Official UP Board Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 16 राजा राममोहन रॉय
Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 16 राजा राममोहन रॉय
View or download the dedicated Chapter 16 राजा राममोहन रॉय solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Hindi.
पाठ का सारांश
राजा राममोहन राय का जन्म पश्चिम बंगाल में 11 मई, 1772 ई० को हुगली जिले के राधानगर गाँव में हुआ। इनके पिता का नाम रमाकांत राय और माता का नाम तारिणी देवी था। इनकी आरम्भिक शिक्षा घर पर बांग्ला भाषा में हुई । पटना से उन्होंने अरबी तथा फारसी की उच्च शिक्षा प्राप्त करके काशी में संस्कृत का अध्ययन किया। उन्होंने अँग्रेजी भी मन लगाकर पढ़ी। वेदान्त और उपनिषदों के प्रभाव से इनको दृष्टिकोण उदारवादी था ।
इन्होंने तिब्बत जाकर बौद्ध धर्म का अध्ययन किया। लौटने पर विवाह होने के बाद पारिवारिक निर्वाह के लिए ईस्ट इण्डिया कम्पनी में क्लर्क के पद पर नौकरी कर ली। नौकरी के समय अँग्रेजी, लैटिन और ग्रीक भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। 40 वर्ष की उम्र में नौकरी छोड़कर ये कोलकाता में रहकर समाजसेवा में लग गए। इस दिशा में इन्होंने सती-प्रथा का विरोध, अन्धविश्वासों का विरोध, बहु-विवाह विरोध और जाति प्रथा का विरोध किया। विधवाओं के पुनर्विवाह और पुत्रियों को पिता की सम्पत्ति दिलवाने की दिशा में कार्य किया।
उदारवादी दृष्टिकोण के कारण इन्होंने 'आत्मीय सभा' बनाई जिसका उद्देश्य “ईश्वर एक है” का प्रचार था। एक ईश्वर की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए 'ब्रह्मसभा' की स्थापना की, जिसका बाद में नाम बदलकर 'ब्रह्मसमाज' रख दिया। इसमें सभी धर्मों की अच्छी बातों का समावेश था। सन् 1821 ई० में 'संवाद-कौमुदी' बांग्ला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया। फिर फारसी में अखबार प्रकाशित किया। वे अँग्रेजी शिक्षा के पक्षघर थे। सन् 1824 ई० में उन्होंने वेदान्त कॉलेज की स्थापना की। जिसमें भारतीय विद्या के अलावा सामाजिक व भौतिक विज्ञान भी पढ़ाई जाती थी ।
राजा राममोहन राय ने प्रशासन में सुधार के लिए आन्दोलन किया। ईस्ट इण्डिया कम्पनी के विरुद्ध शिकायत 'लेकर 8 अप्रैल 1831 ई० को इंग्लैण्ड गए। वे पेरिस भी गए। 27 सितम्बर 1833 ई० में उनकी मृत्यु हो गई।
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
Question 1. राजा राममोहन राय ने तिब्बत में किसका अधययन किया?
Answer: राजा राममोहन राय ने तिब्बत में बौद्ध धर्म का अध्ययन किया।
In simple words: राजा राममोहन राय ने अपनी शिक्षा के दौरान तिब्बत जाकर बौद्ध धर्म का गहराई से अध्ययन किया था।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर राजा राममोहन राय के जीवन परिचय और उनकी शिक्षा पर आधारित है।
Question 2. “आत्मीय सभा” में किस विचार धारा के लोग थे ? इसका प्रमुख उद्देश्य क्या था?
Answer: 'आत्मीय सभा' में उदारवादी दृष्टिकोण के लोग थे। इसका प्रमुख उद्देश्य 'एक ईश्वर' का प्रचार करना था।
In simple words: आत्मीय सभा में उदारवादी विचारों वाले लोग शामिल थे, और इसका मुख्य लक्ष्य सभी के लिए एक ईश्वर की अवधारणा का प्रचार करना था।
🎯 Exam Tip: 'आत्मीय सभा' के गठन और उसके उद्देश्य को स्पष्ट रूप से याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 3. “वेदान्त कॉलेज” की स्थापना किसने की ? इसमें किन-किन विषयों की शिक्षा : दी जाती थी?
Answer: 'वेदान्त कालेज' की स्थापना सन् 1825 ई० में हुई। इसमें भारतीय विद्या के अलावा सामाजिक और भौतिक विज्ञान की शिक्षा भी दी जाती थी।
In simple words: वेदान्त कॉलेज की स्थापना राजा राममोहन राय ने 1825 में की थी, जहाँ भारतीय ज्ञान के साथ-साथ समाजशास्त्र और भौतिक विज्ञान भी पढ़ाए जाते थे।
🎯 Exam Tip: कॉलेज की स्थापना का वर्ष और पढ़ाए जाने वाले विषयों को सही ढंग से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Question 4. राम मोहन राय के समाज सुधार संबंधी कार्यों को लिखिए ।
Answer: राजा राममोहन राय ने समाज सुधार संबंधी अनेक कार्य किए। उनके प्रयास से सती प्रथा पर रोक लगी तथा बाल विवाह के संबंध में लोगों को जागरुक किया। इन्होंने अंधविश्वास के विरुद्ध भी बहुत सारे कार्य किए।
In simple words: राजा राममोहन राय ने सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों का विरोध किया, और लोगों को अंधविश्वासों से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
🎯 Exam Tip: समाज सुधार के प्रमुख कार्यों को बिन्दुवार या संक्षिप्त वाक्यों में लिखना अच्छे अंक दिला सकता है।
Question 5. कॉलम 'अ' और कॉलम 'ब' के वाक्यांशों को मिलाकर सही वाक्य बनाइए। (सही वाक्य बनाकर)
Answer:
• राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 ई० को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के राधानगर गाँव में हुआ था।
• पारिवारिक जीवन के निर्वाह के लिए उन्होंने - ईस्ट इण्डिया कम्पनी में क्लर्क की नौकरी कर ली।
• ईश्वर एक है की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए 'ब्रहम सभा' की स्थापना की।
• 'संवाद कौमुदी' बंगला साप्ताहिक पत्र सन् 1821 में प्रकाशित किया।
In simple words: इस प्रश्न में राजा राममोहन राय के जीवन और कार्यों से संबंधित तथ्यों को सही जोड़े बनाकर प्रस्तुत करना है।
🎯 Exam Tip: 'अ' और 'ब' कॉलम के सही मिलान को याद करके, पूरे वाक्य को सही संदर्भ में लिखना महत्वपूर्ण है।
Question 6. सत्य कथन के सामने सही (√) तथा असत्य कथन के सामने गलत (X) को निशान लगाइए। (सही-गलत का निशान लगाकर)
Answer:
• राजा राममोहन राय की माता विदुषी महिला थीं। (√)
• राजा राममोहन राय ने सभी कार्य आजादी के लिए किए। (X)
• मुगल सम्राट ने राममोहन राय को 'राजा' की उपाधि दी। (√)
• ब्रह्मसभा को नाम बदलकर ब्रह्मसमाज कर दिया गया। (√)
In simple words: इस प्रश्न में दिए गए कथनों को राजा राममोहन राय के जीवन और कार्यों के आधार पर सत्य या असत्य के रूप में पहचानना है।
🎯 Exam Tip: प्रत्येक कथन की सत्यता को पाठ के आधार पर सत्यापित करें और सही निशान लगाएं।
Question 7. रिक्त स्था की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
Answer:
• काशी में राममोहन राय ने संस्कृत का भी अध्ययन किया।
• ब्रहमसभा का नाम बदलकर ब्रह्मसमाज कर दिया गया।
• राजा राममोहन राय का कहना था कि मैं केवल अन्धविश्वास की आलोचना करता हूँ, न कि धर्म की।
In simple words: दिए गए अधूरे वाक्यों को पाठ में दी गई जानकारी से सही शब्दों के साथ पूरा करना है।
🎯 Exam Tip: रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पाठ के मुख्य तथ्यों और उद्धरणों को ध्यानपूर्वक याद करें।
Question 8. निम्न शीर्षकों के आधार पर राजा राममोहन राय पर लेख लिखिए जन्म तथा माता-पिता, शिक्षा समाज सुधार के कार्य ।
Answer: नोट - विद्यार्थी उक्त शीर्षकों के आधार पर राजा राममोहन राय पर लेख हेतु पाठ का सारांश पढ़ें ।
In simple words: छात्रों को पाठ में दिए गए राजा राममोहन राय के सारांश का उपयोग करके, उनके जन्म, माता-पिता, शिक्षा और समाज सुधार के कार्यों पर एक विस्तृत लेख लिखना है।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में दिए गए शीर्षकों के अंतर्गत पाठ की मुख्य जानकारी को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना और लिखना अपेक्षित है।
Free study material for Hindi
Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 16 राजा राममोहन रॉय
Official UP Board Solutions for Chapter 16 राजा राममोहन रॉय
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 16 राजा राममोहन रॉय. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 16 राजा राममोहन रॉय
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 16 राजा राममोहन रॉय with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 16 राजा राममोहन रॉय in printable PDF format for offline study on any device.