UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 Karya vyavastha

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Home Science. Our expert-created answers for Class 9 Home Science are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 3 कार्य व्यवस्था UP Board Solutions for Class 9 Home Science

For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Home Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 3 कार्य व्यवस्था solutions will improve your exam performance.

Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था UP Board Solutions PDF

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. कार्य-व्यवस्था से क्या आशय है? गृह-कार्य-व्यवस्था के महत्व को भी स्पष्ट कीजिए। या घर तथा परिवार के सन्दर्भ में कार्य-व्यवस्था के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। सुचारू रूप से गृह-कार्य व्यवस्था का क्या महत्त्व है?
Answer:

कार्य-व्यवस्था का अर्थ

घर तथा परिवार के सन्दर्भ में कार्य-व्यवस्था से आशय है कि घर तथा परिवार से सम्बन्धित समस्त कार्यों को सुनियोजित ढंग से पूरा किया जाए। गृह-कार्य व्यवस्था के लिए समस्त कार्यों की योजना तैयार की जानी चाहिए और योजना के अनुसार कार्य किए जाने चाहिए। कार्य-प्रक्रिया पर समुचित नियन्त्रण रहना चाहिए तथा समय-समय पर कार्यों को समुचित मूल्यांकन भी किया जाना चाहिए। यह कार्य-व्यवस्था का सैद्धान्तिक विवेचन है । व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी कार्य-व्यवस्था का अर्थ स्पष्ट करना आवश्यक है। व्यावहारिक दृष्टिकोण से आवश्यक है कि सर्वप्रथम परिवार के समस्त कार्यों को निर्धारित कर लिया जाए तथा प्राथमिकता के अनुसार कार्यों का वर्गीकरण कर लिया जाए।
इसके उपरान्त समस्त कार्यों के किए जाने का समय भी निर्धारित कर लेना चाहिए। इतनी व्यवस्था हो जाने के उपरान्त विशेष सूझ-बूझ द्वारा समस्त कार्यों को करने के उत्तरदायित्व का विभाजन परिवार के सभी सदस्यों में करना चाहिए। परिवार के सदस्यों को पारिवारिक कार्य सौंपते समय उनकी योग्यता, क्षमता तथा समय सम्बन्धी सुविधाओं को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। उदाहरण के लिए-यदि परिवार में अवकाश प्राप्त वृद्ध पिता हों, जो प्रातः घूमने जाते हैं, तो उन्हें दूध लाने का कार्य सौंपा जा सकता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि घर-परिवार में समस्त कार्यों को अधिक-से-अधिक अच्छे, नियमित तथा सरल ढंग से पूरा करने की व्यवस्था ही गृह-कार्य-व्यवस्था है।

गृह-कार्य-व्यवस्था का महत्त्व

निःसन्देह रूप से कहा जा सकता है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यवस्था का विशेष महत्त्व है। व्यवस्था से सरलता, सुचारूता तथा उत्तमता के लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। व्यवस्थित ढंग से कोई भी कार्य करने से सामान्य रूप से कार्य में सफलता की प्राप्ति निश्चित हो जाती हैं तथा उत्तम परिणाम ही प्राप्त होते हैं। यही तथ्य घर-परिवार के सन्दर्भ में भी सत्य है। घर-परिवार के सन्दर्भ में कार्य-व्यवस्था के महत्त्व का सामान्य विवरण निम्नवर्णित है

(1) आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक: परिवार के सभी सदस्यों की अनेक आवश्यकताएँ हुआ करती हैं। प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करने के लिए कुछ-न-कुछ प्रयास या कार्य करने पड़ते हैं। इस स्थिति में यदि समस्त गृह-कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता है, तो निश्चित रूप से निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति सरल हो जाती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गृह-कार्य-व्यवस्था को अपनाकर ही हम परिवार के सभी सदस्यों की विभिन्न आवश्यकताओं की सुचारू ढंग से पूर्ति कर सकते हैं।
(2) उत्तम पारिवारिक वातावरण बनाए रखने में सहायक: यदि किसी परिवार द्वारा उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था को व्यवहार में लागू कर लिया जाता है, तो उस स्थिति में परिवार के सभी सदस्यों में कार्यात्मक सामंजस्य बना रहता है। ऐसे में इनके आपसी सम्बन्ध सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक बने रहते हैं तथा सामान्य रूप से तनाव या परस्पर विरोध के अवसर नहीं आते। उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था की स्थिति में पारिवारिक कलह की भी प्रायः आशंका नहीं रहती ।
(3) श्रम-विभाजन में सहायक: परिवार के सदस्यों द्वारा उत्तम कार्य-व्यवस्था को लागू करने से श्रम-विभाजन की उत्तम व्यवस्था प्राप्त हो जाती है। इस स्थिति में परिवार के सभी सदस्यों को अपनी योग्यता, क्षमता तथा अभिरुचि के अनुसार कार्य उपलब्ध हो जाता है। यह व्यवस्था परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए विशेष रूप से सन्तोषदायक होती है।
(4) उत्तम गृह-अर्थव्यवस्था में सहायकः परिवार की सुख-शान्ति एवं समृद्धि के लिए उत्तम गृह-अर्थव्यवस्था अति आवश्यक होती है। उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था परिवार की अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से भी महत्त्वपूर्ण होती है। उत्तम कार्य-व्यवस्था की स्थिति में परिवार के सभी कार्य सही समय पर तथा अच्छे ढंग से पूरे हो जाते हैं। इससे परिवार की अर्थव्यवस्था भी सही बनी रहती है तथा सामान्य रूप से किसी गम्भीर आर्थिक संकट को भी सामना नहीं करना पड़ता।
(5) परिवार के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य में सहायक: परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी गृह-कार्य-व्यवस्था लाभदायक सिद्ध होती है। उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था लागू होने की स्थिति में परिवार के किसी एक सदस्य को अधिक तथा अनावश्यक कार्य-भार नहीं सँभालना पड़ता । इसके अतिरिक्त कार्यों के छूट जाने की चिन्ता तथा हानि को भी नहीं सहना पड़ता। इस प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध होने पर परिवार के सदस्य स्वस्थ एवं सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।
(6) रहन-सहन के स्तर को उन्नत बनाने में सहायक: आज प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका तथा उसके परिवार के रहन-सहन का स्तर उन्नत हो । उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था इसमें भी सहायक होती है। उत्तम कार्य-व्यवस्था होने की स्थिति में परिवार के सभी कार्य सही समय पर पूर्ण हो जाते हैं। ऐसी । स्थिति में परिवार के सदस्य अधिक धनोपार्जन कर सकते हैं तथा उसका उत्तम उपभोग भी कर सकते हैं। इससे परिवार के रहन-सहन का स्तर उन्नत होता है तथा परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती हैं।
In simple words: कार्य-व्यवस्था का अर्थ घर और परिवार से संबंधित सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना है, जिसमें योजना बनाना, नियंत्रण और मूल्यांकन शामिल है। इसका महत्व परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने, अच्छा माहौल बनाए रखने, श्रम विभाजन को बढ़ावा देने, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार करने और जीवन स्तर को ऊपर उठाने में निहित है।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में कार्य-व्यवस्था की परिभाषा और उसके महत्व के विभिन्न बिन्दुओं को स्पष्ट रूप से समझाना महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बिंदु का संक्षिप्त विवरण दें ताकि उत्तर पूर्ण हो।

 

Question 2. गृह-कार्य-व्यवस्था के मुख्य सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
Answer:

गृह-कार्य-व्यवस्था के सिद्धान्त

पारिवारिक सुख-शान्ति, प्रगति एवं समृद्धि के दृष्टिकोण से गृह-कार्य-व्यवस्था का विशेष महत्त्व है। गृह-कार्य-व्यवस्था को सफल व सुचारू बनाए रखने के लिए गृह-कार्य-व्यवस्था का सैद्धान्तिक ज्ञान होना आवश्यक होता है। गृह-कार्य-व्यवस्था के मुख्य सिद्धान्तों का सामान्य परिचय निम्नवर्णित है

(1) गृह-कार्य-सुनियोजनः गृह-कार्य-व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए आवश्यक है कि समस्त कार्यों का पूर्व नियोजन किया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि समस्त कार्यों को ध्यान में रखकर उनका विभाजन परिवार के सभी सदस्यों में कर देना चाहिए। कार्यों को सौंपते समय परिवार के सभी सदस्यों की योग्यता, क्षमता तथा सुविधा को ध्यान में रखना आवश्यक है। कार्यों का व्यवस्थित बँटवारा करने के साथ-ही-साथ कार्यों को करने का समय भी निर्धारित कर देना चाहिए। इस प्रकार गृह-कार्यों की जितनी अच्छी तथा व्यावहारिक योजना तैयार कर ली जाएगी, उतनी ही गृह-कार्य-व्यवस्था में सफलता प्राप्ति की सम्भावना बढ़ जाएगी ।
(2) निर्धारित कार्य-योजना का नियन्त्रण: गृह-कार्य-व्यवस्था का दूसरा सिद्धान्त सूझ-बूझ द्वारा तैयार की गई योजना को व्यावहारिक रूप से लागू करना है। इस सिद्धान्त को कार्य-योजना का नियन्त्रण कहा जाता है। कार्य-योजना के नियन्त्रण के अन्तर्गत यह देखना आवश्यक होता है कि परिवार, के विभिन्न सदस्यों को सौंपे गए कार्य ठीक ढंग से तथा ठीक समय पर किए जा रहे हैं या नहीं। परिवार के सदस्यों को समय-समय पर अपने-अपने कार्य करने के लिए निर्देश देना कार्य-योजना का नियन्त्रण ही है। कार्य-योजना के नियन्त्रण का दायित्व भी परिवार के मुखिया या गृहिणी को ही होता है। नियन्त्रित ढंग से गृह-कार्य होने पर अव्यवस्था की सम्भावना प्रायः नहीं रहती।
(3) कार्य-मूल्यांकन: निर्धारित योजना के अनुसार सौंपे गए कार्यों को समय-समय पर मूल्यांकन भी किया जाना आवश्यक होता है। यह देखना होता है कि कौन-कौन से गृह-कार्य पूरे किए जा रहे हैं और कौन-कौन से कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं? कार्य ठीक ढंग से हो रहे हैं या नहीं? गृह-कार्य-व्यवस्था में कार्य-मूल्यांकन का विशेष महत्त्व है। लेविन के अनुसार, मूल्यांकन के मुख्य रूप से चार उद्देश्य हैं
(1) उपलब्धियों की जाँच,
(2) आगामी योजना के लिए आधार प्राप्त करना,
(3) निर्धारित योजना में यदि कुछ कमी है, तो उसमें सुधार के लिए आधार प्रस्तुत करना तथा
(4) नए उपाय सुझाना।
(4) कुशलताः गृह-कार्य-व्यवस्था के लिए आवश्यक है कि समस्त कार्य कुशलतापूर्वक किए जाएँ। कुशलता से आशय यह है कि समस्त गृह-कार्य सही ढंग से तथा सही समय पर किए जाएँ। कुशलतापूर्वक कार्य करना ही कार्य-व्यवस्था की मुख्य कसौटी है। भले ही योजना कितनी भी अच्छी क्यों न हो, यदि निर्धारित कार्य कुशलतापूर्वक न किए जाएं तो कार्य व्यवस्था दोषपूर्ण ही कहलाएगी। उदाहरण के लिए-बच्चे के जन्म-दिवस के अवसर पर योजना के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों को भिन्न-भिन्न कार्य सौंप दिए जाते हैं। यदि निर्धारित समय तक सजावट पूरी नहीं हो पाती या मेहमानों के आ जाने के उपरान्त भी केक नहीं आता तो कहा जाएगा कि कार्य-कुशलता का अभाव है। यदि केक भी आ गया हो तथा मेज पर रख दिया गया हो परन्तु उस पर लगाने वाली मोमबत्तियाँ उपलब्ध न हों, तो भी कहा जाएगा कि कार्य-कुशलता का अभाव है। इस प्रकार कार्य-कुशलता का सर्वाधिक महत्त्व है। कुशलतापूर्वक किया गया प्रत्येक कार्य सन्तोष, आनन्द तथा प्रशंसा प्रदान करता है। यही गृह-कार्य-व्यवस्था का अन्तिम लक्ष्य है।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था के मुख्य सिद्धांतों में नियोजन, नियंत्रण, मूल्यांकन और कुशलता शामिल हैं। नियोजन में कार्यों की योजना बनाना और सदस्यों में बांटना, नियंत्रण में योजना के अनुसार कार्यों का पालन सुनिश्चित करना, मूल्यांकन में प्रगति की जाँच करना और भविष्य की योजना में सुधार करना, तथा कुशलता में कार्यों को सही ढंग से और सही समय पर पूरा करना शामिल है।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था के सिद्धांतों को स्पष्ट करते समय प्रत्येक सिद्धांत का नाम और उसका संक्षिप्त विवरण अवश्य दें। उदाहरणों के साथ स्पष्टीकरण अधिक प्रभावी होता है।

 

Question 3. गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक कारकों का उल्लेख कीजिए ।
या
उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था को लागू करने के लिए किन-किन कारकों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है ? स्पष्ट कीजिए ।

Answer:

गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक कारक

यह सत्य है कि प्रत्येक परिवार चाहता है कि उसकी कार्य-व्यवस्था उत्तम हो। कार्य-व्यवस्था के उत्तम होने के लिए आवश्यक है कि कार्य-व्यवस्था के लिए अनुकूल कारकों का प्रभावपूर्ण ढंग से उपयोग किया जाए तथा कार्य-व्यवस्था के लिए प्रतिकूल कारकों को उन्मूलन किया जाए। कार्य-व्यवस्था के लिए अनुकूल कारक उन कारकों को कहा जाता है जो कार्य-व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक होते हैं। गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू रूप बनाए रखने में सहायक मुख्य कारकों का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित हैं

(1) उचित योजना का निर्धारणः गृह-कार्य-व्यवस्था की सफलता के लिए आवश्यक है कि घर-परिवार से सम्बन्धित समस्त कार्यों को सम्पन्न करने के लिए उचित योजना का पूर्व-निर्धारण कर लिया जाए। इस कारक के अन्तर्गत व्यावहारिक दृष्टिकोण से निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है
(1) सभी महत्त्वपूर्ण कार्यों की सूची बना लेनी चाहिए और उनका व्यवस्थित वर्गीकरण कर लेना चाहिए। दैनिक कार्यों, साप्ताहिक कार्यों, मासिक कायों तथा वार्षिक कार्यों की अलग-अलग सूची बना लेनी चाहिए । इसके अतिरिक्त आकस्मिक कार्यों के लिए भी अलग से प्रावधान होना चाहिए।
(2) प्रत्येक कार्य को करने का समय निश्चित कर लेना चाहिए। प्रत्येक कार्य में लगने वाला समय भी निर्धारित कर लेना चाहिए ।
(3) परिवार के समस्त कार्यों को व्यवस्थित रीति से परिवार के सभी सदस्यों में बाँट देना चाहिए। कार्यों के इस बँटवारे के समय परिवार के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श भी करना चाहिए तथा उनकी योग्यताओं, क्षमताओं, रुचियों आदि को भी ध्यान में रखना चाहिए।
(4) कार्यों को करने में कार्यों के महत्त्व एवं अनिवार्यता को ध्यान में रखकर उनको प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
(5) गृह-कार्यों की योजना लचीली होनी चाहिए अर्थात् परिस्थितियों के परिवर्तित होने की दशा में कार्यों के क्रम, प्राथमिकता आदि में परिवर्तन किया जा सकता है।
(2) कार्य-व्यवस्था में परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग: गृह-कार्य-व्यवस्था की सफलता के लिए अति आवश्यक कारक है-कार्य-व्यवस्था में परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त करना। यदि परिवार के सभी सदस्य गृह-कार्यों की व्यवस्था में अपना-अपना सहयोग प्रदान करते हैं, तो सभी कार्य ठीक समय पर तथा सही ढंग से पूरे हो जाते हैं। इससे न तो गृह-कार्य अधूरे ही रह पाते हैं और न ही परिवार के किसी एक या दो सदस्यों पर अतिरिक्त बोझ ही पड़ता है। परिवार के सभी सदस्यों में यदि गृह-कार्यों का उचित बँटवारा कर दिया जाए, तो गृहिणी को भी लाभ होता है तथा परिवार के सदस्य भी पारिवारिक कार्यों में सहयोग देकर सन्तोष का अनुभव करते हैं। बिना विचार-विमर्श किए अथवा क्षमता और रुचि के विपरीत सौंपे गए कार्य थोपे गए लगते हैं, उन्हें पूर्ण करना भार महसूस होता है, घर का कार्य प्रत्येक व्यक्ति को सौंपने से उन्हें परिवार में अपने महत्त्व का अनुमान हो जाता है तथा वह अपने को उपेक्षित अनुभव नहीं करते परिवार में बड़ी-बूढी स्त्रियाँ या पुरुष भी गृह-कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं।
अनाज तथा दालें साफ करना, साग बीनना या सब्जी काटने का कार्य बड़ी-बूढ़ी औरतें बड़े चाव से करती हैं तथा अच्छे ढंग से भी करती हैं। यदि परिवार में कोई वृद्ध पुरुष हो, तो वह निकट के पार्क या बागे में बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं। किशोर बच्चों को घर की वस्तुएँ; जैसे कि कपड़े, किताबें आदि समेटकर यथास्थान रखने का कार्य सौंपा जा सकता है। ये बच्चे ही जूतों को साफ करने, बिस्तर बिछाने तथा झाड़-पोंछ करने का कार्य भी कर सकते हैं। परिवार की कार्य-व्यवस्था को सुचारू एवं सरल बनाने के लिए पति को भी गृह-कार्यों में यथासम्भव सहयोग देना चाहिए ।
(3) गृह-कार्य करने की सही विधियों का ज्ञान: गृह-कार्यों की व्यवस्था में सहायक कारकों में कार्य करने की सही विधियों का ज्ञान भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तव में, कार्य करने के परम्परागत ढंग एवं विधियाँ आज के वैज्ञानिक युग के लिए उपयुक्त नहीं रहीं। अब सभी कार्यों को अच्छे ढंग से करने के लिए नई-नई विधियों को अपनाया जा रहा है। कम समय तथा कम श्रम द्वारा कार्यों को पूरा करना ही अभीष्ट समझा जाता है। कार्य करने की यान्त्रिक विधियों को अपनाना चाहिए। सही विधियों को अपनाकर कार्य करने से जहाँ एक ओर समय तथा श्रम की बचत होती है, वहीं कार्य अच्छे ढंग से पूरा होता है तथा घर की वस्तुएँ भी नष्ट होने से बच जाती हैं। उदाहरण के लिए यदि घर पर सही विधि को अपनाकर खाना पकाया जाए तो निश्चित रूप से श्रम तथा समय की बचत होती है तथा पकाए गए भोजन के पोषक तत्त्वों को भी नष्ट होने से बचाया जा सकता है।
(4) अच्छे तथा पर्याप्त भौतिक साधन उपलब्ध होना: गृह-कार्यों को व्यवस्थित रूप में पूरा करने के लिए अनिवार्य है कि कार्य करने में सहायक अच्छे तथा पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। अच्छे साधनों द्वारा कार्य करने से कार्य-कुशलता बढ़ती है तथा समय एवं श्रम की बचत होती है। उदाहरण के लिए-सब्जी काटने तथा छीलने के लिए अच्छा तेज चाकू तथा पिलर आदि का होना आवश्यक है। पर्याप्त संख्या में आवश्यक बर्तन होने भी आवश्यक हैं। यदि घर में एक से अधिक प्रेशर-कुकर हों तो एक के बाद दूसरा व्यंजन बनाने के लिए कुकर को धोना नहीं पड़ता तथा एक साथ ही गैस के दोनों चूल्हों पर दो कुकर चढ़ाए जा सकते हैं। इससे काम शीघ्र पूरा हो जाएगा तथा कुकर को तुरन्त नहीं धोनी पड़ेगा। इसी प्रकार कपड़े धोने की मशीन, मिक्सर ग्राइण्डर, ओवन, टोस्टर आदि यन्त्रों के उपलब्ध होने पर सभी कार्य शीघ्र, उत्तम तथा सरलता से पूरे हो जाते हैं तथा गृह-कार्य-व्यवस्था बनी रहती है।
(5) अनुभव एवं ज्ञानः गृह-कार्य-व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहायक कारक कार्य-अनुभव भी है। वास्तव में, किसी भी कार्य को स्वयं करने से अनेक बातों की जानकारी प्राप्त हो जाती है। जैसे-जैसे कार्य का अनुभव होता है, वैसे-वैसे उसे करने की त्रुटियाँ कम होती हैं तथा कार्य सही समय पर पूरा होने लगता है। अनुभव के साथ-ही-साथ ज्ञान का भी विशेष महत्त्व होता है। गृह-कार्यों को समुचित ज्ञान माता-पिता या अन्य अनुभवी व्यक्तियों से भी प्राप्त हो सकता है तथा पुस्तकों से भी आवश्यक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए कई कारकों का ध्यान रखना आवश्यक है, जैसे कार्यों की उचित योजना बनाना, परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त करना, कार्य करने की सही विधियों का ज्ञान होना, पर्याप्त भौतिक साधनों की उपलब्धता और गृहिणी का अनुभव व ज्ञान। ये सभी कारक मिलकर गृह-कार्य को सुचारु और कुशल बनाते हैं।

🎯 Exam Tip: सहायक कारकों को लिखते समय, प्रत्येक कारक को एक अलग बिंदु के रूप में प्रस्तुत करें और उसका संक्षिप्त विवरण दें। उदाहरणों का प्रयोग करने से उत्तर और भी स्पष्ट हो जाता है।

 

Question 4. गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले अर्थात् प्रतिकूल कारकों का उल्लेख कीजिए।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था को कपभावित करने वाले कारक यह सत्य है कि कुछ कारक गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक होते हैं। परन्तु इसके साथ-साथ यह भी सत्य है कि कुछ कारक ऐसे भी होते हैं जो गृह-कार्य-व्यवस्था पर बुरा प्रभाव डालते हैं। गृह-कार्य-व्यवस्था पर बुरा प्रभाव डालने वाले कारकों को, कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले कारक कहा जाता है। इस प्रकार के कारकों के प्रबल हो जाने की दशा में गृह-कार्य-व्यवस्था बिगड़ जाती है तथा घरेलू कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाते। कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले मुख्य कारकों का संक्षिप्त परिचय निम्नवर्णित हैं

(1) सूझ-बूझ की न्यूनताः यदि गृहिणी तथा परिवार के अन्य मुख्य सदस्यों में गृह-कार्य सम्बन्धी आवश्यक सूझ-बूझ की कमी हो तो अधिक-से-अधिक साधन सम्पन्न होने पर भी गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल सकती। सूझ-बूझ की न्यूनता या अभाव गृह-कार्य-व्यवस्था को गम्भीर रूप से प्रभावित करती है।
(2) आवश्यक साधनों का अभावः गृह-कार्य-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ साधनों की भी आवश्यकता होती है। इन साधनों को ही सूझ-बूझ से इस्तेमाल करके सफलतापूर्वक गृह-कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। यदि परिवार में आवश्यक साधनों का अभाव हो, तो सूझ-बूझ होते हुए भी गृह-कार्य-व्यवस्था को उत्तम नहीं बनाए रखा जा सकता। पारिवारिक साधनों में सर्वाधिक महत्त्व आर्थिक साधनों का होता है। इस स्थिति में कहा जा सकता है कि आवश्यक साधनों का अभाव भी पारिवारिक कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाला एक उल्लेखनीय कारक है। उदाहरण के लिए-भले ही गृहिणी कितनी भी कार्यकुशल एवं गृह-कार्यों में दक्ष क्यों न हो, यदि उसके भण्डार-गृह में कच्ची खाद्य सामग्री न हो, ईंधन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध न हों, तो वह परिवार के सदस्यों के लिए भोजन तैयार नहीं कर सकती।
(3) पारिवारिक-कलहः गृह-कार्यों को करने की सूझ-बूझ तथा समस्त आवश्यक साधनों के उपलब्ध होने पर भी यदि परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण न हो, तो गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू रूप से लागू नहीं की जा सकती। परिवार में कलह एवं तनाव का वातावरण होने की स्थिति में न तो गृहिणी स्वयं ही रुचिपूर्वक गृह-कार्यों को कर पाती है और न ही उसे परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग ही प्राप्त हो पाता है। ऐसी स्थिति में गृह-कार्य-व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से चल सकती है? इस प्रकार कहा जा सकता है कि पारिवारिक कलह भी गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाला एक प्रबल कारक है। प्रत्येक गृहिणी तथा परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों का दायित्व है कि वे गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले कारकों के प्रति सजग रहें तथा इन कारकों को प्रबल न होने दें।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों में गृहिणी या सदस्यों में सूझ-बूझ की कमी, आवश्यक भौतिक साधनों का अभाव और पारिवारिक कलह शामिल हैं। ये कारक गृह-कार्यों को बाधित करते हैं और व्यवस्था को अव्यवस्थित कर सकते हैं, जिससे कार्य कुशलता प्रभावित होती है।

🎯 Exam Tip: प्रतिकूल कारकों को समझाते समय, प्रत्येक कारक का स्पष्ट उल्लेख करें और यह भी बताएँ कि वह कैसे गृह-कार्य-व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उदाहरणों का उपयोग करके अपने बिंदुओं को सिद्ध करें।

 

Question 5. कार्य-व्यवस्था के विभिन्न साधनों का वर्णन कीजिए।
Answer: कार्य-व्यवस्था के निम्नलिखित दो साधन हैं (1) मानवीय अथवा अमूर्त साधन । (2) अमानवीय अथवा भौतिक साधन ।

(1) मानवीय अथवा अमूर्त साधनः

इन साधनों के अन्तर्गत मनुष्यों में पाए जाने वाले गुण, कौशल एवं विशेषताओं को सम्मिलित किया जाता है। ये निम्नलिखित हैं
(i) रुचि: रुचि मनुष्य की एक मनोवैज्ञानिक विशेषता है। कुछ रुचियाँ मनुष्यों में जन्म से होती हैं। तो कुछ समय के साथ-साथ विकसित होती हैं। इन मनोवैज्ञानिक साधनों का प्रयोग कर लड़कों को व्यायाम, खेल-कूद तथा अन्य साहसिक कार्यों के लिए तथा लड़कियों को ललित कलाओं के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
(ii) ज्ञानः शिक्षित गृहिणी को कार्य-व्यवस्था का अधिक ज्ञान होता है। वह उत्तम कार्य-व्यवस्था का सरलता से पालन करती है। अच्छी सन्तान के विकास के लिए भी माता का शिक्षित होना आवश्यक है।
(iii) शक्तिः गृहिणियों में शारीरिक शक्ति शारीरिक कार्यों के लिए तथा मानसिक शक्ति मानसिक कार्यों के लिए कुशलता का साधन है।
(iv) योग्यता एवं प्रवीणताः प्रायः सभी लड़कियाँ गृह-कार्य (खाना बनाना, सिलाई, कढ़ाई, गृह-परिचर्या आदि) करने की योग्यता रखती हैं, परन्तु उनका इन कार्यों में प्रवीण या दक्ष होना आवश्यक नहीं है। प्रवीणता का गृह-प्रबन्ध में अत्यधिक महत्त्व है। इसका विकास निरन्तर अभ्यास एवं अनुभव द्वारा किया जा सकता है।
(v) समय: यह अत्यधिक महत्त्वपूर्ण साधन है, क्योंकि इसके अभाव में कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन लगभग असम्भव ही है। अतः समय का सदुपयोग करना चाहिए ।

(2) अमानवीय अथवा भौतिक साधन ये निम्नलिखित हैं

(i) धन: धन का अर्थ विनिमय मूल्य है। हमारे देश में रुपया विनिमय का माध्यम है। धन से लगभग सभी भौतिक साधन प्राप्त किए जा सकते हैं। धन के अन्तर्गत वेतन एवं ब्याज द्वारा अर्जित आय इत्यादि को सम्मिलित किया जाता है।
(ii) भौतिक वस्तुएँ: मकान, फर्नीचर, गृह-सज्जा की वस्तुएँ, खाद्य पदार्थ, बर्तन, वस्त्र, मशीनें वाहन आदि प्रमुख भौतिक वस्तुएँ हैं। इनका अपना अलग-अलग महत्त्व है। किसी परिवार में इनका . आपेक्षित मात्रा में होना उस परिवार के आर्थिक स्तर पर निर्भर करता है।
(iii) सार्वजनिक गएँ: ये सुविधाएँ किसी समय केवल बड़े नगरों तक ही सीमित थीं। आज इन सुविधाओं को गाँवों तक पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय अस्पताल व शिक्षा संस्थाएँ, बाजार, जीवन बीमा निगम, डाकखाने, बैंक, यातायात व मनोरंजन के साधन आदि अनेक सार्वजनिक सुविधाएँ हैं, जिनके उपलब्ध होने से परिवार के साधन बढ़ जाते हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि प्रायः मानवीय व भौतिक साधनों का आपस में घनिष्ठ सम्बन्ध है तथा इन दोनों प्रकार के साधनों के सन्तुलन, उपलब्धि एवं समायोजन पर ही परिवार एवं समाज की प्रगति निर्भर करती है। उत्तम एवं सुचारू गृह कार्य-व्यवस्था के लिए सभी साधन उपलब्ध होना आवश्यक माना जाता है।
In simple words: कार्य-व्यवस्था के साधनों को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है: मानवीय (या अमूर्त) और अमानवीय (या भौतिक)। मानवीय साधनों में रुचि, ज्ञान, शक्ति, योग्यता और समय जैसे व्यक्तिगत गुण शामिल हैं, जबकि अमानवीय साधनों में धन, भौतिक वस्तुएँ (जैसे मकान, फर्नीचर) और सार्वजनिक सुविधाएँ (जैसे स्वास्थ्य केंद्र, बैंक) शामिल हैं। इन दोनों साधनों का सही संतुलन गृह-कार्य को सफल बनाता है।

🎯 Exam Tip: साधनों का वर्णन करते समय, प्रत्येक साधन का नाम लिखें और फिर उसकी संक्षिप्त व्याख्या करें। मानवीय और अमानवीय साधनों के बीच के अंतर को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।

 

Question 6. एक गृहिणी को दैनिक जीवन से समय, अर्थ एवं श्रम की बचत के लिए किन उपायों एवं उपकरणों की सहायता लेनी चाहिए? समझाइए ।
या
गृह-संचालन में धन, श्रम और समय की बचत आप किस प्रकार करेंगी?
या
गृह के संचालन में समय, अर्थ व श्रम की बचत किन-किन उपायों द्वारा की जा सकती है? विस्तारपूर्वक समझाइए।

Answer: गृहिणी गृह की संचालिका है। निःसन्देह उसे गृह के अधिकांश कार्य स्वयं सम्पन्न करने पड़ते हैं, जिससे उसे बहुत श्रम करना पड़ता है। प्रत्येक गृहिणी की शारीरिक शक्ति सीमित होती है। इस स्थिति में यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो गृहिणी को गृह- कार्यों से अधिक थकान हो सकती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे उपाय किए जाने चाहिए, जो गृहिणी के समय तथा श्रम को बचाने में सहायक हों।

समय व श्रम की बचत के उपाय

निम्नलिखित उपाय एवं उपकरणों की सहायता से समय व श्रम की बचत होती है

(1) कार्य करते समय यह ध्यान रखें कि इसके लिए अनावश्यक क्रियाएँ अथवा श्रम न करना पड़े। उदाहरण के लिए-वस्तुओं को एक व्यवस्थित क्रम में रखने पर कार्य करने के समय उनको ढूंढने में समय अथवा श्रम व्यर्थ नहीं होता ।
(2) खाद्य पदार्थ, मिर्च, मसाले आदि सामग्री, बर्तन इत्यादि का रसोई-गृह में इस क्रम में रखा जाए जिससे कि उनको लेने-रखने में अधिक चलना, झुकनां व उचकना न पड़े।
(3) एक साथ उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं को एक साथ रखें; जैसे-मिर्च, मसाले व नमक आदि को मसालेदानी में रखें। चीनी एवं चाय की पत्ती को पास-पास ही रखें।
(4) श्रम व समय की बचत करने वाले उपकरणों एवं यन्त्रों; जैसे-गैस का चूल्हा, प्रेशर कुकर, वाशिंग मशीन, बिजली की प्रेस आदि का यथासम्भव प्रयोग किया जाना चाहिए।
(5) प्रयोग में आने वाले सभी उपकरण ठीक स्थिति में होने चाहिए तथा इनकी गुणवत्ता भी सन्तोषजनक होनी चाहिए।
(6) कार्य करते समय गृहिणी की शारीरिक स्थिति अथवा उठने, बैठने व खड़े होने का ढंग इस प्रकार हो कि जिसमें कम-से-कम थकावट हो ।
(7) एक कार्य करते हुए गृहिणी जब थकने लगे, तो उसे कार्य-परिवर्तन करना चाहिए।
(8) मेज-कुर्सी आदि फर्नीचर गृहिणी की ऊँचाई के अनुसार होने चाहिए, जिससे थकावट कम हो ।
(9) सभी दैनिक कार्यों को उपयुक्त योजना बनाकर करना चाहिए।
(10) परिवार के सभी सदस्यों के मध्य उनकी कार्यक्षमता एवं योग्यता के अनुसार कार्यों का विभाजन करना चाहिए।

अर्थ (धन) की बचत के उपाय

परिवार की लगभग सभी आवश्यकताएँ आर्थिक साधनों अर्थात् धन पर निर्भर करती हैं। अतः आर्थिक साधनों का सोच-समझकर व नियन्त्रित ढंग से उपयोग करना चाहिए तथा भविष्य के लिए बचत का प्रावधान अवश्य रखना चाहिए। अग्रलिखित उपायों से यह सम्भव हो सकती है

(1) आय-व्यय में सन्तुलन बनाए रखना: परिवार के आर्थिक साधन प्रायः सीमित होते हैं, परन्तु आवश्यकताएँ अनन्त होती हैं। अतः आय-व्यय का सन्तुलन प्रमुख आवश्यकताओं की पूर्ति को ही प्राथमिकता देकर किया जा सकता है। आय के साधनों एवं आवश्यकताओं के अनुसार प्रत्येक गृहिणी को बजट बनाना चाहिए तथा उसे सिद्धान्त रूप से बजट में निर्धारित मदों पर निर्धारित धनराशि का ही व्यय करना चाहिए।
(2) मितव्ययिता के उपाय प्रयोग में लाना: निम्नलिखित उपायों के आधार पर गृहिणी दैवीक जीवन में धन की बचत कर सकती है
(1) केवल अत्यावश्यक वस्तुओं को ही खरीदना।
(2) समान पौष्टिक गुणों वाले सस्ते खाद्य पदार्थ खरीदना।
(3) प्रतिकूल ऋतु में सस्ता सामान खरीदना, जैसे कि ग्रीष्म ऋतु में ऊन ।
(4) पानी, ईंधन व बिजली का केवल आवश्यक उपयोग करना।
(5) खाद्य पदार्थों की बर्बादी न करना।
(6) कम-से-कम नौकर रखना।
(7) बच्चों को ट्यूटर न रखकर स्वयं पढ़ाना ।
In simple words: एक गृहिणी को समय, श्रम और धन की बचत के लिए कई उपाय अपनाने चाहिए। समय और श्रम बचाने के लिए कार्यों का नियोजन, उपकरणों का प्रयोग, सही शारीरिक स्थिति और कार्य-विभाजन सहायक होते हैं। धन की बचत के लिए आय-व्यय में संतुलन, बजट बनाना और मितव्ययिता के उपाय (जैसे आवश्यक वस्तुएँ खरीदना, सस्ते खाद्य पदार्थ चुनना, ऊर्जा बचाना) महत्वपूर्ण हैं।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर देते समय समय, श्रम और धन की बचत के उपायों को अलग-अलग शीर्षकों के तहत सूचीबद्ध करें। प्रत्येक उपाय को स्पष्ट और संक्षिप्त वाक्यों में समझाएँ।

 

Question 7. गृह की सुव्यवस्था के लिए गृहिणी में किन गुणों का होना आवश्यक है? लिखिए।
या
एक कुशल गृहिणी अपना घर किस प्रकार सुव्यवस्थित रख सकती है? समझाइए ।
या
गृह की सुव्यवस्था के लिए एक आदर्श गृहिणी में किन-किन गुणों का होना आवश्यक है? विस्तारपूर्वक लिखिए ।

Answer: गृहिणी गृह-संचालन में मुख्य भूमिका निभाती है। वह पत्नी, माता, गुरु व गृह-स्वामिनी के कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने गृह में समृद्धि, सुख एवं सन्तोष का वातावरण बनाए रखती है। गृह की सुव्यवस्था के लिए प्रत्येक गृहिणी में निम्नलिखित गुणों का होना आवश्यक है।

(1) कर्तव्यों का ज्ञान: पति से मधुर व्यवहार करना, सास-ससुर का आदर करना, ननद व देवर से स्नेह रखना, अतिथियों का सत्कार करना, बच्चों से प्रेम करना व उन्हें अच्छी शिक्षा देना आदि ऐसे कर्तव्य हैं, जिनका पालन कर गृहिणी सबका हृदय जीत लेती है।
(2) अनुकूलताः एक कुशल गृहिणी परिवार के सभी सदस्यों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखती है। वह प्रत्येक सदस्य की अभिरुचियों, कार्यक्षमता व भावनाओं का ज्ञान रखती है तथा गृह की सुव्यवस्था में सदस्यों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करती है।
(3) परिश्रमी होनाः गृह-कार्यों को करने के लिए प्रत्येक गृहिणी को परिश्रमी होना चाहिए। इसके लिए गृहिणी को सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
(4) चरित्रवान होना: अच्छे चरित्र को बच्चों पर व परिवार के अन्य सदस्यों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। अतः गृहिणी का चरित्रवान होना अनिवार्य है।
(5) कार्य-कुशलताः गृह की सुयवस्था के लिए गृहिणी का गृह-कार्यों में निपुण होना अत्यन्त आवश्यक है। कुशल गृहिणी के सभी का सही समय पर होते हैं, घर स्वच्छ रहता है तथा परिवार के सभी सदस्य सन्तुष्ट रहते हैं।
(6) भोजन की सुव्यवस्था: भोजन शरीर के विकास एवं निर्माण का आधार है। रुचिकर एवं पौष्टिक भोजन परिवार के सदस्यों को सन्तुष्ट एवं स्वस्थ रखता है। एक कुशल गृहिणी अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार पौष्टिक तथा सन्तुलित आहार की व्यवस्था करती है। परिवार में बच्चों, वृद्धों एवं रोगी सदस्यों के लिए कुछ भिन्न प्रकार के आहार की आवश्यकता हो सकती
(7) गृह-परिचर्याः प्रत्येक गृहिणी को गृह-परिचर्या का आवश्यक ज्ञान होना चाहिए, जिससे कि वह समय पड़ने पर घर पर परिवार के किसी रोगी सदस्य की उचित देखभाल कर सके।
(8) नियोजन का ज्ञान: प्रत्येक गृहिणी को सभी गृह-कार्य एक उचित योजना बनाकर करने चाहिए। इससे समय व श्रम की बचत होती है।
(9) आय-व्यय का सन्तुलनः प्रत्येक गृहिणी को आय-व्यय का सन्तुलन बनाए रखने के लिए बजट बनाना चाहिए। धन को प्रायः आवश्यक कार्यों में ही व्यय करना चाहिए तथा भविष्य के लिए बचत का प्रावधान रखना चाहिए।
(10) परिवार में शान्ति बनाए रखनाः प्रत्येक गृहिणी को महत्त्वपूर्ण कार्य सभी सदस्यों के परामर्श से करने चाहिए। गृहिणी को सभी सदस्यों से यथोक्ति व्यवहार करना चाहिए तथा आपसी मनमुटाव व झगड़ों को हतोत्साहित करना चाहिए। इस दृष्टिकोण को अपनाने से परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहता है।
(11) सेवकों के प्रति व्यवहारः सेवकों को समय पर वेतन देना चाहिए तथा उनके अच्छे कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। सेवकों के प्रति सन्तुलित व्यवहार रखना चाहिए अर्थात् उनके प्रति न तो अधिक कठोर व्यवहार करना चाहिए और न ही उन्हें आवश्यकता से अधिक ढील ही दी जानी चाहिए।
(12) अतिथि सत्कारः प्रत्येक गृहिणी को अतिथियों का समुचित आदर-सत्कार करना चाहिए। इससे परिवार को सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
(13) पति के प्रति कर्तव्यः पति की सेवा करना व आज्ञा-पालन करना गृहिणी का सबसे महत्त्वपूर्ण कर्तव्य है। अच्छे-अच्छे कार्यों के लिए पति को उत्साहित करना, मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों में पति का साहस बढ़ाना, गृहस्थी के दायित्वों के प्रति पति को सदैव सजग रखना इत्यादि ऐसे महत्त्वपूर्ण कार्य हैं, जिनको अपने प्रेमपूर्ण व्यवहार से केवल एक कुशल गृहिणी ही कर सकती है।
In simple words: एक कुशल गृहिणी के लिए कर्तव्यों का ज्ञान, अनुकूलता, परिश्रम, चरित्रवान होना, कार्य-कुशलता, भोजन व गृह-परिचर्या की सुव्यवस्था, नियोजन, आय-व्यय का संतुलन, परिवार में शांति बनाए रखना, सेवकों और अतिथियों के प्रति उचित व्यवहार तथा पति के प्रति कर्तव्यों का पालन जैसे गुण आवश्यक हैं। ये गुण घर को व्यवस्थित, सुखी और समृद्ध बनाते हैं।

🎯 Exam Tip: गृहिणी के गुणों को सूचीबद्ध करते समय, प्रत्येक गुण का नाम दें और संक्षेप में समझाएँ कि वह गृह-व्यवस्था में कैसे सहायक होता है। उत्तर को विस्तृत और क्रमबद्ध रखें।

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. एक गृहिणी को अपने कार्यों का विभाजन किस प्रकार करना चाहिए? कार्य-विभाजन से क्या लाभ हैं?
Answer: कार्यों का विभाजन प्रायः निम्नलिखित प्रकार से किया जाता है-

(1) दैनिक कार्य: बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजना, घर की सफाई, दोनों समय भोजन व सुबह नाश्ता तैयार करना इत्यादि दैनिक कार्य कहलाते हैं।
(2) साप्ताहिक कार्य: बाजार से साप्ताहिक सामग्री लाना व धोबी को कपड़े देना व लेना आदि प्रायः प्रत्येक परिवार में साप्ताहिक कार्य होते हैं।
(3) मासिक कार्य: मकान का किराया व बिजली-पानी का बिल देना, दूध वाले व समाचार-पत्र वाले का हिसाब करना तथा आय-व्यय का बजट रखना आदि प्रमुख मासिक कार्य हैं।
(4) वार्षिक कार्य: मकान में रंगाई-पुताई करवाना, जीवन बीमा की वार्षिक किश्त देना व आयकर का भुगतान करना इत्यादि प्रमुख वार्षिक कार्य होते हैं।
(5) आकस्मिक कार्य: परिवार में अतिथियों के आने पर उनका आदर-सत्कार, अचानक यात्रा पर जाना, विवाह, किसी सदस्य की अस्वस्थता सम्बन्धी कार्य आदि आकस्मिक कार्य कहलाते हैं। कार्य-विभाजन के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं
(1) सभी सदस्यों को कार्य अपनी योग्यता के अनुसार मिल जाते हैं।
(2) घर में व्यवस्था बनी रहती है।
(3) गृहिणी के श्रम व समय की बचत होती है।
In simple words: गृहिणी को अपने कार्यों को दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, वार्षिक और आकस्मिक श्रेणियों में बांटना चाहिए। इससे सदस्यों को उनकी योग्यतानुसार कार्य मिलते हैं, घर में व्यवस्था बनी रहती है और गृहिणी के समय व श्रम की बचत होती है।

🎯 Exam Tip: कार्य-विभाजन के प्रकारों को स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें और प्रत्येक के साथ एक या दो उदाहरण दें। कार्य-विभाजन के लाभों को भी संक्षेप में बताएँ।

 

Question 2. टिप्पणी लिखिए-गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक उपकरण।
Answer: वर्तमान नगरीय जीवन विभिन्न कारणों से अत्यधिक व्यस्त हो गया है। प्रत्येक शहरी व्यक्ति समय की कमी से परेशान है। इस तथ्य का गम्भीर प्रभाव गृह-कार्य-व्यवस्था पर भी पड़ा है। अब गृह-कार्यों को करने के लिए सीमित समय ही उपलब्ध हो पाता है। इस स्थिति में स्वाभाविक ही था कि गृह-कार्यों को करने के लिए यथासम्भव अधिक-से-अधिक उपकरणों को खोजा जाता। वैज्ञानिक प्रगति ने इस क्षेत्र में विशेष सहायता प्रदान की तथा अनेक ऐसे उपकरण दिए जो गृह-कार्यों को कम समय तथा कम श्रम द्वारा पूरा करने में सहायक होते हैं। घरेलू कार्यों में दो प्रकार के कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। ये कार्य हैं-रसोई एवं पाक-क्रिया सम्बन्धी कार्य तथा घर की सफाई सम्बन्धी कार्य । इन दोनों ही वर्गों के कार्यों को करने के लिए विभिन्न ऐसे उपकरण तैयार किए जा चुके हैं जो समय, श्रम तथा धन की बचत में सहायक होते हैं। इनमें से रसोईघर में उपयोग में आने वाले मुख्य उपकरण हैं-कुकर, विद्युत चालित केतली, टोस्टर, मिक्सर ग्राइण्डर, गैस का चूल्हा, ओवन, फ्रिज आदि । इनके अतिरिक्त घर की सफाई के लिए उपयोगी उपकरण हैं-वैक्यूम क्लीनर, कारपेट स्वीपर, बर्तन धोने की मशीन, कपड़े धोने की मशीन आदि। ये सभी उपकरण गृह-कार्यों को कम समय, कम श्रम तथा कम खर्चे में पूरी कर देते हैं। अतः इन सभी उपकरणों को गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक उपकरण माना जाता है।
In simple words: आधुनिक युग में गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक उपकरण बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं क्योंकि ये समय, श्रम और धन की बचत करते हैं। रसोईघर के लिए कुकर, मिक्सर-ग्राइंडर और गैस चूल्हा जैसे उपकरण तथा सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर और वाशिंग मशीन जैसे उपकरण गृह-कार्यों को अधिक कुशल और सरल बनाते हैं।

🎯 Exam Tip: उपकरणों का उल्लेख करते समय, विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले विशिष्ट उपकरणों के नाम बताएँ और संक्षेप में समझाएँ कि वे कैसे मदद करते हैं।

 

Question 3. गृह-कार्य-व्यवस्था का क्या महत्त्व है?
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है

(1) इससे परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।
(2) पारिवारिक सदस्यों के मध्य कार्यों के विभाजन से उनकी कार्यक्षमता का उचित उपयोग होता है, श्रम का विभाजन होता है तथा सभी सदस्य सन्तोष का अनुभव करते हैं।
(3) उपयुक्त कार्य-व्यवस्था के फलस्वरूप परिवार में आर्थिक सन्तुलन बना रहता है।
(4) परिवार के सदस्यों के मध्य सद्भावना बनी रहती है।
(5) रहन-सहन का स्तर सुधरता है तथा परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को पूरा करती है, कार्यक्षमता का उपयोग करती है, आर्थिक संतुलन बनाती है, सद्भावना बढ़ाती है, और रहन-सहन के स्तर व सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार करती है।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था के महत्व के बिंदुओं को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत करें। प्रत्येक बिंदु यह दर्शाना चाहिए कि कैसे गृह-कार्य-व्यवस्था परिवार के लिए सकारात्मक परिणाम लाती है।

 

Question 4. गृह-कार्यों में परिवार के सदस्यों के सहयोग का क्या महत्त्व है?
Answer: कोई भी गृहिणी घर के सभी कार्यों को अकेले नहीं कर सकती। अपने मधुर व्यवहार एवं कार्य लेने की योग्यता के आधार पर वह परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त करती है। वह सदस्यों के मध्य उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार कार्यों का विभाजन करती है, जिसके फलस्वरूप कार्य कम समय में व अधिक कुशलतापूर्वक सम्पन्न होते हैं। इस प्रकार सदस्यों के सहयोग से गृह-कार्यों में श्रम व समय की बचत होती है तथा कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।
In simple words: गृह-कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गृहिणी के बोझ को कम करता है, कार्यों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार बांटता है, और समय, श्रम तथा कार्यकुशलता में वृद्धि करता है।

🎯 Exam Tip: परिवार के सदस्यों के सहयोग के महत्व को समझाते समय, यह स्पष्ट करें कि इससे गृहिणी पर से दबाव कैसे कम होता है और कार्य कैसे अधिक कुशलता से पूरे होते हैं।

 

Question 5. गृह-कार्य-व्यवस्था को पारिवारिक आय किस प्रकार प्रभावित करती है? स्पष्ट कीजिए ।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तथा प्रबल कारक है-पारिवारिक आय । समुचित पारिवारिक आय के अभाव में गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू हो ही नहीं सकती। वास्तव में गृह-कार्य के लिए विभिन्न भौतिक साधन अनिवार्य होते हैं। भौतिक साधनों को अर्जित करने के लिए धन की आवश्यकता होती है तथा धन की प्राप्ति आय के माध्यम से होती है। आये से आशय है-एक निश्चित अवधि में अर्जित वह धनराशि जो आर्थिक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्राप्त होती है तथा जिसमें अन्य सुविधाएँ; जैसे-नि:शुल्क मकान, निःशुल्क चिकित्सा तथा निःशुल्क शिक्षा आदि भी सम्मिलित रहती हैं।
गृह-कार्य-व्यवस्था के लिए आय के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए कहा जा सकता है कि यदि परिवार की आय अपर्याप्त है, तो पर्याप्त सूझ-बूझ, कार्य-कुशलता तथा परिवार के सदस्यों में सहयोग होने पर भी गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल सकती, क्योंकि गृह-कार्यों के लिए आवश्यक भौतिक साधनों को अर्जित करने के लिए पारिवारिक आय अनिवार्य है। उदाहरण के लिए यदि परिवार की आय पर्याप्त है, तो गृह-कार्य-व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए श्रम एवं समय की बचत करने वाले विभिन्न उपकरण खरीदे जा सकते हैं तथा उनके माध्यम से गृह-कार्य सरलतापूर्वक ठीक समय पर पूरे किए जा सकते हैं। इसके विपरीत, यदि परिवार की आय कम है, तो पर्याप्त कार्य-कुशल गृहिणी भी अपने परिवार को अच्छा एवं पौष्टिक आहार तक उपलब्ध नहीं करा सकती, क्योंकि उसके लिए भी पर्याप्त खाद्य-सामग्री चाहिए ।
In simple words: पारिवारिक आय गृह-कार्य-व्यवस्था को सीधे प्रभावित करती है। पर्याप्त आय होने पर आवश्यक भौतिक साधन (जैसे उपकरण) खरीदे जा सकते हैं, जिससे कार्य सुचारू और कुशल बनता है। कम आय होने पर, कितनी भी कुशलता या सूझ-बूझ क्यों न हो, आवश्यक संसाधन नहीं मिल पाते, जिससे गृह-कार्य प्रभावित होते हैं।

🎯 Exam Tip: पारिवारिक आय और गृह-कार्य-व्यवस्था के बीच सीधा संबंध स्थापित करें। आय की कमी और पर्याप्तता दोनों स्थितियों के प्रभावों को उदाहरणों के साथ समझाना प्रभावी रहेगा।

 

Question 6. टिप्पणी लिखिए-परिवार कल्याण तथा गृह-कार्य-व्यवस्था।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों में से एक है-परिवार कल्याण । परिवार कल्याण अपने आपमें एक दृष्टिकोण है, जिसके अन्तर्गत परिवार के सर्वांगीण हितों को ध्यान में रखा जाता है। इस दृष्टिकोण के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के लिए पर्याप्त तथा सन्तुलित आहार, शिक्षा, चिकित्सा तथा मनोरंजन सम्बन्धी सुविधाएँ उपलब्ध होनी चाहिए। उत्तम आवास तथा स्वास्थ्य में सहायक रहन-सहन की दशाएँ भी परिवार-कल्याण के लिए आवश्यक मानी जाती हैं। परिवार कल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ही परिवार को सीमित रखने का सुझाव दिया जाता है। । परिवार कल्याण के दृष्टिकोण को अपना लेने की स्थिति में गृह-कार्य-व्यवस्था को भी उसी के अनुरूप ढालना पड़ता है। परिवार के सभी सदस्यों को परिवार के कल्याण सम्बन्धी कार्यों के प्रति जागरूक होना पड़ता है। बच्चों की उत्तम शिक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के विकास के लिए भी समय एवं धन का व्यय करना पड़ता है। इसके साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए कुछ अतिरिक्त धन की आवश्यकता होती है तथा समय का सूझ-बुझपूर्वक नियोजन भी करना पड़ता है। वैसे यह सत्य है कि परिवार कल्याण के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ही गृह-कार्य-व्यवस्था का निर्धारण किया जाना चाहिए। गृह-कार्य-व्यवस्था तो अपने आप में साधन है। इस साधन को अपनाकर जिस लक्ष्य को प्राप्त करना है, वह है- परिवार कल्याण।
In simple words: परिवार कल्याण एक व्यापक दृष्टिकोण है जिसका उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों के सर्वांगीण हितों (आहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन) को सुनिश्चित करना है। गृह-कार्य-व्यवस्था परिवार कल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक साधन है, और इसे परिवार कल्याण की आवश्यकताओं के अनुरूप ही निर्धारित किया जाना चाहिए, जैसे बच्चों की शिक्षा या मनोरंजन के लिए अतिरिक्त प्रयास करना।

🎯 Exam Tip: परिवार कल्याण की अवधारणा को स्पष्ट करें और फिर गृह-कार्य-व्यवस्था के साथ उसके संबंध को दर्शाएँ। यह बताना महत्वपूर्ण है कि गृह-कार्य-व्यवस्था परिवार कल्याण का एक साधन है।

 

Question 7. परिवार के सदस्यों की संख्या तथा कार्य-व्यवस्था में क्या सम्बन्ध है? या "परिवार की सदस्य-संख्या गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करती है।” स्पष्ट कीजिए।
Answer: समस्त गृह-कार्य मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों द्वारा ही किए जाते हैं। इसके साथ यह भी सत्य है कि समस्त गृह-कार्य परिवार के सदस्यों के लिए होते हैं अर्थात् परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही समस्त गृह-कार्य किए जाते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि परिवार के सदस्यों की संख्या तथा गृह-कार्य-व्यवस्था के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। यदि किसी परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होती है अर्थात् परिवार का आकार बड़ा होता है, तो निश्चित रूप से उस परिवार के सदस्यों को अधिक गृह-कार्य करने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए-बड़े आकार के परिवार के लिए गृहिणी को अधिक मात्रा में भोजन तैयार करना पड़ता है तथा अधिक वस्त्रों को धोना पड़ता है तथा अन्य कार्य भी अधिक करने पड़ते हैं। इस स्थिति में यदि परिवार के सदस्यों के कार्यों का समुचित विभाजन नहीं होता, तो परिवार के कुछ सदस्यों पर कार्य का अधिक बोझा पड़ जाता है तथा ऐसे में गृह-कार्य-व्यवस्था अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। इसके विपरीत, यदि समस्त गृह-कार्यों को परिवार के सभी सदस्यों में उचित ढंग से विभाजित कर लिया जाए, तो समस्त कार्य सरलता से तथा शीघ्र ही सम्पन्न हो सकते हैं। यदि परिवार के सदस्यों की संख्या कम हो तो उस स्थिति में समस्त गृह-कार्य निश्चित रूप से उन्हीं सदस्यों को करने पड़ते हैं। इस स्थिति में विशेष सूझ-बूझ की आवश्यकता होती है।
समस्त कार्यों को नियोजित तथा सुव्यवस्थित ढंग से करना पड़ता है। कम सदस्य संख्या वाले परिवार कुछ कार्यों को परिवार के बाहर की संस्थाओं द्वारा भी करवा लेते हैं। उदाहरण के लिए-लाण्ड्री से कपड़े धुलवाना, कुछ डिब्बा बन्द भोज्य सामग्रियाँ इस्तेमाल करना तथा घर की सफाई व्यवस्था के लिए मेहरी रखना आदि। यहाँ यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि कम सदस्य संख्या वाले परिवारों में कोई भी सदस्य सामान्य रूप से कामचोर नहीं होता। इस स्थिति में गृह-कार्य-व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहती है। इसके विपरीत, अधिक सदस्य संख्या वाले परिवारों में कुछ सदस्य कामचोर भी होते हैं। ऐसे में परिवार में तनाव तथा कटुता का वातावरण बना रहता है तथा गृह-कार्य-व्यवस्था भी उत्तम नहीं बन पाती।
In simple words: परिवार के सदस्यों की संख्या गृह-कार्य-व्यवस्था को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। बड़े परिवारों में अधिक कार्य होते हैं और यदि उचित कार्य-विभाजन न हो तो बोझ बढ़ सकता है, जिससे अव्यवस्था हो सकती है। छोटे परिवारों में कार्य कम होते हैं और उन्हें बाहरी सहायता से भी पूरा किया जा सकता है, जिससे व्यवस्था सुचारु रहती है, बशर्ते परिवार में सामंजस्य हो।

🎯 Exam Tip: परिवार के सदस्यों की संख्या और गृह-कार्य-व्यवस्था के संबंध को स्पष्ट करने के लिए बड़े और छोटे परिवारों के उदाहरणों का उपयोग करें। कार्य-विभाजन के महत्व को भी उजागर करें।

 

Question 8. परिवार के सदस्यों का व्यवहार गृह-कार्य-व्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित करता है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले कारकों में परिवार के सदस्यों का व्यवहार भी महत्त्वपूर्ण कारक है। वास्तव में, परिवार के सदस्यों के व्यवहार से ही कार्य बनते या बिगड़ते हैं। । परिवार में अनेक सदस्य होते हैं तथा परिवार के सभी सदस्य परिवार की कार्य-व्यवस्था में भाग लेते हैं। परिवार के सभी सदस्यों में पारस्परिक सम्बन्ध होते हैं। परिवार के सदस्यों के पारस्परिक सम्बन्ध इनके पारस्परिक व्यवहारों द्वारा निर्धारित होते हैं। यदि परिवार के सदस्यों के पारस्परिक सम्बन्ध मधुर, सहयोगात्मक तथा सामंजस्यपूर्ण होते हैं, तो गृह-कार्य-व्यवस्था अच्छी बनी रहती है। इसके विपरीत, यदि परिवार के सदस्यों के पारस्परिक सम्बन्ध कटु, तनावपूर्ण तथा असहयोगात्मक हों, तो निश्चित रूप से परिवार की कार्य-व्यवस्था अच्छी नहीं रह सकती। इस प्रकार के पारिवारिक सम्बन्धों की स्थिति में गृह-कार्य-व्यवस्था बिगड़ जाती है तथा कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता। परिवार के सदस्यों के पारस्परिक सम्बन्धों को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक है कि परिवार के प्रत्येक सदस्य का व्यवहार उत्तम हो।
परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा इस प्रकार का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए कि किसी अन्य सदस्य की भावनाओं को ठेस पहुँचे । परिवार के सभी सदस्यों का अन्य सदस्यों के प्रति मधुर व्यवहार होना चाहिए। इस प्रकार के मधुर व्यवहार गृह-कार्य-व्यवस्था को उत्तम बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं। परिवार में कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा नियन्त्रणकारी व्यवहार भी किया जाना चाहिए। इस प्रकार का नियन्त्रणकारी व्यवहार भी गृह-कार्य-व्यवस्था पर अनुकूल प्रभाव डालता है। परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त घर के नौकरों के प्रति भी सन्तुलित व्यवहार होना चाहिए अर्थात् नौकरों के प्रति न तो अधिक कठोर व्यवहार होना चाहिए और न अधिक कोमलता का। नौकरों के प्रति सन्तुलित व्यवहार होने पर ही वे गृह-कार्य-व्यवस्था में समुचित तथा कुशलतापूर्वक योगदान प्रदान करते हैं।
In simple words: परिवार के सदस्यों का व्यवहार गृह-कार्य-व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालता है। यदि सदस्यों के बीच मधुर, सहयोगात्मक संबंध हों, तो गृह-कार्य सुचारू रूप से चलते हैं। इसके विपरीत, यदि संबंध तनावपूर्ण या असहयोगात्मक हों, तो व्यवस्था बिगड़ सकती है। सभी सदस्यों को एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक और मधुर व्यवहार रखना चाहिए, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।

🎯 Exam Tip: सदस्यों के व्यवहार के महत्व को समझाने के लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभावों का वर्णन करें। यह भी बताएं कि नौकरों के प्रति कैसा व्यवहार अपेक्षित है।

 

Question 9. परिवार के सदस्यों की अभिरुचि का गृह कार्य-व्यवस्था से क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए ।
Answer: परिवार के सदस्यों की अभिरुचियाँ भी गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। अभिरुचि एक व्यक्तिगत गुण या विशेषता होती है। व्यक्ति की किसी कार्य के प्रति रुचि तथा उसे सीखने की क्षमता को सम्मिलित रूप से अभिरुचि कहते हैं। अभिरुचि के लिए कार्य के प्रति रुचि तथा कार्य करने की योग्यता दोनों का ही होना आवश्यक है। उत्तम गृह-कार्य-व्यवस्था को प्राप्त करने के लिए परिवार के सदस्यों की अभिरुचियों को ध्यान में रखना नितान्त आवश्यक होता है। गृह-कार्यों का विभाजन परिवार के सदस्यों की अभिरुचियों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य को गृह-कार्य-व्यवस्था के अन्तर्गत उसकी अभिरुचि के अनुकूल कार्य ही सौंपना चाहिए। अभिरुचि के अनुकूल कार्य सौंपने पर सम्बन्धित कार्य उत्तम एवं शीघ्र हो जाता है तथा साथ-साथ कार्य करने वाला भी प्रसन्न तथा अपने कार्य से सन्तुष्ट रहा करता है। इस स्थिति में गृह-कार्य-व्यवस्था उत्तम रहती है तथा परिवार का वातावरण भी अच्छा एवं उत्साहवर्द्धक रहता है। इसके विपरीत, यदि परिवार के सदस्यों को उनकी अभिरुचि के विरुद्ध कार्य सौंप दिए जाएँ तो वे न तो सम्बन्धित कार्य को ही अच्छे ढंग से कर पाते हैं और न ही उन्हें सम्बन्धित कार्य को करने में किसी प्रकार की प्रसन्नता ही होती है। ऐसी स्थिति में गृह-कार्य जैसे-तैसे पूरे तो हो सकते हैं। परन्तु न तो गृह-कार्य-व्यवस्था उत्तम रह सकती है और न ही परिवार के सदस्य प्रसन्न रह सकते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए सुझाव दिया जाता है कि जहाँ तक हो सके परिवार के प्रत्येक सदस्य को उसकी अभिरुचि के अनुकूल ही गृह-कार्य सौंपने चाहिए।
In simple words: परिवार के सदस्यों की अभिरुचि गृह-कार्य-व्यवस्था पर सीधा असर डालती है। जब सदस्यों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कार्य सौंपे जाते हैं, तो वे कार्य कुशलतापूर्वक और खुशी से करते हैं, जिससे गृह-व्यवस्था सुचारू रहती है। इसके विपरीत, अरुचिकर कार्य करने से कार्य-कुशलता और संतुष्टि दोनों प्रभावित होती हैं।

🎯 Exam Tip: अभिरुचि की परिभाषा दें और फिर यह समझाएँ कि कैसे अभिरुचि के अनुसार कार्य-विभाजन गृह-व्यवस्था को बेहतर बनाता है, और इसके विपरीत क्या परिणाम होते हैं।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. घर-परिवार के सन्दर्भ में कार्य-व्यवस्था से क्या आशय है?
Answer: घर-परिवार के सम्बन्ध में कार्य-व्यवस्था से आशय है-घर तथा परिवार से सम्बन्धित समस्त कार्यों को सुनियोजित ढंग से पूरा करना ।
In simple words: घर-परिवार में कार्य-व्यवस्था का अर्थ है सभी पारिवारिक कार्यों को एक व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना।

🎯 Exam Tip: कार्य-व्यवस्था की परिभाषा को संक्षेप में और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। मुख्य शब्द "सुनियोजित ढंग" को हाइलाइट करें।

 

Question 2. गृह-कार्य व्यवस्था के प्रमुख उद्देश्य बताइए ।
Answer: गृह-कार्य व्यवस्था के प्रमुख उद्देश्य हैं-समय, श्रम तथा धन की समुचित बचत करना।
In simple words: गृह-कार्य व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परिवार के लिए समय, श्रम और धन की सही तरीके से बचत करना है ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो सके।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य व्यवस्था के उद्देश्यों को संक्षेप में और सीधे सूचीबद्ध करें। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि तीनों तत्वों (समय, श्रम, धन) की बचत महत्वपूर्ण है।

 

Question 3. गृह-कार्य-व्यवस्था के लक्ष्यों का उल्लेख कीजिए।
Answer: गृह-कार्य व्यवस्था का लक्ष्य है-परिवार के रहन-सहन के स्तर को उन्नत बनाना। इसके माध्यम से पारिवारिक जीवन को सुखी एवं सरल बनाया जाता है।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उनके जीवन को सुखी और सरल बनाना है।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था के लक्ष्यों को परिभाषित करते समय, "जीवन स्तर को उन्नत करना" और "पारिवारिक जीवन को सुखी एवं सरल बनाना" जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर ध्यान केंद्रित करें।

 

Question 4. गृह-कार्य-व्यवस्था को सुचारू एवं उत्तम बनाने के उपायों का उल्लेख कीजिए ।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था को सुचारु एवं उत्तम बनाने के उपाय हैं-परिवार के सभी सदस्यों द्वारा गृह-कार्यों में अपनी शक्ति, क्षमता, बुद्धि एवं रुचि के अनुसार कुशलतापूर्वक यथासम्भवं योगदान देना।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को बेहतर बनाने का उपाय यह है कि परिवार के सभी सदस्य अपनी योग्यता, क्षमता और रुचि के अनुसार गृह-कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दें।

🎯 Exam Tip: इस उत्तर में मुख्य उपाय को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से व्यक्त करें, जिसमें परिवार के सदस्यों के योगदान पर जोर दिया गया हो।

 

Question 5. गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक चार मुख्य कारक बताइए।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक चार मुख्य कारक हैं
(1) समस्त गृह-कार्यों का समुचित नियोजन,
(2) गृह-कार्यों में परिवार के सभी सदस्यों का यथासम्भव सहयोग प्रदान करना,
(3) उत्तम कार्य-विधियों का ज्ञान तथा
(4) समस्त आवश्यक साधनों का उपलब्ध होना।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को सफल बनाने के लिए उचित योजना, परिवार के सदस्यों का सहयोग, सही कार्य-विधियों का ज्ञान और आवश्यक साधनों की उपलब्धता ये चार प्रमुख सहायक कारक हैं।

🎯 Exam Tip: सहायक कारकों को सीधे और बुलेट पॉइंट में सूचीबद्ध करें ताकि वे स्पष्ट और आसानी से याद किए जा सकें।

 

Question 6. गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक मुख्य उपकरणों का उल्लेख कीजिए।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था में सहायक मुख्य उपकरण हैं-कुकर, मिक्सर-ग्राइण्डर, टोस्टर, ओवन, फ्रिज, वैक्यूम क्लीनर, बर्तन धोने की मशीन तथा कपड़े धोने की मशीन ।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को आसान और कुशल बनाने के लिए कुकर, मिक्सर-ग्राइंडर, ओवन, फ्रिज, वैक्यूम क्लीनर और वाशिंग मशीन जैसे आधुनिक उपकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य में सहायक उपकरणों के कुछ प्रमुख उदाहरणों को सूचीबद्ध करना पर्याप्त है। विशिष्ट उपकरणों के नाम शामिल करें।

 

Question 7. अभिरुचि से क्या तात्पर्य है?
Answer: किसी कार्य के प्रति रुचि तथा उसे सीखने की क्षमता को सम्मिलित रूप से अभिरुचि कहते
In simple words: अभिरुचि का अर्थ है किसी कार्य को करने में गहरी रुचि होना और उसे सीखने की योग्यता रखना।

🎯 Exam Tip: अभिरुचि की परिभाषा को संक्षिप्त और सटीक रखें, जिसमें "रुचि" और "सीखने की क्षमता" दोनों तत्वों को शामिल किया गया हो।

 

Question 8. परिवार के सदस्यों की अभिरुचि के अनुसार कार्य सौंपने से क्या लाभ होता है?
Answer: परिवार के सदस्यों को अभिरुचि के अनुसार कार्य सौंपने पर सभी कार्य अच्छे ढंग से तथा शीघ्र ही पूरे हो जाते हैं।
In simple words: सदस्यों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य सौंपने से कार्य अधिक कुशलता और शीघ्रता से संपन्न होते हैं, जिससे सभी को संतुष्टि मिलती है।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर देते समय, मुख्य लाभों (कार्य की गुणवत्ता और गति) पर ध्यान केंद्रित करें।

 

Question 9. कुछ सार्वजनिक अथवा सामुदायिक सुविधाएँ बताइए ।
Answer:
(1) डाकघर एवं बैंक,
(2) शिक्षण संस्थाएँ,
(3) बाजार,
(4) चिकित्सा सुविधा आदि ।
In simple words: सार्वजनिक या सामुदायिक सुविधाओं में डाकघर, बैंक, स्कूल, बाजार और चिकित्सा सुविधाएँ शामिल हैं, जो समाज के सदस्यों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करती हैं।

🎯 Exam Tip: सार्वजनिक सुविधाओं के कुछ सामान्य और आवश्यक उदाहरणों को सूचीबद्ध करें।

 

Question 10. नियोजित परिवार के सुखी रहने के कारण बताइए ।
Answer:
(1) सदस्यों के शारीरिक व मानसिक विकास के अधिक अवसरों की उपलब्धि ।
(2) बच्चों को शिक्षा के अच्छे अवसर ।
(3) आर्थिक क्षमता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि ।
In simple words: एक नियोजित परिवार के सुखी रहने के मुख्य कारण सदस्यों के शारीरिक-मानसिक विकास, बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर और परिवार की बढ़ी हुई आर्थिक क्षमता व सामाजिक प्रतिष्ठा हैं।

🎯 Exam Tip: नियोजित परिवार के लाभों को मुख्य बिंदुओं में प्रस्तुत करें जो सीधे परिवार के सुख से संबंधित हों।

 

Question 11. गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले मुख्य कारकों का उल्लेख कीजिए।
Answer: गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले मुख्य कारक हैं
(1) सूझ-बूझ की न्यूनता,
(2) आवश्यक साधनों का अभाव,
(3) पारिवारिक कलह ।
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं- सूझ-बूझ की कमी, आवश्यक संसाधनों का अभाव, और पारिवारिक झगड़े, जो कार्य को बाधित करते हैं।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था को कुप्रभावित करने वाले कारकों को संक्षेप में और स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें।

 

Question 12. घर पर कार्य करने वाले नौकरों के प्रति कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए?
Answer: घर पर कार्य करने वाले नौकरों के प्रति सन्तुलित व्यवहार करना चाहिए, अर्थात् उनके प्रति न तो कठोर व्यवहार किया जाना चाहिए और न ही उन्हें आवश्यकता से अधिक ढील दी जानी चाहिए।
In simple words: नौकरों के प्रति संतुलित व्यवहार अपनाना चाहिए, जिसमें न तो अत्यधिक कठोरता हो और न ही अत्यधिक छूट, ताकि वे सम्मान और जिम्मेदारी से कार्य कर सकें।

🎯 Exam Tip: नौकरों के प्रति व्यवहार को "संतुलित" शब्द से परिभाषित करें और इसके दोनों पक्षों (कठोरता और ढील) से बचने की सलाह दें।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 

Question. प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर लिखिए

(1) गृह-कार्य-व्यवस्था से आशय है
(क) परिवार के लिए अधिक धन जुटाना,
(ख) घर की सफाई एवं सजावट की व्यवस्था करना,
(ग) घर-परिवार के कार्यों को सुचारू रूप से चलाना,
(घ) घर के कार्य जैसे-तैसे पूरे कर देना।
Answer: (ग) घर-परिवार के कार्यों को सुचारू रूप से चलाना
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था का अर्थ है घर और परिवार से संबंधित सभी गतिविधियों को सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से संचालित करना।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था की परिभाषा में "सुचारू रूप से चलाना" एक महत्वपूर्ण पहलू है, क्योंकि यह नियोजन और कुशलता को दर्शाता है।

 

(2) गृह-कार्य-व्यवस्था को प्रभावित करने वाला मुख्यतम कारक है
(क) मधुर व्यवहार,
(ख) पारिवारिक आय का अधिक होना,
(ग) सुनियोजित ढंग से कार्य करना,
(घ) सहयोगपूर्वक कार्य करना।
Answer: (ग) सुनियोजित ढंग से कार्य करना
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था की सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक कार्यों का सुनियोजित ढंग से निष्पादन है, जो कुशलता और दक्षता सुनिश्चित करता है।

🎯 Exam Tip: यह याद रखें कि नियोजन (planning) किसी भी व्यवस्था का आधार होता है। बिना सही नियोजन के अन्य कारक भी कम प्रभावी होते हैं।

 

(3) भौतिक साधनों में सर्वश्रेष्ठ साधन है
(क) खाद्य पदार्थ,
(ख) घरेलू उपकरण,
(ग) वस्त्र,
(घ) धन:
Answer: (घ) धन
In simple words: भौतिक साधनों में धन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अन्य सभी भौतिक वस्तुओं और सेवाओं को खरीदने का माध्यम है।

🎯 Exam Tip: आर्थिक साधन अन्य भौतिक साधनों को प्राप्त करने का आधार होते हैं, इसलिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

 

(4) उत्तम कार्य-व्यवस्था के लिए गृहिणी को मिलना चाहिए
(क) पुरस्कार,
(ख) प्रोत्साहन,
(ग) धन,
(घ) कुछ नहीं।
Answer: (ख) प्रोत्साहन
In simple words: गृहिणी को उत्तम कार्य-व्यवस्था के लिए प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वह प्रेरित होकर और बेहतर कार्य कर सके।

🎯 Exam Tip: किसी भी कार्य को बेहतर बनाने के लिए बाहरी प्रेरणा (प्रोत्साहन) महत्वपूर्ण होती है।

 

(5) कार्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए उपयोग करना चाहिए
(क) धन की,
(ख) उपयोगी यन्त्रों एवं उपकरणों को,
(ग) परिश्रम को,
(घ) समय का।
Answer: (ख) उपयोगी यन्त्रों एवं उपकरणों को
In simple words: कार्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए सही उपकरणों का उपयोग करना आवश्यक है, क्योंकि ये समय और श्रम की बचत करते हुए दक्षता बढ़ाते हैं।

🎯 Exam Tip: आधुनिक उपकरणों का सही उपयोग कार्यकुशलता और समय-श्रम बचत के लिए महत्वपूर्ण है।

 

(6) गृहिणी को पारिवारिक सदस्यों के मध्य कार्य-विभाजन का आधार रखना चाहिए
(क) उनकी कार्यक्षमता,
(ख) उनकी योग्यता,
(ग) उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता,
(घ) उनकी स्वयं की इच्छा ।
Answer: (ग) उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता
In simple words: गृहिणी को पारिवारिक सदस्यों के बीच कार्य-विभाजन करते समय उनकी व्यक्तिगत योग्यता और कार्यक्षमता को आधार बनाना चाहिए ताकि प्रत्येक कार्य सर्वोत्तम तरीके से संपन्न हो सके।

🎯 Exam Tip: कार्य-विभाजन में व्यक्तिगत गुणों का आकलन करना महत्वपूर्ण है ताकि सही व्यक्ति को सही कार्य सौंपा जा सके।

 

(7) गृह-कार्य-व्यवस्था का स्तर निर्भर करता है
(क) अधिक आय पर,
(ख) धन की मितव्ययिता पर,
(ग) समय तथा श्रम बचाने वाले साधनों पर,
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Answer: (ग) समय तथा श्रम बचाने वाले साधनों पर
In simple words: गृह-कार्य-व्यवस्था का उच्च स्तर मुख्यतः समय और श्रम बचाने वाले साधनों पर निर्भर करता है, क्योंकि ये कार्य को अधिक कुशल और आसान बनाते हैं।

🎯 Exam Tip: गृह-कार्य-व्यवस्था की दक्षता में समय और श्रम बचाने वाले साधनों की भूमिका केंद्रीय होती है।

 

(8) रसोईघर में श्रम की बचत करने वाला उपकरण है
(क) टोस्टर,
(ख) हीटर,
(ग) प्रेशर कुकर,
(घ) मिक्सर-ग्राइण्डर।
Answer: (घ) मिक्सर-ग्राइण्डर
In simple words: रसोईघर में मिक्सर-ग्राइंडर एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो भोजन तैयार करने के कई कार्यों में लगने वाले श्रम और समय को कम करता है।

🎯 Exam Tip: रसोईघर के विभिन्न उपकरणों के कार्यों को पहचानें ताकि उनके श्रम-बचत प्रभाव को समझ सकें।

 

(9) बिना पूर्व सूचना के मेहमान आ जाने पर किए जाने वाले अतिरिक्त कार्यों को कहा जाता है
(क) अनावश्यक कार्य,
(ख) थकाने वाला कार्य,
(ग) आकस्मिक कार्य,
(घ) वार्षिक कार्य ।
Answer: (ग) आकस्मिक कार्य
In simple words: बिना पूर्व सूचना के अचानक उत्पन्न होने वाले अतिरिक्त कार्यों को आकस्मिक कार्य कहते हैं, जिनके लिए तत्काल समायोजन की आवश्यकता होती है।

🎯 Exam Tip: कार्यों के वर्गीकरण में आकस्मिक कार्यों की प्रकृति को समझें, जो अप्रत्याशित होते हैं और तत्काल ध्यान मांगते हैं।

 

Question 9. बिना पूर्व सूचना के मेहमान आ जाने पर किए जाने वाले अतिरिक्त कार्यों को कहा जाता है
(क) अनावश्यक कार्य
(ख) थकाने वाला कार्य
(ग) आकस्मिक कार्य
(घ) वार्षिक कार्य
Answer: (ग) आकस्मिक कार्य
In simple words: आकस्मिक कार्य वे होते हैं जिनकी पहले से कोई योजना या सूचना नहीं होती, जैसे अचानक मेहमानों का आना। इन्हें तुरंत और बिना तैयारी के निपटाना पड़ता है।

🎯 Exam Tip: वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में सही विकल्प का चयन करते समय, सभी विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और प्रत्येक की परिभाषा या अर्थ को समझें।

UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 3 कार्य व्यवस्था prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Home Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 3 कार्य व्यवस्था

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Home Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Home Science Class 9 Solved Papers

Using our Home Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 3 कार्य व्यवस्था to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Home Science are as per latest UP Board curriculum.

Are the Home Science UP Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Home Science. You can access UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Home Science UP Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Home Science Chapter 3 कार्य व्यवस्था in printable PDF format for offline study on any device.