NCERT Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर
Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 8 Hindi Solutions: Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर
View or download the dedicated Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Hindi.
पाठ को सारांश
भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 ई० में इन्दौर के महू नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता राम जी फौज में सूबेदार थे। इनकी माता का नाम भीमाबाई सकपाल था। 1907 ई० में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् एलफिंस्टन कालेज से इन्होंने इण्टर पास की। 17 वर्ष की आयु में रमाबाई से इनका विवाह हो गया। बड़ौदा नरेश सयाजीराव ने इन्हें छात्रवृत्ति दी। 1912 ई० इन्होंने बी०ए० पास किया। न्यूयार्क विश्वविद्यालय से 1915 ई० में एम०ए० की डिग्री प्राप्त की। कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने इन्हें डॉ० ऑफ फिलॉसफी की उपाधि दी। अर्थशास्त्र व राजनीति के अध्ययन के लिए ये लन्दन गए परन्तु सयाजीराव ने छात्रवृत्ति बन्द कर दी। ये विवश होकर स्वदेश लौटे ।31 जनवरी, 1920 ई० को इन्होंने 'मूकनायक' अखबार निकाला। इसका उद्देश्य जातिप्रथा की समाप्ति तथा अस्पृश्यता का निवारण करना था। 21 मार्च, 1920 ई० में इन्होंने कोल्हापुर दलित सम्मेलन की अध्यक्षता की । कोल्हापुर नरेश ने इन्हें दलितों का उद्धारक कहा। सन् 1920 ई० में इन्होंने पुनः लन्दन जाकर वकालत पास की। 27 मई, 1935 ई० को इनकी पत्नी रमाबाई का निधन हो गया। सन् 1936 ई० में इन्होंने 'इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी' राजनैतिक दल का गठन किया। 1937 ई० के प्रान्तीय चुनाव में ये भारी बहुमत से विजयी हुए। जुलाई 1941 ई० में इन्हें गणित रक्षा सलाहकार समिति का सदस्य चुना गया। सन् 1945 ई० में इन्होंने पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना की। मार्च 1952 ई० में इन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया और ये भारत सरकार के कानून मंत्री बने। 14 अक्टूबर, 1956 ई० को इन्होंने बौद्धधर्म ग्रहण कर लिया । 6 दिसम्बर 1956 ई० को इनका देहान्त हो गया। भारत सरकार ने मरणोपरान्त उन्हें भारत रत्न' से सम्मानित किया।
डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। सन् 1924 में उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की जिसका उद्देश्य छुआछूत दूर करना था। इन्होंने सरकार द्वारा दलितों की सेना में भर्ती पर रोक को लेकर 20 मार्च, 1927 ई० को महाड़ में दलित सम्मेलन बुलाया। दलितों के हित के लिए लेजिस्लेटिव काउंसिल के लिए इन्हें सन् 1929 ई० में मनोनीत किया गया। इन्होंने शिक्षा, मद्यनिषेध, कर व्यवस्था, महिला और बाल कल्याण विषयों पर कड़ा रुख अपनाया। इन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय गोलमेज सम्मेलन में दलितों का प्रतिनिधित्व किया। दलितों के उत्थान के लिए गांधी जी के साथ पूना पैक्ट किया। इनकी प्रमुख रचनाएँ- द बुद्ध एण्ड हिज गोस्पेल, थाट्स ऑन पाकिस्तान, रिवोल्यूशन्स एण्ड काउण्टर रिवोल्यूशन्स इन इण्डिया है।
अभ्यास-प्रश्न
Question 1. भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ हैं?
Answer: भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ हैं।
In simple words: भारतीय संविधान में 395 मुख्य लेख और 8 अनुसूचियां हैं जो विभिन्न कानूनों और प्रावधानों को सूचीबद्ध करती हैं।
🎯 Exam Tip: संविधान के मूल घटकों - अनुच्छेद और अनुसूचियों की संख्या याद रखना महत्वपूर्ण है, यह अक्सर सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में पूछा जाता है।
Question 2. डॉ० अम्बेडकर को पहली बार लंदन से वापस क्यों होना पड़ा?
Answer: डॉ० अम्बेडकर को पहली बार लंदन से वापस इसलिए आना पड़ा क्योंकि सयाजीराव ने छात्रवृत्ति बन्द कर दी थी।
In simple words: डॉ. अम्बेडकर को लंदन से वापस लौटना पड़ा क्योंकि बड़ौदा नरेश सयाजीराव द्वारा प्रदान की गई उनकी छात्रवृत्ति बंद कर दी गई थी।
🎯 Exam Tip: डॉ. अम्बेडकर के जीवन की प्रमुख घटनाओं और उनके पीछे के कारणों को जानना उनके संघर्ष और दृढ़ संकल्प को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।
Question 3. डॉ० अम्बेडकर ने स्थायी प्रगति के लिए क्या उपाय सुझाए हैं?
Answer: हमें अपना आचरण सुधारना, बोल-चाल का तरीका बदलना और विचारों में दृढ़ता लानी होगी।
In simple words: डॉ. अम्बेडकर ने स्थायी प्रगति के लिए अपने आचरण, बोलने के तरीके और विचारों में मजबूत संकल्प लाने का सुझाव दिया।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक सुधारों के दर्शन को दर्शाता है; उनके सुझाए गए उपायों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है।
Question 4. “मूक नायक' अखबार का क्या उद्देश्य था?
Answer: जातिप्रथा समाप्त करना और अस्पृश्यता का निवारण करना, मूक नायक अखबार का उद्देश्य था।
In simple words: 'मूक नायक' अखबार का मुख्य लक्ष्य जाति व्यवस्था को खत्म करना और अस्पृश्यता की प्रथा को समाप्त करना था।
🎯 Exam Tip: इस अखबार का उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक सुधारों के प्रयासों को समझने की कुंजी है; इसके मुख्य लक्ष्यों को ठीक से याद रखें।
Question 5. कोल्हापुर नरेश शाहूजी महाराज ने अम्बेडकर को दलितों के उद्धारक की संज्ञा क्यों दी?
Answer: भीमराव ने दलित सम्मेलन की अध्यक्षता की और जातिप्रथा की समाप्ति और अस्पृश्यता निवारण के लिए मूकनायक अखबार निकाला।
In simple words: कोल्हापुर नरेश शाहूजी महाराज ने अम्बेडकर को दलितों का उद्धारक कहा क्योंकि उन्होंने दलित सम्मेलनों की अध्यक्षता की और जाति प्रथा व अस्पृश्यता को खत्म करने के लिए 'मूकनायक' अखबार शुरू किया।
🎯 Exam Tip: शाहूजी महाराज द्वारा अम्बेडकर को दिए गए इस विशेषण के कारण को स्पष्ट रूप से समझाना, उनके शुरुआती सामाजिक योगदानों पर प्रकाश डालता है।
Question 6. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
1. बालक पर ज्योतिबा के व्यक्तित्व का गहरा प्रभाव पड़ा।
2. मूक नायक अखबार को उद्देश्य जातिप्रथा और अस्पृश्यता को समाप्त करना था।
3. मार्च 1952 में भीमराव रामजी अम्बेडकर को राज्यसभा के लिए चुन लिया।
4. डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर को दलितों का मसीहा, विधिवेत्ता, समाजसेवी एवं कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में याद किया जाता है।
In simple words: इस प्रश्न में डॉ. अम्बेडकर के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे प्रेरणा स्रोत, 'मूक नायक' का उद्देश्य, उनकी राजनीतिक नियुक्ति और उन्हें दी गई उपाधियों को रिक्त स्थानों में भरना है।
🎯 Exam Tip: रिक्त स्थान भरते समय, आपको पाठ से सटीक जानकारी याद रखनी होगी, विशेष रूप से महत्वपूर्ण तिथियाँ, नाम और प्रमुख योगदान।
Question 7. सही विकल्प चुनिए (सही विकल्प चुनकर)
(अ) 1927 में अम्बेडकर ने महाड़ में दलितों का सम्मेलन बुलाया, क्योंकि
1. दलितों ने उनसे सम्मेलन बुलाने के लिए कहा था।
2. ब्रिटिश सरकार ने दलितों को सेना में भर्ती पर रोक लगा दी। (√)
3. वे दलितों के नेता के रूप में जाने जाते थे।
Answer: (2) ब्रिटिश सरकार ने दलितों को सेना में भर्ती पर रोक लगा दी।
(ब) ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा' का उद्देश्य था
1. अहिष्कृत लोगों को संगठित करना।
2. छुआ-छूत दूर करना। (√)
3. बहिष्कृत लोगों को छात्रवृत्ति दिलाना ।
Answer: (2) छुआ-छूत दूर करना।
In simple words: इस बहुविकल्पीय प्रश्न में, पहले भाग में महाड़ सम्मेलन के कारण का चयन करना था जो कि सेना में भर्ती पर रोक थी, और दूसरे भाग में 'बहिष्कृत हितकारिणी सभा' का मुख्य उद्देश्य छुआछूत को दूर करना था।
🎯 Exam Tip: बहुविकल्पीय प्रश्नों में, सभी विकल्पों को ध्यान से पढ़ें और पाठ में दी गई सटीक जानकारी के आधार पर सबसे सही विकल्प चुनें।
Question 8. नोट - विद्यार्थी अपने शिक्षक से स्वयं चर्चा करें।
Free study material for Hindi
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर
Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 8 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 27 डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर in printable PDF format for offline study on any device.