NCERT Solutions for Class 9 Hindi: Chapter 01 वंदना
Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi Chapter 01 वंदना. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 9 Hindi Solutions: Chapter 01 वंदना
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Up Board Solutions For Class 9 Hindi Chapter 1 वन्दना (संस्कृत-खण्ड)
Question 1. तेजोऽसि तेजो मयि धेहि ।
Answer: शब्दार्थ-तेजोऽसि (तेजः + असि) = कान्ति-स्वरूप हो । मयि = मुझमें धेहि = धारण कराओ । ओजः = प्राणबल, सामर्थ्य वीर्य = पराक्रम ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत श्लोक 'वन्दना' पाठ्य-पुस्तक के अन्तर्गत 'संस्कृत खण्ड' के वन्दना नामक पाठ से अवतरित है। इसमें ईश्वर की वन्दना की गयी है।
हिन्दी अनुवाद – (हे ईश्वर !) तुम कान्ति (प्रकाश, तेज) स्वरूप हो, मुझमें भी कान्ति धारण कराओ। तुम पराक्रम-स्वरूप हो, मुझमें (भी) पराक्रम धारण कराओ । तुम बलशाली हो, मुझमें भी बल धारण कराओ । तुम सामर्थ्यवान् (ओजस्वी, समर्थ) हो, मुझमें भी सामर्थ्य (ओज, प्राणबल) धारण कराओ ।In simple words: यह श्लोक ईश्वर से प्रार्थना करता है कि जिस प्रकार ईश्वर स्वयं कान्ति, पराक्रम और सामर्थ्य का स्वरूप है, वैसे ही ये सभी गुण भक्त के भीतर भी धारण कराएँ।
🎯 Exam Tip: इस श्लोक के शब्दार्थ और मूल भाव को समझकर ईश्वर के प्रति विनम्रता और गुणों को आत्मसात करने की इच्छा को स्पष्ट करें।
Question 2. असतो मा सद मामृतं गमय ।।
Answer: शब्दार्थ-असतो = बुराई, अस्थिरता से । मा (माम्) = मुझे सद् = भलाई, स्थिरता गमय = ले जाओ । तमसः = अन्धकार से ज्योतिः = प्रकाश की ओर । मृत्योः = मृत्यु से । अमृतम् = अमरत्व की ओर ।
हिन्दी अनुवाद - हे ईश्वर तुम मुझे बुराई से भलाई की ओर ले जाओ । तुम मुझे अन्धकार (अज्ञान) से प्रकाश (ज्ञान) की ओर ले जाओ। तुम मुझे मृत्यु से अमरत्व की ओर ले जाओ।In simple words: यह प्रार्थना हमें बुराई से अच्छाई की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और मृत्यु के भय से अमरत्व की ओर ले जाने के लिए ईश्वर से मार्गदर्शन मांगती है।
🎯 Exam Tip: अज्ञानता से ज्ञान और मृत्यु से अमरत्व की यात्रा का महत्व बताते हुए, इस प्रार्थना के दार्शनिक अर्थ को स्पष्ट करें।
Question 3. यतो यतः पशुभ्यः ।
Answer: शब्दार्थ-यतो यतः = जिस-जिस से । समीहसे = तुम चाहते हो । तंतोनोऽभयम् = उससे हमें निर्भय कुरु = कर दो। शम् = कल्याण प्रजोभ्योऽभयम् = प्रजाओं का । नः = हमें, हमारी, हमारे।।
हिन्दी अनुवाद - हे देव! तुम जिस-जिस से चाहते हो, उस-उस से हमें निर्भय (निडर) कर दो, हमारी प्रजा का कल्याण करो और हमारे पशुओं को निर्भय कर दो।।In simple words: भक्त ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे उन्हें हर उस चीज़ से अभय प्रदान करें जिसकी वे इच्छा करते हैं, साथ ही उनकी प्रजा और पशुओं का भी कल्याण और सुरक्षा करें।
🎯 Exam Tip: इस श्लोक में प्राणी मात्र के कल्याण और सुरक्षा की भावना को रेखांकित करें, साथ ही 'अभय' के महत्व पर प्रकाश डालें।
Question 4. नमो ब्रह्मणे वक्तारम् ॥
Answer: शब्दार्थ-नमो ब्रह्मणे = ब्रह्म के लिए त्वमेव = तुम ही । ब्रह्मासि = ब्रह्म हो । त्वामेव = तुमको ही । ऋतं = यथास्थिति, वास्तविक सच्चाई तन्मामवतु = वह मेरी रक्षा करे । वक्तारमवतु = वक्ता की।
हिन्दी अनुवाद – ब्रह्म के लिए नमस्कार है। तुम ही प्रत्यक्ष ब्रह्म हो । तुमको ही प्रत्यक्ष ब्रह्म कहूँगा यथास्थिति (अर्थात् वास्तविक सच्चाई) कहूँगा। सत्य कहूँगा। वह मेरी रक्षा करे। वह वक्ता की रक्षा करे। मेरी रक्षा करे, वक्ता की रक्षा करे ।In simple words: यह श्लोक ब्रह्म को नमस्कार करता है और उन्हें प्रत्यक्ष सत्य के रूप में स्वीकार करता है, साथ ही उनसे स्वयं की और वक्ता की रक्षा करने का अनुरोध करता है।
🎯 Exam Tip: ब्रह्म की प्रत्यक्षता और सत्यनिष्ठा पर जोर देते हुए, यह बताएं कि कैसे यह श्लोक सत्य की रक्षा और वक्ता की सुरक्षा की प्रार्थना करता है।
Question 5. सत्यव्रतं शरणं प्रपन्नाः ।।
Answer: शब्दार्थ-सत्यव्रतं = सत्य का व्रत लेने वाला। त्रिसत्यं = तीनों कालों में सत्य पंचभूत सत्यस्य सत्यं = पंचभूतों के नाश होने पर भी सत्य योनिं = जन्मदाता ऋतसत्य = यथार्थ सत्य नेत्रं = प्रवर्तक सत्यात्मकं= सत्यरूपी आत्मावाले। प्रपन्नाः = प्राप्त होते हैं।
हिन्दी अनुवाद – (आप) सत्य का व्रत धारण करनेवाले, सत्य में तत्पर रहनेवाले (सत्यनिष्ठ), त्रिकाल सत्य, सत्य को उत्पन्न करनेवाले और सत्य में ही स्थित रहनेवाले, सत्य के भी सत्य और सत्य के प्रवर्तक हैं। हे ईश्वर ! हम आपकी शरण को प्राप्त हुए हैं।In simple words: यह प्रार्थना ईश्वर को सत्य का व्रत धारण करने वाला, तीनों कालों में सत्य रहने वाला और सत्य का प्रवर्तक मानते हुए, उनकी शरण में जाने का भाव व्यक्त करती है।
🎯 Exam Tip: ईश्वर के 'सत्यव्रत' स्वरूप को स्पष्ट करें और बताएं कि कैसे भक्त उनकी शरण में आकर पूर्ण विश्वास और सुरक्षा का अनुभव करता है।
Free study material for Hindi
Hindi Class 9 Curriculum Solutions: Chapter 01 वंदना
Textbook Solutions for Class 9 Hindi Chapter 01 वंदना
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 01 वंदना. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 वंदना concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 1 वंदना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 1 वंदना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 1 वंदना will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 1 वंदना in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 1 वंदना in printable PDF format for offline study on any device.