Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Sanskrit. Our expert-created answers for Class 9 Sanskrit are available for free download in PDF format.
Chapter Solutions: Class 9 Sanskrit (UP Board) - Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam
Every Class 9 student should solve UP Board textbook questions to master core ideas. Our Class 9 Sanskrit solutions provide easy, step-by-step explanations to make logic clear for every problem. Reviewing these Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam solutions boosts your exam confidence and performance.
Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam UP Board Solutions PDF
UP Board Class 9 Sanskrit Chapter 9 Pandit Amudhayor Lakshanam Question Answer (पद्म-पीयूषम्)
कक्षा 9 संस्कृत पाठ 9 हिंदी अनुवाद पण्डितमूढयोर्लक्षणम् के प्रश्न उत्तर यूपी बोर्ड
परिचय-भारतीय वाङमय में वेदों के पश्चात् प्राचीन और सर्वमान्य ग्रन्थों में वेदव्यास अथवा कृष्णद्वैपायन व्यास द्वारा रचित महाभारत का सर्वोच्च स्थान है। धार्मिक, राजनीतिक, व्यावहारिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक तथा साहित्यिक दृष्टि से यह ग्रन्थ अत्यधिक गौरवपूर्ण है। भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विश्व साहित्य में महाकाव्यों में सर्वप्रथम इसी की गणना की जाती है। महत्त्व की दृष्टि से इसे पाँचवाँ वेद भी कहा जाता है। प्रस्तुत पाठ के श्लोक महाभारत से संगृहीत किये गये हैं। पाठ के प्रथम छः श्लोकों में पण्डित के और बाद के चार श्लोकों में मूर्ख के लक्षण बताये गये हैं।
[संकेत-श्लोकों की ससन्दर्भ व्याख्या' शीर्षक से सभी श्लोकों के अर्थ संक्षेप में अपने शब्दों में लिखें ।]
सन्दर्य प्रस्तुत श्लोक हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत पद्म-पीयूषम्' के 'पण्डितमूढयोर्लक्षणम्' शीर्षक पाठ से उधृत है।
[संकेत-इस पाठ के शेष सभी श्लोकों के लिए यही सन्दर्भ प्रयुक्त होगा।]
प्रसंग प्रस्तुत श्लोक में पण्डित (विद्वान्) के लक्षण बताये गये हैं।
[संकेत-आगे के पाँच श्लोकों के लिए भी यही प्रसंग प्रयुक्त होगा।]
Question 1. निषेवते प्रशस्तानि निन्दितानि न सेवते । अनास्तिकः श्रद्दधानो ह्येतत्पण्डितलक्षणम् ॥
Answer:अन्वय
(यः) प्रशस्तानि निषेवते, निन्दितानि न सेवते (यः) अनास्तिकः श्रद्दधानः (अस्ति) । एतत् हि पण्डित लक्षणम् (अस्ति) ।
शब्दार्थ
निषेवते = आचरण करता है। प्रशस्तानि = प्रशंसा करने योग्य । निन्दितानि = निन्दित, बुरे कार्य । सेवते = सेवन करता है। अनास्तिकः = जो नास्तिक (वेद-निन्दक) न हो। श्रद्दधानः = श्रद्धा रखता हुआ । ह्येतत् (हि + एतत्) = यह ही।
व्याख्या
जो शुभ आचरणों का सेवन करता है, निन्दित आचरणों का सेवन नहीं करता है, जो नास्तिक (वेद-निन्दक-ईश्वर को न मानने वाला) नहीं है और श्रद्धालु है, इन सब गुणों से युक्त होना ही पण्डित का लक्षण है। तात्पर्य यह है कि उत्तम कर्मों को करने वाला, अशुभ कर्मों को न करने वाला, ईश्वर की सत्ता में विश्वास और उसमें श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति पण्डित होता है।
In simple words: A person who acts virtuously, avoids bad deeds, is not an atheist, and has faith, displays the characteristics of a wise person.
🎯 Exam Tip: Focus on understanding the core virtues and beliefs that define a 'Pandit' as per the scripture.
Question 2. क्रोधो हर्षश्च दर्पश्च हीः स्तम्भो मान्यमानिता । यमर्थान्नापर्कषन्ति स वै पण्डित उच्यते ॥
Answer:अन्वय
(यः) क्रोधः, हर्षः, दर्पः, हीः, स्तम्भः, मान्यमानिता च यमर्थान् न अपकर्षन्ति, वै स पण्डितः उच्यते ।
शब्दार्थ
दर्पः = अहंकार । हीः = लज्जा । स्तम्भः= जड़ता। मान्यमानिता = स्वयं को सम्मान के योग्य मानना । यम् = जिसको । अर्थाः = लक्ष्य से । अपकर्षन्ति = पीछे खींचते हैं। वै = निश्चय से। उच्यते = कहा जाता है।
व्याख्या
जिसको क्रोध, हर्ष, अहंकार, लज्जा, जड़ता, अपने को सम्मान के योग्य मानने की .. भावना ये सब अपने लक्ष्य से पीछे की ओर नहीं खींचते हैं। निश्चय ही पण्डित' कहलाता है। तात्पर्य यह है। कि इन सभी मनोविकारों के होने के बावजूद जो अपने उद्देश्य को पूरा करने में पीछे नहीं रहता, वही पण्डित होता है।
In simple words: A wise person is one whom anger, joy, arrogance, shyness, inertia, and pride do not pull away from their objective. They remain focused on their goal despite these emotions.
🎯 Exam Tip: Memorize the six negative traits listed and how a Pandit overcomes them to stay focused on their goals.
Question 3. यस्य संसारिणी प्रज्ञा धर्मार्थावनुवर्तते ।। कामादर्थं वृणीते यः सवै पण्डित उच्यते ॥
Answer:अन्वय
यस्य संसारिणी प्रज्ञा धर्मार्थी अनुवर्तते, यः कामात् अर्थ वृणीते, वै सः पण्डितः उच्यते।।
शब्दार्थ
यस्य = जिसकी । संसारिणी = व्यावहारिक । प्रज्ञा = बुद्धि । धर्मार्थी = धर्म और अर्थ का । अनुवर्तते = अनुसरण करती है। कामादर्थं = कार्य की अपेक्षा से अर्थ को । वृणीते = वरण करता है।
व्याख्या
जिसकी व्यावहारिक बुद्धि धर्म और अर्थ का अनुसरण करती है, जो काम की अपेक्षा अर्थ का वरण करता है, निश्चय ही वह पण्डित कहा जाता है।
In simple words: A person whose practical wisdom follows righteousness and wealth, and who prioritizes wealth over desires, is called a Pandit. This means they are pragmatic and morally guided.
🎯 Exam Tip: Highlight the balance between Dharma (righteousness) and Artha (wealth/purpose) in practical wisdom, and the preference for practicality over mere desire.
Question 4. क्षिप्रं विजानाति चिरं शृणोति विज्ञाय चार्थं भजते न कामात् । नासम्पृष्टो व्युपयुङ्क्ते परार्थे तत्प्रज्ञानं प्रथमं पण्डितस्य ॥
Answer:अन्वय
क्षिप्रं विजानाति, चिरं शृणोति, अर्थ विज्ञाय च भजते, कामात् न (भजते) असम्पृष्टः परार्थे न व्युपयुङ्क्ते, तत् पण्डितस्य प्रथमं प्रज्ञानम् (अस्ति)।
शब्दार्थ
क्षिप्रम् = शीघ्र । विजानाति = विशेष रूप से जानता है। चिरम् = देरी से । शृणोति = सुनता है। विज्ञाय = अच्छी तरह जानकर । अर्थम् कार्य को, प्रयोजन को । भजते = स्वीकार करता है। कामात् = स्वार्थ से, इच्छा से । असम्पृष्टः = बिना पूछा गया। व्युपयुङ्क्ते = अपने को लगाता है। परार्थे = परोपकार में । प्रज्ञानम् = लक्षण ।
व्याख्या
जो किसी बात को संकेतमात्र से शीघ्र समझ जाता है, प्रत्येक तथ्य को बहुत देर तक अर्थात् तब तक सुनता रहता है, जब तक कि अच्छी तरह समझ नहीं लेता है, कार्य को अच्छी तरह जानकर ही कार्य करता है, स्वार्थ से नहीं करता है। भली-भाँति न पूछा गया दूसरों के काम में स्वयं को नहीं लगाता है, पण्डित का यही प्रथम लक्षण है।
In simple words: A wise person quickly understands, listens patiently, acts after full comprehension (not out of desire), and doesn't interfere in others' affairs without being asked. These are primary signs of their wisdom.
🎯 Exam Tip: Note the sequence of traits: quick understanding, patient listening, informed action, and non-interference, as key indicators of a Pandit.
Question 5. न हृष्यत्यात्मसम्माने नावमानेन तप्यते ।। गाङ्गो हृद इवाक्षोभ्यो यः स पण्डित उच्यते ॥
Answer:अन्वय
(यः) आत्मसम्माने न हृष्यति, अवमानेन न तप्यते, यः गङ्गाः हृदः इव अक्षोभ्यः भवति सः पण्डितः उच्यते।।
शब्दार्थ
हृष्यति = प्रसन्न होता है। आत्मसम्माने = अपने सम्मान में। अवमानेन = अपमान से। तप्यते = दुःखी होता है। गाङ्गः = गंगा का। हृदः = कुण्ड । अक्षोभ्यः = क्षुभित (व्याकुल) न होने वाला ।
व्याख्या
जो अपने सम्मान पर प्रसन्न नहीं होता है, अपने अपमान से दुःखी नहीं होता है, जो गंगा के निर्मल जलकुण्ड की तरह क्षुभित नहीं होता है, वह पण्डित कहलाता है। तात्पर्य यह है कि बुद्धिमान् व्यक्ति को न तो अपने सम्मान पर प्रसन्न होना चाहिए और ही अपने अपमान पर दुःखी। उसे । तो गंगाजल की तरह शान्त रहना चाहिए।
In simple words: A person who neither rejoices in self-respect nor is distressed by disrespect, remaining undisturbed like a calm pool of Ganga water, is called a Pandit.
🎯 Exam Tip: The analogy of the 'Ganga pond' is crucial for explaining emotional stability and detachment from praise or criticism.
Question 6. तत्त्वज्ञः सर्वभूतानां योगज्ञः सर्वकर्मणाम् ।। उपायज्ञो मनुष्याणां नरः पण्डित उच्यते ॥
Answer:अन्वय
(यः) सर्वभूतानां तत्त्वज्ञः, सर्वकर्मणां योगज्ञः, मनुष्याणाम् उपायज्ञः (भवति सः) नरः पण्डित उच्यते।
शब्दार्थ
तत्त्वज्ञः = वास्तविक रूप को जानने वाला। सर्वभूतानाम् = सब प्राणियों के। योगज्ञः = योग (समन्वय को जाननेवाला । सर्व कर्मणाम् = सभी कर्मों के । उपायज्ञः = हित के उपायों को जानने वाला।
व्याख्या
जो मनुष्य सभी प्राणियों के वास्तविक रूप को जानने वाला है, जो सभी कर्मों के समन्वय को जानने वाला है, मनुष्यों के हित के उपायों को जानने वाला होता है, वह मनुष्य पण्डित कहलाता है। तात्पर्य यह है कि जो मनुष्य सभी प्राणियों के वास्तविक स्वरूप को, सभी कर्मों के समन्वय को और मनुष्यों के हित के उपायों को जानता है, वही बुद्धिमान होता है।
In simple words: A person who knows the true nature of all beings, the proper method (Yoga) of all actions, and the means for the welfare of humans, is called a Pandit.
🎯 Exam Tip: Emphasize the three key knowledge areas: truth of beings, efficacy of actions, and human welfare, as defining characteristics of a truly wise individual.
Question 7. अश्रुतश्च समुन्नद्धो दरिद्रश्च महामनाः । अर्थाश्चाकर्मणी प्रेप्सुर्मूढ इत्युच्यते बुधैः ॥
Answer:प्रसंग
प्रस्तुत श्लोक में मूर्ख व्यक्ति के लक्षण बताये गये हैं।
[संकेत-आगे के तीन श्लोकों के लिए यही प्रसंग प्रयुक्त होगा ।]
अन्वय
(यः) अश्रुतः (भूत्वा) (अपि) समुन्नद्धः (भवति यः) दरिद्रः च (भूत्वा) महामनाः (भवति) (यः) अर्थान् च अकर्मणा प्रेप्सुः (भवति सः) बुधैः मूढः इति उच्यते ।
शब्दार्थ
अश्रुतः = वेद एवं शास्त्र के ज्ञान से रहित । समुन्नद्धः = (शास्त्रज्ञ होने का) गर्व करने वाला। महामनाः = उदार मन वाला, अधिक इच्छा रखने वाला। अर्थान् = धनों को । अकर्मणा = बिना कर्म किये। प्रेप्सुः = प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला। बुधैः = विद्वानों के द्वारा।
व्याख्या
जो शास्त्रवेत्ता न होते हुए भी, अभिमानपूर्वक स्वयं को पण्डित कहता है, जो दरिद्र होकर भी उदार मन वाला (अधिक इच्छाओं वाला) होता है, जो धन को बिना कर्म किये प्राप्त करने की इच्छा रखता है, विद्वानों ने उसे मूढ़ (विवेकहीन) पुरुष कहा है। तात्पर्य यह है कि अभिमानपूर्वक स्वयं को पण्डित कहने वाला, धनहीन होते हुए भी उदार मन वाला, बिना कर्म किये धन प्राप्ति की इच्छा करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
In simple words: One who is unlearned yet arrogant, poor yet boasts of being great-minded, and desires wealth without working for it, is considered a fool by the wise.
🎯 Exam Tip: Highlight the contrasting traits of a fool: ignorance with arrogance, poverty with false ambition, and desire for unearned wealth.
Question 8. स्वमर्थं यः परित्यज्य परार्थमनुतिष्ठति ।। मिथ्याचरति मित्रार्थे यश्च मूढः स उच्यते ॥
Answer:अन्वय
यः स्वम् अर्थ परित्यज्य परार्थम् अनुतिष्ठति, यः च मित्रार्थे मिथ्या आचरति, सः मूढः उच्यते ।
शब्दार्थ
स्वमर्थं = अपने कार्य को । परित्यज्य = छोड़कर । परार्थम् = दूसरे के कार्य को । अनुतिष्ठति = करता है। मिथ्याचरति = मिथ्या आचरण करता है। मित्रार्थे = मित्र के साथ भी।
व्याख्या
जो मनुष्य अपने काम को छोड़कर दूसरों के कार्य को करता है; अर्थात् जो अपने अधिकार से बाहर है उन कार्यों को करता है और जो मित्र के साथ भी मिथ्या आचरण करता है, वह मूढ कहलाता है। तात्पर्य यह है कि अपने काम को छोड़कर दूसरों के काम को करने वाला और मित्र के साथ मिथ्या आचरण करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
In simple words: A person who neglects their own work to pursue others' work, and behaves deceitfully even with friends, is called a fool.
🎯 Exam Tip: Focus on self-neglect, inappropriate interference, and dishonesty with friends as key markers of foolishness.
Question 9. अमित्रं कुरुते मित्रं मित्रं द्वेष्टि हिनस्ति च । कर्म चारभते दुष्टं तमाहुर्मूढचेतसम् ॥
Answer:अन्वय
(यः) अमित्रं मित्रं कुरुते, (यः) मित्रं द्वेष्टि हिनस्ति च (यः) दुष्टं कर्म आरभते, तं मूढचेतसम् आहुः ।।
शब्दार्थ
अमित्रम् = शत्रु को । कुरुते = करता है। द्वेष्टि = द्वेष करता है। हिनस्ति = नुकसान पहुँचाता है। चारभते = आरम्भ करता है। दुष्टम् = निन्दित । आहुः = कहते हैं। मूढचेतसम् = मूढ चित्त वाला ।
व्याख्या
जो शत्रु को मित्र बनाता है, जो मित्र से द्वेष करता है और हानि पहुँचाता है, जो निन्दित कर्म को आरम्भ करता है, उसे (विद्वान्) मूढ चित्त वाला (मूर्ख) कहते हैं। तात्पर्य यह है कि जो व्यवहारहीन व्यक्ति शत्रु के साथ मित्रता का और मित्र के साथ शत्रुता का व्यवहार करता है, उसे विद्वानों ने मूर्ख कहा है।
In simple words: One who makes enemies into friends, hates and harms friends, and undertakes wicked deeds, is called a foolish-minded person.
🎯 Exam Tip: Note the perverse relationships with friends and foes, and the inclination towards harmful actions, as defining traits of a foolish mind.
Question 10. अनाहूतः प्रविशति अपृष्टो बहु भाषते ।। विश्वसिति प्रmत्तेषु मूढचेता नराधमः ॥
Answer:अन्वय
(यः) अनाहूतः (गृह) प्रविशति, (यः) अपृष्टः बहु भाषते, (यः) प्रमत्तेषु विश्वसिति, (सः) नराधमः मूढचेताः (भवति) ।
शब्दार्थ
अनाहूतः = बिना बुलाया गया । प्रविशति = प्रवेश करता है। अपृष्टः = बिना पूछा गया । बहु भाषते = बहुत बोलता है। विश्वसिति = विश्वास करता है। प्रमत्तेषु = पागलों पर । नराधमः = नीच मनुष्य ।।
व्याख्या
जो बिना बुलाये घर में प्रवेश करता है; अर्थात् अनाहूत ही सर्वत्र जाने का इच्छुक होता है, जो बिना पूछे बहुत बोलता है, जो पागलों पर विश्वास करता है, वह नीच मनुष्य मूढ चित्त वाला होता है। तात्पर्य यह है कि बिना बुलाये किसी के घर जाने वाला, बिना कुछ पूछे बोलने वाला । और पागल पर विश्वास करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
In simple words: A low-minded fool enters without invitation, talks excessively without being asked, and trusts the negligent or insane.
🎯 Exam Tip: Emphasize the lack of etiquette (uninvited entry, unsolicited talk) and poor judgment (trusting unreliable people) as crucial signs of a foolish and base person.
श्लोक का संस्कृत-अर्थ
Question 1. निषेवते प्रशस्तानि .......... ••••• ह्येतत्पण्डितलक्षणम् ॥ (श्लोक 1)
Answer:संस्कृतार्थ-
महर्षिव्यासः महाभारते पण्डितस्य लक्षणं कथयति-यः पुरुषः प्रशंसनीयानि कार्याणि कॅरोति, निन्दितानि कर्माणि न करोति, ईश्वरे विश्वसिति वेदानां निन्दकः वा न अस्ति, यश्च श्रद्धां करोति, सः पण्डितः भवति ।
In simple words: Maharshi Vyas states that the characteristic of a Pandit is a man who performs praiseworthy deeds, avoids blameworthy actions, believes in God, is not a critic of the Vedas, and has faith.
🎯 Exam Tip: Understand how the Sanskrit explanation directly links to the original shloka's meaning, focusing on the virtues of a wise person.
Question 2. तत्त्वज्ञः सर्वभूतानां ……………………………… पण्डित उच्यते ॥ (श्लोक 6)
Answer:संस्कृतार्थः-
यः नरः सर्वेषां प्राणिनां वास्तविकं रूपं जानाति, यः सर्वेषां कर्मणां योगं (समन्वय) जानाति, यः नराणां हितानाम् उपायान् जानाति, सः नरः पण्डितः कथ्यते।।
In simple words: A person who knows the true nature of all beings, the coordination of all actions, and the means for the welfare of people, is called a Pandit.
🎯 Exam Tip: This re-emphasizes the Pandit's comprehensive understanding of existence, action, and human well-being in Sanskrit.
Question 3. स्वमर्थम् "........... ....... मूढः स उच्यते ॥ (श्लोक 8)
Answer:संस्कृतार्थः-
महर्षिः वेदव्यासः कथयति यत् यः जनः स्वकीयं कार्यम् उपेक्ष्य परकार्यं कर्तुम् इच्छति, करोति च, स्वमित्रेषु मिथ्याचरणं भजते सः मूर्खः भवति ।
In simple words: Maharshi Vedavyas says that a person who neglects their own work to do others' work, and behaves deceitfully with their friends, is a fool.
🎯 Exam Tip: This Sanskrit explanation summarizes the foolish behavior of neglecting personal duties and acting deceptively towards friends.
Free study material for Sanskrit
Sanskrit Class 9 Curriculum Solutions: Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam
Exercise Answers & Explanations: Class 9 Sanskrit
Utilize our professionally drafted UP Board Solutions for Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam to support your daily learning. Covering all textbook exercises for Class 9 Sanskrit, these materials are routinely refreshed to stay completely aligned with the newest UP Board syllabus and curriculum directives.
Detailed Explanations for Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam
We offer clear, step-by-step explanations for complex queries featured in the Class 9 Sanskrit module. Each solution pairs final results with conceptual insights, helping Class 9 students master both analytical and descriptive problems. Working through these UP Board Questions and Answers lays a solid foundation for advanced learning.
Benefits of using Sanskrit Class 9 Solved Papers
Regular utilization of our Sanskrit solutions sharpens critical reasoning and boosts calculation speed. Serving as a dependable companion for self-paced study and daily homework, these Class 9 materials pair exceptionally well with our dedicated Revision Notes and Sample Papers for Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam to deliver a well-rounded exam preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Sanskrit are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sanskrit concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Sanskrit. You can access UP Board Solutions Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Sanskrit Chapter 9 Panditamudh yol lakshanam in printable PDF format for offline study on any device.