CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली

Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali)

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali) using the official curriculum guides for Class 10 Hindi. Designed to align with the 2026-27 CGBSE Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 10 Hindi Solutions: Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali)

View or download the dedicated Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

पाठ से –

Question 1: माटीवाली के बिना टिहरी शहर के कई घरों में चूल्हों तक का जलना क्यों मुश्किल हो जाता था?

Answer:

माटीवाली के बिना टिहरी शहर के कई घरों में चूल्हों तक का जलना मुश्किल था। माटीवाली जब माटाखान से मिट्टी लेकर आती थी, तभी घरों में चूल्हों को लीपने का काम हो पाता था। लिपे हुए चूल्हे पर ही आग ठीक से जल पाती है, अन्यथा चूल्हे का जलना संभव नहीं होता। यह काम कोई दूसरा व्यक्ति नहीं करता था, इसलिए माटीवाली के बिना टिहरी शहर में चूल्हा जलाना कठिन हो जाता था।

Exam Tips:

a) उत्तर में लिखिए कि माटीवाली मिट्टी लाती थी और उसी से चूल्हे लीपे जाते थे।
b) कारण और परिणाम को अलग-अलग वाक्यों में लिखने से उत्तर स्पष्ट बनता है।

 

Question 2: माटीवाली का कंटर किस प्रकार का था?

Answer:

माटीवाली ने अपना कंटर इस्तेमाल करने से पहले उसके ऊपरी ढक्कन को काटकर फेंक दिया था। ढक्कन न रहने पर कंटर में मिट्टी भरना और फिर उसे खाली करना आसान रहता था। उसमें हमेशा लाल, चिकनी मिट्टी भरी रहती थी।

Exam Tips:

a) कंटर की दो बातें अवश्य लिखिए: ऊपर का ढक्कन कटा हुआ था और उसमें लाल चिकनी मिट्टी भरी रहती थी।

 

Question 3: माटीवाली का एक रोटी छिपा देना उसकी किस मनःस्थिति की ओर संकेत करता है?

Answer:

माटीवाली का एक रोटी छिपा देना उसकी मन की वेदना की ओर संकेत करता है। उसका पति बूढ़ा था और कोई काम नहीं कर सकता था। इसीलिए वह अपने पति के लिए एक रोटी बचाकर रखने को तैयार हो जाती है। यह कार्य उसकी गरीबी, मजबूरी और विवशता को प्रकट करता है तथा उसके पति-प्रेम की भावना को भी दर्शाता है।

Exam Tips:

a) गरीबी, विवशता और पति के प्रति प्रेम, ये तीनों बिंदु उत्तर में अवश्य शामिल कीजिए।
b) मनःस्थिति वाले प्रश्न में पात्र की भावना को अपने शब्दों में समझाइए।

 

Question 4: घर की मालकिन ने पीतल के गिलासों को अभी तक सँभालकर क्यों रखा था?

Answer:

घर की मालकिन ने पीतल के गिलासों को इसलिए सँभालकर रखा था क्योंकि ये उसके पुरखों की गाढ़ी कमाई से खरीदे गए बर्तन थे और वह उन्हें मिट्टी के मोल नहीं बेचना चाहती थी। वह उन्हें अपने पूर्वजों की यादों के रूप में अपने पास रखना चाहती थी, क्योंकि उसे पूर्वजों की विरासत से विशेष लगाव था।

Exam Tips:

a) "पुरखों की निशानी" और "भावनात्मक लगाव" जैसे शब्द उत्तर में अवश्य लिखिए।

 

Question 5: माटीवाली और मालकिन के संवाद में व्यापारियों की कौन सी प्रवृत्ति का उल्लेख किया गया था?

Answer:

माटीवाली और मालकिन के संवाद में व्यापारियों की निम्न प्रवृत्ति का उल्लेख किया गया है। इस कथानक के माध्यम से लेखक ने व्यापारियों की व्यापारिक मानसिकता पर गहरा प्रहार किया है। व्यापारी पुरानी चीजों को कम दाम में खरीदकर उन्हें औने-पौने दामों में बेचते हैं और अधिक लाभ कमाते हैं।

इस संवाद में माटीवाली और मालकिन के बीच गहरा तालमेल भी दिखाई देता है। बर्तन जैसी पुरानी वस्तुएँ, जिन्हें हम अनुपयोगी समझने लगते हैं, हमारे जीवन और पूर्वजों से जुड़ाव का प्रतीक होती हैं। यह बात भी इसी संवाद के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।

Exam Tips:

a) मुख्य बिंदु लिखिए: पुरानी चीजें सस्ते में खरीदकर महँगे में बेचना।
b) अंत में एक पंक्ति में लिखिए कि पुरानी वस्तुओं से भावनात्मक जुड़ाव भी होता है।

 

Question 6: कहानी के अंत में लोग अपने घरों को छोड़कर क्यों जाने लगे थे?

Answer:

कहानी के अंत में लोग अपने घरों को छोड़कर इसलिए जाने लगे थे क्योंकि टिहरी बाँध की दो सुरंगें बंद हो जाने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा होने लगी थी। पूरा शहर डूबने की चपेट में आ गया था। सभी लोग अपने घरों को छोड़कर अपने प्रियजनों के साथ शहर से दूर जाने लगे थे।

Exam Tips:

a) कारण स्पष्ट लिखिए: बाँध की सुरंगें बंद होने से शहर में पानी भरना।

 

पाठ से आगे –

Question 1 (क): बाँध, सड़क व अन्य सरकारी निर्माण कार्य होने पर स्थानीय लोगों को किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है? चर्चा करके लिखिए।

Answer:

बाँध, सड़क या अन्य सरकारी निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय लोगों की खेती की जमीन और रहने का स्थान छिन जाता है, जिससे उनका रोजगार भी समाप्त हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर गरीब, लाचार और निसहाय लोगों पर पड़ता है। इस ज्वलंत समस्या के कारण विस्थापितों का जीवन चिंता, मर्म और लाचारी में बीतता है।

किसी भी नए स्थान पर कोई नया कार्य शुरू करने के लिए बहुत से प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता पड़ती है, जो विस्थापितों के पास नहीं होते। प्रस्तुत कहानी में माटीवाली ऐसे ही एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसी स्थिति में विस्थापित व्यक्ति के सामने रोजी-रोटी की समस्या काल के समान खड़ी हो जाती है। इन सभी प्रश्नों का समाधान खोजना विस्थापितों के लिए आवश्यक हो जाता है।

Exam Tips:

a) समस्याओं को बिंदुओं में लिखिए: जमीन व घर छिनना, रोजगार खत्म होना, कागजी प्रमाणों का अभाव।
b) माटीवाली का उदाहरण देने से उत्तर कहानी से जुड़ा रहता है।

 

Question 1 (ख): इस प्रकार के विकास कार्यों के क्या-क्या फायदे होते हैं? अपने विचार लिखिए।

Answer:

विकास कार्यों से लोगों को स्थानीय रोजगार प्राप्त होता है। बाँध जैसे कार्यों से पानी और सिंचाई की समस्या दूर होती है तथा बाढ़ पर अंकुश लगाया जा सकता है। यदि सरकारी निर्माण कार्य अपने ही क्षेत्र में चल रहे हों तो वहाँ के लोगों को रोजगार मिलता है और पूरे गाँव का स्वरूप भी बदल जाता है। इस प्रकार बाँध के निर्माण से गाँव का विकास होता है। साथ ही विस्थापन की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा लोगों को नई जगह पर भूमि या मुआवजा दिया जाता है।

Exam Tips:

a) फायदे बिंदुवार लिखिए: रोजगार, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, क्षेत्र का विकास।
b) अंत में संतुलित राय दीजिए कि विकास के साथ विस्थापितों के पुनर्वास पर भी ध्यान देना चाहिए।

 

Question 2: पहले के जमाने में मिट्टी का उपयोग किन-किन कामों में होता था तथा वर्तमान समय में इसका उपयोग आप कहाँ-कहाँ देखते हैं? अंतर बताते हुए लिखिए।

Answer:

पहले के जमाने में मिट्टी ही जीवनदायिनी थी। मिट्टी से घर बनाया जाता था और दीवारों तथा आँगन की लिपाई-पुताई मिट्टी से की जाती थी। मिट्टी से तरह-तरह के बर्तन बनाए जाते थे और प्राचीन समय में अनाज के भंडारण के लिए पात्र भी मिट्टी के बने होते थे।

वर्तमान समय में खेती करने, गमले और घड़े बनाने, मूर्तियाँ बनाने तथा इमारतों के निर्माण कार्य आदि में मिट्टी का प्रयोग अब भी काफी मात्रा में हो रहा है। परंतु घरों के भीतर जो मिट्टी का प्रयोग होता था, वह लगभग समाप्त हो गया है।

मिट्टी से मनुष्य का यह दुराव उसकी जीवन-शैली में भी दिखाई देता है। मिट्टी के मूल्य को भुला देना कई सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रहा है। प्राचीन मूल्यों का ह्रास भी इसका एक कारण हो सकता है।

Exam Tips:

a) "पहले" और "अब" के उपयोग अलग-अलग अनुच्छेदों में लिखिए ताकि अंतर साफ दिखे।
b) अंत में एक पंक्ति में निष्कर्ष लिखिए।

 

Question 3: बाँध बन जाने के बाद माटीवाली का शेष जीवन कैसे बीता होगा? कल्पना करके लिखिए।

Answer:

प्रस्तुत कहानी विस्थापित समाज की समस्या को दर्शाती है और उससे उत्पन्न मर्मस्पर्शी पीड़ा को व्यक्त करती है। बाँध बन जाने के बाद माटीवाली का शेष जीवन चुनौतियों से घिरा और अत्यंत संघर्षमय रहा होगा। बाँध बनने के कारण मिट्टी मिलना बंद हो गया, जिसने उसके जीवन को तार-तार कर दिया। वह अन्य रोजगार के साधन ढूँढ़ते हुए अपना जीवन बिताने लगी होगी।

पुनर्वास के लिए सरकारी प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता थी, किंतु माटीवाली अनपढ़ और लाचार थी तथा इन सरकारी कार्यों से अनभिज्ञ भी थी। माटाखान की जिस मिट्टी पर वह अपना अधिकार समझती थी, उसका भी कागजी प्रमाण उसके पास नहीं था। ऐसे में पुनर्वास की समस्या काल के समान उसके सामने खड़ी थी। शहर के लोगों के शहर छोड़ जाने से उसकी आजीविका का एकमात्र साधन भी छिन गया था। इस प्रकार उसका जीवन संघर्षों और अभावों का टीला बनता जा रहा था।

Exam Tips:

a) कल्पना वाले प्रश्न में कहानी के तथ्यों (अनपढ़, गरीब, मिट्टी का बंद होना) के आधार पर ही कल्पना कीजिए।
b) रोजगार, पुनर्वास और आजीविका, तीनों समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

 

Question 4: माटीवाली की तरह और भी कई लोग हैं जिनके पास रहने के लिए अपनी जगह नहीं होती और न ही पेट भरने के लिए पर्याप्त भोजन। ऐसे लोगों के लिए सरकार को क्या-क्या उपाय करने चाहिए, शिक्षक से चर्चा करके लिखिए।

Answer:

ऐसे लोगों के लिए सरकार निम्नलिखित योजनाएँ और उपाय अपनाती है और अपना सकती है:

(1) विस्थापितों की समस्या को समझकर सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास पर विचार करना।
(2) सरकारी पुनर्वास के लिए कागजी प्रमाणों की आवश्यकता पर विचार करना तथा उनके स्वास्थ्य, भोजन और पेयजल की उचित व्यवस्था करना। गरीब बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और शिक्षा की समुचित व्यवस्था भी सरकारी कार्यों में सम्मिलित है।
(3) पेट भरने के लिए उन्हें न्यूनतम दर पर अनाज और निर्धारित दर पर रोजगार का अवसर प्रदान करना।
(4) गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को गैस चूल्हा भी न्यूनतम मूल्य पर देने की योजना शुरू की गई है।
(5) गरीब जनता के स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड भी संचालित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा ऐसी और भी अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

Exam Tips:

a) उपायों को क्रमांक देकर बिंदुवार लिखिए, इससे उत्तर व्यवस्थित लगता है।
b) आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार, इन सभी क्षेत्रों को शामिल कीजिए।

 

Question 5: ऐसा क्यों होता जा रहा है कि आजकल पीतल, काँसे, एल्यूमिनियम के बर्तनों की बजाय घरों में ज्यादातर काँच, चीनी मिट्टी, मेलामाईन और प्लास्टिक से बने बर्तनों का इस्तेमाल होने लगा है? स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं रोजगार आदि की दृष्टि से इसके नुकसान व फायदों पर अपने विचार लिखिए।

Answer:

समय के साथ-साथ मनुष्य की रुचियों ने अपना स्वरूप बदल लिया है। फैशन के इस दौर में स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोजगार बहुत प्रभावित हुए हैं। इस बदलाव का हमारी जीवन-शैली पर बड़ा असर पड़ा है, जिसके कुछ नुकसान तो कुछ फायदे भी देखे जा सकते हैं। निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर दोनों पर विचार किया जा सकता है।

1- स्वास्थ्य – समय ने हमारे जीवन को तेजी से बदला है। बदलते परिवेश में हम लाभदायक चीजों को छोड़कर हानिकारक वस्तुओं का चलन केवल दिखावे की दृष्टि से करने लगे हैं। हम भूलते जा रहे हैं कि हमारे पूर्वजों ने हमें पीतल, काँसे और एल्यूमिनियम के बर्तन विरासत के रूप में दिए थे, परंतु हमने उन बर्तनों का स्वरूप ही बदल दिया। अब हम प्लास्टिक, मेलामाइन, चीनी मिट्टी और काँच से बनी सामग्री का इस्तेमाल करने लगे हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। इनमें हानिकारक तत्त्व पाए जाने के कारण हम नई-नई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। प्रयोग की सहजता के कारण लोग इनका अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं।

2- पर्यावरण – बदलते समय ने हमें यह भी भुला दिया है कि हम लगातार अपने कुकृत्य से पर्यावरण का दोहन करते जा रहे हैं। प्लास्टिक का अपघटन हो पाना असंभव है, इसलिए हमें इसके इस्तेमाल को कम करना चाहिए, परंतु हम सब जानते हुए भी अपने दायित्वों को निभाने में अरुचि दिखा रहे हैं। यदि पर्यावरण को उचित समय पर नहीं बचाया गया तो गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। प्लास्टिक के अत्यधिक प्रयोग से कैंसर, चर्मरोग, आँखों की बीमारी आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कार्बन डाई ऑक्साइड (CO₂), मीथेन, नाइट्रोजन (N₂) आदि गैसों की मात्रा का असंतुलन स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है।

3- रोजगार – बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी भी हमारे सामने एक ज्वलंत समस्या बनकर खड़ी है। रोजगार की दृष्टि से देखें तो इन वस्तुओं के निर्माण से लोगों को रोजगार के अवसर तो उपलब्ध हो रहे हैं, परंतु इनके प्रयोग से हम स्वास्थ्य को खो रहे हैं। आज बदलते परिवेश में प्लास्टिक के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण बहुत सी फैक्ट्रियों में काम कर रहे नवयुवक रोजगार तो पा रहे हैं, परंतु अपना स्वास्थ्य खो रहे हैं।

यदि इन वस्तुओं का निर्माण आवश्यक ही है तो कुछ निर्धारित मापदंड होना अति आवश्यक है, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को हानि न पहुँचाएँ।

Exam Tips:

a) प्रश्न में तीन दृष्टियाँ (स्वास्थ्य, पर्यावरण, रोजगार) माँगी गई हैं, इसलिए तीनों के लिए अलग शीर्षक बनाकर लिखिए।
b) हर शीर्षक में नुकसान और फायदा दोनों का उल्लेख कीजिए।
c) अंत में अपना सुझाव दीजिए, जैसे प्लास्टिक का प्रयोग कम करना।

 

Question 6: 'मृण शिल्प कला' अर्थात मिट्टी से कलाकृतियाँ बनाना।

Question 6 (क): आप अपने आसपास इस तरह की कलाकृतियाँ कहाँ-कहाँ देखते हैं? तथा ये भी पता कीजिए कि इस कला की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?

Answer:

छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति का एक अनूठा केंद्र है। यहाँ की मिट्टी ने कई ऐसे कलाकार दिए हैं जिन्होंने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। यहाँ कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, ललितपुर, सरगुजा आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ यह संगम विशेष रूप से दिखाई देता है।

छत्तीसगढ़ के बहुत से क्षेत्रों की मिट्टी से बनी कलाकृतियाँ देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। बस्तर की घड़वा, झारा और घसिया जनजातियों ने इस कला को साधने और शिखर तक पहुँचाने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ के हाट-बाजारों और राज्योत्सव में मिट्टी की कलाकृतियाँ बड़ी मात्रा में देखी जा सकती हैं। मिट्टी से बने बर्तनों और अनेक कलाकृतियों का अनूठा संगम यहाँ की लोक-संस्कृति में देखने को मिलता है।

Exam Tips:

a) अपने आसपास की जगहों (हाट, मेले, राज्योत्सव) के उदाहरण दीजिए।
b) कला की विशेषता में स्थानीय संस्कृति और जनजातीय कलाकारों का उल्लेख कीजिए।

 

Question 6 (ख): आपके शहर, राज्य के कुछ ऐसे कलाकारों के नाम बताइए जिन्होंने मृणशिल्प कला के क्षेत्र में प्रदेश को पहचान दिलाई हो।

Answer:

छत्तीसगढ़ अंचल लोककलाओं का गढ़ माना जाता है। यहाँ के शिल्प-कला ने राज्य की आय में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। कारीगरों की निपुणता के कारण यह कला पूरे विश्व में प्रसिद्धि पाने लगी है। उत्तर बस्तर के सिमरन बघेल के योगदान का सम्मान किया गया था, जिन्होंने घड़वा कला को दुनिया में पहचान दिलाने का कार्य किया। ये सभी ऐसे कलाकार हैं जो वृक्ष के बीज के समान हैं, जो आगे चलकर इस कला के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनकर उभरे। इनमें जयदेव बघेल का नाम प्रमुख है। घड़वा, ढोकरा या बेलमेटल कला मिट्टी के साँचे और मोम से बनाई जाती है। बघेल जी को इस कृति के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला तथा उनकी कला को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली। उनकी शिष्या मीरा मुखर्जी एक अंतर्राष्ट्रीय कलाकार थीं, जिन्होंने कोण्डागाँव में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक अनंदिता दत्ता ने भी इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Exam Tips:

a) कलाकारों के नाम स्पष्ट लिखिए और उनकी कला (जैसे घड़वा कला) का एक वाक्य में परिचय दीजिए।
b) जिन तथ्यों (वर्ष, पुरस्कार) की पुष्टि न हो, उन्हें न लिखकर सामान्य रूप में लिखना बेहतर है।

 

भाषा के बारे में –

Question 1: 'ई', 'इन' और 'आइन' प्रत्ययों का इस्तेमाल प्रायः स्त्रीलिंग शब्द बनाने के लिए किया जाता है। निम्न उदाहरणों को समझते हुए तालिका में निम्न प्रत्ययों से बने अन्य शब्द लिखिए। उदाहरण: लड़की, मालकिन, पंडिताइन।

Answer:

'ई' प्रत्यय'इन' प्रत्यय'आइन' प्रत्यय
लड़की (उदाहरण)मालकिन (उदाहरण)पंडिताइन (उदाहरण)
बकरीलुहारिनपण्डिताइन
घोड़ीपुजारिनठकुराइन
बेटीभिखारिनलालाइन
नानीमालिनमिश्राइन
चिड़ीबाघिन, कहारिनबनियाइन
दादीनातिन, सुहागिनचौबाइन

Exam Tips:

a) ध्यान रखिए कि शब्द पुल्लिंग से बने स्त्रीलिंग रूप हों, जैसे घोड़ा से घोड़ी, लुहार से लुहारिन।
b) प्रत्यय अलग करके देखिए कि मूल शब्द कौन-सा है।

 

Question 2: पाठ में आए निम्न मुहावरों के अर्थ लिखते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
(क) दिल गवाही नहीं देना
(ख) मन मसोसकर रह जाना
(ग) कातर नजरों से देखना
(घ) चेहरा खिल उठना
(ङ) दिमाग चकराने लगना

Answer:

(क) दिल गवाही नहीं देना – हृदय का न मानना।
वाक्य – गलत कार्य करने की गवाही सच्चा हृदय नहीं देता।

(ख) मन मसोसकर रह जाना – खिन्न होकर रह जाना, अर्थात् खीझना।
वाक्य – लोभियों से भरे समाज में ईमानदार लोग अक्सर अपना मन मसोसकर रह जाते हैं।

(ग) कातर नजरों से देखना – दया की भावना से देखना।
वाक्य – भीषण गर्मी में खाना बाँटते समय कुछ कुत्ते मुझे कातर नजरों से देख रहे थे।

(घ) चेहरा खिल उठना – खुश हो जाना।
वाक्य – परीक्षा परिणाम देखते ही आशा का चेहरा खिल उठा।

(ङ) दिमाग चकराने लगना – कुछ समझ न पाना।
वाक्य – गणित का पेपर देखते ही मेरा दिमाग चकराने लगा।

Exam Tips:

a) मुहावरे का अर्थ और वाक्य अलग-अलग लिखिए।
b) वाक्य ऐसा बनाइए जिसमें मुहावरे का अर्थ स्पष्ट झलके।

 

Question 3: (क) निम्नांकित तीनों वाक्यों को ध्यान से पढ़िए: (अ) मिट्टी से भरा एक कंटेनर। (ब) उस काम को करनेवाली वह अकेली है। (स) उसका प्रतिद्वन्द्वी कोई नहीं। इन्हें पढ़ने मात्र से इनका प्रचलित अर्थ आसानी से समझ में आता है। इसे शब्द की अभिधा शक्ति कहते हैं।
(ख) अब इन वाक्यों को भी पढ़िए: (अ) भूख तो अपने में एक साग होती है। (ब) वह अपनी 'माटी' को छोड़कर जा चुका था। (स) गरीब आदमी का 'श्मशान' नहीं उजड़ना चाहिए। इनमें साग, माटी और श्मशान से तात्पर्य क्रमशः खाद्य सामग्री, पंचतत्त्व से बने शरीर और 'घर' से है। यहाँ वाच्यार्थ से भिन्न अन्य अर्थ (लक्ष्यार्थ) प्रकट होता है, जिसे 'लक्षणा' शक्ति कहते हैं। सहपाठियों के साथ बैठकर अभिधा और लक्षणा शक्ति के पाँच-पाँच वाक्य पाठ्यपुस्तक से ढूँढ़कर लिखिए एवं स्वयं भी रचना कीजिए।

Answer:

अभिधा शक्ति – जिसे पढ़ने मात्र से ही उसका अर्थ आसानी से समझ आ जाए, उसे शब्द की अभिधा शक्ति कहते हैं।
उदाहरण:
1. मुश्किलों से भरा था उसका जीवन।
2. माटाखान तो मेरी रोजी है साहब।
3. घबराई हुई माटीवाली ने उसे छूकर देखा।
4. शहर में पानी भरने लगा है।
5. उसके जीवन का रास्ता बहुत कठिन था।

लक्षणा शक्ति – वाच्यार्थ को न बताकर उससे संबंधित अन्य अर्थ का बोध कराने वाली शब्द-शक्ति लक्षणा कहलाती है।
उदाहरण:
1. भूख मीठी की भोजन मीठा?
2. वह तो साक्षात् दुर्गा का अवतार है।
3. काल का गाल देखने की आवश्यकता नहीं होती।
4. गरीबों के लिए सब दिन एक समान होते हैं।
5. वह बाधाओं के सामने हिमालय की तरह खड़ा रहा।

Exam Tips:

a) अभिधा में सीधा अर्थ मिलता है, लक्षणा में सीधे अर्थ से हटकर संबंधित अर्थ लिया जाता है। यह अंतर परिभाषा में अवश्य लिखिए।
b) उदाहरण पाठ से लें तो उत्तर अधिक सटीक माना जाता है।

 

योग्यता विस्तार –

Question 1: अपने आस-पास रहने वाले किसी ऐसे व्यक्ति अथवा कलाकार से मिलिए जो मिट्टी के बर्तन या मूर्तियाँ आदि बनाने का कार्य करता है। उसे साक्षात्कार करके निम्न बिंदुओं के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए:
(i) ये लोग कच्ची सामग्री कहाँ से जुटाते हैं?
(ii) कलाकृति/बर्तन बनाने से पूर्व मिट्टी तैयार करने की क्या प्रक्रिया अपनाते हैं?
(iii) एक कलाकृति तैयार करने की पूरी प्रक्रिया (बनाना, पकाना, रँगना इत्यादि) क्या-क्या होती है?
(iv) निर्मित सामग्री को वे कहाँ-कहाँ बेचते हैं?
(v) इस व्यवसाय से प्राप्त आय क्या उनके जीवन निर्वाह के लिए पर्याप्त है या नहीं?
(vi) उन्हें किस-किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

Answer:

(i) कुम्हार लोग तालाब का वह भाग जो थोड़ा सूख जाता है तथा नदी के किनारों से मिट्टी एकत्र करके उससे बर्तन आदि का निर्माण करते हैं।

(ii) मिट्टी को पहले पीसकर उसका बारीक पाउडर बनाते हैं और पाउडर से कंकड़-पत्थर निकालकर उसमें पानी डालकर रौंदा जाता है। कुछ कुम्हार उसमें कॉटन या रुई मिलाकर सानते हैं। इस प्रकार बर्तन बनाने के लिए मिट्टी तैयार की जाती है।

(iii) कलाकृति तैयार करने के लिए निम्न प्रक्रियाएँ क्रम से पूरी की जाती हैं:
1. मिट्टी को नरम करके तैयार करना।
2. मिट्टी को चाक पर रखकर उससे कलाकृति का निर्माण करना।
3. बनी हुई कच्ची कलाकृति को धूप में सुखाना।
4. सूखी हुई कलाकृति को आग में पकाना।
5. पकी हुई कलाकृति पर रंगों से सजावट करके उसे सुखाकर तैयार किया जाता है।

(iv) तैयार मिट्टी की सामग्री कुछ तो स्थानीय स्तर पर बेची जाती है और जो बची हुई कलाकृतियाँ होती हैं, उन्हें दुकानों में या ऑर्डर पर बाहर भेजकर बेचा जाता है।

(v) कुम्हारों का व्यवसाय पारंपरिक रूप से त्योहारों के समय पर निर्भर करता है। त्योहार में उनकी आमदनी ठीक रहती है, परंतु पूरे साल उनकी आमदनी जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं होती। इस कारण उनका जीवन कठिनाई से बीतता है।

(vi) आज कुम्हारों का जीवन बहुत कठिनाइयों से गुजर रहा है। पहले तो उन्हें कच्चा माल (मिट्टी) आसानी से उपलब्ध नहीं होता और आज के आधुनिक समय में मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों का स्थान प्लास्टिक और धातुओं ने ले लिया है, जिससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और उनकी हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।

Exam Tips:

a) साक्षात्कार वाले प्रश्न में हर बिंदु (i से vi) का अलग-अलग उत्तर क्रम से लिखिए।
b) प्रक्रिया वाले भाग को क्रमांक देकर लिखिए।
c) समस्याओं में कच्चे माल की कमी और प्लास्टिक के बर्तनों से प्रतिस्पर्धा का उल्लेख अवश्य कीजिए।

 

Question 2: गंगा नदी को "भागीरथी" कहे जाने के पीछे जो प्रचलित पौराणिक कथा है, उसे अपने शिक्षक या बड़ों से जानने का प्रयास कीजिए और लिखिए।

Answer:

पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य वंश के राजा और भगवान श्री राम के पूर्वज भागीरथ के कठोर तप और त्याग के कारण ही गंगा नदी का धरती पर अवतरण हुआ था। राजा भगीरथ अपने पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहते थे, किंतु उसके लिए गंगा नदी के जल का होना आवश्यक था। उस समय गंगा नदी केवल स्वर्ग में ही बहती थी। उसे पृथ्वी पर लाने के लिए भगीरथ ने भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु की कठोर तपस्या की और उसके परिणामस्वरूप गंगा जी का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। गंगा नदी के आगमन की यही कथा प्रचलित है। इसके बाद गंगा जी को भागीरथी नदी के नाम से भी जाना जाता है।

Exam Tips:

a) कथा के क्रम को याद रखिए: भागीरथ की तपस्या, गंगा का अवतरण, फिर 'भागीरथी' नाम।
b) नाम का कारण उत्तर के अंत में स्पष्ट लिखिए।

 

Free study material for Hindi

Free CGBSE Board Textbook Explanations: Class 10 Hindi Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali)

Chapter Exercise Answers for Class 10 Hindi

Explore reliable textbook solutions for Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali) tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official CGBSE Board standards for Hindi.

Detailed Answer Guides for Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali)

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03.1 The Clay Woman (Maativali) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली for the 2026-27 session?

The complete and updated CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest CGBSE Board curriculum.

Are the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 CGBSE Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using CGBSE Board language because CGBSE Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 3.1 माटीवाली in printable PDF format for offline study on any device.