GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions

Official GSEB Solutions for Class 9 Hindi: अहवाल (वृत्तांत) लेखन

Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi अहवाल (वृत्तांत) लेखन. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Hindi: अहवाल (वृत्तांत) लेखन

Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

निम्नलिखित अहवाल (वृत्तांत) संक्षेप में लिखिए :

 

Question 1. पाठशाला में 'वक्षारोपण का आयोजन किया गया था। उसके बारे में करीब पचास शब्दों में अपनी भाषा में अहवाल (वृत्तांत) लिखिए।
Answer: भावनगर, 5 नवंबर, 2018। कल हमारी पाठशाला 'नेहरू विद्यालय' में वृक्षारोपण का समारोह बड़े जोश से मनाया गया। सुबह नौ बजे सभी शिक्षक और माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थी विद्यालय के प्रांगण में इकट्ठे हो गए थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महानगरपालिका के मेयर श्री नीतिन शाह ने किया। उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में एक पौधा लगाया। इसके बाद शिक्षकों ने भी आसपास खोदे गए गड्डों में बहुत से पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने शहर के कई भागों में वृक्षारोपण किया। पौधों की सुरक्षा के लिए नगरपालिका ने जालियों (ट्री-गार्ड) का प्रबंध किया था। मेयर श्री ने उम्मीद जताई और कहा कि अब भावनगर वास्तव में एक हरा-भरा शहर बन जाएगा।
In simple words: हमारी पाठशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम बहुत धूमधाम से हुआ। मेयर ने इसका उद्घाटन किया और सबने मिलकर कई पौधे लगाए। उम्मीद है कि भावनगर अब और हरा-भरा बनेगा।

Exam Tip: जब आप किसी समारोह का अहवाल (रिपोर्ट) लिख रहे हों, तो घटना की तारीख, जगह, मुख्य लोग और प्रमुख गतिविधियों को शामिल करना सुनिश्चित करें।

 

Question 2. अपने स्कूल में मनाए गए 'शिक्षक दिन' के बारे में करीब पचास शब्दों में अपनी भाषा में अहवाल (वत्तांत) लिखिए।
Answer: अमरेली, 6 सितंबर 2018। कल यहाँ के गांधी विद्या-सदन हाईस्कूल में 'शिक्षक दिन' बड़े जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की तरफ से प्रत्येक शिक्षक को शाल और श्रीफल दिए गए। विद्यार्थियों ने भी उन्हें तरह-तरह के उपहार दिए। दसवीं कक्षा के छात्र अम्बरीश देसाई ने अपने शिक्षकों के प्रति धन्यवाद दिया। विद्या-सदन के आचार्य और शिक्षकों ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने तथा लगन से विद्याभ्यास करने की बात बताई। राष्ट्रगीत के साथ यह कार्यक्रम खत्म हो गया।
In simple words: हमारे स्कूल में शिक्षक दिवस बहुत अच्छे से मनाया गया। शिक्षकों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों ने उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम राष्ट्रगीत के साथ समाप्त हुआ।

Exam Tip: शिक्षक दिवस पर रिपोर्ट लिखते समय, शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों की सहभागिता और कार्यक्रम के मुख्य संदेश पर जोर दें।

 

Question 3. आपके विद्यालय में गांधीजयन्ती समारोह मनाया गया। उसके बारे में करीब पचास शब्दों में अपनी भाषा में अहवाल (वृत्तांत) लिखिए।
Answer: कल 2 अक्तूबर को नूतन भारत विद्यालय में गांधीजयन्ती समारोह बड़े उत्साह से मनाया गया। सातवीं कक्षा की छात्राओं ने सरस्वतीवंदना की और 'वैष्णवजन तो तेने कहिए' भजन गाया। कक्षा आठवीं के रघुवीर ने गांधीजी का हूबहू वेश धारण किया। गांधीजी की शैली में उसका भाषण सुनने में बड़ा मजा आया। हिन्दी अध्यापक श्री कैलाशनाथजी ने गांधीजी के जीवन के कई मजेदार प्रसंग सुनाए। कताई-कार्यक्रम में सबने हिस्सा लिया। 'रघुपति राघव राजाराम' की धुन में सब तन्मय हो गए। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
In simple words: हमारे स्कूल में गांधीजयन्ती समारोह जोश के साथ मनाया गया। बच्चों ने भजन गाए, गांधीजी का रूप धरा और अध्यापकों ने उनके जीवन के प्रसंग सुनाए। राष्ट्रगीत के साथ समारोह खत्म हुआ।

Exam Tip: गांधीजयन्ती समारोह के अहवाल में गांधीजी के आदर्शों, भजन, और चरखे जैसी गतिविधियों का उल्लेख करना महत्वपूर्ण है।

 

Question 4. अपने विद्यालय में मनाए गए 'पारितोषिक वितरण समारोह' का करीब पचास शब्दों में अपनी भाषा में अहवाल (वृत्तांत) लिखिए।
Answer: सर्व विद्यालय, बड़नगर। कल 24 फरवरी, 2019 को इस विद्यालय में वार्षिक 'पारितोषिक वितरण समारोह' हुआ। समारोह के अध्यक्ष जिलाधीश श्री अमरभाई चौधरी थे। देव-वंदना के बाद आचार्य श्री प्रफुल्लचन्द्र गांधी ने अध्यक्ष महोदय का भाषण दिया और पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुछ मनोरंजक-कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बाद में अध्यक्ष महोदय के कर-कमलों द्वारा पिछले वर्ष एस.एस.सी. में 75% तथा उससे अधिक अंक पानेवाले छात्रों को इनाम दिए गए। समारोह में छात्रों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में आए थे। राष्ट्रगीत के साथ समारोह की समाप्ति हुई।
In simple words: हमारे विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। जिलाधीश मुख्य अतिथि थे। बच्चों ने कार्यक्रम दिखाए और अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को इनाम मिले। अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exam Tip: पारितोषिक वितरण समारोह की रिपोर्ट में मुख्य अतिथि का नाम, स्वागत की विधि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों का जिक्र जरूर करें।

 

Question 5. अपनी पाठशाला में मनाए गए 'पर्यावरण रक्षा दिन समारोह' के बारे में करीब पचास शब्दों में अहवाल (वृत्तांत) लिखिए।
Answer: रणुज, 20 नवम्बर, 2018 हमारी शाला शारदा विद्यामंदिर में पर्यावरण रक्षा दिन समारोह मनाया गया। इस दिन आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने गाँव में लगभग दो सौ पेड़ लगाए। गाँव के सभी मुहल्लों में स्वच्छता अभियान चालू हुआ। कई जगह गड्डों में बरसात का पानी अभी तक था। उसमें मलेरिया मच्छर थे। विद्यार्थियों ने उन गड्डों में जन्तुनाशक दवा डाली या उन्हें मिट्टी से भर दिया। गाँव के तालाब की भी सफाई की गई। तालाब के किनारे एक बड़े बोर्ड पर –
1. तालाब में जानवरों को न नहलाएं।
2. तालाब के किनारे कपड़े न धोएँ।
3. तालाब में कूड़ा-कचरा न डालें। – ये सूचनाएँ लिखी गईं।
गाँव के कुओं के आसपास भी सफाई की गई और उन पर भी कुओं के पानी को गंदा न करने के निर्देश लिखकर लगा दिए गए। शाम को शिक्षकों ने पर्यावरण की स्वच्छता के खासियत पर रोशनी डाली। इस प्रकार हमारी शाला में पर्यावरण रक्षा दिन समारोह बड़े उत्साह से मनाया गया।
In simple words: हमारी पाठशाला में पर्यावरण रक्षा दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पेड़ लगाए और गाँव में सफाई अभियान चलाया। तालाब और कुओं की सफाई की गई और लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।

Exam Tip: पर्यावरण रक्षा दिन के अहवाल में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, और जल स्रोतों की देखभाल जैसे बिंदुओं को शामिल करें।

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Hindi अहवाल (वृत्तांत) लेखन

Official GSEB Solutions for अहवाल (वृत्तांत) लेखन

Review comprehensive exercise answers for Class 9 Hindi अहवाल (वृत्तांत) लेखन. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for अहवाल (वृत्तांत) लेखन

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 9 Hindi Rachana अहवाल (वृत्तांत) लेखन Solutions in printable PDF format for offline study on any device.