Get the most accurate GSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 6 Hindi. Our expert-created answers for Class 6 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना GSEB Solutions for Class 6 Hindi
For Class 6 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 6 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना solutions will improve your exam performance.
Class 6 Hindi Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना GSEB Solutions PDF
इतनी शक्ति हमें देना.... अभ्यास
1. प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Question 1. 'मन का विश्वास कमज़ोर हो ना' ऐसा कवि क्यों कहते हैं?
Answer: लोग भगवान की शक्ति पर भरोसा करते हैं। वे मानते हैं कि भगवान दयालु हैं, और सबके रक्षक हैं। भगवान के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है। आज दुनिया में अत्याचार बढ़ रहे हैं, और आम आदमी उन्हें रोकने में असमर्थ है। इन जुल्मों का अंत होता नहीं दिखता। कवि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे समय में वे अपनी शक्ति दिखाएँ, ताकि लोगों का विश्वास उन पर कम न हो।
In simple words: The poet asks that faith in God should not weaken because people trust God's power as the kind protector who can do anything, but with increasing global cruelty that ordinary people cannot stop, the poet prays God shows His strength to prevent people's faith from diminishing.
Exam Tip: When answering questions about a poet's intention, always link their feelings or requests to a clear reason or the current situation described in the poem.
Question 2. धरती पर हर तरफ क्या है? क्यों है?
Answer: धरती पर हर जगह जुल्म और बेबसी फैली हुई है। हर इंसान डरा-डरा रहता है। कोई ऐसी ताकत दिखाई नहीं देती जो अत्याचारियों का सामना करे और लोगों को परेशान करने से रोके।
In simple words: The earth is full of cruelty and helplessness because everyone feels afraid and no power seems able to stop oppressors from hurting people.
Exam Tip: When describing problems, always specify both the issue (e.g., injustice, helplessness) and the underlying cause (e.g., lack of power to resist).
Question 3. हम जगत में क्या अर्पण करना चाहते हैं? क्यों?
Answer: हम दुनिया में खुशी, शांति और दोस्ती का भाव देना चाहते हैं। आजकल दुनिया में बुराइयाँ बढ़ रही हैं। जीवन में सुख-शांति की कमी है। लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन रहे हैं। वे एक-दूसरे से बदला लेने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए, हम इस अशांत और दुःखी दुनिया को खुशी, शांति, प्रेम और दोस्ती देना चाहते हैं।
In simple words: We want to offer happiness, peace, and friendship to the world because bad things are increasing, people lack peace, are becoming enemies, and seek revenge, so we wish to bring positive feelings to this troubled world.
Exam Tip: For "why" questions, always provide a clear reason that connects directly to the desired action. Here, the current state of the world is the reason for wanting to offer good feelings.
Question 4. हम सभी को क्या बाँटना चाहते हैं? क्यों?
Answer: हम सभी को खुशियों के फूल बाँटना चाहते हैं। अपने आस-पास के लोगों को सुखी बनाना हमारा फर्ज है। उनको खुश देखकर हमें भी खुशी मिलेगी। अगर उनके जीवन में समस्याएँ होंगी, तो उन समस्याओं की चुभन हम भी महसूस करेंगे। इस दर्द से बचने के लिए, हम उन सबको खुशियों के फूल देंगे।
In simple words: We want to share flowers of happiness with everyone. It is our duty to make those around us happy, which also makes us happy. To avoid feeling their pain, we will give them joy.
Exam Tip: Emphasize the connection between one's own well-being and the well-being of others when discussing sharing happiness.
Question 5. 'सब का जीवन भी बन जाए मधुबन' का भावार्थ क्या है?
Answer: 'मधुबन' का मतलब है - वह बगीचा जहाँ सुंदर और सुगंधित फूल खिले हों। हमें सबको खुशियों के फूल बाँटने चाहिए। ये फूल पाकर लोगों के चेहरों पर उदासी नहीं रहेगी। उनका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। वे आनंद और खुशी महसूस करेंगे। इस तरह, उनका जीवन सुखी बन जाएगा।
In simple words: 'Madhuban' means a garden of beautiful, fragrant flowers. We should share flowers of happiness so people become joyful and their lives turn into a happy garden.
Exam Tip: When explaining poetic lines, first clarify any metaphorical terms (like 'Madhuban') and then link them to the broader message of the poem.
Question 2. नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए : [क्योंकि, ताकि, और, कि, लेकिन, फिर भी, या]
प्रश्न :
(1) राधा पढ़ने में तेज़ है ..................................... खेल में नहीं।
(2) रोहित बहुत तेज़ भागा ..................................... वह गाड़ी पकड़ना चाहता था।
(3) सुरेश को बुखार था, ..................................... वह स्कूल आया।
(4) मैं समझता हूँ ..................................... वह क्या कहना चाहता है।
(5) आप चाय पसंद करेंगे ..................................... कॉफी?
(6) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली ..................................... शाम को खेल सकूँ।
(7) अध्यापक रुक गए ..................................... लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।
Answer:
(1) राधा पढ़ने में तेज़ है लेकिन खेल में नहीं।
(2) रोहित बहुत तेज़ भागा, क्योंकि वह गाड़ी पकड़ना चाहता था।
(3) सुरेश को बुखार था, फिर भी वह स्कूल गया।
(4) मैं समझता हूँ, कि वह क्या कहना चाहता है?
(5) आप चाय पसंद करेंगे या कॉफी?
(6) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली ताकि शाम को खेल सकूँ।
(7) अध्यापक रुक गए और लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।
In simple words: Complete the sentences by choosing the correct connecting words like 'because', 'so that', 'and', 'that', 'but', 'even then', or 'or'.
Exam Tip: Pay attention to the logical connection and flow of ideas between the two parts of each sentence to choose the most appropriate conjunction.
Question 3. निम्नलिखित विषय के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए चर्चा कीजिए : बारिश होनी चाहिए या नहीं?
(1) बारिश होने से धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फ़सल होती है।
(2) बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है, बीमारियाँ बढ़ती हैं।
Answer:
उदित : अब तो इस गर्मी से जितनी जल्दी छुटकारा मिले उतना अच्छा! हे इन्द्र देवता, जल्दी बादलों को भेजिए और हमें आनंद दीजिए।
संकेत : क्या यार, तुम भी बादलों को बुला रहे हो! बरसात हुई नहीं कि सब जगह कीचड़ ही कीचड़।
उदित : अरे, बारिश तो भगवान का वरदान है। उससे धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फसल होती है। उसी से हमें पीने का पानी मिलता है।
संकेत : पानी तो हमें कुएँ, नदी आदि से मिलता है।
उदित : छठी कक्षा में आकर भी तुम छोटे बच्चे जैसी बातें करते हो। अरे, वर्षा का पानी ही नदी और कुएँ में जाता है। अकाल में नदियाँ सूख जाती हैं और कुओं में पानी नहीं रहता।
संकेत : लेकिन बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है और बीमारियाँ बढ़ती हैं।
उदित : लेकिन पानी के बिना तो हमारा जीना मुश्किल हो जाता है। पीने, नहाने, खाना बनाने और सफाई तथा खेतों की सिंचाई के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है।
संकेत : अरे, हाँ, जल को 'जीवन' कहा जाता है।
उदित : अब बताओ कि बारिश होनी चाहिए या नहीं?
संकेत : होनी चाहिए, जरूर होनी चाहिए, क्योंकि 'बिन पानी सब सून'।
In simple words: Udit and Sanket discuss if rain is good. Udit says it cools, makes fields green, and provides water, especially when rivers and wells dry up. Sanket argues it causes mud, dirt, and diseases. Finally, Sanket agrees rain is essential because 'life is impossible without water'.
Exam Tip: When discussing a topic with contrasting views, present both sides fairly before concluding. Use dialogues to show different perspectives clearly.
Question 4. उदाहरण के अनुसार विशेषणों का उपयोग करके वाक्य बनाइए :
उदाहरण : कुछ - कुछ कपड़े गंदे हैं।
(1) सुंदर - .....................................
(2) चार - .....................................
(3) उसका - .....................................
(4) थोड़ा - .....................................
(5) लाल - .....................................
(6) तीसरा - .....................................
(7) पंद्रह - .....................................
Answer:
(1) सुंदर : सुंदर चित्र सबको अच्छा लगता है।
(2) चार : गाय के चार पैर होते हैं।
(3) उसका : उसका भाई विदेश गया।
(4) थोड़ा : मुझे थोड़ा पानी चाहिए।
(5) लाल : दीदी को लाल गुलाब पसंद है।
(6) तीसरा : तीसरा कमरा खाली था।
(7) पंद्रह : एक पक्ष में पंद्रह दिन होते हैं।
In simple words: Create sentences using adjectives like 'beautiful', 'four', 'his', 'little', 'red', 'third', and 'fifteen' to describe nouns or quantities.
Exam Tip: Ensure that the chosen adjective correctly modifies the noun in the sentence, demonstrating understanding of its meaning and usage.
Question 5. संयुक्ताक्षर से शब्द बनाकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : क् + क = क्क - धक्का - उसने मुझे धक्का मारा।
(1) च् + च = च्च - .....................................
(2) त् + त = त्त - .....................................
(3) न् + न = न्न - .....................................
(4) द् + ध = द्ध - .....................................
(5) द् + व = द्व - .....................................
(6) श् + व = श्व - .....................................
(7) ह् + य = ह्य - .....................................
(8) द् + म = द्म - .....................................
Answer:
(1) च् + च = च्च - कच्चा - यह आम कच्चा है।
(2) त् + त = त्त - कुत्ता - कुत्ता वफादार जानवर है।
(3) न् + न = न्न - अन्न - अन्न खेत में पैदा होता है।
(4) द् + ध = द्ध - बुद्ध - यह भगवान बुद्ध की मूर्ति है।
(5) द् + व = द्व - विद्वान - यह विद्वान पुरुष है।
(6) श् + व = श्व - विश्व - विश्व में शांति होनी चाहिए।
(7) ह् + य = ह्य - असह्य - आज असह्य गर्मी है।
(8) द् + म = द्म - पद्म - उसके चरण पद्म जैसे हैं।
In simple words: Form new words using combined consonants (samyuktakshar) and then use each new word in a sentence to show its meaning.
Exam Tip: Practice forming words with various consonant blends and ensure that the sentence clearly illustrates the meaning of the word formed.
6. इस काव्य को टेपरिकार्डर के माध्यम से अपनी कक्षा में सुनाइए।
इतनी शक्ति हमें देना.... स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
Question 1. हमें कैसे रास्ते पर चलना चाहिए? क्यों?
Answer: हमें भलाई (अच्छाई) के रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि इसी से जीवन में खुशी और शांति मिल सकती है।
In simple words: We should follow the path of goodness because it brings happiness and peace into life.
Exam Tip: Always specify both the type of path (goodness) and the benefits it offers (happiness, peace).
Question 2. आनेवाला कल कैसा होगा?
Answer: आने वाला कल बीते हुए कल से बेहतर होगा।
In simple words: The future will be better than the past.
Exam Tip: Keep answers concise for direct questions like this, focusing on the core message.
Question 3. हम ईश्वर से कैसी जिंदगी की कामना करते हैं?
Answer: हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमें जितनी भी जिंदगी मिले, वह अच्छी हो।
In simple words: We ask God for a good life, however long it may be.
Exam Tip: Ensure your answer reflects a positive desire for life, aligning with the spirit of a prayer.
Question 4. हमारे मन में कैसी भावना नहीं होनी चाहिए?
Answer: हमारे मन में किसी से बदला लेने की भावना नहीं होनी चाहिए।
In simple words: We should not have feelings of revenge in our hearts.
Exam Tip: Clearly state the negative emotion that should be avoided as per the question.
Question 5. हमें किसके बारे में सोचना चाहिए?
Answer: हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें दूसरों से क्या मिला है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि हमने दूसरों के लिए क्या किया है।
In simple words: We should focus on what we have given to others, not what we have received from them.
Exam Tip: Emphasize the principle of giving over receiving when reflecting on one's actions toward others.
Question 6. हमारा मन पावन कैसे बनेगा?
Answer: हमारा मन करुणा के जल से पवित्र बनेगा।
In simple words: Our mind will become pure with the water of compassion.
Exam Tip: Identify the key element (compassion) that leads to the desired state (purity of mind).
Question 7. कविता में कैसा जल बहाने की प्रार्थना की गई है? क्यों?
Answer: कविता में करुणा का जल बहाने की प्रार्थना की गई है, क्योंकि उससे हम सबका मन पवित्र बनेगा।
In simple words: The poem asks for the flow of compassion because it will purify everyone's mind.
Exam Tip: Link the type of 'water' (compassion) directly to its purifying effect on the mind as explained in the poem.
Question 8. किसकी रचना का अंत नहीं होना चाहिए?
Answer: ईश्वर की बनाई हुई रचना का अंत नहीं होना चाहिए।
In simple words: God's creation should not end.
Exam Tip: Clearly state the subject (God's creation) and the desired outcome (no end).
Question 2. उदाहरण के अनुसार समान तुकवाले (तुकान्त) शब्द लिखिए :
उदाहरण : लड़ाई - उतराई, कमाई, बुनाई, धुलाई, पढ़ाई, सिलाई...
(1) लताएँ - .....................................
(2) सुंदरता - .....................................
(3) ग्वालिन - .....................................
(4) लिखावट - .....................................
(5) सुनकर - .....................................
(6) चिड़ियाँ - .....................................
Answer:
(1) लताएँ : कथाएँ, प्रथाएँ, व्यथाएँ
(2) सुंदरता : मानवता, सफलता, श्रेष्ठता
(3) ग्वालिन : मालिन, तेलिन, दर्जिन
(4) लिखावट : बनावट, सजावट, रुकावट
(5) सुनकर : लिखकर, पढ़कर, कहकर
(6) चिड़ियाँ : गुड़ियाँ, बुढ़ियाँ, चुड़ियाँ
In simple words: Write rhyming words for the given examples, ensuring they have similar end sounds.
Exam Tip: Focus on the ending sound of the word, not just the spelling, to find perfect rhymes. Practice identifying sound patterns.
Question 3. नीचे दिए गए चित्र को देखकर चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए :
Answer: इस चित्र में समुद्र के तट का दृश्य दिखाया गया है। समुद्र में एक नाव है, जिसके पाल पर झंडा फहर रहा है। दो व्यक्ति नौकाविहार कर रहे हैं। एक लड़का तैर रहा है। एक लड़का गेंद से खेल रहा है। उसके पास एक महिला खड़ी है। तट पर एक लड़का पतंग उड़ा रहा है। एक लड़की हाथ में थैली लिए घूम रही है। दो लड़के रेत से घरौंदे बना रहे हैं। एक गुब्बारेवाला खड़ा है। एक लड़की मुँह से फूंककर गुब्बारे में हवा भर रही है। आइसक्रीमवाला गाड़ी लेकर खड़ा है। एक महिला उससे आइसक्रीम खरीद रही है। पास में उसका बच्चा खड़ा है। बाईं तरफ कोने में छतरी के नीचे मेज-कुर्सी लगाए दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। पास में नारियल के दो वृक्ष दिख रहे हैं।
In simple words: This picture shows a beach scene. There's a boat with a flag, two people boating, a boy swimming, and another playing with a ball near a woman. On the shore, a boy flies a kite, a girl walks with a bag, and two boys build sandcastles. There's a balloon seller, a girl blowing balloons, an ice cream vendor with a woman and her child buying ice cream, and two people sitting under an umbrella with coconut trees nearby.
Exam Tip: Describe every visible detail in the picture systematically, starting with the overall scene and then moving to specific elements and actions of people and objects.
Question 4. निम्नलिखित परिच्छेद का मातृभाषा में अनुवाद कीजिए :
एक चिड़िया पेड़ पर रहती थी। उसका घोंसला पेड़ पर था। घोंसले में उसके तीन बच्चे थे। वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन एक शिकारी वहाँ आया। वह चिड़िया को मारना चाहता था। चिड़िया ने बच्चों को घोंसले में सिर नीचा कर बैठने को कहा। वह खुद वहाँ से उड़ गई और पत्तों में छिपकर बैठ गई। शिकारी चिडिया को न देखकर वहाँ से चला गया।
Answer:
અનુવાદ
એક ચકલી વૃક્ષ પર રહેતી હતી. તેનો માળો વૃક્ષ પર હતો. માળામાં તેનાં ત્રણ બચ્યાં હતાં. તે પોતાનાં બચ્ચાં સાથે રહેતી હતી. એક દિવસ એક શિકારી ત્યાં આવ્યો. તે ચકલીને મારી નાખવા ઇચ્છતો હતો. ચકલીએ બચ્ચાંઓને માળામાં માથું નીચું કરીને બેસવા કહ્યું. તે પોતે ત્યાંથી ઊડી ગઈ અને પાંદડાંમાં છુપાઈને બેસી ગઈ. ચકલીને ન જોઈને શિકારી ત્યાંથી જતો રહ્યો.
Translation:
A sparrow lived on a tree. Its nest was on the tree. It had three young ones. It lived with its young ones there. One day, a hunter came there. He wanted to kill the sparrow. The sparrow told its young ones to sit in the nest keeping their heads down. The sparrow itself flew away from there and hid in the leaves. The hunter did not see the sparrow and he went away from there.
In simple words: The given Hindi passage tells a story of a sparrow who saved her young ones from a hunter by cleverly hiding them and herself. The Gujarati and English translations present the same story in their respective languages.
Exam Tip: When translating, focus on conveying the exact meaning and nuances of the original text while maintaining grammatical correctness in the target language. Do not skip any part of the original passage.
Question 5. काव्य पंक्तियों का भावार्थ लिखिए:
(1) बैर हो ना किसी का किसी से
भावना मन में बदले की हो ना...।
Answer: हममें से किसी की किसी से दुश्मनी न हो और अगर कभी हो जाए तो हमारे मन में उसका बदला लेने की भावना पैदा न हो।
In simple words: No one should have enmity with anyone, and even if it occurs, feelings of revenge should not arise in our hearts.
Exam Tip: When explaining poetic lines, first interpret the literal meaning, then connect it to the deeper message about human emotions and desired conduct.
Question 5. काव्य पंक्तियों का भावार्थ लिखिए:
(2) अपनी करुणा का जल तू बहा के
कर दे पावन हर एक मन का कोना...
Answer: हे ईश्वर, तू अपनी करुणा का जल बहाकर हम सबके मन का हर कोना पवित्र कर दे।
In simple words: O God, please let Your compassion flow like water and purify every part of everyone's heart.
Exam Tip: Identify the metaphor (water of compassion) and its intended effect (purifying the mind) to fully explain the line's meaning.
इतनी शक्ति हमें देना.... योग्यता विस्तार
1. प्रस्तुत प्रार्थना 'अंकुश' फिल्म से ली गई है। यह फिल्म सन् 1986 में प्रसारित हुई थी। छात्रों को इस फिल्म के प्रार्थना वाले अंश को दिखाएँ।
2. भिन्न-भिन्न भाषाओं की प्रार्थना का संकलन कीजिए।
इतनी शक्ति हमें देना.... विशेष प्रश्नोत्तर
Question 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
काव्य में ईश्वर को किस रूप में संबोधित किया गया है?
(a) माता
(b) पिता
(c) भ्राता
(d) दाता
Answer: (d) दाता
In simple words: In the poem, God is addressed as 'दाता', which means 'giver'.
Exam Tip: Identify key descriptive words used for characters or deities in poems to understand their role and significance.
Question 2. कवि किसकी रोशनी माँगता है?
(a) दीपक
(b) बिजली
(c) ज्ञान
(d) विज्ञान
Answer: (c) ज्ञान
In simple words: The poet asks for the light of 'ज्ञान', which means 'knowledge'.
Exam Tip: Understand the metaphorical meanings in poetry; 'light' often symbolizes knowledge or wisdom.
Question 3. दुश्मनी से हमें किसके खो जाने का डर है?
(a) पड़ोसी के
(b) खुद के
(c) बच्चों के
(d) धन के
Answer: (b) खुद के
In simple words: The poem suggests that due to enmity, we risk losing 'खुद के', meaning our own self or identity.
Exam Tip: In questions about consequences of actions or emotions, consider the direct impact on the individual or the community as implied in the text.
Question 4. जाने कैसे ये................. थमी है।।
(a) जिंदगी
(b) धरती
(c) साँस
(d) आशा
Answer: (b) धरती
In simple words: The blank should be filled with 'धरती' (earth), making the phrase "जाने कैसे ये धरती थमी है", meaning "how has this earth stopped?"
Exam Tip: To complete sentences from a poem, recall the exact phrasing and context from the original text.
Question 2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (कोना, दुश्मनी, ममता, विश्वास, मधुबन, बुराई)
(1) मन का ..................................... कमज़ोर हो ना।
(2) हर ..................................... से बचते रहें हम।
(3) सबका जीवन ही बन जाए .....................................।
(4) कर दे पावन हर एक मन का .....................................।
(5) खो न दें खुद को ही ..................................... से।
(6) बोझ ..................................... से तू ये उठा ले।
Answer:
(1) मन का विश्वास कमजोर हो ना।
(2) हर बुराई से बचते रहें हम।
(3) सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।
(4) कर दे पावन हर एक मनका कोना।
(5) खो न दें खुद को ही दुश्मनी से।
(6) बोझ ममता से तू ये उठा ले।
In simple words: Fill in the blanks with appropriate words from the given list (corner, enmity, affection, trust, garden, evil) to complete the poetic lines.
Exam Tip: For fill-in-the-blanks, try each option to see which one fits best grammatically and contextually within the sentence's meaning.
Question 3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :
प्रश्न 1.
भूलकर भी हमसे कोई ...
(अ) अन्याय ना हो।
(ब) अपराध ना हो।
(क) भूल ना हो।
Answer: भूलकर भी हम से कोई भूल ना हो।
In simple words: The correct phrase to complete the sentence is "भूल ना हो" (may no mistake occur) so that we never make any error, even by chance.
Exam Tip: Choose the option that completes the sentence with the most accurate and commonly used phrase, maintaining the original meaning.
Question 2. हम सभी को ...
(अ) खुशियों के फूल बाँटें।
(ब) इन्सानियत के फूल बाँटें।
(क) ज्ञान के फूल बाँटें।
Answer: हम सभी को खुशियों के फूल बाँटें।
In simple words: We should all share "खुशियों के फूल" (flowers of happiness).
Exam Tip: Understand the metaphorical expression; 'flowers of happiness' signifies sharing joy and positive feelings.
Question 3. ईश्वर की रचना का ...
(अ) अपमान नहीं होना चाहिए।
(ब) अंत नहीं होना चाहिए।
(क) आरंभ नहीं होना चाहिए।
Answer: ईश्वर की रचना का अंत नहीं होना चाहिए।
In simple words: God's creation should not come to an end.
Exam Tip: Focus on the core message of preservation and continuity when discussing divine creation.
Question 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :
कवि ईश्वर से शक्ति क्यों माँगते हैं?
Answer: कवि ईश्वर से शक्ति माँगते हैं, ताकि ईश्वर के प्रति उनका विश्वास कम न हो।
In simple words: The poet seeks strength from God to ensure that his faith in God does not diminish.
Exam Tip: For "why" questions, provide a clear, concise reason directly linked to the action in the question.
Question 2. कवि नेक रास्ते पर क्यों चलना चाहते हैं?
Answer: कवि नेक रास्ते पर चलना चाहते हैं, क्योंकि सबके साथ शांति और प्रेम से रहने का यही एक तरीका है।
In simple words: The poet wants to walk on the path of goodness because it is the only way to live peacefully and lovingly with everyone.
Exam Tip: Connect the desired action (walking on a good path) with its positive social outcome (peace and love). For "one sentence" questions, keep the answer brief and to the point.
Question 3. कवि ज्ञान की रोशनी क्यों चाहते हैं?
Answer: कवि ज्ञान की रोशनी चाहते हैं, क्योंकि इसी से अज्ञान का अँधेरा दूर हो सकता है।
In simple words: The poet desires the light of knowledge because only it can remove the darkness of ignorance.
Exam Tip: Understand the metaphor where 'light' represents knowledge and 'darkness' represents ignorance.
Question 4. हमें किससे बचते रहना चाहिए? क्यों?
Answer: हमें बुराई से बचते रहना चाहिए, क्योंकि इसी से हमारी आपसी सुख-शांति नष्ट होती है।
In simple words: We should avoid evil because it destroys our mutual peace and happiness.
Exam Tip: Always provide a reason (why) that directly explains the consequence of the recommended action (what).
Question 5. हमारे मन में कैसी भावना नहीं होनी चाहिए? क्यों?
Answer: हमारे मन में किसी से बदला लेने की भावना नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे आपसी संबंध खराब होते हैं।
In simple words: We should not have feelings of revenge because it damages our relationships with others.
Exam Tip: Link negative emotions (revenge) directly to their detrimental impact on relationships and social harmony.
Question 6. हमें क्या नहीं सोचना चाहिए?
Answer: हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरों से हमें क्या मिला है।
In simple words: We should not think about what we have received from others.
Exam Tip: Focus on the self-centered thought that should be avoided, as suggested by the question.
Question 7. में क्या सोचना चाहिए?
Answer: हमें यह सोचना चाहिए कि हमने दूसरों की भलाई के लिए क्या किया है।
In simple words: We should think about what good we have done for others.
Exam Tip: Contrast the previous answer by focusing on the positive, altruistic thought that should be embraced.
Question 8. हमें सभी को क्या बॉटना है? क्यों?
Answer: हमें सभी को खुशियाँ बाँटनी हैं, ताकि कोई दुःखी या उदास न रहे।
In simple words: We need to share happiness with everyone so that no one remains sad or upset.
Exam Tip: Clearly state what should be shared (happiness) and the positive outcome of doing so (alleviating sadness).
Question 9. कवि प्रभु से कैसा जल बहाने की प्रार्थना करते हैं? क्यों?
Answer: कवि प्रभु से करुणा का जल बहाने की प्रार्थना करते हैं, जिससे सभी लोगों के मन पूरी तरह पवित्र बन जाएँ।
In simple words: The poet asks God to let the water of compassion flow so that everyone's mind becomes completely pure.
Exam Tip: Identify the specific quality (compassion) and its purifying effect on the mind, as described in the prayer.
Question 10. हर आदमी सहमा-सहमा क्यों है?
Answer: हर आदमी सहमा-सहमा है, क्योंकि हर तरफ हो रहे जुल्मों के सामने वह खुद को बेबस पा रहा है।
In simple words: Every person is frightened because they feel helpless in the face of widespread tyranny.
Exam Tip: Explain the reason for fear by linking it to the prevailing societal conditions and feelings of powerlessness.
Question 11. धरती पर किसका बोझ है?
Answer: धरती पर पाप का बोझ है।
In simple words: The earth carries the burden of sin.
Exam Tip: State the burden clearly and concisely as mentioned in the text.
Question 12. धरती का बोझ आप कैसे दूर करेंगे?
Answer: हम सबको प्यार और भाईचारे का संदेश देकर धरती का बोझ दूर करेंगे।
In simple words: We will remove the earth's burden by spreading messages of love and brotherhood among everyone.
Exam Tip: Provide a practical and positive solution that aligns with the values expressed in the poem.
इतनी शक्ति हमें देना.... प्रवृत्तियाँ
Question 1. अपनी मातृभाषा की किसी प्रार्थना को अपनी कॉपी में लिखिए।
Answer: छात्र अपनी मातृभाषा में एक प्रार्थना अपनी कॉपी में लिखेंगे।
In simple words: Students should write a prayer in their native language in their notebooks.
Exam Tip: When instructions ask for personal creative work, acknowledge the task and state that the student should complete it. No need to generate specific prayer content.
Question 2. यदि भगवान तुम्हारे सामने प्रकट हो जाएँ तो तुम उनसे कौन-सा वरदान मांगोगे?
Answer: यदि भगवान मेरे सामने प्रकट हो जाएँ तो मैं उनसे विश्व शांति, सभी के लिए सुख और ज्ञान का वरदान मांगूँगा। मैं यह भी मांगूँगा कि सब लोग एक-दूसरे से प्रेम करें और कोई बुराई न हो।
In simple words: If God appeared, I would ask for world peace, happiness, and knowledge for all, and that everyone loves each other without any evil.
Exam Tip: For open-ended imaginative questions, give a thoughtful answer that reflects positive values and a desire for universal well-being.
Question 3. भगवान को कोई 'दीनबंधु' कहता है, कोई 'दयासागर' कहता है। भगवान के ऐसे ही पाँच और नाम लिखिए।
Answer:
(1) संकटमोचन
(2) तारनहार
(3) गरीबनवाज
(4) दीनानाथ
(5) घट-घटवासी
In simple words: Other names for God, apart from 'friend of the poor' and 'ocean of compassion', include 'remover of troubles', 'savior', 'cherisher of the poor', 'protector of the helpless', and 'one who resides in every heart'.
Exam Tip: Ensure that the additional names chosen are common epithets for God and accurately reflect His attributes.
Question 4. इस कविता जैसी किसी अन्य प्रार्थना की कुछ पंक्तियाँ लिखिए।
Answer: मैं उन्मत्त प्रेम की लोभिन, हृदय दिखाने आई हूँ। जो कुछ है बस यही पास है, इसे चढ़ाने आई हूँ। चरणों पर अर्पण है, इसको चाहे तो स्वीकार करो। यह तो वस्तु तुम्हारी ही है, ठुकरा दो या प्यार करो।
In simple words: This prayer expresses a devotee's heartfelt offering of everything they possess, seeking acceptance from the divine, recognizing that all belongs to God.
Exam Tip: When providing lines from another prayer, ensure they convey a similar devotional or philosophical theme as the original poem.
इतनी शक्ति हमें देना... Summary in Hindi
इतनी शक्ति हमें देना दाता कविता का सरल अर्थ
(1) इतनी शक्ति - भूल होना। हे दाता (ईश्वर)! तू हमें इतनी ताकत दे कि तुझ पर मेरे मन का भरोसा कभी कम न हो। हम हमेशा अच्छाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलें और भूलकर भी हमसे कोई गलती न हो।
(2) दूर अज्ञान के - बदले की हो ना। हे ईश्वर, तू हमें ज्ञान का प्रकाश दे जिससे हमारे अज्ञान का अँधेरा दूर हो जाए। हम हर बुराई से बचते रहें। तू हमें जितनी भी जिंदगी दे, वह भलाई से भरी हो। हममें से किसी की किसी से दुश्मनी न हो और अगर कभी हो जाए तो हमारे मन में उसका बदला लेने की भावना पैदा न हो।
(3) हम न सोचें - मन का कोना। हम यह कभी न सोचें कि हमें मिला क्या है? हम बस यही सोचें कि हमने (दूसरों को) दिया क्या है? हम अपनी खुशियों के फूल सब में बाँटें और सबका जीवन उपवन-सा सुंदर बन जाए। हे ईश्वर, तू अपनी करुणा का जल बहाकर हम सबके मन का हर कोना पवित्र कर दे।।
(4) हम अंधेरे मे है - कल ऐसा हो ना। हे ईश्वर, हम अज्ञान के अँधेरे में हैं। तू हमें ज्ञान की रोशनी दे। हम एक-दूसरे से दुश्मनी कर अपने आपको मिटा न डालें। हे ईश्वर, अगर हम गलत काम करें तो हमें उसकी सजा मौत भी मिले तो हम खुशी से उसे मंजूर कर लें। कल जो बुरी घटनाएँ हुई हैं, वे फिर न हो। आनेवाला कल बीते हुए कल जैसा बुरा न हो।
(5) हर तरफ - अंत हो ना। आज हर तरफ अत्याचार हो रहे हैं। लोग उन्हें रोकने में असमर्थ हैं। हर आदमी डरा-डरा दिखाई देता है। पाप का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। पता नहीं, धरती यह सब कैसे सहन कर रही है। हे परमात्मा, तू अपनी ममता के बल से धरती के इस बोझ को उठा ले, जिससे तेरी बनाई हुई यह दुनिया नष्ट होने से बच जाए।
इतनी शक्ति हमें देना... Summary in Gujarati
દાતા અમને આટલી શક્તિ આપજો
(1) હે દાતા (ઈશ્વર), તું અમને એટલી શક્તિ આપ કે તારા પરથી મારા મનનો વિશ્વાસ કદી ઓછો ન થાય. અમે હંમેશાં ભલાઈ અને પ્રામાણિકતાના માર્ગ પર ચાલીએ અને અજાણતાં પણ અમારાથી કોઈ ભૂલ ન થાય.
(2) હે ઈશ્વર, તું અમને જ્ઞાનનો પ્રકાશ આપ, જેથી અમારા અજ્ઞાનનું અંધારું દૂર થઈ જાય. અમે દરેક ખરાબ કાર્યોથી દૂર રહીએ. તું અમને જેટલી જિંદગી આપો તે ભલાઈથી ભરેલી હોય. કોઈની પણ સાથે અમારી દુશ્મનાવટ ન હોય અને જો ક્યારેક (દુશ્મનાવટ) થઈ જાય તો પણ અમારા મનમાં તેનો બદલો લેવાની ભાવના ઉત્પન્ન ન થાય.
(3) અમે એમ કદી પણ ન વિચારીએ કે અમને શું મળ્યું છે? અમે બસ એટલું જ વિચારીએ કે (અમે) બીજાઓને શું આપ્યું છે? અમે પોતાની ખુશીઓના ફૂલ બધાંમાં વહેંચી દઈએ અને સૌનું જીવન ઉપવન જેવું સુંદર બની જાય. હે ઈશ્વર, તું પોતાની કરુણાનું જળ વહાવીને અમારા સૌનાં મનનો દરેક ખૂણો પવિત્ર બનાવી દે.
(4) હે ઈશ્વર, અમે અજ્ઞાનના અંધારામાં છીએ. તું અમને જ્ઞાનનો પ્રકાશ આપ. અમે એકબીજા સાથે દુશ્મનાવટ કરીને પોતાનો નાશ ન કરી દઈએ. હે ઈશ્વર, જો અમે ખોટું કામ કરીએ તો અમને મોતની સજા પણ મળે તો અમે ખુશીથી તેનો સ્વીકાર કરી લઈએ. કાલે જે ખરાબ ઘટનાઓ બની છે તે ફરીથી ન થાય. આવનારી કાલ ગઈકાલ જેવી ખરાબ ન હોય.
(5) આજે બધી બાજુએ અત્યાચાર થઈ રહ્યો છે. લોકો તેને રોકવામાં અસમર્થ છે. દરેક માણસ ભયભીત દેખાય છે. પાપનો ભાર વધી રહ્યો છે. ધરતી આ બધું કેવી રીતે સહન કરી રહી છે, તે સમજાતું નથી. હે પરમાત્મા, તું પોતાની મમતાના બળથી ધરતીનો આ ભાર ઉપાડી લે, જેથી તારી રચેલી આ દુનિયા નષ્ટ થતી બચી જાય.
इतनी शक्ति हमें देना... Summary in English
O God, Give Us Enough Strength
(1) O God, please give us enough power so that our faith in You may not lessen. We should always walk on the path of goodness and honesty. We should not make any mistake without knowing.
In simple words: This section is a prayer asking for divine strength to keep faith strong, to always choose kindness and honesty, and to avoid making any unintentional errors.
(2) O God, please give us a strong light of knowledge, so that the darkness of our ignorance can disappear. We should avoid all types of bad actions. The life that You give us should be filled with kindness. We should not have hostility towards anyone. And if hostility ever occurs, there should be no wish for revenge in our minds.
In simple words: This prayer seeks profound wisdom to dispel ignorance, urges avoidance of all wrongs, and requests a life full of kindness, free from animosity and desires for revenge.
(3) We should never consider what we have received. We should only think about what we have given to others. We should share the flowers of happiness with everyone, and everyone's life should become as beautiful as a garden. O God, please let the water of Your compassion flow and make every corner of our mind sacred.
In simple words: This prayer emphasizes a spirit of giving over receiving, sharing happiness to make all lives beautiful like a garden, and asking God to purify every corner of the mind with compassion.
(4) O God, we are in the darkness of ignorance. Please give us a strong light of knowledge. We should not destroy ourselves by creating enmity with each other. We will gladly accept the punishment of death if we commit any wrong deed, so that we may not repeat any wrong deed that we did in the past. Our future should not be as bad as our past.
In simple words: This prayer acknowledges current ignorance, seeking divine knowledge to overcome it. It asks for the strength to avoid self-destruction through animosity and to willingly accept consequences for wrong actions, hoping for a better future free from past mistakes.
(5) Today, there is oppression everywhere. People are unable to stop it. Every person seems fearful. The burden of sins is growing. We cannot understand how the earth is bearing all this. O God, please lift this burden of the earth with Your power of affection, so that this world created by You may be saved from destruction.
In simple words: This prayer highlights the widespread tyranny and helplessness, noting the increasing burden of sins on the earth. It pleads with God to use His loving power to alleviate this burden and protect His creation from destruction.
इस कविता में कवि ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि हम सब लोग अच्छाई के रास्ते पर चलें। भूलकर भी हमसे कोई गलती न हो। हमारे मन में किसी से बदला लेने की भावना पैदा न हो। हम पाने की नहीं, देने की चाह रखें। अगर सब लोग आपस में अपनी-अपनी खुशियाँ बाँटना सीख ले तो यह धरती सचमुच मधुबन बन जाएगी।
इतनी शक्ति हमें देना दाता शब्दार्थ (Meanings)
- शक्ति - बल, ताकत; ability, strength
- दाता - देनेवाला, ईश्वर; giver, donor, God
- विश्वास - भरोसा; trust, confidence, faith
- नेक- अच्छा, ईमानदार; kind, honest
- पे- पर; on
- अज्ञान-ज्ञान का अभाव; ignorance
- रोशनी - प्रकाश, उजाला; illumination, intense light
- भली- अच्छी; kind
- बैर - दुश्मनी; enmity
- भावना - इच्छा, चाह; desire
- बदला - प्रतिशोध; revenge
- अर्पण करना - देना, समर्पित करना; to give, to offer, to dedicate
- मधुबन - उपवन, बगीचा; garden, park
- करुणा - दया; pity, mercy, compassion
- जल - पानी; water
- पावन - पवित्र; holy, sacred
- खुद को अपने आपको; oneself
- सजा - दंड; punishment, sentence
- गुजरा - बीता; passed
- गुजरे - बीते; may pass
- जुल्म- अत्याचार; tyranny, cruelty
- बेबसी - लाचारी; helplessness
- सहमा-सा - डरा हुआ; frightened
- बोजभार; burden
- थमना - रुकना, ठहरना; to stop
- ममता - प्रेम, आत्मीयता; love, affection,
- रचना - बनाई हुई दुनिया, सृष्टि; created world
Free study material for Hindi
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना
Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 6 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 6 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 6 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 6 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 6 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 01 इतनी शक्ति हमें देना to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 इतनी शक्ति हमें देना in printable PDF format for offline study on any device.