GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 02 ईदगाह here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 8 Hindi. Our expert-created answers for Class 8 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 02 ईदगाह GSEB Solutions for Class 8 Hindi

For Class 8 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 8 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 02 ईदगाह solutions will improve your exam performance.

Class 8 Hindi Chapter 02 ईदगाह GSEB Solutions PDF

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

 

Question 1. हामिद ने चिमटा क्यों खरीदा?
Answer: हामिद ने लोहे की दुकान पर चिमटा देखकर सोचा कि उसकी दादी के पास चिमटा नहीं है। तवे से रोटियाँ उतारते समय उसकी उँगलियाँ जल जाती हैं। वह मानता था कि चिमटा ले जाने पर दादी बहुत प्रसन्न होंगी। चिमटा होने से उनकी उँगलियाँ नहीं जलेंगी और यह घर के लिए एक उपयोगी चीज़ भी बन जाएगी। उसने सोचा कि खिलौने और मिठाइयाँ खरीदने में तो पैसों की बर्बादी है। ऐसा मानकर हामिद ने कोई और चीज़ न खरीदकर सिर्फ चिमटा ही खरीदा।
In simple words: Hamid bought tongs because his grandmother didn't have any, and her fingers would get burned while making chapatis. He felt it was a useful household item, unlike toys and sweets which were a waste of money.

Exam Tip: When answering questions about a character's actions, always explain the reasoning and the emotional or practical motivation behind their choice.

 

Question 2. चिमटा खरीदने के लिए हामिद कौन-से कारण बताता है? अथवा हामिद ने चिमटे की सर्वोपरिता कैसे सिद्ध की?
Answer: हामिद ने बहुत गर्व से अपने दोस्तों को बताया कि चिमटा सबसे बड़ा खिलौना है। उसने कहा कि इसे कंधे पर रखने से यह बंदूक बन जाएगा, और हाथ में लेने पर फकीरों का चिमटा लगेगा। चिमटे से मंजीरे का काम भी लिया जा सकता है। यदि यह एक चिमटा जमीन पर पटक दे, तो सभी खिलौनों की जान निकल जाएगी। उसका चिमटा तो एक बहादुर शेर जैसा है। वह आग-पानी और आँधी-तूफान में हमेशा डटा रहेगा। इस तरह हामिद ने चिमटा खरीदने के पीछे कई कारण बताए और उसकी श्रेष्ठता साबित की।
In simple words: Hamid proudly showed his friends how his tongs were the best toy, explaining they could be a gun, a fakir's tongs, or even cymbals. He argued they were strong, brave, and more useful than other toys, proving their superiority.

Exam Tip: When proving a point in a descriptive answer, use multiple examples or attributes, as Hamid did, to make your argument strong and convincing.

 

Question 3. बूढ़ी अम्मा का क्रोध स्नेह में क्यों बदल गया?
Answer: जब हामिद चिमटा लेकर आया, तो अम्मा को पहले दुःख हुआ। उसे हामिद की नासमझी पर क्रोध भी आया। हामिद ने अपनी दादी को बताया कि रोटियाँ बनाते समय उनकी उँगलियाँ जल जाती थीं, इसलिए वह चिमटा लाया है। यह सुनकर बूढ़ी अम्मा का गुस्सा प्यार में बदल गया। हामिद के इस त्याग, अच्छे स्वभाव और समझदारी पर वह बहुत प्रभावित हुई।
In simple words: Amina was initially angry when Hamid brought tongs, thinking he was foolish. But when he explained he bought them so her fingers wouldn't burn while cooking, her anger turned into love and admiration for his selfless act.

Exam Tip: In character analysis questions, describe the initial emotion, the turning point, and the resulting change in feeling, providing specific examples from the story.

 

Question 4. अमीना ईद के दिन निराशा में क्यों डूबी हई थी? अथवा बूढ़ी अमीना ईद को क्यों कोस रही थी?
Answer: बूढ़ी अमीना बहुत दुःखी थी। एक ही वर्ष में उसका युवा बेटा और बहू दोनों चल बसे थे। अब सिर्फ छोटा पोता हामिद ही बचा था। हामिद के पास न तो जूते थे और न ही अच्छे कपड़े। ईद के दिन भी अमीना के घर में अनाज का एक दाना नहीं था। धन के नाम पर उसके बटुए में पाँच पैसे और हामिद के पास तीन पैसे थे। इसी बुरी हालत के कारण अमीना ईद के दिन निराशा में डूबी हुई थी और वह ईद को बुरा-भला कह रही थी।
In simple words: Amina was very sad on Eid because her son and daughter-in-law had passed away, leaving only Hamid. They were poor, had no new clothes or shoes, and no food at home, which made her feel hopeless on the festive day.

Exam Tip: When explaining a character's emotional state, provide clear reasons and specific details about their circumstances, as seen in Amina's situation.

 

Question 5. हामिद मेले में जाने लगा तो अमीना उसके लिए क्यों चिंतित थी?
Answer: गाँव के दूसरे लड़के अपने-अपने पिताओं के साथ मेले में जा रहे थे। हामिद के तो माता-पिता मर चुके थे। अमीना उसे अकेले कैसे भेजती? उसे डर था कि कहीं भीड़ में हामिद खो न जाए। तीन कोस का लंबा सफर था और हामिद के पाँवों में जूते भी नहीं थे। अमीना को लगा कि हामिद जाएगा तो उसके पाँवों में छाले पड़ जाएँगे। उसकी जेब में केवल तीन पैसे ही थे। इन्हीं कारणों से हामिद के मेले में जाने को लेकर अमीना चिंतित थी।
In simple words: Amina worried for Hamid going to the fair because he was an orphan, it was a long three-mile journey, he had no shoes, and only three paise, making her fear he might get lost or hurt.

Exam Tip: Always list specific reasons for a character's feelings. Here, multiple factors contributed to Amina's worry, making the answer comprehensive.

 

Question 6. ईदगाह के मार्ग का वर्णन कीजिए।
Answer: गाँव से निकलकर लोग ईदगाह की ओर जा रहे थे। कभी सभी बच्चे दौड़कर आगे निकल जाते थे। फिर किसी पेड़ के नीचे खड़े होकर अपने साथ के लोगों का इंतजार करते थे। ईदगाह जाने के रास्ते में बड़ी-बड़ी इमारतें दिख रही थीं। अदालत, कॉलेज, आर्ट गैलरी आदि उसी रास्ते पर थे। मिठाइयों की दुकानें खूब सजी हुई थीं। हर दुकान पर बहुत सारी मिठाइयाँ थीं।
In simple words: The road to Idgah was busy, with children running ahead and waiting under trees. It passed by large buildings like courts and colleges, and sweet shops were beautifully decorated with many treats.

Exam Tip: When describing a scene, use vivid details that appeal to different senses (sight, smell, etc.) to paint a clear picture for the reader.

 

Question 7. हामिद के साथियों ने कौन-कौन-से खिलौने खरीदे ?
Answer: मेले की दुकानों में कई तरह के खिलौने थे। महमूद ने खाकी वर्दी और लाल पगड़ी वाला एक सिपाही खरीदा। मोहसिन ने एक भिश्ती लिया, जिसकी कमर झुकी हुई थी और उस पर एक मशक (पानी का थैला) रखा हुआ था। नूरे ने एक वकील को पसंद किया। सम्मी ने एक खंजरी खरीदी। इस तरह हामिद के साथियों ने अपनी-अपनी पसंद के खिलौने खरीदे।
In simple words: Hamid's friends bought various toys at the fair: Mahmood got a soldier, Mohsin bought a water carrier with a water bag, Noore picked a lawyer, and Sammi purchased a tambourine, each choosing what they liked.

Exam Tip: When asked to list items, make sure to name each item clearly and accurately as described in the text, ensuring all parts of the question are addressed.

 

Question 8. खिलौने और मिठाइयाँ खरीदनेवाले साथियों के बारे में हामिद के मन में क्या विचार आए?
Answer: मिठाइयाँ खाने वाले साथियों के बारे में हामिद ने सोचा कि सचमुच ये लोग बहुत लालची हैं। उन्होंने इतनी मिठाइयाँ लीं, पर उसे एक भी नहीं दी। इतनी मिठाइयाँ खाने से उनका मुँह सड़ेगा, फोड़े-फुंसियाँ निकलेंगी और जीभ लालची हो जाएगी। तब मिठाइयों के लिए ये लोग घर से पैसे चुराएँगे और मार खाएँगे। हामिद ने सोचा कि अम्मा चिमटा देखकर उसे दुआएँ देंगी। इन लोगों के खिलौनों पर कौन इन्हें दुआएँ देगा? इस तरह हामिद के मन में खिलौने और मिठाइयाँ खरीदने वाले दोस्तों के बारे में कई तरह के विचार आए।
In simple words: Hamid thought his friends buying sweets were greedy because they didn't share. He believed eating too many sweets would harm them and lead to punishment, contrasting this with his selfless act of buying tongs for his grandmother, which would bring him blessings.

Exam Tip: When discussing a character's thoughts, describe their internal monologue and the contrasting perspectives they might have, showing a deeper understanding of their personality.

 

Question 9. चिमटे पर मोहित होकर हामिद के साथी क्या सोचने लगे?
Answer: हामिद के चिमटे ने अपना बहुत प्रभाव दिखाया। इससे प्रभावित होकर दूसरे लड़के सोचने लगे – काश, हमने भी चिमटा लिया होता। अब तो पैसे भी नहीं बचे थे और वे सभी मेले से बहुत दूर आ गए थे। बड़ों से जिद करने पर भी चिमटा नहीं मिल सकता था। सचमुच, टूट-फूट जाने वाले इन खिलौनों का क्या भरोसा? हामिद का चिमटा तो बरसों तक बना रहेगा। चिमटे पर आकर्षित होकर हामिद के साथी खिलौने खरीदने पर पछताने लगे।
In simple words: Hamid's tongs impressed his friends, making them wish they had bought one instead. They realized their toys were fragile and cheap, while Hamid's tongs were durable and useful, causing them to regret their purchases.

Exam Tip: Highlight the shift in perspective when answering questions about a change in opinion. Show how initial amusement turned into admiration and regret.

 

Question 10. हामिद के हाथ में चिमटा देखकर अमीना पर क्या प्रतिक्रिया हुई?
Answer: हामिद के हाथ में चिमटा देखकर अमीना चौंक गई। उसकी समझ में नहीं आया कि इतने बड़े मेले में हामिद को और कोई चीज़ क्यों नहीं मिली जो यह चिमटा उठा लाया! उसे बहुत दुःख हुआ। उसने सोचा कि यह कितना नासमझ लड़का है! दोपहर होने को आई थी और इसने न कुछ खाया, न पिया था। इस तरह हामिद को चिमटा लाया देखकर अमीना को बहुत दुःख हुआ।
In simple words: Amina was shocked and saddened to see Hamid with tongs, wondering why he bought such a thing instead of toys or food. She worried about his hunger and thought he was foolish for his choice.

Exam Tip: Describe reactions in detail, including both emotional and logical responses, to fully convey the character's perspective.

 

Question 11. अमीना ने दामन फैलाकर हामिद को दुआएँ क्यों दी?
Answer: हामिद ने अपनी दादी अमीना से बताया कि रोटियाँ पकाते समय उनकी उँगलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए वह चिमटा लाया है। यह सुनकर अमीना का गुस्सा प्यार में बदल गया। बच्चे का इतना त्याग, अच्छा व्यवहार और बुद्धिमानी देखकर वह हैरान रह गई। उसे यह सोचकर आश्चर्य हुआ कि दूसरे बच्चों को खिलौने खरीदते और मिठाइयाँ खाते देखकर भी वह अपने मन पर कैसे नियंत्रण रख सका? अपने पोते का यह प्यार देखकर वह भावुक हो उठी। प्रेम के उसी आवेग में अमीना ने आँचल फैलाकर हामिद को दुआएँ दीं।
In simple words: Amina's anger turned to love when Hamid explained he bought tongs to save her fingers from burning. Seeing his selflessness and wisdom, she was amazed he resisted the fair's temptations, and in a rush of emotion, she blessed him.

Exam Tip: Emphasize the emotional transformation and the underlying reasons, connecting Hamid's selfless act directly to Amina's overwhelming affection and blessings.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में दीजिए :

 

Question 1. गाँव के लोग अपने-अपने काम ईदगाह जाने से पहले ही क्यों कर लेना चाहते थे?
Answer: गाँव के लोगों ने सोचा कि ईदगाह पहुँचने और वहाँ लोगों से मिलजुलकर घर लौटने में दोपहर हो जाएगी। इसलिए वे ईदगाह जाने से पहले ही अपने सभी ज़रूरी काम पूरे कर लेना चाहते थे।
In simple words: Villagers wanted to finish their tasks before going to Idgah because they expected to return home late in the afternoon after meeting everyone there.

Exam Tip: For short answers, be concise and directly address the "why" in the question with a clear, single reason or set of closely related reasons.

 

Question 2. किन अभावों के बावजूद हामिद प्रसन्न था?
Answer: हामिद के माता-पिता नहीं थे। उसके घर में अनाज नहीं था, उसके पाँवों में जूते नहीं थे और उसकी जेब में सिर्फ तीन पैसे थे, फिर भी हामिद खुश था।
In simple words: Despite being an orphan with no food, shoes, or much money, Hamid remained happy.

Exam Tip: When asked about contrasting emotions (e.g., happiness despite hardships), clearly state both the challenges and the prevailing emotion.

 

Question 3. अमीना ईद को क्यों कोस रही थी?
Answer: ईद के दिन अमीना के घर में अनाज का एक दाना तक नहीं था और उसके बटुए में सिर्फ पाँच पैसे थे। इतने बड़े त्यौहार पर घर में भोजन और धन की कमी होने से अमीना ईद को कोस रही थी।
In simple words: Amina was upset with Eid because her home lacked food and money, despite it being a major festival.

Exam Tip: Focus on the immediate circumstances and their impact on the character's feelings for direct questions like this.

 

Question 4. हामिद चरखी पर क्यों नहीं बैठा?
Answer: हामिद थोड़ा-सा चक्कर खाने के लिए अपने तीन पैसों में से एक पैसा खर्च करना नहीं चाहता था। इस तरह पैसों की कमी के कारण हामिद चरखी पर नहीं बैठा।
In simple words: Hamid didn't ride the merry-go-round because he didn't want to spend one of his precious three paise on a short ride.

Exam Tip: Connect the character's action (or inaction) directly to their financial situation or priorities, especially when money is a key theme.

 

Question 5. दुकानों में कैसे-कैसे खिलौने थे?
Answer: दुकानों में सिपाही और गुजरिया, राजा और वकील, भिश्ती और धोबिन जैसे कई तरह के खिलौने थे। ये खिलौने इतने जीवंत लगते थे कि जैसे अब बोलने ही वाले हों।
In simple words: The shops had diverse toys like soldiers, milkmaids, kings, lawyers, water-carriers, and washerwomen, all looking so real they seemed about to speak.

Exam Tip: When describing objects, use descriptive adjectives (e.g., "जीवंत") to add detail and imagery to your answer.

 

Question 6. हामिद लोहे की दुकान पर क्यों रुक गया?
Answer: लोहे की दुकान पर कई चिमटे रखे हुए थे, जिन्हें देखकर हामिद को अपनी दादी के पास चिमटा न होने का ख्याल आया। चिमटा खरीदने के विचार से हामिद लोहे की दुकान पर रुक गया।
In simple words: Hamid stopped at the iron shop because he saw many tongs and remembered his grandmother didn't have any, prompting him to consider buying one for her.

Exam Tip: Clearly state the immediate trigger (seeing the tongs) and the underlying motivation (remembering his grandmother) for Hamid's action.

 

Question 7. हामिद को चिमटा बड़े काम की चीज क्यों लगता है?
Answer: हामिद को चिमटा एक बहुत उपयोगी चीज़ लगता है, क्योंकि उससे रोटियाँ तवे पर से उतारकर चूल्हे में सेंक सकते हैं। इसके अलावा, यदि कोई आग माँगने आए तो चिमटे से चूल्हे से आग निकालकर उसे दे सकते हैं।
In simple words: Hamid found tongs very useful because they could be used to remove chapatis from the griddle and also to take out burning coals from the stove to give to neighbors.

Exam Tip: List specific practical uses to explain why an item is considered useful by a character, demonstrating a clear understanding of their perspective.

 

Question 8. हामिद के अनुसार ज्यादा मिठाइयाँ खाना उचित क्यों नहीं है?
Answer: हामिद के अनुसार ज्यादा मिठाइयाँ खाना सही नहीं है, क्योंकि इससे मुँह सड़ता है, फोड़े-फुंसियाँ निकलती हैं और जीभ लालची हो जाती है। फिर घरवालों की आदत पड़ जाने पर मार खानी पड़ती है।
In simple words: Hamid believed eating too many sweets was bad because it could cause tooth decay, pimples, and make one greedy, leading to scoldings from family.

Exam Tip: When presenting a character's opinion, ensure the reasons provided are directly from their perspective as depicted in the story.

 

Question 9. बड़ों की दुआओं के बारे में हामिद क्या मानता है?
Answer: हामिद मानता है कि अच्छा काम करने पर बड़े लोग आशीर्वाद देते हैं। बड़ों की दुआएँ सीधे अल्लाह के दरबार में पहुँचती हैं और तुरंत सुनी जाती हैं।
In simple words: Hamid believed that doing good deeds earned blessings from elders, which went straight to God and were answered immediately.

Exam Tip: Highlight the character's moral values and beliefs when explaining their thoughts on abstract concepts like blessings.

 

Question 10. अमीना ने अपनी छाती क्यों पीट ली?
Answer: अमीना ने अपनी छाती पीट ली, क्योंकि हामिद ने सुबह से कुछ खाया-पिया नहीं था। मेले में खाने-पीने की कोई चीज़ न लेकर वह लोहे का चिमटा खरीद लाया था!
In simple words: Amina beat her chest in distress because Hamid hadn't eaten since morning and had returned from the fair with only a pair of iron tongs, having bought nothing to eat.

Exam Tip: Focus on the immediate emotional response and the triggering event to answer such questions effectively.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

 

Question 1. रमजान ईद के दिन मुसलमान लोग कहाँ जाते हैं?
Answer: रमजान ईद के दिन मुसलमान नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह जाते हैं।
In simple words: On Eid, Muslims go to the Idgah to offer prayers.

Exam Tip: For single-sentence answers, be direct and provide only the essential information requested.

 

Question 2. दुकानों में कौन-कौन-से खिलौने मिल रहे थे?
Answer: दुकानों में सिपाही, गुजरिया, राजा, वकील, भिश्ती, धोबिन आदि मिट्टी के खिलौने मिल रहे थे।
In simple words: Shops sold clay toys like soldiers, milkmaids, kings, lawyers, water-carriers, and washerwomen.

Exam Tip: When listing, ensure all mentioned items from the text are included for a complete answer.

 

Question 3. रमजान के किस दिन ईद मनाई जाती है?
Answer: रमजान महीने के तीस रोजों के बाद ईद मनाई जाती है।
In simple words: Eid is celebrated after thirty days of fasting in the month of Ramadan.

Exam Tip: State the specific condition or time period clearly, as in "thirty days of fasting."

 

Question 4. रोजे के दिन मुसलमान क्या करते हैं?
Answer: सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी न खाने-पीने को अर्थात् उपवास को 'रोजा' कहते हैं। 'रोजा' मुसलमानों का एक धार्मिक कर्तव्य है।
In simple words: During a fast (Roza), Muslims refrain from eating or drinking anything from sunrise to sunset, fulfilling a religious duty.

Exam Tip: Define the term clearly and briefly explain its significance when answering such questions.

 

Question 5. रोजा किसके लिए है?
Answer: रोजा बड़े-बूढ़ों के लिए है।
In simple words: Fasting (Roza) is primarily meant for adults and the elderly.

Exam Tip: Keep the answer concise and directly responsive to the question about who observes the fast.

 

Question 6. हामिद कैसा लड़का है?
Answer: हामिद बिना माँ-बाप का, गरीब चेहरे का दुबला-पतला लड़का है।
In simple words: Hamid is a skinny, orphan boy with a poor appearance.

Exam Tip: Provide a brief physical and social description to answer questions about a character's nature.

 

Question 7. हामिद किसके साथ रहता था?
Answer: हामिद अपनी बूढ़ी दादी अमीना के साथ रहता था।
In simple words: Hamid lived with his old grandmother, Amina.

Exam Tip: Identify key relationships clearly and succinctly in your response.

 

Question 8. हामिद के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?
Answer: हामिद के पिता की मृत्यु हैजे से हुई थी।
In simple words: Hamid's father died from cholera.

Exam Tip: State the cause directly and avoid additional details for one-sentence answers.

 

Question 9. हामिद हिंडोले पर क्यों नहीं चढ़ा?
Answer: हामिद हिंडोले पर नहीं चढ़ा, क्योंकि वह अपने तीन पैसों में से एक पैसा हिंडोले पर जरा-सा चक्कर खाने के लिए बर्बाद नहीं करना चाहता था।
In simple words: Hamid did not ride the swing because he didn't want to waste one of his three coins on a quick ride.

Exam Tip: Emphasize the character's thrifty nature and careful use of limited resources.

 

Question 10. महमूद और मोहसिन ने कौन-से खिलौने खरीदे?
Answer: महमूद ने खाकी वर्दी और लाल पगड़ी वाला सिपाही खरीदा और मोहसिन ने झुकी हुई कमर पर मशक रखे हुए एक भिश्ती खरीदा।
In simple words: Mahmood bought a soldier in a khaki uniform and red turban, while Mohsin purchased a water-carrier with a water bag on his bent back.

Exam Tip: When asked to list specific purchases by different characters, ensure each character's item is correctly identified.

 

Question 11. नूरे ने मेले में क्या खरीदा?
Answer: नूरे ने मेले में एक शानदार वकील का खिलौना खरीदा।
In simple words: Noore bought a splendid lawyer toy at the fair.

Exam Tip: Keep the answer focused on the specific item bought by the mentioned character.

 

Question 12. हामिद का चिमटा कौन-कौन-से काम कर सकता था?
Answer: हामिद का चिमटा बंदूक, फकीरों के चिमटे और मंजीरे का काम कर सकता था।
In simple words: Hamid's tongs could serve as a gun, a fakir's tongs, and cymbals.

Exam Tip: List all the imagined functions of the object to demonstrate Hamid's creative justification for his purchase.

 

Question 13. महमूद ने हामिद को अपना साथी क्यों बनाया?
Answer: महमूद ने हामिद को अपना साथी बनाया, क्योंकि हामिद के चिमटे ने उसे बहुत प्रभावित कर लिया था।
In simple words: Mahmood befriended Hamid because he was greatly impressed by Hamid's tongs.

Exam Tip: Clearly state the reason for the change in relationship, focusing on the influence of Hamid's unique purchase.

 

Question 14. अमीना को क्रोध क्यों आया?
Answer: अमीना को क्रोध आया, क्योंकि हामिद मेले से खाने-पीने की कोई चीज़ न खरीदकर एक चिमटा ले आया था।
In simple words: Amina became angry because Hamid had bought tongs instead of food or other items at the fair.

Exam Tip: Summarize the core reason for Amina's anger: Hamid's unexpected and seemingly impractical purchase given their poverty.

सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

 

Question 1. गाँव में बड़ी हलचल थी, क्योंकि ...
(a) अगले दिन ईद का त्यौहार था।
(b) लोग ईदगाह से लौट आए थे।
(c) लोग ईदगाह जाने की तैयारियां कर रहे थे।
Answer: (c) लोग ईदगाह जाने की तैयारियां कर रहे थे।
In simple words: The village was bustling because people were getting ready to go to the Idgah.

Exam Tip: Read all options carefully and select the one that best describes the activity or reason mentioned in the story.

 

Question 2. अमीना का दिल कचोट रहा था, क्योंकि...
(a) हामिद को मेले में अकेले भेजना उसे अच्छा नहीं लगता था।
(b) अभी तक उसे रुपये नहीं मिले थे।
(c) उसके पास पहनने के लिए नए कपड़े नहीं थे।
Answer: (a) हामिद को मेले में अकेले भेजना उसे अच्छा नहीं लगता था।
In simple words: Amina felt uneasy because she did not like sending Hamid to the fair by himself.

Exam Tip: Identify the core emotional conflict for the character; in this case, Amina's worry about Hamid's safety alone.

 

Question 3. चिमटे का दाम सुनकर हामिद का दिल बैठ गया, क्योंकि ...
(a) अन्य चीजें सस्ती थीं।
(b) चिमटा ठीक नहीं था।
(c) उसके पास केवल तीन पैसे थे।
Answer: (c) उसके पास केवल तीन पैसे थे।
In simple words: Hamid felt discouraged after hearing the price of the tongs because he only had three paise.

Exam Tip: Connect the character's reaction directly to their financial limitations or the specific obstacle they faced.

 

Question 4. मोहसिन ने हामिद को बुद्ध कहा, क्योंकि ...
(a) वह सबके खिलौनों का मजाक उड़ा रहा था।
(b) उसने चिमटा खरीदा था।
(c) उसने चिमटे को बंदूक की तरह कंधे पर रखा था।
Answer: (b) उसने चिमटा खरीदा था।
In simple words: Mohsin called Hamid foolish because Hamid had bought tongs.

Exam Tip: Focus on the immediate reason for the character's statement, which was Hamid's choice of purchase, not his subsequent actions.

 

Question 5. दूसरे लड़के भी चिमटा खरीदना चाहते थे, क्योंकि ...
(a) वह अच्छा और सस्ता था।
(b) उन्हें चिमटा खरीदने के लिए अलग से पैसे दिए गए थे।
(c) हामिद के चिमटे ने सबको मोहित कर दिया था।
Answer: (c) हामिद के चिमटे ने सबको मोहित कर दिया था।
In simple words: The other boys also wanted to buy tongs because Hamid's tongs had greatly impressed everyone.

Exam Tip: Explain the shift in desire among the boys, attributing it to the compelling demonstration of the tongs' usefulness and versatility.

 

Question 6. अमीना का क्रोध स्नेह में बदल गया, क्योंकि ...
(a) हामिद ने उससे माफी माँगी।
(b) उसने हामिद में त्याग, सद्भाव और विवेक जैसे गुण देखे।
(c) बच्चों ने अमीना को समझाया था।
Answer: (b) उसने हामिद में त्याग, सदभाव और विवेक जैसे गुण देखे।
In simple words: Amina's anger changed to love because she saw qualities of sacrifice, kindness, and wisdom in Hamid.

Exam Tip: Focus on the discovery of positive character traits as the reason for the emotional shift, rather than external factors.

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

 

Question 1. रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद आज ____ आई है।
Answer: रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद आज ईद आई है।
In simple words: After thirty days of Ramadan's fasts, today is Eid.

Exam Tip: Fill-in-the-blank questions often test direct recall of key terms from the story or context.

 

Question 2. रोजे बड़े-बूढ़ों के लिए होंगे, बच्चों के लिए तो ____ है।
Answer: रोजे बड़े-बूढ़ों के लिए होंगे, बच्चों के लिए तो ईद है।
In simple words: Fasts are for elders, but for children, it's Eid.

Exam Tip: Understand the different expectations and celebrations for children and adults during the festive period.

 

Question 3. उनकी अपनी जेबों में तो ____ का धन भरा हुआ है।
Answer: उनकी अपनी जेबों में तो कुबेर का धन भरा हुआ है।
In simple words: Their own pockets were filled with Kuber's wealth.

Exam Tip: Recognize figures of speech or cultural references (like Kuber, the god of wealth) to complete sentences accurately.

 

Question 4. हामिद का बाप गत वर्ष ____ की भेंट हो गया।
Answer: हामिद का बाप गत वर्ष हैज़े की भेंट हो गया।
In simple words: Hamid's father died last year due to cholera.

Exam Tip: Pay attention to specific details about the characters' backgrounds and circumstances.

 

Question 5. हामिद अमीना को ____ कहता है।
Answer: हामिद अमीना को अम्मा कहता है।
In simple words: Hamid calls Amina 'Amma' (mother).

Exam Tip: Note the terms of endearment or familial titles used between characters, as they highlight relationships.

 

Question 6. हामिद को ख्याल आया, दादी के पास ____ नहीं है।
Answer: हामिद को ख्याल आया, दादी के पास चिमटा नहीं है।
In simple words: Hamid realized his grandmother didn't have tongs.

Exam Tip: This question tests recall of a pivotal moment where Hamid's selfless thought occurs, leading to his unique purchase.

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

 

Question 1. रमजान के पूरे तीस ____ के बाद ईद आती है।
(a) विधानों
(b) दानों
(c) रोजों
Answer: (c) रोजों
In simple words: Eid comes after thirty days of fasting in Ramadan.

Exam Tip: This MCQ checks knowledge of Islamic traditions mentioned in the story's context.

 

Question 2. .............. अमीना का पोता था।
(a) मोहसिन
(b) महमूद
(c) हामिद
(d) नूरे
Answer: (c) हामिद
In simple words: Hamid was Amina's grandson.

Exam Tip: Identify the main character and their key familial relationship for such identification questions.

 

Question 3. अमीना अपने को क्या समझती है?
(a) भाग्यवान
(b) भाग्यहीन
(c) मूर्ख
(d) लापरवाह
Answer: (b) भाग्यहीन
In simple words: Amina considered herself unfortunate.

Exam Tip: Understand the character's internal feelings and their perception of their own life circumstances based on the story's narrative.

 

Question 4. खिलौने देखकर कोई क्या नहीं देगा?
(a) शाबाशी
(b) पैसे
(c) दुआएँ
(d) बधाई
Answer: (c) दुआएँ
In simple words: No one gives blessings just for seeing toys.

Exam Tip: Contrast the value of material possessions with spiritual rewards or blessings within the story's moral framework.

 

Question 5. हामिद को किसने साथी बनाया?
(a) नूरे ने
(b) मोहसिन ने
(c) महमूद ने
(d) सम्मी ने
Answer: (c) महमूद ने
In simple words: Mahmood made Hamid his friend.

Exam Tip: Identify specific character interactions and who initiated key relationships in the narrative.

 

Question 6. ईद की नमाज पढने की जगह को क्या कहते हैं?
(a) ईदबाग
(b) ईदमैदान
(c) ईदघर
(d) ईदगाह
Answer: (d) ईदगाह
In simple words: The place for Eid prayers is called an Idgah.

Exam Tip: This is a direct recall question about the central location of the story, so ensure accuracy.

 

Question 7. अब आप चिमटे के प्रयोग की तरह रूमाल के विविध प्रयोग बताइए।
Answer: रूमाल का उपयोग हाथ-मुँह और पसीना पोंछने में किया जाता है। उसके अन्य उपयोग भी हैं, जैसे तेज धूप में उसे सिर पर बाँध सकते हैं। हल्की बारिश में भी वह कुछ हद तक सिर को भीगने से बचा सकता है। यदि कोई थैली न हो तो वह शाक-सब्जी आदि बाँधने के काम आ सकता है। रूमाल से जादू के कुछ प्रयोग भी किए जाते हैं।
In simple words: A handkerchief is used to wipe hands, face, and sweat. It can also be tied on the head in strong sun, offer some protection from light rain, used to carry vegetables if no bag is available, and even for some magic tricks.

Exam Tip: When asked to list uses of an item, think broadly about its versatility and various practical and imaginative applications.

 

Question 8. इस कहानी का शीर्षक 'ईदगाह' ही क्यों रखा गया? आप इसके अलावा कौन-सा शीर्षक देना चाहेंगे? क्यों?
Answer: ईद की नमाज पढ़ने के लिए गाँव के लोग ईदगाह जाने की तैयारी करते हैं। ईदगाह जाने का सबसे अधिक उत्साह लड़कों में है। हामिद उन्हीं में से एक है। ईदगाह में नमाजियों का भाईचारे का भाव देखते ही बनता है। नमाज के बाद लड़के ईदगाह के मेले में जाते हैं। मेले में बच्चों की विविध मानसिकताओं के दर्शन होते हैं। कहानी के मुख्य पात्र हामिद के चरित्र की अनेक विशेषताएँ ईदगाह के मेले में ही सामने आती हैं। इस प्रकार कहानी की मुख्य गतिविधियों का केंद्र ईदगाह होने से इस कहानी का शीर्षक 'ईदगाह' रखा गया है। मैं 'ईदगाह' के अलावा कहानी के ये अन्य शीर्षक देना चाहूँगा :
(1) 'हामिद ईदगाह के मेले में',
(2) 'हामिद और उसका चिमटा' आदि। कहानी का लक्ष्य और संदेश इन शीर्षकों से जुड़ा हुआ है।
In simple words: The story is titled 'Idgah' because the Idgah is central to the narrative, showcasing the villagers' preparations, the children's excitement, and the community spirit. Hamid's character also develops significantly at the Idgah fair. Alternative titles could be 'Hamid in the Idgah Fair' or 'Hamid and His Tongs,' as they also reflect the story's themes and messages.

Exam Tip: When justifying a title, discuss its thematic relevance and how it encompasses the main events and character development. When suggesting alternatives, link them to other prominent aspects of the story.

 

Question 9. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

हमारे इतिहास और पुराणों में परोपकार के अनेक उदाहरण मिलते हैं। दधीचि ने मानवकल्याण तथा असुरों के संहार के लिए अपना शरीर त्याग दिया। राजा शिबि ने कबूतर के प्राण की रक्षा के लिए अंग दान किए। महर्षि दयानंद ने विष मिलाकर प्राण लेनेवाले अपने रसोइए जगन्नाथ के प्राणों की रक्षा धन देकर की। भारतीय समाज को दे रही हैं। भारतीय समाज में युगों से परोपकार की पवित्र धारा प्रवाहित होती आई है। यहाँ ऋषि-मुनियों ने यही सीख दी है कि, निराश्रितों को सहारा दो। दीन-दुखियों और वृद्धों की शारीरिक और आर्थिक मदद करो। भूखों को भोजन करवाओ। विद्वान हो तो विद्या का प्रचार कर समाज का उद्धार करो। यहाँ सदा सबकी भलाई में ही अपनी भलाई मानी जाती रही है। संसार के सभी धर्मों का मूल परोपकार है। किसी भी संत-महात्मा ने इसके बिना मनुष्य जीवन को सार्थक नहीं माना। लोग परोपकार के लिए ही औषधालय, गौशालाएँ और धर्मशालाएँ बनवाते हैं। सभी अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार परोपकार करते रहें तो समाज एवं देश की उन्नति होती रहेगी तथा 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना फैलेगी।

 

Question 1. ऐतिहासिक ग्रंथों में परोपकार के कौन-कौन-से उदाहरण मिलते हैं?
Answer: ऐतिहासिक ग्रंथों में परोपकार के कई उदाहरण मिलते हैं :
(1) महर्षि दधीचि ने मानव कल्याण तथा असुरों के विनाश के लिए अपना शरीर त्याग दिया था।
(2) राजा शिबि ने अपने अंग का दान देकर एक कबूतर के प्राण बचाए थे।
(3) महर्षि दयानंद ने विष मिलाकर प्राण लेने वाले रसोइए जगन्नाथ के प्राणों की रक्षा धन देकर बचाई थी।
In simple words: Historical texts show examples of kindness: Dadhichi gave his body for human welfare, King Shibi donated a limb to save a pigeon, and Maharshi Dayanand saved his cook's life with money.

Exam Tip: When asked to list examples from a passage, extract them directly and present them in a clear, numbered format if applicable.

 

Question 2. ऋषि-मुनियों ने हमें क्या सीख दी है?
Answer: ऋषि-मुनियों ने हमें सीख दी है कि बेघरों को आश्रय दो, गरीब-दुखियों और वृद्धों की शारीरिक तथा आर्थिक सहायता करो, भूखों को खाना खिलाओ और यदि आप विद्वान हों तो ज्ञान का प्रचार करो।
In simple words: Sages and saints taught us to shelter the homeless, help the poor and elderly physically and financially, feed the hungry, and spread knowledge if we are learned.

Exam Tip: Summarize the main teachings or moral lessons from the passage in a concise and actionable way.

 

Question 3. देश एवं समाज की उन्नति किस प्रकार होगी?
Answer: यदि सभी लोग अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार परोपकार करते रहें, तो देश और समाज की उन्नति होगी।
In simple words: The nation and society will progress if everyone continues to perform acts of kindness according to their ability and strength.

Exam Tip: Identify the cause-and-effect relationship described in the passage regarding societal progress.

 

Question 4. विलोम शब्द लिखिए : आश्रित, अवनति
Answer: आश्रित x अनाश्रित,
अवनति x उन्नति ।
In simple words: The opposite of dependent is independent, and the opposite of decline is progress.

Exam Tip: Provide the exact antonyms for the given words as requested in the question.

 

Question 5. परिच्छेद के आधार पर अपने साथियों से पूछने के लिए तीन प्रश्न बनाओ।
Answer:
(1) भारतीय समाज में युगों से क्या प्रवाहित होती रही है? (परोपकार की गंगा)
(2) सभी धर्मों का मूल क्या है?
(3) परोपकार के लिए लोग क्या-क्या करते हैं?
In simple words: Three questions based on the passage are: What has flowed through Indian society for ages? What is the root of all religions? What do people do for charity?

Exam Tip: Formulate questions that extract key information or central ideas from the passage, ensuring they are open-ended enough for discussion.

 

Question 6. इस परिच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए।
Answer: उचित शीर्षक : परोपकार की महिमा।
In simple words: A suitable title for this passage is: The Glory of Benevolence.

Exam Tip: The best title should be concise and accurately reflect the main theme or subject discussed in the passage.

 

Question 10. तुम भी हामिद की तरह किसी न किसी मेले में गए होगे। वहाँ तुमने क्या-क्या खरीदा और क्यों?
Answer: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हमारे यहाँ से कुछ दूर 'भवानी मंदिर' के पास मेला लगता है। इसे 'भवानी मेला' कहते हैं। पिछली बार मैं भी अपने दोस्त के साथ इस मेले में गया था। मेले में कई तरह की चीजों की दुकानें थीं। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या लूँ, क्या नहीं लूँ। मेरे पास ज्यादा रुपये नहीं थे। इसलिए मैंने सोचा कि जरूरत की चीजें ही लूँ। मेरे पास लिखने के लिए अच्छा पेन नहीं था। दुकानदार के भरोसा दिलाने पर मैंने एक पेन खरीदा। ठंडी के दिनों में दादाजी के कानों में ठंडी हवा लगती थी। उनके लिए मैंने गुलूबंद खरीदा। छोटी बहन के लिए गुड़िया खरीदी। मेरे दोस्त ने भी अपनी जरूरत की चीजें खरीदीं। शाम को हम घर लौटे। गुलूबंद पाकर दादाजी खुश हुए। गुड़िया पाकर छोटी बहन खुशी से उछल पड़ी। मेरा पेन देखकर पिताजी खुश हुए। उन्होंने कहा, "तुम्हें चीजें खरीदकर तुमने अपनी समझदारी बताई है।"
In simple words: I went to the 'Bhavani Mela' with a friend. Having limited money, I decided to buy useful items. I bought a pen because I needed one, a neck warmer for my grandfather to keep him warm, and a doll for my younger sister. My father praised my sensible choices.

Exam Tip: For personal experience questions, ensure your narrative is well-structured, including details about why certain choices were made, reflecting a thoughtful approach.

 

Question 11. यदि तुम्हें मेले से अपनी दादी के लिए कुछ खरीदना हो तो क्या खरीदोगे और क्यों?
Answer: यदि मुझे मेले में अपनी दादी के लिए कुछ खरीदना हो तो मैं चश्मा रखने का बॉक्स खरीदूंगा। दादी ने कुछ दिन पहले ही नया चश्मा बनवाया है। चश्मे के साथ बॉक्स मिला था, पर एक दिन बॉक्स दादी के हाथ से गिरकर टूट गया। अब दादी अपना चश्मा सुरक्षित रखने के लिए बहुत चिंतित रहती थीं। पिताजी से कई बार बॉक्स लाने के लिए वे कह चुकी थीं, पर वे भूल जाते या व्यस्तता के कारण नहीं ला पाते। इसलिए मेले में यदि एक अच्छा बॉक्स (चश्माघर) मिलेगा तो मैं सबसे पहले वही खरीदूंगा। अपनी जरूरत की चीज पाकर दादी बेहद खुश होंगी और मुझे दिल खोलकर आशीर्वाद देंगी।
In simple words: If I were to buy something for my grandmother at the fair, I would buy a spectacle case. Her old one broke, and she worries about her new spectacles. My father often forgets to get her a new case, so getting a good one would make her very happy and she would bless me.

Exam Tip: When answering hypothetical questions, provide a clear choice and a detailed, logical explanation for that choice, similar to Hamid's reasoning.

 

Question 12. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी और विरोधी शब्द रिक्त स्थानों में लिखिए :

शब्दसमानार्थीविरोधी
शीतलठंडागरम
प्रसन्नखुशउदास
गरीबनिर्धनअमीर
अंधकारअँधेराप्रकाश
स्नेहप्यारनफरत
पुरानीप्राचीननई

In simple words: This table provides synonyms (words with similar meanings) and antonyms (words with opposite meanings) for the given terms.

Exam Tip: Practice vocabulary by regularly learning synonyms and antonyms, as they enhance language skills and comprehension.

 

Question 13. रूपरेखा के आधार पर कहानी पूर्ण कीजिए :
Answer: सच्ची माँ अथवा न्यायाधीश का फैसला
किसी नगर में दो स्त्रियाँ पास-पड़ोस में रहती थीं। उनमें एक स्त्री बहुत चालाक और झगड़ालू थी। उसके कोई संतान नहीं थी। दूसरी स्त्री बहुत सरल और मिलनसार थी। उसका एक बेटा था। एक बार संतान वाली स्त्री अपने बच्चे को घर में अकेला छोड़कर बाहर गई हुई थी। मौका पाकर निःसंतान स्त्री बच्चे को पालने से उठाकर ले गई। फिर वह तुरंत बाहर चली गई। बच्चे के गुम हो जाने पर बच्चे की माँ बहुत दुःखी हुई। उसने किसी तरह अपनी चोर पड़ोसिन का पता लगाया और उसके पास जाकर अपना बच्चा माँगा। तब उसने कहा, "यह मेरा बेटा है। मैं नहीं दूँगी, जो चाहे सो कर लो।" दोनों में बहुत झगड़ा हुआ। तब लोगों ने उन्हें न्यायालय में जाकर झगड़े का निपटारा करने की सलाह दी। आखिर दोनों स्त्रियाँ न्यायाधीश के पास पहुँचीं। बच्चे पर दोनों का एक-सा दावा देखकर न्यायाधीश ने अपने कर्मचारी को आदेश दिया, "इस बच्चे के दो बराबर टुकड़े करो और एक-एक दोनों स्त्रियों को दे दो।” न्यायाधीश का फैसला सुनकर निःसंतान स्त्री तो चुप रही, पर बच्चे की माँ रोकर कहने लगी, "हुजूर आप बच्चे को मारिए मत। चाहे तो उसे ही सौंप दीजिए। इस तरह मेरा बेटा जीवित तो रहेगा!” चतुर न्यायाधीश तुरंत समझ गया कि दोनों में सच्ची माँ कौन है। उसने सच्ची माता को उसका बच्चा सौंप देने और निःसंतान स्त्री को हिरासत में लेने का आदेश दिया। सीख : आखिर सत्य की ही विजय होती है।
In simple words: Two neighboring women, one childless and quarrelsome, the other kind with a son, both claimed the same child after the childless woman abducted him. When the judge ordered the child cut in half, the real mother pleaded to give him away instead, saving his life. The wise judge then gave the child to her, showing that truth always wins.

Exam Tip: When completing a story from an outline, maintain a consistent narrative flow, develop characters based on initial descriptions, and ensure the conclusion aligns with the moral or lesson.

मुहावरे-अर्थ और वाक्य-प्रयोग

 

Question 1. बेड़ा पार लगाना
Answer: इसका मतलब है कठिनाई से सुरक्षा देना.
Example Sentence: भगवान ही गरीबों का बेड़ा पार लगाता है।

Exam Tip: जब मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग पूछा जाए, तो अर्थ को स्पष्ट रूप से लिखें और फिर उसका सही वाक्य में प्रयोग करें।

 

Question 2. बाल बाँका न होना
Answer: इसका अर्थ है बिल्कुल भी क्षति न पहुँचना.
Example Sentence: डाकुओं ने गोलियां चलाई थीं पर किसी का बाल बाँका न हुआ।

Exam Tip: मुहावरे का प्रयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि वाक्य में इसका अर्थ स्पष्ट रूप से झलके।

 

Question 3. छाती पीट लेना
Answer: इसका अर्थ है अपना गम व्यक्त करना.
Example Sentence: बेटा गुस्से में आकर चला गया तो माँ ने छाती पीट ली।

Exam Tip: मुहावरों के शाब्दिक अर्थ से भ्रमित न हों; हमेशा उनके लाक्षणिक अर्थ पर ध्यान दें।

 

Question 4. दिल चीरना
Answer: इसका मतलब है गहरा दर्द पहुँचाना.
Example Sentence: बेटे की बुरी करतूतों ने माँ का दिल चीर दिया।

Exam Tip: मुहावरों का प्रयोग करते समय भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त करने के लिए उनके उपयुक्त संदर्भ को समझें।

 

Question 5. हैजे की भेंट होना
Answer: इसका अर्थ है हैजा रोग से निधन होना.
Example Sentence: हर साल हजारों लोग हैजे की भेंट हो जाते हैं।

Exam Tip: जब किसी बीमारी या घटना से संबंधित मुहावरा हो, तो उसके सही परिणाम या कारण को स्पष्ट करें।

 

Question 6. दिल कचोटना
Answer: इसका मतलब है मन में वेदना अनुभव करना.
Example Sentence: बेटे की बुरी हालत देखकर माँ का दिल कचोट रहा है।

Exam Tip: इस मुहावरे का प्रयोग अक्सर पछतावा या किसी की स्थिति पर आंतरिक पीड़ा व्यक्त करने के लिए होता है।

 

Question 7. गले मिलना
Answer: इसका अर्थ है स्नेहपूर्वक मिलना.
Example Sentence: नए वर्ष के पहले दिन सगे-संबंधी एक-दूसरे के गले मिलते हैं।

Exam Tip: सकारात्मक भावों को व्यक्त करने वाले मुहावरों का उपयोग संबंधों की गर्मजोशी दिखाने के लिए करें।

 

Question 8. चूर-चूर होना
Answer: इसका मतलब है छोटे-छोटे खंडों में बिखर जाना, पूरी तरह समाप्त हो जाना.
Example Sentence: मिट्टी का घड़ा जमीन पर गिरकर चूर-चूर हो गया।

Exam Tip: इस मुहावरे का उपयोग भौतिक वस्तुओं के टूटने या किसी उम्मीद के बिखरने, दोनों के लिए किया जा सकता है।

 

Question 9. आँख उठाकर न देखना
Answer: इसका अर्थ है अनदेखा करना, बिल्कुल भी ध्यान न देना.
Example Sentence: सेठजी ने पुराने नौकर की ओर आँख उठाकर भी नहीं देखा।

Exam Tip: जब उपेक्षा या तिरस्कार को दर्शाना हो, तो इस मुहावरे का प्रयोग प्रभावी होता है।

 

Question 10. दिल बैठ जाना
Answer: इसका मतलब है निराशा से भर जाना.
Example Sentence: साड़ी की कीमत सुनकर राधा का दिल बैठ गया।

Exam Tip: किसी अप्रत्याशित घटना के कारण होने वाले दुख या हताशा को व्यक्त करने के लिए इस मुहावरे का उपयोग करें।

 

Question 11. कलेजा मजबूत करना
Answer: इसका अर्थ है साहस एकत्र करना.
Example Sentence: कलेजा मजबूत कर हमें आतंकवादियों का सामना करना पड़ेगा।

Exam Tip: कठिन परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखने या जुटाने के संदर्भ में इस मुहावरे का प्रयोग करें।

 

Question 12. रंग जमाना
Answer: इसका मतलब है असर डालना.
Example Sentence: देखते-ही-देखते सुरेश चतुर्वेदी ने अपने कविता-पाठ से श्रोताओं पर रंग जमा लिया।

Exam Tip: किसी व्यक्ति या वस्तु की विशिष्ट छाप छोड़ने या प्रभाव डालने के संदर्भ में इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

 

Question 13. मुँह ताकते रह जाना
Answer: इसका अर्थ है हैरान रह जाना.
Example Sentence: सेठजी की बात सुनकर गरीब मजदूर उनका मुँह ताकता रह गया।

Exam Tip: इस मुहावरे का प्रयोग अक्सर तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी बात या घटना पर पूरी तरह से चकित हो जाए।

 

Question 14. सुरलोक सिधारना
Answer: इसका मतलब है निधन हो जाना.
Example Sentence: महात्मा दयानंदजी कल शाम को सुरलोक सिधार गए।

Exam Tip: यह मुहावरा किसी की मृत्यु को सम्मानजनक और शालीन तरीके से व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

Question 15. माटी का चोला माटी में मिलना
Answer: इसका अर्थ है देह का मिट्टी में विलीन होना, समाप्त हो जाना.
Example Sentence: एक दिन मनुष्य का माटी का चोला माटी में मिल जाता है।

Exam Tip: यह मुहावरा मानव जीवन की नश्वरता और अंततः प्रकृति में विलीन होने की अवधारणा को दर्शाता है।

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 02 ईदगाह

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 02 ईदगाह prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 8 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 02 ईदगाह

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 8 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 8 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 8 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 8 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 02 ईदगाह to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 8 Hindi Solutions Chapter 2 ईदगाह in printable PDF format for offline study on any device.