UP Board Solutions Class 6 Hindi Chapter Hindi Prarthna Patra (Patra Lekhan)

NCERT Solutions for Class 6 Hindi: Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन)

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 6 Hindi Solutions: Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन)

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पत्रों के भेद - पत्र मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं -

  1. व्यक्तिगत पत्र (सामाजिक पत्र)।
  2. व्यापारिक पत्र ।
  3. सरकारी पत्र ।

कुछ मुख्य प्रशस्ति - सूचक तथा अभिवादन एवं अन्त में लिखे जानेवाले शब्द -

पद या सम्बन्धप्रशस्ति शब्द (संबोधन शब्द)अभिवादनअभिवादन शिष्टाचार या अन्त में लिखे जानेवाले शब्द
माता, पिता या गुरुजनों, बड़ों कोश्रद्धेय, पूजनीय, परमपूज्य, आदरणीय, श्रीयुत, श्रीमान।सादर प्रणाम, सादर चरणस्पर्श।आपका स्नेहाकांक्षी, आपका कृपाकांक्षी, आशीर्वाद पात्र।
छोटों को, मित्रों कोप्रिय, प्रियवर; स्नेहप्रद, परमप्रिय, अभिन्न हृदय।सादभिवादन नमस्ते या नमस्कार।तुम्हारा शुभाकांक्षी तुम्हारा अभिन्न मित्र तुम्हारा अपना
अपने से बड़ी स्त्री को अपने से छोटी स्त्री कोपूजनीय, श्रीमती, प्रिय।सादर प्रणाम आशीर्वादतुम्हारा आज्ञाकारी तुम्हारा शुभचिंतक

पुत्र का पिता के नाम पत्र

राजकीय इन्टर कॉलेज, लखन दिनांक 1 अप्रैल, 20xx पूजनीय पिता जी, सादर चरण स्पर्श । मैं यहाँ कुशल हैं और आपकी कुशलता की ईश्वर से कामना करता हूँ। मैं मन लगाकर पढ़ रहा हैं। अब शीघ्र ही मेरी वार्षिक परीक्षाएँ शुरू होने वाली हैं। संमयाभाव के कारण इस बार मैं घर आने में असमर्थ रहूँगा। पूज्य माता जी को सादर प्रणाम । छोटे भाई-बहनों को शुभ आशीर्वाद । आपका प्रिय पुत्र सुनील कुमार

निमन्त्रण पत्र

बुलन्दशहर दिनांक 10 जून, 20xx प्रिय शर्मा जी, सादर नमस्ते। ईश्वर की अनुकंपा से मेरे पुत्र सुनील का जन्मदिन दिनांक 15 जून, 20xx को है। आपसे प्रार्थना है कि आप इस मंगल बेला में सपरिवार पधारकर उत्सव की शोभा बढ़ाएँ। आपका दर्शनाभिलाषी अजय सिन्हा

मित्र को पत्र

इलाहाबाद दिनांक 1 जून, 20xx अभिन्न हृदयं मयंक, सस्नेह नमस्कार । मैं कुशलता से हूँ और तुम्हारी कुशलता की कामना ईश्वर से करता हूँ। तुम्हारा और तुम्हारे पत्र का इंतजार हर समय रहता हैं लेकिन आशा-निराशा में बदल जाती है न तुम आते हो, न तुम्हारा पत्र । मैं इससे अनभिज्ञ हूँ कि इस उपेक्षा और निष्ठुरता का क्या कारण है। अतीत की स्मृतियाँ

दिन-रात तुमसे मिलने के लिए बेचैन करती रहती हैं। अगर मेरे इस पत्र का उत्तर नहीं दोगे तो आगे से मेरा भी तुम्हें कोई पत्र नहीं मिलेगा। पत्र का उत्तर शीघ्र देना। भाभी जी को प्रणाम के बच्चों को प्यार। तुम्हारा मित्र राजेश

बधाई पत्र

इलाहाबाद दिनांक 25 जुलाई, 20xx स्नेहमयी ज्योति, यह ज्ञात होने पर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि तुमने मेरठ विश्वविद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। इस सफलता के लिए मैं तुम्हें हार्दिक बधाई देती हैं और आशा करती हूँ कि तुम्हें एम०ए० में भी ऐसा गौरव प्राप्त हो। आशा है विश्वविद्यालय की तरफ से तुम्हें स्वर्ण पदक भी प्राप्त होगा। ईश्वर सदैव तुम्हारा पथ प्रशस्त करता रहे। मैं सपरिवार तुम्हें तुम्हारी सफलता के लिए बधाई देती हूँ। घर में सबको नमस्कार कहना। तुम्हारी मित्र सीमा ।

शोक पत्र

कानपुर दिनांक 12 फरवरी, 20xx प्रिय श्रीमती शशि देवी जी, आपके आदरणीय पति के असामयिक देहावसान का समाचार सुनकर हृदय को अत्यधिक दुख हुआ । निःसन्देश यह आपके और आपके परिवार के ऊपर एक भयंकर वज्रपात हुआ है लेकिन मृत्यु के ऊपर किसी का वश नहीं। भयंकर परिस्थितियों का सामना करना ही मानव का परम कर्तव्य है। इस कर्तव्य का पालन करके ही वह अपने जीवन में सफल हो सकता है। मैं इस दुःखद घड़ी में आपकी हर प्रकार से सहायता करने के लिए तैयार हैं। आप धीरज रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपकी बहन रेनू

व्यावसायिक पत्र

(पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगाने के सम्बन्ध में)

राजकीय इन्टर कॅलेज, लखनऊ दिनांक 1 अप्रैल, 20xx अशोक प्रकाशन, डिप्टी गंज, बुलन्दशहर । मान्यवर महोदय, कृपया निम्नलिखित पुस्तकों को उचित कमीशन काटकर वी०पी०पी० पार्सल द्वारा शीघ्र भेजने की कृपा करें।

  1. राष्ट्र बाल भारती कक्षा 6 - 25 प्रतियाँ
  2. राष्ट्र बाल भारती कक्षा 7 - 25 प्रतियाँ
  3. राष्ट्र बाल भारती कक्षा 8 - 25 प्रतियाँ

भवदीय कमलकिशोर (अध्यापक)

प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र

श्रीयुत प्रधानाचार्य महोदय, राजकीय इन्टर कॉलेज आगरा श्रीमान जी, निवेदन यह है कि मुझे रात्रि से बुखार आ रहा है। मैं कॉलेज आने में असमर्थ हैं। अतः आपसे प्रार्थना है कि मुझे दो दिन का अवकाश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी। आपका आज्ञाकारी शिष्य नीरज कुमार, कक्षा 6 (अ) दिनांक 12 जुलाई, 20xx

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन)

Chapter Exercise Answers for Class 6 Hindi

Access structured UP Board textbook solutions for Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन)

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 6 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 6 Hindi Hindi Prarthna हिंदी प्रार्थना पत्र (पत्र लेखन) in printable PDF format for offline study on any device.