Step-by-Step Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
पाठ का सारांश
शंकराचार्य का बचपन का नाम शंकर था। इनका जन्म आठवीं सदी में केरल में पूर्णा नदी के तट पर स्थित कालड़ी ग्राम में हुआ। इसके पिता का नाम शिवगुरु व माता आर्यम्बा थी। शंकर के पिता व दादा वेद-शास्त्री के धुरन्धर पण्डित थे। ज्योतिषियों ने शंकर के पिता को बताया कि उनका पुत्र महान पण्डित, यशस्वी और भाग्यशाली होगा। तीन वर्ष की उम्र में शंकर के पिता का देहान्त होने पर माँ ने अध्ययन के लिए गुरु के पास भेजा। थोड़े ही समय में वेदशास्त्रों और धर्मग्रन्थों में पारंगत होने से इनकी गणना प्रथम कोटि के पण्डितों में होने लगी। विद्याध्ययन के बाद शंकर घर लौटे। माँ से आज्ञा लेकर वह संन्यासी बनने नर्मदा के तट पर तपस्या में लीन संन्यासी गोविन्दनाथ के पास पहुँचे। उन्होंने इनका नाम शंकराचार्य रखा। ये गुरु की अनुमति लेकर सत्य की खोज में निकल पड़े। गुरु ने पहले काशी जाने का सुझाव दिया। काशी में गंगास्नान करने जाते हुए उन्हें एक चाण्डाल मिला। उसकी बातों से इन्हें सत्य का ज्ञान हुआ। इन्होंने काशी के प्रकाण्ड विद्वान मण्डन मिश्र और उनकी पत्नी भारती को शास्त्रार्थ में हराकर अपना शिष्य बना लिया। ये बड़े-बड़े विद्वानों को परास्त करने वाले दिग्विजयी पण्डित कुमारिल भट्ट से शास्त्रार्थ करने प्रयागधाम पहुँचे। इसी प्रकार ये अन्य स्थानों पर भी भ्रमण करते रहे। जब ये 2शृंगेरी में थे तो इन्हें माँ की बीमारी का पता चला। ये तत्क्षण अपनी माँ के पास पहुँच गए। माँ इन्हें देखकर खुश हुई। माँ की मृत्यु के बाद लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद इन्होंने माँ का दाह-संस्कार किया। शंकाराचार्य ने धर्म की स्थापना के लिए सारे भारत का भ्रमण किया। उन्होंने नए मन्दिरों का निर्माण कराया और पुराने मन्दिरों की मरम्मत कराई। लोगों को राष्ट्रीयता के सूत्र में पिरोने के लिए इन्होंने भारत के चारों कोनों पर चार धामों (मठों) की स्थापना की। इनके नाम हैं- श्री बद्रीनाथ, द्वारिकापुरी, जगन्नाथपुरी तथा श्री रामेश्वरम्। ये चारों धाम आज भी मौजूद हैं। इनकी शिक्षा का सार है “ब्रह्म सत्य है तथा जगत् माया है।” शंकराचार्य उज्ज्वल चरित्र के सच्चे संन्यासी थे, जिन्होंने अनेक ग्रन्थों की रचना की। 32 वर्ष की आयु में उनका देहावसान हो गया। उनका अन्तिम उपदेश था, “हे मानव! तू स्वयं को पहचान, स्वयं को पहचानने के बाद तू ईश्वर को पहचान जाएगा।”अभ्यास - प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
Question 1. बालक शंकर के विषय में ज्योतिषियों ने क्या कहा था?
Answer: बालक शंकर के विषय में ज्योतिषियों ने कहा था, “शंकर महान पण्डित, यशस्वी और भाग्यशाली होगा।”
In simple words: Astrologers predicted that young Shankar would become a great, famous, and fortunate scholar.
🎯 Exam Tip: Remember to quote the exact prediction made by the astrologers as it appears in the text for full marks.
Question 2. गुरु शंकराचार्य को सत्य का ज्ञान कहाँ और कैसे हुआ?
Answer: गुरु शंकराचार्य को सत्य को ज्ञान काशी में एक चाण्डाल से मिलने पर हुआ। चाण्डाल ने शरीर को नश्वर और आत्मा को एक ही बताया क्योंकि ब्रह्म एक है।
In simple words: Guru Shankaracharya realized the truth in Kashi after meeting a Chandal, who taught him that the body is perishable, but the soul is eternal and one with Brahman.
🎯 Exam Tip: Highlight the specific event (meeting the Chandal) and the core philosophical teaching received for a complete answer.
Question 3. गुरु शंकराचार्य का अन्तिम उपदेश क्या था?
Answer: शंकराचार्य का अन्तिम उपदेश था “हे मानव! तू स्वयं को पहचान, स्वयं को पहचानने के बाद, तू ईश्वर को पहचान जाएगा।"
In simple words: Shankaracharya's final teaching encouraged humans to know themselves, as self-realization ultimately leads to understanding God.
🎯 Exam Tip: Quote the final teaching accurately and emphasize the themes of self-knowledge and divine realization.
Question 4. शंकराचार्य की शिक्षा का सार क्या है?
Answer: शंकराचार्य की शिक्षा का सार है- “ब्रह्म सत्य है तथा जगत मिथ्या है'
In simple words: The essence of Shankaracharya's teaching is that Brahman (the ultimate reality) is true, and the world (material existence) is illusory.
🎯 Exam Tip: This core principle ("Brahma Satyam Jagat Mithya") is central to his philosophy; ensure it is stated precisely.
Question 5. गुरु शंकराचार्य द्वारा कौन से मठों की स्थापना की गई है?
Answer: बदरीनाथ, द्वारिकापुरी, जगन्नाथपुरी तथा श्री रामेश्वरम्।
In simple words: Guru Shankaracharya established four major monasteries (maths) at Badrinath, Dwarkapuri, Jagannathpuri, and Rameshwaram.
🎯 Exam Tip: Listing all four Dhams/maths correctly is crucial for this answer.
Question 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
Answer:• इनका परिवार पाण्डित्य के लिए विख्यात था।
• इनके गुरु भी इनकी प्रखर मेधा को देखकर आश्चर्यचकित थे।
• गुरु शंकराचार्य का देहावसान मात्र बत्तीस वर्ष की अवस्था में हो गया।
In simple words: This fill-in-the-blanks question highlights key facts about Shankaracharya's family's scholarly reputation, his guru's admiration for his intellect, and his early demise at the age of thirty-two.
🎯 Exam Tip: Pay attention to specific details like age and the exact characteristics described for accurate completion.
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य
Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 08 आदि गुरु शंकराचार्य concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Complete Preparation Kit for Class 8 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 आदि गुरु शंकराचार्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 आदि गुरु शंकराचार्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 आदि गुरु शंकराचार्य will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 आदि गुरु शंकराचार्य in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 8 आदि गुरु शंकराचार्य in printable PDF format for offline study on any device.