UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 वैवाहिक समायोजन

Read and download accurate UP Board Solutions for Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश tailored for the 2026 27 school year. Prepared according to updated UP Board textbook rules for Class 12 Home Science, these expert-written answers for Class 12 Home Science ensure clear understanding and are open for free PDF access.

Chapter Solutions: Class 12 Home Science (UP Board) - Chapter 15 दैवीय अंश

Every Class 12 student should solve UP Board textbook questions to master core ideas. Our Class 12 Home Science solutions provide easy, step-by-step explanations to make logic clear for every problem. Reviewing these Chapter 15 दैवीय अंश solutions boosts your exam confidence and performance.

Get Chapter 15 दैवीय अंश UP Board Solution PDF for Class 12 Home Science

Bahuvikalpiya Prashn (1 Ank)

 

Question 1. एक संस्था है।
(a) जन्म
(b) विवाह
(c) समाज
(d) जाती
Answer: (b) विवाह
In simple words: Marriage is considered a major social institution because it is a structured, socially approved way of starting a family.

🎯 Exam Tip: Remember that marriage (विवाह) is a universally recognized social institution, which distinguishes it from temporary social groups.

 

Question 2. वैवाहिक समायोजन के तत्त्व है।
(a) सहयोग
(b) संस्था
(c) पर्यावरण
(d) ये सभी (All of the options)
Answer: (a) सहयोग
In simple words: Cooperation is the most important element for a successful marriage because both partners must work together to adjust to each other's lives.

🎯 Exam Tip: When asked about adjustment, always highlight cooperation (सहयोग) as the primary factor that helps two different individuals live together in harmony.

Question 3. सहयोग सामाजिक एवं ............ समायोजन है।
(a) गुणों का
(b) आर्थिक
(c) लैंगिक
(d) व्यापारिक
Answer: (c) लैंगिक
In simple words: Cooperation in a marriage is both a social and gender-based adjustment where both partners support each other.

🎯 Exam Tip: Remember that cooperation involves both social and gender roles, so 'gender' (लैंगिक) is the correct fill-in-the-blank.

 

Question 4. पति-पत्नी के बीच असमंजस्य के कारण।
(a) संवेगात्मक असंतुलन
(b) आर्थिक अभाव
(c) संयुक्त परिवार
(d) ये सभी
Answer: (d) ये सभी
In simple words: Lack of harmony between husband and wife can be caused by emotional imbalance, financial problems, or family issues.

🎯 Exam Tip: When all options are valid reasons for marital discord, 'All of the options' (ये सभी) is the correct choice.

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)

 

Question 1. विवाह क्या है?
Answer: विवाह एक सामाजिक संस्था है, जो किसी-न-किसी रूप में विश्व के सभी समाजों में पाई जाती है। विवाहित स्त्री-पुरुष को एक सिक्के के दो पहलू अथवा गृहस्थ जीवन को गाड़ी के दो पहिए माना जाता है। इस प्रकार वैवाहिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्त्री-पुरुष दोनों का समन्वय होना अनिवार्य है। यह संस्था समाज को स्थिरता और निरंतरता प्रदान करती है।
In simple words: Marriage is a social system found worldwide where a man and a woman live together as partners to run a family smoothly.

🎯 Exam Tip: Define marriage as a social institution and use the analogy of 'two wheels of a cart' to score full marks.

 

Question 2. वैवाहिक समायोजन में कौन-कौन से तत्त्व सम्मिलित होते हैं?
Answer: वैवाहिक समायोजन में सहयोग, दायित्वों की पूर्ति, प्रेमपूर्ण व्यवहार, अटूट विश्वास, मनपसंद जीवन साथी तथा धार्मिक विश्वास मुख्य तत्व हैं। ये सभी तत्व मिलकर वैवाहिक जीवन को खुशहाल और मजबूत बनाते हैं।
In simple words: Marital adjustment requires mutual cooperation, fulfilling duties, love, trust, and shared beliefs between partners.

🎯 Exam Tip: List at least four key elements like trust, love, cooperation, and responsibility to get full marks.

 

Question 3. सहयोग किस प्रकार का समायोजन है?
Answer: सहयोग सामाजिक एवं लैंगिक समायोजन है। पति तथा पत्नी दोनों के कार्य अलग-अलग होते हैं। इनमें पत्नी घर के काम-काज देखती है तथा पति क्षेत्र में बाहरी कार्यों को देखता है। अतः दोनों को परस्पर सहयोग की आवश्यकता होती है। यह आपसी सहयोग उनके रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाता है।
In simple words: Cooperation is a social and gender adjustment where husband and wife divide their household and outdoor duties to help each other.

🎯 Exam Tip: Clearly mention both 'social' and 'gender' adjustment types and explain how division of labor works in a family.

 

Question 4. बेमेल विवाह की मुख्य समस्या क्या है?
Answer: बेमेल विवाह की मुख्य समस्या आपसी विचारों का न मिलना होता है। विवाह में लड़के व लड़की की आयु यदि एक-दूसरे से बहुत कम अथवा बहुत अधिक हो तब भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वैचारिक मतभेद के कारण ऐसे जोड़ों में अक्सर आपसी तालमेल की कमी देखी जाती है।
In simple words: The main problem in a mismatched marriage is the difference in thoughts and a large age gap between the partners.

🎯 Exam Tip: Highlight 'mismatch of thoughts' and 'age difference' as the two primary issues in mismatched marriages.

 

Question 5. वैवाहिक अनुकूलन के कोई दो उपाय बताइए।
Answer: वैवाहिक संबंधों में अनुकूलन के दो उपाय निम्नलिखित हैं:

  • संवेगों में सामंजस्य
  • शिक्षा का प्रसार होना
इन उपायों को अपनाकर वैवाहिक जीवन में आने वाले तनावों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
In simple words: Two ways to adjust in a marriage are managing emotions together and spreading education to understand each other better.

🎯 Exam Tip: Present the two points clearly using bullet points and write a brief introductory line.

लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)

 

Question 1. वैवाहिक समायोजन के किन्हीं दो तत्त्वों को संक्षेप में समझाइए।
Answer: विवाह संस्था में पति व पत्नी एक-दूसरे के पूरक होते हैं। अतः समायोजन के बिना किसी भी स्त्री-पुरुष का वैवाहिक जीवन सुचारु रूप से नहीं चल सकता। समायोजन में संवेगात्मक, सामाजिक एवं शैक्षिक तथा आर्थिक सहित कई आवश्यक तत्त्व सम्मिलित होते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर वैवाहिक जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यह आपसी समझ ही परिवार को मजबूत बनाती है।
1. सहयोग: सहयोग सामाजिक एवं गृह समायोजन है। पति तथा पत्नी दोनों के कार्य अलग-अलग होते हैं। इनमें पत्नी घर के काम-काज देखती है तथा पति खेतों एवं बाहरी कार्यों को देखता है। अतः दोनों को परस्पर सहयोग की आवश्यकता होती है।
2. दायित्वों की पूर्ति: यदि विवाहोपरान्त पति व पत्नी दोनों ही जीविकोपार्जन के लिए नौकरी करते हैं तब दोनों को अपने परिवार के प्रति दायित्वों का निर्वहन अपना कार्य समझकर करना चाहिए। इससे वैवाहिक सामंजस्य बना रहता है।
In simple words: To have a happy marriage, husband and wife need to adjust with each other. They should help each other in daily chores and share family responsibilities together.

🎯 Exam Tip: Mention both points clearly with distinct headings like 'Cooperation' and 'Fulfillment of Responsibilities' to score full marks.

 

Question 2. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य क्यों आवश्यक है?
Answer: विवाह एक सामाजिक संस्था है, जहाँ सभी एक-दूसरे के पूरक कहलाते हैं। इस संस्था में समायोजन के बिना पति-पत्नी के गृहस्थी की गाड़ी ठीक ढंग से नहीं चल सकती है। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ वैवाहिक समायोजन के तत्वों की आवश्यकता होती है, जो निम्नलिखित हैं। सामंजस्य ही सुखी परिवार की असली कुंजी है।
1. प्रेमपूर्ण व्यवहार: पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति वफादारी का व्यवहार होना चाहिए। सम्बन्ध मधुर रहने से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।
2. अटूट विश्वास: वैवाहिक सम्बन्ध विश्वास पर टिका होता है। यदि पति-पत्नी एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते हैं तो उनका परिवार टूट जाता है।
3. मनपसंद जीवन साथी होना: भारतीय समाज में अधिकांशतः वैवाहिक सम्बन्ध माता-पिता द्वारा ही जोड़े जाते हैं। अतः माता-पिता को चाहिए कि वह एक-दूसरे के अनुरूप ही जीवन साथी का चुनाव करें।
4. धार्मिक विश्वास: भारतीय सामाजिक परिप्रेक्ष्य में गृह एक पवित्र एवं धार्मिक स्थल है, जहाँ पति-पत्नी का सम्बन्ध ईश्वर की इच्छा से जोड़ा जाता है। यहाँ विवाह के समय लिए गए मन्त्रों से जीवनभर सम्बन्ध निभाए जाते हैं।
In simple words: Harmony is necessary in marriage because it keeps the family united. When husband and wife trust, love, and respect each other, their life becomes peaceful and happy.

🎯 Exam Tip: List at least three to four points of adjustment, such as trust and mutual respect, to write a complete answer.

 

Question 3. लड़के और लड़कियों में पाए जाने वाले सामाजिक भेद लिखिए (2018)
Answer: लड़कों से लड़कियों में पाए जाने वाले सभी सामाजिक भेदों का आधार लैंगिक असमानता ही होता है। लैंगिक असमानता से तात्पर्य ही लड़कियों के साथ भेदभाव से है। परम्परागत रूप से समाज में लड़कियों को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेदभाव से पीड़ित होती हैं। इस प्रकार लड़के एवं लड़कियों में पाए जाने वाले सामाजिक भेद निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है। आज के आधुनिक युग में इस सोच को बदलना अत्यंत आवश्यक है।
1. भारत में पुरुष प्रधान समाज की व्यवस्था रही है, जिसमें स्त्रियों पर पुरुषों का वर्चस्व रहा है।
2. भारत में ग्रामीण सामाजिक व्यवस्था में स्त्रियों को घर के अन्दर रहकर घरेलू कार्य करने होते हैं।
3. स्त्रियों में अशिक्षा होने के कारण वे अंधविश्वास तथा मनगढ़ंत धार्मिक गाथाओं की झूठी बातों में दबी रहती हैं।
4. भारतीय समाज में स्त्रियों की सम्पत्ति में समान अधिकार न मिलने के कारण भी उनका वर्चस्व अपेक्षाकृत कम रहता है।
In simple words: In society, boys and girls are often treated differently due to old traditions. Girls are sometimes kept inside the house for household work and given fewer rights, which creates inequality.

🎯 Exam Tip: Highlight 'Gender Inequality' as the main basis of social differences between boys and girls to show a strong conceptual understanding.

5. स्त्रियों को शारीरिक एवं मानसिक दृष्टिकोण से कमजोर माना जाता है, जिसके कारण उन्हें रोजगार सम्बन्धी कार्यों में भी लैंगिक विभेदता का सामना करना पड़ता हैं।
6. स्त्रियों के आर्थिक रूप से सम्पन्न न होने के कारण वे सदैव पिता, पति, भाई अथवा बच्चों पर ही आश्रित रहती हैं।
7. विभिन्न धार्मिक कार्यों में भी पुरुषों को अपेक्षाकृत अधिक महत्व दिया जाता है।
8. पितृसत्तात्मक समाज होने के कारण लड़की की अपेक्षा लड़के के जन्म पर अधिक उल्लास एवं खुशी मनाई जाती है।

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)

 

Question 1. वैवाहिक असमायोजन के क्या कारण हैं? इस समस्या का निराकरण कैसे हो सकता है? समझाइए। (2018)
या
अथवा वैवाहिक समायोजन क्या है? विवाहित जीवन में असामंजस्य के प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुए वैवाहिक अनुकूलन के उपाय बताइए।
या
अथवा वैवाहिक समायोजन क्या है तथा इसमें असामंजस्य के कौन-कौन से कारण होते हैं।

Answer: विवाह एक सामाजिक संस्था है, जो किसी-न-किसी रूप में विश्व के सभी समाजों में पाई जाती है। विवाहित स्त्री-पुरुष को एक सिक्के के दो पहलू अथवा गृहस्थ जीवन की गाड़ी के दो पहिए माना जाता है। इस प्रकार वैवाहिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्त्री-पुरुष दोनों का सामंजस्य होना अनिवार्य है। पारिवारिक सुख और शांति के लिए दोनों पक्षों में आपसी समझ होना अत्यंत आवश्यक है।

वैवाहिक समायोजन का अर्थ
विवाह के पश्चात् पति-पत्नी को एक दूसरे के स्वभाव, रुचि एवं भावनाओं के अनुसार कार्य करना सुखी वैवाहिक जीवन कहलाता है। यदि वैवाहिक जीवन में अनुकूलन न हो तो आपसी समय बिताना कठिन हो जाता है, किन्तु जब पति व पत्नी त्याग व सहयोग से जीवन व्यतीत करते हैं, वह वैवाहिक समायोजन कहलाता है।

वैवाहिक जीवन में असामंजस्य तथा उसके कारण
वैवाहिक जीवन में प्रेम, सहानुभूति, विश्वास तथा सहयोग की आवश्यकता होती है, जिसे पति-पत्नी अपना कर्तव्य समझकर उसका पालन करते हैं, किन्तु कभी-कभी इस जीवन में कुछ असामान्यता आ जाती है और परिवार बिखर जाता है। वैवाहिक जीवन में असामंजस्य के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
1. संवेगात्मक असंतुलन: मानव में जन्म से ही संवेग होते हैं, जिसमें सुख-दुख परस्पर आते-जाते रहते हैं। विवाह के पश्चात् जब पति या पत्नी साथ रहते हैं तब दोनों ही सुख-दुख के भागी होते हैं और एक-दूसरे को मान देने के लिए स्वयं उनके अनुरूप ढाल लेते हैं, किन्तु कहीं-न-कहीं पर यह भी संभावना होती है कि पति-पत्नी के विचार आपस में नहीं मिलते, जिसके कारण उनमें आपसी संघर्ष होते हैं।
2. आर्थिक अभाव: मानव जीवन की आवश्यकताएँ कभी समाप्त नहीं होतीं। एक के बाद एक नई आवश्यकताएँ उत्पन्न होती रहती हैं, जिन्हें पूर्ण करना कभी-कभी असम्भव होता है। मध्यम आय वर्ग वाले परिवार में यदि स्त्री की आवश्यकता पूर्ण नहीं होती, तो वह अपने पति से संघर्ष करने लगती है। इससे घर में क्लेश आ जाता है। धीरे-धीरे यह क्लेश इतना बढ़ जाता है कि दोनों सम्बन्ध विच्छेद के लिए तैयार हो जाते हैं।
3. यौन इच्छाओं की पूर्ति न होना: आधुनिक युग में यौन सम्बन्धों को लेकर युवक व युवतियों को कई भ्रांतियां रहती हैं। यही कारण है कि विवाह के पश्चात् वे एक दूसरे की आकांक्षाओं को पूर्ण नहीं कर पाते तथा इनमें आपस में तनाव उत्पन्न होता है, जो वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ खड़ी करते हैं।
In simple words: वैवाहिक समायोजन का अर्थ है पति-पत्नी का एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर रहना। जब उनके विचारों, आर्थिक स्थिति या उम्मीदों में तालमेल नहीं बैठता, तो उनके रिश्ते में तनाव और दूरियां आने लगती हैं।

🎯 Exam Tip: परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए वैवाहिक असामंजस्य के कारणों को बिंदुवार (जैसे संवेगात्मक, आर्थिक और शारीरिक कारण) स्पष्ट रूप से लिखें और प्रत्येक बिंदु को संक्षेप में समझाएं।

4. संयुक्त परिवार: ज्यादातर संयुक्त परिवारों के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल की कमी होती है, इनके विचार भी आपस में नहीं मिलते। चाहे समस्या पति-पत्नी के बीच भी उत्पन्न होती है, जो बहू और घर के अन्य सदस्यों की आपस में नहीं बनती। पति पत्नी की अपेक्षा अपने परिवार को अधिक महत्व देता है तब पति और पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

 

5. बेमेल विवाह: विवाह में लड़के व लड़की की आयु यदि एक-दूसरे से बहुत कम अथवा बहुत ज्यादा हो तो मनमुटाव होता है। इनकी समस्या के मूल में आपसी विचारों का न मिलना ही मुख्य होता है।

 

वैवाहिक अनुकूलन के उपाय

वैवाहिक अनुकूलन के उपाय निम्नलिखित हैं:

  • 1. पति-पत्नी का मधुर रूप से व्यवहार: पति-पत्नी को आपसी मतभेदों का त्यागकर आपसी सामंजस्य रखना चाहिए, ताकि एक-दूसरे के प्रति पूर्ण स्नेह बना रहे।
  • 2. उचित विवाह: विवाह लड़के-लड़कियों की रुचियों, आदतों व स्वभाव के अनुकूल होना चाहिए, उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।
  • 3. शिक्षा: यदि लड़के व लड़की दोनों शिक्षित होते हैं, तो वैवाहिक जीवन सुचारु रूप से चलता है तथा परिवार ज्यादा समायोजित होता है।
  • 4. विश्वास व सहयोग: विश्वास ही परिवार की बुनियाद है। पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति विश्वास व सहयोग को बनाए रखना चाहिए।
  • 5. मनोरंजन करना: वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी को थोड़ा समय निकालकर मनोरंजन करना चाहिए, जिससे दोनों को कुछ बदलाव तथा प्रसन्नता की अनुभूति होती है।

Home Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 15 दैवीय अंश

Exercise Answers & Explanations: Class 12 Home Science

Utilize our professionally drafted UP Board Solutions for Chapter 15 दैवीय अंश to support your daily learning. Covering all textbook exercises for Class 12 Home Science, these materials are routinely refreshed to stay completely aligned with the newest UP Board syllabus and curriculum directives.

Mastering Theoretical & Practical Questions

Benefit from expertly drafted, step-by-step explanations tackling the hardest items in the Class 12 Home Science curriculum. These breakdowns ensure Class 12 students grasp the core principles governing both theory and calculations, making our UP Board Questions and Answers an invaluable asset for foundational growth.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of our Home Science content builds strong analytical capabilities and response efficiency. Perfect for structured self-study, these Class 12 problem sets should be supplemented with our official Revision Notes and Sample Papers for Chapter 15 दैवीय अंश to achieve peak performance in school evaluations.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Home Science are as per latest UP Board curriculum.

Are the Home Science UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Home Science. You can access UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Home Science UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 15 दैवीय अंश in printable PDF format for offline study on any device.