NCERT Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 05 समुद्रगुप्त
Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 05 समुद्रगुप्त. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 8 Hindi Solutions: Chapter 05 समुद्रगुप्त
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त (महान व्यक्तित्व)
पाठ का सारांश
चन्द्रगुप्त प्रथम का पुत्र समुद्रगुप्त मगध का सम्राट था। उसकी माता कुमार देवी उदार और करुण स्वभाव की महिला थीं। समुद्रगुप्त में बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा, साहस वीरता, न्याय प्रियता, परोपकार और राष्ट्र-प्रेम की भावना थी। उसने सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बाँधकर उसे एक सुदृढ़ राष्ट्र का स्वरूप प्रदान किया। सभी विपक्षी राजाओं ने उसके सम्मुख आत्मसमर्पण कर दिया था। अतः सम्पूर्ण भारत पर विजय-पताका फहराने के बाद समुद्रगुप्त ने अश्वमेध यज्ञ किया। उसके 50 वर्ष के शासनकाल में प्रजा सुखी और समृद्ध थी। वह सभी धर्मों का आदर करता था। साहित्य और संगीत में उसकी विशेष रुचि थी। उसने अदम्य इच्छा-शक्ति और अपार पौरुष बल पर एक प्रबल केन्द्रीय सत्ता की स्थापना की और पाँच सदी से छिन्न-भिन्न हुई राजनीतिक राष्ट्रीय एकता पुनः स्थापित हुई ।
अभ्यास-प्रश्न
Question 1. समुद्रगुप्त कौन था?
Answer: समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त प्रथम का पुत्र था।
In simple words: समुद्रगुप्त चंद्रगुप्त प्रथम का पुत्र था और मगध का एक शक्तिशाली सम्राट था।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न समुद्रगुप्त के वंश और उसकी पहचान पर आधारित है, जिसे सीधे और संक्षेप में उत्तर देना चाहिए।
Question 2. समुद्रगुप्त की विजय यात्रा को मुख्य उद्देश्य क्या था?
Answer: समुद्रगुप्त की विजय यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में राष्ट्रीय एकता की स्थापना करना था।
In simple words: समुद्रगुप्त का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी राज्यों को एक साथ मिलाकर एक एकीकृत और मजबूत राष्ट्र बनाना था।
🎯 Exam Tip: इस उत्तर में समुद्रगुप्त के राजनीतिक लक्ष्यों और भारत के एकीकरण में उसकी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करें।
Question 3. समुद्रगुप्त की विजय का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Answer: समुद्रगुप्त ने भारत की राष्ट्रीय एकता की स्थापना हेतु विजय यात्रा प्रारम्भ की। उसने उत्तर भारत के राजाओं को परास्त किया और उनके राज्यों को अपने साम्राज्य में मिला लिया। उसके साहस और पौरुष की चारों ओर चर्चा होने लगी। अपनी सेना का संचालन वह स्वयं करता था और एक सैनिक की भाँति युद्ध में भाग लेता था। धीरे-धीरे उसने पूर्व में, बंगाल तक अपना राज्ये फैलाया। पूर्वी तट के द्वीपों पर आक्रमण के लिए उसने नौ सेना का गठन किया।
In simple words: समुद्रगुप्त ने भारत को एकजुट करने के लिए विजय अभियान चलाया, उत्तरी राजाओं को हराया, अपने साम्राज्य का विस्तार किया और बंगाल व पूर्वी तट के द्वीपों पर भी नौसेना के माध्यम से आक्रमण किया।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न समुद्रगुप्त के सैन्य अभियानों और क्षेत्रीय विस्तार का संक्षिप्त विवरण मांगता है, जिसमें उसके नेतृत्व और रणनीति पर जोर दिया जाना चाहिए।
Question 4. अश्वमेध यज्ञ किसे कहते हैं? इस अवसर पर समुद्रगुप्त को क्या उपाधि दी गयी थी?
Answer: अश्वमेध यज्ञ में एक घोड़ा छोड़ा जाता था और सेना उसके पीछे चलती थी। यदि कोई घोड़ा पकड़ लेता था तो राजा उससे युद्ध करता था अन्यथा जब घोड़ा विभिन्न राज्यों की सीमाओं से होकर वापस आता था तब यह यज्ञ पूर्ण माना जाता था और राजा दिग्विजयी समझा जाता था। इसे ही अश्वमेध यज्ञ कहते हैं। इस अवसर पर समुद्रगुप्त को 'महाराजाधिराज' की उपाधि दी गई थी।
In simple words: अश्वमेध यज्ञ एक प्राचीन अनुष्ठान था जिसमें घोड़ा छोड़कर साम्राज्य की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता था, और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने पर समुद्रगुप्त को 'महाराजाधिराज' की उपाधि मिली थी।
🎯 Exam Tip: अश्वमेध यज्ञ की प्रक्रिया और समुद्रगुप्त को प्राप्त उपाधि दोनों को स्पष्ट रूप से समझाएं।
Question 5. समुद्रगुप्त की शासन व्यवस्था का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Answer: समुद्रगुप्त की शासन व्यवस्था इतनी सुदृढ़ थी कि उसके लगभग पचास वर्ष के शासनकाल में किसी भी क्षेत्र में न अशान्ति हुई और न किसी ने साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह करने का साहस किया। उस समय उत्तर भारत में सती प्रथा का प्रचलन था। समुद्रगुप्त ने न केवल इस सती प्रथा को समाप्त किया वरन् महिलाओं की मर्यादा और प्रतिष्ठा को भी यथोचित महत्त्व प्रदान किया। उस समय खेती और व्यापार उन्नत दशा में थे। भारत-भूमि धन-धान्य से परिपूर्ण थी।
In simple words: समुद्रगुप्त की शासन व्यवस्था बहुत मजबूत थी, उसके शासनकाल में शांति और स्थिरता बनी रही, उसने सती प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त किया और कृषि-व्यापार भी उन्नत अवस्था में था।
🎯 Exam Tip: इस उत्तर में समुद्रगुप्त के प्रशासन की स्थिरता, सामाजिक सुधारों और आर्थिक समृद्धि के प्रमुख पहलुओं को उजागर करें।
Question 6. समुद्रगुप्त के शासन काल को स्वर्णयुग क्यों कहा जाता है?
Answer: समुद्रगुप्त शासन के संचालन में सद्व्यवहार, न्याय, समता और लोक-कल्याण पर अधिक ध्यान देता था। उस समय खेती और व्यापार उन्नत दशा में थे। नहरों एवं सड़कों का जाल सा बिछा था । भारत-भूति धन धान्य से परिपूर्ण थी। पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता थी। समुद्रगुप्त की उदारता की प्रशंसा बौद्ध भिक्षु भी करते थे। अतः समुद्रगुप्त के शासनकाल को स्वर्ण युग कहा जाता है।
In simple words: समुद्रगुप्त के शासनकाल को स्वर्णयुग कहा जाता है क्योंकि उस दौरान न्याय, लोक-कल्याण, आर्थिक समृद्धि (कृषि, व्यापार), धार्मिक स्वतंत्रता और सड़कों का विकास हुआ, जिससे प्रजा सुखी और समृद्ध थी।
🎯 Exam Tip: स्वर्णयुग कहने के पीछे के मुख्य कारणों को स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें, जैसे न्याय, समृद्धि, धार्मिक स्वतंत्रता और विकास।
Free study material for Hindi
Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 05 समुद्रगुप्त
Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 05 समुद्रगुप्त
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 05 समुद्रगुप्त. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 5 समुद्रगुप्त in printable PDF format for offline study on any device.