NCERT Solutions for Class 11 Hindi: व्यावहारिक पत्राचार 1
Explore reliable textbook solutions for व्यावहारिक पत्राचार 1 tailored for Class 11 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final GSEB evaluations.
Practice Class 11 Hindi Solutions: व्यावहारिक पत्राचार 1
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पांच वाक्यों में लिखिए :
Question 1. सरकारी पत्र के मसौदे की विशेषता क्या है?
Answer: सरकारी पत्र का मसौदा बहुत ज़रूरी समझा जाता है। किसी मिले हुए खत पर कुछ करने से पहले उस पर राय लिखी जाती है। राय लिखने के लिए कायदों और तरीकों के बारे में अफ़सर को राय दी जाती है। कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन पर बार-बार काम किया जाना ज़रूरी होता है और इनके तयशुदा ड्राफ्ट मौजूद होते हैं। उन पर ड्राफ्ट बनाया नहीं जाता। ऐसे खतों को अफ़सर के पास दस्खत के लिए भेजा जाता है।
Exam Tip: जब भी किसी सरकारी पत्र के मसौदे की विशेषताओं का वर्णन करें, तो उसकी स्पष्टता, संक्षिप्तता और आधिकारिकता पर ज़ोर दें।
Question 2. सरकारी पत्र के प्रारूप के मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट कीजिए।
Answer: सरकारी पत्र की कई खास बातें होती हैं। पृष्ठ के बीच में किनारा छोड़कर भारत सरकार, मंत्रालय, कार्यालय छापा जाता है। दाईं तरफ पता व दिनांक छापा जाता है। दफ्तरों के खत अफसर के ओहदे के नाम भेजे जाते हैं। विषय में मुख्य बात बताई जाए तथा सही संबोधन और नमस्ते लिखना चाहिए। खत में बातों को सिलसिलेवार लिखना चाहिए। आम लोगों को भेजे गए खतों के आखिर में शुक्रिया लिखा जाता है।
Exam Tip: सरकारी पत्र का प्रारूप लिखते समय, सही पते, दिनांक, विषय और संबोधन का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।
Question 3. अर्धसरकारी पत्र का प्रयोग कैसे मामलों में किया जाता है?
Answer: अर्धसरकारी पत्र का प्रयोग किसी भी मामले पर खास तौर पर निजी ध्यान देकर सरकारी काम को जल्दी पूरा करने के लिए गज़टेड अफसरों के बीच किया जाता है। इसका प्रयोग इन अफसरों के बीच अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। आम तौर पर इस खत का प्रयोग ख्यालों या जानकारियों को आपस में बदलने या भेजने, किसी मामले की ओर अफ़सर का निजी ध्यान खींचने या उनकी निजी राय लेने, अफ़सर के दफ्तर से कार्यवाही में फालतू देरी होने तथा याद दिलाने वाला खत भेजने पर भी जवाब न मिलने आदि मामलों में किया जाता है।
Exam Tip: अर्धसरकारी पत्रों के उपयोग के मामलों में व्यक्तिगत संपर्क और त्वरित निपटान की भूमिका पर ध्यान दें।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्यों में निरिखए :
Question 1. कार्यालयी पत्राचार का प्रयोग कब किया जाता है?
Answer: कार्यालयी पत्राचार का प्रयोग मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में सरकारी फ़ैसलों की खबर देने अथवा पाने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग सरकार के अंदरूनी कामकाज, जानकारी के लेन-देन, प्रशासनिक मंत्रालय से की जानेवाली कार्यवाही की रज़ामंदी लेने, सरकार के नियमों / फ़ैसलों की सूचना देने तथा सरकार के कामयाबियों को लोगों तक पहुँचाने के लिए किया जाता है।
Exam Tip: कार्यालयी पत्राचार का मुख्य उद्देश्य सरकारी जानकारी का प्रवाह और प्रशासनिक सहमति सुनिश्चित करना होता है।
Question 2. व्यावहारिक पत्राचार के विविध रूपों का उल्लेख कीजिए।
Answer: व्यावहारिक पत्राचार के अलग-अलग प्रकार इस तरह हैं:
1. सरकारी पत्र, अर्धसरकारी पत्र, स्मरण-पत्र या अनुस्मारक
2. कार्यालय ज्ञापन, कार्यालय आदेश, आदेश एवं परिपत्र।
Exam Tip: व्यावहारिक पत्राचार के विभिन्न रूपों को याद रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक का अपना विशिष्ट उद्देश्य होता है।
Question 3. सरकारी पत्र किसे कहते हैं?
Answer: जिन खतों का प्रयोग दफ्तर के बाहर के लोगों, कंपनियों, संस्थाओं, अपनी मर्ज़ी से काम करने वाले समूहों और राज्य सरकारों आदि से जानकारी का लेन-देन करने के लिए किया जाता है, उन्हें सरकारी खत कहते हैं।
Exam Tip: सरकारी पत्र की परिभाषा देते समय, बाहरी पक्षों के साथ सूचना के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान दें।
Question 4. अर्धसरकारी पत्र की परिभाषा दीजिए।
Answer: जिस खत का प्रयोग किसी भी मामले पर खास तौर पर निजी ध्यान देकर सरकारी काम को जल्दी खत्म करने के लिए गज़टेड अफसरों के बीच किया जाता है, उसे अर्धसरकारी खत कहते हैं।
Exam Tip: अर्धसरकारी पत्र की परिभाषा में व्यक्तिगत ध्यान और त्वरित कार्य निपटान के महत्व को रेखांकित करें।
Question 5. स्मरण-पत्र या अनुस्मारक पत्र का भेजा जाता है?
Answer: जब किसी काम के लिए मंत्रालय / विभाग / दफ्तर किसी दूसरे मंत्रालय / विभाग / दफ्तर को खत भेजता है और उस खत पर काम किए जाने की उम्मीद होती है किन्तु तय समय के अंदर अपेक्षित जवाब नहीं मिलता, तब उस मंत्रालय / विभाग / दफ्तर को याद दिलाने के लिए याद दिलाने वाला खत या रिमाइंडर भेजा जाता है।
Exam Tip: स्मरण-पत्र का उपयोग हमेशा तब करें जब मूल पत्र पर अपेक्षित प्रतिक्रिया समय पर न मिले।
व्यावहारिक पत्राचार-1 Summary in Hindi
इस गद्यांश में सरकारी पत्राचार के बारे में बारीकी से समझाया गया है। इस प्रकार के खतों का प्रयोग मंत्रालयों / विभागों तथा कार्यालयों में सरकारी फ़ैसलों की खबर देने और पाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस पाठ में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि इसका उपयोग कौन-कौन से कामों के लिए किस तरह के रूपों में इस्तेमाल होता है।
गद्यांश का सार
कार्यालयी पत्राचार का प्रयोग : दफ्तर के खतों का इस्तेमाल सरकार के कई दफ्तरों में होता है। इस प्रकार के पत्राचार का प्रयोग सरकार के अंदरूनी कामकाज, जानकारी, मंज़ूरी लेने, सरकारी नियमों और कामयाबियों से लोगों को वाकिफ कराने के लिए किया जाता है।
पत्राचार के रूप : पत्राचार के अलग-अलग प्रकार हैं। इनमें पत्र, कार्यालय ज्ञापन, कार्यालय आदेश, आदेश तथा परिपत्र शामिल होते हैं।
पत्रों का वर्गीकरण : पत्र तीन प्रकार होते हैं :
1. सरकारी पत्र
2. अर्धसरकारी पत्र तथा
3. स्मरण-पत्र।
इन पत्रों में कार्यालय ज्ञापन, कार्यालय आदेश, आदेश तथा परिपत्र वगैरह शामिल हैं।
सरकारी पत्र : सरकारी पत्र का प्रयोग दफ्तर के बाहर के लोगों, कंपनियों, संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और राज्य सरकारों से जानकारी के लेन-देन के लिए किया जाता है। इसकी भाषा आसान और साफ़ होती है। इसके लिखने का तयशुदा तरीका होता है।
अर्धसरकारी पत्र : इस खत का उपयोग किसी मामले में निजी तौर पर ध्यान देकर सरकारी काम को जल्दी पूरा करने के लिए गज़टेड अफसरों के बीच किया जाता है। इस खत की खास बात यह होती है कि इसे लेटरपैड पर छापा जाता है।
स्मरण-पत्र या अनुस्मारक (Reminder) : मंत्रालय, विभाग, कार्यालय द्वारा दूसरे मंत्रालय, विभाग, कार्यालय को भेजे गए खत का जवाब तय समय में न मिलने पर इन विभागों को याद दिलाने हेतु स्मरण-पत्र भेजा जाता है। इसका फॉर्म सरकारी खत जैसा होता है।
मसौदा-लेखन व पत्र : सरकारी पत्राचार में मसौदा-लेखन ज़रूरी होता है।
मिले हुए खत पर काम करने से पहले उस पर राय लिखी जाती है। उसमें कायदों के बंदोबस्त और सुझाए गए फैसले के बारे में राय दी जाती है। इसके बाद काबिल अफसर के पास यह ड्राफ्ट मंज़ूरी के लिए भेजा जाता है। कभी-कभी कुछ तयशुदा ड्राफ्ट मिलते हैं।
उन पर ड्राफ्ट बनाने की ज़रूरत नहीं होती। सीधे अफसर के पास ड्राफ्ट मंज़ूरी के लिए पेश कर दिया जाता है। मंज़ूरी के बाद खत की साफ कॉपी पर काबिल अफसर के दस्तखत करवा कर उसे भेजने वाले को दे दिया जाता है।
व्यावहारिक पत्राचार-1 शब्दावली :
- पत्राचार – पत्र-व्यवहार।
- आंतरिक – अंदरूनी।
- आदान-प्रदान – प्राप्त करना और देना।
- उपलब्धि – प्राप्ति।
- प्रयोगगत – प्रयोग संबंधी।
- स्मरण-पत्र – याद दिलाने संबंधी पत्र।
- अनुसारक – अनुसरण करनेवाला व्यक्ति।
- मसौदा – मसविदा, असंशोधित हस्तलेख।
- टिप्पणी – संक्षिप्त टीका।
- विश्लेषण – अच्छी तरह समझना।
- अनुमोदन – समर्थन।
- सक्षम – समर्थ।
- अनुच्छेद – पैराग्राफ।
- निर्वैयक्तिक – जो व्यक्तिगत न हो।
- अनुदेश – कार्यविधि की जानकारी संबंधी सूचना।
- प्रेषिती – भेजनेवाला।
- पदनाम – पदवी।
- आशय – तात्पर्य।
- कार्यान्वयन – कार्य रूप में परिणत करना।
- अनुस्मारक – स्मरण करानेवाले पत्र की फिर याद दिलाना।
- पूर्वप्रेषित – पहले भेजा गया।
- अवलोकन – देखना, जांच-पड़ताल करना।
Free study material for Hindi
Hindi Class 11 Curriculum Solutions: व्यावहारिक पत्राचार 1
Accessing व्यावहारिक पत्राचार 1 Solutions
Explore reliable textbook solutions for व्यावहारिक पत्राचार 1 tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official GSEB standards for Hindi.
Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of व्यावहारिक पत्राचार 1 concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of व्यावहारिक पत्राचार 1 with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 11 Hindi व्यावहारिक पत्राचार-1 Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 11 Hindi व्यावहारिक पत्राचार-1 Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 11 Hindi व्यावहारिक पत्राचार-1 Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access GSEB Class 11 Hindi व्यावहारिक पत्राचार-1 Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 11 Hindi व्यावहारिक पत्राचार-1 Solutions in printable PDF format for offline study on any device.