UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 Transport and Communication

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Geography. Our expert-created answers for Class 12 Geography are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 8 परिवहन और संचार UP Board Solutions for Class 12 Geography

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Geography solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 8 परिवहन और संचार solutions will improve your exam performance.

Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार UP Board Solutions PDF

UP Board Class 12 Geography Chapter 8 Text Book Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 8 पाठयपुस्तक से अभ्यास प्रश्न

 

Question 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
(i) पार महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है
(क) डार्विन और मेलबोर्न
(ख) एडमंटन और एकॉरेज
(ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर
(घ) चेगडू और ल्हासा ।
Answer: (क) डार्विन और मेलबोर्न ।
In simple words: पार महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग ऑस्ट्रेलिया में स्थित है और डार्विन तथा मेलबोर्न शहरों को आपस में जोड़ता है।

🎯 Exam Tip: विश्व के प्रमुख महामार्गों और उनके आरंभ व अंत बिंदुओं को याद रखना मानचित्र-आधारित प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question. (ii) किस देश में रेलमार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है
(क) ब्राजील
(ख) कनाडा
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) रूस ।
Answer: (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका।
In simple words: संयुक्त राज्य अमेरिका में विशाल औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के कारण रेलमार्गों का सघनतम जाल पाया जाता है, जो वस्तुओं और यात्रियों के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

🎯 Exam Tip: भौगोलिक वितरण और घनत्व से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, जिसमें देशों के परिवहन नेटवर्क की जानकारी महत्वपूर्ण होती है।

 

Question. (iii) बृहद् ट्रंक मार्ग होकर जाता है
(क) भूमध्यसागर हिन्द महासागर से होकर
(ख) उत्तर अटलाण्टिक महासागर से होकर
(ग) दक्षिण अटलाण्टिक महासागर से होकर
(घ) उत्तर प्रशान्त महासागर से होकर।
Answer: (ख) उत्तर अटलाण्टिक महासागर से होकर।
In simple words: बृहद् ट्रंक मार्ग, जिसे अक्सर समुद्री मार्ग के संदर्भ में उपयोग किया जाता है, उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर गुजरता है, जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच व्यापार का प्रमुख मार्ग है।

🎯 Exam Tip: प्रमुख व्यापारिक मार्गों, विशेषकर समुद्री मार्गों, की भौगोलिक स्थिति और उनके महत्व को समझना परीक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

Question. (iv) 'बिग इंच' पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है
(क) दूध
(ख) जल
(ग) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)
(घ) पेट्रोलियम ।
Answer: (घ) पेट्रोलियम ।
In simple words: 'बिग इंच' पाइपलाइन एक प्रसिद्ध परिवहन प्रणाली है जिसका उपयोग बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।

🎯 Exam Tip: विभिन्न परिवहन माध्यमों और उनके द्वारा ढोए जाने वाले प्रमुख उत्पादों को याद रखना तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए उपयोगी होता है।

 

Question. (v) चैनल टनल जोड़ता है
(क) लन्दन-बर्लिन
(ख) बर्लिन-पेरिस
(ग) पेरिस-लन्दन
(घ) बार्सिलोना-बर्लिन ।
Answer: (ग) पेरिस-लन्दन ।
In simple words: चैनल टनल, जिसे 'चैनल' भी कहा जाता है, अंग्रेजी चैनल के नीचे बनी एक रेल सुरंग है जो पेरिस (फ्रांस) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) को जोड़ती है।

🎯 Exam Tip: महत्वपूर्ण सुरंगों और पुलों जैसे बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं और उनके जुड़ाव वाले स्थानों को जानना भौगोलिक ज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

Question 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएँ हैं?
Answer: सड़क मार्गों के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि भूमि समतल तथा ऊबड़-खाबड़ नहीं होनी चाहिए, लेकिन पर्वतीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण की उपयुक्त दशाएँ नहीं मिलतीं; इसीलिए इन क्षेत्रों में इसके निर्माण की समस्या आ जाती है। बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण आर्थिक दृष्टि से उपयोगी नहीं है, क्योंकि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ . सड़क तथा पुलों को बहाकर ले जाती है। इसी कारण इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण की समस्या है।
In simple words: पर्वतीय, मरुस्थलीय और बाढ़-संभावित क्षेत्रों में सड़कें बनाना कठिन होता है क्योंकि भूभाग समतल नहीं होता और बाढ़ सड़कें तथा पुलों को क्षतिग्रस्त कर देती है, जिससे निर्माण और रखरखाव महंगा व मुश्किल हो जाता है।

🎯 Exam Tip: विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में परिवहन की चुनौतियों को समझना और उनके कारणों को स्पष्ट करना विश्लेषणात्मक प्रश्नों में उच्च अंक प्राप्त करने में मदद करता है।

 

Question. (ii) पार महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?
Answer: महाद्वीप के आर-पार बनाए गए तथा इसके दो सिरों को जोड़ने वाले मार्गों को 'पार महाद्वीपीय रेलमार्ग' कहते हैं। ऐसे रेलमार्ग हैं-ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग, कनाडियन पैसेफिक रेलमार्ग तथा ट्रांस-ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग ।
In simple words: पार महाद्वीपीय रेलमार्ग वे लंबे रेलमार्ग होते हैं जो एक महाद्वीप को पूरी तरह पार करते हुए उसके दो विपरीत छोरों को जोड़ते हैं, जिससे लंबी दूरी के परिवहन और व्यापार को सुगम बनाया जा सके।

🎯 Exam Tip: पार महाद्वीपीय रेलमार्गों की परिभाषा और उनके प्रमुख उदाहरणों को याद रखना इस विषय पर पूछे जाने वाले सीधे प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question. (iii) जल परिवहन के क्या लाभ हैं?
Answer: जल परिवहन के लाभ जल परिवहन के निम्नलिखित लाभ हैं
• जल परिवहन में किसी प्रकार के मार्ग निर्माण की आवश्यकता नहीं होती है।
• जल परिवहन यातायात का सस्ता माध्यम है।
• जल परिवहन में एक साथ अधिक माल ढोया जा सकता है।
• जल परिवहन के रखरखाव पर बहुत कम खर्च होता है।
In simple words: जल परिवहन एक किफायती माध्यम है क्योंकि इसमें मार्ग निर्माण की लागत कम होती है, भारी मात्रा में सामान ढोया जा सकता है, और रखरखाव का खर्च भी अपेक्षाकृत कम होता है।

🎯 Exam Tip: जल परिवहन के आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों पर ध्यान देना, खासकर इसकी कम लागत और बड़ी क्षमता पर, महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अक्सर तुलनात्मक प्रश्नों में पूछा जाता है।

 

Question 3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक न दें
(i) “एक सुप्रबन्धित परिवहन प्रणाली में विभिन्न एक-दूसरे की सम्पूरक होती है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
Answer: एक सुप्रबन्धित परिवहन प्रणाली में यातायात के सभी साधन एक-दूसरे के सम्पूरक होते हैं। सभी यातायात साधनों का उद्देश्य यात्रियों और माल का आवागमन करना है। सुप्रबन्धित परिवहन प्रणाली की सार्थकता परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागत और उपलब्ध परिवहन लागत पर निर्भर होती है। विभिन्न परिवहन के साधन इस प्रकार कार्य करते हैं
• वस्तुओं का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार या वितरण भारवाही जलयानों द्वारा किया जाता है।.
• कम दूरी और एक घर से दूसरे घर की सेवाएँ प्रदान करने के लिए सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी होता है।
• किसी देश के आन्तरिक भाग में स्थूल पदार्थों के विशाल परिणाम को लम्बी दूरियों तक परिवहन करने के लिए रेल सबसे अनुकूल साधन है।
• उच्च मूल्य वाली हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ होता है। अतः सुप्रबन्धित परिवहन तन्त्र में परिवहन के विभिन्न साधन एक-दूसरे के सम्पूरक होते हैं।
In simple words: एक अच्छी परिवहन प्रणाली में सड़क, रेल, जल और वायु जैसे सभी परिवहन साधन एक-दूसरे के पूरक होते हैं, क्योंकि हर साधन की अपनी विशिष्ट क्षमता और लागत होती है जो विभिन्न प्रकार की वस्तुओं और दूरियों के लिए सबसे उपयुक्त होती है, जिससे समग्र रूप से प्रभावी आवागमन सुनिश्चित होता है।

🎯 Exam Tip: इस प्रकार के विश्लेषणात्मक प्रश्नों में प्रत्येक परिवहन साधन की विशिष्ट भूमिका और अंतर्संबंधों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होता है।

 

Question. (ii) विश्व के वे कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं जहाँ वायुमार्ग का सघन तन्त्र पाया जाता है?
Answer: विश्व में सघन वायुमार्ग वाले क्षेत्र हैं
• पश्चिमी यूरोप ।
• पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका ।
• दक्षिण-पूर्वी एशिया ।
संयुक्त राज्य अमेरिका अकेला ही विश्व के 60% वायु परिवहन का प्रयोग करता है। न्यूयॉर्क, लन्दन, पेरिस, एमस्टरडम, फ्रैंकफर्ट, रोम, बैंकॉक, मुम्बई, कराँची, नई दिल्ली, लॉस एंजिल्स आदि ऐसे केन्द्र हैं जहाँ से वायु परिवहन भिन्न देशों को जाता है अथवा इन केन्द्रों पर आता है।
In simple words: पश्चिमी यूरोप, पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण-पूर्वी एशिया विश्व के प्रमुख क्षेत्र हैं जहाँ वायुमार्गों का सघन नेटवर्क पाया जाता है, जो इन क्षेत्रों की उच्च आर्थिक गतिविधियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को दर्शाता है।

🎯 Exam Tip: विश्व के प्रमुख वायुमार्ग केंद्रों और सघन नेटवर्क वाले क्षेत्रों को याद रखना मानचित्र-आधारित और तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए उपयोगी होता है।

 

Question. (iii) वे कौन-सी विधाएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा?
Answer: साइबर स्पेस इण्टरनेट-साइबर स्पेस इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटरराइज्ड स्पेस की दुनिया है। यह 'वर्ल्ड वाइड वेबसाइट' (www) जैसे इण्टरनेट द्वारा घेरा हुआ है। यह इलेक्ट्रॉनिक डिजीटल है जो कम्प्यूटर नेटवर्क द्वारा सूचना भेजने के लिए होता है जिसमें प्रेषक और प्राप्तकर्ता को कोई भौतिक गति नहीं करनी होती। साइबर स्पेस सभी स्थानों पर होता है। यह कार्यालय नाव, वायुयान तथा अन्य सभी स्थानों पर होता है।
प्रगति - इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क की गति जिस पर यह कार्य करता है असामान्य होती है जो मानव इतिहास में अद्वितीय है। सन् 1955 में इण्टरनेट के उपयोगकर्ता संख्या में 5 करोड़ थे जो सन् 2000 में 40 करोड़ और सन् 2010 में 200 करोड़ हैं। पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक उपयोगकर्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील देशों में स्थानान्तरण हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में उपयोगकर्ताओं का प्रतिशत अंश सन् 1995 में 66 प्रतिशत रह गया। अब विश्व के अधिकांश उपयोगकर्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, चीन और भारत में हैं।
भविष्य - साइबर स्पेस समकालीन, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में ई-मेल, ई-कॉमर्स लर्निंग आदि द्वारा परिवर्तन लाएँगी। फैक्स, टी०वी०, रेडियो के साथ इण्टरनेट प्रत्येक व्यक्ति की पहुँच में हो जाएगा। यह आधुनिक संचार प्रणाली है।
In simple words: साइबर स्पेस, जो इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब पर आधारित है, ई-मेल, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन लर्निंग जैसी डिजिटल विधाओं के माध्यम से मानव के आर्थिक और सामाजिक जीवन में क्रांति ला रहा है, जिससे सूचना का आदान-प्रदान और ज्ञान की पहुंच वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।

🎯 Exam Tip: साइबर स्पेस की अवधारणा, उसके विकास के चरणों और भविष्य में इसके प्रभावों को स्पष्ट रूप से समझाना इस प्रकार के प्रश्नों में महत्वपूर्ण होता है, खासकर ई-कॉमर्स और लर्निंग के संदर्भ में।

UP Board Class 12 Geography Chapter 8 Other Important Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 8 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. परिवहन से आप क्या समझते हैं? सड़क परिवहन के लाभों पर प्रकाश डालिए। अथवा सड़क परिवहन के गुण/महत्त्व/उपयोगिता/लाभ का वर्णन कीजिए।
Answer: परिवहन का अर्थ-वस्तुओं और यात्रियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने को 'परिवहन' कहते हैं। सड़क परिवहन के महत्त्वपूर्ण लाभ निम्नलिखित हैं
• सड़क परिवहन, रेल परिवहन की तुलना में सस्ता है। इसकी लागत, मरम्मत और देखभाल तुलनात्मक दृष्टि से कम है।
• सड़कें उपभोक्ताओं के घर तक पहुँचती हैं। उत्पादक और व्यापारी, सड़क परिवहन को इसलिए पसन्द करते हैं कि इसमें माल को जगह-जगह उतारना नहीं पड़ता। कच्चा माल, मशीनें आदि सीधे कारखानों में और तैयार माल सीधे उपभोक्ताओं तक सुरक्षित पहुँच जाता है।
• कम दूरी के लिए उत्तम है। व्यक्ति और सामान जल्दी पहुँच जाते हैं।
• शीघ्र नष्ट होने वाली सब्जियों, फलों, दूध के लिए अत्यन्त उपयोगी है। ट्रक कृषि का आधार ही सड़कें हैं।
• कहीं भी; कभी भी समय और स्थान की पाबन्दी नहीं। व्यक्ति और सामान कहीं से भी. किसी भी समय ढोया जा सकता है।
• स्थायी व्यय नहीं रेलों की तरह स्टेशनों, प्लेटफार्मों, रेलमार्गों आदि के रखरखाव पर कर्मचारियों की अधिक संख्या में आवश्यकता नहीं पड़ती।
• दुर्गम, तीव्रढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र, बीहड़ों आदि में सड़कें बनाना और उपयोग में लाना कठिन, लेकिन सम्भव है।
• पैकिंग आदि की औपचारिकता नहीं। फल-सब्जियाँ आदि सीधे ट्रकों में बिना पैकिंग के लाद दिए जाते हैं।
In simple words: परिवहन का अर्थ व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना है, और सड़क परिवहन कम दूरी के लिए सस्ता, तीव्र, लचीला तथा 'डोर-टू-डोर' सेवा प्रदान करने में अत्यंत उपयोगी है, खासकर नाशवान वस्तुओं और दुर्गम क्षेत्रों के लिए।

🎯 Exam Tip: सड़क परिवहन की परिभाषा और उसके विविध लाभों पर ध्यान दें, विशेष रूप से उसकी 'डोर-टू-डोर' सेवा और कम दूरी के लिए उपयुक्तता पर, क्योंकि यह अक्सर सीधा प्रश्न होता है।

 

Question 2. रेल परिवहन के गुणों व अवगुणों का वर्णन कीजिए। अथवा रेल परिवहन के गुण/लाभ/महत्त्व/उपयोगिता का विश्लेषण कीजिए।
Answer: सड़क परिवहन के गुण/लाभ/महत्त्व/उपयोगिता रेल परिवहन के गुण/लाभ/महत्त्व/उपयोगिता निम्नलिखित हैं
• रेल परिवहन लम्बी दूरियों के यात्रियों और सामान के लिए सस्ता साधन है।
• लम्बी दूरियों के लिए यह तीव्रगामी परिवहन है।
• वातानुकूलन, शायिका व्यवस्था और खान-पान की सुविधा से रेलयात्रा सुखद हो गई है।
• भारी और बड़े परिमाण का सामान अधिक मात्रा में लम्बी दूरियों तक आसानी से ले जाया जाता है।
• रेल कृषि उत्पादों को उपभोक्ताओं तक और कच्चे माल को कारखानों तक पहुँचाने में सुविधाजनक है।
• शीघ्रनाशी वस्तुओं के परिवहन के लिए प्रशीतित डिब्बों का उपयोग किया जाता है।
• रेलों द्वारा किसी क्षेत्र के आर्थिक विकास में काफी मदद मिलती है। रेल परिवहन के अवगुण/दोष/सीमाएँ/कमियों
रेल परिवहन के अवगुण/दोष/सीमाएँ कमियाँ निम्नलिखित हैं
• रेलमार्गों, स्टेशनों, प्लेटफार्मों, डिब्बों आदि के बनाने और रख-रखाव के लिए भारी पूँजी और कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।
• पर्वतीय व मरुस्थलीय क्षेत्रों में रेलमार्गों का निर्माण करना और चालू रखना कठिन है।
• अधिक वर्षा व हिमपात वाले क्षेत्रों में रेल परिवहन लगभग असम्भव है।
• रेलमार्गों के विभिन्न गेजों के कारण रेल परिवहन में कठिनाई होती है और व्यय बढ़ता है।
In simple words: रेल परिवहन लंबी दूरी के भारी सामान और यात्रियों के लिए एक तेज और सस्ता माध्यम है, जो आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है; हालांकि, इसके निर्माण और रखरखाव में उच्च पूंजी लगती है और यह पहाड़ी या प्रतिकूल मौसम वाले क्षेत्रों में मुश्किल होता है।

🎯 Exam Tip: रेल परिवहन के गुणों और अवगुणों को बिंदुवार प्रस्तुत करना, खासकर इसकी दक्षता और सीमाओं को स्पष्ट करना, तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्नों में उच्च अंक दिलाता है।

 

Question 3. अन्तःस्थलीय जलमार्ग किसे कहते हैं? अन्तःस्थलीय जलमार्गों के लिए आवश्यक दशाओं का वर्णन कीजिए।
Answer: अन्तःस्थलीय जलमार्ग-परिवहन के उपयोग में आने वाली नदियों, झीलों और नहरों को 'अन्तःस्थलीय जलमार्ग' कहा जाता है। अन्तःस्थलीय जलमार्गों के लिए आवश्यक दशाएँ
• नदियाँ सदानीरा अर्थात् पूरे वर्ष निरन्तर प्रवाह वाली होनी चाहिए। बरसाती नदियाँ जल परिवहन के अयोग्य होती हैं।
• जलप्रपातों और क्षिप्रिकाओं वाली नदियों में जल परिवहन नहीं हो सकता।
• नदियों, झीलों और नहरों का पानी शीत ऋतु में जमना नहीं चाहिए।
• नदियों के मुहानों पर रेत, मिट्टी आदि जमा नहीं होनी चाहिए। इससे जल की गहराई कम हो जाती है।
• अत्यधिक मोड़दार नदियों में परिवहन में अधिक समय लगता है।
• नदियाँ बाढ़ के समय मार्ग बदलने वाली नहीं होनी चाहिए।
In simple words: अंतःस्थलीय जलमार्ग नदियाँ, झीलें और नहरें होती हैं जिनका उपयोग परिवहन के लिए किया जाता है, और इनकी उपयुक्तता के लिए पानी का निरंतर प्रवाह, पर्याप्त गहराई, सीधी धारा और वर्षभर जमाव-मुक्त रहना आवश्यक है।

🎯 Exam Tip: अंतःस्थलीय जलमार्ग की परिभाषा और उसकी आवश्यक भौगोलिक दशाओं को याद रखना, विशेष रूप से जल की उपलब्धता और मार्ग की निरंतरता पर, महत्वपूर्ण है।

 

Question 4. अन्तःस्थलीय जलमार्गों के गुणों व अवगुणों का वर्णन कीजिए।
Answer: अन्तःस्थलीय जलमार्गों के गुण अन्तःस्थलीय जलमार्गों के गुण निम्नलिखित हैं
• भारी और बड़े परिमाण वाले सामान का परिवहन सस्ता और आसान होता है। कोयला, विभिन्न अयस्क तथा भारी-भरकम निर्मित सामान जल परिवहन के लिए अधिक उपयुक्त हैं।
• नदियाँ और झीलें प्राकृतिक मार्ग हैं। इनके बनाने और रख-रखाव पर व्यय नहीं करना पड़ता।
• सघन और भारी वर्षा वाले वनों में नदियाँ ही परिवहन का अकेला साधन हैं।
• इसमें दुर्घटनाओं का खतरा अपेक्षाकृत कम होता है।
अन्तःस्थलीय जलमार्गों के अवगुण अन्तःस्थलीय जलमार्गों के अवगुण निम्नलिखित हैं
• धीमी गति से समय की बर्बादी होती है।
• शीघ्र खराब होने वाले फल-सब्जियों और दूध एवं उसके उत्पादों के परिवहन के लिए अनुपयुक्त है।
• अधिकतर नदियाँ परिवहन की माँग वाले सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों से दूर बहती हैं अतः अनुपयोगी हैं।
• मौसम के अनुसार नदियों के जल में कमी होने से परिवहन में बाधा आती है।
• नदियों, नहरों और झीलों की गहराई बनाए रखने के लिए रेत, मिट्टी निकालने में व्यय होता है और परिवहन बाधित होता है।
In simple words: अंतःस्थलीय जलमार्ग भारी सामान के लिए सस्ता और सुरक्षित परिवहन प्रदान करते हैं, मार्ग निर्माण का खर्च नहीं होता और घने वनों में उपयोगी होते हैं, लेकिन इनकी गति धीमी होती है, ये नाशवान वस्तुओं के लिए अनुपयुक्त हैं, और मौसम व गाद जमा होने से बाधित हो सकते हैं।

🎯 Exam Tip: अंतःस्थलीय जलमार्गों के फायदे और नुकसान दोनों को समझना, खासकर उनकी बड़ी क्षमता और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को, विश्लेषणात्मक प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 5. स्वेज नहर व पनामा नहर की तुलना कीजिए ।
Answer: स्वेज नहर व पनामा नहर की तुलना (अन्तर)

क्र० सं०स्वेज नहरपनामा नहर
1.स्वेज नहर, मिस्त्र (अफ्रीका) में है।पनामा नहर, पनामा देश (मध्य अमेरिका) में है।
2.यह भूमध्यसागर व लाल सागर को जोड़ती है।यह अटलाण्टिक महासागर व प्रशान्त महासागर को जोड़ती है।
3.इसका निर्माण सन् 1869 में पूर्ण हुआ।इसका निर्माण सन् 1914 में पूर्ण हुआ।
4.यह नहर 160 किमी लम्बी व 11 से 15 मीटर गहरी है।यह नहर लगभग 72 किमी लम्बी व न्यूनतम 13 मीटर गहरी है।
5.इस नहर पर मिस्त्र की सरकार का स्वामित्व है।इस नहर पर पनामा देश की सरकार का स्वामित्व है।
6.इस नहर के छोर के नगर पोर्ट सईद (भूमध्य सागर) व स्वेज बन्दरगाह (लाल सागर) हैं।इस नहर के छोर के नगर कोलोन (अटलाण्टिक महासागर) व पनामा सिटी (प्रशान्त महासागर) हैं।
7.इस नहर से यूरोपीय देशों, पूर्वी अफ्रीकी देशों, दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों को लाभ प्राप्त होता है।इस नहर से उत्तरी अमेरिका के पूर्वी व पश्चिमी तटीय क्षेत्र, द० अमेरिका के पूर्वी व पश्चिमी देश, पश्चिमी यूरोपीय देश, एशिया के पूर्वी देशों को लाभ प्राप्त होता है।

In simple words: स्वेज नहर और पनामा नहर दोनों ही महत्वपूर्ण जहाजरानी मार्ग हैं जो विभिन्न महासागरों को जोड़कर वैश्विक व्यापार की दूरियों को कम करते हैं, लेकिन इनकी भौगोलिक स्थिति, स्वामित्व और लाभान्वित क्षेत्र अलग-अलग हैं। स्वेज नहर भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ती है, जबकि पनामा नहर अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ती है।

🎯 Exam Tip: तुलनात्मक प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए दोनों नहरों की प्रमुख विशेषताओं, स्थिति और महत्त्व को याद रखना महत्वपूर्ण है, खासकर उनके निर्माण वर्ष और जुड़ने वाले जलनिकायों को।

 

Question 6. वायु परिवहन की विशेषताओं व दोषों का वर्णन कीजिए।
Answer: वायु परिवहन की विशेषताएँ (गुण/महत्त्व/लाभ/उपयोगिता) वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
• वायुयान पूर्व-निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उड़ान भरते हैं।
• सुरक्षा कारणों से वायुयान विभिन्न देशों के ऊपर से निर्धारित गलियारों से ही गुजर सकते हैं।
• लम्बी दूरी के लिए परिवहन का सबसे उपयुक्त साधन है।
• यह परिवहन का सबसे तीव्रतम लेकिन महँगा साधन है।
• हल्की, लेकिन कीमती और जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं जैसे फूल, कुछ विशेष प्रकार के फल और सब्जियाँ, आभूषण, हीरे जवाहरात के परिवहन के लिए उपयुक्त है।
• प्राकृतिक आपदाओं के समय कहीं भी राहत पहुँचाई जा सकती है।
• दुर्गम क्षेत्रों में वायुयान परिवहन उपयुक्त है।
वायु परिवहन के दोष वायु परिवहन के प्रमुख दोष निम्नलिखित हैं
• वायु परिवहन महँगा परिवहन साधन है। इसका लाभ केवल सम्पन्न वर्ग ही ले सकता है।
• छोटी/कम दूरियों के लिए वायु परिवहन उपयोगी नहीं है।
• खराब मौसम में वायु परिवहन में बाधा आती है।
• सस्ती व भारी वस्तुओं के परिवहन में यह उपयोगी नहीं है।
• वायु दुर्घटनाएँ कई बार भयंकर रूप ले लेती हैं।
In simple words: वायु परिवहन लंबी दूरी और कीमती, हल्की व शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के लिए सबसे तेज और उपयुक्त साधन है, साथ ही आपदा राहत में भी सहायक है; हालांकि, यह बहुत महंगा है, छोटी दूरियों और भारी सामान के लिए अनुपयुक्त है, और खराब मौसम से बाधित होता है, जिसमें दुर्घटनाओं का जोखिम भी होता है।

🎯 Exam Tip: वायु परिवहन के फायदे और नुकसान, विशेषकर इसकी गति, लागत, और विशिष्ट वस्तुओं के परिवहन में इसकी उपयोगिता पर ध्यान दें, क्योंकि यह अक्सर व्यापार और आपदा प्रबंधन के संदर्भ में पूछा जाता है।

 

Question 7. परिवहन का चयन कैसे किया जाए? व्याख्या कीजिए।
Answer: परिवहन का चयन परिवहन के प्रत्येक माध्यम का अपना महत्त्व होता है। किसी भी विधा की सार्थकता ढोई जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागत तथा उपलब्ध विधा पर निर्भर करती है।
• स्थूल तथा भारी-भरकम सामानों का परिवहन आमतौर पर जलमार्गों द्वारा सस्ता पड़ता है।
• अन्तर्राष्ट्रीय-स्तर पर वस्तुओं का परिवहन सामान्यतः समुद्री मालवाहक जहाजों द्वारा किया जाता है। जलमार्गों द्वारा परिवहन में पत्तनों से आन्तरिक गन्तव्यों तक माल पहुँचाने की कुछ सीमाएँ हैं तथा इस प्रकार का परिवहन धीमा होता है।
• छोटी दूरियों के लिए सड़क परिवहन अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है और इसकी गति भी तेज होती है। इसके अलावा यह द्वार-से-द्वार तक भी सेवा प्रदान करता है।
• लेकिन यदि किसी को बड़ी मात्रा में स्थूल सामान देश के सुदूर स्थानों पर ले जाना हो तो इसके लिए रेलमार्ग सबसे अच्छा साधन है।
• इसके विपरीत उच्च मूल्य वाली हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का परिवहन वायुयान द्वारा सबसे अच्छा रहता है।
• तरल तथा गैसीय पदार्थों का परिवहन आजकल पाइप लाइनों द्वारा फायदेमन्द रहता है।
एक सुप्रबन्धित परिवहन प्रणाली में परिवहन की विभिन्न विधाएँ एक-दूसरे के पूरक और सहयोगी होती हैं।
In simple words: परिवहन के साधन का चुनाव वस्तुओं के प्रकार, दूरी, लागत और उपलब्ध विकल्पों पर निर्भर करता है; भारी सामान के लिए जलमार्ग, लंबी दूरी के स्थूल सामान के लिए रेलमार्ग, कम दूरी के लिए सड़क, कीमती या नाशवान वस्तुओं के लिए वायुमार्ग, और तरल/गैसीय पदार्थों के लिए पाइपलाइन सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

🎯 Exam Tip: परिवहन साधन के चयन के मानदंड को विस्तार से समझाना, जिसमें प्रत्येक साधन की विशिष्ट उपयोगिता और सीमाओं का उल्लेख हो, इस प्रकार के विस्तृत प्रश्नों में महत्वपूर्ण है।

 

Question 8. पाइप लाइन परिवहन के गुण व दोषों का वर्णन कीजिए।
Answer: पाइप लाइन परिवहन के गुण पाइप लाइन परिवहन के मुख्य गुण निम्नलिखित हैं
• पाइप लाइनों को ऊबड़-खाबड़ भू-भागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है।
• पाइप लाइन बिछाने की आरम्भिक लागत अधिक जरूर होती है, लेकिन एक बार बिछ जाने के बाद संचालन और रख-रखाव में लागत कम आती है।
• पाइप लाइनें पदार्थों की निरन्तर आपूर्ति को सुनिश्चित करती हैं।
• पाइप लाइनों को बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करना पड़ता । इसमें किसी और प्रकार की बर्बादी भी नहीं होती ।
• इससे ऊर्जा का उपयोग भी कम मात्रा में होता है और समय भी नष्ट नहीं होता।
• पाइप लाइनें परिवहन का सस्ता, तीव्र, सक्षम और पर्यावरण-अनुकूल तरीका हैं।
पाइप लाइन परिवहन के दोष पाइप लाइन परिवहन के दोष निम्नलिखित हैं
• एक बार पाइप लाइन बिछा देने के बाद उसकी क्षमता में वृद्धि नहीं की जा सकती, अतः यह परिवहन का लोचदार साधन नहीं है।
• कई बार पाइप लाइन की सुरक्षा भी नहीं की जा सकती ।
• भूमिगत पाइप लाइन की मरम्मत करना भी कठिन हो जाता है।
• पाइप लाइन का रिसाव हो जाने की स्थिति में रिसाव-स्थान का पता लगाना कठिन हो जाता है।
In simple words: पाइपलाइन परिवहन तरल और गैसीय पदार्थों के लिए एक कुशल, पर्यावरण-अनुकूल और लागत प्रभावी माध्यम है, जो कठिन भूभागों पर भी बिछाई जा सकती है और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करती है; हालांकि, इसकी प्रारंभिक लागत अधिक होती है, क्षमता अलोचदार होती है, और रिसाव या सुरक्षा संबंधी समस्याओं का पता लगाना और मरम्मत करना कठिन होता है।

🎯 Exam Tip: पाइपलाइन परिवहन के गुणों और दोषों को समझना, विशेषकर इसकी प्रारंभिक लागत, संचालन दक्षता, और मरम्मत की चुनौतियों पर ध्यान देना, महत्वपूर्ण है।

 

Question 9. पनामा नहर के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
Answer: पनामा नहर का महत्त्व पनामा नहर के महत्त्व के प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं
(1) पनामा नहर संयुक्त राज्य अमेरिका के हितों का पोषण और संरक्षण अधिक करती है।
(2) इस नहर के बन जाने से उत्तरी व दक्षिणी-अमेरिका के पूर्वी व पश्चिमी तटों के बीच दूरी कम हो गई है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र पनामा नहर के मार्ग को दर्शाता है, जिसमें अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली नहर, गाटुन झील, तथा गाटुन बांध जैसे महत्वपूर्ण बिंदु दिखाए गए हैं। इसमें कोलोन और पनामा सिटी जैसे अंतिम बंदरगाह भी स्पष्ट रूप से अंकित हैं।
और संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित बन्दरगाहों के बीच की दूरी कम हो गई है ।
(4) संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए इस नहर का सामाजिक महत्त्व है। इसी नहर के द्वारा वह अपने जंगी बेड़ों को अटलाण्टिक महासागर से प्रशान्त महासागर या इसके उलट तुरन्त भेज सकता है।
(5) पश्चिमी द्वीप समूह, जो अमेरिका के लिए सुरक्षात्मक कवच का निर्माण करते हैं, की देख-रेख व वहाँ सैनिक अड्डों की स्थापना इस नहर के कारण आसान हो गई है।
(6) ब्रिटेन को भी पनामा नहर से लाभ हुआ है। उसे न्यूजीलैण्ड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी . तटों तक पहुँचने का छोटा मार्ग मिल गया है।
(7) इस मार्ग द्वारा अटलाण्टिक महासागर से पैट्रोलियम, चाँदी, पारा, सिनकोना, गन्ना, केला, ऊन, मांस, अयस्क, लकड़ी, दुग्धोत्पाद, रबड़ का निर्यात प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों को होता है तथा मशीनें, ताँबा, नाइट्रेट, इस्पात की वस्तुएँ, टिन, मछली व निर्मित वस्तुएँ प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र से निर्यात की जाती हैं।
In simple words: पनामा नहर उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी को कम करके वैश्विक व्यापार को सुगम बनाती है, साथ ही यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रणनीतिक और सैन्य महत्व रखती है, जिससे व्यापारिक और सुरक्षात्मक हितों की पूर्ति होती है।

🎯 Exam Tip: पनामा नहर के रणनीतिक और आर्थिक महत्व पर ध्यान दें, विशेष रूप से अमेरिका के लिए इसकी उपयोगिता और प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच की दूरी को कम करने में इसकी भूमिका पर।

 

Question 10. स्वेज नहर के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
Answer: स्वेज नहर का महत्त्व स्वेज नहर के महत्त्व के प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं
(1) इस मार्ग के खुल जाने से यूरोप के देशों, पूर्वी अफ्रीका, एशिया व ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्ग छोटा हो गया है। इससे यात्रा में लगने वाले समय और पैसे की बचत हुई है। पहले जहाजों को अफ्रीका के दक्षिण से लम्बा चक्कर काटकर आशा-अन्तरीप मार्ग से जाना पड़ता था लेकिन अब भूमध्यसागर से नहर स्वेज होते हुए लाल सागर और फिर अरब सागर में छोटे मार्ग से जल्दी पहुँचा जाता है। उदाहरणतः आशा-अन्तरीप मार्ग की तुलना में स्वेज मार्ग से लन्दन और
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र स्वेज नहर का विस्तृत मानचित्र प्रस्तुत करता है, जो भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ता है। इसमें पोर्ट सईद और स्वेज बंदरगाहों के साथ-साथ नहर के मार्ग में पड़ने वाली विभिन्न झीलें, रेलवे मार्ग और ताजे पानी की नहर को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।
मुम्बई के बीच 9600 किमी तथा न्यूयॉर्क और अदन के बीच 10,720 किमी की दूरी कम हुई है।
(2) इस नहर के बनने से यूरोपीय देशों विशेष रूप से ब्रिटेन को बहुत लाभ हुआ । इस जलमार्ग के द्वारा ब्रिटेन अपने सुदूर-पूर्व स्थित उपनिवेशों से सस्ता कच्चा माल मँगाता था तथा उन्हें निर्मित माल निर्यात किया करता था। इसीलिए इस नहर को 'ब्रिटिश साम्राज्य की स्नायु नाड़ी' कहा जाता था।
(3) इस नहर से न केवल पश्चिमी देशों को ही लाभ हुआ है, बल्कि पूर्वी संसार को भी इससे व्यापारिक लाभ हुआ है। पूर्वी देश पश्चिमी देशों को इसी नहर मार्ग द्वारा पटसन, चाय, रेशम, चीनी, रबड़, गर्म मसाले, मांस, ऊन, टिन, हैंप इत्यादि का निर्यात करते हैं जबकि पश्चिमी देश पूर्वी अफ्रीका, एशिया व ऑस्ट्रेलिया को मशीनें, दवाइयाँ, रासायनिक उत्पाद तथा कपड़ा इत्यादि भेजते हैं। खाड़ी क्षेत्र में घटने वाले राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार इस मार्ग का प्रयोग घटता-बढ़ता, बन्द होता और खुलता रहता है फिर भी यह निश्चित है कि स्वेज नहर निर्माण के द्वारा भौगोलिक परिवर्तन करके राष्ट्रों के भाग्य बदलने वाला इससे बड़ा अकेला मानवीय उद्यम पिछली शताब्दियों में और कोई नहीं हुआ ।
In simple words: स्वेज नहर ने यूरोप और एशिया-अफ्रीका के बीच समुद्री दूरी को काफी कम कर दिया, जिससे समय और धन की बचत हुई, वैश्विक व्यापार को बढ़ावा मिला और विशेषकर ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों को अपने उपनिवेशों से कच्चे माल के आयात-निर्यात में अत्यधिक लाभ हुआ, जिससे इसे 'ब्रिटिश साम्राज्य की स्नायु नाड़ी' कहा गया।

🎯 Exam Tip: स्वेज नहर के भू-रणनीतिक और आर्थिक महत्व को विस्तार से समझाना, खासकर व्यापार मार्गों पर इसके प्रभाव और 'ब्रिटिश साम्राज्य की स्नायु नाड़ी' जैसे संबोधनों को, उच्च स्कोरिंग के लिए महत्वपूर्ण है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. परिवहन से आप क्या समझते हैं?
Answer: वस्तुओं और यात्रियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले-जाने को परिवहन' कहते हैं।
In simple words: परिवहन का अर्थ है लोगों या सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना।

🎯 Exam Tip: परिवहन की सीधी परिभाषा याद रखना मूलभूत अवधारणा को समझने के लिए आवश्यक है।

 

Question 2. संचार क्या है?
Answer: उद्गम स्थल से लक्ष्य तक किसी माध्यम के द्वारा सूचनाओं का प्रेषण ही संचार है। टेलीफोन सूचना प्रेषण का एक माध्यम है।
In simple words: संचार का मतलब है जानकारी को एक जगह से दूसरी जगह भेजना, जैसे टेलीफोन पर बात करना।

🎯 Exam Tip: संचार की परिभाषा और उसके एक प्राथमिक उदाहरण को समझना मूलभूत प्रश्नों के लिए पर्याप्त है।

 

Question 3. महामार्ग से आप क्या समझते हैं?
Answer: महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं। इनका निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि अबाधित रूप से यातायात का आवागमन हो सके ।
In simple words: महामार्ग लंबी दूरी की पक्की सड़कें होती हैं जिन्हें तेज और निर्बाध यातायात के लिए बनाया जाता है।

🎯 Exam Tip: महामार्गों की परिभाषा और उनके मुख्य उद्देश्य को याद रखना सड़क परिवहन से संबंधित प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 4. परिवहन जाल क्या है?
Answer: अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिए जाने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है, उसे 'परिवहन जाल' कहते हैं।
In simple words: परिवहन जाल से तात्पर्य उन मार्गों के नेटवर्क से है जो विभिन्न स्थानों को आपस में जोड़ते हैं, जिससे आवागमन संभव होता है।

🎯 Exam Tip: परिवहन जाल की अवधारणा को समझना भूगोल में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 5. परिवहन की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।
Answer: परिवहन की प्रमुख विधाएँ हैं

परिवहन के प्रकार
स्थल परिवहनजल परिवहनवायु परिवहनपाइप लाइन परिवहन
स्वयं मनुष्य द्वाराअन्तःस्थलीय जलमार्ग
पशु परिवहनसमुद्री जलमार्ग
रेल परिवहन
मोटर वाहन परिवहन

• वायु परिवहन, तथा
• पाइप लाइन परिवहन ।
In simple words: परिवहन के मुख्य तरीके हैं जमीन पर (सड़क, रेल, पशु, मनुष्य), पानी पर (नदियाँ, समुद्र), हवा में, और पाइपलाइनों के माध्यम से।

🎯 Exam Tip: परिवहन के विभिन्न प्रकारों का नाम और उनके उप-प्रकारों को जानना वर्गीकरण-आधारित प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 6. परिवहन विधा की सार्थकता किस पर निर्भर करती है?
Answer: परिवहन विधा की सार्थकता परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागतों और उपलब्ध विधा पर निर्भर करती है।
In simple words: किसी भी परिवहन साधन की उपयोगिता इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस तरह की चीज़ें ढो रहा है, कितना खर्च आ रहा है, और कौन-सा साधन उपलब्ध है।

🎯 Exam Tip: परिवहन साधन के चयन के कारकों को समझना, विशेष रूप से वस्तु के प्रकार और लागत पर ध्यान देना, विश्लेषणात्मक प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 7. उच्च मूल्य वाली, हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का परिवहन किससे सर्वश्रेष्ठ होता है?
Answer: उच्च मूल्य वाली, हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ होता है।
In simple words: महंगी, हल्की और जल्दी खराब होने वाली चीजों को सबसे अच्छे से हवाई जहाज से भेजा जा सकता है।

🎯 Exam Tip: वायु परिवहन की विशिष्ट उपयोगिता को पहचानना, खासकर मूल्यवान और नाशवान वस्तुओं के लिए, वस्तु-आधारित प्रश्नों के लिए उपयोगी है।

 

Question 8. प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग कब और कहाँ प्रारम्भ हुआ?
Answer: प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग सन् 1825 में उत्तरी इंग्लैण्ड के स्टॉकटन और इर्लिंग्टन स्थानों के मध्य प्रारम्भ हुआ ।
In simple words: पहला सार्वजनिक रेलमार्ग 1825 में उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकटन और इर्लिंग्टन शहरों के बीच शुरू हुआ था।

🎯 Exam Tip: महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं और उनके स्थानों को याद रखना, जैसे प्रथम रेलमार्ग, तथ्यात्मक जानकारी के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 9. पाइप लाइनों से किसका परिवहन व्यापक रूप से किया जाता है?
Answer: पाइप लाइनों से जल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि का परिवहन किया जाता है।
In simple words: पाइपलाइनों का उपयोग मुख्य रूप से पानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसी तरल या गैसीय चीजों को बड़ी मात्रा में एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है।

🎯 Exam Tip: पाइपलाइन परिवहन के लिए उपयुक्त पदार्थों को जानना इस माध्यम की विशिष्टता को दर्शाता है।

 

Question 10. साइबर स्पेस क्या है?
Answer: साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कम्प्यूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (www) जैसे इण्टरनेट द्वारा आवृत्त है।
In simple words: साइबर स्पेस एक डिजिटल दुनिया है जो इंटरनेट पर कंप्यूटरों और नेटवर्क के माध्यम से बनती है, जिसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।

🎯 Exam Tip: साइबर स्पेस की मूलभूत परिभाषा और इंटरनेट के साथ उसके संबंध को समझना सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 11. पार साइबेरियन रेलमार्ग के अन्तिम स्टेशनों के नाम बताइए।
Answer: सेंट पीटर्सबर्ग तथा ब्लाडीवोस्टक।
In simple words: पार साइबेरियन रेलमार्ग के एक छोर पर सेंट पीटर्सबर्ग और दूसरे छोर पर ब्लाडीवोस्टक स्थित है।

🎯 Exam Tip: विश्व के प्रमुख रेलमार्गों के आरंभ और अंत स्टेशनों को याद रखना मानचित्र और तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए उपयोगी है।

 

Question 12. ओरिएण्ट एक्सप्रेस रेलमार्ग के अन्तिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताइए।
Answer: पेरिस तथा इस्तमबूल ।।
In simple words: ओरिएंट एक्सप्रेस रेलमार्ग पेरिस और इस्तंबूल (इस्तांबुल) के बीच संचालित होता है।

🎯 Exam Tip: प्रसिद्ध रेलमार्गों और उनके महत्वपूर्ण स्टेशनों को जानना भौगोलिक और ऐतिहासिक संदर्भ के लिए उपयोगी होता है।

 

Question 13. पार कनाडियन रेलमार्ग के अन्तिम स्टेशनों के नाम लिखिए।
Answer: बैंकूवर तथा हैलीफैक्स ।
In simple words: पार कनाडियन रेलमार्ग कनाडा के पूर्वी छोर पर हैलिफैक्स और पश्चिमी छोर पर वैंकूवर को जोड़ता है।

🎯 Exam Tip: प्रमुख पार महाद्वीपीय रेलमार्गों के अंतिम बिंदुओं को याद रखना भौगोलिक ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 14. विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग कौन-सा है?
Answer: उत्तर अटलाण्टिक महासागरीय मार्ग ।
In simple words: उत्तरी अटलांटिक महासागरीय मार्ग विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग है, जो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच व्यापार का प्रमुख गलियारा है।

🎯 Exam Tip: विश्व के प्रमुख व्यापारिक मार्गों और उनके महत्व को जानना आर्थिक भूगोल के लिए आवश्यक है।

 

Question 15. एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों के लिए वाणिज्य द्वार के रूप में सेवा करने वाली नौगम्य नहर का नाम बताइए ।
Answer: स्वेज नहर ।
In simple words: स्वेज नहर एशिया और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक मार्ग है, जो दोनों महाद्वीपों के बीच समुद्री व्यापार को सुगम बनाती है।

🎯 Exam Tip: स्वेज नहर के रणनीतिक और आर्थिक महत्व को समझना, खासकर इसके भौगोलिक जुड़ाव के संदर्भ में, महत्वपूर्ण है।

 

Question 16. जर्मनी के सबसे महत्त्वपूर्ण आन्तरिक जलमार्ग का नाम बताइए ।
Answer: राइन जलमार्ग ।
In simple words: राइन जलमार्ग जर्मनी का सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग है, जो व्यापार और परिवहन में अहम भूमिका निभाता है।

🎯 Exam Tip: प्रमुख देशों के आंतरिक जलमार्गों को जानना क्षेत्रीय भूगोल के लिए उपयोगी है।

 

Question 17. स्वेज नहर के प्रत्येक सिरे के समुद्री पत्तनों के नाम बताइए ।
Answer: पोर्ट सईद उत्तर में तथा स्वेज पत्तन दक्षिण में स्थित है।
In simple words: स्वेज नहर के उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद और दक्षिणी छोर पर स्वेज पत्तन स्थित हैं।

🎯 Exam Tip: महत्वपूर्ण नहरों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थित प्रमुख पत्तनों को याद रखना मानचित्र और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 18. इण्टरनेट क्या है?
Answer: इण्टरनेट एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है जिसके द्वारा प्रयोगकर्ता माइक्रो कम्प्यूटर और मोडेम के माध्यम से साइबर स्पेस से जुड़ जाता है और इससे सम्बन्धित. विविध निम्नतम जानकारी प्राप्त कर सकता है।
In simple words: इंटरनेट एक वैश्विक कंप्यूटर नेटवर्क है जो उपयोगकर्ताओं को सूचनाओं और संसाधनों को साझा करने की सुविधा देता है।

🎯 Exam Tip: इंटरनेट की परिभाषा और उसके कार्य को समझना आधुनिक संचार के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

 

Question 19. कनाडा के प्रमुख रेलमार्ग का नाम बताइए ।
Answer: पार कैनेडियन रेलमार्ग । .
In simple words: कनाडा का प्रमुख रेलमार्ग पार कैनेडियन रेलमार्ग है, जो देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों को जोड़ता है।

🎯 Exam Tip: प्रमुख देशों के पार महाद्वीपीय रेलमार्गों को याद रखना भौगोलिक ज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

Question 20. पार महाद्वीपीय रेलमार्ग किसे कहते हैं?
Answer: महाद्वीपों के आर-पार अथवा एक छोर से दूसरे छोर तक बनाए गए रेलमार्गों को 'पार महाद्वीपीय रेलमार्ग' कहते हैं।
In simple words: पार महाद्वीपीय रेलमार्ग वे लंबे रेलमार्ग होते हैं जो एक महाद्वीप के दोनों छोरों को आपस में जोड़ते हैं।

🎯 Exam Tip: पार महाद्वीपीय रेलमार्ग की परिभाषा को स्पष्ट रूप से समझना इस विषय पर सीधे प्रश्नों के लिए आवश्यक है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. इंग्लैण्ड में स्थित यूरो टनल ग्रुप द्वारा प्रचालित सुरंग मार्ग किन दो शहरों को जोड़ता है
(a) लन्दन-बर्लिन
(b) बर्लिन-पेरिस
(c) पेरिस-लन्दन
(d) बार्सीलोना-बर्लिन ।
Answer: (c) पेरिस-लन्दन ।
In simple words: यूरो टनल, जिसे 'चैनल टनल' भी कहते हैं, पेरिस (फ्रांस) और लंदन (इंग्लैंड) को जोड़ती है।

🎯 Exam Tip: महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिवहन परियोजनाओं और उनके जुड़ाव वाले शहरों को जानना तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 2. कैनेडियन-पैसेफिक रेलमार्ग स्थित है
(a) यूरोप में
(b) दक्षिण अमेरिका में
(c) एशिया में
(d) उत्तरी अमेरिका में ।
Answer: (d) उत्तरी अमेरिका में ।
In simple words: कैनेडियन-पैसेफिक रेलमार्ग उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है, विशेष रूप से कनाडा में।

🎯 Exam Tip: विश्व के प्रमुख रेलमार्गों की भौगोलिक स्थिति को समझना मानचित्र-आधारित और बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 3. विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग कौन-सा है
(a) ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग
(b) कैनेडियन-पैसेफिक रेलमार्ग
(c) ऑस्ट्रेलियाई अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग
(d) इनमें से कोई नहीं।
Answer: (a) ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग ।
In simple words: ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग रूस में स्थित है और विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है।

🎯 Exam Tip: विश्व के सबसे बड़े या सबसे लंबे भौगोलिक विशेषताओं को याद रखना अक्सर पूछे जाने वाले तथ्यात्मक प्रश्नों का हिस्सा होता है।

 

Question 4. स्थूल और भारी भरकम सामानों के परिवहन के लिए कौन-सा मार्ग अधिक उपयुक्त रहता है.
(a) जलमार्ग
(b) वायुमार्ग
(c) रेलमार्ग
(d) सड़क मार्ग ।
Answer: (a) जलमार्ग ।
In simple words: भारी और बड़े सामान को ढोने के लिए जलमार्ग सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में सामान को कम लागत पर ले जा सकता है।

🎯 Exam Tip: विभिन्न परिवहन माध्यमों की क्षमताओं को समझना, विशेष रूप से भारी सामान के लिए जलमार्ग की दक्षता पर ध्यान देना, महत्वपूर्ण है।

 

Question 5. संसार का सबसे व्यस्ततम जलमार्ग कौन-सा है
(a) वोल्गा जलमार्ग
(b) मिसीसिपी जलमार्ग
(c) राइन जलमार्ग
(d) सोन जलमार्ग ।
Answer: (c) राइन जलमार्ग ।
In simple words: राइन जलमार्ग यूरोप का सबसे व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग है, जो व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है।

🎯 Exam Tip: विश्व के सबसे व्यस्त आंतरिक जलमार्गों को जानना और उनकी आर्थिक भूमिका को समझना तथ्यात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्नों के लिए आवश्यक है।

 

Question 6. जर्मनी में महामार्गों को किस नाम से जाना जाता है
(a) मोटर वेज
(b) ऑटोवान
(c) हाइवेज
(d) इनमें से कोई नहीं।
Answer: (b) ऑटोवान।
In simple words: जर्मनी में महामार्गों को 'ऑटोबान' के नाम से जाना जाता है, जो उच्च गति वाले राजमार्ग हैं।

🎯 Exam Tip: विभिन्न देशों में परिवहन नेटवर्क के स्थानीय नामों को जानना सामान्य भौगोलिक ज्ञान का हिस्सा है।

 

Question 7. स्वेज नहर जोड़ती है
(a) अटलाण्टिक महासागर और प्रशान्त महासागर को
(b) भूमध्यसागर और लाल सागर को
(c) भूमध्यसागर और कैस्पियन सागर को
(d) काला सागर और लाल सागर को ।
Answer: (b) भूमध्यसागर और लाल सागर को ।
In simple words: स्वेज नहर भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़कर यूरोप और एशिया के बीच समुद्री मार्ग को छोटा करती है।

🎯 Exam Tip: स्वेज नहर के जुड़ने वाले जलनिकायों को स्पष्ट रूप से याद रखना मानचित्र-आधारित और तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 8. पनामा नहर जोड़ती है
(a) भूमध्यसागर और लाल सागर को
(b) भूमध्यसागर और कैस्पियन सागर को
(c) अटलाण्टिक महासागर और प्रशान्त महासागर को
(d) हिन्द महासागर और प्रशान्त महासागर को ।
Answer: (c) अटलाण्टिक महासागर और प्रशान्त महासागर को।
In simple words: पनामा नहर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ती है, जिससे अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी कम होती है।

🎯 Exam Tip: पनामा नहर के जुड़ने वाले जलनिकायों को समझना, खासकर अटलांटिक और प्रशांत महासागर के संदर्भ में, महत्वपूर्ण है।

 

Question 9. वायु परिवहन का उपयोग किया जाता है
(a) कीमती वस्तुएँ तथा यात्रियों के लिए
(b) लकड़ी के लिए
(c) कम कीमती तथा भारी सामान के लिए
(d) भारी खनिज के लिए।
Answer: (a) कीमती वस्तुएँ तथा यात्रियों के लिए।
In simple words: वायु परिवहन मुख्य रूप से कीमती और हल्की वस्तुओं, साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी तक तेजी से पहुंचाने के लिए उपयोग किया जाता है।

🎯 Exam Tip: वायु परिवहन की विशिष्ट उपयोगिता को जानना, खासकर कीमती वस्तुओं और तीव्र यात्री परिवहन के लिए, बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Question 10. पाइप लाइन 'बिग इंच' का सम्बन्ध किस देश से है
(a) जर्मनी
(b) कनाडा
(c) ब्राजील
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका ।
Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका।
In simple words: 'बिग इंच' पाइपलाइन एक महत्वपूर्ण तेल पाइपलाइन है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

🎯 Exam Tip: विश्व की प्रमुख पाइपलाइनों और उनके संबंधित देशों को याद रखना तथ्यात्मक प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।

UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 8 परिवहन और संचार prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Geography textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 8 परिवहन और संचार

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Geography chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Geography Class 12 Solved Papers

Using our Geography solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 8 परिवहन और संचार to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest UP Board curriculum.

Are the Geography UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन और संचार in printable PDF format for offline study on any device.