UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 Transport And Communication

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Geography. Our expert-created answers for Class 12 Geography are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 10 परिवहन और संचार UP Board Solutions for Class 12 Geography

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Geography solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 10 परिवहन और संचार solutions will improve your exam performance.

Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार UP Board Solutions PDF

UP Board Class 12 Geography Chapter 10 Text Book Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 10 पाठचपुस्तक से अभ्यास प्रश्न

Question 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(i) भारतीय रेल प्रणाली को कितने मण्डलों में विभाजित किया गया है-
(क) 9
(ख) 12
(ग) 16
(घ) 14
Answer: (ग) 16
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है-
(क) एन०एच०-1
(ख) एन०एच०-6
(ग) एन०एच०-7
(घ) एन०एच०-8
Answer: (ग) एन०एच०-7
(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के बीच पड़ता है-
(क) ब्रह्मपुत्र-सादिया-धुबरी
(ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद
(ग) पश्चिमी तट नहर-कोट्टापुरम से कोल्लाम
Answer: (ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद
(iv) निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था-
(क) 1911
(ख) 1936
(ग) 1927
(घ) 1923
Answer: (घ) 1923
In simple words: Question 1 asks multiple-choice questions about India's railway divisions, longest national highway, National Waterway 1, and the year of the first radio broadcast. The answers cover factual information related to India's transport and communication history and infrastructure.

🎯 Exam Tip: For multiple-choice questions, accurately recall specific facts and figures. Pay attention to years, numbers, and names of locations or infrastructure projects. This section tests your factual knowledge comprehensively.

 

Question 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें-
(i) परिवहन किन क्रियाकलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताइए ।
Answer: परिवहन, तृतीयक क्रियाकलाप को अभिव्यक्त करता है। परिवहन के प्रमुख तीन प्रकार-
1. स्थल,
2. जल एवं
3. वायु परिवहन ।
(ii) पाइप लाइन परिवहन से लाभ एवं हानि की विवेचना करें।
Answer: पाइप लाइन द्वारा किया गया परिवहन काफी सस्ता होता है लेकिन इसके रिसाव होने का खतरा सदैव बना रहता है, जिस कारण इस माध्यम में अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।
(iii) संचार' से आपका क्या तात्पर्य है?
Answer: एक स्थान से दूसरे स्थान तक संदेश अथवा सूचना पहुँचाने की व्यवस्था को 'संचार' कहते हैं। संचार के साधनों के दो वर्ग-
1. वैयक्तिक संचार जाल एवं
2. सार्वजनिक संचार जाल।
(iv) भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में 'एयर इण्डिया' तथा 'इण्डियन' के योगदान की विवेचना करें ।
Answer: एयर इण्डिया-यह विदेशी उड़ानों का संचालन करता है। यह विश्व के सभी प्रमुख नगरों को मिलाती है। इण्डियन एयरलाइन्स-यह देश में मुख्य घरेलू उड़ानों का संचालन करता है। 8 दिसम्बर, 2005 को इण्डियन एयरलाइन्स ने अपने नाम से 'एयरलाइन्स' शब्द को अलग कर दिया और इसे केवल 'इण्डियन' के नाम से ही जाना जाता है।
In simple words: This question covers fundamental aspects of transport and communication, including the types of transport, benefits and drawbacks of pipelines, the definition and types of communication, and the roles of Air India and Indian Airlines in air transport. It aims to assess basic understanding of these concepts.

🎯 Exam Tip: When answering short-answer questions, be concise and to the point. For definitions, ensure accuracy. For discussions of pros and cons, highlight the most significant points. Ensure lists are clearly enumerated.

 

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें-
(i) भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन-से हैं? इनके विकास को प्रभावित करने वाले, कारकों की विवेचना करें।
Answer:
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): परिवहन के साधन को मुख्य रूप से स्थल, जल और वायु में वर्गीकृत किया गया है। स्थल परिवहन को आगे सड़क, रेलवे और पाइप लाइन में बांटा गया है। जल परिवहन को अन्तःस्थलीय या आन्तरिक और सागरीय व महासागरीय मार्ग में विभाजित किया गया है, जबकि वायु परिवहन को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय में वर्गीकृत किया गया है। परिवहन के विकास को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं-
1. आर्थिक कारक-परिवहन साधनों के विकास में आर्थिक स्थिति को देखा जाता है। परिवहन साधनों का विकास उन्हीं क्षेत्रों में अधिक किया जाता है जहाँ आर्थिक विकास अधिक हुआ है।
2. भौगोलिक कारक-भारत के उत्तरी मैदानों में रेल तथा सड़क मार्गों का जाल बिछा हुआ है। इस प्रदेश में समतल भूमि, सघन जनसंख्या, समृद्ध कृषि और विकसित उद्योग के साथ-साथ बड़े-बड़े नगर भी हैं। ये सभी कारक परिवहन साधनों के विकास में सहायक हैं।
3. राजनीतिक कारक-ब्रिटिशकाल में अंग्रेजों ने रेलों के द्वारा प्रमुख नगरों को जोड़ा था, लेकिन स्वतन्त्रता के बाद रेलों व सड़कों का विकास काफी तेजी से हुआ है। स्पष्ट है कि उपर्युक्त सभी कारक परिवहन साधनों के विकास को प्रभावित करते हैं।
(ii) पाइप लाइन परिवहन के लाभ एवं हानि की विवेचना करें ।
Answer: लाभ-पाइप लाइन परिवहन से निम्नलिखित लाभ होते हैं-
1. पाइप लाइनें तरल तथा गैस पदार्थों के परिवहन के लिए आदर्श माध्यम हैं।
2. इनके संचालन एवं रख-रखाव में काफी कम खर्चा होता है।
3. यह ऊबड़-खाबड़ भू-भागों तथा पानी के भीतर बिछाई जा सकती है।
4. इसमें ऊर्जा का उपयोग काफी कम होता है।
हानि-पाइप लाइन परिवहन से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं-
1. पाइप लाइन परिवहन में लोच का अभाव होता है। इसे निश्चित स्थानों के लिए ही प्रयोग किया जा सकता है।
2. इनकी सुरक्षा व्यवस्था करना कठिन कार्य है।
3. एक बार निर्माण के बाद इसकी क्षमता को घटाया या बढ़ाया नहीं जा सकता।
4. भूमिगत पाइप लाइनों में रिसाव का पता लगाने तथा उनकी मरम्मत करने में भी काफी कठिनाई आती है।
(iii) भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन करें ।
Answer: भारत में आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका (महत्त्व)
1. रेलें सीमित स्थानों तक ही पहुँच सकती हैं, परन्तु सड़कें दूर-दूर तक पहुँच जाती हैं। भारत की अधिकांश रेलें बड़े-बड़े शहरों को ही मिलाती हैं, जबकि सड़कें छोटे-छोटे गाँव तक भी पहुँच जाती हैं।
2. पर्वतीय क्षेत्रों में रेलों का लगभग पूर्णतः अभाव है। इन भागों में सड़कें आसानी से पहुँच सकती हैं।
3. कृषि के विकास के लिए सड़कों का महत्त्व कहीं अधिक है। उर्वरक, बीज, कृषि यन्त्र आदि को खेतों तक पहुँचाने के लिए सड़कों का ही प्रयोग किया जाता है। कृषि उत्पादों को ग्रामीण क्षेत्रों की मण्डियों तक पहुँचाने में भी सड़कों का काफी योगदान है।
4. सड़कों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की शीघ्रनाशी वस्तुओं जैसे दूध, पनीर, सब्जी, फल, मछली इत्यादि को खपत क्षेत्रों तक शीघ्रता से पहुँचाया जा सकता है।
5. सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों को आवश्यक वस्तुएँ पहुँचाने के लिए भी सड़कों का ही । प्रयोग किया जाता है। इसी कारण 'सीमा सड़क संगठन' ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया।
6. प्राकृतिक आपदाओं (सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य दैवी विपत्तियों आदि के समय) के दौरान सड़कें, रेलों की तुलना में अधिक प्रभावशाली हो जाती हैं, क्योंकि उनसे दूर-दूर तक जाया जा सकता है।
7. सड़कों से शिक्षा व सभ्यता के प्रसार में भी सहायता मिलती है, क्योंकि सड़कों ने नगरों व गाँवों को आपस में जोड़ दिया है।
In simple words: This comprehensive question covers the major modes of transport in India, factors influencing their development, the advantages and disadvantages of pipeline transport, and the significant role of roads in India's economic development. It requires a detailed understanding of India's transport infrastructure and its impact.

🎯 Exam Tip: For descriptive answers, structure your points logically using headings or numbered lists. Support your claims with relevant examples or explanations. For advantages/disadvantages, try to present a balanced view. Ensure the answer addresses all parts of the question within the word limit.

UP Board Class 12 Geography Chapter 10 Other Important Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 10 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 

Question 1. सड़कों का वर्गीकरण कीजिए।
Answer: सड़कों का वर्गीकरण निर्माण एवं रख-रखाव की दृष्टि से भारत में सड़कों के निम्नलिखित प्रकार हैं-
1. राष्ट्रीय महामार्गः-राष्ट्रीय महामार्गों के निर्माण, रख-रखाव, विकास एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है। केन्द्र सरकार का भूतल परिवहन मन्त्रालय इन सड़कों का निर्माण राज्यों के लोक निर्माण विभागों, भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के माध्यम से करता है। ये महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को जोड़ते हैं।
2. राज्य महामार्ग – ये सड़कें राज्यों की प्रमुख सड़कें हैं जो राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों व अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों को जोड़ती हैं। ये सड़कें राष्ट्रीय महामार्गों से भी जुड़ी हुई होती हैं। इनका निर्माण व रख-रखाव राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।
3. जिला सड़कें-ये सड़कें जिला मुख्यालयों को जिले के अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों से मिलाती हैं।
4. ग्रामीण सड़कें-ये सड़कें न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में मिलाती हैं बल्कि गाँवों को कस्बों और शहरों से भी जोड़ती हैं।
5. अन्य सड़कें अन्य सड़कों में सीमान्त सड़कें व अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग आते हैं।
6. सीमान्त सड़कें देश की उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी सीमा से सटी सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सड़कों के तीव्र एवं समन्वित सुधार के लिए मई 1960 में सीमा सड़क संगठन (B.R.0.) स्थापित किया गया।
7. अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गों का उद्देश्य पड़ोसी राष्ट्रों के बीच भारत के सम्पर्क बढ़ाना तथा सद्भावनापूर्ण सम्बन्धों को बढ़ावा देना है।
In simple words: This question asks for the classification of roads in India based on their construction and maintenance responsibilities. It covers national highways, state highways, district roads, rural roads, border roads, and international highways, explaining their purpose and who maintains them.

🎯 Exam Tip: When classifying, ensure each category is clearly defined with its characteristics and responsible authority. Use numbered lists for clarity and complete sentences for descriptions to score well.

 

Question 2. परिवहन के स्थलीय साधनों में रेलमार्गों के सापेक्षिक महत्त्व की व्याख्या कीजिए।
Answer: स्थानीय साधनों में रेलमार्गों के सापेक्षिक महत्त्व स्थलीय साधनों में रेलमार्गों का सापेक्षिक महत्त्व इस प्रकार है-
1. रेल परिवहन संसार के आर्थिक विकास में एकमात्र सबसे अधिक शक्तिशाली कारक सिद्ध हुआ है। यह सर्वाधिक विभिन्न उत्पादों, सवारियों तथा डाक ले जाने की सुविधा प्रदान करता है।
2. रेल स्थल पर अत्यन्त तीव्र गति वाला परिवहन का साधन है।
3. यह मोटर गाड़ियों की अपेक्षा कई गुना अधिक भार ढोने की क्षमता रखता है।
4. रेल भारी तथा सस्ती वस्तुओं को दूर-दूर तक ले जाती है।
5. अधिक दूरी तय करने के लिए रेल सबसे उपयुक्त एवं सुविधाजनक साधन है।
6. स्थल पर पशुओं के परिवहन के लिए रेलों से बढ़कर कोई और सस्ता, सुविधाजनक और विस्तृत साधन उपलब्ध नहीं है।
7. रेल-तन्त्र किसी भी देश के आन्तरिक परिवहन का आधार होता है।
In simple words: This question highlights the relative importance of railways among land transport modes. It emphasizes railways' efficiency in carrying heavy and bulky goods over long distances, their role in economic development, and their convenience for internal transport.

🎯 Exam Tip: Focus on comparative advantages when discussing relative importance. Use strong action verbs and specific examples (e.g., carrying heavy goods, long distances) to illustrate the significance of railways.

 

Question 3. “भारत में सड़कों का वितरण समरूप नहीं है।” उपयुक्त तर्कों की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
Answer: भारत में सड़कों का वितरण एकसमान नहीं है, जिसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
1. भौतिक बनावट-सड़क घनत्व भौतिक बनावट से प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़को का घनत्व कम है, जबकि मैदानी भागों में घनत्व अधिक है।
2. जलवायु-जलवायु के प्रभाव से भी सड़क वितरण प्रभावित होता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में मनत्य इसलिए कम है कि यहाँ वर्षा अधिक होती है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह भारत का एक मानचित्र है जो 2001 में सड़क घनत्व को दर्शाता है। मानचित्र विभिन्न रंगों का उपयोग करके प्रति 100 वर्ग किमी में सड़क घनत्व को 400 से अधिक, 301-400, 201-300, 101-200 और 100 से कम श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। इसमें पड़ोसी देश चीन (तिब्बत), पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ-साथ अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं।
आर्थिक विकास-आर्थिक रूप से विकसित प्रदेशों में सड़कों का घनत्व कम है। केरल में सबसे अधिक सड़क घनत्व 37.5 किमी है। अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम 10 किमी है।
4. अधिक जनसंख्या–प्रायः अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में सड़कें अधिक हैं। सड़क ही यहाँ का यातायात का प्रमुख साधन है।
5. निर्माण सामग्री-सड़कों की निर्माण सामग्री का भी इसके वितरण पर प्रभाव पड़ता है। पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान में निर्माण सामग्री का अभाव है, इसलिए सड़कों का वितरण कम है, जबकि दक्षिण भारत में निर्माण सामग्री के रूप में पत्थर आदि उपलब्ध हैं; इसलिए यहाँ सड़कों का वितरण अधिक है।
In simple words: This question explains why road distribution in India is uneven. It cites factors like physical geography (mountains vs. plains), climate (high rainfall regions), economic development (developed vs. less developed regions), population density, and availability of construction materials as key reasons for the disparities in road density across the country.

🎯 Exam Tip: When explaining geographical disparities, categorize your reasons (e.g., physical, economic, climatic). Use comparative examples between regions to strengthen your argument and demonstrate a thorough understanding of the distribution patterns.

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. सड़क परिवहन के दोषों पर प्रकाश डालिए ।
Answer: सड़क परिवहन के दोष/अवगुण/कमियाँ/सीमाएँ निम्नलिखित हैं-
1. लम्बी दूरियों को तय करने के लिए सड़क मार्ग सुरक्षित एवं सुविधाजनक नहीं होते ।
2. लोहा व कोयले जैसी भारी वस्तुओं की ढुलाई सड़क मार्गों से महँगी पड़ती है।
3. सड़क यात्रा रेल यात्रा की तुलना में महँगी है।
4. सड़कों द्वारा यात्रा रात्रि में सुरक्षित नहीं है।
5. सड़क परिवहन में वाहन के अन्दर टॉयलेट व कैण्टीन आदि की सुविधा नहीं होती है।
In simple words: This question asks for the disadvantages of road transport. Key drawbacks include higher costs for heavy goods and long distances compared to railways, safety concerns at night, and lack of amenities during travel.

🎯 Exam Tip: When listing disadvantages, provide distinct points. Focus on economic costs, safety, and logistical limitations to create a comprehensive answer. Ensure each point clearly outlines a specific drawback.

 

Question 2. कोंकण रेलवे पर टिप्पणी लिखिए।
Answer: कोंकण रेलवे-सन् 1998 में कोंकण रेलवे का निर्माण भारतीय रेल की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह 760 किमी लम्बा रेलमार्ग महाराष्ट्र में रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है। इसे अभियान्त्रिकी का एक अनूठा चमत्कार माना जाता है। यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है। इस मार्ग में महाराष्ट्र, गोवा तथा कर्नाटक राज्य शामिल हैं।
In simple words: Konkan Railway is a significant engineering feat in India, connecting Roha in Maharashtra to Mangaluru in Karnataka. Completed in 1998, this 760 km long railway line traverses numerous rivers, bridges, and tunnels, passing through Maharashtra, Goa, and Karnataka.

🎯 Exam Tip: For short notes on specific projects, include key facts such as the year of completion, length, connecting points, and any notable engineering aspects. Mentioning the states covered adds to the completeness of the answer.

 

Question 3. संचार तन्त्र के अर्थ एवं महत्त्व को समझाइए।
Answer: संचार तन्त्र का अर्थ-एक स्थान से दूसरे स्थान पर सूचना अथवा संदेश भेजने या प्राप्त करने की विस्तृत व्यवस्था को 'संचार तन्त्र' कहा जाता है। संचार तन्त्र का महत्त्व देश के आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ संचार तन्त्र राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत जैसे बड़े देश में बाढ़, सूखा, भूकम्प, चक्रवात तथा दुर्घटना जैसी आपदाओं का प्रबन्धन विकसित संचार तन्त्र के बिना सम्भव नहीं है।
In simple words: Communication system refers to the elaborate arrangement for sending or receiving information and messages between places. It is vital for a nation's economic, social, and cultural development, fostering national unity and integrity, and is crucial for disaster management in large countries like India.

🎯 Exam Tip: When defining a concept and explaining its importance, start with a clear definition, then elaborate on its multi-faceted benefits. For significance, categorize the impacts (e.g., economic, social, national unity, disaster management) to provide a structured answer.

 

Question 4. संचार साधनों को, वर्गीकृत कीजिए।
Answer: संचार साधनों के वर्ग-व्यापकता और गुणवत्ता के आधार पर संचार साधनों को निम्नलिखित श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है-
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): संचार के साधनों को दो मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: (1) वैयक्तिक और (2) सार्वजनिक। वैयक्तिक संचार में पत्रादि, टेलीफोन, तार (टेलीग्राम), फैक्स, ई-मेल और इण्टरनेट आदि शामिल हैं। सार्वजनिक संचार में रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, उपग्रह, समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, जन-सभाएँ/गोष्ठियाँ और सम्मेलन आदि शामिल हैं।
In simple words: Communication tools are broadly classified into two categories: personal communication (like letters, phone calls, email, internet) and public communication (like radio, TV, cinema, newspapers, and public gatherings). This classification is based on their reach and quality.

🎯 Exam Tip: For classification questions, clearly state the basis of classification. Use a two-tiered structure, listing main categories first, then providing specific examples for each. Numbering or bullet points enhance readability.

 

Question 5. मुक्त आकाश नीति को समझाइए ।
Answer: मुक्त आकाश नीति-सरकार ने अप्रैल 1992 में मुक्त आकाश नीति को अपनाया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय निर्यातकों को सहायता देना तथा उनके निर्यात को विश्व बाजार में अधिक प्रतियोगितापूर्ण बनाना था। इस नीति में विदेशी एयरलाइन्स या निर्यातकों का संगठन कोई भी मालवाहक वायुयान देश में ला सकता है।
In simple words: The Open Sky Policy, adopted by the Indian government in April 1992, aims to support Indian exporters and enhance their global competitiveness. Under this policy, foreign airlines or exporter organizations are allowed to bring any cargo aircraft into the country.

🎯 Exam Tip: When explaining policies, state the year of implementation, its primary objective, and the key provisions or implications. This demonstrates a clear understanding of the policy's context and impact.

 

Question 6. भारतीय रेल-मार्गों के प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
Answer: भारतीय रेल-मार्गों के प्रकार भारतीय रेल-मार्ग गेज की दृष्टि से निम्नलिखित तीन प्रकार के हैं-
1. बड़ी लाइन अथवा चौड़ी गेज-इसकी चौड़ाई अर्थात् दोनों पटरियों की आपसी दूरी 1676 मिलीमीटर अथवा 1.676 मीटर होती है।
2. मध्यम लाइन अथवा मीटर गेज-इसकी चौड़ाई, 1,000 मिलीमीटर अथवा 1 मीटर होती है।
3. छोटी लाइन अथवा सँकरी गेज-इसकी चौड़ाई 762 मिलीमीटर तथा 610 मिलीमीटर है। यह लाइन कुछ पर्वतीय क्षेत्रों तक ही सीमित है और कम दूरी तक ही चलती है।
In simple words: Indian railway tracks are classified into three types based on their gauge (distance between rails): broad gauge (1676 mm), meter gauge (1000 mm), and narrow gauge (762 mm or 610 mm). Narrow gauge is mostly limited to hilly and short-distance routes.

🎯 Exam Tip: For classification of technical infrastructure like railway gauges, provide precise measurements for each category. Briefly mention the typical application or geographical limitation of each type to complete the explanation.

 

Question 7. स्वर्ण चतुष्कोण परम राजमार्ग को स्पष्ट कीजिए।
Answer: स्वर्ण चतुष्कोण परम राजमार्ग-राष्ट्रीय महामार्ग परियोजना में सड़कों के विकास की एक महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई गई है। इसे 2 जनवरी, 1999 में शुरू किया गया था और यह सड़कों को सुधारने की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इन राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण का दायित्व भारत के राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण को है। इसके दो घटक हैं- चरण-। : स्वर्ण चतुष्कोण चरण-II : उत्तर-दक्षिण गलियारा एवं पूर्व-पश्चिम गलियारा
In simple words: The Golden Quadrilateral superhighway is an ambitious national highway development project launched on January 2, 1999. It aims to improve roads, managed by the National Highways Authority of India, and consists of two phases: the Golden Quadrilateral itself, and the North-South and East-West corridors.

🎯 Exam Tip: When describing a major infrastructure project, include its name, launch date, managing authority, primary objective, and main components. This provides a clear overview of the project's scope and significance.

 

Question 8. भारत में उपग्रह संचार के लाभों का उल्लेख कीजिए।
Answer: भारत में उपग्रह संचार के लाभ निम्नलिखित हैं-
1. इससे दूरदर्शन सेवाएँ प्राप्त होती हैं जो देश में दूरस्थ भागों में भी उपलब्ध है।
2. यह विभिन्न भागों में दूर तक विभिन्न सूचनाएँ भेज सकता है।
3. INSAT प्रणाली बहुउद्देशीय प्रणाली है जिसके द्वारा संवाद किया जा सकता है।
4. इसका उपयोग आँकड़ों के एकत्रीकरण तथा कार्यान्वयन के लिए किया जाता है।
In simple words: Satellite communication in India offers several benefits, including broadcasting television services to remote areas, transmitting diverse information across vast distances, enabling multi-purpose communication through systems like INSAT, and facilitating data collection and implementation.

🎯 Exam Tip: When listing benefits, focus on the practical applications and broad impacts. Highlight how satellite communication addresses geographical challenges and supports various sectors like broadcasting, data management, and emergency communication.

 

Question 9. सीमावर्ती सड़कों के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
Answer: सीमावर्ती सड़कों का महत्त्व निम्नलिखित है-
1. इन सड़कों ने दुर्गम क्षेत्रों के आवागमन को सुलभ बनाया है।
2. इन सड़कों के बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायता मिलती है।
3. सुरक्षाकर्मियों को गन्तव्य स्थान तक पहुँचने तथा उन्हें सामान की निरन्तर आपूर्ति करने में इन सड़कों का विशेष महत्त्व है।
In simple words: Border roads are crucial for national security and regional development. They facilitate easy access to remote and difficult border areas, contribute to the economic growth of these regions, and are vital for the continuous movement of security personnel and supplies.

🎯 Exam Tip: When discussing the importance of specialized infrastructure like border roads, emphasize their strategic significance (security), accessibility to remote areas, and contribution to economic development in sensitive regions. Use clear, distinct points.

 

Question 10. भारत में वैयक्तिक संचार तन्त्र के क्षेत्र में इण्टरनेट की सेवाओं के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
Answer: वैयक्तिक संचार तन्त्र के क्षेत्र में इण्टरनेट सेवाओं का महत्त्व निम्नलिखित है-
1. इण्टरनेट के द्वारा सभी प्रकार के कम्प्यूटरों को जोड़ा जा सकता है।
2. इण्टरनेट से हम किसी भी तरह की सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
3. इण्टरनेट से ई-मेल द्वारा सूचना तथा पत्र भेजे जा सकते हैं।
4. इण्टरनेट टेलीफोन, कम्प्यूटर पर बात करने के लिए उपयुक्त हैं।
In simple words: Internet services are highly significant in personal communication, enabling connectivity between all types of computers, providing access to diverse information, facilitating sending of emails and digital letters, and supporting internet telephony for computer-based conversations.

🎯 Exam Tip: When outlining the importance of a technology like the internet, list its key functionalities and practical applications. Focus on how it facilitates communication, information access, and connectivity for individuals, thereby demonstrating its pervasive utility.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. सड़कों के कोई दो महत्त्व लिखिए।
Answer: सड़क परिवहन का महत्त्व (गुण)-
1. उपभोक्ता के घर तक सेवा एवं
2. शीघ्र नाशवान वस्तुओं का परिवहन ।
In simple words: Two key importance of roads are doorstep delivery to consumers and efficient transportation of perishable goods, ensuring they reach markets quickly.

🎯 Exam Tip: For "any two" questions, select the most distinct and impactful points. Concise phrasing is key for ultra-short answers. Focus on direct benefits or roles.

 

Question 2. परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौन-सा है?
Answer: परिवहन का सबसे सस्ता साधन जल परिवहन है।
In simple words: Water transport is the cheapest mode of transportation.

🎯 Exam Tip: For direct questions, provide a straightforward and accurate factual answer. No elaboration is usually needed unless specifically asked.

 

Question 3. परिवहन का सबसे महँगा साधन कौन-सा है?
Answer: परिवहन का सबसे महँगा साधन वायु परिवहन है।
In simple words: Air transport is the most expensive mode of transportation.

🎯 Exam Tip: Similar to the cheapest mode, directly state the most expensive mode. Factual recall is important here.

 

Question 4. भारत में वायु परिवहन की शुरुआत कब हुई थी?
Answer: भारत में वायु परिवहन की शुरुआत सन् 1911 में हुई ।
In simple words: Air transport in India began in the year 1911.

🎯 Exam Tip: Memorize important historical dates accurately. Such questions require precise recall.

 

Question 5. भारत में वायु परिवहन के महत्त्व के दिनों-दिन बढ़ने का क्या कारण है?
Answer: भारत में वायु परिवहन के महत्त्व के बढ़ने का कारण-
1. यहाँ दूरियाँ बहुत लम्बी हैं तथा
2. भू-भाग एवं जलवायवी दशाएँ अत्यन्त विविधतापूर्ण हैं।
In simple words: The importance of air transport in India is growing due to the country's vast distances and highly diverse geographical and climatic conditions, making air travel an efficient solution for connectivity.

🎯 Exam Tip: When explaining increasing importance, focus on the unique advantages of that mode of transport in the specific context (e.g., speed and ability to overcome geographical barriers for air transport in India).

 

Question 6. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
Answer: वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण, सन् 1953 में किया गया।
In simple words: Air transport in India was nationalized in the year 1953.

🎯 Exam Tip: Accurately remember and state historical dates of nationalization or significant policy changes.

 

Question 7. स्वर्णिम चतुष्कोण मार्ग की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
1. इन्हें 'परम राजमार्ग' कहते हैं। यह छह लेन के होंगे जिनसे यातायात बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
2. इन राजमार्गों के बन जाने से महानगरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
In simple words: The Golden Quadrilateral roads are superhighways with six lanes, ensuring smooth traffic flow. Their construction significantly reduces travel distances between major metropolitan cities.

🎯 Exam Tip: For characteristics, mention specific features and their direct benefits. Focus on design (e.g., six lanes) and outcome (e.g., reduced travel distance) to make your points effective.

 

Question 8. 'साइबर स्पेस' का क्या अर्थ है?
Answer: साइबर स्पेस कम्प्यूटर में एक काल्पनिक स्थान है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक संवाद सूचनाएँ तथा फोटों का आदान-प्रदान होता है।
In simple words: Cyberspace is a virtual environment within computers where electronic messages, information, and photos are exchanged, facilitating digital communication.

🎯 Exam Tip: For definitions, be precise and include keywords that capture the essence of the concept. Explain what it is and what happens within it.

 

Question 9. सड़क घनत्व से क्या तात्पर्य है?
Answer: प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्र में पायी जाने वाली सड़कों को 'सड़क घनत्व' कहा जाता है।
In simple words: Road density refers to the total length of roads found within every 100 square kilometers of an area.

🎯 Exam Tip: Provide a clear, quantitative definition for geographical terms like road density, including the unit of measurement (per 100 sq km) for accuracy.

 

Question 10. 'उपग्रह संचार' किसे कहते हैं?
Answer: यह संचार की विधि है जिसके द्वारा संवाद तथा सूचनाएँ भेजी जाती हैं। यह अन्य संचार साधनों को भी नियमित करता है।
In simple words: Satellite communication is a method of communication used to transmit messages and information, and it also regulates other forms of communication.

🎯 Exam Tip: Define the method clearly, highlighting its primary function and any secondary roles it plays in the broader communication system.

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

 

Question 1. दिल्ली और अमृतसर के मध्य महामार्ग को क्या कहते हैं-
(a) राष्ट्रीय महामार्ग-2
(b) राष्ट्रीय महामार्ग-1
(c) राष्ट्रीय महामार्ग-3
(d) राष्ट्रीय महामार्ग-4
Answer: (b) राष्ट्रीय महामार्ग-1
In simple words: The highway connecting Delhi and Amritsar is known as National Highway-1.

🎯 Exam Tip: For MCQ's about specific routes and their designations, remember the exact numerical identification of national highways connecting major cities.

 

Question 2. दिल्ली और मुम्बई को कौन-सा राष्ट्रीय महामार्ग जोड़ता है-
(a) राष्ट्रीय महामार्ग-1
(b) राष्ट्रीय महामार्ग-6
(c) राष्ट्रीय महामार्ग-4
(d) राष्ट्रीय महामार्ग-8
Answer: (d) राष्ट्रीय महामार्ग-8
In simple words: National Highway-8 connects the cities of Delhi and Mumbai.

🎯 Exam Tip: Keep a mental map or list of major national highways and the significant cities they connect for quick recall in MCQs.

 

Question 3. नैरो गेज में दो पटरियों के बीच की दूरी कितनी होती है-
(a) 1.676 मीटर
(b) 0.610 मीटर
(c) 1 मीटर
(d) 1.4 मीटर
Answer: (b) 0.610 मीटर
In simple words: The distance between two rails in a narrow gauge railway track is 0.610 meters.

🎯 Exam Tip: For technical specifications like railway gauges, remember the precise numerical values. Be careful with units (meters vs. millimeters).

 

Question 4. भारत में पहली रेलगाड़ी कब चलाई गई-
(a) सन् 1853 में
(b) सन् 1856 में
(c) सन् 1861 में
(d) सन् 1864 में।
Answer: (a) सन् 1853 में।
In simple words: India's first train ran in the year 1853.

🎯 Exam Tip: Historic dates of significant events like the first train journey are common factual questions. Ensure accurate recall of the year.

 

Question 5. सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया-
(a) सन् 1950 में
(b) सन् 1960 में
(c) सन् 1965 में
(d) सन् 1970 में।
Answer: (b) सन् 1960 में।
In simple words: The Border Roads Organization (BRO) was established in the year 1960.

🎯 Exam Tip: Key organizations and their establishment years are frequently tested. Memorize the founding dates of important governmental bodies related to infrastructure.

 

Question 6. भारत में रेडियो प्रसारण कब शुरू हुआ-
(a) सन् 1920 में
(b) सन् 1923 में
(c) सन् 1925 में
(d) सन् 1930 में।
Answer: (b) सन् 1923 में।
In simple words: Radio broadcasting in India commenced in the year 1923.

🎯 Exam Tip: For historical events in communication, exact dates of inception (like radio broadcasting) are important. Avoid confusing it with nationalization dates.

 

Question 7. उत्तर-दक्षिण गलियारा किन स्थानों को जोड़ता है-
(a) वाराणसी-कन्याकुमारी
(b) श्रीनगर-कन्याकुमारी
(c) पोरबन्दर-गुवाहाटी
(d) पटना-कोच्चि ।
Answer: (b) श्रीनगर-कन्याकुमारी।
In simple words: The North-South Corridor connects Srinagar in the north to Kanyakumari in the south.

🎯 Exam Tip: For major corridor projects, remember the exact start and end points. Visualizing these on a map can aid memory.

 

Question 8. भारत में सड़कों का सर्वाधिक घनत्व किस राज्य में है-
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) गोवा
(d) कर्नाटक ।
Answer: (a) केरल ।
In simple words: The state of Kerala has the highest road density in India.

🎯 Exam Tip: Factual questions about geographical distributions (like highest/lowest density in states) require precise recall. Relate it to factors like population density or topography for better understanding.

 

Question 9. सन् 1853 में मुम्बई और ठाणे के बीच चली पहली भारतीय रेल ने कितना सफर तय किया था-
(a) 18 किमी
(b) 54 किमी
(c) 34 किमी
(d) 100 किमी ।
Answer: (c) 34 किमी ।
In simple words: The first Indian train, which ran between Mumbai and Thane in 1853, covered a distance of 34 kilometers.

🎯 Exam Tip: Specific details of historical events, such as the distance covered by the first train, are often tested. Ensure accurate recall of these numerical facts.

UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 10 परिवहन और संचार prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Geography textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 10 परिवहन और संचार

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Geography chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Geography Class 12 Solved Papers

Using our Geography solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 10 परिवहन और संचार to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest UP Board curriculum.

Are the Geography UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Geography Chapter 10 परिवहन और संचार in printable PDF format for offline study on any device.