CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर

Official CGBSE Board Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 01.1 Returning from Chandragahna

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01.1 Returning from Chandragahna tailored for Class 10 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CGBSE Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 01.1 Returning from Chandragahna

Access the complete solution PDF for Class 10 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

पाठ से

Question 1: अलसी के मनोभावों का वर्णन कीजिए।

Answer:

इस कविता में कवि ने प्रकृति की सुंदरता का वर्णन किया है। अलसी एक पतली फसल है जो चने के खेत के पास उगी है। उसे देखकर ऐसा लगता है मानो वह पौधा अपने पतले और लचीले तने के बल पर झूम रहा हो। उस पर खिला नीला फूल उसकी सुंदरता को चार चाँद लगा रहा है। जो भी प्रकृति के इस मनोरम दृश्य को देखेगा, वह मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

Exam Tips:

a) अलसी की हठीली प्रकृति, पतला तना और नीले फूल, इन तीनों का उल्लेख कीजिए।
b) "मनोभाव" के अनुसार अलसी के झूमने और इठलाने का भाव स्पष्ट कीजिए।

 

Question 2: विजन किसी व्यापारिक नगर से क्यों श्रेष्ठ है?

Answer:

विजन का अर्थ है निर्जन स्थान। कवि के कहने का मतलब यह है कि व्यापारिक नगर में फैले कोलाहल, प्रदूषण और संवेदनहीनता से यह निर्जन स्थान लाख गुना अच्छा और उपजाऊ है, जहाँ प्रकृति की सुंदरता चारों ओर विराजमान है।

Exam Tips:

a) "विजन" का अर्थ पहले लिखिए, फिर श्रेष्ठता के कारण दीजिए।
b) नगर के दोष (शोर, प्रदूषण, संवेदनहीनता) और विजन के गुण आमने-सामने लिखिए।

 

Question 3: काले माथे वाली चिड़िया किस तरह से मछली पकड़ती है?

Answer:

काले माथे वाली चिड़िया अत्यंत चतुर और फुर्तीली है। वह दूर आसमान से ही तालाब में तैरती सफ़ेद मछली को देख लेती है और अचानक तालाब की सतह, अर्थात ऊपरी जल पर झपट्टा मारकर अपनी पीली चोंच में मछली को दबाकर उड़ जाती है।

Exam Tips:

a) चिड़िया की चतुराई, फुर्ती और अचानक झपटने की क्रिया को क्रम से लिखिए।
b) "काला माथा" और "पीली चोंच" जैसे विवरण उत्तर में अवश्य जोड़िए।

 

Question 4: "बाँधे मुरैठा शीश पर" इस पंक्ति के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

Answer:

इस पंक्ति के माध्यम से कवि प्रकृति की अनुपम छटा का वर्णन करता है। वह कहता है कि चने के छोटे-से पौधे के ऊपर खिला हुआ फूल ऐसा लगता है जैसे कोई अपने सिर पर पगड़ी बाँधकर सज-सँवरकर खड़ा हो। अर्थात साधारण चीज़ों में भी असाधारण सौंदर्य दिखाई देता है। कवि इस सौंदर्य को शहरी विकास की तीव्र गति के बीच भी अपनी संवेदनाओं के साथ सुरक्षित रखना चाहता है। यहाँ प्राकृतिक संस्कृति की एकता का बोध होता है।

Exam Tips:

a) "मुरैठा" का अर्थ पगड़ी है, इसे अवश्य बताइए।
b) यह मानवीकरण का उदाहरण है, इसका उल्लेख उत्तर को और अच्छा बनाता है।

 

Question 5: "देखता हूँ मैं स्वयंवर हो रहा है, प्रकृति का अनुराग अंचल हिल रहा है।" इस पंक्ति में प्रकृति के किस दृश्य की ओर संकेत किया गया है?

Answer:

इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि प्रकृति परिवर्तनशील है। जिस प्रकार चने, अलसी और सरसों की प्राकृतिक सुंदरता दिखाई पड़ती है, उससे यह बोध होता है कि जैसे यहाँ स्वयंवर हो रहा हो और प्रकृति अपने प्रेम और अनुराग से इन्हें सींच रही हो। अर्थात खेत में उगे सरसों के पौधे ऐसे प्रतीत होते हैं मानो फागुन हवा के साथ अपना आँचल लहरा रहा हो।

Exam Tips:

a) चना, अलसी और सरसों का नाम लेकर दृश्य का वर्णन कीजिए।
b) "स्वयंवर" और "अंचल हिलना" के भाव को अलग-अलग समझाइए।

 

Question 6: प्रेम की प्रिय भूमि को अधिक उपजाऊ क्यों बताया गया है?

Answer:

प्रकृति की अनुपम छटा को देखकर कवि का हृदय प्रेम और स्नेह से ओत-प्रोत हो जाता है, अर्थात ऐसा दृश्य देखकर कवि के मन में भी प्रेम का बीज अंकुरित होने लगता है। इसलिए कवि ने कहा है कि प्रेम की प्रिय भूमि अन्य जगहों से अधिक उपजाऊ है।

Exam Tips:

a) "उपजाऊ" शब्द के दोनों भाव (खेती की उपज और प्रेम की उपज) समझाइए।

 

Question 7: निम्नांकित पंक्तियों के भावार्थ लिखिए -

Question 7 (क): एक चाँदी का बड़ा-सा गोल खम्बा आँख को है चकमकाता।

Answer:

इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि जब तालाब के जल में सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो उसका प्रतिबिंब जल पर चाँदी के खंभे की तरह दिखाई देता है और कवि की आँखों को चकाचौंध करता है।

Exam Tips:

a) भावार्थ में पंक्ति का अर्थ और उसके पीछे का दृश्य, दोनों लिखिए।
b) "चाँदी का खंभा" सूर्य के प्रतिबिंब के लिए प्रयुक्त उपमा है, इसे स्पष्ट कीजिए।

 

Question 7 (ख): सुन पड़ता है वनस्थली का हृदय चीरता उठता - गिरता सारस का स्वर।

Answer:

इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि पक्षियों की आवाज़ों के बीच सारस की जंगल को भेदने वाली ध्वनि सुनाई पड़ती है, जो कभी घटती है और कभी बढ़ती है। यह सब सुनकर कवि भी सारसों के बीच जाने की कल्पना करता है।

Exam Tips:

a) सारस की ऊँची, गूँजने वाली आवाज़ और कवि के मन पर उसके प्रभाव को लिखिए।
b) "उठता-गिरता स्वर" का अर्थ आवाज़ का बढ़ना-घटना है, यह बताइए।

 

पाठ से आगे

Question 1: अपने आस-पास के किसी प्राकृतिक स्थल का वर्णन कीजिए, जिसके दृश्य आपको इस पाठ को पढ़ते समय याद आ जाते हैं।

Answer:

हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसे बहुत से प्राकृतिक स्थल हैं। उनमें से एक मेरा गाँव है, जो गरियाबंद जिले के जतमई क्षेत्र में आता है। यह वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिसमें प्रकृति की अनुपम छटा का आभास होता है। यहाँ सभी ऋतुओं की अलग-अलग प्राकृतिक छटा देखने को मिलती है। वन, वन्य प्राणियों, पशु-पक्षियों तथा खेतों की लहलहाती फसलों का सौंदर्य देखते ही बनता है। प्राकृतिक रूप से बहते हुए झरने को देखकर लगता है जैसे पर्वतों के बीच से दूध की धारा बह रही हो और नदी के साफ़ जल में मछलियों को देखने का अनुभव अनूठा है। पक्षियों का कलरव कानों को ऐसा प्रिय लगता है जैसे कोई माँ अपने बच्चों को मधुर स्वर में लोरियाँ सुना रही हो।

Exam Tips:

a) ऐसा स्थान चुनिए जिसे आपने स्वयं देखा हो, ताकि वर्णन स्वाभाविक लगे।
b) पेड़, पशु-पक्षी, जल और मौसम, इन सभी का वर्णन कीजिए।

 

Question 2: एक कोलाहल भरे घनी आबादी वाले नगर तथा शांत ग्रामीण अंचल की तुलना कीजिए और बताइए कि दोनों में से कौन-कौन सी बातें आपको पसंद हैं और कौन-कौन सी नापसंद। अपनी पसंदगी और नापसंदगी का कारण भी लिखते हुए इसे एक तालिका के माध्यम से दर्शाइए।

Answer:

एक ओर शहर में कंक्रीट के जंगलों की भरमार, वातावरण में प्रदूषण, मोटर गाड़ियों का शोर, हर व्यक्ति का अपने आप में व्यस्त होना, सामाजिक जीवन का अभाव और अन्य कमियाँ देखने को मिलती हैं। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण और प्रदूषण का न होना मन को मोह लेता है। ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक जीवन में आपसी सहयोग और सहायता बहुत सहज दिखाई देती है और वहाँ के लोग अपने आस-पास के क्षेत्र की देखभाल करते हैं तथा उसे जीवंत और स्वस्थ बनाए रखते हैं, क्योंकि इन्हीं से उनके जीवन की अधिकतर आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।

ग्रामीण अंचलशहरी अंचल
प्राकृतिक सुंदरता तथा प्रदूषण-मुक्त वातावरण।प्राकृतिक सुंदरता की कमी तथा प्रदूषण-युक्त वातावरण।
खुला वातावरण, चारों ओर हरियाली और वातावरण में घनत्व कम।चारों ओर ऊँचे-ऊँचे मकान और इमारतें।
आपसी सहयोग और प्राकृतिक आपदा के समय सहायता।आकस्मिक सेवाओं (जैसे चिकित्सा) की सुलभता, पर प्राकृतिक आपदा आदि के समय कठिनाई।

Exam Tips:

a) तालिका में दोनों अंचलों की बातें एक ही पंक्ति में आमने-सामने लिखिए।
b) अपनी पसंद और नापसंद के साथ उसका कारण भी लिखना न भूलें।

 

Question 3: बगुला समाज के किस वर्ग का प्रतीक है और उनकी किन विशेषताओं को रेखांकित करता है? आज के समाज में यह उदाहरण कितना प्रासंगिक है?

Answer:

आज के प्रगतिशील और प्रतिस्पर्धी समाज में बगुले का उदाहरण बहुत प्रासंगिक है, क्योंकि जिस प्रकार बगुला अपना ध्यान एकाग्र रखते हुए अपने लक्ष्य पर टिकाए रहता है और सही समय व अवसर देखकर अपने लक्ष्य, अर्थात मछली का शिकार करता है, उसी प्रकार आज के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का जीवन होना चाहिए। उन्हें लगातार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकाग्र मन से प्रयत्न करना चाहिए, ताकि अवसर मिलते ही वे लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। बगुले जैसा ध्यान और एकाग्रता ही उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Exam Tips:

a) बगुला एकाग्रता, धैर्य और अवसर की पहचान का प्रतीक है, यह स्पष्ट लिखिए।
b) विद्यार्थियों और प्रतियोगियों के जीवन से उदाहरण जोड़कर प्रासंगिकता समझाइए।

 

भाषा के बारे में

Question 1: "प्रकृति का अनुराग-अंचल हिल रहा है" मानवीकरण का उदाहरण है। मानवीकरण अलंकार - जहाँ जड़ वस्तुओं या प्रकृति पर मानवीय चेष्टाओं का आरोप किया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है। पाठ से मानवीकरण अलंकार के ऐसे ही अन्य उदाहरण लिखिए।

Answer:

मानवीकरण अलंकार - जहाँ जड़ वस्तुओं या प्रकृति पर मानवीय चेष्टाओं का आरोप किया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है।

पाठ से उदाहरण -
(1) बाँझ भूमि पर इधर-उधर
(2) कँटीले कुरूप खड़े हैं।
(3) यह हरा ठिगना चना।
(4) बाँधे मुरैठा शीश पर।
(5) अलसी हठीली।

Exam Tips:

a) पहले अलंकार की परिभाषा लिखिए, फिर पाठ से उदाहरण दीजिए।
b) उदाहरण में जड़ या प्रकृति पर कौन-सी मानवीय क्रिया आरोपित है, यह भी बताइए।

 

Question 2: पाठ में "हरा ठिगना चना", "हठीली अलसी", "चतुर चिड़िया" आदि विशेषण युक्त शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसी प्रकार आप अपने आस-पास के कुछ पौधों, पक्षियों, फलों या जीव-जंतुओं को किस तरह के विशेषणों के साथ प्रस्तुत करना चाहेंगे। ऐसे उदाहरण दीजिए।

Answer:

विशेषणयुक्त शब्दों के उदाहरण -

(1) कुत्तों के बच्चे बड़े ही नटखट होते हैं।
(2) कोयल मधुर गीत गाती है।
(3) फूलों की सुगंध बड़ी ही मनभावन है।
(4) जीवों पर दया भाव रखना चाहिए।
(5) वृक्ष बड़े ही विशाल हैं।
(6) रजनीगंधा की सुगंध बड़ी ही मादक है।
(7) पक्षियों का कलरव कानों को प्रिय लगता है।
(8) आम बहुत ही रसीला फल है।
(9) कुर्ग की हवा में कॉफ़ी की खुशबू समाहित है।
(10) चंदन का वृक्ष शीतल होता है।

Exam Tips:

a) हर वाक्य में विशेषण (जैसे नटखट, मधुर, विशाल) को पहचानकर रेखांकित कीजिए।
b) अलग-अलग पौधों, पक्षियों और फलों से उदाहरण लेने पर उत्तर पूर्ण माना जाता है।

 

Free study material for Hindi

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Chapter 01.1 Returning from Chandragahna

Textbook Solutions for Class 10 Hindi Chapter 01.1 Returning from Chandragahna

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01.1 Returning from Chandragahna tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official CGBSE Board standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01.1 Returning from Chandragahna concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर for the 2026-27 session?

The complete and updated CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest CGBSE Board curriculum.

Are the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 CGBSE Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using CGBSE Board language because CGBSE Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi CGBSE Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire CG Board Class 10 Hindi Solutions Chapter 1.1 चंद्रगहना से लौटती बेर in printable PDF format for offline study on any device.