Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 04 असाध्य एड्स
Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Chapter 04 असाध्य एड्स. Built according to GSEB guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Chapter 04 असाध्य एड्स Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
विषय-प्रवेश:
एड्स एक लाइलाज बीमारी है। इसका कोई इलाज नहीं है। लेकिन इस रोग के बारे में सही जानकारी पाकर और उचित सावधानियां रखकर इससे बचा अवश्य जा सकता है। इस निबंध में एड्स और उससे बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण और शिक्षाप्रद जानकारी दी गई है।
पाठ का सार:
कक्षा में शोर: शिक्षिका जैसे ही कक्षा में आती हैं, वहाँ बहुत अजीब शोर हो रहा था। उन्हें पता चलता है कि कुछ बच्चे 'आदिल' को 'एडिल' - 'एडिल' कहकर चिढ़ा रहे थे। रोहन ने शिक्षिका को बताया कि आदिल के दादाजी एच.आई.वी. पॉजिटिव हैं, इसलिए मयंक और जतिन उसे 'एडिल, एडिल' कहकर चिढ़ा रहे थे।
शिक्षिका की चिंता: शिक्षिका घर जाकर सोचती हैं कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है। कुछ करना जरूरी है। उन्होंने कक्षा में एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया।
कक्षा में कार्यशाला: अगले दिन वह कक्षा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अय्यर को लेकर आती हैं। बच्चे प्रश्न पूछते रहे और डॉक्टर अय्यर उत्तर देते रहे। उन्होंने बताया कि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है।
एड्स के मरीजों और उनके परिवार के लोगों से नफरत नहीं करनी चाहिए।
एड्स का मूल कारण: डॉक्टर अय्यर ने बच्चों को बताया कि एच.आई.वी. ही एड्स का मुख्य कारण है। एच.आई.वी. का पूरा नाम हयूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस है। यह वायरस (विषाणु) जिस व्यक्ति के शरीर में दाखिल होता है, उसकी बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है।
शरीर में वायरस का प्रवेश: डॉक्टर अय्यर बताते हैं कि शरीर में वायरस के पहुंचने के कई मार्ग हैं। इनमें प्रमुख हैं संक्रमित सुई, संक्रमित खून, संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित मां द्वारा स्तनपान।
एड्स के संकेत: डॉक्टर के अनुसार, एड्स रोगी का वजन लगातार कम होता जाता है। उसकी बगल और गर्दन की ग्रंथियों में सूजन आ जाती है, थोड़ा बुखार आता है और मुंह और जीभ पर सफेद दाग दिखते हैं।
एड्स की जानकारी: डॉक्टर अय्यर ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति एक सामान्य व्यक्ति जैसा ही दिखता है। उसे एड्स की स्थिति तक पहुंचने में 7 से 10 साल का समय लगता है। एच.आई.वी. पॉजिटिव होने की जानकारी खून की जांच से मिलती है।
एड्स नियंत्रण योजना: संयुक्त राष्ट्र संघ ने हर साल 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस घोषित किया है। हमारे देश में 1999 और 2004 में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किए गए थे। इससे मुकाबला करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठन समाज की सहायता कर रहे हैं। स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
नफरत या मज़ाक नहीं: डॉक्टर अय्यर ने छात्रों से कहा कि वे एड्स रोगियों को नफरत या मज़ाक का विषय न बनाएं। उन्होंने इन रोगियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनमें जीने की इच्छा जगाने का संदेश दिया।
शब्दार्थ:
- असामान्य – असाधारण।
- निर्धारित – निश्चित।
- उपेक्षा – ध्यान न देना, अनदेखी करना।
- मार्गदर्शन – रास्ता दिखाना।
- संकोच – झिझक, शर्म।
- जिज्ञासा – जानने की चाह।
- कार्यशाला – विचारों के आदान-प्रदान के लिए सभा।
- अधकचरी – अधूरी।
- निराकरण – समाधान, उपचार।
- कार्यरत – काम में लगा हुआ।
- जानलेवा – जान लेने वाली।
- ठहाका – जोर की हंसी।
- घृणा – नफरत।
- भयंकर – डरावना।
- चपेट – संकट में आना।
- जीवाणु – छोटे जीव (बीमारी पैदा करने वाले)।
- भ्रांतियाँ – संदेह, शक।
- अनाड़ी – नासमझ, अनजान।
- संक्रमित – रोग से ग्रस्त।
- अभियान – संगठित कार्य।
- धारणा – राय, विचार।
- विश्वव्यापी – जो हर जगह फैला हो।
- नियंत्रण – काबू में रखना।
- मनोबल – आत्मविश्वास।
Free study material for Hindi
Hindi Class 10 Curriculum Solutions: Chapter 04 असाध्य एड्स
Accessing Chapter 04 असाध्य एड्स Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi Chapter 04 असाध्य एड्स. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 04 असाध्य एड्स concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 4 असाध्य एड्स is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 4 असाध्य एड्स as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 4 असाध्य एड्स will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 4 असाध्य एड्स in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 4 असाध्य एड्स in printable PDF format for offline study on any device.