Official GSEB Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 17 कश्मीर
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 17 कश्मीर using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 GSEB standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 17 कश्मीर
View or download the dedicated Chapter 17 कश्मीर solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
स्वाध्याय
1. निम्रलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
Question 1. कवि ने नावों की नगरी किसे कहा है ?
Answer: कवि ने नावों की नगरी कश्मीर को कहा है।
In simple words: कवि ने कश्मीर को नावों का शहर कहा है, क्योंकि यहाँ बहुत सारी नावें हैं।
Question 2. कश्मीरी हवा क्या गाती है ?
Answer: कश्मीरी हवा गीत गाती है।
In simple words: कश्मीर की हवा मधुर गीत की तरह सुनाई देती है।
Question 3. जंगल में किन-किन के बीच होड़ लगी है ?
Answer: जंगल में तितली और टिटिहरियों के बीच होड़ लगी है।
In simple words: जंगल में तितलियाँ और टिटिहरियाँ आपस में एक-दूसरे से प्रतियोगिता कर रही हैं।
Question 4. कवि को चश्मे और फूल कैसे लगते हैं ?
Answer: कवि को चश्मे रूमानी और फूल हिमानी लगते हैं।
In simple words: कवि को झरने सुंदर और फूल बर्फ जैसे ठंडे लगते हैं।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
Question 1. कश्मीर में सुबह किस तरह होती है ?
Answer: कश्मीर में सुबह बहुत सुहानी होती है। सन-सन करती हुई शीतल हवा चलती है। शालीमार बाग सैलानियों से भरा रहता है। भौरे गुंजार करते रहते हैं। ऐसे सुहाने वातावरण में सूर्य की किरणें उभरती हुई दिखाई देती हैं। इस समय ऐसा लगता है, मानो झील के किनारे किरण मालिन का रूप धरकर अवतरित हुई हो और वह डलिया में धूप को भरकर ले आई हो। वह उस धूप को बजरौ पर बिखेर रही हो।
In simple words: कश्मीर में सुबह बहुत सुंदर और ठंडी हवा के साथ आती है। शालीमार बाग में पर्यटक होते हैं और भौंरे गुनगुनाते हैं। सूर्य की किरणें ऐसी लगती हैं, जैसे कोई मालिन धूप को झील के पास फैला रही हो।
Question 2. कश्मीर की रक्षा के लिए कवि क्या कहते हैं ?
Answer: कवि कश्मीर की प्रशंसा करते हुए कहते है कि यह भारतवर्ष की बर्फीली पगड़ी की तरह है। यहाँ की सुंदर घाटियों, अमरनाथ की राहों, शेषनाग के क्षेत्र देवदारु के हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित हैं। इस क्षेत्र में सर्वत्र तिरंगा झंडा फहरा रहा है। आज कश्मीर में अशांति व्याप्त है। हमें उसकी जी-जान से रक्षा करनी है। दुश्मन का डटकर मुकाबला करना है। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि कश्मीर पर किसी तरह कि आँच न आने पाए।
In simple words: कवि कहते हैं कि कश्मीर भारत का बर्फीला मुकुट है, जहाँ सुंदर घाटियाँ, अमरनाथ और देवदार के पेड़ हैं। यहाँ तिरंगा झंडा लहरा रहा है। आज कश्मीर में अशांति है, इसलिए हमें उसकी पूरी लगन से रक्षा करनी चाहिए और दुश्मन का साहस से सामना करना चाहिए, ताकि कश्मीर पर कोई मुसीबत न आए।
Question 3. कश्मीर में हवा चलने पर वातावरण कैसा होता है ?
Answer: कश्मीर में हवा चलने पर वातावरण बहुत सुंदर हो जाता है। यहाँ की हवा में गीत-संगीत की स्वरलहरी का आभास होता है। लगता है हवा में किसी नई-नई गज़ल का स्वर गूंज रहा हो।
In simple words: जब कश्मीर में हवा चलती है, तो माहौल बहुत प्यारा हो जाता है। हवा में ऐसा महसूस होता है जैसे संगीत की लहरें हों, और लगता है कि कोई नई गज़ल का स्वर गूंज रहा है।
Question 4. पश्मीना ध्वज से कवि का क्या तात्पर्य है ?
Answer: पश्मीना ध्वज का अर्थ है हमारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा। यह झंडा हमारे देश की शान, मान और हमारा प्राण है। इसके तले देश के सभी निवासी सुरक्षित हैं। यह सौम्य ढंग से नागरिकों की रक्षा का प्रतीक है।
In simple words: पश्मीना ध्वज का अर्थ भारत का राष्ट्रीय तिरंगा झंडा है। यह हमारे देश का सम्मान और जीवन है। यह नागरिकों की सुरक्षा का शांत प्रतीक है।
Question 5. कवि ने कश्मीर को नावों की नगरी क्यों कहा है ?
Answer: कश्मीर की प्राकृतिक छटा मन को मोह लेनेवाली है। यहाँ अनेक झीलें और सरोवर हैं, जिनमें सैलानी सुंदर नावों में नौकाविहार का आनंद लेते हैं। नावें कश्मीर की पहचान हैं। इसीलिए कवि ने कश्मीर को नावों की नगरी कहा है।
In simple words: कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता मन को आकर्षित करती है। यहाँ कई झीलें और तालाब हैं, जहाँ पर्यटक सुंदर नावों में यात्रा का आनंद लेते हैं। नावें कश्मीर की मुख्य पहचान हैं, इसलिए कवि ने इसे नावों की नगरी कहा है।
3. निम्नलिखित प्रश्न का पाँच-छः वाक्यों में उत्तर लिखिए :
Question 1. कवि कश्मीर दर्शन के लिए आह्वान देते हुए कश्मीर का कैसा चित्र प्रस्तुत करते हैं ?
Answer: कश्मीर अत्यंत सुंदर और रमणीय प्रदेश है। इसकी प्राकृतिक रचना मन को मोह लेती है। कवि कश्मीर का फूलों की घाटी, नावों की नगरी के रूप में वर्णन करते हैं। यहाँ अनेक सुंदर सरोवर हैं, जिनमें सैलानी नौका-विहार का आनंद ले सकते हैं। शालीमार बाग को सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बताया गया है। झीलों के किनारे सूर्योदय का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है। घाटी में मखमली दूब गलीचों का अहसास दिलाती है। कहीं बस्ती है, तो कहीं वौरान मनभावन स्थान है। शीतल पानीवाले झरने और कोमल फूलों की भरमार है। घाटी में देवदारु के पेड़ों की शोभा निराली है। यहीं अमरनाथ की पवित्र गुफा और शेषनाग सरोवर हैं। कवि फूलों की घाटी और नावों की सुंदर नगरी में चलने का आह्वान करते हैं।
In simple words: कवि कश्मीर को एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह बताते हैं। इसकी प्राकृतिक सुंदरता सबको अच्छी लगती है। कश्मीर को फूलों की घाटी और नावों का शहर बताया गया है। यहाँ कई झीलें और तालाब हैं जहाँ लोग नावों का आनंद लेते हैं। शालीमार बाग पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। झीलों के किनारे सूर्योदय का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। घाटी में हरी घास के कालीन हैं, ठंडे झरने और सुंदर फूल हैं। देवदार के पेड़ों की सुंदरता अनोखी है। अमरनाथ की गुफा और शेषनाग सरोवर भी यहीं हैं। कवि सबको फूलों की घाटी और नावों की इस सुंदर नगरी में घूमने का न्योता देते हैं।
4. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :
Question 1.
(i) पवन
(ii) पंछी
(iii) चमन
(iv) आलम
(v) मल्लाह
(vi) मौसम
(vii) मसहरी
(viii) शबनम
Answer:
(i) पवन - समीर
(ii) पंछी - अंडज
(iii) चमन - उद्यान
(iv) आलम - सृष्टि
(v) मल्लाह - माझी
(vi) मौसम - ऋतु
(vii) मसहरी - मच्छरदानी
(viii) शबनम - ओस
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों के मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द लिखे गए हैं।
5. निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :
Question 1.
(i) घाटी x
(ii) स्वर्ग ×
(iii) श्याम ×
(iv) मीठी x
(v) दूर ×
Answer:
(i) घाटी x शिखर
(ii) स्वर्ग × नरक
(iii) श्याम × श्वेत
(iv) मीठी × कडवी
(v) दूर × निकट
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ वाले शब्द लिखे गए हैं।
6. निम्नलिखित शब्दों के विशेषण बनाइए :
Question 1.
(i) बर्फ
(ii) हिम -
(iii) मखमल
(iv) स्वर्ग -
Answer:
(i) बर्फ - बर्फीला
(ii) हिम - हिमानी
(iii) मखमल - मखमली
(iv) स्वर्ग - स्वर्गीय
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों से विशेषण रूप बनाए गए हैं, जो उनकी विशेषता बताते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
Question 1. कश्मीर के प्रसिद्ध बाग का नाम क्या है?
Answer: कश्मीर के प्रसिद्ध बाग का नाम शालीमार है।
In simple words: कश्मीर में एक बहुत मशहूर बाग है जिसका नाम शालीमार है।
Question 2. शहनाई कौन बजा रहा है?
Answer: शहनाई भौरे बजा रहे हैं।
In simple words: फूलों पर भँवरें शहनाई की मधुर धुन जैसी आवाज़ निकाल रहे हैं।
Question 3. कवि ने कश्मीर को किसकी उपमा दी है?
Answer: कवि ने कश्मीर को बर्फीली पगड़ी कहा है।
In simple words: कवि ने कश्मीर की तुलना बर्फ से ढकी पगड़ी से की है।
Question 4. शिकारों के चलने पर कैसा दृश्य दिखाई देता है?
Answer: पानी पर शिकारें चलते हैं तो पानी में आसपास के बगीचों की परछाइयाँ दिखाई देती हैं, शिकारों के चलने से ऐसा लगता है जैसे बागों की परछाइयाँ शिकारों के साथ-साथ चल रही है।
In simple words: जब नाव या शिकारे पानी पर चलते हैं, तो पास के बगीचों की परछाईं भी पानी में हिलती हुई दिखती है, जैसे परछाइयाँ नावों के साथ-साथ चल रही हों।
सही वाक्यांश चुनकर निम्नलिखित विधान पूर्ण कीजिए :
Question 1. सन्-सन्, सन्-सन् हवा के चलने से ऐसा लगता है, ...
(अ) मानो गीत का स्वर उभरकर आ रहा है।
(ब) मानो शायर गजल गा रहा है।
Answer: (अ) मानो गीत का स्वर उभरकर आ रहा है।
In simple words: ठंडी हवा के चलने से ऐसा महसूस होता है जैसे कोई मधुर गीत सुनाई दे रहा हो।
Question 2. सैर-सपाटे पर आए हुए लोगों से उड़ते हुए पंछियों की तरह ...
(अ) गीत गूंज उठता है।
(ब) शालीमार बाग खिल जाता है।
(क) नदियाँ भी गा उठती है।
Answer: (ब) शालीमार बाग खिल जाता है।
In simple words: पर्यटकों को देखकर शालीमार बाग बहुत खुशी से खिल उठता है, जैसे पंछी उड़ रहे हों।
Question 3. कश्मीर की भूमि पर जगह-जगह
(अ) लैला-मजनू की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।
(ब) हीर-रांझा की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।
(क) बिल्हण की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।
Answer: (क) बिल्हण की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।
In simple words: कश्मीर की धरती पर हर जगह बिल्हण की प्रेम-कहानियों के नज़ारे दिखते हैं।
Question 4. कश्मीर में अमरनाथ जैसी पवित्र गुफा और
(अ) शेषनाग जैसा विशाल सरोवर है।
(ब) गुलमर्ग जैसा विशाल सरोवर है।
(क) शालीमार जैसा विशाल सरोवर है।
Answer: (अ) शेषनाग जैसा विशाल सरोवर है।
In simple words: कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के साथ शेषनाग जैसा बड़ा तालाब भी है।
Question 5. जमीन पर दूर-दूर तक फैली हुई दूब ऐसी लगती है, ...
(अ) मानो जमीन ने हरी साड़ी पहनी हो।
(ब) मानो जमीन पर हरे रंग के कालीन बौछे हुए हों।
(क) मानो जमीन पर हरे पंछी बैठे हों।
Answer: (ब) मानो जमीन पर हरे रंग की कालीन बीछी हुई हो।
In simple words: दूर-दूर तक फैली हुई घास ऐसी दिखती है जैसे धरती पर हरे रंग का कालीन बिछा हो।
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
Question 1.
(i) धरती का स्वर्ग.............. है। (भारत, कश्मीर)
(ii) कश्मीर में.............. की प्रेम-कथाएँ गाई जाती है। (लैला-मजनू, बिल्हण)
(iii) पश्मीना ध्वज फहर रहा है देवदारु की ............ में। (बाँहों, छाहों)
(iv) .............. कश्मीर का प्रसिद्ध है। (बद्रीनाथ, अमरनाथ)
(v) कवि ने कश्मीर को भारत की बर्फीली .............. कहा है। (चोटी, पगडी)
(vi) कवि ने नावों की नगरी .............. को कहा है। (गुलमर्ग, कश्मीर)
(vii) कश्मीरी हवा .............. गाती है। (गीत, कविता)
(viii) शहनाई .............. बजाता है। (कोकिल, भौरे)
(ix) किरनों की मालिन डलियाभर .............. लाई। (धूप, छाँव)
(x) बस्ती ............ से बात करती हैं। (लोगों, वीरानों)
Answer:
(i) कश्मीर
(ii) बिल्हण
(iii) छाँहों
(iv) अमरनाथ
(v) पगड़ी
(vi) कश्मीर
(vii) गीत
(viii) भौरे
(ix) धूप
(x) वीरानों
In simple words: सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरे गए हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए :
Question 1. कवि ने किसे नावों की नगरी कहा है?
(a) गोवा
(b) मुंबई
(c) केरल
(d) कश्मीर
Answer: (d) कश्मीर
In simple words: कवि ने कश्मीर को नावों का शहर कहा है।
Question 2. भौरों की गुनगुनाहट में किसके मधुर स्वर सुनाई देते हैं?
(a) बाँसुरी
(b) शहनाई
(c) तबला
(d) सारंगी
Answer: (b) शहनाई
In simple words: भौरों की आवाज़ शहनाई की मधुर धुन जैसी लगती है।
Question 3. भोर में सूर्य की किरण किस की तरह लगती है?
(a) मालिन
(b) सारथी
(c) शिकारी
(d) रोशनी<
Answer: (a) मालिन
In simple words: सुबह की सूरज की किरणें एक मालिन जैसी लगती हैं जो रोशनी फैलाती है।
Question 4. क्या चलने पर लगता है कि पानी में उसके साथ बागों की परछाइयां भी चल रही हैं?
(a) तीर
(b) किरण
(c) शिकारे
(d) शिकारी
Answer: (c) शिकारे
In simple words: जब शिकारे पानी में चलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे बगीचों की परछाइयां भी उनके साथ चल रही हैं।
Question 5. अमरनाथ की गुफा कहाँ है?
(a) हिमाचल प्रदेश में
(b) गिरनार में
(c) कश्मीर में
(d) हरियाणा में
Answer: (c) कश्मीर में
In simple words: अमरनाथ की गुफा कश्मीर राज्य में स्थित है।
व्याकरण
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :
Question 1.
(i) राह
(ii) भ्रमर
(iii) लहर
(iv) किनारा -
(v) बंशी
(vi) चश्मा
(vii) गाथा
(viii) तारा
(ix) दाग
(x) सैलानी
(xi) झील
(xii) होड़
Answer:
(i) राह - मार्ग
(ii) भ्रमर - मधुकर
(iii) लहर - तरंग
(iv) किनारा - तट
(v) बंशी - बाँसुरी
(vi) चश्मा - स्रोत
(vii) गाथा - कहानी
(viii) तारा - नक्षत्र
(ix) दाग - धब्बा
(x) सैलानी - यात्री
(xi) झील - सरोवर
(xii) होड़ - स्पर्धा
In simple words: दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द यहाँ लिखे गए हैं।
निम्नलिखित शब्दों के विरोधी शब्द लिखिए :
Question 1.
(i) फूल ×
(ii) धूप ×
(iii) गगन ×
(iv) प्रेम ×
(v) दाग ×
(vi) गहन ×
(vii) शेष ×
Answer:
(i) फूल × काटा
(ii) धूप × छांव
(iii) गगन × धरा
(iv) प्रेम × घृणा
(v) दाग × बेदाग
(vi) गहन × उथला
(vii) शेष × अशेष
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द बताए गए हैं।
निम्नलिखित शब्दसमूह के लिए एक शब्द लिखिए :
Question 1.
(i) पृथ्वी का उपग्रह
(ii) कश्मीरी ढंग की लंबी नाव
(iii) एक पक्षी विशेष
(iv) नावों की नगरी
(v) सैर करने का शौकीन
(vi) दो पहाड़ों के बीच की जमीन
(vii) सूर्य का प्रकाश
(viii) फारसी का मुक्तक-काव्य
(ix) उर्दू काव्य का एक प्रकार
(x) बर्फीली कश्मीरी भेड़ विशेष के ऊन का नाम
Answer:
(i) चाँद
(ii) शिकारा
(iii) टिटिहरी
(iv) श्रीनगर
(v) सैलानी
(vi) घाटी
(vii) धूप
(viii) रुबाई
(ix) गजल
(x) पश्मीना
In simple words: दिए गए वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द में उत्तर लिखा गया है।
निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा लिखिए :
Question 1.
(i) खोजना -
(ii) चलना
(iii) सनसनाना
(iv) उड़ना
(v) फिरना
(vi) बिखेरना
(vii) बदलना
(viii) गुजरना
(ix) कश्मीर
(x) रूमानी
(xi) अंगडाना
(xii) भारत
(xiii) अपना
(xiv) गंभीर -
Answer:
(i) खोजना - खोज
(ii) चलना - चलन
(iii) सनसनाना - सनसनाहट
(iv) उड़ना - उड़ान
(v) फिरना - फेरी
(vi) बिखेरना - बिखराब
(vii) बदलना - बदलाव
(viii) गुजरना - गुजर
(ix) कश्मीर - कश्मीरी
(x) रूमानी - रूमानियत
(xi) अंगडाना - अंगडाई
(xii) भारत - भारतीयता
(xiii) अपना - अपनापन
(xiv) गंभीर - गंभीरता
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाई गई है, जो उनकी भावना या स्थिति दर्शाती है।
निम्नलिखित शब्दों की कर्तृवाचक संज्ञा लिखिए :
Question 1.
(i) गाना -
(ii) गीत
(iii) गजल
(iv) प्रेम
(v) संग -
(vi) मस्ती
(vii) चराना
(viii) कथा -
(ix) बात
(x) सैर -
(xi) प्रचार
(xii) रक्षा
Answer:
(i) गाना - गायक
(ii) गीत - गीतकार
(iii) गजल - गजलकार
(iv) प्रेम - प्रेमी
(v) संग - संगी
(vi) मस्ती - मस्तीखोर
(vii) चराना - चरवाहा
(viii) कथा - कथाकार
(ix) बात - बातूनी
(x) सैर - सैलानी
(xi) प्रचार - प्रचारक
(xii) रक्षा - रक्षक
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों से कर्तृवाचक संज्ञा बनाई गई है, जो काम करने वाले व्यक्ति को बताती है।
निम्नलिखित शब्दों की विशेषण संज्ञा लिखिए :
Question 1.
(i) डरना
(ii) सुंदरता
(iii) गांव
(iv) दिन
Answer:
(i) डरना - डरपोक
(ii) सुंदरता - सुंदर
(iii) गांव - गवार
(iv) दिन - दैनिक
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों से विशेषण संज्ञा बनाई गई है, जो किसी चीज़ की विशेषता को दर्शाती है।
निम्नलिखित समास को पहचानिए :
Question 1.
(i) राजकुमारी
(ii) गज़ल-रुबाई
(iii) श्रीनगर
(iv) चाँद-सूरत
Answer:
(i) तत्पुरुष
(ii) द्वन्द्व
(iii) तत्पुरुष
(iv) द्वन्द्र
In simple words: यहाँ दिए गए शब्दों में किस प्रकार का समास है, यह बताया गया है।
कश्मीर Summary in Hindi
विषय-प्रवेश :
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के प्राकृतिक दृश्य और वहाँ की जलवायु पर्यटकों को बार-बार अपनी ओर आकर्षित करती है। इस कविता में कवि ने कश्मीर के सौंदर्य का मनोहारी वर्णन किया है।
कविता का सरल अर्थ :
जहाँ बर्फ की....... नावों की नगरी में।
कवि कहते हैं कि आओ, हम वहाँ चलें, जहाँ फूलों से भरी हुई घाटियाँ हैं और जिसे नावों की नगरी कहा जाता है। यह ऐसा प्रदेश है, जो बर्फ से ढका रहता है।
सन सन सन सन बिखेरे बजरी में।
वहाँ सन-सन, सन-सन करती हुई हवा चलती है। इससे ऐसा लगता है, मानो गाने के स्वर उभर कर आ रहे हों। सैर-सपाटे पर आए हुए लोगों से उड़ते हुए पंछियों की तरह शालीमार बाग खिल जाता है। चारों ओर भौरों की गुनगुनाहट शहनाई से निकले हुए मधुर स्वर की तरह लगती है। यहाँ सुबह का दृश्य बहुत सुहाना लगता है। भोर में सूर्य की किरणें किसी मालिन की तरह लगती हैं। लगता है ये किरणे मालिन बनकर आई हैं और वे झील के किनारे अपनी डलिया से 'धूप' निकाल-निकालकर बजरी पर बिखेर रही हों।
जंगल-जंगल ..... गगन की छतरी में।
यहाँ जंगलों में तितलियों और टिटिहरियों में होड़ लगी हुई है। जब हवा बहती है, तो जंगलों से गजल के स्वर सुनाई देते-से लगते हैं। जमीन पर दूर-दूर तक फैली हुई दूब ऐसी लगती है, मानो जमीन पर हरे रंग के कालीन बिछे हुए हों। यहाँ कभी मौसम बदल जाता है और कभी कल्पना में आए दृश्यों में बदलाव आ जाता है। कहीं चरवाहे की बंशी के मधुर स्वर वातावरण में भिन जाते हैं।
पलछिन किसी छुपा है बदली में।
यहाँ कहीं बस्ती है, तो कहीं निर्जन स्थान हैं। वे एक-दूसरे से संपर्क साधते हुए-से लगते हैं। यहाँ ठंडे पानी के अनेक स्रोत हैं। समूची घाटी सुंदर-सुंदर कोमल फूलों से भरी हुई है। फूलों को देखकर लगता है जैसे वे अपने पौधों के पत्तों से बातें कर रहे हों कि, देखो चाँद बदलियों में लुप्त हो गया है।
जल में खिली ............ नील मसहरी में।
झीलों और सरोवरों के जल अठखेलियाँ करते से लगते हैं। उनके स्वर से रुबाइयों के सुनने का आनंद मिलता है। सरोवरों के जल में तैरते बजरे (बड़ी नावें) हिलते-डुलते हैं तो वे अंगड़ाइयाँ सी लेती नजर आती हैं। पानी पर शिकारें (लंबी नावे) चलती हैं, तो पानी में आसपास बगीचों की परछाइयाँ दिखाई देती हैं। शिकारों के
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Chapter 17 कश्मीर
Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi
Access structured GSEB textbook solutions for Chapter 17 कश्मीर. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 17 कश्मीर
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 10 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 17 कश्मीर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 17 कश्मीर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 17 कश्मीर will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 17 कश्मीर in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 10 Hindi Solutions Chapter 17 कश्मीर in printable PDF format for offline study on any device.