CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया

Official CGBSE Board Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 05.2 Mariya

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05.2 Mariya using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 CGBSE Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 05.2 Mariya

Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

अभ्यास-प्रश्न – पाठ से

Question 1: रामचरण के लकवे का इलाज अस्पताल की जगह वैद्य के द्वारा क्यों कराना पड़ा?

Answer:

रामचरण अपनी और अपने बेटे सिकुमार की आर्थिक स्थिति को अच्छी तरह जानता था। इसीलिए उसने अस्पताल में इलाज कराने से मना कर दिया और वैद्य से इलाज कराना पड़ा।

Exam Tips:

a) उत्तर में 'गरीबी' और 'खर्च न उठा पाना' कारण स्पष्ट लिखिए।

 

Question 2: सिकुमार ने बैठक में क्या विनती की?

Answer:

सिकुमार के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसलिए उसने पंचों से विनती की कि वह मृत्यु भोज में पूरे गाँव को भोजन नहीं करा पाएगा। उसने कहा कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग ऐसी प्रथा का आयोजन नहीं कर सकते, इसलिए इस तरह की प्रथाओं को बंद कर देना चाहिए।

Exam Tips:

a) विनती के दोनों भाग लिखिए: भोज कराने में असमर्थता और प्रथा बंद करने का आग्रह।
b) कहानी के संदर्भ में पंचों की बैठक का उल्लेख कीजिए।

 

Question 3: 'दुब्बर बर दू असाढ़ होगे' का क्या मतलब है?

Answer:

इस कहावत का अर्थ है कि जो व्यक्ति पहले से ही विपत्ति में है, उस पर और भी विपत्ति आ जाती है।

Exam Tips:

a) कहावत का अर्थ लिखकर कहानी की किसी घटना से उसे जोड़ना अच्छा रहता है।

 

Question 4: सिकुमार किसान से मजदूर कैसे बन गया?

Answer:

पिता रामचरण की मृत्यु के बाद पंचों के कहने पर सिकुमार को मजबूरी में मृत्यु भोज का आयोजन करना पड़ा। इसके लिए उसकी जमीन-जायदाद सब बिक गई और वह कंगाल हो गया। अपना जीवन चलाने के लिए उसे मजदूर बनना पड़ा।

Exam Tips:

a) घटनाक्रम क्रम से लिखिए: मृत्यु, भोज, जमीन बिकना, मजदूरी।
b) 'मरिया' प्रथा को इसका मुख्य कारण बताइए।

 

Question 5: सिकुमार की माँ क्या कहते-कहते रो पड़ी?

Answer:

सिकुमार की माँ यह देखकर बहुत दुखी हुई कि एक गरीब व्यक्ति को गाँव और पंचों द्वारा मृत्यु भोज के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरपंच और गाँव वाले शराब पीकर जो बातें कह रहे थे, उन्हें सुनकर वह व्यथित हो गई और रोते हुए कहने लगी, "दूध दही पीबोन भइया, नई पीयन दारु ल।"

Exam Tips:

a) माँ का कथन ज्यों का त्यों उद्धरण चिह्नों में लिखिए।
b) रोने का कारण (गरीब पर दबाव और शराब पीकर कही गई बातें) जोड़िए।

 

Question 6: "गरीब बर सबके चलथे, घर वाला और बाहिरी सब गरीबहा ल ठठाथें।" सिकुमार ने ऐसा क्यों कहा?

Answer:

सिकुमार ने अपनी हालत के कारण यह बात कही। पिता की मृत्यु के बाद सरपंचों ने उसका खेत बिकवाकर मृत्यु भोज करवा दिया। खेती न रहने से वह मजदूर बन गया। बाद में उसने पुलिस की नौकरी की, पर वहाँ कब्जा हटाने के कारण उसे मार पड़ी और रामनगिना (पुलिस अधिकारी) ने भी उसे भगा दिया। इन सब अनुभवों से उसने कहा कि गरीब पर सबका जोर चलता है और अपने-पराए सब गरीब को ही सताते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में खेत बिकने से लेकर पुलिस की नौकरी तक की घटनाएँ संक्षेप में लिखिए।
b) कथन का अर्थ (गरीब सबके शोषण का शिकार है) अंत में स्पष्ट कीजिए।

 

Question 7: 'मरिया' प्रथा ने सिकुमार की जिंदगी को किस तरह बदल दिया?

Answer:

इस मार्मिक कहानी के माध्यम से लेखक ने समाज में फैली कुरीतियों की ओर ध्यान खींचा है और बताया है कि कैसे ऐसी कुरीतियों के जाल में फँसकर गरीब और निर्बल लोगों का शोषण होता है। इसी प्रथा के कारण सिकुमार एक किसान से भूमिहीन मजदूर बन गया। यदि दहेज, मृत्यु-भोज जैसी कुरीतियाँ समाज से समाप्त नहीं हुईं, तो गरीबों का इसी तरह शोषण होता रहेगा और उनकी स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जाएगी।

Exam Tips:

a) पहले प्रथा का प्रभाव (किसान से मजदूर) लिखिए, फिर लेखक का संदेश।
b) अंत में कुरीतियों को समाप्त करने की बात जोड़ने से उत्तर पूर्ण लगता है।

 

पाठ से आगे

Question 1: कहानी में मरिया प्रथा के बारे में बताया गया है। इस प्रथा के अंतर्गत मृतक के परिवारजन को समाज वालों को भोजन कराने की बाध्यता है। अपने आस-पास में व्याप्त ऐसी ही किसी एक समस्या पर साथियों से चर्चा कर प्राप्त विचारों को लिखिए।

Answer:

आज हमारे समाज में अनेक कुप्रथाएँ फैली हुई हैं, जिनमें दहेज प्रथा प्रमुख है। यह प्रथा जंगल की आग की तरह समाज में फैल रही है। दहेज के कारण कितने ही घर उजड़ गए और कितनी ही लड़कियाँ दहेज की वेदी पर बलि चढ़ गईं। दहेज के कारण ही भ्रूण हत्या का चलन भी बढ़ा है, और कई बार लड़कियों को जन्म से पहले ही कोख में मार दिया जाता है।

दहेज का पैसा जुटाने के चक्कर में लड़कियों के माँ-बाप के घर-बार तक बिक जाते हैं। उचित दहेज न मिलने के कारण कितनी ही लड़कियों की जान ले ली जाती है। इससे समाज में लिंगानुपात बिगड़ता जा रहा है, और यदि यही स्थिति रही तो लड़कियों की कमी से भयंकर समस्या पैदा हो जाएगी। दहेज प्रथा से समाज का गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है और इससे अनेक समस्याएँ जन्म लेती हैं।

Exam Tips:

a) कोई एक समस्या चुनकर उसके कारण, प्रभाव और समाधान क्रम से लिखिए।
b) समस्या का प्रभाव गरीब वर्ग पर कैसे पड़ता है, यह अवश्य बताइए।

 

Question 2: वैद्य ने रामचरण के लकवे के उपचार के लिए काले कबूतर के खून से मालिश करने का उपाय बताया। आपके आस-पास भी कई बीमारियों के ऐसे ही अंधविश्वास भरे इलाज किए जाते होंगे। इस प्रकार के इलाजों की सूची बनाइए तथा इनसे होने वाले नुकसान पर शिक्षक तथा साथियों से चर्चा कीजिए।

Answer:

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जानकारी की कमी के कारण बीमारियों के इलाज के लिए कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। ऐसी प्रमुख बीमारियाँ, जिनका इलाज अक्सर अंधविश्वास से कराया जाता है, ये हैं:

1. हैजा
2. चेचक
3. लकवा
4. मिर्गी
5. संक्रमण से फैलने वाली बीमारियाँ

इन बीमारियों का इलाज ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर झोलाछाप डॉक्टरों, बैगा आदि से कराते हैं। उन्हें इन बीमारियों की गंभीरता और खतरे का ज्ञान नहीं होता, जिससे जान और माल दोनों का नुकसान होता है।

Exam Tips:

a) बीमारियों की सूची के बाद उनसे होने वाले नुकसान भी अलग से लिखिए।
b) अंत में सही इलाज के लिए अस्पताल जाने और जागरूकता की बात जोड़िए।

 

Question 3: कहानी में सिकुमार को भूखन ने पुलिस की नौकरी करने की सलाह दी ताकि वो ठाठ से रह सके। अपने साथियों से चर्चा कीजिए कि वो क्या बनना चाहते हैं और क्यों?

Answer:

इस प्रश्न का उत्तर हर विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार देगा। जैसे, कोई विद्यार्थी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करना चाहता है, कोई शिक्षक बनकर पढ़ाना चाहता है और कोई किसान या इंजीनियर बनना चाहता है। अपने उत्तर में यह भी लिखना चाहिए कि आप वह पेशा क्यों चुनना चाहते हैं।

Exam Tips:

a) अपना लक्ष्य और उसे चुनने का कारण, दोनों स्पष्ट लिखिए।
b) कारण में समाज सेवा या अपनी रुचि जैसे ठोस आधार दीजिए।

 

Question 4: कहानी में सिकुमार गाँव छोड़कर पुलिस बनने भिलाई जाता है। आपके गाँव तथा समाज के लोग भी विभिन्न कारणों से शहर जाते होंगे। अपने साथियों से चर्चा कीजिए और उन कारणों को लिखिए।

Answer:

आज के समय में गाँव में बेरोजगारी और भुखमरी के कारण लोग गाँव छोड़कर शहर जा रहे हैं। गाँव में सुविधाओं की कमी के कारण हमारे अन्नदाता किसान भी शहर जाकर मजदूरी करने को विवश हैं। किसानों और युवाओं का शहर में शोषण होता है, जिससे समाज के हर वर्ग में दरार पैदा होती है। कुछ लोग शहर में पढ़ाई और इलाज के कारणों से भी जाते हैं, लेकिन ज्यादातर पलायन रोजी-रोटी के चक्कर में हो रहा है, जो हमारे लिए शुभ संकेत नहीं है।

Exam Tips:

a) कारणों को बिंदुवार लिखिए: रोजगार, पढ़ाई, इलाज और सुविधाएँ।
b) पलायन के नुकसान का भी एक वाक्य में उल्लेख कीजिए।

 

भाषा के बारे में

Question 1: "मरिया कहानी में कई लोकोक्तियों का प्रयोग हुआ है, जैसे 'दुब्बर बर दो असाढ़ होगे' अर्थात विपदाग्रस्त व्यक्ति पर और विपदा आना, तथा 'चढ़ौ तिवारी चढ़ौ पाण्डेय, घोड़वा गईस पराय' अर्थात प्राप्त अवसरों को गँवाने वालों को पछताना पड़ता है। लोकोक्तियाँ लोक अनुभव से बनती हैं। किसी समाज ने अपने लंबे अनुभव से जो सीखा होता है, उसे एक वाक्य में बाँध दिया जाता है। लोकोक्तियों को कहावत या जनश्रुति भी कहते हैं। लोकोक्ति संपूर्ण वाक्य होती है तथा इसका प्रयोग स्वतंत्र रूप से अथवा किसी अन्य वाक्य के साथ भी किया जा सकता है। लोकोक्ति को छत्तीसगढ़ी में हाना कहते हैं।"

Question 1 (क): मरिया कहानी में आई लोकोक्तियों को खोजिए और उनके अर्थ लिखिए।

Answer:

छत्तीसगढ़ी लोकोक्तियाँ और उनके अर्थ:
1. भूख ना चिन्हे जात कुजाल, नींद न चिन्हे अवघट घाट: भूख लगने पर जाति नहीं देखी जाती और नींद आने पर जगह नहीं देखी जाती।
2. आती के धोती, जाती के लिंगोटी: फायदा उठाना।
3. करे करम के नागर ल भूतहा जोतय: अपने कर्म का फल भोगना।
4. तनबर नइये लता, जाय बर कलकत्ता: बढ़-चढ़कर बातें करना।
5. बुडा के काहत हे, नहकौनी दे: दोहरी हानि।
6. आगम भइँसा पानी पीये, पीछे के पावय चिखला: बाद में आने वाले की अपेक्षा पहले आने वाले को ज्यादा लाभ।

Exam Tips:

a) लोकोक्ति को ज्यों का त्यों लिखिए और उसके सामने सरल अर्थ दीजिए।
b) लोकोक्ति का प्रयोग अपने वाक्य में करके भी देखिए, इससे अर्थ पक्का याद रहता है।

 

Question 1 (ख): अपने आसपास, समाज में प्रचलित लोकोक्तियों का संकलन कीजिए तथा उनके अर्थ साथियों और शिक्षकों के सहयोग से लिखिए।

Answer:

किसी भी प्रदेश की लोकोक्तियाँ उस प्रदेश के लोकजीवन को समझने में सहायता करती हैं। वहाँ के लोग क्या सोचते हैं, किस चीज को महत्व देते हैं और किसे नकारते हैं, यह सब वहाँ के 'हाना' प्रकट करते हैं।

उदाहरण:

(1) खेती रहिके परदेस मा खाय, तेखर जनम अकारथ जाय।
अर्थ: जो व्यक्ति खेती होते हुए भी पैसों के लिए परदेस जाता है, उसका जन्म ही बेकार या निरर्थक है।

(2) खेती धान के नास, जब खेले गोसइयां तास।
अर्थ: जब किसान तास खेलता रहता है तो उसकी खेती अपने आप नष्ट हो जाती है। तास ऐसा खेल है जो लोगों को आलसी बना देता है, जबकि खेती करने वालों को बहुत कर्मठ होना जरूरी है।

(3) बरसा पानी बहे बन पावे, तब खेती के मजा देखावे।
अर्थ: इस हाना से पता चलता है कि हमारे पूर्वज कितने ज्ञानी थे। आजकल छत्तीसगढ़ के किसानों में वाटर हार्वेस्टिंग की चर्चा हो रही है, जबकि यह हाना न जाने कितने पहले से प्रचलित है।

(4) तीन पईत खेती, दू पईत गाय।
अर्थ: खेत की तीन बार और गाय की दो बार देखभाल होनी चाहिए। खेत और गाय हमारा सहारा हैं, इसलिए हमें उनकी सेवा करनी चाहिए।

(5) अपन हाथ मां नागर धरे, वो हर जग मां खेती करे।
अर्थ: जो व्यक्ति खुद हल चलाता है, वही अच्छी खेती कर सकता है।

(6) कलयुग के लइका करै कछैरी, बुढ़वा जोतै नागर।
अर्थ: इस हाना में व्यंग्य और दुख दोनों छिपे हैं। कलियुग में लड़का दफ्तर में काम करने जाता है और उसका बूढ़ा बाप खेत में हल चलाता है।

(7) जैसन बोही, तैसन लूही।
अर्थ: जैसा बोओगे, वैसा काटोगे, अर्थात कर्म के अनुसार फल मिलता है।

Exam Tips:

a) हाना के साथ उसका अर्थ और संदेश दोनों लिखिए।
b) अपने क्षेत्र के बुजुर्गों से सुनी हुई कहावतें भी जोड़ सकते हैं।

 

Question 2: इन वाक्यों को ध्यान से देखिए: (क) रामचरण के बाई मुच ले हाँस दिस। (ख) डोकरा उठिस खटिया ले अउ, दम्म ले गिर गे। इन वाक्यों में 'मुच ले' तथा 'दम्म ले' जैसे शब्दों का प्रयोग क्रिया की ध्वन्यात्मकता को प्रकट करने के लिए किया गया है। इन शब्दों के प्रयोग से भाषा के सौंदर्य में वृद्धि होती है। हम भी ऐसे ही बहुत सारे शब्दों का प्रयोग अपनी बोल-चाल की भाषा में करते हैं। अपने साथियों से चर्चा करें और ऐसे अन्य शब्दों की सूची बनाकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

Answer:

ध्वन्यात्मक शब्द: (1) छपाक से (2) धम्म से (3) फुर्र से (4) टन्न से (5) मन्द-मन्द

वाक्य प्रयोग:
छपाक से: बच्चे तालाब में छपाक से कूद गए।
धम्म से: विद्यालय जाते समय रीता धम्म से गिर गई।
फुर्र से: जरा सी आहट होते ही सभी चिड़िया फुर्र से उड़ गईं।
टन्न से: घंटे की टन्न-टन्न की आवाज से पूरा गाँव सचेत हो गया।
मन्द-मन्द: हवा मन्द-मन्द चल रही थी।

Exam Tips:

a) ऐसे शब्द क्रिया की आवाज या गति को दर्शाते हैं, वाक्य बनाते समय यही भाव रखिए।
b) वाक्य छोटे और स्पष्ट बनाइए।

 

योग्यता विस्तार

Question 1: सिकुमार को समाज के लोगों द्वारा दबाव डालकर मरिया खिलाने के लिए मजबूर किया गया। इसी कारण उसे अपने खेत बेचने पड़े और वह किसान से मजदूर बन गया। किसानों को और कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इन समस्याओं का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, अपने आसपास के लोगों से चर्चा कीजिए और उनका लेखन भी कीजिए।

Answer:

भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है, लेकिन देश के बहुत से किसान बेहाल हैं। इसी कारण पिछले कुछ समय में देश में कई बार किसान आंदोलनों ने जोर पकड़ा है। किसानों की मूलभूत समस्याएँ और उनके जीवन पर प्रभाव इस प्रकार हैं:

(1) भूमि पर अधिकार: कृषि भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद सबसे बड़ा है। असमान भूमि वितरण के खिलाफ किसान कई बार आवाज उठाते हैं। जमीनों का बड़ा हिस्सा बड़े किसानों, महाजनों और साहूकारों के पास है, जिस पर छोटे किसान काम करते हैं। फसल अच्छी न होने पर छोटे किसान कर्ज में डूब जाते हैं।

(2) फसल पर सही मूल्य: किसानों को फसल का सही मूल्य नहीं मिलता। उन्हें माल बेचने के लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी करनी पड़ती है। ऐसे में कम पढ़े-लिखे किसान कई बार औने-पौने दामों पर माल बेचने को मजबूर हो जाते हैं।

(3) अच्छे बीज: अच्छी फसल के लिए अच्छे बीज जरूरी हैं, लेकिन सही वितरण तंत्र न होने से छोटे किसानों तक ये बीज नहीं पहुँच पाते। इससे उन्हें लाभ नहीं मिलता और फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

(4) सिंचाई व्यवस्था: मानसून की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, फिर भी देश के बहुत से हिस्सों में सिंचाई की उन्नत तकनीकों का प्रसार नहीं हो पाया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सिंचाई के अच्छे इंतजाम हैं, लेकिन देश का बड़ा हिस्सा आज भी कृषि के लिए मानसून पर निर्भर है। भूमिगत जल के गिरते स्तर ने भी समस्या बढ़ाई है।

(5) मिट्टी का क्षरण: मानवीय कारणों के साथ कुछ प्राकृतिक कारण भी किसानों की परेशानी बढ़ाते हैं। उपजाऊ जमीन के बड़े इलाकों में हवा और पानी के कारण मिट्टी अपनी मूल क्षमता खो देती है, जिसका असर फसल पर पड़ता है।

(6) मशीनीकरण का अभाव: कृषि क्षेत्र में मशीनों का प्रयोग होने लगा है, लेकिन अब भी कई इलाकों में बड़ा काम किसान स्वयं करते हैं। वे पारंपरिक तरीकों का ही इस्तेमाल करते हैं, जिसका असर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और लागत पर साफ दिखता है।

(7) भंडारण सुविधाओं का अभाव: ग्रामीण इलाकों में अच्छे भंडारण की सुविधाओं की कमी है। इसलिए किसानों पर जल्दी से जल्दी फसल बेचने का दबाव रहता है और वे कई बार अनुचित दामों पर बेच देते हैं।

(8) परिवहन की बाधा: अच्छी परिवहन व्यवस्था की कमी भी कृषि की तरक्की में बड़ी बाधा है। देश के कई गाँव बाजारों और शहरों से नहीं जुड़े हैं, इसलिए किसान स्थानीय बाजारों में ही कम मूल्य पर सामान बेच देते हैं। इस समस्या से उबरने के लिए बड़ी धनराशि के साथ मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता भी चाहिए।

(9) पूँजी की कमी: सभी क्षेत्रों की तरह कृषि को भी पनपने के लिए पूँजी चाहिए। तकनीकी विस्तार ने इस जरूरत को और बढ़ा दिया है, लेकिन इस क्षेत्र में पूँजी की कमी बनी हुई है। छोटे किसान महाजनों और व्यापारियों से ऊँची दरों पर कर्ज लेते हैं। पिछले कुछ सालों में किसानों ने बैंकों से भी कर्ज लेना शुरू किया है, लेकिन हालात बहुत नहीं बदले हैं।

कुछ भारतीय किसान गरीब हैं और उनकी गरीबी जगजाहिर है। किसान को दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता और वह अपने बच्चों को शिक्षा भी नहीं दिला पाता। किसान हमारे अन्नदाता हैं। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में यदि किसानों की ऐसी अवस्था हो, तो हमारी प्रगति और विकास की सारी बातें और उपलब्धियाँ अर्थहीन हैं। देश के अर्थशास्त्रियों और सरकार को सबसे पहले इसी पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

Exam Tips:

a) समस्याओं को बिंदुवार लिखिए और हर बिंदु के साथ उसका प्रभाव बताइए।
b) परीक्षा में 4-5 मुख्य समस्याएँ (कर्ज, सिंचाई, सही मूल्य, भंडारण, पूँजी) विस्तार से लिखना पर्याप्त है।
c) अंत में किसानों की स्थिति सुधारने के सुझाव जरूर जोड़िए।

 

Free study material for Hindi

Free CGBSE Board Textbook Explanations: Class 10 Hindi Chapter 05.2 Mariya

Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi Chapter 05.2 Mariya. Fully updated to match current CGBSE Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 05.2 Mariya

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05.2 Mariya concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05.2 Mariya with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया for the 2026-27 session?

The complete and updated CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest CGBSE Board curriculum.

Are the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 CGBSE Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using CGBSE Board language because CGBSE Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 5.2 मरिया in printable PDF format for offline study on any device.