Download UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 20 स्वामी विवेकानंद using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access UP Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 20 स्वामी विवेकानंद solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Hindi.
UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानन्द (महान व्यक्तित्व)
पाठ का सारांश
स्वामी विवेकानन्द का बचपन का नाम नरेन्द्र (नरेन) था। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 ई० को कोलकाता में हुआ । इनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। अधिक प्यार के कारण नरेन्द्र, हठी बन गया था। जब वह शरारत करता तो माँ शिव, शिव कहकर उसके सिर पर पानी के छींटें देती। इससे ये शान्त हो जाता क्योंकि इनकी शिव में अगाध श्रद्धा थी।
नरेन्द्र की आरम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। कुश्ती, बॉक्सिंग, दौड़, घुडदौड़ और व्यायाम उनके शौक थे। उनके आकर्षक व्यक्तित्व को लोग देखते ही रह जाते। उन्होंने बी०ए० तक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने पाश्चात्य और भारतीय संस्कृति का विस्तृत अध्ययन किया। दार्शनिक विचारों के अध्ययन से उनके मन में सत्य को जानने की इच्छा जाग्रत् हुई। सन् 1881 ई० में उन्होंने रामकृष्ण परमहंस से प्रश्न किया, “क्या आपने ईश्वर को देखा है?” उत्तर मिला, “हाँ देखा है, जैसे मैं तुम्हें देख रहा हूँ।” नरेन्द्र मौन हो गए।
उनका संशय दूर हुआ और उनकी आध्यात्मिक शिक्षा शुरू हो गई। स्वामी रामकृष्ण ने भावी युग प्रवर्तक और संदेश वाहक को पहचान कर टिप्पणी की, “नरेन एक दिन संसार को आमूले झकझोर डालेगा।”
रामकृष्ण की मृत्यु के पश्चात् नरेन्द्र ने भारत में घूमकर उनके विचारों का प्रचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने तीन वर्ष तक पैदल घूमकर सारे भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने अपने जीवन को पहला उद्देश्य धर्म की पुनस्थापना निर्धारित किया।
उनका दूसरा कार्य था- हिन्दू धर्म और संस्कृति पर हिन्दुओं की श्रद्धा जमाना और तीसरा कार्य था- भारतीयों को संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक परम्पराओं का योग्य उत्तराधिकारी बनाना। उन्होंने अपना नाम विवेकानन्द रखा और 1893 ई० के शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लिया। इनकी बोलने की बारी सबसे बाद में आई क्योंकि वहाँ इन्हें कोई नहीं जानता था। इनके सम्बोधन से सभा-भवन तालियों से गूंज उठा और इन्हें सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता माना गया। इनके विदेशी मित्रों में मार्गरेट नोब्ल (सिस्टर निवेदिता) और जे जे गुडविन सेवियर दम्पत्ति जैसे प्रसिद्ध विद्वान विशेष प्रभावित हुए ।
स्वामी जी तीन वर्ष तक इंग्लैण्ड और अमेरिका में रहे। इन्होंने वहाँ पर संयम और त्याग का महत्त्व समझाया। मानव मात्र के प्रति प्रेम और सहानुभूति उनका स्वभाव था। सेवा के उद्देश्य से उन्होंने 1897 ई० में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। मिशन का लक्ष्य सर्वधर्म समभाव था। कोलकाता में प्लेग फैलने पर इन्होंने प्लेग ग्रस्त लोगों की सेवा की।
स्वामी जी के हृदय में नारियों के प्रति असीम उदारता का भाव था। वे उन्हें महाकाली की साकार प्रतिमाएँ कहकर सम्मान देते थे । 4 जुलाई 1902 ई० को उनतालीस वर्ष की अल्पायु में उनका देहावसान हो गया। संघर्ष, त्याग और तपस्या का प्रतीक यह महापुरुष भारतीयों के हृदयों में चिरस्मरणीय रहेगा।
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
Question 1. नरेन्द्र का नाम विवेकानन्द कैसे हुआ?
Answer: अपने शिष्य खेतरी नरेश के प्रस्ताव पर उन्होंने अपना नाम विवेकानन्द धारण किया।
In simple words: Swami Vivekananda's original name was Narendra. He adopted the name Vivekananda at the suggestion of his disciple, Khetri Naresh.
🎯 Exam Tip: This question tests knowledge of key biographical details. Remember to mention both the old and new names and the reason for the change for full marks.
Question 2. नरेन्द्र के बारे में रामकृष्ण परमहंस ने क्या टिप्पणी की थी?
Answer: नरेन्द्र के बारे में रामकृष्ण परमहंस ने टिप्पणी की थी, “नरेन (नरेन्द्र) एक दिन संसार को आमूल झकझोर डालेगा।”
In simple words: Ramakrishna Paramahamsa predicted that Narendra (Swami Vivekananda) would greatly influence and impact the world with his teachings.
🎯 Exam Tip: Direct quotes from important figures are often asked. Ensure the quote is exact and attributed correctly to score well.
Question 3. स्वामी विवेकानन्द ने जीवन के क्या लक्ष्य निर्धारित किए?
Answer: स्वामी विवेकानन्द के जीवन का पहला लक्ष्य- धर्म की पुनस्थापना का लक्ष्य- हिन्दू धर्म और संस्कृति पर हिन्दुओं की श्रद्धा जमाना और तीसरा लक्ष्य था- भारतीयों को उनकी संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक परम्पराओं का योग्य उत्तराधिकारी बनाना निर्धारित किया।
In simple words: Swami Vivekananda set three main goals for his life: re-establishing dharma, instilling faith in Hindu culture, and making Indians worthy inheritors of their spiritual traditions.
🎯 Exam Tip: Listing multiple goals clearly is crucial. Present the goals in a structured manner for better clarity and score.
Question 4. स्वामी विवेकानन्द विदेश यात्रा के समय किन-किन लोगों से मिले?
Answer: स्वामी विवेकानन्द विदेश यात्रा के समय मित्र के रूप में जे०जे० गुडविन, सेवियर दम्पति और मर्णरेट नोबल से मिले। सहयोगी के रूप में भगिनी निवेदिता मिली तथा विदेश यात्रा के दौरान ही उनकी भेंट प्रसिद्ध विद्वान मैक्समलर से हुई।
In simple words: During his travels abroad, Swami Vivekananda met friends like J.J. Goodwin, the Sevier couple, and Margaret Noble, and his associate Sister Nivedita, along with the famous scholar Max Müller.
🎯 Exam Tip: Specific names are important here. Ensure all key figures mentioned in the text are included for a complete answer.
Question 5. शिकागो धर्म सभा में स्वामी जी को सबसे बाद में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया क्योंकि
(क) वे देर से पहुँचे थे।
(ख) वे पहले बोलने में झिझक रहे थे।
(ग) उन्होंने ही ऐसी इच्छा जताई थी ।
(घ) वहाँ न तो कोई उन्हें पहचानता था, न समर्थक था। (√)
Answer: (घ) वहाँ न तो कोई उन्हें पहचानता था, न समर्थक था।
In simple words: Swami Vivekananda was asked to speak last at the Chicago Parliament of Religions because he was unknown there and had no prior support.
🎯 Exam Tip: For MCQs, selecting the correct option and providing the full option text is essential. Understanding the historical context behind the options helps.
Question 6. शिकागो धर्म सम्मेलन में किस बात पर श्रोता देर तक तालियाँ बजाते रहे?
Answer: शिकागो धर्म सम्मेलन में सम्बोधन, “अमेरिकावासी भाइयों और बहिनो” पर श्रोता देर तक तालियाँ बजाते रहे ।
In simple words: The audience at the Chicago Parliament of Religions applauded for a long time in response to Swami Vivekananda's opening address, "Sisters and Brothers of America."
🎯 Exam Tip: Knowing the exact opening phrase of his famous speech is key for this answer. This highlights his unique ability to connect with diverse audiences.
Question 7. स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया और क्यों? संक्षेप में लिखिए ।
Answer: स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व की विशेषताएँ- संघर्ष, त्याग, तपस्या, साधना, दलितों के लिए सेवा और उनका उद्धार, उनकी व्याख्यान क्षमता आदि ने हमें विशेष प्रभावित किया है। हम उनसे इसलिए प्रभावित हैं कि उन्होंने अल्पायु में अनेक कार्य करके यह सिद्ध कर दिया कि जंग लगकर मरने की अपेक्षा कुछ करके मरना अच्छा है।
In simple words: Swami Vivekananda's qualities like struggle, sacrifice, penance, spiritual practice, service to the downtrodden, and powerful oratorical skills are most impressive. His ability to achieve so much in a short life demonstrates that it's better to achieve something than to waste away.
🎯 Exam Tip: This question asks for personal impact and justification. Highlight specific character traits and link them to his life's philosophy for a strong answer.
Question 8. निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए
(i) विग्रह नहीं समन्वय और शान्ति के पथ पर बढ़ो ।
Answer: अलगाव ओर टकराव के स्थान पर मेल-जोल और सद्भावना का पथ श्रेष्ठ है।
In simple words: Instead of conflicts and clashes, the path of unity, cooperation, and goodwill is superior.
(ii) मैं भारत में लोहे की माँसपेशियाँ और फौलाद की नाड़ियाँ देखना चाहता हूँ।
Answer: अच्छा स्वास्थ्य और साहस व दृढ़ निश्चय वाले कर्मठ व्यक्ति ।
In simple words: Swami Vivekananda wished for physically strong, courageous, and determined individuals who are dedicated to their work in India.
(iii) वास्तविक पूजा निर्धन और दरिद्र की पूजा है, रोगी और कमजोर की पूजा है।
Answer: गरीब लोगों की सेवा और सहायता करना।
In simple words: True worship involves serving and helping the poor, the destitute, the sick, and the weak.
(iv) जो जाति नारी का सम्मान करना नहीं जानती, वह न तो अतीत में उन्नति कर सकी, न आगे कर सकेगी।
Answer: नारियों की अवहेलना करने वाले कभी तरक्की नहीं कर पाए और न कर सकेंगे।
In simple words: Any society that does not respect women cannot progress, neither in the past nor in the future.
(v) भारत यदि समाज संघर्ष में पड़ा तो नष्ट हो जाएगा।
Answer: समाज में विखण्डन और भेद-भाव नीति भारत के लिए हानिकारक है।
In simple words: Disunity and divisive policies within society are detrimental to India's integrity and future.
(vi) जंग लगकर मरने की अपेक्षा कुछ करके मरना अच्छा है। उठो, जागो और अपने अन्तिम लक्ष्य की पूर्ति हेतु कर्म में लग जाओ।
Answer: आलस्य छोड़कर, साहस से पुरुषार्थ करके जीवन में सफलता प्राप्त करना।
In simple words: It is better to live a purposeful life of action and achievement than to succumb to idleness. One should rise, awaken, and strive with courage towards their goals.
🎯 Exam Tip: This question assesses your understanding of key philosophical statements. Ensure you clearly explain the core meaning of each line and its relevance to Swami Vivekananda's teachings.
Free study material for Hindi
Free UP Board Textbook Explanations: Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद
Accessing Chapter 20 स्वामी विवेकानंद Solutions
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 20 स्वामी विवेकानंद. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 20 स्वामी विवेकानंद in printable PDF format for offline study on any device.