UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Economics Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग using the official curriculum guides for Class 11 Economics. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Economics.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

परियोजना निर्माण-एक उदाहरण

 

Question 1. प्राथमिक आँकड़ों का प्रयोग करके किसी एक परियोजना का निर्माण करें। इसमें उपयुक्त सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करें।
Answer: किसी भी परियोजना के निर्माण के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न चरण निम्नलिखित हैं
(i) अध्ययन-क्षेत्र की समस्या को पहचानना तथा उसके उद्देश्य एवं क्षेत्र आदि को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक एवं स्पष्ट योजना तैयार करना।
(ii) लक्ष्य समूह का चयन करना।
(iii) उचित रीति द्वारा आँकड़ों का संकलन करना।
(iv) संकलित समंकों को विभिन्न समंकों में श्रेणियों में विभाजित करना तथा उपयुक्त सांख्यिकीय विधियों द्वारा (साध्य, चित्र, बिन्दुरेखा) समंकों का प्रस्तुतीकरण करना।
(v) विभिन्न सांख्यिकीय मापों द्वारा समंकों का विश्लेषण करना तथा प्राप्त परिणामों के आधार पर निष्पक्ष एवं उचित निष्कर्ष निकालकर उनकी व्याख्या करना ।
(vi) प्रतिवेदन तैयार करना और आवश्यक सुझाव देना ।
(vii) ग्रंथ सूची देना ।
In simple words: एक परियोजना के निर्माण में सबसे पहले समस्या की पहचान, फिर योजना बनाना, लक्ष्य समूह का चयन करना, सही तरीके से डेटा इकट्ठा करना, डेटा को वर्गीकृत और प्रस्तुत करना, उसका विश्लेषण करना, निष्कर्ष निकालना, सुझाव देना और अंत में एक रिपोर्ट और ग्रंथ सूची तैयार करना शामिल है।

🎯 Exam Tip: परियोजना निर्माण के चरणों को क्रमबद्ध रूप से याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसी भी सांख्यिकीय अध्ययन का आधार होता है।

विषय: Close Up टूथपेस्ट के उपभोक्ता जागरूकता को मापना

समस्या- एक टूथपेस्ट कम्पनी अपने टूथपेस्ट °Close Up' का उत्पादन एवं विपणन करती है। यद्यपि कम्पनी का प्रदर्शन अच्छा है तथापि वह अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह एक, परियोजना (Project) तैयार करती है ताकि वह टूथपेस्ट के संबंध में उपभोक्ताओं को रुचियों, अच्छे प्रचार के उपायों एवं बिक्री बढ़ाने की विधियों के बारे में योजना बना सके ।

उददेश्य- परियोजना में निहित कम्पनी के उददेश्य निम्नांकित हैं

1. यह पता लगाना कि उपभोक्ता Close Up का उपयोग उसके गुणों के कारण करते हैं अथवा केवल एक दंतमंजन के रूप में।
2. क्या वे Close Up को खरीदते समय इसकी कीमत, गुण, भार आदि के बारे में अन्य टूथपेस्टों से” तुलना करते हैं।
3. Close Up के बारे में जानने का उनका स्रोत क्या है? विज्ञापन, टी०वी०, पड़ोस, विक्रेता अथवा कोई अन्य ।
4. उपभोक्ता के माध्यम से उत्पाद की कमियों का पता लगाना।
5. उपचार तकनीक के द्वारा बाजार का विस्तार करना। लक्ष्य समूह-समंक संकलन के लिए शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं का संकलन किया गया। अनुपात : 70:30 रखा गया।

समंक संकलन- परियोजना में प्राथमिक समंक एकत्रित किए गए। कुल मिलाकर 500 उपभोक्ताओं का चयन किया गया। इसमें से 350 उपभोक्ता शहरी क्षेत्र से तथा 150 उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र से लिए गए। उपभोक्ताओं का चयन आयु, आय एवं लिंग के आधार पर किया गया। सभी उपभोक्ताओं को एक प्रश्नावली दी गई। प्रश्नावली का प्रारूप निम्नवत् था-

प्रश्नावली

सामान्य सूचना- यह सूचना नितांत गोपनीय रखी जाएगी।
1. नाम : ...
2. आयु :
3. लिंग : पुरुष ... महिला ....
4. पता : .... पिन कोड
5. वैवाहिक स्तर : विवाहित .... अविवाहित ..... 6. आयु (वर्षो में) : व्यक्तियों की संख्या

  • 10 वर्ष से कम
  • 10-20
  • 20-30
  • 30-40
  • 40-50
  • 50 से अधिक

7. परिवार में सदस्यों की संख्या

  • 1-2
  • 3-4
  • 5-6
  • 6 से अधिक

8. परिवार में आय अर्जकों की संख्या
9. मासिक पारिवारिक आय (Rs. में)

  • 10,000 वर्ष से कम
  • 10,000-20,000
  • 20,000-30,000
  • 30,000 से अधिक

10. निवासी ; शहरी ग्रामीण
11. प्रमुख अर्जक सदस्य का मुख्य व्यवसाय

  • नौकरी (सेवा)
  • व्यावसायिक
  • विनिर्माता
  • व्यापारी
  • अन्य (कृपया बताएँ)

12. अपने दाँतों की सफाई के लिए आप क्या प्रयोग करते हैं?

  • टूथ पाउडर
  • टूथपेस्ट
  • अन्य (कृपया नाम बताएँ)

13. आपके टूथपेस्ट का ब्राण्ड कौन-सा है?

  • सिबाका
  • बबूल
  • क्लोज अप ।
  • कोलगेट
  • पेप्सोडेण्ट ।
  • प्रोमिस
  • फोरहैन्स |
  • अन्य (कृपया नाम बताएँ)

14. प्रत्येक 100 ग्राम टूथपेस्ट पैक की कीमत
15. क्या आपको यह टूथपेस्ट महँगा लगता है? हाँ ...........! नहीं
16. क्या आप टूथपेस्ट खरीदते समय मानक चिह्न, विनिर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि देखते हैं? हाँ ... नहीं ...
17. क्या आप Close Up की गुणवत्ता से संतुष्ट हैं? हाँ-नहीं.......
18. संतुष्ट न होने पर क्या आप दुकानदार से शिकायत करते हैं? हाँ ........ नहीं
19. क्या आपकी शिकायत सुनी जाती है? हाँ ......... नहीं.
20. यदि दुकानदार आपकी शिकायत पर ध्यान न दें तो आप क्या करते हैं?

  • कम्पनी से शिकायत करते हैं।
  • उपभोक्ता अदालत जाते हैं।

21. आपको उत्पाद के बारे में जानकारी कहाँ से प्राप्त हुई? |

विज्ञापनप्रभावित परिवारों की संख्या
(i) समाचार-पत्र
(ii) पत्रिका
(iii) टेलीविजन
(iv) रेडियो
(v) सिनेमा
(vi) विक्रेता प्रतिनिधि
(vii) प्रदर्शनी/स्टाल

22. आप उत्पाद खरीदने के लिए किस घटक से आकर्षित हुए? |

घटकप्रभावित परिवार
(i) उत्पाद के विज्ञापन से
(ii) प्रोत्साहनों से
(iii) बच्चों के दबाव से
(iv) नये उत्पाद के प्रति आकर्षण से

23. आप हमारे उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए क्या सुझाव देंगे? (कृपया एक पंक्ति लिखें).

आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण- लगभग विभिन्न वर्गों के 800 उपभोक्ताओं को प्रश्नावली भेजी गई जिनमें से केवल 500 प्रश्नावलियाँ प्राप्त हुईं। इनको निम्नांकित प्रकार से प्रस्तुत किया जा रहा है-

(i) आयु के आधार पर उपभोक्ताओं का वर्गीकरणवर्ष

वर्षउपभोक्ताओं की संख्या
10 वर्ष से कम74
10-2056
20-3091
30-40146
40-5093
50 से अधिक40
योग500

दण्ड आरेख द्वारा चित्रण


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह दण्ड आरेख उपभोक्ताओं की आयु के आधार पर उनकी संख्या को दर्शाता है। क्षैतिज अक्ष (X-axis) पर आयु वर्ग (जैसे 10 से कम, 10-20, 20-30 आदि) और ऊर्ध्वाधर अक्ष (Y-axis) पर उपभोक्ताओं की संख्या प्रदर्शित की गई है। इस आरेख में प्रत्येक आयु वर्ग के लिए उपभोक्ताओं की संख्या को अलग-अलग दण्डों के माध्यम से दर्शाया गया है, और पैमाना 1 सेमी = 29 उपभोक्ताओं के बराबर है।

प्रेक्षण- सर्वेक्षण किए गए उपभोक्ताओं में सबसे अधिक उपभोक्ता (330) 20-50 आयु वर्ग से थे ।

(ii) परिवार का आकार- चयनित 500 उपभोक्ता 100 परिवारों से संबंधित थे। इन परिवारों की संख्या आकार के अनुरूप निम्नवत् थी

परिवार का आकारपरिवारों की संख्या
1-220
3-440
5-630
6 से अधिक10
योग100

ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह दण्ड आरेख परिवारों के आकार के अनुसार उनकी संख्या को प्रस्तुत करता है। क्षैतिज अक्ष (X-axis) पर परिवार का आकार (जैसे 1-2 सदस्य, 3-4 सदस्य आदि) और ऊर्ध्वाधर अक्ष (Y-axis) पर परिवारों की संख्या दर्शाई गई है। प्रत्येक परिवार आकार वर्ग के लिए परिवारों की संख्या को अलग-अलग दण्डों से दिखाया गया है, और पैमाना 1 सेमी = 10 परिवारों के बराबर है।

प्रेक्षण- सर्वेक्षण किए गए अधिकांश परिवारों (70) में 3-6 सदस्य थे।

(iii) परिवार की मासिक आय प्रस्थिति- चयनित परिवारों की मासिक आय प्रस्थिति को अग्रांकित तालिका में दिखाया गया है-

आयपरिवारों की संख्या
10,000 से कम20
10,000-20,00040
20,000-30,00030
30,000 से अधिक10
योग100

आयत चित्र


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह आयत चित्र चयनित परिवारों की मासिक आय प्रस्थिति को दर्शाता है। क्षैतिज अक्ष (X-axis) पर आय वर्ग (जैसे Rs. 10,000 से कम, Rs. 10,000-20,000 आदि) और ऊर्ध्वाधर अक्ष (Y-axis) पर परिवारों की संख्या प्रदर्शित की गई है। चित्र में विभिन्न आय वर्गों को अलग-अलग पैटर्न के दण्डों से दर्शाया गया है, जिसकी व्याख्या एक संकेत-सूची (legend) द्वारा की गई है ताकि प्रत्येक आय वर्ग को आसानी से पहचाना जा सके।

(iv) प्रमुख व्यावसायिक प्रस्थिति- व्यावसायिक दृष्टि से चयनित परिवारों की संख्या निम्नवत् थी

परिवार का व्यवसायपरिवारों की संख्या
सेवा (नौकरीपेशा)30
व्यावसायिक5
विनिर्माता10
व्यापारी40
अन्य15

(v) प्रयोग किए जाने वाले टूथपेस्ट (प्राथमिकता के क्रम से)- सर्वेक्षण में 500 उपभोक्ताओं का चयन किया गया था। प्रयोग किए जाने वाले टूथपेस्ट का प्राथमिकता क्रम निम्नवत् था-

ब्राण्डउपभोक्ताओं की संख्या
क्लोजअपे210
कोलगेट100
पेप्सोडेण्ट50
प्रोमिस40
सिबाका40
फोरहैन्स30
बबूल20
अन्य10
योग500

प्रेक्षण- उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि चयनित उपभोक्ताओं में से सबसे अधिक उपभोक्ता (210) क्लोजअप टूथपेस्ट का प्रयोग करते थे किंतु यह भी मात्र 42 प्रतिशत था। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि यह टूथपेस्ट भी बहुत अधिक प्रसिद्ध नहीं था और 58 प्रतिशत उपभोक्ता इसका प्रयोग नहीं करते थे।

(vi) चयन का आधार- चयनित परिवारों के टूथपेस्ट के चयन का आधार निम्नवत् था-

कारकसंख्या
उत्पाद की कीमत20
मानक चिह्न35
गुणवत्ता15
विक्रयोपरांत सेवा15
विज्ञापन पसंद10
कम्पनी की सेवा5
योग100

प्रेक्षण- उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि अधिकांश लोगों ने मानक चिह्न (35) तथा उत्पाद की कीमत (20) गुणवत्ता (15) व विक्रयोपरांत सेवा (15) के आधार पर उत्पाद का चयन किया।

(vii) संचार-साधनों का प्रभाव- विभिन्न संचार-साधनों का चयनित परिवारों पर अग्रवत् प्रभाव पड़ा-

संचार-माध्यमपरिवारों की संख्या
समाचार-पत्र25
टेलीविजन50
सिनेमा5
प्रदर्शनी/स्टाल2
पत्रिकाएँ5
रेडियो10
विक्रय प्रतिनिधि3

प्रेक्षण- उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि अधिकांश परिवारों पर (75) टूथपेस्ट के चयन में टेलीविजन व समाचार-पत्रों का प्रभाव पड़ा ।

परियोजना रिपोर्ट- यह सर्वेक्षण टूथपेस्ट के प्रयोग के लिए किया गया। अधिकांश लोग शहरी क्षेत्रों से थे। शहरी-ग्रामीण उपभोक्ताओं का अनुपात 70: 30 था। इनमें से अधिकांश 20-25 वर्ष आयु वर्ग के थे। उनके परिवार में औसतन 3 से 6 सदस्य थे। अधिकांश परिवारों की मासिक आय के 10,000 से Rs. 30,000 तक थी और वे मुख्यतः नौकरीपेशा व व्यापारी वर्ग से थे। सर्वेक्षण में क्लोजअप, कोलगेट व पेप्सोडेण्ट अधिकांश उपभोक्ताओं को पसंद थे। अधिकांश लोग विज्ञापनसे प्रभावित हुए थे तथा टेलीविजन व समाचार-पत्र संचार के मुख्य माध्यम थे।

ग्रंथ सूची:

पुस्तक/स्रोतलेखक/वर्ष
सांख्यिकीके०एन० नागर
सांख्यिकीडॉ० एम०के० गुप्ता
आर्थिक सर्वेक्षण2006-07
भारत (वार्षिकी)2007
इकॉनॉमिक टाइम्सविभिन्न तिथियाँ

Free UP Board Textbook Explanations: Class 11 Economics Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग

Accessing Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Economics Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 11 Economics

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 09 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Economics.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Economics are as per latest UP Board curriculum.

Are the Economics UP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Economics. You can access UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics UP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Economics Chapter 9 सांख्यिकीय विधियों के उपयोग in printable PDF format for offline study on any device.