Official CGBSE Board Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering
Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering. Built according to CGBSE Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering
View or download the dedicated Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
पाठ से
Question 1: मानसरोवर के कमल को स्वर्णिम कमल कहने का क्या आशय है?
Answer:
कवि ने मानसरोवर के कमल को स्वर्णिम इसलिए कहा है कि सुबह जब सूर्य की पहली किरण कमल पर पड़ती है तो उसकी आभा सोने के फूल जैसी प्रतीत होती है। कमल पर जमी ओस की बूँदों से सूर्य की किरणें परावर्तित होकर सुनहरा, चमकीला प्रकाश बिखेरती हैं, जिसके कारण मानसरोवर के कमल सोने जैसे दिखाई देते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में ओस की बूँदों और सूर्य की किरणों के परावर्तन का उल्लेख अवश्य करें।
b) 'स्वर्णिम' शब्द का अर्थ (सोने जैसा) स्पष्ट लिखें।
Question 2: 'बादल को घिरते देखा है' कविता के प्रकृति चित्रण को अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
मानसरोवर पर ओस की नन्ही-नन्ही बूँदों पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो वे सुनहरे रंग की दिखाई देती हैं और चारों ओर सुनहरी आभा फैल जाती है। हिमालय पर्वत के ऊपर छोटी-छोटी, नीले और श्याम रंग की झीलों का दृश्य बहुत मनोहारी लगता है, जिनमें दूर देश से आए अनेक हंस विचरण करते हैं। वसंत ऋतु में पवन मंद गति से बह रही है और उगते सूर्य की किरणें पर्वत की चोटियों पर बिखरकर स्वर्णिम आभा का दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं।
रात भर अलग रहने वाले चकवा-चकवी पक्षियों का सुबह क्रंदन बंद हो जाता है और वे शैवाल रूपी हरी दरी पर प्रेमपूर्वक क्रीड़ा करते हैं। इन कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में, सैकड़ों-हज़ारों फुट ऊँचाई पर स्थित निर्जन स्थानों पर कस्तूरी मृग अपनी ही कस्तूरी की गंध से उन्मत्त होकर उसे खोजने के लिए इधर-उधर भटकते हैं और गंध का स्रोत न मिलने के कारण चिढ़ जाते हैं। इस प्रकार प्रकृति के चारों ओर कवि बादलों को घिरते देखता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में मानसरोवर, झीलें, हंस, चकवा-चकवी और कस्तूरी मृग, इन सभी दृश्यों का क्रम से उल्लेख करें।
b) उत्तर अपने शब्दों में लिखें, कविता की पंक्तियाँ ज्यों की त्यों न उतारें।
Question 3: कवि चकवा-चकई द्वारा किन मनोभावों को कविता में बताना चाहते हैं?
Answer:
कवि ने चकवा-चकई पक्षियों के माध्यम से विरह और प्रेम के भावों का बहुत जीवंत और सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूरी रात चकवा-चकवी एक-दूसरे से दूर रहते हैं और इस विरह के कारण करुण क्रंदन करते हैं। सुबह होते ही उनका यह विरह समाप्त हो जाता है और वे दोनों फिर मिलकर प्रेम-क्रीड़ा करते हैं। इस प्रकार पक्षियों के माध्यम से प्रेम और विरह के भावों को प्रस्तुत किया गया है।
Exam Tips:
a) विरह (रात) और मिलन (सुबह), दोनों भावों का अलग-अलग उल्लेख करें।
b) उत्तर का अंत इस निष्कर्ष से करें कि कवि ने प्रकृति के माध्यम से मानवीय भावों को दर्शाया है।
Question 4: कवि ने कस्तूरी मृग का उल्लेख किस संदर्भ में किया है?
Answer:
कस्तूरी मृग की नाभि में ही कस्तूरी होती है, पर वह उसकी गंध का स्रोत खोजने के लिए पूरे जंगल में भटकता रहता है और उसे पा नहीं पाता। इसी प्रकार मनुष्य भी ज्ञान और ब्रह्म की खोज में पूरे संसार में घूमता है, जबकि वास्तविकता यह है कि ज्ञान और ब्रह्म उसके अपने भीतर ही मौजूद हैं। कवि का आशय यही है।
Exam Tips:
a) मृग की स्थिति और मनुष्य की स्थिति की तुलना स्पष्ट रूप से लिखें।
b) 'ज्ञान और ब्रह्म स्वयं के भीतर हैं' यह मुख्य भाव अवश्य लिखें।
Question 5: भाव स्पष्ट कीजिए –
Question 5 (क): ऋतु बसंत का सुप्रभात था
मंद-मंद था अनिल बह रहा
बालारुण की मृदु किरणें थीं
अगल-बगल स्वर्णाभ शिखर थे
Answer:
संदर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के 'बादल को घिरते देखा है' नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता कवि नागार्जुन जी हैं।
प्रसंग – इन पंक्तियों में कवि मानसरोवर पर्वत पर सुप्रभात के मनोरम दृश्यों का वर्णन कर रहे हैं।
व्याख्या – वसंत ऋतु का सवेरा था और हवा मंद-मंद बह रही थी। उगते हुए सूर्य की कोमल किरणें पर्वतों के शिखरों पर अपनी स्वर्णिम आभा फैला रही थीं।
Exam Tips:
a) भाव स्पष्ट करते समय संदर्भ, प्रसंग और व्याख्या, तीनों भाग क्रम से लिखें।
b) कवि और पाठ का नाम सही लिखें।
Question 5 (ख): दुर्गम बर्फानी घाटी में
शत-सहस्र फुट ऊँचाई पर
अलख नाभि से उठने वाले
निज के ही उन्मादक परिमल
Answer:
संदर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के 'बादल को घिरते देखा है' नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता कवि नागार्जुन जी हैं।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कस्तूरी मृगों की व्यथा का वर्णन कर रहा है।
व्याख्या – ऐसे स्थान पर जहाँ आसानी से न पहुँचा जा सके, यानी बर्फ से ढकी घाटियों में जो धरती से सैकड़ों-हज़ारों फुट ऊपर स्थित हैं, वहाँ कस्तूरी मृग अपनी नाभि से उठने वाली कस्तूरी की मादक सुगंध से उन्मत्त होकर इधर-उधर दौड़ रहा है।
Exam Tips:
a) 'अलख नाभि' का अर्थ (अदृश्य नाभि, जिसमें कस्तूरी छिपी है) अवश्य स्पष्ट करें।
b) व्याख्या में मृग के भटकने का भाव लिखना न भूलें।
पाठ से आगे
Question 1: 'बादल को घिरते देखा है' कविता में उगते हुए सूर्य और उस समय के प्राकृतिक दृश्य का चित्रण हुआ है। उसी प्रकार अस्त होते सूर्य के सांध्यकालीन दृश्य पर समूह में बैठकर चार-छः पंक्तियों की कविता रचना कीजिए।
Answer:
अस्तांचल भास्कर गरिमा कैसे करूँ बखान,
यामिनी बेला आने की यही है सत्य रुझान।
दिनभर-दिनभर चलकर करने अब विश्राम,
सूर्यास्त पावन बेला उन्मुक्त साष्टांग प्रणाम।
पश्चिम दिशा छितराई कनक प्रभा अम्लान,
कण-कण वसुधा जल-थल सरिता बनाय।
गाय लौटी गाँव उड़ी गोरज भस्म अगवान,
देवालयों में गूँज उठा इष्ट का मनोरम गान।
Exam Tips:
a) कविता में सूर्यास्त के दृश्य, जैसे पश्चिम दिशा की लालिमा, गायों का लौटना और मंदिर की आरती, अवश्य शामिल करें।
b) पंक्तियों में तुक और लय का ध्यान रखें।
Question 2: यहाँ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की कविता 'सखि वसंत आया' का कुछ अंश दिया जा रहा है। बसंत ऋतु में प्रकृति किस प्रकार का रूप धारण करती है? पंक्तियों के आधार पर उसके सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
सखि वसंत आया
भरा हर्ष वन के मन
नवोत्कर्ष छाया।
किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका
मधुप-वृंद बंदी
पिक स्वर नभ सरसाया।
लता-मुकुल-हार-गंध-भार भर
वही पवन बंद मंद मंदतर
जागी नयनों में वन
यौवन की माया।
Answer:
कवि ने इन पंक्तियों में बसंत ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य का बहुत सुंदर वर्णन किया है। हे सखि, बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है। वन के मन में हर्षोल्लास छा गया है। चारों ओर वन नई पत्तियों और लताओं से भर गया है, मानो पूरे वन क्षेत्र ने नए वस्त्र धारण कर लिए हों। वातावरण में चारों ओर नई कोमल कोंपलों और कोयल की मधुर वाणी की गूँज है और भौंरों का गुंजन वातावरण में नई उमंग भर रहा है। हवा धीरे-धीरे बह रही है और उसमें फूलों की खुशबू बसी हुई है। बसंत का यह दृश्य देखकर ऐसा लगता है जैसे वन ने फिर से नया यौवन प्राप्त कर लिया हो।
Exam Tips:
a) उत्तर में नई कोंपलें, लताएँ, कोयल की कूक, भौंरों का गुंजन और सुगंधित पवन का क्रम से वर्णन करें।
b) 'वन का नया यौवन' वाला भाव निष्कर्ष में अवश्य लिखें।
Question 3: कविता में प्रवासी पक्षियों का उल्लेख किया गया है। पता कीजिए मौसम के किस बदलाव के कारण प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी अनुकूल जलवायु के लिए दूर देश से आते हैं? साथ ही यह ज्ञात कीजिए कि भारत में प्रवासी पक्षी कहाँ-कहाँ से आते हैं, कितने समय तक ठहरते हैं और कब लौटते हैं?
Answer:
पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध के साइबेरिया क्षेत्र में शीत ऋतु में बहुत अधिक ठंड पड़ने के कारण ये पक्षी हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में प्रवास के लिए आते हैं। हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में इनका आगमन अक्टूबर-नवम्बर माह में शुरू हो जाता है और इन पक्षियों के लौटने का समय ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत, लगभग मार्च-अप्रैल में होता है। भारत के जिन क्षेत्रों में इनके अनुकूल वातावरण होता है, वहाँ ये प्रवासी पक्षी आसानी से बसंत ऋतु में देखे जा सकते हैं। इस प्रकार ये पक्षी लगभग चार से पाँच माह यहाँ ठहरते हैं।
Exam Tips:
a) ठंड की वजह से पक्षियों के प्रवास, आने के महीने और लौटने के महीने, तीनों बिंदु अलग-अलग लिखें।
b) जिस स्थान या आँकड़े की पक्की जानकारी न हो, उसे न लिखें।
भाषा – विस्तार
Question 1: अनिल, अनल जैसे युग्म शब्द, श्रुति समभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं। ऐसे ही सुनने में समान परंतु भिन्न अर्थ वाले कुछ युग्म शब्द दिए जा रहे हैं – आप भी ऐसे युग्म शब्द खोजें एवं उसके अर्थ पता करें।
Answer:
श्रुति समभिन्नार्थक शब्द –
| 1. | अनल – आग | अनिल – वायु |
| 2. | अक्षि – आँख | अक्षी – आँखवाली |
| 3. | अभिज्ञ – जानकार | अविज्ञ – मूर्ख |
| 4. | कुजन – दुर्जन | कूजन – पक्षियों की कलरव क्रिया |
Exam Tips:
a) ऐसे शब्दों में वर्तनी का थोड़ा-सा अंतर (जैसे इ/ई, उ/ऊ) ही अर्थ बदल देता है, इसलिए मात्राएँ ध्यान से लिखें।
b) प्रत्येक शब्द के साथ उसका अर्थ भी अवश्य लिखें।
Question 2: कविता में 'अमल', 'समतल', 'सुप्रभात', 'अभिशापित', 'दुर्गम', 'उन्मादक' आदि शब्द आए हैं।
(क) उपर्युक्त शब्दों में निहित उपसर्गों को अलग कीजिए, यथा – अ + मल।
(ख) इन उपसर्गों के योग (मेल) से बने पाँच-पाँच अन्य शब्दों को लिखिए।
Answer:
| क्र. | शब्द | उपसर्ग | मूलशब्द | नये शब्द |
| 1. | अमल | अ | मल | अनाथ, अज्ञान, अज्ञेय, अमरत्व, अभिन्न |
| 2. | समतल | सम | तल | समरस, समतुल्य, समदर्शी, समभाव, समकोण |
| 3. | सुप्रभात | सु | प्रभात | सुयोग्य, सुलेख, सुपर्ण, सुकृत, सुयश |
| 4. | अभिशापित | अभि | शापित | अभिमान, अभिशाप, अभिनय, अभियान, अभिनेता |
| 5. | दुर्गम | दुः | गम | दुर्जन, दुर्बल, दुर्गुण, दुर्दशा, दुर्लभ |
| 6. | उन्मादक | उत् | मादक | उन्नति, उन्मुख, उन्नत, उद्योग, उन्मूलन |
Exam Tips:
a) शब्द को पहले उपसर्ग और मूलशब्द में तोड़ें, फिर उसी उपसर्ग से नए शब्द बनाएँ।
b) संधि के कारण उपसर्ग का रूप बदल सकता है (जैसे उत् + मादक = उन्मादक, दुः + गम = दुर्गम), इसे ध्यान में रखें।
Free study material for Hindi
Free CGBSE Board Textbook Explanations: Class 10 Hindi Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering
Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering
Access structured CGBSE Board textbook solutions for Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01.3 I Have Seen Clouds Gathering concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.
FAQs
The complete and updated CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.3 बादल को घिरते देखा है is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest CGBSE Board curriculum.
Yes, our experts have revised the CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.3 बादल को घिरते देखा है as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using CGBSE Board language because CGBSE Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.3 बादल को घिरते देखा है will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.3 बादल को घिरते देखा है in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.3 बादल को घिरते देखा है in printable PDF format for offline study on any device.