UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 Maulana Abul Kalam Azad

Download UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद

Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Access UP Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

पाठ का सारांश

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म 11 नवम्बर, 1888 ई० को मक्का नगर में हुआ। इसके पिता मौलाना खैरुद्दीन अरबी के विद्वान थे। माता मदीना के मुफ्ती की पुत्री थी। सन् 1907 में मौलाना का परिवार कोलकाता आ गया। ये कुशाग्र बुद्धि के थे। इन्होंने साहित्य, गणित और दर्शन का गहन अध्ययन किया। इन्हें शायरी और गद्य लेखन का शौक था। 12 वर्ष की उम्र में इन्होंने 'नैरंगे आलम' पहली पत्रिका निकाली। इसके बाद 'लिसानुल सिदक' दूसरा पत्र प्रकाशित किया। इस्लाम के लाहौर अधिवेशन में 15-16 वर्ष के मौलाना ने सधी और संयत भाषा में करीब ढाई घण्टे वक भाषण दिया। इसके बाद इन्होंने कई पत्रिकाओं का सम्पादन किया। । सन् 1912 ई० में इन्होंने अपना प्रसिद्ध साप्ताहिक अखबार 'अलहिलाल' निकाला, जिसने लोगों में जागृति की लहर पैदा कर दी। सरकार के खिलाफ लिखने के जुर्म में राँची (झारखण्ड) में चार वर्ष तक इन्हें कैद में रहना पड़ा। सन् 1920 ई० से ये महात्मा गांधी के सम्पर्क में आए। राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय होने के कारण इन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। इन्होंने गांधी जी के असहयोग को पूरा सहयोग दिया। इन्होंने हिन्दू एकता, शान्ति, अनुशासन और बलिदान के लिए देशवासियों को आमन्त्रित किया। सन् 1923 ई० में इन्हें कांग्रेस के विशेष अधिवेशन का अध्यक्ष चुना गया। वे फिर 1940 ई० में कांग्रेस के अध्यक्ष बने और स्वतन्त्रता प्राप्ति के दौर में अँग्रेजों से हुई विभिन्न वार्ताओं में शामिल हुए । अगस्त 1947 को भारत के स्वतन्त्र होने पर इन्हें शिक्षामंत्री बनाया गया। मौलाना ने शिक्षा, कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा और महिला शिक्षा पर अत्यधिक बल दिया। राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सहिष्णुता और देशप्रेम का आदर्श प्रस्तुत करके यह यशस्वी और साहसी, साहित्यकार, पत्रकार और उच्चकोटि का राजनेता 22 फरवरी, 1958 ई० को स्वर्ग सिधार गया ।

अभ्यास-प्रश्न

 

Question 1. अबुल कलाम आजाद के बचपन के खेल किस भावना को प्रदर्शित करते थे?
Answer: अबुल कलाम आजाद के बचपन के खेल उनकी नेतृत्व क्षमता, वाक्पटुता और पत्रकारिता के क्षेत्र में रुचि प्रदर्शित करते थे।
In simple words: अबुल कलाम आज़ाद के बचपन के खेल उनकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता, बोलने की कुशलता और पत्रकारिता के प्रति उनकी शुरुआती रुचि को दर्शाते थे।

🎯 Exam Tip: बचपन की रुचियों और क्षमताओं पर आधारित प्रश्नों के उत्तर में व्यक्ति के प्रारंभिक गुणों का उल्लेख करना महत्वपूर्ण है।

 

Question 2. 'अल हिलाल' अखबार की जमानत क्यों जब्त कर ली गई?
Answer: सरकार के खिलाफ लिखने के जुर्म में 'अलहिलाल' की जमानत जब्त कर ली गई।
In simple words: 'अल हिलाल' अखबार की जमानत इसलिए जब्त कर ली गई क्योंकि इसमें सरकार के विरुद्ध लेख प्रकाशित किए जाते थे।

🎯 Exam Tip: ब्रिटिश शासन के दौरान पत्रकारिता के दमन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को सटीक रूप से प्रस्तुत करें।

 

Question 3. “वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महान नेताओं में से एक हैं।” आजाद के बारे में। यह बात किसने और क्यों कही?
Answer: “वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महान नेताओं में से एक है।” आजाद के बारे में यह बात गांधी जी ने कही। आजाद राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार और हिन्दू-मुस्लिम एकता के पक्षधर थे।
In simple words: महात्मा गांधी ने मौलाना आज़ाद के बारे में यह बात कही क्योंकि वे राष्ट्रीय एकता और हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द के प्रबल समर्थक थे।

🎯 Exam Tip: प्रमुख व्यक्तित्वों के कथनों और उनके पीछे के कारणों का उल्लेख करते समय संदर्भ और महत्व स्पष्ट करें।

 

Question 4. मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा लिखित पुस्तकों तथा पत्रिकाओं के नाम लिखिए ।
Answer: नैरंगे आलम', 'लिसानुल-सिदक', 'अलहिलाल', 'अलनदवा' और 'वकील' ।
In simple words: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की प्रमुख कृतियों और पत्रिकाओं में 'नैरंगे आलम', 'लिसानुल-सिदक', 'अलहिलाल', 'अलनदवा' और 'वकील' शामिल हैं।

🎯 Exam Tip: किसी भी लेखक या व्यक्तित्व से संबंधित महत्वपूर्ण कृतियों और प्रकाशनों के नाम सही और पूरे लिखें।

 

Question 5. अबुल कलाम आजाद के व्यक्तित्व के प्रमुख गुण बताइए ।
Answer: आजाद के व्यक्तित्व के प्रमुख गुण निम्न हैं
1. ओजपूर्ण वक्ता,
2. यशस्वी साहसी साहित्यकार,
3. पत्रकार,
4. उच्चकोटि का राजनेता और
5. शिक्षाशास्त्री और समाज सुधारक ।
In simple words: अबुल कलाम आज़ाद एक प्रभावशाली वक्ता, बहादुर साहित्यकार, कुशल पत्रकार, श्रेष्ठ राजनेता और शिक्षा सुधारक थे।

🎯 Exam Tip: किसी व्यक्तित्व के गुणों का वर्णन करते समय बिन्दुओं में स्पष्ट और संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करें।

 

Question 6. महिलाओं की शिक्षा के विषय में आजाद के क्या विचार थे?
Answer: मौलाना ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया क्योंकि वे मानते थे कि शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित बना सकती है।
In simple words: मौलाना आज़ाद का मानना था कि महिलाओं की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को साक्षर और जागरूक बना सकती है।

🎯 Exam Tip: किसी व्यक्तित्व के सामाजिक विचारों को समझाते समय उनके मूल तर्क या दर्शन को स्पष्ट रूप से उजागर करें।

 

Question 7. निम्नलिखित गद्यांश में रिक्त स्थानों की पूर्ति नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से कीजिए (पूर्ति करके)| सक्रिय, असहयोग, विस्तार, मिशन, विश्वास, असीमित
Answer: आजाद को कई बार जेल जाना पड़ा। महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन को उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया। 'राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार' तथा 'हिन्दू-मुस्लिम एकता' उनके मिशन के अंग थे। इससे उन्हें राष्ट्रीय नेताओं का भरपूर सक्रिय विश्वास और असीमित प्यार मिला।
In simple words: मौलाना आज़ाद ने गांधी जी के असहयोग आंदोलन का समर्थन किया, और राष्ट्रीयता के विस्तार तथा हिन्दू-मुस्लिम एकता को अपना मुख्य उद्देश्य बनाया, जिससे उन्हें नेताओं का गहरा विश्वास और स्नेह प्राप्त हुआ।

🎯 Exam Tip: रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्नों में दिए गए शब्दों का सटीक प्रयोग करें और सुनिश्चित करें कि वाक्य का अर्थ पूर्ण और सही हो।

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद

Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 8 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 26 मौलाना अबुल कलाम आजाद in printable PDF format for offline study on any device.