Get the most accurate GSEB Solutions for Class 12 Hindi Chapter 05 भारत शिररत्न भरत here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 12 Hindi. Our expert-created answers for Class 12 Hindi are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 05 भारत शिररत्न भरत GSEB Solutions for Class 12 Hindi
For Class 12 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 05 भारत शिररत्न भरत solutions will improve your exam performance.
Class 12 Hindi Chapter 05 भारत शिररत्न भरत GSEB Solutions PDF
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए :
Question 1. शिशु सिंह के साथ कौन खेल रहा था?
(क) बालक भरत
(ख) बालक राम
(ग) बालक कृष्ण
(घ) बालक गणेश
Answer: (क) बालक भरत
In simple words: A young boy named Bharat was playing with the lion cub.
🎯 Exam Tip: Identifying key characters and their actions is vital for understanding the narrative and scoring well.
Question 2. बालक किसके आश्रम में पढ़ रहा था?
(क) द्रोणाचार्य के
(ख) कश्यप के
(ग) गौतम के
(घ) दुर्वासा के
Answer: (ख) कश्यप के
In simple words: The young boy was studying at the ashram of Sage Kashyap.
🎯 Exam Tip: Remembering important places and people in the story helps in accurately answering questions.
Question 3. बालक भरत का सहचर कौन था?
(क) शिशुसिंह
(ख) शेर
(ग) हाथी
(घ) बंदर
Answer: (क) शिशुसिंह
In simple words: The lion cub was the young boy Bharat's companion.
🎯 Exam Tip: Knowing the relationships between characters is key to understanding the plot.
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. शिशु सिंह के साथ बालक क्या कर रहा था?
Answer: शिशु सिंह के साथ बालक 'भरत' खेल रहा था।
In simple words: The boy Bharat was playing with the lion cub.
🎯 Exam Tip: Short, direct answers are often sufficient for one-sentence questions.
Question 2. बालक का लालन-पालन कहाँ हुआ?
Answer: बालक 'भरत' का लालन-पालन कश्यप ऋषि के आश्रम में हुआ था।
In simple words: The young boy Bharat grew up in Sage Kashyap's ashram.
🎯 Exam Tip: Details about a character's upbringing can reveal important aspects of their personality and story.
Question 3. बालक भरत के माता-पिता कौन थे?
Answer: बालक 'भरत' के माता-पिता शकुंतला और दुष्यंत थे।
In simple words: Bharat's parents were Shakuntala and Dushyant.
🎯 Exam Tip: Identifying family lineage is important in many historical and mythological narratives.
Question 4. भारत का प्रथम साम्राज्य किसने स्थापित किया?
Answer: भारत का प्रथम साम्राज्य महाराज दुष्यंत के वीर पुत्र 'भरत' ने स्थापित किया था।
In simple words: King Dushyant's brave son, Bharat, established India's first empire.
🎯 Exam Tip: Knowing historical contributions of key figures is crucial for general knowledge and exam success.
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्य में दीजिए :
Question 1. सिंहनी क्यों गर्जने लगी?
Answer: बालक भरत सिंहनी के बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसका मुंह खोल-खोलकर उसके दांत गिन रहा था और देख रहा था कि ये कितने कुटिल और कठोर हैं। यह देखकर सिंहनी को गुस्सा आ गया और वह गरजने लगी।
In simple words: Bharat was counting the teeth of the lion cub while holding it. Seeing this, the mother lioness became angry and roared.
🎯 Exam Tip: Understanding cause and effect in a story helps in explaining events clearly.
Question 2. बालक ने क्रोधित सिंहनी से क्या कहा?
Answer: जब सिंहनी क्रोध में आकर गरजने लगी, तो बालक 'भरत' ने छड़ी तानकर उससे कहा कि यदि मेरे खेल में तुम अड़चन डालोगी, तो कभी मार खा जाओगी और मैं तुम्हारे बच्चे को तुम्हें नहीं दूंगा। तू यहाँ से चली जा, भाग जा यहाँ से।
In simple words: When the lioness roared in anger, Bharat pointed a stick at her and told her to go away, warning that if she bothered his play, he would not give her cub back.
🎯 Exam Tip: Direct quotes or paraphrasing dialogue effectively can add strength to your answers.
Question 3. शकुन्तला अपने पति से क्यों बिछुड़ गई थी?
Answer: शकुंतला और दुष्यंत का गांधर्व विवाह हुआ था। इसके बाद दुष्यंत शकुंतला को वहीं छोड़कर अपनी राजधानी चला गया था। इस तरह दुर्भाग्य से शकुंतला अपने पति से बिछुड़ गई थी।
In simple words: Shakuntala married Dushyant, but he left her and returned to his capital. This is how, due to bad luck, Shakuntala got separated from her husband.
🎯 Exam Tip: Explaining the circumstances leading to significant events is important for detailed answers.
Question 4. शिशु सिंह को गोद में लेकर बालक ने क्या कहा?
Answer: शिशु सिंह को गोद में लेकर बालक भरत ने उससे कहा, "सिंह बालक अपना मुंह खोलो, मैं तुम्हारे दांतों को देखकर गिन लूंगा। देखू तो भला, ये कितने कुटिल और सख्त हैं।"
In simple words: Holding the lion cub, Bharat told it to open its mouth so he could count its teeth and see how fierce and strong they were.
🎯 Exam Tip: Accurate recounting of character's words or thoughts showcases understanding.
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
Question 1. बालक भरत की निर्भीकता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Answer: बालक भरत जन्म से ही बड़ा निर्भय था। सिंहों के शावक उसके सहचर थे। सिंह शावक का मुंह खोलकर उसके दांत गिनने में वह जरा भी सहमता नहीं था। उसके दांतों की कुटिलता और सख्ती देखने में उसे आनंद आता था। इस बहादुर बालक की धृष्टता को देखकर गुस्से से भरी हुई सिंहनी दहाड़ती तो भरत उसे भी डांटता और मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग जाने के लिए कहता। इस प्रकार बालक भरत में आश्चर्यजनक निर्भीकता थी।
In simple words: From birth, young Bharat was very brave and fearless. He played with lion cubs, opening their mouths to count their teeth without any fear. He even scolded the angry mother lioness, telling her to leave if she bothered his play, showing his amazing courage.
🎯 Exam Tip: Use vivid language to describe character traits, supported by examples from the text, to impress evaluators.
Question 2. 'भारतरत्न : भरत' कविता का भावार्थ लिखिए।
Answer: भरत शकुंतला से उत्पन्न राजा दुष्यंत के पुत्र थे। बालक भरत में बचपन से ही निर्भयता कूट-कूटकर भरी थी। सिंहों के शावक उसके सहचर (साथी) थे। वह कश्यप ऋषि के आश्रम में पलकर बड़ा हुआ। वहीं के विद्यापीठ में उसे शिक्षा मिली। इस वीर बालक ने अपने भुजबल से सबसे पहले भारत में अपने साम्राज्य की स्थापना की। इसी के नाम से हमारे देश का नाम 'भारत' पड़ा।
In simple words: The poem "Bharatrathna: Bharat" tells us about Bharat, King Dushyant and Shakuntala's son, who was brave from childhood. He grew up in Sage Kashyap's ashram, playing with lion cubs. Bharat was the first to establish an empire in India, and our country was named after him.
🎯 Exam Tip: A good summary captures the main points of a text, including its central theme and key events, to demonstrate comprehension.
Question 3. बालक भरत का लालन-पालन कैसे हुआ?
Answer: बालक भरत शकुंतला का पुत्र था। उसकी माँ दुर्भाग्यवश अपने पति से बिछुड़ गई थी। इसलिए उसका पालन कश्यप ऋषि के आश्रम में ही हुआ। जंगल के सिंहों के सभी बच्चे चालक भरत के साथी रहे। वह निडर होकर वन में घूमता था। उसकी मां भी उसी आश्रम में रहती थी। इस प्रकार भरत का लालन-पालन कश्यप ऋषि की छत्र-छाया में वन के वातावरण में हुआ।
In simple words: Young Bharat, Shakuntala's son, was raised in Sage Kashyap's ashram because his mother was separated from his father. He grew up fearlessly in the forest, with lion cubs as his friends, under the care of Sage Kashyap.
🎯 Exam Tip: Providing context for a character's upbringing helps in understanding their personality and the story's development.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तार (चार-पांच वाक्यों में) लिखिए :
Question 1. बालक भरत सिंह शिशु से क्या कहता है? सिंहनी के प्रति भी उसका व्यवहार कैसा होता है?
Answer: बालक भरत सिंह के बच्चे को अपनी गोद में लेता और मुंह खोलने के लिए कहता। वह उससे कहता है कि मैं तेरे दांत गिनूंगा और देखेगा कि वे कितने कुटिल और कठोर हैं। अपने बच्चे के प्रति बालक भरत की यह धृष्टता देखकर सिंहनी क्रोधित होकर दहाड़ती है। तब बालक उससे कहता यदि तू मेरे खेल में दखल देगी तो तू भी मार खाएगी और मैं तुझे यह बच्चा नहीं दूंगा। इस प्रकार बालक भरत सिंह शिशु और उसकी मां के साथ बड़ा निडर व्यवहार करता था।
In simple words: Bharat holds the lion cub and demands it open its mouth to count its teeth. When the mother lioness roars in anger, Bharat warns her not to interfere with his play or she will be punished and won't get her cub back. He shows great courage with both the cub and its mother.
🎯 Exam Tip: Combine character dialogue and actions to demonstrate a comprehensive understanding of their traits and interactions.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. बालक भरत के सहचर कौन थे?
Answer: बालक भरत के सहचर जंगल के सभी शिशु सिंह थे।
In simple words: All the lion cubs in the forest were Bharat's companions.
🎯 Exam Tip: A clear and concise answer directly addressing the question is best for one-sentence responses.
टिप्पणी
Question 1. भरत के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए।
Answer: भरत शकुंतला और दुष्यंत के पुत्र थे। कण्व ऋषि के आश्रम में शकुंतला और दुष्यंत का गांधर्व विवाह हुआ था। बाद में दुष्यंत शकुंतला को वहीं छोड़कर अपनी राजधानी वापस चले गए। कण्व ऋषि के आश्रम में पाजता श्री टोन मे नालन 'भान' का नाम रचा। इसके बाद शकुंतला बालक 'भरत' को लेकर दुष्यंत के पास गई। लेकिन दुष्यंत ने उसे नहीं पहचाना। तभी आकाशवाणी हुई – 'शकुंतला तुम्हारी पत्नी है। भरत तुम्हारा पुत्र है। उन्हें स्वीकार करो।' आकाशवाणी के आदेश के अनुसार दुष्यंत ने उन दोनों को स्वीकार किया और भरत का यौवराज्यभिषेक किया। उस समय दष्यंत की राजधानी प्रतिष्ठान अर्थात प्रयाग में थी।
In simple words: Bharat was the son of Shakuntala and Dushyant, who married in Sage Kanva's ashram. Dushyant left Shakuntala but later, guided by a divine voice, he accepted her and Bharat as his wife and son, making Bharat the crown prince.
🎯 Exam Tip: Comprehensive answers about key figures should include their lineage, significant life events, and impact.
व्याकरण
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द लिखिए :
• सिंह - शेर
• आर्य - श्रेष्ठ
• वृन्द - दल, समूह
• कुटिल - टेढ़ा
• कठोर - सख्त
• औधन्य - धृष्टता
• क्रोध - रोष
• बाधा - विघ्न
• क्रीड़ा - खेल
• वर - श्रेष्ठ
• निर्भीक - निडर
• संज्ञा - नाम
• कानन - जंगल
• गोद - अंक
• मोद - आनंद
• दुर्दैव - दुर्भाग्य, अभिशाप
• सहचर - सखा, साथी
• प्रवीर - पराक्रमी
• बलशाली - बलवान
• भुजा - बाहु
निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विरुद्धार्थी) शब्द लिखिए :
• आर्य × अनार्य
• सुंदर × असुंदर
• सुखमय × दुःखमय
• भाग्य × दुर्भाग्य
• कुटिल × सरल, सीधा
• कठोर × कोमल
• वीर × कायर
• बालक × वृद्ध
• क्रोध × अक्रोध
• बाधा × निर्विघ्नता
• निर्भीक × भयभीत
• बलशाली × बलहीन
• प्रथम × अंतिम
• स्थापित × विस्थापित
• शुभ × अशुभ
निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए :
• बच्चा - बालक
• कभी - कदाचित
• आँख - अक्ष
निम्नलिखित शब्द में से प्रत्यय अलग कीजिए :
शिक्षित = शिक्षा + इत (प्रत्यय)
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :
• दुर्दैव = दुस (उपसर्ग) + दैव
• प्रवीर = प्र (उपसर्ग) + वीर
निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए:
• वन का राजा - सिंह, वनराज
• सुख से पूर्ण - सुखमय
• जो सीधा नहीं है - टेढ़ा, कुटिल
• जिसमें भय नहीं है - निर्भीक, निर्भय
• भारत में रहनेवाला - भारतवासी
• प्राचीन पद्धति पर स्थापित विद्यापीठ - गुरुकुल
• बुरा भाग्य - दुर्भाग्य, दुर्दैव
• साथ रहनेवाला - सहचर
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए :
Question 1.
1. भरत अत्यंत निरभय बालक था।
2. भरत को सिंह शिशु का दांत गिनना था।
3. सिंहनी क्रोध से गरजने लगा।
4. पहले गुरुकूल में शीक्षा दी जाती थी।
5. भरत की माता पती से बिछुड़ गई थी।
6. सिंह शीशू भरत का साहचर था।
Answer:
1. भरत अत्यंत निर्भय बालक था।
2. भरत को सिंह शिशु के दांत गिनने थे।
3. सिंहनी क्रोध से गरजने लगी।
4. पहले गुरुकुल में शिक्षा दी जाती थी।
5. भरत की माता पति से बिछुड़ गई थी।
6. सिंह शिशु भरत का सहचर था।
In simple words: The original sentences contained grammatical or spelling errors which have been corrected for proper Hindi usage.
🎯 Exam Tip: Paying close attention to grammar, spelling, and subject-verb agreement is essential for writing correct sentences.
भारत शिररत्न : भरत Summary In Hindi
विषय-प्रवेश :
भरत शकुंतला से उत्पन्न दुष्यंत के पुत्र थे। वे महान वीर थे। उनके नाम पर ही हमारे देश का नाम 'भारत' पड़ा था। प्रस्तुत कविता में बालक भरत की निर्भीकता का वर्णन किया गया है। वे बचपन में सिंह के बच्चे के साथ खेलते और खेल-खेल में उसका मुंह खोलकर उसके दांत गिनते थे।
कविता का सरल अर्थ :
अहा खेलता कौन............ कुटिल कठोर है।
अहा! यहाँ सिंह के बच्चे के साथ खेल रहा यह बालक कौन है? यह आर्य समूह के सुंदर और सुखी भाग्य-सा प्रतीत होता है। यह बालक उस सिंह के बच्चे को अपनी गोद में लेकर कह रहा है, हे सिंह के बच्चे, तू अपना मुंह खोल। मैं तुम्हारे मुंह में देखकर तुम्हारे दांतों को गिन लूंगा। जरा देखू तो तुम्हारे दांत कितने कुटिल और सख्त है।
देख वीर बालक ............. जा अरी भाग जा।
इस बहादुर बालक की धृष्टता को देखकर गुस्से से भरी हुई सिंहनी दहाड़ने लगी। यह देखकर बालक भरत ने गुस्से से कहा, “यदि तू मेरे इस खेल में खलल डालेगी, तो तू कभी मार खाएगी। फिर मैं तुम्हारे इस बच्चे को तुम्हें दूंगा नहीं।" बालक ने उसे डांटते हुए कहा कि जा, भाग जा जल्दी से यहाँ से।
अहा, कौन यह ............... वरभूमि की।
कवि लोगों से पूछते हैं कि हे भारतवासियों, बताओ यह निर्भीक बहादुर बालक कौन है? कवि स्वयं जवाब देते हैं – तुम सब जानते हो, यह बालक वहीं 'भरत' है, जिसके नाम पर इस उत्तम देश का नाम 'भारत' पड़ा।
कश्यप के गुरुकुल ................ दुर्दैववश।
यह बालक कश्यप ऋषि के विद्यापीठ में शिक्षा पा रहा है। यह इसी आश्रम में पलकर और वन में घूमकर अपनी मां को खुशियाँ प्रदान करता रहा है। वह मां, जो दुर्भाग्यवश अपने पति से बिछुड़ गई थी।
जंगल के शिशु ................ 'भरत' शुभ नाम है।
जंगल के सिंहों के सभी बच्चे इस बालक के साथी रहे। यह महान वीर बालक यहाँ निडर होकर घूमता रहा। इस वीर बालक ने अपने भुजबल से सबसे पहले 'भारत' के साम्राज्य की स्थापना की। यह महाराज दुष्यंत का वही वीर बालक है, जो हमारे देश भारत के माथे का मुकुट है और उसका नाम 'भरत' है।
भारत शिररत्न : भरत शब्दार्थ :
• शिशु - छोटा बच्चा।
• सिंह - शेर।
• आर्य - उत्तम कुल में उत्पन्न व्यक्ति।
• वृन्द - दल, समूह।
• सुखमय - सुखी।
• निज - अपनी।
• कुटिल - दुष्ट, चालबाज।
• कठोर - कड़े, सख्त, निष्ठुर।
• औद्धत्य - धृष्टता।
• रोष - क्रोध, गुस्सा।
• बाधा - अड़चन, रुकावट।
• क्रीड़ा - खेल।
• निर्भीक - निडर, जिसे भय न हो।
• वर - उत्तम, श्रेष्ठ।
• कश्यप - कश्यप ऋषि।
• गुरुकुल - प्राचीन पद्धति पर स्थापित विद्यापीठ।
• शिक्षित - शिक्षा प्राप्त किए हुए।
• कानन - जंगल।
• मोद - हर्ष, आनंद।
• दुर्दैववश - दुर्भाग्यवश।
• सहचर - साथ रहने या चलनेवाला।
• प्रवीर - बलवान, महान वीर।
• भुजदंड - भुजा।
• साम्राज्य - सार्वभौम सत्ता।
• शिररत्न - मस्तक पर धारण करने का रत्न।
Free study material for Hindi
GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 05 भारत शिररत्न भरत
Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 05 भारत शिररत्न भरत prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 05 भारत शिररत्न भरत
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Hindi Class 12 Solved Papers
Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 05 भारत शिररत्न भरत to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न भरत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न भरत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न भरत will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न भरत in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 12 Hindi Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न भरत in printable PDF format for offline study on any device.