UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 Biotechnology Principles and Processes

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Biology. Our expert-created answers for Class 12 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ UP Board Solutions for Class 12 Biology

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ solutions will improve your exam performance.

Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 Biotechnology Principles and Processes

UP Board Solutions For Class 12 Biology Chapter 11 Biotechnology: Principles And Processes (जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धान्त व प्रक्रम)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Question 1. क्या आप दस पुनर्योगज प्रोटीन के बारे में बता सकते हैं जो चिकित्सीय व्यवहार के काम में लाये जाते हैं? पता लगाइये कि वे चिकित्सीय औषधि के रूप में कहाँ प्रयोग किये जाते हैं? (इंटरनेट की सहायता लें)।
Answer: दस पुनर्योगज प्रोटीन जो चिकित्सीय व्यवहार के काम में लाये जाते हैं और उनके चिकित्सीय व्यवहार निम्नलिखित हैं:

क्र०सं०पुनर्योगज प्रोटीनचिकित्सीय व्यवहार
1.इंसुलिनडायबीटिज मेलिटस के उपचार के लिए।
2.ह्यूमन वृद्धि हॉर्मोननाटेपन के उपचार के लिए।
3.इन्टरफेरॉनवायरस जनित रोग, कैंसर तथा एड्स के उपचार के लिए।
4.स्ट्रेप्टोकाइनेजथ्रोम्बोसिस के उपचार के लिए।
5.ट्यूमर नेकरोसिस फैक्टरसेप्सिस तथा कैंसर के उपचार के लिए।
6.इन्टरल्युकिन्सविभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए।
7.हीपैटाइटिस-B सतह ऐंटीजेनहीपैटाइटिस-B के विरुद्ध टीका।
8.ग्रेनुलोसाइट-कालोनी स्टीमुलेटिंग फैक्टरकैंसर एवं एड्स के उपचार के लिए तथा बोनमैरो प्रतिस्थापन के लिए।
9.ग्रेनुलोसाइट मैकरोफेज-कालोनीकैंसर एवं एड्स के उपचार के लिए।
10.बोविन वृद्धि हॉर्मोनदुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए।

In simple words: Recombinant proteins are man-made proteins used to treat various diseases like diabetes (insulin), dwarfism (human growth hormone), and cancer (interferon). They are essentially therapeutic drugs produced by genetic engineering.

🎯 Exam Tip: When asked to list recombinant proteins, remember to provide both their names and their specific therapeutic applications for full marks. Accuracy in linking the protein to its use is key.

 

Question 2. एक सचित्र (चार्ट) (आरेखित निरूपण के साथ) बनाइए जो प्रतिबन्धन एन्जाइम को (जिस क्रियाधार डी०एन०ए० पर यह कार्य करता है उसे), उन स्थलों को जहाँ यह डी०एन०ए० को काटता है व इनसे उत्पन्न उत्पाद को दर्शाता है।
Answer:
Restriction Enzyme Action Diagram
चित्र-प्रतिबन्धन एन्जाइम इको आर वन (ECO RI) की क्रिया का पुनर्योगज के निर्माण के चरण।
In simple words: Restriction enzymes, like EcoR1, act as molecular scissors. They recognize specific DNA sequences and cut both strands, creating 'sticky ends' that can then join with other DNA fragments to form recombinant DNA. This process is fundamental to genetic engineering.

🎯 Exam Tip: For diagrams, clearly label all parts (Vector DNA, Foreign DNA, Sticky End, Recombinant DNA) and indicate the recognition and cutting sites of the restriction enzyme for maximum points. A neat and accurate diagram is highly valued.

 

Question 3. कक्षा ग्यारहवीं में जो आप पढ़ चुके हैं, उसके आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि आण्विक आकार के आधार पर एन्जाइम बड़े हैं या डी०एन०ए० । आप इसके बारे में कैसे पता लगाएँगे?
या
एन्जाइम (विकर) पर टिप्पणी लिखिए। (2018)
Answer: एन्जाइम्स (enzymes) प्रोटीन्स होते हैं। प्रोटीन्स अणु अत्यधिक जटिल संरचना वाले वृहदाणु होते हैं। इनका निर्माण ऐमीनो अम्लों से होता है। प्रकृति में लगभग 300 प्रकार के ऐमीनो अम्ल पाए जाते हैं, किन्तु इनमें से केवल 20 ऐमीनो अम्ल ही जन्तु एवं पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ऐमीनो अम्ल श्रृंखलाबद्ध होकर परस्पर पेप्टाइड बन्ध द्वारा जुड़े रहते हैं। प्रत्येक प्रोटीन अणु की पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में ऐमीनो अम्लों का क्रम विशिष्ट प्रकार का होता है। प्रोटीन्स का आण्विक भार बहुत अधिक होता है। विभिन्न ऐमीनो अम्ल से बनने वाली प्रोटीन्स विभिन्न प्रकार की होती हैं। हमारे शरीर में लगभग 50,000 प्रकार की प्रोटीन्स पायी जाती हैं।
डी०एन०ए० के जैविक-वृहदाणु (biological macromolecules) जटिल संरचना वाले होते हैं। ये प्रोटीन्स (एन्जाइम) से भी बड़े जैविक गुरुअणु होते हैं। इनका अणुभार \(10^6\) से \(10^9\) डाल्टन तक होता है। डी०एन०ए० अणु पॉलिन्यूक्लिओटाइड श्रृंखला से बना होता है। डी०एन०ए० से कम अणुभार वाले m-RNA, t-RNA तथा r-RNA का निर्माण होता है। आर०एन०ए० प्रोटीन संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आर०एन०ए० संश्लेषण हेतु डी०एन०ए० अणु विभिन्न स्थान पर द्विगुणित होकर छोटी-छोटी अनुपूरक श्रृंखलाएँ अर्थात् राइबोन्यूक्लिओटाइड अम्ल का एक छोटा अणु बनाती हैं। इन्हें प्रवेशक (primers) कहते हैं। आर०एन०ए०: प्रवेशकों के संश्लेषण का उत्प्रेरण आर०एन०ए० पॉलिमरेज (RNA polymerase) एन्जाइम करता है। आर०एन०ए० अणु प्रोटीन संश्लेषण के काम आते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि डी०एन०ए० अणु प्रोटीन्स (एन्जाइम्स) से भी बड़े अणु होते हैं।
In simple words: DNA molecules are generally much larger than enzyme molecules. While enzymes are complex proteins made of amino acids, DNA is a biological macromolecule with a significantly higher molecular weight, often forming long polynucleotide chains that are essential for genetic information.

🎯 Exam Tip: When comparing molecular sizes, emphasize that DNA, being the genetic material, is typically much larger than protein enzymes. Mentioning the molecular weight range for both can add precision to your answer.

 

Question 4. मानव की एक कोशिका में DNA की मोलर सान्द्रता क्या होगी? अपने अध्यापक से परामर्श लीजिये ।
Answer: मानव में DNA 3 M प्रति कोशिका होती है अर्थात् मानव की एक कोशिका में DNA की मोलर सांद्रता 3 होगी।
In simple words: The molar concentration of DNA in a human cell is approximately 3 M (molar). This refers to the concentration of DNA per cell.

🎯 Exam Tip: For factual recall questions like this, provide the numerical value directly. While a detailed explanation isn't requested, stating the unit (Molar) is important.

 

Question 5. क्या सुकेंद्रकी कोशिकाओं में प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज मिलते हैं? अपना उत्तर सही सिद्ध कीजिये ।
Answer: हाँ, सुकेंद्रकी कोशिकाओं में प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज मिलते हैं। प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज DNA अनुक्रम की लम्बाई के निरीक्षण के बाद कार्य करता है। जब यह अपना विशिष्ट पहचान अनुक्रम पा जाता है तब DNA से जुड़ता है तथा द्विकुंडलिनी की दोनों लड़ियों को शर्करा-फॉस्फेट आधार स्तंभों में विशिष्ट केन्द्रों पर काटता है। प्रत्येक प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज DNA में विशिष्ट पैलिंड्रोमिक न्यूक्लियोटाइड अनुक्रमों को पहचानता है।
In simple words: Yes, restriction endonucleases are found in eukaryotic cells. These enzymes recognize specific palindromic sequences on DNA and cleave both strands at particular points within those sequences, which is crucial for DNA processing and repair.

🎯 Exam Tip: When answering a yes/no question, always provide a concise justification. Mentioning their function (recognizing and cutting specific DNA sequences) and the type of sequence (palindromic) strengthens your answer.

 

Question 6. अच्छी हवा व मिश्रण विशेषता के अतिरिक्त कौन-सी अन्य कंपन फ्लास्क सुविधाएँ हैं?
Answer: कंपन फ्लास्क द्वितीयक चुनाव के समय किण्वन के लिये परम्परागत विधि है। इसलिये दंड विलोडक हौज बायोरिएक्टर द्वारा उत्पादों को अधिक आयतन तक संवर्धित किया जा सकता है। यह मात्रा 100 लीटर से 1000 लीटर तक हो सकती है। वांछित उत्पादन पाने के लिये जीव-प्रतिकारक अनुकूलतम परिस्थितियाँ, जैसे- तापमान, pH, क्रियाधार, विटामिन, लवण, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराता है। इस बायोरिएक्टर में अच्छी हवा व मिश्रण की विशेषता के अतिरिक्त यह कम खर्चीला है तथा इसमें ऑक्सीजन स्थानान्तरण की दर बहुत अधिक होती है।
In simple words: Beyond good aeration and mixing, shake flasks and bioreactors offer controlled conditions like optimal temperature, pH, nutrient supply, and salt concentrations. Bioreactors specifically allow for large-scale production, are cost-effective, and ensure high oxygen transfer rates.

🎯 Exam Tip: When listing additional features, focus on the controlled environmental conditions that bioreactors provide (temperature, pH, nutrients) and their advantages in terms of cost-effectiveness and oxygen transfer efficiency for large-scale production.

 

Question 7. शिक्षक से परामर्श कर पाँच पैलिंड्रोमिक अनुप्रयास करें तथा क्षारक-युग्म नियमों का पालन करते हुये पैलिंड्रोमिक अनुक्रम बनाने के उदाहरण का पता लगाइये ।
Answer: पैलिंड्रोमिक अनुक्रम ऐसे DNA अनुक्रम होते हैं जिन्हें DNA की दोनों लड़ियों पर पढ़ने पर समान अर्थ प्राप्त होता है, बशर्ते पढ़ने की दिशा समान हो। क्षारक-युग्म नियमों का पालन करते हुए पाँच पैलिंड्रोमिक अनुक्रमों के उदाहरण:

5'-3'3'-5'
G A A T T CC T T A A G
A G C TT C G A
G G A C CC C T G G
C C G GG G C C
T A T AA T A T

In simple words: Palindromic sequences are DNA segments that read the same forwards on one strand and backwards on the complementary strand, like "MADAM" reads the same forwards and backwards. These sequences are critical for restriction enzymes, which recognize and cut DNA at these specific sites.

🎯 Exam Tip: When providing palindromic sequences, ensure both complementary strands are shown, and the 5'-3' and 3'-5' orientations are clearly indicated. Emphasize that reading from 5' to 3' on one strand matches 5' to 3' on the complementary strand when reversed.

 

Question 8. अर्द्धसूत्री विभाजन को ध्यान में रखते हुए क्या बता सकते हैं कि पुनर्योगज डी०एन०ए० किस अवस्था में बनते हैं?
Answer: अर्द्धसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या घटकर आधी रह जाती है। प्रथम अर्द्धसूत्री विभाजन में प्रत्येक जोड़ी के समजात गुणसूत्रों के मध्य एक या अनेक खण्डों की अदला-बदली अर्थात् पारगमन (crossing over) होता है।
प्रथम अर्द्धसूत्री विभाजन की प्रथम पूर्वावस्था (Ist prophase) की उपअवस्था जाइगोटीन (zygotene) में समजात गुणसूत्र जोड़े बनाते हैं। इस प्रक्रिया को सूत्रयुग्मन (synapsis) कहते हैं। पैकिटीन (pachytene) उपअवस्था में सूत्रयुग्मक सम्मिश्र (synaptonemal complex) में एक या अधिक स्थानों पर गोल सूक्ष्म घुण्डियाँ दिखाई देने लगती हैं, इन्हें पुनर्संयोजन घुण्डियाँ (recombination nodules) कहते हैं।
समजात गुणसूत्रों के परस्पर जुड़े क्रोमैटिड्स (chromatids) के मध्य एक या अधिक खण्डों की पारस्परिक अदला-बदली को पारगमन कहते हैं। इससे समजात पुनसँयोजित डी०एन०ए० (recombinant DNA) बन जाता है। पुनर्संयोजन घुण्डियाँ उन स्थानों पर बनती हैं जहाँ पर पारगमन हेतु क्रोमैटिड्स के टुकड़े टूटकर पुनः जुड़ते हैं।
In simple words: Recombinant DNA forms during the pachytene sub-stage of Prophase I in meiosis. This is when homologous chromosomes undergo crossing over, exchanging segments of DNA, leading to the formation of recombination nodules and genetically varied recombinant DNA.

🎯 Exam Tip: To score well, precisely state the meiotic stage (Pachytene of Prophase I) and explain the underlying mechanism (crossing over between homologous chromosomes) that leads to the formation of recombinant DNA.

 

Question 9. क्या आप बता सकते हैं कि प्रतिवेदक (रिपोर्टर) एंजाइम को वरणयोग्य चिह्न की उपस्थिति में बाहरी DNA को परपोषी कोशिकाओं में स्थानान्तरण के लिये मॉनीटर करने के लिये किस प्रकार उपयोग में लाया जा सकता है?
Answer: प्रतिकृतियन की उत्पत्ति वह अनुक्रम है जहाँ से प्रप्तिकृतियन की शुरूआत होती है और जब किसी DNA का कोई खंड इस अनुक्रम से जुड़ जाता है तब परपोषी कोशिकाओं के अन्दर प्रतिकृति कर सकता है। यह अनुक्रम जोड़े गये DNA के प्रतिरूपों की संख्या के नियन्त्रण के लिये भी उत्तरदायी है। ‘ori' के साथ संवाहक को वरणयोग्य चिह्न की आवश्यकता भी होती है, जो अरूपांतरणों की पहचान एवं उन्हें समाप्त करने में सहायक हो और रूपांतरणों की चयनात्मक वृद्धि को होने दे। रूपांतरण एक प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत DNA के एक खंड को परपोषी जीवाणु में प्रवेश कराते हैं।
In simple words: Reporter enzymes, often linked to selectable markers, help monitor the transfer of foreign DNA into host cells. If the foreign DNA, along with the reporter gene, is successfully introduced, the host cell will express the reporter enzyme, making it distinguishable from non-transformed cells, often by producing a visible product.

🎯 Exam Tip: Emphasize the role of selectable markers alongside reporter genes. Explain that successful transformation (DNA entry) leads to the expression of the reporter, allowing for easy identification of transformed cells, often through a colorimetric reaction or similar assay.

 

Question 10. निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिये –

(1) प्रतिकृतियन का उद्भव
(2) बायोरिएक्टर (2017)
(3) अनुप्रवाह संसाधन
Answer:
1. **प्रतिकृतियन का उद्भव** – यह वह अनुक्रम है जहाँ से प्रतिकृतियन की शुरूआत होती है। जब बाहरी DNA का कोई खंड इस अनुक्रम से जुड़ जाता है तब प्रतिकृति कर सकता है। एक प्रोकैरियोटिक DNA में सामान्यतया एक प्रतिकृतियन स्थल होता है जबकि यूकैरियोटिक DNA में एक से अधिक प्रतिकृतियन स्थल होते हैं।
2. **बायोरिएक्टर** – बायोरिएक्टर एक बर्तन के समान है, जिसमें सूक्ष्मजीवों, पौधों, जन्तुओं एवं मानव कोशिकाओं का उपयोग करते हुये कच्चे माल को जैव रूप से विशिष्ट उत्पादों व्यष्टि एंजाइम आदि में परिवर्तित किया जाता है। वांछित उत्पाद पाने के लिये जीव-प्रतिकारक अनुकूलतम परिस्थितियाँ, जैसे-तापमान, pH, क्रियाधार, विटामिन, लवण, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराता है।
सामान्यतया सर्वाधिक उपयोग में लाया जाने वाला बायोरिएक्टर विडोलन (स्टिरिंग) प्रकार का है। विडोलित हौज रिएक्टर सामान्यतया बेलनाकार होते हैं या इसमें घुमावदार आधार होता है। जिससे रिएक्टर के अंदर की सामग्री को मिश्रण में सहायता मिलती है। विडोलक प्रतिकारक के अंदर की सामग्री को मिश्रित करने के साथ-साथ प्रतिकारक में सभी जगह ऑक्सीजन की उपलब्धता भी कराते हैं। प्रत्येक जीव-प्रतिकारक रिएक्टर में एक प्रक्षोभक यन्त्र होता है। इसके अतिरिक्त उसमें ऑक्सीजन-प्रदाय यंत्र, झाग- नियन्त्रण यन्त्र, तापक्रम नियन्त्रण यन्त्र, pH होता है। प्रतिक्रिया नियन्त्रण तंत्र तथा प्रतिचयन द्वारा होता है जिससे समय-समय पर संवर्धित उत्पाद की थोड़ी मात्रा निकाली जा सकती है।
3. **अनुप्रवाह संसाधन** – जैव प्रौद्योगिकी द्वारा तैयार उत्पाद को बाजार में भेजने से पूर्व उसे कई प्रक्रमों से गुजारा जाता है। इन प्रक्रमों में पृथक्करण एवं शोधन सम्मिलित है और इसे सामूहिक रूप से अनुप्रवाह संसाधन कहते हैं। उत्पाद को उचित परिरक्षक के साथ संरूपित किया जाता है। औषधि के मामले में ऐसे संरूपण को चिकित्सीय परीक्षण से गुजारते हैं। प्रत्येक उत्पाद के लिये सुनिश्चित गुणवत्ता नियन्त्रण परीक्षण की भी आवश्यकता होती है। अनुप्रवाह संसाधन एवं गुणवत्ता नियन्त्रक परीक्षण अलग-अलग उत्पाद के लिये भिन्न-भिन्न होता है।
In simple words: Origin of replication (ori) is the DNA sequence where replication starts, crucial for cloning foreign DNA. Bioreactors are large vessels that provide optimal conditions (temp, pH, nutrients, oxygen) for microorganisms to produce desired products on a large scale. Downstream processing involves separation, purification, preservation, and quality control of the biotechnological product before it reaches the market.

🎯 Exam Tip: For descriptions, define each term clearly and briefly explain its significance in biotechnology. For bioreactors, mention their function and key components; for downstream processing, list the main steps involved.

 

Question 11. संक्षेप में बताइये –

(क) PCR
(ख) प्रतिबंधन एंजाइम और DNA
(ग) काइटिनेज
Answer:
(क) **PCR (Polymerase Chain Reaction)** – PCR का अर्थ पॉलीमरेज चेन रिऐक्शन (पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया) है। इस विधि द्वारा कम समय में जीन की कई प्रतिकृतियों का संश्लेषण किया जाता है। इस कार्य के लिये एक विशेष उपकरण थर्मल साइक्लर का उपयोग किया जाता है। PCR चक्र में मुख्य रूप से तीन चरण होते हैं –
1. निष्क्रियकरण,
2. तापानुशीलन तथा
3. विस्तार ।
निष्क्रियकरण में DNA को \(92^\circ C\) पर 1 मिनट तक थर्मल साइक्लर में गर्म किया जाता है जिससे उसके दोनों स्टैंड अलग हो जाते हैं। तापानुशीलन में अभिक्रिया मिश्रण के तापक्रम को घटाया जाता है। यह सामान्यतया \(48^\circ C\) रहता है। इसे इस तापक्रम पर भी 1 मिनट के लिये रखा जाता है। इसके बाद विस्तार किया जाता है जो \(27^\circ C\) पर 1 मिनट के लिये होता है। इस चक्र को 34 – 37 बार दुहराया जाता है। इस प्रक्रम द्वारा DNA खंड को एक अरब गुणा तक प्रवर्धित किया जा सकता है।
पॉलिमरेज श्रृंखला अभिक्रया में DNA खंड के अतिरिक्त उपक्रमकों, एंजाइम टैंक, DNA पॉलीमरेज, मैग्नीशियम क्लोराइड, डाइमेथाइल सल्फॉक्साइड की आवश्यकता पड़ती है। उपक्रमकों (प्राइमर्स) को दो समुच्चयों की आवश्यकता पड़ती है – एक 5' से 3' की ओर जाने के लिये तथा एक 3' व 5' की ओर जाने के लिए। प्राइमर्स छोटे रासायनिक संश्लेषित अल्प न्यूक्लियोटाइड हैं जो DNA क्षेत्र के पूरक होते हैं। PCR के उपयोग इस प्रकार हैं:
1. रोगाणुओं की पहचान में
2. विशिष्ट उत्परिवर्तन को पहचानने में
3. DNA फिंगर प्रिटिंग में
4. पादप रोगाणुओं का पता लगाने में
5. विलुप्त जीवों तथा मनुष्यों के ममी अवशेष से DNA खंड के क्लोनिंग में ।
(ख) **प्रतिबंधन एंजाइम और DNA** – प्रतिबंधन एंजाइम को 'आणविक कैंची' कहा जाता है। वह एंजाइम जो DNA को काटता है प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज कहलाता है। अभी तक 900 से अधिक प्रतिबंधन एंजाइमों की खोज हो चुकी है। ये जीवाणुओं के 230 से अधिक प्रभेदों से अलग किये गये हैं। इनमें से प्रत्येक प्रतिबंधन एंजाइम विभिन्न अनुक्रमों को पहचानते हैं।
प्रतिबंधन एंजाइम डबल स्टेंडेड DNA को खंडित करता है। ये एंजाइम DNA को एक विशेष स्थल पर काटता है; जैसे-एंजाइम ECORI प्लाज्मिड अनुक्रम GAATTC को G और A के मध्य काटता है। प्रतिबंधन एंजाइम के नामकरण में परम्परानुसार नाम का पहला शब्द वंश एवं दूसरा और तीसरा शब्द प्रकेन्द्रकी कोशिकाओं की जाति से लिया गया है जिनसे ये पृथक् किये गये थे। जैसे ECORI को ई० कोलाई RY 13 से प्राप्त किया गया है। ECORI में वर्ण R, RY प्रभेद से लिया गया है।
(ग) **काइटिनेज** – इस एंजाइम का उपयोग कवक कोशिका को तोड़ने के लिये किया जाता है जिससे DNA के साथ वृहद अणु; जैसे- RNA, प्रोटीन, वसा एवं पॉलिसैकेराइड बाहर निकलते हैं।
In simple words: PCR (Polymerase Chain Reaction) rapidly amplifies specific DNA segments through denaturation, annealing, and extension cycles, useful for diagnosis and forensics. Restriction enzymes are 'molecular scissors' that cut DNA at specific palindromic sequences, essential for gene cloning. Chitinase is an enzyme that breaks down fungal cell walls, releasing cellular contents like DNA for further study.

🎯 Exam Tip: For PCR, explain its full form, main steps (denaturation, annealing, extension), and key applications. For restriction enzymes, define them as 'molecular scissors' and mention their role in cutting DNA at specific sites. For chitinase, state its function in breaking down fungal cell walls and its utility in DNA extraction.

 

Question 12. अपने अध्यापक से चर्चा करके पता लगाइये कि निम्नलिखित के बीच कैसे भेद करेंगे?

(क) प्लाज्मिड DNA तथा गुणसूत्रीय DNA
(ख) RNA तथा DNA
(ग) एक्सोन्यूक्लिएज तथा एंडोन्यूक्लिएज
Answer:
(क) **प्लाज्मिड DNA तथा गुणसूत्रीय DNA में अन्तर**

प्लाज्मिड DNAगुणसूत्रीय DNA
(i) प्लाज्मिड गोलाकार बाह्य DNA होता है जो स्वतः प्रतिकृति करता है तथा प्राकृतिक रूप से ये बैक्टीरिया यीस्ट में पाए जाते हैं।अभिज्ञान स्थल सहित अनुक्रम गुणसूत्रीय DNA सभी जीवों के गुणसूत्रों में उपस्थित रहते हैं।
(ii) सामान्य वृद्धि एवं विभाजन के लिए यह आवश्यक नहीं है।वृद्धि तथा विभाजन के लिए यह आवश्यक है।
(iii) इसमें कोशिका के कुछ गुणों की सूचना निहित रहती है।इसमें सभी गुणों की सूचना निहित रहती है।

(ख) **RNA तथा DNA में अन्तर**
RNADNA
(i) यह कोशिकाद्रव्य एवं केंद्रिका में पाया जाता हैंयह मुख्यतः केन्द्रक के क्रोमोसोम में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह कोशिकाद्रव्य में स्थित माइटोकॉण्ड्रिया तथा लवक में भी पाया जाता है।
(ii) इसमें राइबोस शर्करा होती है।इसमें डीऑक्सीराइबोस शर्करा होती है।
(iii) इसमें थाइमिन के स्थान पर यूरेसिल बेस होता है।इसमें थाइमिन बेस पाया जाता है।
(iv) यह कभी-कभी आनुवंशिक सूचनाएँ देता है एवं मुख्यतः प्रोटीन संश्लेषण करता है।यह सदैव आनुवंशिक सूचनाएँ देता है।
(v) इसका आकार इकहरी कुंडलिनी जैसा होता है।इसका आकार दोहरी कुंडलिनी जैसा होता है।

(ग) **एक्सोन्यूक्लिएज तथा एंडोन्यूक्लिएज में अन्तर**
एक्सोन्यूक्लिएजएंडोन्यूक्लिएज
एक्सोन्यूक्लिएज DNA के सिरे से न्यूक्लियोटाइड खण्डों को अलग करते हैं।एंडोन्यूक्लिएज DNA के भीतर विशिष्ट स्थलों पर काटते हैं।

In simple words: Plasmid DNA is extra-chromosomal, circular DNA in bacteria, replicating independently and carrying non-essential genes; chromosomal DNA is the main genetic material, essential for life. RNA is single-stranded, contains ribose sugar and uracil, and primarily functions in protein synthesis; DNA is double-stranded, contains deoxyribose and thymine, and carries genetic information. Exonucleases cut DNA from the ends, while endonucleases cut DNA at specific internal sites.

🎯 Exam Tip: When differentiating, use clear comparative points in a tabular format for better presentation. Focus on key structural and functional differences for each pair (e.g., location, sugar type, bases, cutting action) to demonstrate thorough understanding.

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1. जीनी-इन्जीनियरिंग में जैविक कैंची का कार्य करने वाला एन्जाइम है – (2017)
(क) लाइगेज
(ख) न्यूक्लिएज
(ग) पॉलीमरेज
(घ) रिस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लिएज
Answer: (घ) रिस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लिएज
In simple words: In genetic engineering, restriction endonucleases are known as "molecular scissors" because they cut DNA at specific recognition sites, allowing for the manipulation of genetic material.

🎯 Exam Tip: Remember that restriction endonucleases are the primary enzymes used to precisely cut DNA, making them fundamental tools in gene manipulation and genetic engineering.

 

Question 2. डी०एन०ए० खण्डों की पहचान करते हैं – (2017)
(क) नॉर्दर्न ब्लोटिंग से
(ख) सदर्न ब्लोटिंग से
(ग) वेस्टर्न ब्लोटिंग से
(घ) इन सभी से
Answer: (ख) सदर्न ब्लोटिंग से
In simple words: Southern blotting is a molecular biology technique used to detect specific DNA sequences in DNA samples by transferring DNA fragments to a membrane and then probing them.

🎯 Exam Tip: Associate "Southern blotting" with "DNA" for identification questions. Northern blotting is for RNA, and Western blotting is for proteins.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. आनुवंशिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त होने वाला सबसे सामान्य बैक्टीरिया कौन-सा है?
Answer: ई० कोलाई ।
In simple words: Escherichia coli, or E. coli, is the most common bacterium used in genetic engineering because it is well-understood, easy to grow, and its plasmids are readily manipulated as vectors.

🎯 Exam Tip: E. coli is a model organism in biotechnology due to its well-characterized genetics and ease of handling, making it a frequent answer for questions about common genetic engineering bacteria.

 

Question 2. आनुवंशिकी अभियान्त्रिकी में उपयोगी किन्हीं दो एन्जाइमों के नाम तथा कार्य लिखिए। (2017)
Answer:
1. **प्रतिबंधन एण्डोन्यूक्लिएज एंजाइम (Restriction Endonuclease Enzyme)** – यह DNA के भीतर विशिष्ट स्थलों पर ही DNA को काटता है।
2. **DNA लाड़गेजिज (DNA Ligases)** – यह एंजाइम DNA के खुले सिरों को जोड़ता है।
In simple words: Restriction endonucleases cut DNA at specific sites, acting as 'molecular scissors'. DNA ligases join DNA fragments together, effectively 'gluing' them, which is essential for creating recombinant DNA.

🎯 Exam Tip: For enzymes in genetic engineering, always remember the "cut and paste" analogy: restriction enzymes cut, and ligases paste. Clearly state their name and specific function.

 

Question 3. आण्विक कैंचियाँ क्या हैं? इसकी परिभाषा दीजिए। (2017)
Answer: प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज एन्जाइम को आण्विक कैंची कहते हैं। यह DNA को खंडों में काटता है।
In simple words: Molecular scissors refer to restriction endonucleases, which are enzymes that specifically cut DNA molecules at precise recognition sequences, making them indispensable tools for genetic manipulation.

🎯 Exam Tip: Define "molecular scissors" by identifying them as restriction endonucleases and stating their function: cutting DNA at specific sites. This demonstrates understanding of their role in genetic engineering.

 

Question 4. एण्डोन्यूक्लिएज का क्या कार्य है?
Answer: एण्डोन्यूक्लिएज DNA को भीतर से विशिष्ट स्थलों पर काटते हैं।
In simple words: Endonucleases are enzymes that cut DNA at specific internal recognition sites, rather than from the ends, thus playing a key role in DNA manipulation and repair.

🎯 Exam Tip: The crucial distinction for endonucleases is that they cut *within* the DNA strand at specific internal sites, unlike exonucleases which cut from the ends.

 

Question 5. प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज कब कार्य करता है?
Answer: प्रत्येक प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज DNA अनुक्रम की लम्बाई के निरीक्षण के बाद कार्य करता है।
In simple words: Restriction endonucleases function by first scanning the DNA molecule to identify and bind to their specific recognition sequence, and only then do they cleave the DNA at or near that site.

🎯 Exam Tip: Highlight that restriction endonucleases are sequence-specific; they don't cut randomly but only after recognizing and binding to their unique target DNA sequence.

 

Question 6. DNA के खंडों को आपस में किस एन्जाइम से जोड़ा जाता है?
Answer: लाइगेज ।
In simple words: DNA ligase is the enzyme responsible for joining DNA fragments by forming phosphodiester bonds between the sugar-phosphate backbones, effectively sealing the gaps.

🎯 Exam Tip: Remember "ligase" as the enzyme that *ligates* or joins DNA fragments, a crucial step in creating recombinant DNA.

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1. प्लाज्मिड्स क्या होते हैं। प्राणियों के जीवन में इनकी उपयोगिता का वर्णन कीजिए। (2009)
या
**प्लाज्मिड्स के चार प्रमुख गुण लिखिए। (2010)**
या
**प्लाज्मिड्स कहाँ पाये जाते हैं? इनका उपयोग क्या और कहाँ होता है? (2011, 16, 17)**
या
**प्लाज्मिड्स क्या हैं और ये कहाँ पाये जाते हैं? (2015, 17)**
या
**प्लाज्मिड पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (2018)**
Answer: प्लाज्मिड्स (plasmids) जीवाणु कोशिका में प्राकृतिक रूप से पाये जाते हैं। यह एक दोहरे स्टैण्ड वाला DNA अणु है जो केन्द्रकाभ (nucleoid) के बाहर स्थित होता है। प्लाज्मिड्स की प्रतिकृति स्वतन्त्र होती है। जीवाणु प्लाज्मिड में केवल कुछ ही जीन होते हैं जो कई बार लैंगिक जनन से सम्बन्धित होते हैं। इन जीनों की जीवाणु कोशिका की अन्य जैव प्रक्रियाओं में कोई भूमिका नहीं होती है। इनमें उपस्थित जीन्स, प्रतिरोधी पदार्थों के निर्माण, किण्वन आदि क्रियाओं का नियमन भी करते हैं। स्वनियन्त्रित प्रतिकृति गुण होने के कारण निम्न दो प्रकार के प्लाज्मिड्स ज्ञात हैं –
1. **एकल प्रतिलिपि प्लामिडस (Single Copy Plasmids)** – ये प्लाज्मिड्स प्रतिकृति करके केवल एक ही प्रतिलिपि (copy) बनाते हैं।
2. **बहुप्रतिलिपि प्लाज्मिड्स (Multicopy Plasmids)** – ये प्लाज्मिड्स प्रतिकृति करके एक से अधिक प्रतिलिपियाँ बनाते हैं। इस प्रकार की एक जीवाणु कोशिका में परिणामस्वरूप 10 – 12 प्लाज्मिड्स पाये जा सकते हैं (कभी-कभी इनकी संख्या 1000 तक भी होती है)। ऐसे प्लाज्मिड्स का उपयोग क्लोनिंग साधन के रूप में किया जाता है।
प्लाज्मिड की एक विशेषता है कि इसका डी०एन०ए० विजातीय डी०एन०ए० खण्ड से जुड़कर भी दूसरी कोशिका में प्रवेश करने की क्षमता बनाये रखता है। ऐसे प्लाज्मिड्स ही वेक्टर के रूप में प्रयुक्त होते हैं। सबसे पहला आनुवंशिक इंजीनियरिंग से तैयार किया गया वेक्टर प्लाज्मिड PBR322 था जिसे ई० कोलाई के COIE प्लाज्मिड से तैयार किया गया था। दूसरी ओर प्लाज्मिड्स जीवाणु कोशिकाद्रव्य में मुक्त रूप से पाये जाते हैं। इन्हें सहज ही यहाँ से पृथक् किया जा सकता है।
In simple words: Plasmids are small, circular, double-stranded DNA molecules found naturally in bacteria, separate from the main bacterial chromosome. They replicate independently and carry genes that provide advantages like antibiotic resistance, making them invaluable as vectors in genetic engineering to introduce foreign DNA into host cells.

🎯 Exam Tip: When describing plasmids, always mention their key characteristics: extra-chromosomal, circular, self-replicating, and their role as vectors in genetic engineering. Distinguishing between single-copy and multicopy plasmids adds depth.

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

Question 1. जीनी अभियान्त्रिकी (प्रौद्योगिकी) क्या है? मनुष्य के लिए लाभदायक विभिन्न क्षेत्रों में इसके अनुप्रयोगों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। (2018)
या
**जीनी अभियान्त्रिकी क्या होती है? इसे पुनर्संयोजी डी०एन०ए० प्रौद्योगिकी क्यों कहते हैं? मानव हित में इसकी उपयोगिता का उल्लेख कीजिए । (2009, 12, 13, 15)**
या
**जेनेटिक इंजीनियरिंग की प्रयोज्यता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (2010)**
या
**जैव प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं? (2014)**
या
**आनुवंशिक अभियान्त्रिकी के मानव हित में चार अनुप्रयोग लिखिए। (2014, 16)**
या
**जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए। (2013)**
या
**जैव प्रौद्योगिकी के किन्हीं दो उपयोगों का उल्लेख कीजिए। (2014)**
या
**आनुवंशिक अभियान्त्रिकी से आप क्या समझते हैं? चिकित्सा अथवा कृषि-क्षेत्र में आनुवंशिक अभियान्त्रिकी की उपयोगिताएँ लिखिए। (2015)**
या
**जैव प्रौद्योगिकी के बारे में आप क्या जानते हैं? जैव प्रौद्योगिकी के मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो उपयोग बताइए। (2015, 17)**
या
**आनुवंशिक इन्जीनियरिंग क्या है? इसका कोई एक उपयोग लिखिए। (2017)**
Answer: आनुवंशिक इंजीनियरी या जीनी अभियान्त्रिकी/प्रौद्योगिकी आनुवंशिक अभियान्त्रिकी या जेनेटिक इन्जीनियरिंग या जीन अभियान्त्रिकी को जीन क्लोनिंग (gene cloning) भी कहते हैं। जीवों में समलक्षणी गुणों (phenotypic characters) में परिवर्तन हेतु आनुवंशिक पदार्थ (genetic material) को जोड़ना (adding), हटाना (removing) या ठीक करना (repairing) आनुवंशिक इंजीनियरी का उद्देश्य है। क्योंकि DNA अणुओं में जोड़-तोड़ जीनी अभियान्त्रिकी को आधार होता है, इसे पुनर्संयोजी डी०एन०ए० प्रौद्योगिकी भी कहते हैं।
जीन अभियान्त्रिकी में आनुवंशिक पदार्थ का हेर-फेर (manipulation) पूर्व निर्धारित लक्ष्य की ओर निर्देशित किया जाता है। अर्थात् जीवों के आनुवंशिक पदार्थ (DNA) में जोड़-तोड़ करके उनके दोषपूर्ण आनुवंशिक लक्षणों के जीन्स को हटाकर, उनके स्थान पर DNA में उत्कृष्ट लक्षणों के जीन्स को समाविष्ट करना ही जीनी अभियान्त्रिकी (genetic engineering) है।
इस तकनीक में दो DNA अणुओं को सर्वप्रथम कोशिका केन्द्रक से पृथक् किया जाता है और एक या अधिक प्रकार के विशेष एन्जाइम, रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम (restriction enzyme) के द्वारा उनके टुकड़े किये जाते हैं। इसके बाद इन टुकड़ों को इच्छानुसार जोड़कर कोशिका में पुनरावृत्ति व जनन के लिए पुनः स्थापित कर दिया जाता है। संक्षेप में जीन क्लोनिंग या आनुवंशिक इन्जीनियरिंग विदेशी (foreign) DNA के एक विशिष्ट टुकड़े को कोशिका में स्थापित करना होता है।
आर्बर (Arber, 1962) ने बैक्टीरिया कोशिकाओं में रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम (restriction enzyme) नामक ऐसे पदार्थ की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की जो किसी भी बाह्य डी०एन०ए० को विशिष्ट टुकड़ों में तोड़ने के लिए एक तीव्र रसायन का कार्य करता है। यह न्यूक्लिक अम्ल की फॉस्फेट-शर्करा बन्धता को तोड़ता है। किसी बैक्टीरिया पर जब कोई विषाणु आक्रमण करता है तब यह प्रक्रिया उसमें रक्षास्थल का कार्य करती है। स्मिथ (Smith, 1970) ने ग्राम ऋणात्मक बैक्टीरिया हीमोफिलस इन्फ्लुएन्जी (Hemophilus influenzae) से रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम विलगित किया और सन् 1971 में नैथन्स ने बन्दर के ट्यूमर विषाणु (एसवी 40) के DNA को तोड़ने के लिए एक एन्जाइम का उपयोग किया।
सन् 1978 तक लगभग 100 से भी अधिक विभिन्न प्रकार के रेस्ट्रिक्शन एन्जाइम या निर्बन्धन एण्डोन्यूक्लिएज (restriction endonuclease) विलगित करके लक्षणित किये जा चुके थे। इस प्रकार इसकी खोज सन् 1970 में आर्बर, नैथन्स एवं स्मिथ (Arber, Nathans and Smith) ने की। इसके लिए उन्हें वर्ष 1978 ई० में नोबेल पुरस्कार भी मिला। इसी से जीन अभियान्त्रिकी की नींव पड़ी ।
**जीनी अभियान्त्रिकी के विभिन्न उपयोग** आनुवंशिक इंजीनियरिंग का प्रयोग व्यावसायिक उत्पादनों, अनेक मानव जीन्स की खोज, रोगों के कारण व उनके इलाज की सहायता में हो रहा है। हम जीन्स के नियन्त्रण में संश्लेषित होने वाले अनेक लाभदायक पदार्थों का औद्योगिक स्तर पर उत्पादन कर सकते हैं। इस प्रौद्योगिकी के महत्त्वपूर्ण प्रयोज्य इस प्रकार हैं –
1. **जीन्स का निर्माण** – किसी विशेष कोशिका से m-RNA अणु को अलग करके प्रतिवर्ती ट्रांस्क्रिप्टेज (reverse transcriptase) एन्जाइम की सहायता से इस पर DNA श्रृंखला का संश्लेषण कराया जा सकता है।
2. **जीन का विश्लेषण तथा संग्रह** – DNA अणुओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर उनका संग्रह करके किसी भी जीव के सम्पूर्ण जीनोम का विश्लेषण किया जा सकता है। इसे “जीनी संग्रह के रूप में रिकॉर्ड किया जा सकता है। संग्रह की इस विधि को “शॉटगन विधि (shotgun method)' कहते हैं।
3. **जीन्स को प्रतिस्थापन** – जीनी चिकित्सा (gene therapy) से अवांछित जीन्स को हटाया जा सकता है और इसके स्थान पर नये वांछित जीन्स को प्रवेश कराया जा सकता है। इस प्रकार व्यक्ति की लम्बाई, बुद्धि, ताकत आदि को नियन्त्रित किया जा सकता है।
4. **रोगजनक विषाणुओं का रूपान्तरण** – रोगजनक विषाणुओं के आनुवंशिक पदार्थ में परिवर्तन करके कैंसर, एड्स (AIDS) आदि रोगों के विषाणुओं को रोगजनक के बजाय इन्हीं रोगों के उपचार में प्रयोग किया जा सकता है।
5. **विषाणु प्रतिरोधी मुर्गियाँ** – जेनेटिक इंजीनियरिंग द्वारा मुर्गियों की ऐसी प्रजातियों का विकास किया गया है जो विषाणुओं के संक्रमण का प्रतिरोध करती हैं।
6. **व्यक्तिगत जीन्स को अलग करना** – कुछ जीन्स को अलग करने की तकनीक विकसित की गयी, जो निम्नलिखित समूहों में वर्गीकृत की जा सकती हैं –
1. विशेष प्रकार की प्रोटीन बनाने वाली जीन,
2. r-RNA की जीन्स तथा
3. नियन्त्रण करने वाली जीन्स; जैसे- प्रोमोटर जीन तथा रेगुलेटरी जीन । चूजों में ओवोएल्ब्यूमिन की जीन, चूहों में ग्लोबिन तथा इम्यूनोग्लोबिन जीन्स, अनाजों व लेग्यूम्स में प्रोटीन संग्रह की जीन्स आदि को पृथक् किया जा चुका है।
7. **समुद्री तेल फैलाव का सफाया** – इसमें पहले एक प्लाज्मिड में कई जीन्स को जोड़कर एक पुनसँयोजित DNA बनाया जाता है और इसका पुंजकीकरण करके एक समुद्री जीवाणु में प्रवेश कराया जाता है। यह जीवाणु समुद्री सतह पर फैले तेल का सफाया कर देता है। इसे उच्चझक्की जीवाणु (superbug bacterium) कहते हैं।
8. **पौधों में नाइट्रोजन अनुबन्धन** – पुनर्संयोजी DNA प्रौद्योगिकी के द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता रखने वाले जीवाणुओं का संवर्द्धन करके इन्हें फलीरहित पादपों में प्रविष्ट कराया जाता है।
9. **आनुवंशिक रोगों का पता लगाना** – अनेक रोगों का गर्भ में ही एम्निओसेण्टेसिस (amniocentesis) तकनीक द्वारा पता लगाया जाता था, किन्तु DNA पुनर्संयोजन तकनीक द्वारा पुंजकीकृत डी०एन०ए० क्रम (cloned DNA sequence) के उपलब्ध होने से गर्भस्थ शिशु के पूरे जीनोटाइप का निरीक्षण किया जा सकता है। इस विधि के द्वारा बिन्दु उत्परिवर्तन, विलोपन आदि सभी उत्परिवर्तनों का पता लगाया जा सकता है। इस विधि का प्रयोग गर्भस्थ शिशु में थैलेसीमिया, फिनाइलकीटोन्यूरिया आदि रोगों का पता लगाने के लिए किया जा रहा है।
10. **औद्योगिक रसायन** – पेट्रोल, ईंधन, कीटनाशी, आसंजक (adhesives), प्रणोदक (propellants), विलायक (solvents), रंजक (dyes), विस्फोटक आदि कई प्रकार के पदार्थ हमें खनिज तेल पदार्थों से प्राप्त होते हैं। इन्हें हम जीनी अभियान्त्रिकी द्वारा रूपान्तरित जीवाणुओं की सहायता से पादपों के किण्वन से प्राप्त कर सकते हैं।
11. **इस तकनीक के द्वारा इन्सुलिन तथा मानव वृद्धि हॉर्मोन का उत्पादन किया जा रहा है।**
12. **इस तकनीक द्वारा मानव इण्टरफेरॉन (interferon) (ल्यूकोसाइटिक इण्टरफेरॉन, फाइब्रोब्लास्टिक इण्टरफेरॉन, प्रतिरक्षक इण्टरफेरॉन) का उत्पादन किया जा रहा है।**
In simple words: Genetic engineering, also known as recombinant DNA technology, involves manipulating an organism's genetic material to modify its traits or produce useful products. It works by cutting, joining, and transferring specific DNA segments between organisms. This technology has widespread applications, including gene therapy, diagnostics for genetic diseases, production of therapeutic proteins like insulin and human growth hormone, development of disease-resistant crops, and environmental cleanup.

🎯 Exam Tip: When explaining genetic engineering, define it as the deliberate modification of an organism's genetic material, often involving recombinant DNA. For applications, provide specific examples from medicine (insulin, gene therapy), agriculture (nitrogen fixation, disease-resistant plants), and industry, ensuring each example clearly illustrates a benefit to humanity.

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 12 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रियाएँ in printable PDF format for offline study on any device.