दोनों भूमिकाएँ लिखें।

 

Question 1 (ज): उपर्युक्त गद्यांश के प्रसंग को बताकर उसका आशय स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रसंग: यह गद्यांश ‘क्षितिज’ भाग 2 में संकलित श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के संस्मरण ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ से लिया गया है। इसमें लेखक ने फादर बुल्के के जीवन से जुड़ी यादों को भावपूर्ण शैली में लिखा है।

आशय: लेखक फादर को याद करना उदास शांत संगीत सुनने जैसा बताता है। फादर से मिलना करुणा के निर्मल जल में स्नान करने जैसा था। परिमल के दिनों में वे बड़े भाई और पुरोहित की तरह सबको आशीर्वाद देते थे।

Exam Tips:

a) प्रसंग में पाठ और लेखक का नाम लिखें।
b) आशय में तीनों उपमाओं का उल्लेख करें।

 

Question 2: नीचे दिए गए गद्यांश (संकल्प से संन्यासी और रिश्तों की गरिमा) पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Question 2 (क): पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।

Answer:

पाठ का नाम ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ और लेखक का नाम श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना है।

Exam Tips:

a) दोनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 2 (ख): फादर बुल्के को संकल्प से संन्यासी क्यों कहा गया है?

Answer:

फादर बुल्के ने दृढ़ निश्चय के साथ संन्यास लिया था। उन्होंने किसी लालच या दबाव में आकर अथवा कर्म-क्षेत्र से पलायन करने के लिए संन्यास नहीं लिया था। उन्होंने स्वेच्छा से संन्यास लिया था, इसीलिए लेखक ने उन्हें संकल्प से संन्यासी कहा है।

Exam Tips:

a) दृढ़ निश्चय और स्वेच्छा, दोनों शब्द लिखें।
b) पलायन न करने की बात अलग से लिखें।

 

Question 2 (ग): रिश्तों के संबंध में फादर बुल्के के क्या विचार थे?

Answer:

संन्यासी होते हुए भी फादर बुल्के रिश्तों की गरिमा और महत्त्व को समझते थे और उन्हें भली-भाँति निभाना भी जानते थे। जिसके साथ उनका रिश्ता जुड़ जाता, उसे वे अंत तक निभाते थे। वे रिश्ते जोड़कर कभी तोड़ते नहीं थे। यदि कोई दस वर्ष बाद भी मिलता तो वे उसी आत्मीयता से मिलते थे।

Exam Tips:

a) रिश्तों को अंत तक निभाने की बात लिखें।
b) दस वर्ष बाद मिलने का उदाहरण दें।

 

Question 2 (घ): फादर सचमुच के मसीहा थे, कैसे?

Answer:

फादर बुल्के लोगों के दुःख-दर्द को महसूस करते थे और उनमें सम्मिलित भी होते थे। उनकी करुणामयी बातें सुनकर हृदय को शांति मिलती थी। वे बड़े-से-बड़े दुःख को भी कम करने की सामर्थ्य रखते थे, इसीलिए कहा जा सकता है कि वे सच्चे अर्थों में मसीहा से कम नहीं थे।

Exam Tips:

a) दुःख को महसूस करने और उसमें सम्मिलित होने की बात लिखें।
b) दुःख कम करने की सामर्थ्य का उल्लेख करें।

 

Question 2 (ङ): हिंदी के प्रति फादर बुल्के का क्या योगदान था?

Answer:

फादर बुल्के विदेशी थे और उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं थी, किंतु उन्हें हिंदी से अत्यधिक प्रेम था। वे हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहते थे और इसके लिए अनेक अकाट्य तर्क देते थे। वे हिंदी भाषियों के द्वारा ही हिंदी की उपेक्षा होते देखकर दुःखी होते थे। उन्होंने हिंदी का केवल अक्षर-ज्ञान ही नहीं लिया, बल्कि उसमें शोध, अनुवाद और कोश-निर्माण का कार्य भी किया।

Exam Tips:

a) राष्ट्रभाषा का लक्ष्य और उसके लिए तर्क, दोनों लिखें।
b) शोध, अनुवाद और कोश का उल्लेख करें।

 

Question 2 (च): लेखक ने किस गंध के महसूस होने की बात कही है?

Answer:

लेखक कहता है कि फादर से कई वर्ष बाद मिलने पर भी उनके साथ के रिश्तों की गहराई की सुगंध मिल जाती थी। उनका यह अपनापन रिश्तों को और भी मज़बूत आधार प्रदान करता था।

Exam Tips:

a) ‘रिश्तों की गहराई की सुगंध’ वाक्यांश लिखें।

 

Question 2 (छ): इस गद्यांश के आधार पर फादर के जीवन की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस गद्यांश से पता चलता है कि फादर का व्यक्तित्व आत्मीयता, स्नेह और अपनेपन से भरा था। वे राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे और हिंदी के विकास के लिए तत्पर रहते थे। वे करुणावान व्यक्ति थे और दूसरों के दुःख में सहारा बनते थे।

Exam Tips:

a) आत्मीयता और स्नेह, दोनों गुण लिखें।
b) हिंदी समर्थन और करुणा को अलग-अलग बिंदु बनाएँ।

 

Question 2 (ज): इस गद्यांश का प्रसंग लिखकर इसके आशय को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रसंग: यह गद्यांश ‘क्षितिज’ भाग 2 में संकलित ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हैं। इसमें फादर कामिल बुल्के के जीवन के महान गुणों का उल्लेख किया गया है।

आशय: फादर बुल्के ने दृढ़ निश्चय से संन्यास लिया था, किसी मजबूरी या दबाव से नहीं। वे संकल्प से संन्यासी थे, मन से नहीं, क्योंकि वे रिश्तों को जोड़कर कभी तोड़ते नहीं थे। वे दिल्ली आते तो लेखक से अवश्य मिलते। हिंदी की राष्ट्रभाषा बनने की उनकी चिंता और उनके शब्दों से मिलने वाली शांति, दोनों उनके व्यक्तित्व की पहचान थे।

Exam Tips:

a) प्रसंग में पाठ और लेखक का नाम लिखें।
b) आशय में संकल्प और रिश्तों के विचार को अलग-अलग लिखें।
c) शांति देने वाले शब्दों का उल्लेख अंत में करें।

 

Question 3: नीचे दिए गए गद्यांश (फादर की मृत्यु और उनकी स्मृति) पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Question 3 (क): पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।

Answer:

पाठ का नाम ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ और लेखक का नाम श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना है।

Exam Tips:

a) दोनों नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 3 (ख): ‘फादर बुल्के की मृत्यु पर रोने वालों की कमी नहीं थी।’ लेखक के इस कथन का क्या आशय है?

Answer:

इस कथन का आशय है कि फादर बुल्के इतने प्रिय थे कि उनकी मृत्यु पर बहुत से लोग दुःखी हुए और आँसू बहाए। लेखक ने नम आँखों को गिनने को स्याही फैलाने जैसा बताया है, अर्थात् किसके दुःख को मापा नहीं जा सकता।

Exam Tips:

a) रोने वालों की बड़ी संख्या का अर्थ समझाएँ।
b) नम आँखों और स्याही की उपमा का आशय लिखें।

 

Question 3 (ग): फादर बुल्के को सबसे अधिक छायादार, फल-फूल से भरा हुआ क्यों कहा गया है?

Answer:

लेखक ने फादर के जीवन में दया, सहानुभूति, करुणा आदि मानवीय गुणों को देखकर उन्हें ऐसे विशाल वृक्ष की संज्ञा दी है, जिसकी छाया में अनेक लोग शांति पाते थे और जिसके फल-फूल सबको सुख देते थे।

Exam Tips:

a) विशाल वृक्ष की उपमा का अर्थ लिखें।
b) दया और करुणा के गुणों को जोड़ें।

 

Question 3 (घ): लेखक के लिए फादर बुल्के की स्मृति कैसी और क्यों है?

Answer:

लेखक के लिए फादर बुल्के की स्मृति अत्यंत पवित्र भावनाओं से युक्त है। जिस प्रकार पवित्र अग्नि की तपन सदा अनुभव की जाती है, उसी प्रकार फादर की स्मृति लेखक के मन में आजीवन बनी रहेगी। उनके जीवन की महानता ने ही लेखक के मन में यह स्थान बनाया था।

Exam Tips:

a) पवित्र अग्नि की उपमा लिखें।
b) जीवन की महानता को कारण बताएँ।

 

Question 3 (ङ): लेखक ने फादर बुल्के को कैसी श्रद्धांजलि दी है?

Answer:

लेखक ने इस पाठ के माध्यम से फादर के जीवन की कुछ घटनाओं का वर्णन करके उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Exam Tips:

a) श्रद्धांजलि का माध्यम, यानी पाठ लिखना, बताएँ।

 

Question 3 (च): लेखक के लिए फादर कामिल बुल्के क्या थे?

Answer:

लेखक की दृष्टि में फादर कामिल बुल्के मानवीय करुणा की दिव्य चमक थे। वे लेखक के लिए बड़े भाई के समान स्नेहशील, मार्गदर्शक और आशीर्वाद देने वाले थे। वे महान हिंदी प्रेमी थे और संन्यासी होते हुए भी संबंधों की गरिमा बनाए रखते थे।

Exam Tips:

a) दिव्य चमक और बड़े भाई की उपमा, दोनों लिखें।
b) हिंदी प्रेम और संबंधों की गरिमा अलग से लिखें।

 

Question 3 (छ): लेखक किसकी याद में श्रद्धानत है?

Answer:

लेखक उस पवित्र ज्योति, यानी फादर कामिल बुल्के की याद में श्रद्धानत है।

Exam Tips:

a) ‘पवित्र ज्योति’ का संदर्भ लिखें।

 

Question 3 (ज): प्रस्तुत गद्यांश का प्रसंग लिखकर आशय स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रसंग: यह गद्यांश ‘क्षितिज’ भाग 2 में संकलित ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हैं। इसमें लेखक ने फादर बुल्के के निधन और उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि के रूप में व्यक्त किया है।

आशय: फादर बुल्के के निधन पर बहुत लोग रोए। वे विशाल छायादार वृक्ष की तरह सबके लिए सुख देने वाले थे। उनकी स्मृति लेखक के मन में पवित्र अग्नि की तरह सदा बनी रहेगी और लेखक उस दिव्य ज्योति के प्रति श्रद्धा से नतमस्तक है।

Exam Tips:

a) प्रसंग में पाठ और लेखक का नाम लिखें।
b) आशय में निधन, वृक्ष की उपमा और स्मृति, तीनों बिंदु लिखें।

 

लेखक-परिचय और सार

Question 1: श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जीवन परिचय एवं उनके साहित्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हिंदी के बहुमुखी प्रतिभा वाले साहित्यकार थे। उनका जन्म 1927 में उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में हुआ। वे कवि, कथाकार, नाटककार और पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। उनकी भाषा सहज, सरल और मध्यवर्गीय जीवन से जुड़ी हुई है, और उनके गद्य में व्यंग्य तथा संवेदना का सुंदर संतुलन मिलता है।

उनकी प्रमुख रचनाओं में उपन्यास ‘पागल कुत्तों का मसीहा’ और ‘सोया हुआ जल’, बाल-साहित्य में ‘लाख की नाक’ और ‘बतूता का जूता’, कहानी-संग्रह ‘लड़ाई’ तथा नाटक ‘बकरी’ शामिल हैं।

Exam Tips:

a) जन्म-स्थान और समय का उल्लेख करें।
b) कवि, कथाकार और पत्रकार की भूमिकाएँ लिखें।
c) भाषा की सहजता पर एक वाक्य लिखें।
d) प्रमुख रचनाओं को विधा के अनुसार लिखें।

 

Question 2: ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ शीर्षक पाठ का सार अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

यह संस्मरण लेखक द्वारा फादर कामिल बुल्के की स्मृति में लिखा गया है। लेखक बताता है कि फादर बेल्जियम से भारत आए और यहीं के होकर रह गए। वे संन्यासी होते हुए भी समाज में रहते थे, रिश्तों को अंत तक निभाते थे और परिवार व परिचितों के सुख-दुःख में सम्मिलित होते थे। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का सपना देखा, बाइबिल का हिंदी अनुवाद किया और रामकथा पर शोध किया। परिमल की गोष्ठियों में वे बड़े भाई और पुरोहित की तरह रहते थे। उनकी मृत्यु पर बहुत लोग दुःखी हुए। लेखक उन्हें मानवीय करुणा की दिव्य चमक मानकर श्रद्धा से याद करता है।

Exam Tips:

a) विदेश से भारत आने और यहीं बस जाने की बात आरंभ में लिखें।
b) फादर के सामाजिक और साहित्यिक कार्य मध्य में लिखें।
c) मृत्यु और स्मृति के प्रसंग को अंत में लिखें।
d) दिव्य चमक का भाव अंत में रखें।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 10 Hindi Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak

Official Haryana Board Solutions for Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak

Explore reliable textbook solutions for Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Step-by-Step Explanations for Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 13 Manaviya Karuna ki Divya Chamak concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Hindi Solutions Kshitij Chapter 13 मानवीय करुणा की दिव्य चमक in printable PDF format for offline study on any device.