CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 07.2 How I Became a Writer

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07.2 How I Became a Writer using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 CGBSE Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 07.2 How I Became a Writer Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

अभ्यास-प्रश्न

पाठ से

Question 1: लेखक बनने के लिये शरत बाबू के क्या-क्या सुझाव थे?

Answer:

लेखक बनने के लिए शरत बाबू ने अनेक सुझाव दिए थे, जो इस प्रकार हैं –

1. लिखने के लिए स्वयं के अनुभव का प्रयोग करना।
2. अपने लेख को किसी के साथ साझा न करना।
3. लिखी हुई रचना को अपने पास ही रखना।
4. लिखने के बाद अपनी रचना किसी को दिखाकर सलाह न लेना।
5. अपनी रचना को दो-तीन महीने के लिए रख देना और फिर ठंडे मन से स्वयं ही उसमें सुधार करना।
6. अपने लेखन के माध्यम से किसी वर्ग-विशेष की बुराई न करना।
7. लिखने के लिए कभी किसी से उधार न लेना।

इस प्रकार शरत बाबू ने लेखक बनने के लिए बहुत-से उपयोगी सुझाव दिए थे।

Exam Tips:

a) सुझावों को क्रमांक देकर बिन्दुवार लिखें, इससे परीक्षक को सभी बिन्दु आसानी से दिखते हैं।
b) "अपने अनुभव से लिखना" और "रचना को कुछ समय बाद सुधारना" सबसे महत्त्वपूर्ण सुझाव हैं, इन्हें अवश्य लिखें।

 

Question 2: अमृतलाल नागर ने अपने आत्मकथ्य में अपने युग के आंदोलनों का वर्णन किया है, उन आंदोलनों का लेखक पर क्या असर हुआ?

Answer:

अमृतलाल नागर ने अपने आत्मकथ्य में अपने युग के जिन आंदोलनों का वर्णन किया है, उनका उन पर गहरा प्रभाव पड़ा। इन आंदोलनों में भारत का असहयोग आंदोलन और साइमन कमीशन का विरोध आदि प्रमुख थे। इन्हीं आंदोलनों से प्रेरित होकर लेखक ने उत्तेजना से भरी कविता लिखी। उनके भीतर देशभक्ति की भावना प्रबल होती गई। उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया, जिसका सबसे अधिक प्रभाव उनके अंतर्मन पर पड़ा। उस युग के रचनाकारों की संगति ने भी उनके विचारों पर अमिट छाप छोड़ी, जिसके कारण वे लेखन की ओर उन्मुख हुए। यहीं से उनके मन में लेखन-कला के प्रति उत्साह बढ़ता गया। पहले कविता, फिर कहानी और गद्य लिखते-लिखते वे लेखक बन गए।

Exam Tips:

a) असहयोग आंदोलन और साइमन कमीशन विरोध, दोनों आंदोलनों के नाम अवश्य लिखें।
b) आंदोलन का असर (पहली कविता लिखना, देशभक्ति, लेखन की ओर झुकाव) क्रम से बताएँ।

 

Question 3: इस पाठ में लेखक ने अपने लेखक बनने के पीछे बहुत सारे कारणों को स्वीकार किया है? उन कारणों को लिखिए?

Answer:

लेखक बनने के जिन कारणों को नागर जी ने स्वीकार किया है, वे इस प्रकार हैं –
(1) आंदोलनों का प्रभाव
(2) लेखकों के सम्पर्क में आना
(3) साहित्यकारों के अनुभव सुनना
(4) अपनी रचनाएँ भेजना
(5) रचनाओं को छपवाने का प्रयास करना
(6) अपनी छपी रचनाओं को पढ़कर आनंदित होना

ऐसी बहुत-सी बातें थीं जिनसे वे प्रभावित हुए। जलियाँवाला बाग कांड ने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी। सन् 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में हुए आंदोलन में भी नागर जी शामिल रहे। उस जुलूस की उत्तेजना में उनकी पहली तुकबंदी बनी, जो दैनिक "आनंद" पत्र में छपी। किन्तु प्रारंभिक तुकबंदियों के बाद नागर जी का रुझान गद्य की ओर हो गया। पंडित श्याम बिहारी मिश्र के विचारों ने उन पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने बताया था कि साहित्य को टके कमाने का साधन कभी नहीं बनाना चाहिए। इस बात से नागर जी अत्यंत प्रभावित हुए। सन् 1930 तक उन्होंने निश्चय कर लिया था कि वे केवल लेखक ही बनेंगे।

Exam Tips:

a) पहले कारणों की सूची दें, फिर दो-तीन घटनाओं (जलियाँवाला बाग, साइमन कमीशन, पहली तुकबंदी) से उन्हें स्पष्ट करें।
b) सन् 1928 और 1930 जैसी तिथियाँ सही लिखें, इनसे उत्तर प्रामाणिक बनता है।
c) पंडित श्याम बिहारी मिश्र की सीख का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 4: "साहित्य को टके कमाने का साधन कभी नहीं बनाना चाहिये" ये कहने के पीछे क्या विचार हैं? लिखिए।

Answer:

"साहित्य को टके कमाने का साधन कभी नहीं बनाना चाहिए" – इस कथन के पीछे यह उत्कृष्ट विचार है कि धन के लालच में साहित्य के स्तर को नहीं गिराना चाहिए। भले ही धन कम मिले, परन्तु अपने साहित्य के स्वरूप में परिवर्तन नहीं करना चाहिए, क्योंकि साहित्य केवल अपने सुख के लिए नहीं होता; उसके आदर्श समाज के हित और कल्याण में निहित होते हैं। कभी-कभी लोग धन के लालच में निम्न स्तर का साहित्य लिखकर पैसा कमाते हैं, जिससे धन तो मिल जाता है, पर स्तरहीनता का कलंक बना रहता है। इसलिए साहित्य को धन कमाने का साधन कदापि नहीं बनाना चाहिए, अन्यथा हम सत्य से विमुख हो जाएँगे। अतः साहित्य के क्षेत्र में यह सिद्धांत उसकी उत्कृष्टता के लिए मील का पत्थर सिद्ध होता है।

Exam Tips:

a) "टके कमाना" मुहावरे का अर्थ (केवल धन कमाना) स्पष्ट करें।
b) साहित्य का उद्देश्य समाज-हित है, यह मुख्य बिन्दु अवश्य लिखें।
c) यह कथन पंडित श्याम बिहारी मिश्र का है, संदर्भ में इसका उल्लेख कर सकते हैं।

 

Question 5: अंग्रेजों के दावत पर आने के पहले बाबा ने कौन-सी तस्वीर हटा दी? उन्होंने उस तसवीर को क्यों हटवाया होगा? अपने विचार लिखिए।

Answer:

अंग्रेजों के दावत पर आने से पहले बाबा ने जलियाँवाला बाग कांड की एक तिरंगी तस्वीर हटवा दी थी। उस तस्वीर में अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी थी। यदि अंग्रेज उस तस्वीर को देख लेते तो उन्हें यह शक हो जाता कि बाबा देशभक्त हैं और ब्रिटिश सरकार के विरोधी हैं। जलियाँवाला बाग में जो हत्याकांड हुआ था, उसका प्रमुख दोषी जनरल डायर था। उस तस्वीर को देखकर अंग्रेज बाबा से नाराज हो सकते थे। इसलिए बाबा ने वह तस्वीर हटवा दी, क्योंकि उस समय के लोग खुलकर अंग्रेजों का विरोध करने से डरते थे।

Exam Tips:

a) प्रश्न के दोनों भाग (कौन-सी तस्वीर और क्यों हटाई) अलग-अलग स्पष्ट लिखें।
b) "उस समय लोग खुलकर अंग्रेजों का विरोध करने से डरते थे" वाला निष्कर्ष अवश्य जोड़ें।

 

पाठ से आगे

Question 1: आपके मन में भी कुछ बनने के विचार आते होंगे। आप अलग-अलग समय पर क्या-क्या बनना चाहते रहे हैं? लिखिए। आप यह भी बताइए कि आप क्या बनना चाहते हैं और क्यों?

Answer:

हर किसी का एक सपना होता है कि वह अपने जीवन में कुछ बने, और उसे पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करता है। सपने देखना बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह हमें सही रास्ता चुनने और सफल होने में मदद करता है। सपने हमारे समय को बर्बाद नहीं होने देते और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सहायता करते हैं। सबके कुछ सपने होते हैं और सब कुछ बनना चाहते हैं; अंतर बस इतना होता है कि हम अपने सपनों का कितना पीछा करते हैं।

जब मैं छोटी थी, तब टी.वी. पर नृत्य के विभिन्न डांस शो देखती थी और हमेशा उनकी तरह नृत्य करने की इच्छा रखती थी। फिर एक दिन मैंने कोरियोग्राफर बनने का निर्णय लिया। मेरे माता-पिता हमेशा कहते हैं कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता, यह तो हमारी सोच पर निर्भर करता है। यदि आप स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाने का निर्णय लेते हैं तो मदर टेरेसा जैसे बन सकते हैं। यह सब हमारी मेहनत और लगन पर निर्भर करता है। हमें जीवन में सब कुछ सीखना चाहिए, जिससे हम अपने पेशे के प्रति समर्पित रहें, और यही सफलता की कुंजी है।

Exam Tips:

a) यह व्यक्तिगत प्रश्न है; बचपन से अब तक की इच्छाएँ क्रम से लिखें।
b) "क्यों" भाग का उत्तर अवश्य दें, अर्थात् चुने गए लक्ष्य का कारण बताएँ।
c) अंत में लक्ष्य पाने के लिए की जा रही मेहनत का उल्लेख करें।

 

Question 2: लेखक ने बताया है कि उनके आस-पास कई ऐसे लोग थे जिनसे वे प्रभावित हुए। आप जीवन में भी कई लोग होंगे जिनसे आप प्रभावित होंगे। उनमें से किसी एक के बारे में संक्षेप में लिखिये।

Answer:

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा प्रभाव उसके माता-पिता और उसके गुरु का होता है। हमारे जीवन में भी इन्हीं तीन लोगों ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है।

1. पिता – मेरे पिता ने लौह-स्तम्भ की तरह पूरे परिवार को हमेशा एक सूत्र में बाँधकर रखा है। ऐसा प्रेरणादायक इंसान हर व्यक्ति के जीवन में हो, यही मेरी कामना है। मेरे पिता एक आदर्श पिता हैं, जिनमें वे सारी योग्यताएँ हैं जो उन्हें श्रेष्ठता के शिखर तक ले गईं। वे मेरे लिए केवल पिता ही नहीं, बल्कि एक अभिन्न मित्र और सच्चे पथ-प्रदर्शक भी रहे हैं। पिता से अच्छा मार्गदर्शक कोई नहीं होता, क्योंकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी हमें घुटने टेकने की सीख कभी नहीं देते और जीवन भर परिस्थितियों के अनुसार ढलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके पास हमें देने के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार है, जो कभी समाप्त नहीं होता। धीरज, संयम, अनुशासन, गंभीरता, प्रेम, उदार हृदय आदि सभी गुण हमें पिता से ही मिले हैं।

2. माता – मेरी माता एक आदर्श गृहिणी हैं, जो कभी भी घर में आर्थिक कलह का कारण नहीं बनीं। वे धार्मिक, संस्कारी और सहनशीलता की अनूठी मिसाल हैं। उन्होंने हमें हमेशा सद्मार्ग पर चलना सिखाया है। माँ ने समय के महत्त्व को हमारे जीवन में इस प्रकार ढाला है कि हम सभी नियमित और संयमित रहकर अपने कार्यक्षेत्र में असीमित ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकें। उनके प्यार और ममता भरे स्पर्श को पाकर इंसान ही नहीं, जानवर भी अपना सारा दुःख-दर्द भूल जाते हैं।

3. गुरुजी – हमारे गुरु समय के पाबंद, अनुशासनप्रिय और शिक्षा के लिए सदैव समर्पित व्यक्तित्व थे। स्वयं कई लोगों की सहायता करके उन्हें आगे बढ़ाना और निर्धन-अशिक्षित लोगों को शिक्षित करना ही उनके जीवन का उद्देश्य था। हमारे गुरु ने हमें पैसा नहीं, बल्कि पौरुष कमाने की शिक्षा दी, जिसके कारण आज हम सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रवीण हैं।

Exam Tips:

a) प्रश्न में "किसी एक" के बारे में पूछा गया है, इसलिए परीक्षा में एक ही व्यक्ति पर संक्षिप्त अनुच्छेद लिखना पर्याप्त है।
b) व्यक्ति के गुण और उनसे मिली सीख, दोनों बताएँ।

 

Question 3: किसी घटना का वर्णन कीजिए जिसका आप पर बहुत प्रभाव पड़ा हो।

Answer:

इस संसार में अनेक ऐसी घटनाएँ घटती रहती हैं जिनकी हमें खबर तक नहीं होती, जैसे भयानक बाढ़ या भूकंप आना, हैजा, कोरोना, चेचक आदि का फैलना या किसी अग्निकांड का होना। ऐसी घटनाएँ मनुष्यों पर विपत्ति का पहाड़ गिरा देती हैं। यहाँ मैं एक भयानक अग्निकांड का वर्णन कर रहा हूँ, जिसने मेरा जीवन ही बदल दिया। यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय घटना है।

जून का महीना था। भीषण गर्मी से बचने के लिए हमारे गाँव के अधिकतर लोग दोपहर में पेड़ों की छाँव में विश्राम कर रहे थे। हमारे गाँव में लगभग सभी घर छप्पर के बने हुए हैं। गाँव के बीच में रामदीन किसान का घर था। दोपहर में अचानक उसके छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लपटों को देखकर चारों ओर हाहाकार मच गया। सभी अपनी-अपनी तरह से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, परन्तु लाख प्रयासों के बाद भी लपटें बढ़ती ही जा रही थीं। रामदीन काका का पूरा परिवार अपने आप को सँभाल ही नहीं पा रहा था। लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, परन्तु तब तक आग ने पूरा घर और उसमें रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया था। उनकी दो साल की बच्ची आग में झुलसकर राख हो चुकी थी। पूरा परिवार करुण विलाप कर रहा था। पूरा गाँव पलक झपकते ही बिल्कुल शांत और शोकाकुल हो गया। सभी गाँव वालों ने मिलकर उस परिवार को सहारा दिया। अब सब कुछ फिर से पनप चुका है, परन्तु उस भयंकर अग्निकांड का दृश्य और परिजनों का अपनी बेटी के लिए क्रंदन आज भी मुझे झकझोर देता है।

Exam Tips:

a) घटना का समय, स्थान, क्रम और उसका आप पर प्रभाव, चारों बातें लिखें।
b) अंतिम अनुच्छेद में बताएँ कि उस घटना से आपने क्या सीखा।

 

Question 4: पाठ के दूसरे अनुच्छेद में लेखक ने श्री श्यामसुंदर दास का एक चित्र अपने शब्दों से खींचा है। आप भी वैसे ही किसी व्यक्ति के बारे में लिखिए।

Answer:

हिन्दी के सुविख्यात लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र जी को पढ़ने पर उनके व्यक्तित्व का मुझ पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि मेरा मन साहित्य की ओर झुक गया। उनकी रचनाएँ पढ़कर लिखने की जो अनुभूति हुई, उसने मेरे जीवन का रूप ही बदल दिया। भारतेंदु हरिश्चंद्र आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं। वे हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। उन्होंने रीतिकाल की विकृत सामंती संस्कृति की पोषक प्रवृत्तियों को छोड़कर स्वस्थ परम्परा की भूमि अपनाई और नवीनता के बीज बोए। हिन्दी साहित्य में आधुनिक काल का प्रारंभ भारतेंदु हरिश्चंद्र से ही माना जाता है। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत के रूप में प्रसिद्ध भारतेंदु जी ने देश की गरीबी, पराधीनता और शासकों के अमानवीय शोषण के चित्रण को ही अपने साहित्य का लक्ष्य बनाया। हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में उन्होंने अपनी प्रतिभा का उपयोग किया। उन्होंने मात्रा और गुणवत्ता की दृष्टि से इतना लिखा और इतनी दिशाओं में काम किया कि उनका समूचा रचनाकर्म पथ-प्रदर्शक बन गया।

Exam Tips:

a) व्यक्ति का परिचय, उसके गुण और उसका आप पर प्रभाव, तीनों बातें शब्द-चित्र में लिखें।
b) शब्द-चित्र में व्यक्ति के स्वभाव और कार्यों का सजीव वर्णन करें, केवल तथ्य न गिनाएँ।

 

भाषा के बारे में

Question 1: पाठ में कई स्थानों पर अलग-अलग तरह के वाक्य प्रयुक्त हुए हैं। कुछ स्थानों पर क्रिया करने वाला यानी कर्ता महत्त्वपूर्ण है तो कहीं पर कर्म को ज्यादा महत्त्व दिया गया है।
जिस वाक्य में वाच्य बिन्दु 'कर्ता' है उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे – "राम रोटी खाता है" तथा जिस वाक्य में वाच्य बिन्दु कर्ता न होकर कर्म हो वह कर्मवाच्य कहलाता है। जैसे – "रोटी राम के द्वारा खाई गई।" आप पाठ में से खोजकर ऐसे वाक्यों को नीचे दी हुई तालिका के रूप में लिखिए।

Answer:

कर्तृवाच्य (कर्ता को महत्त्व)कर्मवाच्य (कर्म को महत्त्व)
माधुरी पत्रिका ने मुझे प्रोत्साहन दिया।माधुरी पत्रिका द्वारा मुझे प्रोत्साहन दिया गया।
सीखने की तड़प से मैंने अपने देश की चार भाषाएँ सीखीं।सीखने की तड़प से मेरे द्वारा अपने देश की चार भाषाएँ सीखी गईं।
अनुवाद करते हुए मैंने हिन्दी शब्दों की खोज की।अनुवाद करते हुए मेरे द्वारा हिन्दी शब्दों की खोज की गई।
मैं लेखक बन गया।(अकर्मक क्रिया होने से इसका कर्मवाच्य नहीं बनता)

Exam Tips:

a) कर्मवाच्य केवल सकर्मक क्रिया से बनता है; "द्वारा" और "गया/गई/गए" इसकी पहचान हैं।
b) कर्तृवाच्य में क्रिया कर्ता के लिंग-वचन के अनुसार और कर्मवाच्य में कर्म के अनुसार बदलती है, यह ध्यान रखें।
c) तालिका में दोनों स्तंभों के शीर्षक सही लिखें; शीर्षक उलटना आम गलती है।

 

Question 2: अपने शिक्षक की सहायता से भाववाच्य की परिभाषा और उदाहरणों का संकलन कीजिए।

Answer:

भाववाच्य की परिभाषा – जिस वाक्य में क्रिया का भाव (अकर्मक क्रिया का भाव) मुख्य हो, न कि कर्ता या कर्म, उसे भाववाच्य कहते हैं। भाववाच्य में क्रिया सदा अन्य पुरुष, पुल्लिंग, एकवचन में रहती है।

उदाहरण –
(1) हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।
(2) उससे आगे क्यों नहीं पढ़ा जाता?
(3) मुझसे शोर में नहीं सोया जाता।

Exam Tips:

a) भाववाच्य प्रायः अकर्मक क्रिया से बनता है और अधिकतर निषेध (नहीं) के साथ प्रयोग होता है।
b) कर्ता के साथ "से" परसर्ग लगना इसकी पहचान है।

 

योग्यता विस्तार

Question 1: साइमन कमीशन के बारे में पता कीजिए। वह क्या था, और लोग उसका विरोध क्यों कर रहे थे? लिखिए।

Answer:

साइमन कमीशन – भारत में संवैधानिक सुधारों की समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने सात सदस्यों वाला एक आयोग बनाया, जिसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन थे। इसी कारण इसे साइमन कमीशन कहा गया। सन् 1927 में वायसराय लॉर्ड इरविन ने महात्मा गांधी को दिल्ली बुलाकर सूचना दी कि भारत में वैधानिक सुधार लाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने हेतु यह कमीशन बनाया गया है।

विरोध के कारण – इस कमीशन के सभी सदस्य अंग्रेज (गोरे) थे, एक भी भारतीय सदस्य नहीं था। गांधी जी और अन्य नेताओं ने इसे भारतीयों का अपमान माना। लोगों का यह भी मानना था कि ऐसे कमीशन स्वतंत्रता की माँग को टालने के लिए बनाए जा रहे हैं।

चारों ओर से विरोध होते देखकर भी सरकार अड़ी रही और 3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन बंबई के बंदरगाह पर उतरा। उस दिन देश भर में हड़ताल हुई और हर जगह "साइमन गो बैक" के नारे गूँजने लगे तथा इसके पोस्टर-बैनर लगाए गए। जब कमीशन लाहौर पहुँचा तो वहाँ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय ने किया।

Exam Tips:

a) तीन बिन्दु अवश्य लिखें: कमीशन क्या था, अध्यक्ष कौन था, और विरोध का मुख्य कारण (कोई भारतीय सदस्य नहीं)।
b) "साइमन गो बैक" नारा और 1928 का वर्ष याद रखें।
c) लाहौर में लाला लाजपत राय के नेतृत्व का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।

 

Question 2: अपने स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक से मिल कर राष्ट्रीय आंदोलन के बारे में बात कीजिए और इसमें भाग लेने वाले नेताओं के बारे में लिखिए।

Answer:

राष्ट्रीय आंदोलन के नाम और उनमें भाग लेने वाले नेता –

(1) 1857 का विद्रोह – बहादुर शाह ज़फ़र, रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहब, बेगम हज़रत महल, कुँवर सिंह, मौलवी अहमदुल्ला।
(2) असहयोग आंदोलन – पंडित रविशंकर शुक्ल, पंडित सुन्दरलाल शर्मा, सी. एम. ठक्कर, नारायण राव मेघावाले, महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस आदि।
(3) सविनय अवज्ञा आंदोलन – महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, खान अब्दुल गफ्फार खाँ, सरोजिनी नायडू, पं. मदन मोहन मालवीय आदि।
(4) दांडी मार्च – महात्मा गांधी के साथ यात्रा करने वाले सत्याग्रही, जैसे प्यारेलाल नैय्यर, छगनलाल नत्थूभाई जोशी, गणपतराव गोडसे, महावीर गिरी, अब्बास वरतेजी आदि।
(5) अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन – महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, जयप्रकाश नारायण आदि।

Exam Tips:

a) आंदोलनों को समय-क्रम (1857 से 1942 तक) में लिखें।
b) छत्तीसगढ़ के नेताओं (पं. सुन्दरलाल शर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल) का उल्लेख करने से उत्तर विशेष बनता है।
c) प्रत्येक आंदोलन का वर्ष भी याद रखें: असहयोग 1920, दांडी मार्च 1930, भारत छोड़ो 1942।

 

Question 3: पाठ में कई बड़े लेखकों के नाम आए हैं। उनकी एक सूची बनाइए और पुस्तकालय से उनकी रचनाओं के नाम खोज कर लिखिए।

Answer:

लेखक का नामप्रमुख रचनाएँ
बाबू श्यामसुंदर दाससाहित्यालोचन, भाषा-विज्ञान, हिंदी भाषा और साहित्य, मेरी आत्मकहानी; सम्पादित ग्रंथ – पृथ्वीराज रासो, रामचरितमानस, नासिकेतोपाख्यान
पं. जवाहरलाल नेहरूडिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, मेरी कहानी
पं. गोविन्द वल्लभ पंतवरमाला, राजमुकुट, अंगूर की बेटी
शरतचन्द्र चट्टोपाध्यायदेवदास, परिणीता, श्रीकांत, बड़ी दीदी, देहाती समाज, ब्राह्मण की बेटी, मंदिर
पं. बृजनारायण चकबस्तरामायण का एक सीन, ख़ाक-ए-हिन्द, सुबह-ए-वतन
पं. श्याम बिहारी मिश्रमिश्रबंधु विनोद, हिन्दी नवरत्न (दोनों अपने भाइयों के साथ "मिश्रबंधु" नाम से)

Exam Tips:

a) लेखक और रचना की जोड़ी तालिका में लिखें, इससे उत्तर साफ दिखता है।
b) हर लेखक की कम-से-कम दो प्रसिद्ध रचनाएँ याद रखें।
c) "श्याम बिहारी मिश्र" और "श्यामसुंदर दास" दो अलग व्यक्ति हैं; इन्हें आपस में न मिलाएँ।

 

Free study material for Hindi

CGBSE Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 07.2 How I Became a Writer

Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi Chapter 07.2 How I Became a Writer. Fully updated to match current CGBSE Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 07.2 How I Became a Writer

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 07.2 How I Became a Writer concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना for the 2026-27 session?

The complete and updated CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest CGBSE Board curriculum.

Are the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 CGBSE Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using CGBSE Board language because CGBSE Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 7.2 मैं लेखक कैसे बना in printable PDF format for offline study on any device.