Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Social Science. Our expert-created answers for Class 9 Social Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा UP Board Solutions for Class 9 Social Science
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Social Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा solutions will improve your exam performance.
Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा UP Board Solutions PDF
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है?
Answer:
(क) प्रत्येक व्यक्ति के लिए खाद्य उपलब्ध रहे ।
(ख) लोगों के पास अपनी भोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त और पौष्टिक भोजन खरीदने के लिए धन उपलब्ध हो ।
(ग) प्रत्येक व्यक्ति की पहुँच में खादा रहे ।
In simple words: Food security in India is ensured by making food available to everyone, enabling people to afford nutritious food, and ensuring universal access to food. This multi-pronged approach aims to prevent hunger and malnutrition.
🎯 Exam Tip: Focus on the three pillars of food security: availability, accessibility, and affordability. Clearly define each point for comprehensive marks.
Question 2. कौन लोग खाद्य असुरक्षा से अधिक ग्रस्त हो सकते हैं?
Answer: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अन्य क्षेत्र जो या तो भूमि के आधार पर गरीब हैं या जिनके पास बहुत कम भूमि है, क्रमशः खाद्य असुरक्षा के शिकार हैं। प्राकृतिक प्रकोपों से प्रभावित लोग जो शहरों में पलायन करते हैं, वह भी खाद्य असुरक्षा के शिकार होते हैं। गर्भवती महिलाएँ एवं नर्सिंग माँ भी कुपोषण एवं खाद्य असुरक्षा स्तर का शिकार होती है। उक्त के अलावा भूमिहीन अर्थात् थोड़ी या नाम मात्र की भूमि पर निर्भर लोगों को खाद्य असुरक्षा से ग्रस्त लोगों की श्रेणी में हम शामिल कर सकते हैं जिनका विवरण इस प्रकार हैं
1. शहरी कामकाजी मजदूर ।
2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के कुछ वर्गों के लोग
3. प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग
4. गर्भवती तथा दूध पिला रही महिलाएँ तथा पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चे
5. पारम्परिक दस्तकार
6. पारम्परिक सेवाएँ प्रदान करने वाले लोग
7. अपना छोटा-मोटा काम करने वाले कामगार
8. भिखारी
In simple words: People most vulnerable to food insecurity include landless laborers, marginalized social groups, urban casual workers, and those affected by natural disasters. Pregnant and nursing women, along with young children, are also highly susceptible to malnutrition and food insecurity.
🎯 Exam Tip: When listing vulnerable groups, categorize them by social, economic, and demographic factors. Provide specific examples for each category to demonstrate understanding.
Question 3. भारत में कौन-से राज्य खाद्य असुरक्षा से अधिक ग्रस्त हैं?
Answer: भारत में ओडिशा, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र आदि राज्य खाद्य असुरक्षा से ग्रस्त हैं।
In simple words: States like Odisha, Bihar, Jharkhand, West Bengal, Uttar Pradesh, Chhattisgarh, and Maharashtra face high levels of food insecurity. These regions often have a large population living below the poverty line and limited access to adequate food resources.
🎯 Exam Tip: Remembering specific state names will help in scoring. Focus on states known for high poverty rates or frequent natural disasters.
Question 4. क्या आप मानते हैं कि हरित क्रान्ति ने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना दिया है? कैसे?
Answer: भारत में सरकार ने स्वतन्त्रता के पश्चात् खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनने का यथासम्भव प्रयास किया है। भारत में कृषि क्षेत्र में एक नयी रणनीति अपनायी गयी, जैसे-हरित क्रान्ति के कारण गेहूँ उत्पादन में वृद्धि हुई। गेहूँ की सफलता के बाद चावल के क्षेत्र में इस सफलता की पुनरावृत्ति हुई । पंजाब और हरियाणा में सर्वाधिक वृद्धि दर दर्ज की गयी, जहाँ अनाजों का उत्पादन 1964-65 के 72.3 लाख टन की तुलना में बढ़कर 1995-96 में 3.03 करोड़ टन पर पहुँच गया, जो अब तक का सर्वाधिक ऊँचा रिकार्ड था। दूसरी तरफ, तमिलनाडु और आन्ध्र प्रदेश में चावल के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अतः हरित क्रान्ति ने भारत को काफी हद तक खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना दिया है।
In simple words: Yes, the Green Revolution significantly boosted India's food grain production, especially in wheat and rice, making the country largely self-sufficient. This was achieved through new agricultural strategies and high-yielding varieties, particularly in states like Punjab, Haryana, Tamil Nadu, and Andhra Pradesh.
🎯 Exam Tip: Highlight the specific crops (wheat, rice), regions (Punjab, Haryana), and the impact (record production) to support your argument for self-sufficiency. Mention the timeline of significant growth.
Question 5. भारत में लोगों का एक वर्ग अब भी खाद्य से वंचित है? व्याख्या कीजिए।
Answer: यह सत्य है कि भारत में लोगों का एक वर्ग अब भी खाद्य से वंचित है। आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर देश बन चुका है। ऐसे में देश का कोई नागरिक खाद्य से वंचित नहीं होना चाहिए। वास्तविक अभ्यास एवं वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं है। लोगों को एक वर्ग अब भी खाद्य से वंचित है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनके पास खाद्य खरीदने के लिए आवश्यक राशि नहीं है। यह लोग दीर्घकालिक गरीब हैं जो कोई क्रय शक्ति नहीं रखते। इस वर्ग में भूमिहीन एवं बेरोज़गार लोग शामिल हैं। खाद्य से वंचित सर्वाधिक प्रभावित वर्गों में है-ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवार जो थोड़ी बहुत अथवा नगण्य भूमि पर निर्भर हैं, कम वेतन पाने वाले लोग, शहरों में मौसमी रोजगार पाने वाले लोग। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के कुछ वर्गों (इनमें से निचली जातियाँ) को या तो भूमि का आधार कमजोर होता है। वे लोग भी खाद्य की दृष्टि से सर्वाधिक असुरक्षित होते हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हैं और जिन्हें काम की तलाश में दूसरी जगह जाना पड़ता है। खाद्य असुरक्षा से ग्रस्त आबादी का बड़ा भाग गर्भवती तथा दूध पिला रही महिलाओं तथा पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का है।
In simple words: Despite India's self-sufficiency in food production, a segment of the population remains food-deprived due to a lack of purchasing power, making them chronically poor. This includes landless laborers, daily wage earners, marginalized communities, and those affected by natural calamities, who struggle to afford basic food items.
🎯 Exam Tip: Emphasize the economic aspect (lack of purchasing power) as the primary reason for deprivation. Link it to specific vulnerable groups and explain how their circumstances contribute to food insecurity.
Question 6. जब कोई आपदा आती है तो खाद्य पूर्ति पर क्या प्रभाव होता है?
Answer: किसी प्राकृतिक आपदा जैसे-सूखा, बाढ़ आदि के कारण खाद्यान्न की कुल उपज में गिरावट दर्ज की जाती है जिससे क्षेत्र विशेष में खाद्यान्न की कमी हो जाती है जिसकी वजह से खाद्यान्नों की कीमतें बढ़ जाती हैं। समाज के निर्धन वर्ग के लोग ऊँची कीमतों पर खाद्यान्न नहीं खरीद पाते हैं। यदि यह आपदा अधिक लंबे समय तक बनी रहती है तो भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो अकाल की स्थिति बन सकती है।
In simple words: Natural disasters like droughts or floods severely disrupt food supply by causing a drop in crop production, leading to food scarcity and price hikes. This makes food unaffordable for the poor and, if prolonged, can escalate into widespread starvation and even famine.
🎯 Exam Tip: Explain the chain reaction: disaster -> reduced production -> scarcity -> price increase -> unaffordability for poor -> starvation/famine. Use clear cause-and-effect language.
Question 7. मौसमी भुखमरी और दीर्घकालिक भुखमरी में भेद कीजिए ।
Answer: दीर्घकालिक भुखमरी यह मात्रा एवं/या गुणवत्ता के आधार पर अपर्याप्त आहार ग्रहण करने के कारण होती है। गरीब लोग अपनी अत्यन्त निम्न आय और जीवित रहने के लिए खाद्य पदार्थ खरीदने में अक्षमता के कारण दीर्घकालिक भुखमरी से ग्रस्त होते हैं। मौसमी भुखमरी-यह फसल उपजाने और काटने के चक्र से सम्बन्धित हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि क्रियाओं की मौसमी प्रकृति के कारण तथा नगरीय क्षेत्रों में अनियमित श्रम के कारण होती है। जैसे-बरसात के मौसम में अनियमित निर्माण श्रमिक को कम काम रहता है।
In simple words: Chronic hunger is a persistent state of insufficient food intake due to extreme poverty and inability to afford food consistently. Seasonal hunger, on the other hand, is periodic and linked to agricultural cycles in rural areas or irregular work in urban areas, occurring during specific times of the year, like the lean season.
🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between the *duration* (persistent vs. periodic) and *causes* (poverty/inability to buy vs. seasonal work/crop cycles) of both types of hunger. Provide relevant examples for each.
Question 8. गरीबों को खाद्य सुरक्षा देने के लिए सरकार ने क्या किया? सरकार की ओर से शुरू की गई किन्हीं दो योजनाओं की चर्चा कीजिए ।
Answer: भारत सरकार ने लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा प्रणाली अपनायी है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्त्योदय अन्न योजना के आधार पर स्पष्ट किया जा सकता है।
(क) सार्वजनिक वितरण प्रणाली-केन्द्र सरकार, भारतीय खाद्य निगम के द्वारा किसानों से अधिप्राप्त अनाज को विनियमित कर राशन की दुकानों के माध्यम से समाज के गरीब वर्गों में वितरित करती है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहते हैं।
(ख) अन्त्योदय अन्न योजना (ए.ए.वाई.) और अन्नपूर्णा योजना (ए.ए.एस.)-ये योजनाएँ क्रमशः ‘गरीबों में भी सर्वाधिक गरीब' और 'दीन वरिष्ठ नागरिक समूहों पर लक्षित हैं। इस योजना का क्रियान्वयन पी.डी.एस. के पहले से ही मौजूद नेटवर्क के साथ जोड़ा गया ।
In simple words: The Indian government ensures food security for the poor through schemes like the Public Distribution System (PDS) and Antyodaya Anna Yojana (AAY). PDS distributes procured food grains through ration shops at subsidized prices, while AAY specifically targets the "poorest of the poor" and destitute senior citizens with highly subsidized food grains.
🎯 Exam Tip: Name the schemes correctly (PDS, AAY) and briefly explain their mechanism (procurement, distribution, target beneficiaries) to cover the core requirements of the question.
Question 9. सरकार बफर स्टॉक क्यों बनाती है?
Answer: सरकार बफर स्टॉक को कुछ निश्चित कृषि फसलों जैसे-गेहूँ, गन्ना आदि के लिए नियमित करता है। बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) के माध्यम से सरकार द्वारा अधिप्राप्त अनाज, गेहूँ और चावल को भण्डार है। भारतीय खाद्य निगम अधिशेष उत्पादन वाले राज्यों में किसानों से गेहूँ और चावल खरीदता है। किसानों को उनकी फसल के लिए पहले से घोषित कीमतें दी जाती हैं। इस मूल्य को न्यूनतम समर्थित मूल्य कहा जाता है। इन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बुआई के मौसम से पहले सरकार न्यूनतम समर्थित मूल्य की घोषणा करती है। खरीदे हुए अनाज खाद्य भंडारों में रखे जाते हैं। ऐसा कमी वाले क्षेत्रों में और समाज के गरीब वर्गों में बाजार कीमत से कम कीमत पर अनाज के वितरण के लिए किया जाता है। इस कीमत को निर्गम कीमत भी कहते हैं।
In simple words: The government creates a buffer stock of food grains, primarily wheat and rice, to ensure food security. This stock is used to distribute food at subsidized prices in scarcity areas and among the poor, stabilize food prices, and provide support to farmers through Minimum Support Prices (MSP), thereby encouraging production.
🎯 Exam Tip: Explain the dual purpose of buffer stock: price stabilization/food distribution during scarcity, and farmer support through MSP. Mention the FCI's role in procurement and storage.
Question 10. टिप्पणी लिखें
(क) न्यूनतम समर्थित कीमत
(ख) बफर स्टॉक
(ग) निर्गम कीमत
(घ) उचित दर की दुकान
Answer:
(क) न्यूनतम समर्थित कीमत-भारतीय खाद्य निगम अधिशेष उत्पादन वाले राज्यों में किसानों से गेहूँ और चावल खरीदता है। किसानों को उनकी फसल के लिए पहले से घोषित कीमतें दी जाती हैं। इस मूल्य को न्यूनतम समर्थित मूल्य कहा जाता है। सरकार फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बुआई के मौसम से पहले न्यूनतम समर्थित मूल्य की घोषणा करती है। खरीदे हुए अनाज खाद्य भंडारों में रखे जाते हैं।
(ख) बफर स्टॉक-अतिरिक्त भंडार गेहूँ एवं चावल जैसे अनाजों का स्टॉक है जो सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त किया जाता है। इसका वितरण घाटे के क्षेत्रों एवं आवश्यक लोगों को किया जाता है।
(ग) निर्गमित कीमत-निर्गमित मूल्य पर सरकार द्वारा घाटे के क्षेत्रों में अनाज का वितरण किया जाता है, निर्गमित मूल्य कहलाती है। यह कीमत बाजार मूल्य की तुलना में कम होती है।
(घ) उचित दर वाली दुकानें भारतीय खाद्य निगम द्वारा अधिप्राप्त अनाज को सरकार विनियमित राशन दुकानों के माध्यम से समाज के गरीब वर्गों में वितरित करती हैं। राशन कि दुकानों में, जिन्हें उचित दर वाली दुकानें कहा जाता है, पर चीनी, खाद्यान्न और खाना पकाने के लिए मिट्टी के तेल का भंडार होता है। ये लोगों को सामान बाजार कीमत से कम कीमत पर देती है। अब अधिकांश क्षेत्रों, गाँवों, कस्बों और शहरों में राशन की दुकानें हैं।
In simple words: Minimum Support Price (MSP) is the pre-declared price at which the government buys crops from farmers to encourage production. Buffer stock is the surplus food grains stored by the government for distribution during scarcity. Issue price is the subsidized price at which these food grains are sold to the poor. Fair price shops are ration shops that sell essential commodities like food grains, sugar, and kerosene at prices lower than market rates.
🎯 Exam Tip: For each term, provide a concise definition and explain its role in the food security system. Emphasize the government's intervention in managing supply and prices.
Question 11. राशन की दुकानों के संचालन में क्या समस्याएँ हैं?
Answer: राशन की दुकानों के संचालन में आने वाली प्रमुख समस्यायें इस प्रकार हैं
1. राशन की दुकान खोलने के लिए पर्याप्त मात्रा में उच्च कोटि की सीमित वस्तुओं का सरकार द्वारा उपलब्ध न किया जाना ।
2. सभी सदस्यों का राशन न लेना।।
3. घटिया वस्तुओं का न खरीदा जाना।
4. कुछ दुकानदारों द्वारा छल-कपट, धोखा-धड़ी, चोर बाजारी और काला बाजारी करना ।
5. पर्याप्त मात्रा में राशन की दुकान का उपलब्ध न होना।
6. राशन की दुकानों का देहातों में दूर स्थित होना।
In simple words: Ration shops face issues like insufficient supply of quality goods, beneficiaries not lifting their full quota due to poor quality, and malpractices like black marketing by shopkeepers. Additionally, there are problems of inadequate shop availability and their remote locations in rural areas, making access difficult for many.
🎯 Exam Tip: Focus on practical challenges related to supply (quality, quantity), demand (beneficiary reluctance), and operational issues (corruption, accessibility). Use bullet points for clarity.
Question 12. खाद्य और सम्बन्धित वस्तुओं को उपलब्ध कराने में समितियों की भूमिका पर एक टिप्पणी लिखें।
Answer: देश के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में सहकारी समितियाँ भी खाद्य सुरक्षा में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सहकारी समितियाँ निर्धन लोगों को खाद्यान्न की बिक्री के लिए कम कीमत वाली दुकानें खोलती हैं। उदाहरणार्थ, तमिलनाडु में जितनी राशन की दुकानें हैं, उनमें से करीब 94 प्रतिशत सहकारी समितियों के माध्यम से चलाई जा रही हैं। दिल्ली में मदर डेयरी उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित नियंत्रित दरों पर अन्य वस्तुएँ जैसे-दूध और सब्जियाँ उपलब्ध कराने में तेजी से प्रगति कर रही है। गुजरात में दूध तथा दुग्ध उत्पादों में अमूल एक और सफल सरकारी समिति का उदाहरण है। देश के विभिन्न भागों में कार्यरत सरकारी समितियों के और अनेक उदाहरण हैं, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए खाद्य और सम्बन्धित वस्तुएँ उपलब्ध कराई हैं।
In simple words: Cooperatives play a crucial role in enhancing food security, especially in South and West India, by running fair price shops and providing essential goods at lower costs to the poor. Examples like Mother Dairy in Delhi and Amul in Gujarat demonstrate their success in supplying milk, vegetables, and other products, complementing government efforts.
🎯 Exam Tip: Highlight the specific contributions of cooperatives (low-cost shops, essential goods supply) and mention key examples like Mother Dairy and Amul to illustrate their impact on food security.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. महाराष्ट्र के 'एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट साइंस' की खाद्य सुरक्षा में भूमिका का वर्णन कीजिए ।
Answer: इस संस्था ने महाराष्ट्र के विभिन्न भागों में अनाज बैंकों की स्थापना के लिए गैर-सरकारी संगठनों के नेटवर्क की सहायता की। यह संस्था गैर-सरकारी संगठनों के लिए खाद्य सुरक्षा के विषय में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का संचालन करती है।
In simple words: The Academy of Development Science (ADS) in Maharashtra contributes to food security by establishing grain banks with the help of NGOs. It also conducts training and capacity-building programs for these NGOs on food security issues, empowering local communities.
🎯 Exam Tip: Identify the key initiative (grain banks) and the support function (training/capacity building for NGOs) performed by ADS. Briefly explain its geographical focus.
Question 2. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विफलता के मुख्य कारण बताइए ।
Answer: सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विफलता का मुख्य कारण अखिल भारतीय स्तर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्नों की औसत उपभोग मात्रा 1 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह है। बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति उपभोग को आँकड़ा 300 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह से भी कम हैं।
In simple words: The Public Distribution System (PDS) faces criticism for its low average per capita consumption of food grains, which is just 1 kg per month nationally, and even lower in states like Bihar, Odisha, and Uttar Pradesh (under 300 grams). This indicates a failure to effectively reach and benefit the needy population.
🎯 Exam Tip: Quantify the failure by citing the low per capita consumption figures. Mention specific states where the problem is more severe to strengthen your answer.
Question 3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली को किन आधारों पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है?
Answer: सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अनेक आधारों पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। अनाजों से साढ़स भरे अन्न भंडारों के बावजूद भुखमरी की घटनाएँ हो रही है। भारतीय खाद्य निगम के भंडार अनाज से भी हैं। कहीं अनाज सड़ रहा है तो कुछ स्थानों पर चूहे अनाज खा रहे हैं।
In simple words: The PDS is heavily criticized for its inefficiencies, such as the paradox of widespread hunger despite overflowing government food grain stocks. Problems include rotting grains in Food Corporation of India (FCI) godowns and damage by pests like rats, highlighting systemic mismanagement and leakage.
🎯 Exam Tip: Focus on the paradox of "hunger amidst plenty" and specific issues like grain wastage (rotting, pests) in FCI godowns. This highlights the inefficiency of the system despite ample stock.
Question 4. सहायिकी (सब्सिडी) क्या है?
Answer: सहायिकी (सब्सिडी) वह भुगतान है जो सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाजार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया जाता है। सहायिकी से घरेलू उत्पादकों के लिए ऊँची आय कायम रखते हुए, उपभोक्ता कीमतों को कम किया जा सकता है।
In simple words: A subsidy is a financial aid or payment from the government to an individual or business. Its purpose is to reduce the cost of certain goods or services, making them more affordable for consumers while ensuring producers receive a fair income.
🎯 Exam Tip: Define subsidy as a government payment. Explain its dual benefit: supporting producers (higher income) and consumers (lower prices).
Question 5. न्यूनतम समर्थित कीमत में वृद्धि से किसानों तथा फसलों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer: न्यूनतम समर्थित कीमत में वृद्धि से विशेषतया खाद्यान्नों के अधिशेष वाले राज्यों के किसानों को अपनी भूमि पर मोटे अनाजों की खेती समाप्त कर धान और गेहूं उपजाने के लिए प्रेरित किया जाता है जबकि मोटे अनाज गरीबों का प्रमुख भोजन है। धान की खेती के लिए सघन सिंचाई से पर्यावरण और जल स्तर में गिरावट आई है।
In simple words: An increase in Minimum Support Price (MSP), particularly for rice and wheat, incentivizes farmers in surplus states to shift away from cultivating coarse grains, which are a staple for the poor. This shift has negative environmental consequences, such as excessive irrigation for paddy cultivation leading to groundwater depletion.
🎯 Exam Tip: Explain the dual impact: a shift in cropping patterns (from coarse grains to rice/wheat) and its environmental consequences (over-irrigation, groundwater depletion). Connect it to the diet of the poor.
Question 6. भारत में राशन व्यवस्था की शुरुआत कब हुई?
Answer: भारत में राशन व्यवस्था की शुरुआत बंगाल के अकाल की पृष्ठभूमि में 1940 ई. के दशक में हुई। इस अकाल में 30 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। हरित क्रान्ति से पहले खाद्य संकट से उबरने के लिए 1960 ई. के दशक के दौरान राशन प्रणाली पुनः जीवित की गयी ।
In simple words: The rationing system in India was first introduced in the 1940s, against the backdrop of the Bengal Famine. It was revived in the 1960s to address food crises before the Green Revolution, aiming to manage food distribution during periods of scarcity.
🎯 Exam Tip: Pinpoint the historical context (Bengal Famine, 1940s) and the revival period (1960s). Briefly explain the driving factor (food crisis).
Question 7. अकाल से आप क्या समझते है?
Answer: अकाल फसलों के उत्पादन कम होने से लोगों में भुखमरी उत्पन्न हो जाती है जिससे बड़े पैमाने पर मौतें होती हैं। जो लोग भुखमरी तथा विवश होकर होकर दूषित जल या सड़े भोजन के प्रयोग से फैलने वाली महामारियों तथा भुखमरी से उत्पन्न कमजोरी से रोगी के प्रति शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में कमी उत्पन्न होती है।
In simple words: Famine is a severe shortage of food that leads to widespread starvation, deaths, and increased vulnerability to diseases due to poor nutrition and compromised immunity. It often results from crop failures and can be exacerbated by the consumption of contaminated food and water.
🎯 Exam Tip: Define famine by its core characteristics: large-scale starvation, deaths, and increased disease susceptibility due to food scarcity and compromised health.
Question 8. उचित दर वाली दुकानों से क्या तात्पर्य है?
Answer: राशन की दुकानों में जिन्हें उचित दर वाली दुकानें कहा जाता है, जहाँ चीनी, खाद्यान्न और खाना पकाने के लिए मिट्टी के तेल का भंडार होता है, ये सामान लोगों को बाजार कीमत से कम कीमत पर वितरण किया जाता है।
In simple words: Fair price shops, also known as ration shops, are government-controlled outlets that distribute essential commodities like food grains, sugar, and kerosene at subsidized prices. Their aim is to make these necessities affordable for the economically weaker sections of society, combating market price fluctuations.
🎯 Exam Tip: Clearly state that fair price shops are ration shops. List the essential commodities they sell and emphasize their purpose: distributing goods at below-market prices to the poor.
Question 9. राशन कार्ड रखने वाले परिवार को लगभग कितना सामान प्रतिमाह मिलता है?
Answer: राशन कार्ड रखने वाले कोई भी परिवार प्रतिमाह इनकी एक अनुबंधित मात्रा (जैसे 35 किलोग्राम अनाज, 5 लीटर मिट्टी का तेल, 5 किलोग्राम चीनी आदि) निकटवर्ती राशन की दुकान से खरीद सकता है।
In simple words: Families holding a ration card are entitled to a fixed monthly quota of essential goods from their nearest fair price shop. This typically includes items like 35 kg of food grains, 5 liters of kerosene, and 5 kg of sugar, provided at subsidized rates.
🎯 Exam Tip: Provide specific quantities for key items (e.g., 35 kg grains, 5 liters kerosene, 5 kg sugar) to make your answer precise and informative.
Question 10. सोमालिया में अकाल का क्या कारण है?
Answer: सोमालिया (अफ्रीकी देश) में अकाल-नागरिक अशान्ति का परिणाम है। देश में खाद्य वितरण प्रणाली पूरी तरह टूट गयी है।
In simple words: Famine in Somalia, an African nation, is primarily a consequence of civil unrest and conflict. The prolonged instability has led to a complete breakdown of its food distribution system, preventing food from reaching those in need despite potential availability.
🎯 Exam Tip: Identify civil unrest and the breakdown of the food distribution system as the main causes. This highlights how political instability can directly lead to humanitarian crises like famine.
Question 11. राशन कार्ड के प्रकार बताइए ।
Answer: राशन कार्ड के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं
1. गरीबों में सबसे गरीब के लिए (अंत्योदय) कार्ड ।
2. गरीबी रेखा से नीचे बी. पी. एल. कार्ड उनके लिए हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं।
3. गरीबी रेखा से ऊपर ए. पी. एल. कार्ड सभी अन्य लोगों के लिए।
In simple words: There are three main types of ration cards: Antyodaya cards for the "poorest of the poor," BPL (Below Poverty Line) cards for those below the poverty line, and APL (Above Poverty Line) cards for all other citizens. These categories determine the level of subsidy and quantity of commodities a household can receive.
🎯 Exam Tip: List the three categories of ration cards (Antyodaya, BPL, APL) and briefly state which income group each targets. This shows a clear understanding of the categorization.
Question 12. अकाल के विपक्ष में तीन आधुनिक हथियारों को बताइए।
Answer: अकाल के विरुद्ध आधुनिक हथियार
• नाइट्रोजन उर्वरकों का उपयोग
• रेगिस्तानी कृषि
• आधुनिक कृषि तकनीक का उपयोग ।
In simple words: Modern strategies to combat famine include the use of nitrogen fertilizers to boost crop yields, desert farming techniques to cultivate food in arid regions, and the application of advanced agricultural technologies for more efficient and resilient food production.
🎯 Exam Tip: List practical, technology-driven solutions. Focus on modern agricultural practices that enhance productivity and resilience, such as fertilizers, specialized farming, and advanced techniques.
Question 13. अकाल को परिभाषित कीजिए।
Answer: अकाल उस परिस्थिति को कहते हैं जिसमें किसी क्षेत्र या देश की जनसंख्या का बड़ा भाग अल्प भोजन और कुपोषण से ग्रस्त होता है, जिसके कारण भुखमरी, जीवन का साधारण अंग बन जाती है।
In simple words: Famine is defined as a situation where a significant portion of a region's or country's population suffers from severe food shortage and malnutrition, leading to widespread starvation and becoming a common part of life. It implies a crisis where food becomes extremely scarce and inaccessible.
🎯 Exam Tip: Include key elements in the definition: large-scale food shortage, malnutrition, widespread starvation, and its impact on daily life. Emphasize the severity of the crisis.
Question 14. स्वतन्त्रता से पूर्व अकाल के पड़ने के कोई दो कारण बताइए ।
Answer: अकाल के लिए उत्तरदायी कारण निम्नलिखित हैं
1. खाद्य की अधिक कमी,
2. विनाश, चाहे प्राकृतिक हो या मानव निर्मित,
3. ब्रिटिश सरकार की दमन नीतियाँ।
In simple words: Before independence, famines in India were caused by severe food shortages, both due to natural calamities and human-made destruction, coupled with the oppressive policies of the British government. These policies often prioritized colonial interests over the welfare and food security of the Indian population.
🎯 Exam Tip: Identify both natural/human-made factors (food scarcity, destruction) and political factors (British policies) as causes. This provides a comprehensive historical perspective.
Question 15. राशनिंग क्या है? इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
Answer: राशनिंग उस मात्रा पर प्रतिबंध को दर्शाती है जो उपभोक्ताओं द्वारा क्रय एवं उपभोग की जा सकती है। राशनिंग उन गरीब उपभोक्ताओं के लिए वस्तुओं की उपलब्धि को सुनिश्चित करती है जो कि स्वतन्त्र बाजार में वस्तुएँ प्राप्त नहीं कर पाते। सीमित वस्तुएँ जैसे-मिट्टी का तेल, सीमेंट, वनस्पति घी आदि वस्तुएँ भी राशन कार्ड द्वारा बेची जाती हैं।
In simple words: Rationing is a system that restricts the quantity of goods consumers can buy and consume, ensuring equitable distribution during scarcity. It's used to make essential items like kerosene, cement, and cooking oil available to poor consumers who cannot afford them at market prices, preventing hoarding and ensuring basic access.
🎯 Exam Tip: Define rationing as quantity restriction. Explain its purpose: equitable distribution, ensuring availability for the poor, and preventing market exploitation. List examples of rationed goods.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. खाद्य सुरक्षा में किसे शामिल किया जा सकता है?
Answer: खाद्य सुरक्षा में निम्नलिखित शामिल हैं
1. खाद्य की उपलब्धता यहाँ पर सभी के लिए भोजन उपलब्ध होना चाहिए।
2. खाद्य की अधिकता-सभी व्यक्तियों के पास खाद्य (भोजन) होना चाहिए। यह सभी तक पहुँचना चाहिए।
3. खाद्य की प्राप्ति-सभी व्यक्तियों के पास पर्याप्त, सुरक्षित एवं पोषण खादा खरीदने के लिए पर्याप्त क्रय शक्ति होनी चाहिए ।
In simple words: Food security encompasses three main pillars: food availability (sufficient food for all), food accessibility (everyone having access to food), and food affordability (people having enough purchasing power to buy adequate, safe, and nutritious food). All three aspects must be met for true food security.
🎯 Exam Tip: Clearly articulate the three dimensions of food security: availability, accessibility, and affordability. For each dimension, briefly explain what it entails to demonstrate a complete understanding.
Question 2. खाद्यान्न के गोदामों में आवश्यकता से अधिक अनाज का होना फिर भी लोगों के पास खाने के लिए भोजन नहीं है। इस विडम्बना से आप क्या समझते हैं?
Answer: अतिरिक्त भंडार (Buffer Stock) की पर्याप्तता के बावजूद हमारे देश की 26% जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे रह रही है। इसका अर्थ यह हुआ कि प्रतिदिन उनके पास भोजन खरीदने के साधन भी नहीं हैं। हालांकि यह प्रतिशत 19992000 में कम हुआ जो 1993-94 में 36% था; इन गरीबों की सम्पूर्ण संख्या 26 करोड़ है। यह प्रदर्शित करता है कि यहाँ पर कुछ लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है, जबकि सरकार के गोदामों में खाद्यान्न रखने की जगह नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों को उत्पादन में वृद्धि के लिए कई अन्य उपाय खोजने पड़ेंगे जिससे हमारी जनसंख्या के कई लाख लोगों को भोजन प्रदान किया जा सके ।
In simple words: This paradox highlights a systemic failure where, despite abundant buffer stocks of food grains, a significant portion of the population (26% below poverty line) remains food-insecure due to lack of purchasing power. This suggests issues with distribution and access, rather than just production, leading to the need for new strategies to ensure food reaches the hungry.
🎯 Exam Tip: Explain the paradox as a disconnect between food *availability* (buffer stock) and food *accessibility/affordability* (people below poverty line). Emphasize that the problem is not a lack of food, but a failure in distribution and access, calling for policy reforms.
Question 3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली को स्पष्ट कीजिए।
Answer: सरकार द्वारा विनियमित बिन्दु पर आवश्यक वस्तुओं के वितरण को सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहते हैं। हमारे देश में लगभग 4,60,000 राशन एवं उचित कीमत की दुकानें हैं जो सम्पूर्ण देश में फैली हुई हैं। मिट्टी का तेल, गन्ना, कोयला आदि भी सरकारी उचित कीमत की दुकानों के द्वारा बेची जाती है। उपभोक्ता सहकारी समितियाँ (co-operatives) भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ऐजेंट के रूप में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन सहकारी समितियों द्वारा विनियमित कपड़े एवं अन्य वस्तुएँ बेची जाती हैं।
कभी-कभी व्यापारिक एजेंसी द्वारा राशन कार्ड के आधार पर वनस्पति तेल भी बेचा जाता है। सुपर बाज़ार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की एजेंसी के रूप में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली में विभिन्न गतिशील मोटर वाहन (vans) को भी दिल्ली प्रशासन एवं सुपर बाजार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। जिससे शहर के प्रत्येक हिस्से में आवश्यक वस्तुओं का प्रवाह किया जा सके। दिल्ली दृध योजना एवं मदर डेयरी भी दूध की आपूर्ति उचित दर (fair price) पर करती है। जनजातियों के क्षेत्रों (tribal areas) में भी विशेष सहायता योजना (special subsidied scheme) के अन्तर्गत अनाज को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है।
In simple words: The Public Distribution System (PDS) is a government-regulated program distributing essential commodities like food grains, kerosene, and sugar through a vast network of fair price shops across India at subsidized rates. It involves cooperatives and private agencies, even using mobile vans in cities like Delhi, to ensure equitable access to food, especially in tribal areas and for vulnerable groups.
🎯 Exam Tip: Define PDS, mention its scope (number of shops, items distributed), and highlight the involvement of various agencies (cooperatives, private, government schemes). Include examples like Mother Dairy or mobile vans for a comprehensive answer.
Question 4. सहकारी समितियाँ किस प्रकार खाद्य सुरक्षा में सहायक होती हैं?
Answer: सहकारी समितियाँ भारत में खाद्य सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सहकारी समितियों ने गरीब लोगों को कम मूल्य पर वस्तुएँ बेचने के लिए दुकानों का निर्माण किया है। उदाहरण के लिए तमिलनाडु में चलाई जाने वाली सभी उचित कीमत की दुकानों में से 94 प्रतिशत दुकानें सहायक समितियों द्वारा चलाई जाती हैं। दिल्ली में, मदर डेयरी ने दिल्ली सरकार द्वारा निश्चित नियंत्रित कीमत पर उपभोक्ताओं के लिए दूध एवं सब्जियों के संचय का प्रयास किया है। अमूल भी सहकारी समितियों की सफलता की एक कहानी है। यह देश में श्वेत क्रान्ति लाया था। यहाँ सहकारी समितियों के कई और अन्य उदाहरण है जो खाद्य सुरक्षा को भारत के विभिन्न भागों के विभिन्न वर्गों में सुनिश्चित करता है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में Academy of Development Science ने गैर-सरकारी संगठनों द्वारा अनाज बैंक बनाने की सुविधा उपलब्ध की । ADS प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। यह भोजन सुरक्षा के उद्देश्य से संगठित गैर-सरकारी संगठनों के लिये भवन की व्यवस्था करता है। महराष्ट्र के विभिन्न भागों में अनाज बैंकों का धीरे-धीरे विकास हो रहा है।
In simple words: Cooperatives significantly enhance food security by providing essential goods at affordable prices, establishing fair price shops (like 94% in Tamil Nadu), and managing supply chains for milk and vegetables (e.g., Mother Dairy, Amul). Organizations like the Academy of Development Science also support food security through grain banks and capacity building for NGOs, demonstrating diverse contributions across various regions.
🎯 Exam Tip: Focus on concrete examples (Tamil Nadu PDS, Mother Dairy, Amul, ADS) to illustrate how cooperatives contribute through distribution, price control, and community-led initiatives like grain banks.
Question 5. अन्त्योदय अन्न योजना एवं अन्नपूर्णा योजना को स्पष्ट कीजिए।
Answer: अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) दिसम्बर 2000 ई. में प्रारम्भ हुई। इस योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे पाए जाने वाले परिवारों की पहचान की गयी। गरीब परिवारों की प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने गरीबी रेखा के आधार पर पता लगाया। प्रत्येक पहचान किए गए परिवार को 25 किलोग्राम अनाज अत्यधिक रियायती मूल्य पर प्रदान किया गया। गेहूं का मूल्य 2 रुपये प्रति किलो और चावल 3 रुपये प्रति किलो दर पर प्रदान किए गए। अप्रैल 2002 ई. से खाद्यान्न की मात्रा 25 किलो से बढ़ाकर 35 किलो कर दी गई ।
इसके पश्चात् इस योजना का प्रसार गरीबी रेखा के नीचे दिए जाने वाले 50 लाख अन्य परिवारों में किया गया! यह वृद्धि जून 2003 ई. एवं अप्रैल 2004 ई. में की गई। इस वृद्धि से दो करोड़ परिवारों की सहायता प्रदान की जाती है। अन्नपूर्णा योजना (APS)–यह वर्ष 2000 में सीनियर नागरिकों को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के रूप में आरम्भ की गई ।
In simple words: Antyodaya Anna Yojana (AAY), launched in Dec 2000, targets the "poorest of the poor" families below the poverty line, providing them with highly subsidized food grains (initially 25 kg, then 35 kg). Annapurna Yojana (APS), also from 2000, aims to provide 10 kg of free food grains monthly to destitute senior citizens. Both schemes leverage the PDS network to improve food access for the most vulnerable.
🎯 Exam Tip: For each scheme, state its launch year, target beneficiaries, and the quantity of food grains provided, along with the subsidized rates. Highlight their focus on the most vulnerable sections of society.
Question 6. राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम को लागू करने के उद्देश्य बताइए।
Answer: 14 नवम्बर, 2004 ई. को यह कार्यक्रम पूरक श्रम रोजगार के सृजन को तीव्र करने के उद्देश्य से देश के 150 पिछड़े जिलों में शुरू किया गया। यह कार्यक्रम उन समस्त ग्रामीण गरीबों के लिए है, जिन्हें वेतन रोजगार की आवश्यकता है। और जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं। इसे शत-प्रतिशत केन्द्र द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के रूप में लागू किया गया और राज्यों को निःशुल्क अनाज मुहैया कराया जाता रहा है। जिला स्तर पर कलेक्टर शीर्ष अधिकारी है और उन पर इस कार्यक्रम की योजना बनाने, कार्यान्वयन, समन्वयन और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी है। वर्ष 2004-05 में इस कार्यक्रम के लिए 20 लाख टन अनाज के अतिरिक्त 2,020 करोड़ रुपये नियत किए गए हैं।
In simple words: The National Food for Work Programme, launched in 2004, aimed to provide supplementary wage employment to the rural poor in 150 backward districts. It offered food grains free of cost to states for unskilled manual labor, with district collectors responsible for planning and implementation, thereby addressing both food security and employment needs.
🎯 Exam Tip: State the launch date, target beneficiaries (rural poor, unskilled labor), and primary objective (wage employment, food security). Mention the central government's sponsorship and the role of district collectors.
Question 7. अन्त्योदय अन्न योजना से आप क्या समझते हैं? टिप्पणी करें।
Answer: अन्त्योदय अन्न योजना दिसम्बर, 2000 में शुरू की गई थी। इस योजना के अन्तर्गत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आने वाले निर्धनता रेखा से नीचे के परिवारों में से एक करोड़ लोगों की पहचान की गई। सम्बन्धित राज्य के ग्रामीण विकास विभागों ने गरीबी रेखा से नीचे के गरीब परिवारों को सर्वेक्षण के द्वारा चुना। 2 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूँ और 3 रुपये प्रति किलोग्राम की अत्यधिक आर्थिक सहायता प्राप्त दर पर प्रत्येक परिवार को 25 किलोग्राम अनाज उपलब्ध कराया गया। अनाज की यह मात्रा अप्रैल 2002 में 25 किलोग्राम से बढ़ा कर 35 किलोग्राम कर दी गई। जून 2003 और अगस्त 2004 में इसमें 50-50 लाख अतिरिक्त बी.पी.एल. परिवार दो बार जोड़े गए। इससे इस योजना में आने वाले परिवारों की संख्या 2 करोड़ हो गई।
In simple words: The Antyodaya Anna Yojana (AAY), launched in December 2000, is a targeted PDS scheme for the "poorest of the poor." It identifies one crore families below the poverty line and provides them with 25 kg (later increased to 35 kg) of food grains at highly subsidized rates (Rs. 2/kg for wheat, Rs. 3/kg for rice). The scheme has since expanded to cover 2 crore families, significantly improving food access for the most vulnerable.
🎯 Exam Tip: Clearly state the launch date, target group (poorest of the poor), initial and increased quantities of food grains, and subsidized prices. Mention the expansion of beneficiaries to show the scheme's impact.
Question 8. भुखमरी से आप क्या समझते हैं? भारत में भुखमरी के कितने प्रकार हैं?
Answer: भुखमरी खाद्य की दृष्टि से असुरक्षा को इंगित करने वाला एक दूसरा पहलू है। भुखमरी गरीबी की एक अभिव्यक्ति मात्र नहीं है, यह गरीबी लाती है। इस तरह खादा की दृष्टि से सुरक्षित होने से वर्तमान में भुखमरी समाप्त हो जाती है और भविष्य में भुखमरी का खतरा कम हो जाता है।
भुखमरी के प्रकार
(क) दीर्घकालिक भुखमरी-यह मात्रा या गुणवत्ता के आधार पर अपर्याप्त आहार ग्रहण करने के कारण होती है। गरीब लोग अपनी अत्यन्त निम्न आय और जीवित रहने के लिए खाद्य पदार्थ खरीदने में अक्षमता के कारण दीर्घकालिक भुखमरी से ग्रस्त होते हैं।
(ख) मौसमी भुखमरी-यह फसल उपजाने और काटने के चक्र से सम्बन्धित हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि क्रियाओं की मौसमी प्रकृति के कारण ना नारी क्षेत्रों में अनियमित श्रम के कारण होती है। जैसे-बरसात के मौसम में अनियत निर्माण श्रमिक को कम काम रहता है।
In simple words: Hunger signifies food insecurity and is a severe manifestation of poverty. It exists in two main forms: chronic hunger, caused by persistent inadequate food intake due to extreme poverty, and seasonal hunger, which is periodic and linked to agricultural cycles in rural areas or irregular work in urban settings, such as during the monsoon season for construction laborers.
🎯 Exam Tip: Define hunger as a facet of food insecurity and poverty. Clearly differentiate between chronic (persistent, due to poverty) and seasonal (periodic, due to work cycles) hunger, providing examples for each.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. खाद्य और खाद्य से सम्बन्धित वस्तुओं को उपलब्ध कराने में सहकारी समितियों और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।
Answer:
1. गुजरात में दूध तथा दुग्ध उत्पादों में अमूल एक और सफल सहकारी समिति का उदाहरण है। इसने देश में श्वेत क्रान्ति ला दी है।
2. भारत में सहकारी समितियों के कई उदाहरण हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों की खाद्य सुरक्षा के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।
3. भारत में गैर-सरकारी संगठन की खाद्य सुरक्षा के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।
4. इसी तरह, महाराष्ट्र में एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट साइंस (ए.डी.एस.) ने विभिन्न क्षेत्रों में अनाज बैंकों की स्थापना के लिए गैर-सरकारी संगठनों के नेटवर्क में सहायता की है।
5. ए.डी.एस. गैर-सरकारी संगठनों के लिए खाद्य सुरक्षा के विषय में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करती है।
6. अनाज बैंक अब धीरे-धीरे महाराष्ट्र के विभिन्न भागों में खुलते जा रहे हैं।
7. अनाज बैंकों की स्थापना, गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से उन्हें फैलाने और खाद्य सुरक्षा पर सरकार की नीति को प्रभावित करने में ए.डी.एस. की कोशिश रंग ला रही है।
8. ए.डी.एस. अनाज बैंक कार्यक्रम को एक सफल और नए प्रकार के खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के रूप में स्वीकृति मिली । हैं।
9. भारत में विशेषकर देश के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में सहकारी समितियाँ भी खाद्य सुरक्षा में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
10. सहकारी समितियाँ निर्धन लोगों को खाद्यान्न की बिक्री के लिए कम कीमत वाली दुकानें खोलती हैं।
11. दिल्ली में मदर डेयरी उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित नियंत्रित दरों पर दूध और सब्जियाँ उपलब्ध कराने में तेजी से प्रगति कर रही है।
In simple words: Cooperatives and NGOs play a vital role in food security by establishing affordable food outlets, like ration shops run by cooperatives in Tamil Nadu, and managing supply chains for essential goods such as milk (Mother Dairy, Amul). NGOs like ADS in Maharashtra set up grain banks and provide training, collectively ensuring wider access to food and complementing government efforts, especially in vulnerable regions.
🎯 Exam Tip: Provide a balanced overview of both cooperatives and NGOs. For each, describe their specific actions (e.g., running shops, establishing banks, providing training) and mention concrete examples to illustrate their impact on food security.
Question 2. कुछ पोषक भोजन कार्यक्रमों को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।
Answer:
1. दोपहर के भोजन की योजना-यह वर्ष 1962-63 में शुरू किया गया था। इसका लक्ष्य 6 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन प्रदान करना है। वर्ष 1983 तक इसने 18 लाख बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया।
2. विशेष पोषण योजना-यह वर्ष 1970-71 में प्रारम्भ किया गया। इसका लक्ष्य 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रोटीन युक्त 300 कैलोरी प्रदान करना है और गर्भवती को वर्ष में 300 दिन 500 कैलोरी प्रोटीन के साथ प्रदान करना है। वर्ष 1983 तक इस कार्यक्रम में 9 लाख लोग शामिल थे। इस कार्यक्रम में पौष्टिक एवं शक्तिवर्धक खाद्य का उत्पादन भी शामिल है।
3. विशेष पौष्टिक भोजन कार्यक्रम-वर्ष 1960 में विशेष पौष्टिकता की कमी को दूर करने के लिए निम्न विशेष पौष्टिक भोजन कार्यक्रम जारी किए गए।
4. व्यवहारिक संतुलित पौष्टिक आहार योजना-यह वर्ष 1960 में दो राज्यों में प्रारम्भ हुआ। वर्ष 1973 तक यह सभी राज्यों में फैल गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संतुलित आहार, सुरक्षित खाद्य का उपभोग एवं पकाने की उचित तकनीकी के विचार को फैलाना था।
In simple words: Various nutritional programs have been implemented in India to address malnutrition. The Mid-day Meal Scheme (1962-63) provides protein-rich meals to school children. The Special Nutrition Program (1970-71) targets children (0-6 years) and pregnant women with specific calorie and protein supplements. Other schemes, like the Practical and Balanced Nutrition Diet Plan, aimed to promote healthy eating habits and safe food practices across states.
🎯 Exam Tip: For each program, mention its launch year, target beneficiaries (age group, specific vulnerable groups), and primary objectives (e.g., protein provision, calorie intake, promoting healthy habits). Quantify the reach if possible.
Question 3. अनाज प्रबन्ध का वर्णन कीजिए।
Answer: द्वितीय (II) विश्व युद्ध के दौरान अनाज की कमी को पूरा करने के लिए इसे प्रारम्भ किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध से अनाज प्रबंध निरंतर उसी एवं अन्य रूप में चल रहा है। अनाज प्रबंध के आवश्यक तत्त्व निम्नलिखित हैं-
(क) सार्वजनिक वितरण प्रणाली का रख-रखाव ।
(ख) अनाज के अतिरिक्त भंडार का रख-रखाव ।
(ग) सरकारी एजेंसी द्वारा बाजार में उपलब्ध अतिरिक्त खाद्यान्नों की सार्वजनिक वितरण के रूप में प्राप्ति करना एवं उसका भंडार बनाना ।
(घ) अनाज के प्रबंध में आवश्यक एवं न्यायोचित प्रतिबन्ध लगाना।
(ङ) निजी व्यापार का नियमन जिससे खाद्यान्नों की जमाखोरी एवं उनमें सट्टेबाज़ी रोकी जा सकें ।
(च) जब कभी आवश्यक हो, तो घरेलू उत्पादन की सहायता के लिए विदेशों से खाद्यान्न का आयात करना।
In simple words: Grain management, initiated during World War II to address food shortages, involves several key elements. These include maintaining the Public Distribution System (PDS) and buffer stocks, procuring surplus grains from the market for public distribution, imposing fair restrictions on grain management, regulating private trade to prevent hoarding and speculation, and importing food grains from abroad when domestic production is insufficient.
🎯 Exam Tip: Explain the historical context (WWII) and then list the key components of grain management. Use clear, distinct points for each element, covering procurement, distribution, regulation, and international trade.
Question 4. अकाल के लिए उत्तरदायी कारणों को संक्षेप में प्रस्तुत कीजिए।
Answer: अकाल के लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी हैं-
1. युद्ध एवं जान बूझकर राजनीतिक हस्तक्षेप भी अकाल को कारण हो सकता है-इन दिनों क्षेत्रों में विनाशकारी युद्ध एवं कुछ राजनैतिक मतभेद अकाल की स्थिति पैदा करते हैं।
2. नागरिक उथल-पुथल (अशान्ति) और भोजन वितरण प्रणाली की दुर्व्यवस्था-समूहों के मध्य टकराव एवं मुठभेड़ कभी-कभी खाद्य वितरण प्रणाली को तोड़ देते हैं और अकाल को बढ़ावा देते हैं।
3. अधिक खादा कमी-अकाल की प्रधान विशेषता खाद्य की अधिक कमी होना है। खाद्य (भोजन) अनुपलब्ध है। चाहे यह उपलब्ध हो लेकिन इसके मूल्य के अधिक होने के कारण यह सामान्य लोगों की पहुँच तक नहीं होता।
4. फसल की असफलता या स्थिति में परिवर्तन जैसे सूखा-हार्वेस्ट के बाढ़, सूखा एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण निरन्तर असफल होने के परिणामस्वरूप खाद्य स्तर में कमी होती है और यह आकाल की स्थिति लाता है।
5. विनाश चाहे प्राकृतिक या मानव निर्मित किसी भी प्रकार का विनाश चाहे प्राकृतिक हो या मानव द्वारा निर्मित आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाता है और अकाल को पैदा करता है।
In simple words: Famines are caused by a combination of factors, including severe food shortages due to crop failures and natural disasters like droughts or floods. Political instability, wars, and civil unrest often disrupt food distribution systems. Additionally, human-made destruction and economic conditions that make food unaffordable contribute significantly, leading to widespread unavailability and inaccessibility of food.
🎯 Exam Tip: Categorize the causes into natural (crop failure, disasters), political (war, unrest, poor distribution), and economic (unaffordability). Provide specific examples for each category to elaborate on the reasons for famine.
Free study material for Social Science
UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Social Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Social Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Social Science Class 9 Solved Papers
Using our Social Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा in printable PDF format for offline study on any device.