GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 07 हार की जीत here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 8 Hindi. Our expert-created answers for Class 8 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 07 हार की जीत GSEB Solutions for Class 8 Hindi

For Class 8 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 8 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 07 हार की जीत solutions will improve your exam performance.

Class 8 Hindi Chapter 07 हार की जीत GSEB Solutions PDF

1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 

Question 1. खड्गसिंह का हृदय परिवर्तन क्यों हुआ?
Answer: बाबा भारती ने खड्गसिंह से विनती की कि वह घोड़ा भले ही ले जाए, पर घोड़ा लेने की यह घटना किसी के सामने प्रकट न करे। उन्हें लगा कि यदि यह बात फैल गई तो लोग किसी गरीब पर भरोसा नहीं करेंगे। बाबा भारती के ये शब्द डाकू खड्गसिंह के कानों में गूंजते रहे। उसे यह महसूस हुआ कि बाबा इंसान नहीं, बल्कि एक देवता हैं। उन्हें अपनी हानि की नहीं, बल्कि गरीबों के नुकसान की चिंता है। खड्गसिंह को लगा कि उसने ऐसे ऊँचे विचारों वाले पुरुष को धोखा देकर ठीक नहीं किया। उसे उनका घोड़ा वापस कर देना चाहिए। इस तरह खड्गसिंह का मन बदल गया।
In simple words: Baba Bharati requested Khadagsinh not to reveal the incident of taking the horse. Khadagsinh felt Baba Bharati was like a god, caring more about the poor than his own loss. Realizing his mistake, Khadagsinh changed his mind and decided to return the horse.

Exam Tip: To score full marks, explain both Baba Bharati's request and Khadagsinh's internal realization, showing how the combination led to the heart change.

 

Question 2. “अब कोई गरीबों की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा।” बाबा भारती ने ऐसा क्यों कहा?
Answer: खड्गसिंह ने एक गरीब और अपाहिज बनकर बाबा भारती को धोखा दिया था। बाबा भारती को चिंता थी कि अगर इस घटना के बारे में पता चलेगा, तो लोग गरीबों, दीन-दुःखियों और अपाहिजों पर भरोसा नहीं करेंगे। लेकिन जिस शाम खड्गसिंह बाबा भारती का घोड़ा ले गया था, उसी रात वह उसे बाबा के अस्तबल में वापस बाँध गया। अब खड्गसिंह की धोखेबाजी की बात फैलने का डर नहीं था। इसलिए बाबा भारती ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति गरीबों की मदद करने से पीछे नहीं हटेगा।
In simple words: Khadagsinh tricked Baba Bharati by pretending to be poor. Baba Bharati feared people would stop trusting the needy. But since Khadagsinh returned the horse silently, Baba Bharati knew the deceit wouldn't spread, so he said people would still help the poor.

Exam Tip: When explaining character statements, always connect them to the events that directly influenced the character's thoughts and actions, showing cause and effect.

 

Question 3. यदि बाबा भारती की जगह आप होते तो क्या करते?
Answer: यदि मैं बाबा भारती की जगह होता, तो मैं पुलिस स्टेशन में जाकर यह शिकायत दर्ज करवाता कि डाकू खड्गसिंह से मुझे खतरा है। वह मुझे धमकी दे गया है कि वह मेरा घोड़ा मुझसे छीन लेगा। उसकी धमकी के कारण मैं चौबीसों घंटे डरा हुआ रहता। पूरी रात घोड़े की रखवाली में बीत जाती। अपने बचाव का मेरे पास कोई और उपाय नहीं होता। वह किसी भी समय मेरा घोड़ा उठा ले सकता था। मैं थानेदार साहब से विनती करता कि वह इस संबंध में ठोस कार्रवाई करें और मुझे उस खतरनाक डाकू के भय से मुक्त करें।
In simple words: If I were Baba Bharati, I would report Khadagsinh's threats to the police. I would ask the police for strong action to protect myself and my horse from the dangerous dacoit.

Exam Tip: For hypothetical questions ("What would you do?"), always provide a clear, logical course of action and justify it with reasons from the story's context.

 

Question 4. "इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करना।” ऐसा बाबा भारती ने क्यों कहा?
Answer: बाबा भारती एक संत पुरुष थे। दीन-दुःखियों के प्रति उनके हृदय में अपार करुणा थी। किसी अपाहिज की दयनीय पुकार सुनकर उनका मन पिघल जाता था। खड्गसिंह ने इसी दयालुता का लाभ उठाकर उन्हें धोखा दिया था। बाबा भारती को लगा कि अगर खड्गसिंह की इस धोखेबाजी का पता लोगों को चल जाएगा, तो वे किसी गरीब या दीन-दुःखी पर विश्वास नहीं करेंगे। फिर कोई किसी अपाहिज की सहायता नहीं करेगा। यही सोचकर उन्होंने खड्गसिंह से उसकी धोखेबाजी से घोड़ा लेने की बात किसी के सामने प्रकट न करने के लिए कहा।
In simple words: Baba Bharati was a compassionate saint who felt deeply for the poor. He feared that if Khadagsinh's deceit became known, people would stop trusting and helping the needy. That's why he asked Khadagsinh to keep the incident secret.

Exam Tip: Emphasize the character's core values (e.g., compassion, selflessness) when explaining their actions or statements to show a deeper understanding.

 

Question 2. मान लो आपके गाँव की बैंक में लूट हुई। लूट किस गलती के कारण हुई होगी? लुटेरे कौन हो सकते हैं? इस घटना का अनुमान लगाइए और लूट या चोरी से बचने के लिए क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? अपने दोस्तों के साथ चर्चा कीजिए।
Answer:
रोहित – अरे मयंक, कल रात अपने गाँव की अभ्युदय बैंक में लूट की खबर तूने सुनी?
मयंक – हाँ सुनी।
दमन – बैंक में दो चौकीदार हैं, पर अक्सर इधर-उधर घूमते रहते हैं या अन्य काम करते रहते हैं! फिर लूट होना स्वाभाविक है।
रोहित – तुमने बिलकुल सच कहा।
मयंक – पर ये लुटेरे कौन हो सकते हैं?
दमन – वे ही होंगे जिन्होंने नगर के मंदिर से मूर्तियाँ चुराई थीं।
रोहित – सेठ करोड़ीमल के घर में डाका डालनेवाले लोग भी हो सकते हैं।
मयंक – कोई भी हो, है बड़े शातिर और हिम्मतवाले।
दमन – चोर, डाकू, लुटेरे हिम्मतवाले तो होते ही हैं।
रोहित – पुलिस पिछले महीनों में हुई एक भी चोरी का पता नहीं लगा सकी।
मयंक – ऐसी घटनाओं से बचाव कैसे हो?
दमन – तीन तरीके हैं। बैंक अपने यहाँ सशस्त्र चौकीदार रखे। बैंक में एक-दो जासूस मौजूद रहें। बैंक में सी.सी.टीवी कैमरे लगाए जाएँ।
रोहित – हाँ, अब ऐसे उपाय किए बिना काम न चलेगा।
In simple words: The friends discussed a bank robbery, blaming it on careless guards. They wondered if the robbers were the same ones who stole temple idols or from a rich person's house. To prevent future robberies, they suggested armed guards, secret agents, and CCTV cameras.

Exam Tip: For passage-based questions, identify the main points of discussion and the proposed solutions, presenting them clearly and concisely.

 

3. परिच्छेद पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

सोना अचानक आई थी, परंतु वह अब तक अपनी शैशवावस्था भी पार नहीं कर सकी थी। सुनहरे रंग का, रेशमी लच्छों की गाँठ के समान उसका कोमल लघु शरीर था, छोटा-सा मुँह और बड़ी-बड़ी पानीदार आँखें। देखती तो लगता था कि अभी छलक पड़ेंगी। लंबे कान, पतली सुडौल टाँगें, जिन्हें देखते ही प्रसुप्त गति की बिजली की लहर देखनेवालों की आँखों में कौंध जाती थी। सब उसके सरल, शिशु रूप से इतने प्रभावित हुए कि किसी चंपकवर्णा रूपसी के लिए उपयुक्त सोना, सुवर्णा आदि नाम उसका परिचय बन गए।

परंतु उस बेचारे हरिण-शावक की कथा तो मिट्टी की ऐसी व्यथा-कथा है, जिससे मनुष्य निष्ठुरता गढ़ती है। बेचारी सोना भी मनुष्य की इसी निष्ठुर मनोरंजनप्रियता के कारण अपने अरण्य परिवेश और स्वजाति से दूर मानव-समाज में आ पड़ी थी। प्रशांत वनस्थली में जब अलस भाव से मंथन करता हुआ मृग-समूह शिकारियों की आहट से चौंककर भागा, तब सोना की माँ सद्यः प्रसूता होने के कारण भागने में असमर्थ रही। सद्यः जात मग शिश तो भाग नहीं सकता था। अतः मुगी माँ ने अपनी संतान को अपने शरीर की ओट में सुरक्षित रखने के प्रयास में अपने प्राण दिए।

 

Question 1. सही उत्तर पर का निशान लगाइए :
(क) सोना हिरन का रंग कैसा था?
लाल []
पीला []
सुनहरा [√]
(ख) मृग-समूह किसकी आहट से चौंक कर भागा?
पटाखे की []
शिकारियों की [√]
बादल की []
Answer:
(क) सुनहरा
(ख) शिकारियों की
In simple words: The deer's color was golden, and the herd ran away because of hunters.

Exam Tip: Always refer back to the passage for direct answers to ensure accuracy, especially for descriptive details like color or cause-and-effect scenarios.

 

Question 2. रिक्त स्थान भरिए :
(क) सोना अब तक अपनी .......................................... भी पार नहीं कर सकी थी।
(ख) हरिण-शावक की कथा तो मिट्टी की ऐसी .......................................... है, जिसे मनुष्य की निष्ठुरता गढ़ती है।
Answer:
(क) सोना अब तक अपनी शैशवावस्था भी पार नहीं कर सकी थी।
(ख) हरिण-शावक की कथा तो मिट्टी की ऐसी व्यथा-कथा है, जिसे मनुष्य की निष्ठुरता गढ़ती है।
In simple words: Fill in the blanks with "childhood" for the first sentence and "sad story" for the second.

Exam Tip: Read the surrounding text carefully to find the exact words or phrases that complete the meaning of the sentence in a fill-in-the-blanks question.

 

Question 3. इन शब्दों के अर्थ लिखिए :
आहट
शैशवावस्था
उत्तर:
चाप
शिशु की अवस्था, बचपन
Answer:
आहट: ध्वनि, पदचाप
शैशवावस्था: बचपन की अवस्था
In simple words: 'Aahat' means a sound or a footstep, and 'shaishavavastha' means the stage of childhood.

Exam Tip: Provide concise and accurate definitions. If a word has multiple meanings in different contexts, give the most relevant one for the passage.

 

Question 4. इन शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :
लघु
मानव
Answer:
लघु: विशाल, विराट
मानव: हैवान
In simple words: The opposite of 'laghu' (small) is 'vishal' (large), and the opposite of 'manav' (human) is 'haivan' (beast).

Exam Tip: When providing antonyms, think of direct opposites. Sometimes, multiple synonyms for the opposite word can be given.

 

Question 5. हरिण-शावक सोना की शारीरिक बनावट कैसी थी?
Answer: हरिण-शावक सोना की शारीरिक बनावट रेशमी लच्छों की गाँठ के समान थी। उसका कोमल शरीर छोटा था, मुँह छोटा-सा था और बड़ी-बड़ी पानीदार आँखें थीं।
In simple words: The fawn, Sona, had soft, small body like a silk knot, a tiny face, and big, watery eyes.

Exam Tip: For descriptive questions, list all the physical characteristics mentioned in the passage to ensure a complete answer.

 

Question 4. एक दिन बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से पूछा, "बताओ दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?" दरबारियों का जवाब क्या होगा और बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाइए।
Answer: दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है? – अकबर के इस प्रश्न के उत्तर में किसी दरबारी ने हाथी को सबसे शक्तिशाली बताया तो किसी ने शेर को। इस तरह दरबारियों ने अपने-अपने ढंग से जवाब दिए। जब इसका उत्तर देने के लिए बीरबल से कहा गया, तब उन्होंने सूरज को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया। अकबर ने पूछा, "कैसे?” तब बीरबल ने यह कहानी सुनाई – एक बार हवा, पानी और सूरज में बहस छिड़ी। तीनों स्वयं को सबसे अधिक शक्तिशाली बता रहे थे। एक देवदूत ने उन तीनों की बातें सुनीं। उसने कहा, "देखो, वह यात्री कोट पहने जा रहा है। जो उसका कोट उतरवा दे, वही सबसे अधिक शक्तिशाली है।" सबसे पहले हवा आगे बढ़ी और तेज चलने लगी। उसने तूफानी रूप ले लिया। यात्री का कोट फड़फड़ाने लगा। उसने हाथ से कसकर कोट को पकड़ रखा। आखिर हवा ने हार मान ली। अब पानी ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी। जोर की बारिश होने लगी। यात्री पूरी तरह भीग गया, पर उसने कोट नहीं निकाला। अंत में सूरज की बारी आई। इतनी तेज धूप निकली कि यात्री गर्मी सहन नहीं कर सका। पसीना-पसीना हो गया। परेशान होकर उसने कोट उतार दिया। सबने सूरज की शक्ति का लोहा मान लिया। बादशाह ने भी बीरबल की बात का समर्थन किया।
In simple words: Akbar asked who was most powerful. Courtiers suggested elephant or lion. Birbal said the sun was strongest and told a story: Wind, water, and sun competed to remove a traveler's coat. Wind and water failed, but the sun's warmth made the traveler take off his coat, proving its power. Akbar agreed with Birbal.

Exam Tip: When extending a story, ensure the new narrative flows logically from the prompt. For questions involving dialogue, maintain character consistency.

 

हार की जीत स्वाध्याय

 

Question 1. दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थान भरिए :
(1) खड़गसिह उस इलाके का .......................................... डाकू था। (प्रसिद्ध, कुख्यात)
(2) अपनी वस्तु की प्रशंसा दूसरों के मुख से सुनने के लिए उनका हृदय का हृदय .......................................... हो गया था। (धीर, अधीर)
(3) "बाबा जी, आज्ञा कीजिए। मैं आपका .......................................... हूँ, केवल यह घोड़ा न दूंगा।” (दास, स्वामी)
Answer:
(1) खड्गसिंह उस इलाके का कुख्यात डाकू था।
(2) अपनी वस्तु की प्रशंसा दूसरों के मुख से सुनने के लिए उनका – हृदय अधीर हो गया था।
(3) "बाबाजी, आज्ञा कीजिए। मैं आपका दास हूँ, केवल यह घोड़ा न दूंगा।”
In simple words: Fill in the blanks with 'wicked' for Khadagsinh, 'impatient' for the heart's desire to hear praise, and 'servant' for Baba Ji's request.

Exam Tip: Carefully choose the most appropriate word from the given options to fit the context and meaning of each sentence.

 

2. किसने, किससे कहा ?

 

Question 1. "दुर्गादत्त वैद्य का नाम सुना होगा। उनका सौतेला भाई हूँ।"
अपाहिज ने बाबा भारती से
बाबा भारती ने अपाहिज से
Answer: अपाहिज ने बाबा भारती से [✔]
In simple words: The handicapped person said this to Baba Bharati.

Exam Tip: Identify the speaker and listener by recalling the context of the dialogue in the story.

 

Question 2. "लोगों को अगर इस घटना का पता लग गया, तो वे किसी गरीब का विश्वास न करेंगे।”
बाबा भारती ने खड़गसिंह से
खडगसिंह ने बाबा भारती से
Answer: बाबा भारती ने खड़गसिंह से [✔]
In simple words: Baba Bharati said this to Khadagsingh.

Exam Tip: This statement reflects a character's core values. Linking it to the character's known traits helps in correctly identifying the speaker.

 

3. प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्य में लिखिए :

 

Question 1. खड़गसिंह बाबा भारती के पास क्यों आया?
Answer: खड्गसिंह बाबा भारती के घोड़े को देखने की इच्छा से उनके पास आया।
In simple words: Khadagsingh visited Baba Bharati because he wanted to see his horse.

Exam Tip: For one-sentence answers, directly state the main reason or fact without adding extra details.

 

Question 2. बाबा भारती किस बात से डर गए थे?
Answer: खड्गसिंह ने बाबा भारती से कहा था कि वह सुलतान को उनके पास नहीं रहने देगा। खड्गसिंह की इसी धमकी से बाबा भारती डर गए थे।
In simple words: Baba Bharati feared Khadagsingh's threat that he would not let Sultan stay with him.

Exam Tip: Always pinpoint the specific event or statement that caused the character's fear, as direct causes are usually key in short answers.

 

Question 3. सुलतान पर सवार खड़गसिंह ने बाबा भारती से क्या कहा?
Answer: सुलतान पर सवार खड्गसिंह ने बाबा भारती से कहा कि अब यह घोड़ा मैं आपको नहीं दूंगा।
In simple words: Riding Sultan, Khadagsingh told Baba Bharati he would not return the horse.

Exam Tip: Quote or paraphrase the exact statement if it's brief and crucial to the story's plot.

 

4. प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

 

Question 1. बाबा भारती अपना समय कैसे बिताते थे?
Answer: बाबा भारती गाँव के बाहर एक छोटे से मंदिर में रहते थे और भगवान का भजन करते थे। उन्होंने एक घोड़ा पाल रखा था जिसे वे 'सुलतान' कहकर बुलाते थे। भगवान के भजन से जो समय बचता, उसे वे घोड़े की सेवा में लगाते थे। वे अपने हाथ से उसका खरहरा करते और उसे दाना खिलाते थे। संध्या समय वे सुलतान पर सवार होकर आठ-दस मील का चक्कर काटते थे। इस प्रकार बाबा भारती अपना समय बिताते थे।
In simple words: Baba Bharati lived in a temple, spending his time worshipping God and caring for his horse, Sultan. He would groom, feed, and ride Sultan for several miles in the evening.

Exam Tip: When describing a character's routine, cover all significant activities mentioned to give a comprehensive picture.

 

Question 2. बाबा भारती को किसका डर लगने लगा? क्यों?
Answer: खड्गसिंह बाबा भारती के पास आकर उनके घोड़े सुलतान को देख गया था। ऐसा सुंदर घोड़ा उसने आज तक नहीं देखा था। वह उसकी चाल पर मोहित हो गया था। जाते-जाते वह बाबा भारती से कह गया था कि वह सुलतान को उनके पास नहीं रहने देगा। वह डाकू था और जो वस्तु उसे पसंद आ जाए, उस पर वह अपना अधिकार समझता था। उसके पास शारीरिक शक्ति भी थी। इसलिए बाबा भारती को खड्गसिंह का डर लगने लगा।
In simple words: Baba Bharati feared Khadagsingh because the dacoit, after seeing Sultan, threatened to take him away. Khadagsingh was powerful and used to taking whatever he liked.

Exam Tip: Clearly state *who* the character feared and *why*, explaining the direct link between the other character's actions/words and the fear developed.

 

Question 3. खड़गसिंह ने सुलतान को कैसे प्राप्त किया?
Answer: एक दिन संध्या समय बाबा भारती सुलतान पर सवार होकर घूमने निकले। रास्ते में उन्होंने एक अपाहिज की करुणाभरी आवाज सुनी। उसने बाबा से घोड़े पर रामावाला गाँव पहुँचाने की विनती की। बाबा ने दया करके उस अपाहिज को घोड़े पर बिठा लिया और स्वयं लगाम पकड़कर चलने लगे। सहसा उस अपाहिज ने झटका देकर बाबा भारती के हाथ से लगाम छीन ली और वह घोड़े को ले भागा। वह अपाहिज और कोई नहीं, डाकू खड्गसिंह ही था। इस प्रकार खड्गसिंह ने सुलतान को प्राप्त किया।
In simple words: Khadagsingh tricked Baba Bharati by pretending to be a helpless disabled person needing a ride. When Baba Bharati kindly helped him onto Sultan, Khadagsingh snatched the reins and rode away with the horse.

Exam Tip: Detail the sequence of events clearly: the setup of the trick, Baba Bharati's compassionate response, and the actual act of theft. This shows a complete understanding of the plot.

 

Question 4. घोड़े को वापस आया देखकर बाबा भारती ने घोड़े से कैसा वर्ताव किया?
Answer: घोड़े को वापस आया देखकर बाबा भारती के खुशी का ठिकाना न रहा। वे उसके गले से लिपटकर रोने लगे। वे बार-बार उसकी पीठ पर हाथ फेरने लगे और उसके मुँह पर थपकियाँ देने लगे। घोड़े की वापसी पर संतोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि अब कोई गरीबों की सहायता से मुँह नहीं मोड़ेगा। इस प्रकार घोड़े को वापस आया देखकर बाबा भारती ने उससे वही व्यवहार किया जो एक पिता बहुत दिन से बिछुड़े हुए पुत्र के मिलने पर करता है।
In simple words: When Sultan returned, Baba Bharati was overjoyed. He hugged the horse, stroked its back, and patted its face, feeling like a father reunited with his long-lost son. He also expressed satisfaction that people would now continue to help the poor.

Exam Tip: Describe the character's emotions and specific actions to illustrate their reaction. Using a simile (like a father meeting his son) effectively conveys the depth of emotion.

 

5. टिप्पणी लिखिए :

बाबा भारती की महानता

 

Question. बाबा भारती की महानता
Answer: बाबा भारती एक सदाचारी संत थे। उनका हृदय विशाल था और उनके विचार ऊँचे थे। उनके हृदय में दीन-दुःखियों के प्रति अपार करुणा थी। दीनदुखियों की सेवा करना वे अपना कर्तव्य समझते थे। उन्हें अपनी हानि की अपेक्षा गरीबों और दीन-दुखियों की हानि की अधिक चिंता थी। इसीलिए उन्होंने खड्गसिंह से घोड़े को छलपूर्वक लेने की बात किसी के सामने प्रकट न करने की विनती की। बाबा भारती के ऊँचे विचारों ने खड्गसिंह जैसे कुख्यात डाकू का हृदय-परिवर्तन कर दिया। अपनी हार को भी जीत में बदल लेने वाले बाबा भारती सचमुच एक ऊँचे दर्जे के इंसान थे।
In simple words: Baba Bharati was a virtuous saint with noble thoughts and deep compassion for the poor. He prioritized the well-being of the needy over his own loss, even asking Khadagsingh to keep his deceit a secret. His high ideals transformed Khadagsingh's heart, proving Baba Bharati to be a truly great person who turned his defeat into victory.

Exam Tip: When writing a commentary, summarize the character's key traits and provide specific examples from the story that demonstrate those qualities, such as compassion and selflessness.

 

6. दिए गए शब्दों के अर्थ से शब्द-पहेली पूर्ण कीजिए :

13
प्र
2
4
5
घृ

Question. दिए गए शब्दों के अर्थ से शब्द-पहेली पूर्ण कीजिए :
नीचे। – सीधे →
(1) इच्छा – (1) बेचैन
(2) उद्देश्य – (2) बड़ाई
(3) अचानक – (3) सत्य
(4) दया – (4) नभ
(5) नफरत
Answer:
(1) अभिलाषा – (1) अधीर
(2) प्रयोजन – (2) प्रशंसा
(3) सहसा – (3) सच
(4) करुणा – (4) गगन
(5) घृणा
The puzzle should be filled as follows:
Across (सीधे):
1. अधीर
2. प्रशंसा
3. सच
4. गगन
5. घृणा
Down (नीचे):
1. अभिलाषा
2. प्रयोजन
3. सहसा
4. करुणा
5. घृणा

13
धी
2प्रशंसा
4
5
घृणा

Exam Tip: For word puzzles, carefully match each given meaning to the correct word and ensure it fits the grid both horizontally and vertically. Pay attention to starting letters for clues.

 

Question 7. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :
1. सुंदर,
2. जमीन,
3. संध्या,
4. गरीब,
5. विश्वास
Answer:
1. सुंदर – असुंदर, कुरूप
वाक्य : उनके नौकर का चेहरा असुंदर (कुरूप) था।
2. जमीन – आसमान
वाक्य : नीला आसमान देखकर यात्री खुश हो गए।
3. संध्या – उषा
वाक्य : उषा की लालीमा दर्शनीय थी।
4. गरीब – अमीर
वाक्य : वह जमींदार बहुत अमीर था।
5. विश्वास – अविश्वास
वाक्य : सेठानी को नौकर पर अविश्वास था।
In simple words: Write the opposite word for each term and use it in a sentence. For 'beautiful,' use 'ugly'; for 'earth,' use 'sky'; for 'evening,' use 'dawn'; for 'poor,' use 'rich'; and for 'trust,' use 'distrust.'

Exam Tip: Provide both common and lesser-known antonyms where appropriate. Ensure that the sentence usage clearly demonstrates the meaning of the antonym.

 

Question 8. दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए : (प्रति, निर्)
(1) .......................................... + दिन =
(2) .......................................... + आधार =
(3) .......................................... + मूल =
(4) .......................................... + कूल =
(5) .......................................... + जल =
(6) .......................................... + दोष =
Answer:
(1) प्रति + दिन = प्रतिदिन
(2) निर् + आधार = निराधार
(3) निर् + मूल = निर्मूल
(4) प्रति + कूल = प्रतिकूल
(5) निर् + जल = निर्जल
(6) निर् + दोष = निर्दोष
In simple words: Add the correct prefix ('prati' or 'nir') to each word to form a new word. For example, 'pratidin' for 'day,' 'niradhar' for 'base,' 'nirmul' for 'root,' 'pratikool' for 'opposite,' 'nirjal' for 'water,' and 'nirdosh' for 'fault.'

Exam Tip: Understand the meaning of each prefix to correctly combine it with the root word, ensuring the new word makes sense in Hindi grammar.

 

Question 9. दिए गए शब्दों में प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए : (इक, त्व)
(1) मुख + .......................................... =
(2) मनुष्य + .......................................... =
(3) भूत + .......................................... =
(4) मम + .......................................... =
(5) समाज + .......................................... =
(6) सम + .......................................... =
Answer:
(1) मुख + इक = मौखिक
(2) मनुष्य + त्व = मनुष्यत्व
(3) भूत + इक = भौतिक
(4) मम + त्व = ममत्व
(5) समाज + इक = सामाजिक
(6) सम + त्व = समत्व
In simple words: Add the given suffix ('ik' or 'tva') to each word to create a new word. For example, 'maukhik' from 'mukh,' 'manushyatva' from 'manushya,' 'bhautik' from 'bhoot,' 'mamatva' from 'mam,' 'samajik' from 'samaj,' and 'samatva' from 'sam.'

Exam Tip: Practice forming new words with different suffixes to grasp how they change the base word's meaning and grammatical form.

 

Question 10. निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण पहचानकर उनका अन्य वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
जैसे- खड़गसिंह इस इलाके का कुख्यात डाकू था।
विशेषण : कुख्यात
वाक्य : कुख्यात आदमी से लोग डरते हैं।
(1) कहते हैं, देखने में भी बड़ा सुंदर है।
(2) परंतु ऐसा बाँका घोड़ा उसकी आँखों से कभी न गुज़रा था।
(3) बाबा भारती ने ठंड़े जल से स्नान किया।
(4) अपने प्यारे घोड़े से लिपटकर रोने लगे।
(5) बाबा भारती प्रसिद्ध साधु थे।
Answer:
(1) सुंदर – मुंबई सुंदर शहर है।
(2) बाँका – ऐसा बाँका जवान मैंने कभी नहीं देखा।
(3) ठंड़े – हमने गंगा नदी के ठंड़े जल में स्नान किया।
(4) प्यारे – पिताजी अपने प्यारे बेटे से लिपटकर रोने लगे।
(5) प्रसिद्ध – सचिन तेंदुलकर प्रसिद्ध खिलाड़ी है।
In simple words: Identify the adjective in each sentence and use it in a new sentence. For example, 'sundar' (beautiful), 'banka' (unique), 'thande' (cold), 'pyare' (dear), and 'prasiddh' (famous).

Exam Tip: An adjective describes a noun or pronoun. To find it, ask "what kind?" or "how many?" about the noun. When using in a new sentence, ensure it modifies a noun correctly.

 

4. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

 

प्रश्न 1. बाबा भारती को ऐसा लगने लगा था कि
(अ) वे भगवान का भजन किए बिना नहीं रह सकते।
(ब) गाँव शहर से लाख गुने अच्छे हैं।
(क) वे सुलतान के बिना नहीं रह सकते।
Answer: (क) वे सुलतान के बिना नहीं रह सकते।
In simple words: बाबा भारती को लगने लगा था कि वे अपने घोड़े सुलतान के बिना जीवन नहीं जी सकते थे।

Exam Tip: In fill-in-the-blank questions, always choose the option that completes the sentence logically and matches the story's context.

 

प्रश्न 2. बाबा भारती की सारी रात अस्तबल में कटने लगी, क्योंकि
(अ) उन्हें घोड़ा चुरा जाने का डर था।
(ब) वे अब वहीं सोने लगे थे।
(क) अब वहाँ कोई घोड़ा नहीं था।
Answer: (अ) उन्हें घोड़ा चुरा जाने का डर था।
In simple words: बाबा भारती की पूरी रात अस्तबल में बीतने लगी, क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि उनका घोड़ा चोरी हो जाएगा।

Exam Tip: Pay close attention to cause-and-effect relationships described in the text to correctly identify reasons for events.

 

प्रश्न 3. बाबा भारती फूले नहीं समाते थे, क्योंकि
(अ) कुख्यात डाकू ने उनके सामने सिर झुकाया था।
(ब) सुलतान के रूप-रंग और चाल पर वे मुग्ध थे।
(क) उन्हें एक अपाहिज की सेवा का अवसर मिला था।
Answer: (ब) सुलतान के रूप-रंग और चाल पर वे मुग्ध थे।
In simple words: बाबा भारती बहुत खुश होते थे, क्योंकि वे सुलतान के स्वरूप और उसकी चाल पर पूरी तरह मोहित थे।

Exam Tip: Understand the characters' emotions and motivations to choose the most fitting reason for their actions or feelings.

 

प्रश्न 4. बाबा भारती को अपाहिज पर शक नहीं हुआ, क्योंकि
(अ) उसने अपने आपको वैद्य दुर्गादत्त का सौतेला भाई बताया था।
(ब) अँधेरे के कारण वे उसे ठीक से देख नहीं पाए ।
(क) उसकी आवाज़ में करुणा थी।
Answer: (क) उसकी आवाज़ में करुणा थी।
In simple words: बाबा भारती को उस अपाहिज पर कोई संदेह नहीं हुआ, क्योंकि उसकी आवाज़ में दया और दुख का भाव था।

Exam Tip: Character descriptions and dialogues often provide clues about their true intentions; focus on these details.

 

प्रश्न 5. सुलतान को वापस लौटाने के बाद
(अ) खड्गसिंह मन-ही-मन पछताने लगा।
(ब) खड्गसिंह की आँखों में नेकी के आँसू थे।
(क) खड्गसिंह ने बाबा भारती से क्षमा माँगी।
Answer: (ब) खड्गसिंह की आँखों में नेकी के आँसू थे।
In simple words: सुलतान को लौटाने के बाद, खड्गसिंह की आँखों में दया और अच्छे भाव के आँसू छलक आए।

Exam Tip: Trace the emotional arc of characters to understand how events impact their feelings and actions.

 

5. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (चीख, अस्तबल, रेखा, चाल, छवि, घटा)

 

उत्तर :
1. बाबा भारती उसकी चाल पर लटू थे।
2. ऐसे चलता है जैसे मोर घटा को देखकर नाच रहा हो।
3. जो एक बार उसे देख लेता है, उसके हृदय पर उसकी छवि अंकित हो जाती है।
4. उनके मुख से भय, विस्मय और निराशा से मिली हुई चीख निकल गई।
5. आज उनके मुख पर दुःख की रेखा तक दिखाई न पड़ती थी।
6. वह धीरे-धीरे अस्तबल के फाटक पर पहुंचा।
In simple words: खाली जगहों को भरने के लिए सही शब्द चुनें जो वाक्य का मतलब पूरा करते हों।

Exam Tip: Read the full sentence and the options carefully to pick the word that best fits the meaning and context.

 

6. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

 

प्रश्न 1. बाबा भारती के घोड़े का नाम क्या था?
A. सुलतान
B. चेतक
C. खड्गसिंह
D. शक्ति
Answer: (A) सुलतान
In simple words: बाबा भारती के प्यारे घोड़े का नाम सुलतान था, जैसा कि कहानी में बताया गया है।

Exam Tip: Remember key character names and important details like pets' names as they are often tested in MCQs.

 

प्रश्न 2. बाबा भारती कहाँ रहते थे?
A. घर में
B. झोंपड़ी में
C. धर्मशाला में
D. मंदिर में
Answer: (D) मंदिर में
In simple words: बाबा भारती एक मंदिर में अपना निवास बनाए हुए थे।

Exam Tip: Factual questions about character settings are common; recall where the main actions of the story take place.

 

प्रश्न 3. इलाके के प्रसिद्ध डाकू का नाम था ..
A. खंजरसिंह
B. गब्बरसिंह
C. खड्गसिंह
D. सुलतानसिंह
Answer: (C) खड्गसिंह
In simple words: उस क्षेत्र के जाने-माने डाकू का नाम खड्गसिंह था।

Exam Tip: Identify and remember the names of all significant characters, especially antagonists, as they are crucial for plot understanding.

 

प्रश्न 4. घोड़े की चाल देखकर डाकू के हृदय पर
A. क्रोध के अंगारे सुलग उठे।
B. आश्चर्य ने काबू कर लिया।
C. न जाने क्या-क्या होने लगा।
D. साँप लोट गया।
Answer: (D) साँप लोट गया।
In simple words: घोड़े की चाल देखकर डाकू के मन में ईर्ष्या और जलन की भावना पैदा हो गई।

Exam Tip: Understand the meaning of common idioms and phrases used in the text, as they convey deeper emotions or situations.

 

प्रश्न 5. जहाँ घोड़ा बाँधा जाता है, उसे कहते हैं।
A. अस्तबल
B. अस्तिबल
C. स्वस्तबल
D. अस्तवम
Answer: (A) अस्तबल
In simple words: वह जगह जहाँ घोड़ों को रखा या बाँधा जाता है, उसे अस्तबल कहा जाता है।

Exam Tip: Vocabulary-based questions often test your knowledge of specific terms related to the story's setting or context.

 

प्रश्न 6. कँगले को देखकर बाबा ने घोड़ा रोक दिया, क्योंकि
A. उसकी आवाज़ में करुणा थी।
B. वह बुरी तरह कराह रहा था।
C. उसके पाँवों पर पट्टियाँ बँधी थीं।
D. वह बहुत भूखा लग रहा था।
Answer: (A) उसकी आवाज़ में करुणा थी।
In simple words: बाबा ने उस गरीब व्यक्ति को देखकर घोड़ा इसलिए रोका, क्योंकि उसकी आवाज़ में बहुत दया और दुख का भाव था।

Exam Tip: Analyze the immediate cause for a character's action, often found in the sentence directly preceding or following the event.

 

प्रश्न 7. कँगले ने अपने को का सौतेला भाई बताया।
A. भवानी शंकर वैद्य
B. उमादत्त वैद्य
C. चंडिकादत्त वैद्य
D. दुर्गादत्त वैद्य
Answer: (D) दुर्गादत्त वैद्य
In simple words: उस गरीब व्यक्ति ने खुद को दुर्गादत्त वैद्य का सौतेला भाई बताया था।

Exam Tip: Note specific names or details mentioned in dialogues as they are often used for trickery or identification in stories.

 

प्रश्न 8. बाबा भारती चाहते थे कि लोग गरीबों पर
A. विश्वास न करें।
B. विश्वास करना न छोड़ दें।
C. तरस खाएँ।
D. कभी दया न करें।
Answer: (B) विश्वास करना न छोड़ दें।
In simple words: बाबा भारती चाहते थे कि लोग गरीब और ज़रूरतमंद व्यक्तियों पर विश्वास करना कभी बंद न करें।

Exam Tip: Focus on the main moral or message of the story, as it often reflects the protagonist's core beliefs.

 

प्रश्न 9. बाबा भारती ने अपनी निज की हानि को की हानि पर न्यौछावर कर दिया।
A. देवत्व
B. मनुष्यत्व
C. पशुत्व
D. बंधुत्व
Answer: (B) मनुष्यत्व
In simple words: बाबा भारती ने अपनी व्यक्तिगत हानि को मानवता की भलाई पर बलिदान कर दिया।

Exam Tip: Understand abstract concepts and virtues represented by characters, especially in moral-based stories.

 

प्रश्न 10. बाबा भारती सुलतान से लिपटकर ऐसे रोने लगे जैसे
A. पिता बिछुड़े हुए पुत्र से मिल रहा हो।
B. भाई बिछुड़े हुए भाई से मिल रहा हो।
C. माँ बिछुड़े हुए बेटे से मिल रही हो।
D. माँ बिछुड़ी हुई बेटी से मिल रही हो।
Answer: (A) पिता बिछुड़े हुए पुत्र से मिल रहा हो।
In simple words: सुलतान को पाकर बाबा भारती ऐसे गले लगाकर रोने लगे जैसे एक पिता अपने बिछड़े हुए बेटे से मिलता है।

Exam Tip: Metaphors and similes are used to emphasize emotions; identify them to grasp the intensity of feelings.

 

हार की जीत Summary in Hindi

 

हार की जीत पाठ का सार

बाबा भारती और उनका घोड़ा : बाबा भारती एक साधु थे। वे एक मंदिर में रहते थे। उनके पास एक घोड़ा था। वह उन्हें प्राणों से भी अधिक प्यारा था। घोड़ा इतना सुंदर, सुडौल और आकर्षक था कि किसी का भी दिल जीत लेता था। बाबा भारती उसे 'सुलतान' कहते थे।

डाकू खड्गसिंह बाबा भारती के पास आया : खड्गसिंह उस इलाके का प्रसिद्ध डाकू था। उसने भी सुलतान की कीर्ति सुनी। एक दिन वह बाबा भारती के पास आया और उनके घोड़े को देखने की इच्छा प्रकट की। बाबा ने बड़े गर्व से उसे घोड़ा दिखाया।

खड्गसिंह ने उसे बड़े आश्चर्य से देखा और उसकी चाल भी देखी। वहाँ से लौटते हुए उसने बाबा से कहा – "यह घोड़ा मैं आपके पास न रहने दूंगा।”

 

डाकू का छल : कुछ समय तक बाबा भारती को खड्गसिंह का भय सताता रहा, परंतु कुछ दिनों के बाद उस भय को मिथ्या मानकर वे निश्चिंत हो गए। एक दिन बाबा भारती घोड़े पर बैठकर घूमने जा रहे थे। सहसा उन्होंने एक कँगले अपाहिज की दीनताभरी आवाज सुनी।

उसने बाबा से कहा कि वह तीन मील दूर रामवाला गाँव में अपने सौतेले भाई के यहाँ जाना चाहता है। बड़ी कृपा होगी यदि वे अपने घोड़े पर बिठाकर उसे वहाँ पहुँचा देंगे। बाबाजी को उस पर तरस आ गया।

उन्होंने उस अपाहिज को अपने घोड़े पर बिठा दिया और खुद हाथ में लगाम पकड़कर चलने लगे। अचानक उस अपाहिज ने झटका देकर लगाम ले ली और वह घोड़े को ले भागा। वह अपाहिज डाकू खड्गसिंह था।

 

डाकू से बाबा की प्रार्थना : बाबा भारती ने चिल्लाकर खड्गसिंह को रोका। डाकू ने आकर घोड़ा वापस देने से इन्कार कर दिया। बाबा ने कहा, "मैं तुमसे घोड़ा वापस करने के लिए नहीं कहूँगा, परंतु तुम यह घटना किसीके सामने प्रकट न करना, क्योंकि फिर लोग किसी दीन – दुःखी पर विश्वास नहीं करेंगे।”

 

खड्गसिंह ने घोड़ा वापस किया : बाबा भारती के शब्दों ने डाकू खड्गसिंह पर गहरा असर डाला। बाबा की महानता ने उसका दिल छू लिया। उसे बाबा भारती मनुष्य नहीं, देवता लगे। वह रात के अंधेरे में बाबा के आश्रम में आया और सुलतान को चुपचाप बाबा भारती के अस्तबल में बाँधकर लौट गया।

 

बाबा भारती का संतोष : सुलतान को पाकर बाबा भारती की प्रसन्नता का पार न रहा। वे उसके गले से लिपटकर रोने लगे। फिर वे बड़े संतोष से बोले, "अब कोई दीन – दुखियों की सहायता से मुंह न मोड़ेगा।"

 

हार की जीत विषय-प्रवेश

बुरे से बुरे व्यक्ति में भी कुछ-न- कुछ अच्छाई जरूर होती है। इस आदर्शवादी कहानी में यही बात सिद्ध होती है। एक डाकू एक साधु को धोखा देता है, परंतु उस साधु की सज्जनता देखकर उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। अपने किए पर उसे सिर्फ पश्चात्त्ताप ही नहीं होता, बल्कि वह अपनी भूल का सुधार भी करता है। इस तरह साधु हारकर भी जीत जाता है और डाकू की जीत हार में बदल जाती है।

 

हार की जीत मुहावरे – अर्थ और वाक्य – प्रयोग :

1. लट्टू होना – मुग्ध होना
वाक्य : लोग तो कला के जादू पर लट्टू हो जाते थे।

2. चैन आना – मानसिक शांति मिलना
वाक्य : दंगे से बचकर बेटे के सही – सलामत घर आने पर माँ को चैन आया।

3. कानों तक पहुँचना – सुनना
वाक्य : सेनापति के अत्याचारों की खबरें बादशाह के कानों तक पहुँची।

4. हृदय में छवि अंकित होना – अच्छी तरह याद रह जाना
वाक्य : राधा के हृदय में कृष्ण की छवि अंकित हो गई थी।

5. आँखों से गुजरना – देखना
वाक्य : ऐसा भव्य दृश्य कभी मेरी आँखों से न गुजरा था।

6. हृदय पर साँप लोटना – ईर्ष्या पैदा होना
वाक्य : मेरी नई कार देखकर पड़ोसियों के हृदय पर साँप लोटने लगा।

7. आँखों में चमक होना – खुशी का भाव प्रकट होना
वाक्य : इनाम मिलने पर लड़के की आँखों में चमक थी।

8. फूला न समाना – बहुत प्रसन्न होना
वाक्य : लोगों के मुँह से बेटे की प्रशंसा सुनकर माँ फूली न समाई।

9. आश्चर्य का ठिकाना न रहना – बहुत आश्चर्य होना
वाक्य : अपने मित्र को दूरदर्शन पर देखकर मेरे आश्चर्य का ठिकाना न रहा।

10. दिल टूटना – निराश हो जाना
वाक्य : मित्र के विश्वासघात करने पर युवक का दिल टूट गया।

11. मुँह आश्चर्य से खुला रह जाना – बहुत आश्चर्य होना
वाक्य : चौकीदार को चोरी करते देखकर मालिक का मुँह आश्चर्य से खुला रह गया।

12. सिर मारना – बहुत सोच – विचार करना
वाक्य : मैंने बहुत सिर मारा, पर यह प्रश्न हल न हो सका।

13. आँखें गड़ाना – ध्यान से देखना
वाक्य : आप खाना तो खा नहीं रहे, बस टीवी में आँखे गड़ाए बैठे हैं।

14. मुँह मोड़ना – संबंध न रखना, विमुख होना
वाक्य : सच्चा नेता जन – सेवा के कामों से कभी मुँह नहीं मोड़ता।

15. मुख फूल की तरह खिलना – बहुत प्रसन्न होना
वाक्य : खोया हुआ पर्स मिल जाने पर यात्री का मुख फूल की तरह खिल उठा।

 

हार की जीत शब्दार्द्ध (Meanings)

  • खरहरा – कंघी या ब्रुश से घोड़े का शरीर साफ करना; to clean the body of a horse with a comb or a brush
  • असबाब – वस्तु, सामान; luggage
  • घृणा – नफरत; hatred, strong dislike
  • कीर्ति – यश; fame
  • अधीर – उतावला, व्याकुल; impatient
  • कुख्यात – बदनाम; wicked
  • चाह – (देखने की) इच्छा, प्रेम; wish (to see)
  • छवि – सुंदरता, आकृति; beauty, picture
  • अभिलाषा – इच्छा; ambition, keen desire
  • उपस्थित हाजिर; present
  • सहस्र – हजार; thousand
  • बाँका – निराला, शानदार; peculiar
  • उचककर – उछलकर; by jumping
  • बाहुबल – शारीरिक शक्ति; physical strength
  • अस्तबल – घुड़साल, अश्वशाला; stable
  • असावधान – लापरवाह; careless, carefree
  • सहसा – अचानक; suddenly
  • कंगला – गरीब व्यक्ति, कंगाल; poor, wretched
  • करुणा – दुःख, दया; compassion, pity
  • कराहना – मुँह से दर्दभरी आवाज निकालना; to mourn
  • अपाहिज – अपंग, विकलांग; handicapped
  • विस्मय – आश्चर्य; astonishment, wonder
  • निकट – नजदीक, पास; near
  • दास – सेवक; servant
  • प्रयोजन – उद्देश्य, हेतु; purpose
  • रेख – रेखा, चिह्न; line, sketch
  • निज की – खुद की; own
  • हानि – नुकसान; harm, loss
  • मनुष्यत्व – इन्सानियत; humanity
  • सन्नाटा – चुप्पी, खामोशी; forbearance, silence
  • बाग – लगाम; the bit of a bridle, reins, control
  • नेकी – भलाई; kindness, goodness
  • प्रतीत होना – मालूम होना; to feel
  • चाप - आहट; sound
  • बिछुड़ना – जुदा होना; to separate
  • लच्छा – गुच्छा; bunch
  • शावक – हिरन का बच्चा; young one of a deer
  • सद्यः प्रसूता – तुरंत जन्मा हुआ; recently born

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 07 हार की जीत

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 07 हार की जीत prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 8 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 07 हार की जीत

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 8 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 8 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 8 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 8 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 07 हार की जीत to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 7 हार की जीत in printable PDF format for offline study on any device.