Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Social Science. Our expert-created answers for Class 9 Social Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी UP Board Solutions for Class 9 Social Science
For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Social Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी solutions will improve your exam performance.
Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी UP Board Solutions PDF
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1. भारत में जनगणना के दौरान दस वर्ष में एक बार प्रत्येक गाँव का सर्वेक्षण किया जाता है। पालमपुर से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्न तालिका को भरिए
(क) अवस्थिति क्षेत्र,
(ख) गाँव का कुल क्षेत्र,
(ग) भूमि का उपयोग ( हेक्टेयर में)
(घ) सुविधाएँ
Answer:(क) अवस्थिति क्षेत्र - पड़ोसी गाँवों व कस्बों से जुड़ा हुआ है। निकटतम छोटा कस्बा शाहपुर एवं निकटतम बड़ा गाँव रायगंज है।
(ख) गाँव का कुल क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) - 166 हेक्टेयर
(ग) भूमि का उपयोग (हेक्टेयर में) - 140 हेक्टेयर
| कृषि भूमि | भूमि जो कृषि के लिए उपलब्ध नहीं है (निवास स्थानों, सड़कों, तालाबों, चरागाहों आदि के क्षेत्र) | |
|---|---|---|
| सिंचित (Irrigated) | असिंचित (Unirrigated) | |
| 100 हेक्टेयर | 40 हेक्टेयर | 26 हेक्टेयर |
(घ) सुविधाएँ
शैक्षिक-दो प्राथमिक और एक उच्च माध्यमिक स्कूल
चिकित्सा-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक निजी डिस्पेंसरी
बाजार-रायगंज (बड़ा गाँव) एवं शाहपुर (छोटा कस्बा)
बिजली पूर्ति - अधिकतम घरों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है।
संचार-पोस्ट एवं टेलीग्राफ, टेलीफोन, मोबाईल
निकटतम कस्बा - शाहपुर
In simple words: Palampur is a well-developed village with good infrastructure for agriculture, education, health, and communication, including electricity, which aids its agricultural and non-agricultural activities.
🎯 Exam Tip: Students should remember key data points about Palampur's infrastructure and land use as these are frequently asked to assess understanding of basic village economics.
Question 2. खेती की आधुनिक विधियों के लिए ऐसे अधिक आगतों की आवश्यकता होती है, जिन्हें उद्योगों में विनिर्मित किया जाता है, क्या आप सहमत हैं?
Answer: हाँ, हम सहमत हैं। क्योंकि आधुनिक कृषि तकनीकों को अधिक साधनों की जरूरत है जो उद्योगों में बनाए जाते हैं। एचवाईवी बीजों को अधिक पानी चाहिए और इसके साथ ही बेहतर नतीजों के लिए रासायनिक खाद, कीटनाशक भी चाहिए। किसान सिंचाई के लिए नलकूप लगाते हैं। ट्रैक्टर एवं प्रैसर जैसी मशीनें भी प्रयोग की जाती हैं। एचवाईवी बीजों की सहायता से गेहूं की पैदावार 1300 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक हो गई और अब किसानों के पास बाजार में बेचने के लिए अधिक मात्रा में फालतू गेहूं है।
In simple words: Modern farming methods require more industrial inputs like HYV seeds, fertilizers, pesticides, and machinery, leading to increased productivity and marketable surplus.
🎯 Exam Tip: Focus on linking modern agricultural practices with industrial inputs and their impact on yield. This concept is central to understanding the Green Revolution.
Question 3. पालमपुर में बिजली के प्रसार ने किसानों की किस तरह मदद की?
Answer: पालमपुर में बिजली के प्रसार ने किसानों की भिन्न रूप से सहायता की -
1. कृषि उपकरण, जैसे हार्वेस्टर, श्रेशर आदि ने किसानों की सहायता की है।
2. बिजली का उपयोग गाँव में प्रकाश के लिए भी किया गया ।
3. विद्युत प्रकाश, पंखे, प्रेस एवं मशीनों ने किसानों के घरेलू कार्यों में सहायता दी है।
4. सिंचाई की उपयुक्त विधि, नलकूपों एवं पंपिंग सेटों को बिजली द्वारा चलाया जाता है।
5. बिजली से सिंचाई प्रणाली में सुधार के कारण किसान पूरे वर्ष के दौरान विभिन्न फसलें उगा सकते थे।
6. उन्हें मानसून की बरसात पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है जो कि अनिश्चित एवं भ्रमणशील है।
In simple words: Electricity in Palampur modernized agriculture by powering irrigation systems and farm machinery, reducing reliance on monsoon rains, and enabling multiple cropping.
🎯 Exam Tip: When answering, highlight both direct agricultural benefits (irrigation, machinery) and indirect benefits (reduced monsoon dependence, multiple crops) due to electricity.
Question 4. क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्त्वपूर्ण है? क्यों?
Answer: सिंचित क्षेत्र में वृद्धि करना निम्न दृष्टि से महत्वपूर्ण है
1. सिंचाई की सुविधा प्राप्त भूम के टुकड़े में कृषि उत्पादन असिंचित भूमि के टुकड़े के उत्पादन से अधिक होता है।
2. कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचित क्षेत्र महत्त्वपूर्ण ही नहीं बल्कि आवश्यक भी है।
3. पौधों का जन्म, उनका विकास, फलना और फूलना; मिट्टी, जल और हवा के कुशल संयोग पर निर्भर करता है।
4. यदि सिंचाई की असुविधा के कारण जल प्राप्त नहीं होता तो फसल सूख जाएगी, यदि लगातार जल की कमी होतो अकाल का भय हो जाता है।
5. सिंचित क्षेत्र की वृद्धि से भारत में व्याप्त मानसून की अनिश्चित बरसात से मुक्ति मिलेगी ।
In simple words: Expanding irrigated land is crucial because it significantly boosts agricultural output, ensures crop survival, and reduces dependence on unpredictable monsoon rains, thereby preventing famines.
🎯 Exam Tip: Emphasize the direct link between irrigation, increased productivity, and food security, especially in a country like India prone to monsoon variability.
Question 5. पालमपुर के 450 परिवारों में भूमि के वितरण की एक सारणी बनाइए ।
Answer: पालमपुर गाँव के 450 परिवारों में भूमि के वितरण की सारणी
| परिवार | भूमि का वितरण |
|---|---|
| 150 | भूमिहीन (अधिकतर दलित वर्ग) |
| 240 | 2 हेक्टेयर से कम भूमि के टुकड़े (छोटे किसान) |
| 60 | 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि के टुकड़े (मध्यम और बड़े किसान) |
In simple words: Land distribution in Palampur is highly uneven, with a significant portion of families being landless, most farmers owning small plots, and a few large farmers possessing substantial landholdings.
🎯 Exam Tip: Pay attention to the number of families and their corresponding land categories. This table illustrates economic inequality in rural areas.
Question 6. पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मज़दूरी न्यूनतम मज़दूरी से कम क्यों है?
Answer: पालमपुर में खेतिहर मज़दूरों में काम के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा है। इसलिए लोग कम दरों पर मज़दूरी करने को तैयार हो जाते हैं। न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम का ग्रामीण क्षेत्रों में लागू न किया जाना भी एक प्रमुख कारण है। इसलिए गरीब मज़दूरों को जो कुछ भी मज़दूरी दी जाती है उसे वे अपना भाग्य समझकर स्वीकार कर लेते हैं।
In simple words: Agricultural laborers in Palampur receive less than minimum wages due to intense competition for work and the ineffective implementation of minimum wage laws in rural areas, forcing them to accept low pay.
🎯 Exam Tip: Focus on the demand-supply dynamics (high supply of labor, low demand) and weak enforcement of labor laws as primary reasons for low wages.
Question 7. अपने क्षेत्र में दो श्रमिकों से बात कीजिए। खेतों में काम करने वाले या विनिर्माण कार्य में लगे मज़दूरों में से किसी को चुनें । उन्हें कितनी मज़दूरी मिलती है? क्या उन्हें नकद पैसा मिलता है या वस्तु-रूप में? | क्या उन्हें नियमित रूप से काम मिलता है? क्या वे कर्ज़ में हैं?
Answer: हमारे क्षेत्र में रामबचन और जनार्दन दो खेतिहर मजदूर हैं जो एक मकान के निर्माण कार्य में काम करते हैं। इन दोनों को प्रति 90 से 100 Rs. मिलते हैं। यह सत्य है कि उन्हें नकद मजदूरी मिलती है। लेकिन इन्हें नियमित रूप से काम नहीं मिलता क्योंकि बहुत से लोग कम दरों पर काम करने के लिए राजी हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें कम मजदूरी मिलती है इसलिए वे कर्ज में डूबे हुए हैं। कम मजदूरी के कारण वे बड़ी कठिनाई से परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं।
In simple words: Workers like Rambachan and Janardan earn Rs. 90-100 daily in cash but lack regular employment due to high competition, leading to low wages and indebtedness, making it hard to support their families.
🎯 Exam Tip: This question assesses understanding of real-world labor conditions. Highlight key issues like low wages, lack of regular work, and debt, which are common for casual laborers.
Question 8. एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के अलग-अलग कौन से तरीके हैं? समझाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।
Answer: भूमि के एक ही टुकड़े पर उत्पादन में वृद्धि हेतु निम्नलिखित तरीकों को अपनाया जाता है
1. बहुविधि फसल उगाना-भूमि के एक ही टुकड़े पर एक वर्ष में कई फसलों को उगाना बहुविध फसल प्रणाली कहलाता है। पालमपुर के सभी किसान वर्ष में कम-से-कम दो फसलें उगाते हैं। पिछले 15-20 वर्ष से अनेक किसान तीसरी फसल के रूप में आलू की खेती कर रहे हैं।
2. आधुनिक कृषि उपकरणों एवं तकनीक का उपयोग-पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि तरीकों को अपनाने वाले भारत के पहले किसान थे। इन क्षेत्रों के किसानों ने सिंचाई के लिए नलकूपों, एच.वाई.वी. बीज, रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग किया। ट्रैक्टर एवं प्रैशर का भी प्रयोग किया गया। जिससे जुताई एवं फसल की कटाई आसान हो गई। उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिली और उन्हें गेहूं की अधिक पैदावार के रूप में इसका प्रतिफल मिला । एचवाईवी बीजों की सहायता से पैदावार 1300 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक हो गई और अब किसानों के पास बहुत सा अधिशेष गेहूँ बाजार में बेचने के लिए होता है।
In simple words: To increase production from the same land, farmers can adopt multiple cropping (growing different crops in a year) and use modern farming methods like HYV seeds, irrigation, fertilizers, and machinery to boost yields.
🎯 Exam Tip: Clearly differentiate between multiple cropping (intensive land use) and modern farming methods (technology-driven inputs) as distinct ways to improve productivity.
Question 9. एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्यौरा दीजिए ।
Answer: भूमि को मापने की मानक इकाई हेक्टेयर है। एक हेक्टेयर 100 मीटर की भुजा वाले वर्गाकार भूमि के टुकड़े के क्षेत्रफल के बराबर होता है। एक हेक्टेयर भूमि की मात्रा एक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत कम है। इसलिए उसके द्वारा अपने जीवन यापन के लिए किए गए कार्य का ब्यौरा निम्नलिखित हो सकता है
1. गाँव के धनी लोगों के पास नौकरी कर सकता है।
2. गैर-कृषि कार्यों जैसे-पशुपालन, मछलीपालन और मुर्गीपालन आदि का कार्य कर सकता है।
3. खेतिहर मजदूर के रूप में बड़े किसानों और जमींदारों के पास कार्य कर सकता है।
4. अपने परिवार के सदस्यों को रोजगार के लिए शहरों में भेज सकता है।
In simple words: A farmer owning one hectare of land typically cannot sustain their family solely from farming due to the small size, often engaging in additional non-farm activities or working as a laborer to supplement income.
🎯 Exam Tip: This question highlights the economic realities of small landholders. Focus on the diverse income strategies they must adopt beyond their limited farming. Also, remember 1 hectare = 100m x 100m.
Question 10. मझोले और बड़े किसान कृषि से कैसे पूँजी प्राप्त करते हैं? वे छोटे किसानों से कैसे भिन्न हैं?
Answer:
1. मझोले और बड़े किसानों के पास अधिक भूमि होती है अर्थात् उनकी जोतों का आकार बड़ा होता है जिससे वे अधिक उत्पादन करते हैं।
2. अधिक उत्पादन होने से वे इसे बाजार में बेचकर धनलाभ प्राप्त करते हैं। इस धन का प्रयोग वे उत्पादन की आधुनिक विधियों को अपनाने में करते हैं।
3. इनकी पूँजी छोटे किसानों से भिन्न होती है क्योंकि छोटे किसानों के पास भूमि कम होने के कारण उत्पादन उनके पालन-पोषण के लिए भी कम बैठता है।
4. उन्हें आधिक्य प्राप्त न होने के कारण बचते नहीं होती हैं इसलिए खेती के लिए उन्हें पूँजी बड़े किसानों या साहूकारों से उधार लेकर पूरी करनी पड़ती है जिस पर उन्हें काफी ब्याज चुकाना पड़ता है जो उन्हें ऋणग्रस्तता के चंगुल में फँसा देता है।
In simple words: Medium and large farmers generate capital from surplus produce sold in markets, which they reinvest in farming, unlike small farmers who often struggle to produce enough for subsistence, lack savings, and rely on costly loans from large farmers or moneylenders.
🎯 Exam Tip: Contrast the self-sufficiency and reinvestment capacity of larger farmers with the financial vulnerability and debt cycle of small farmers, highlighting the disparity in access to capital.
Question 11. सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती?
Answer: सविता ने तेजपाल सिंह से Rs. 3000, 24 प्रतिशत की दर पर चार महीने के लिए उधार लिया, जो कि ऊँची ब्याज दर है। सविता एक कृषि मजदूर के रूप में कटाई के समय 35 Rs. प्रतिदिन की दर पर उसके खेतों में काम करने को भी सहमत होती है। तेजपाल सिंह द्वारा सविता से लिया जाने वाला ब्याज बैंक की अपेक्षा बहुत अधिक था। यदि सविता इसकी अपेक्षा बैंक से उचित ब्याज दर पर ऋण ले पाती तो उसकी हालत निश्चय ही इससे अच्छी होती ।
In simple words: Savita received a loan from Tejpal Singh at a high interest rate of 24% and had to agree to work on his fields for low wages, a situation that would have been significantly better if she had secured a loan from a bank at a lower interest rate.
🎯 Exam Tip: Analyze the exploitative nature of informal loans (high interest, forced labor) versus the benefits of formal credit (lower interest, no forced labor) for marginalized farmers.
Question 12. अपने क्षेत्र के कुछ पुराने निवासियों से बात कीजिए और पिछले 80 वर्षों में सिंचाई और उत्पादन के तरीकों में हुए परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए (वैकल्पिक)।
Answer: अपने क्षेत्र के कुछ वयोवृद्ध व्यक्तियों से बात करने के बाद पिछले 30 वर्षों में सिंचाई और उत्पादन के तरीकों में हुए परिवर्तनों से मुझे इस बात का पता चला कि 30 वर्ष पहले कृषि करने के पुराने तरीके कैसे थे। यह जानकारी इस प्रकार है।
1. प्राचीनकाल में सिंचाई के लिए कुओं का उपयोग किया जाता था। कुएँ से बैल के माध्यम से रहट का उपयोग करके पानी को ऊपर खींचकर सिंचाई जाती थी।
2. सिंचाई के लिए पानी की प्राप्ति रहट द्वारा की जाती थी।
3. तालाब और नदी-नाले के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता था।
4. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् सिंचाई की पद्धति में क्रान्तिकारी परिवर्तन किए गए और पम्पिंग सैट तथा नलकूपों का उपयोग पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए किया जाने लगा।
5. विशेष रूप से नदियों से नहरें निकालकर सिंचाई की व्यवस्था का जाल बुना गया।
In simple words: Over the last few decades, irrigation methods have evolved from traditional systems like wells and Rahats to modern pump sets and widespread canal networks, revolutionizing agricultural productivity.
🎯 Exam Tip: When discussing historical changes, highlight the transition from traditional, labor-intensive methods to more mechanized and widespread irrigation post-independence.
Question 13. आपके क्षेत्र में कौन-से गैर-कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं? इनकी एक संक्षिप्त सूची बनाइए ।
Answer: हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले गैर कृषि उत्पादन कार्य इस प्रकार हैं
1. खेतों में उत्पादित सब्जी, फलों को शहरी बाजारों में बेचा जाना।
2. दूर गाँवों से एकत्र करके शहरों में आपूर्ति करना।
3. सिलाई, कढ़ाई, प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना करना।
4. शिक्षित लोगों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देना।
5. पशुपालन (Dairy), मुर्गीपालन (Poultry) और मछली पालन आदि ।
6. परिवहन संबंधित कार्य अर्थात् यातायात के लिए रिक्शा, टाँगा, टैम्पो, जीप, बस और ट्रक का उपयोग किया जाना।।
7. कुछ शिक्षित लोगों द्वारा नर्सरी पाठशाला और प्राथमिक शिक्षा के लिए पाठशाला की स्थापना करना।
8. गन्ने से गुड़ और चीनी का तैयार किया जाना।
In simple words: Non-agricultural activities in rural areas include selling farm produce, various handicraft and service trades like tailoring, computer training, animal husbandry (dairy/poultry), transportation, and small-scale manufacturing.
🎯 Exam Tip: Listing a diverse range of non-farm activities shows a comprehensive understanding of rural economic diversification. Categorize them mentally (services, manufacturing, animal husbandry).
Question 14. गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए क्या किया जा सकता है?
Answer: गाँव में और अधिके गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए निम्न उपाय अपनाये जा सकते हैं।
1. गाँव में अच्छे पब्लिक स्कूल खोलकर गाँव वालों की शिक्षा के स्तर को ऊँचा किया जा सकता है।
2. सरकार द्वारा गाँव में उद्योग-धन्धे स्थापित किए जा सकते हैं।
3. परिवहन का विकास करके गाँव और शहरों के बीच संकल्प और उत्तम सड़क बनवाकर गाँव से कृषि का अतिरिक्त उत्पादन शहरों में भेजा जा सकता है।
4. इसी प्रकार शहरों से गाँव के लिए आवश्यक वस्तुएँ मँगाई जा सकती हैं।
5. संचार के विकास द्वारा गाँव को देश और विदेश से जोड़ा जा सकता है।
In simple words: To promote more non-agricultural activities in villages, improving education, establishing industries, developing better transport links to markets, and enhancing communication infrastructure are key steps.
🎯 Exam Tip: Focus on foundational development aspects like education, infrastructure (roads, communication), and government support for local industries when suggesting ways to boost non-farm activities.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. पालमपुर में किन-किन चीजों की दुकानें थी?
Answer: पालमपुर में छोटे-छोटे जनरल स्टोरों में चावल, गेहूँ, चाय, तेल, बिस्कुट, साबुन, टूथपेस्ट, बैट्री, मोमबत्तियाँ, कॉपियाँ, पेन, पेंसिल आदि बेचते थे । यहाँ के दुकानदार शहरों के थोक बाजारों से वस्तुएँ खरीदकर लाते थे और उसे गाँव में बेचते थे ।
In simple words: Palampur's general stores sold essential household items like groceries, toiletries, and stationery, sourced from wholesale markets in nearby towns.
🎯 Exam Tip: Remember common daily use items. This question tests basic recall of the village's trade activities.
Question 2. पालमपुर गाँव के लोग बाजार करने कहाँ जाते थे?
Answer: पालमपुर गाँव के लोग वस्तुओं को खरीदने के लिए तथा अपना अनाज बेचने के लिए शाहपुर कस्बे की ओर जाते थे।
In simple words: The people of Palampur traveled to Shahpur town for both buying goods and selling their agricultural produce.
🎯 Exam Tip: Identify Shahpur as the primary market town for Palampur residents.
Question 3. पालमपुर की मुख्य क्रिया क्या थी?
Answer: पालमपुर के लोग प्रमुखतः कृषि कार्य करते थे।
In simple words: The main economic activity of the people in Palampur was farming.
🎯 Exam Tip: This is a straightforward recall question; "कृषि" (agriculture) is the key term.
Question 4. पालमपुर में कम्प्यूटर कक्षा का परिचालक कौन है?
Answer: पालमपुर में करीम कम्प्यूटर कक्षा का परिचालन करता था।
In simple words: Karim operated the computer class in Palampur.
🎯 Exam Tip: Remember "करीम" as the individual associated with the computer class.
Question 5. पालमपुर के निकटतम बड़े गाँव एवं छोटे कस्बे का नाम बताइए ।
Answer: पालमपुर से 3 किमी. दूरी पर स्थित रायगंज एक बड़ा गाँव है जबकि शाहपुर इसका निकटतम कस्बा है।
In simple words: Raiganj is the nearest large village (3 km away), and Shahpur is the nearest small town to Palampur.
🎯 Exam Tip: Distinguish between the nearest large village (Raiganj) and the nearest small town (Shahpur).
Question 6. पालमपुर में उपलब्ध परिवहन के साधन कौन-कौन से हैं?
Answer: यहाँ उपलब्ध प्रमुख परिवहन के साधन हैं-बैलगाड़ी, ताँगा, बुग्गी, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक और मोटर साइकल ।
In simple words: Palampur has various modes of transport including traditional bullock carts and tangas, as well as modern vehicles like jeeps, tractors, trucks, and motorcycles.
🎯 Exam Tip: List both traditional and modern forms of transport available in the village.
Question 7. पालमपुर में कितने स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्र हैं?
Answer: पालमपुर में दो प्राथमिक एवं एक उच्च प्राथमिक स्कूल है जबकि यहाँ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा एक निजी डिस्पेंसरी है।
In simple words: Palampur has two primary schools, one high school, one government primary health center, and one private dispensary.
🎯 Exam Tip: Remember the number and type of educational and health facilities. This reflects the village's development level.
Question 8. पालमपुर गाँव में जनसंख्या की संरचना क्या है?
Answer: इस गाँव में 450 परिवार हैं, जो विभिन्न वर्गों एवं जातियों से सम्बन्धित हैं। 80 परिवार उच्च जातियों से सम्बन्धित हैं। अनुसूचित जनजाति एवं दलित का कुल जनसंख्या में हिस्सा 1/3 है। जबकि शेष हिस्सा अन्य जातियों का है।
In simple words: Palampur has 450 families from various castes, with 80 high-caste families and one-third of the total population belonging to Scheduled Castes and Dalits.
🎯 Exam Tip: Focus on the total number of families and the proportion of high castes and Scheduled Castes/Dalits to illustrate the social structure.
Question 9. भारत के किस राज्य में उर्वरक का सर्वाधिक उपयोग होता है?
Answer: भारत के पंजाब राज्य में कृषि के अंतर्गत् उर्वरक का सर्वाधिक प्रयोग होता है।
In simple words: Punjab uses the most fertilizers in agriculture among Indian states.
🎯 Exam Tip: Punjab is a key state to remember for its high agricultural input use due to the Green Revolution.
Question 10. वह क्या उद्देश्य है? जिनके लिए किसानों को रुपयों की आवश्यकता पड़ती है?
Answer: कुछ किसानों को रुपयों की आवश्यकता अपनी आधारभूत आवश्यकताओं जैसे-खाना, कपड़ा और मकान के लिए होती है। अन्य आवश्यकता कृषि आगतों जैसे-बीज, पानी, पशुओं और कृषि उपकरणों जैसे-ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर आदि के लिए होती है। बहुत कम उद्यमी किसानों को रुपये की आवश्यकता निवेश जैसे-व्यवसाय का प्रारंभ, परिवहन का क्रय, उपकरण-जीप, टैम्पो, ट्रक और नलकूपों की स्थापना आदि के लिए होती है।
In simple words: Farmers need money for basic needs like food and shelter, agricultural inputs like seeds and machinery, and for investment in non-farm activities such as transport or starting small businesses.
🎯 Exam Tip: Differentiate between the needs for consumption (basic necessities), production (farm inputs), and investment (non-farm ventures) when discussing farmers' capital requirements.
Question 11. क्या आप सहमत हैं कि पालमपुर गाँव में कृषि भूमि का वितरण असमान है?
Answer: हाँ. हम सहमत हैं कि पालमपुर गाँव में भूमि का वितरण असमान है, क्योंकि अधिक संख्या में छोटे किसानों के पास 2 एकड़ से भी कम भृमे है। बड़े एवं मझोले किसानों के पास 2 एकड़ से अधिक भूमि है। कुछ किसान तो अब भी भूमिहीन हैं।
In simple words: Yes, land distribution in Palampur is uneven, with many small farmers holding less than 2 acres, medium/large farmers owning over 2 acres, and a significant number of families remaining landless.
🎯 Exam Tip: This question requires a clear "Yes" and then supporting evidence from the land distribution data provided in the chapter, focusing on disparities.
Question 12. किसानों को श्रम कौन प्रदान करता है?
Answer: गाँव के भूमिहीन लोग और अपर्याप्त भूमि वाले किसान बड़े और मध्यम किसानों से श्रम प्रदान करते हैं। छोटे किसानों की उनके परिवार द्वारा सहायता मिलती है।
In simple words: Labor for farming is primarily provided by landless people and small farmers with insufficient land, who work for larger farmers; small farmers also utilize family labor.
🎯 Exam Tip: Differentiate between labor provided by landless/small farmers (for others) and family labor (for their own small plots).
Question 13. कार्यशील पूँजी किसे कहते हैं?
Answer: उत्पादन के दौरान भुगतान करने तथा जरूरी माल खरीदने के लिए कुछ पैसों की भी आवश्यकता होती है। कच्चा माल तथा नकद पैसों को कार्यशील पूँजी कहते हैं।
In simple words: Working capital refers to the raw materials and cash needed for day-to-day production activities and immediate expenses.
🎯 Exam Tip: The core concept here is that working capital is "used up" or changes form during the production process, unlike fixed capital.
Question 14. स्थायी पूंजी किसे कहते हैं?
Answer: ओजारों तथा मशीनों में अत्यंत साधारण औजार जैसे किसान का हल से लेकर परिष्कृत मशीनें जैसे-जेनरेटर, टग्बाइन, कंप्यूटर आदि आते हैं। आजारों, मशीनों और भवनों का उत्पादन में कई वर्षों तक प्रयोग होता है और इन्हें स्थायी पूँजो कहा जात है।
In simple words: Fixed capital consists of assets like tools, machinery, and buildings that can be used in production over many years.
🎯 Exam Tip: Remember that fixed capital is durable and reusable across multiple production cycles, forming the long-term assets of a producer.
Question 15. हरित क्रांति से क्या तात्पर्य है?
Answer: 1960 के दशक के उपरान्त कुछ क्षेत्रों के किसानों ने आधुनिक ढंग से कृषि करना शुरू कर दिया जिससे फसलों के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हो गई। जिसे हरित क्रांति का दर्जा दिया गया।
In simple words: The Green Revolution refers to the significant increase in crop production in certain regions of India since the 1960s, achieved by adopting modern farming methods.
🎯 Exam Tip: Key elements of the Green Revolution are the time period (1960s), modern farming methods, and the dramatic increase in yield (especially wheat and rice).
Question 16. कृषि मजदूर किसे कहते हैं?
Answer: गाँव के वे लोग जो या तो भूमिहीन परिवारों से संबंध रखते हैं या छोटे भूखंडों पर खेती करने वाले परिवारों से संबंध रखते हैं। उन्हें नकदी या किसी अन्य रूप में केवल मजदूरी ही मिलती है।
In simple words: Agricultural laborers are individuals from landless families or those with very small landholdings who work on others' fields for wages, which can be paid in cash or kind.
🎯 Exam Tip: Focus on the two key characteristics: either landless or having very little land, and working for wages on other people's farms.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. पालमपुर के किसानों में भूमि किस प्रकार वितरित है?
Answer: कृषि कार्य में लगे हुए सभी लोगों के पास खेती के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है। पालमपुर में लगभग 150 परिवार हैं जो भूमिहीन हैं और दलित वर्ग से संबंधित हैं। 240 परिवार 2 हेक्टेयर से कम भूमि पर खेती करते हैं। यहाँ 60 परिवार हैं। जिनके पास कृषि के लिए 2 एकड़ से अधिक भूमि है। बहुत कम किसानों के पास 10 हेक्टेयर भूमि है। यह प्रदर्शित करता है कि पालमपुर में भूमि का वितरण असमान है। इस प्रकार की स्थिति संपूर्ण भारत में पाई जाती है।
In simple words: Land distribution in Palampur is highly unequal, with a large segment of landless families, most farmers owning small plots (less than 2 hectares), and a minority of medium and large farmers possessing significant landholdings.
🎯 Exam Tip: Provide specific numbers or proportions (e.g., 150 landless, 240 small, 60 medium/large) to illustrate the stark inequality in land ownership, a common feature in rural India.
Question 2. खेतिहर श्रमिक गरीब क्यों हैं?
Answer: खेतिहर श्रमिक गरीब हैं क्योंकि -
1. ये श्रमिक भूमिहीन हैं या इनके पास भूमि का बहुत छोटा भाग है।
2. वर्ष के दौरान उनके पास कोई कार्य नहीं है।
3. इन मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी प्राप्त नहीं होती है।
4. इनके परिवार बड़े होते हैं।
5. ये अशिक्षित, अस्वस्थ एवं अकुशल होते हैं।
6. ये गरीब होते हैं, गरीबी ही गरीबी को जन्म देती है।
In simple words: Agricultural laborers are poor due to a combination of factors including landlessness or tiny landholdings, irregular work, wages below minimum levels, large family sizes, and lack of education or skills, perpetuating a cycle of poverty.
🎯 Exam Tip: List multiple interconnected reasons for poverty, covering economic, social, and human capital aspects, to show a comprehensive understanding.
Question 3. पालमपुर में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों का उल्लेख कीजिए।
Answer: पालमपुर में सारी भूमि जुताई के अंतर्गत है । भूमि का कोई भी टुकड़ा बंजर नहीं छोड़ा गया है। पालमपुर के किसान सुविकसित सिंचाई प्रणाली एवं बिजली की सुविधा के कारण वर्ष में 3 अलग-अलग फसलें उगा पाने में सफल हो पाते हैं। बरसात के मौसम (खरीफ) के दौरान किसान ज्वार एवं बाजरा उगाते हैं। इन फसलों को पशुओं के चारे में प्रयोग किया जाता है। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच आलू की खेती की जाती है। सर्दी के मौसम (रबी) में खेतों में गेहूं बोया जाता है। पैदा किया गया गेहूँ किसान के परिवार के लिए प्रयोग किया जाता है और जो बच जाता है उसे रायगंज के बाजार में बेच दिया जाता है। गन्ने की फसल की कटाई वर्ष में एक बार की जाती है। गन्ने को इसके मूल रूप या फिर गुड़ बना कर इसे शाहपुर के व्यापारियों को बेच दिया जाता है।
In simple words: Thanks to good irrigation and electricity, Palampur farmers grow jowar and bajra in the monsoon (Kharif), potatoes between October and December, and wheat in winter (Rabi); sugarcane is also cultivated once a year.
🎯 Exam Tip: Organize the crops by season (Kharif, Rabi, intermediate) and mention their primary use (fodder, self-consumption, market sale) to demonstrate a detailed understanding.
Question 4. पालमपुर में कृषि-कार्य हेतु श्रमिक कौन उपलब्ध कराता है?
Answer: कृषि में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। छोटे किसान अपने परिवार सहित अपने खेतों में काम करते हैं। किन्तु मध्यम या बड़े किसानों को अपने खेतों में काम करने के लिए श्रमिकों को मजदूरी देनी पड़ती है। इन श्रमिकों को कृषि मजदूर कहा जाता है। ये कृषि मजदूर या तो भूमिहीन परिवारों से होते हैं या छोटे खेतों पर काम करने वाले परिवारों में से। किसानों के विपरीत इन लोगों को खेत में उगाई गई फसल पर कोई अधिकार नहीं होता। इन्हें किसान द्वारा काम के बदले में पैसे या किसी अन्य प्रकार से मजदूरी मिलती है जैसे कि फसल । एक कृषि मजदूर दैनिक आधार पर कार्यरत हो सकता है या खेत में किसी विशेष काम के लिए जैसे कि कटाई, या फिर पूरे वर्ष के लिए भी ।
In simple words: Agricultural labor in Palampur is provided by landless families and small farmers, who work for wages on the fields of medium and large farmers, while small farmers primarily rely on their own family labor.
🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between family labor (for small farmers) and hired labor (from landless/small farmers for medium/large farmers). Also, note that hired laborers don't own the crop.
Question 5. डाला और रामकली जैसे खेतिहर श्रमिक गरीब क्यों हैं?
Answer: पालमपुर निवासी डाला और रामकली भूमिहीन खेतीहर श्रमिक हैं। वे पालमपुर में दैनिक मजदूरी करते हैं। उन्हें निरंतर काम की खोज में रहना पड़ता है। सरकार द्वारा खेतीहर श्रमिक के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 60 Rs. प्रतिदिन है। किन्तु डाला और रामकली को केवल 35-40 Rs. ही मिलते हैं। पालमपुर के खेतीहर श्रमिकों में बहुत अधिक स्पर्धा है इसलिए लोग कम दरों पर मजदूरी के लिए तैयार हो जाते हैं। डाला और रामकली दोनों ही गाँव के सबसे गरीब लोगों में से एक हैं।
In simple words: Dala and Ramkali are poor agricultural laborers because they are landless, struggle to find continuous work, receive wages far below the government-mandated minimum (35-40 Rs. instead of 60 Rs.), and face high competition for labor, forcing them to accept low pay.
🎯 Exam Tip: Cite specific reasons (landlessness, irregular work, below-minimum wages, high competition) and the wage disparity (60 Rs. vs. 35-40 Rs.) to explain their poverty effectively.
Question 6. कृषि में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से क्या हानि होती है?
Answer: रासायनिक खाद के अधिक प्रयोग के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति घट जाती है। रासायनिक खाद के कारण भूमिगत जल, नदियों व झीलों का पानी प्रदूषित हो जाता है। रासायनिक खाद के निरंतर प्रयोग ने मिट्टी की गुणवत्ता को कम कर दिया है। भू-उर्वरता एवं भूमिगत जल जैसे पर्यावरणीय संसाधन बनने में वर्षों लग जाते हैं। एक बार नष्ट होने के बाद इनकी पुनस्थापना कर पाना बहुत कठिन होता है। कृषि के भावी विकास को सुनिश्चित करने के लिए हमें पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए।
In simple words: Excessive use of chemical fertilizers depletes soil fertility, pollutes groundwater, rivers, and lakes, and degrades soil quality, making it difficult to restore these vital environmental resources.
🎯 Exam Tip: Highlight the long-term environmental consequences: soil degradation, water pollution (groundwater, rivers, lakes), and the difficulty of restoring natural resources.
Question 7. पालमपुर गाँव की आर्थिक क्रियाओं के नाम बताइए ।
Answer: पालमपुर गाँव में निम्नलिखित आर्थिक क्रियाएँ संपादित की जाती हैं
1. गन्ने काटने की मशीन लगाना।
2. दुकानदार का कार्य करना।
3. परिवहन संचालक का कार्य करना।
4. लघु स्तरीय निर्माण कार्य ।
5. कृषि एक मुख्य आर्थिक क्रिया है।
6. कृषि मजदूर के रूप में कार्य करना।
7. दर्जी, धोबी, मोची, सुनार आदि का कार्य करना।
8. मुर्गीपालन एवं डेयरी का कार्य अपनाना ।
In simple words: Palampur's economic activities include farming (both as landowners and laborers), small-scale manufacturing, shopkeeping, transport services, animal husbandry (poultry, dairy), and various artisanal services like tailoring and cobbling.
🎯 Exam Tip: Provide a mix of primary (agriculture), secondary (manufacturing), and tertiary (services, transport, trade) sector activities to show the village's diverse economy.
Question 8. पालमपुर की गैर-कृषि क्रियाओं को स्पष्ट कीजिए।
Answer: पालमपुर की गैर-कृषि क्रियाएँ इस प्रकार हैं
1. डेयरी स्वामी के रूप में कार्य करना ।
2. छोटी निर्माण फर्म को चलाना।
3. दुकानदार के रूप में कार्य करना
4. परिवहन संचालक के रूप में कार्य करना।
In simple words: Non-agricultural activities in Palampur include dairy farming, running small manufacturing units, working as shopkeepers, and operating transport services like rickshaws or jeeps.
🎯 Exam Tip: Focus on the four main non-farm activities mentioned: dairy, small manufacturing, shopkeeping, and transport, as these are prominent examples in the chapter.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. पालमपुर में आधारभूत विकास का वर्णन कीजिए।
Answer: पालमपुर गाँव में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई की सुविधाओं से संपन्न एक विकसित गाँव है। बिजली से खेतों में स्थित सभी नलकूपों एवं विभिन्न प्रकार के छोटे उद्योगों को विद्युत ऊर्जा मिलती है। बच्चों को शिक्षा देने के लिए सरकार द्वारा प्राथमिक व उच्च विद्यालय दोनों खोले गए हैं। लोगों का इलाज करने के लिए एक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एक निजी दवाखाना है। गाँव के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की उत्पादन क्रियाएँ की जाती हैं जैसे कि खेती, लघु स्तरीय विनिर्माण, परिवहन, दुकानदारी आदि । पालमपुर का प्रमुख क्रियाकलाप कृषि है। 75 प्रतिशत लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। बरसात के मौसम (खरीफ) के दौरान किसान ज्वार एवं बाजरा उगाते हैं। इन फसलों को पशुओं के चारे में प्रयोग की जाती है। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच आलू की खेती का जाती है। सरदी के मौसम (रबी) में खेतों में गेहूं बोया जाता है। पैदा किया गया गेहूँ किसान के परिवार के लिए प्रयोग किया जाता है और जो बच जाता है उसे रायगंज के बाजर में बेच दिया जाता है। गन्ने की फसल की कटाई वर्ष में एक बार की जाती है। गन्ने को इसके मूल रूप या फिर गुड़ बनाकर इसे शाहपुर के व्यापारियों को बेच दिया जाता है। पालमपुर के किसान सुविकसित सिंचाई प्रणाली एवं बिजली की सुविधा के कारण वर्ष में तीन अलग-अलग फसलें उगा पाने में सफल हो पाते हैं। बहुत से लोग गैर-कृषि क्रियायों से जुड़े हुए हैं। जैसे कि डेयरी, विनिर्माण, दुकानदारी, परिवहन, मुर्गी पालन, सिलाई, शैक्षिक गतिविधियाँ आदि। किसान इन कार्यों को उस समय कर सकते हैं जब इन लोगों के पास खेतों में करने के लिए कोई काम न हो या वे बेरोजगार हों। यह उनकी आर्थिक दशा सुधारने में सहायता करेगा।
In simple words: Palampur is a well-developed village with excellent basic infrastructure including electricity, good roads, schools, a health center, and advanced irrigation, supporting diverse economic activities like multi-crop farming and various non-agricultural enterprises.
🎯 Exam Tip: Detail the comprehensive infrastructure (electricity, roads, education, health, irrigation) and how it enables both advanced agriculture (multiple cropping) and a range of non-farm activities, illustrating a developed rural economy.
Question 2. क्या रासायनिक उर्वरकों को प्रयोग हानिकारक है? क्या रसायन एवं उर्वरकों के निरंतर प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखा जा सकता है?
Answer: निःसंदेह, रासायनिक उर्वरकों का उपयोग वर्ष के दौरान अनाजों की उत्पादकता में वृद्धि करता है, लेकिन यह मिट्टी की प्राकृतिक उत्पादकता को कम करता है। अगले वर्ष उत्पादन को बनाए रखने के लिए अधिक रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता होती है जो दोबारा मिट्टी की उपजाऊपन को कम करती है। रासायनिक उर्वरक उत्पादन की लागत में भी वृद्धि करते हैं, क्योंकि इसका उपयोग अच्छी सिंचाई सुविधा, कीटनाशक आदि के साथ किया जाता है।
नलकूपों का अधिक उपयोग धरती के प्राकृतिक जल स्तर को कम कर देता है, जिसे वापस प्राप्त करना अत्यंत कठिन है। रसायन एवं उर्वरक के अधिक उपयोग से भूमि अपनी उर्वरता नहीं बनाए रख सकती। पंजाब में निरंतर रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से पैदावार में कमी हुई है। अब किसानों को समान उत्पादन प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक रासायनिक उर्वरक एवं अन्य साधनों के उपयोग के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह उत्पादन लागत में भी वृद्धि करता है।
रासायनिक उर्वरक खनिज प्रदान करते हैं जो पानी में घुल जाता है और शीघ्र ही पेड़-पौधों को उपलब्ध होता है किंतु यह भूमि में अधिक समय तक नहीं रहता। यह भूमि, जल, नदियों एवं झीलों को दूषित करता है। रासायनिक उर्वरक मिट्टी में पाए जाने वाले कीड़े-मकोड़े एवं सूक्ष्म बैक्टिरिया को भी मार सकता है। इसका अर्थ है कि मिट्टी की उर्वरता पहले से कम हो गई है।
In simple words: While chemical fertilizers initially boost crop yield, their continuous use degrades soil fertility, pollutes water bodies, depletes groundwater, and harms beneficial soil microorganisms, making it unsustainable and increasing production costs over time.
🎯 Exam Tip: Discuss both the short-term benefit (increased yield) and the long-term negative impacts (soil degradation, water pollution, groundwater depletion, increased costs) of chemical fertilizers, emphasizing the unsustainability.
Question 3. पालमपुर में होने वाली गैर-कृषि क्रियाओं का वर्णन कीजिए।
Answer: उन क्रियाओं को गैर कृषि क्रियाएँ कहते हैं जो कृषि के अतिरिक्त होती हैं जैसे-दुकानदारी, विनिर्माण, डेयरी, परिवहन, मुर्गीपालन, शैक्षिक गतिविधि आदि । पालमपुर में प्रचलित गैर कृषि गतिविधियों का विवरण इस प्रकार है
1. परिवहन : तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र-पालमपुर और रायगंज के बीच की सड़क पर बहुत से वाहन चलते हैं जिनमें रिक्शा वाले, तांगे वाले, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक चालक, पारंपरिक बैल गाड़ी एवं बुग्गी (भैंसागाड़ी) शामिल हैं। इस काम में लगे हुए कई लोग अन्य लोगों को उनके गन्तव्य स्थानों तक पहुँचाने और वहाँ से उन्हें वापस लाने का काम करते हैं जिसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। वे लोगों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाते हैं।
2. पालमपुर में लघुस्तरीय विनिर्माण का एक उदाहरण-इस समय पालमपुर में 50 से कम लोग विनिर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इसमें बहुत साधारण उत्पादन क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है और यह छोटे स्तर पर किया जाता है। ये कार्य पारिवारिक श्रम की सहायता से घर में या खेतों में किया जाता है। मजदूरों को कभी-कभार ही किराए पर लिया जाता है।
3. दुकानदार-पालमपुर में बहुत कम लोग व्यापार (वस्तु विनिमय) करते हैं। पालमपुर के व्यापारी दुकानदार हैं जो शहरों के थोक बाजार से कई प्रकार की वस्तुएँ खरीदते हैं और उन्हें गाँव में बेच देते हैं। उदाहरणतः गाँव के छोटे जनरल स्टोर चावल, गेहूँ, चीनी, चाय, तेल, बिस्कुट, साबुन, टूथ पेस्ट, बैट्री, मोमबत्ती, कॉपी, पेन, पेन्सिल और यहाँ तक कि कपड़े भी बेचते हैं।
4. डेयरी-पालमपुर के कई परिवारों में डेयरी एक प्रचलित क्रिया है। लोग अपनी भैसों को कई तरह की घास, बरसात के मौसम में उगने वाली ज्वार और बाजरा आदि खिलाते हैं। दूध को पास के बड़े गाँव रायगंज में बेच दिया जाता है।
In simple words: Non-farm activities in Palampur include transportation (rickshaws, trucks), small-scale manufacturing (home-based with family labor), shopkeeping (selling general goods from wholesale markets), and dairy farming (selling milk to nearby villages).
🎯 Exam Tip: For each non-farm activity, provide a brief description, including the types of goods/services, labor involvement (family or hired), and market orientation to show a comprehensive understanding.
Free study material for Social Science
UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Social Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Social Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Social Science Class 9 Solved Papers
Using our Social Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Social Science Chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी in printable PDF format for offline study on any device.