Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Hindi Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम
Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम tailored for Class 9 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final UP Board evaluations.
Download Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम Textbook Solutions PDF
Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
Question 1. सड़क सुरक्षा यातायात के नियम पर एक निबन्ध लिखिए।
Answer: 'यातायात' दो शब्दों से मिलकर बना है- यात + आयात, जिसका अर्थ है, आना-जाना। आजकल सड़क सुरक्षा एक गम्भीर समस्या बन गयी है। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लाखों व्यक्ति मारे जाते हैं। अतः इस पर नियन्त्रण पाना एक चुनौती है।
आइये हम जानें कि ये सड़क दुर्घटनाएँ क्यों होती हैं -
1. वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पूर्ण ज्ञान न होना ।
2. बहुत तेज गति से वाहन चलाना।
3. नशे की हालत में गाड़ी चलाना।
4. चालक का ध्यान भटकाने वाली चीजें तथा लालबत्ती का उल्लंघन करना।
5. सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे सुरक्षा साधनों की उपेक्षा ।
6. लेन ड्राइविंग का पालन न करना।
7. गलत तरीके से ओवर टेकिंग करना।
भारत में वर्ष 2011 की अवधि में लगभग 4.9 लाख सड़क दुर्घटनायें हुई, जिसमें 1,42,485 लोगों की मृत्यु हुई । इन भयावह दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है ताकि इस समस्या से मुक्ति मिल सके । सड़क दुर्घटनाओं के बचाव हेतु निम्न उपाय किये जा सकते हैं -
1. सड़क यातायात के नियमों का पालन विवेकपूर्ण होना चाहिए ।
2. पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को हमेशा बायीं तरफ चलना चाहिए।
3. सड़क पार करते समय दायें-बायें अवश्य देखना चाहिए।
4. व्यस्त सड़कों पर सदैव जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए।
5. शार्ट कट या आसान विकल्प खोजना खतरनाक हो सकता है।
6. नशे की हालत में वाहन कभी न चलायें ।
7. वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट-बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
8. कभी ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
9. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
10. लाल, पीली एवं हरी बत्ती संकेत का पालन अवश्य करें ।
अन्ततः यातायात के नियमों के बहुआयामी उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह परिवहन विभग द्वारा बनाए गये यातायात से सम्बन्धित समस्त सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक संकेतकों एवं नियमों का पालन कर देश की समृद्धि एवं विकास में अहम् योगदान का प्रयास करें, जिससे हमारा देश, समाज एवं परिवार सुरक्षित रहकर विकास की पराकाष्ठा को प्राप्त करने में सफल रहे।
In simple words: सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि प्रतिवर्ष लाखों लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारण तेज गति, नशे में वाहन चलाना, नियमों का पालन न करना और ध्यान भटकना है। इन हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अनिवार्य है।
🎯 Exam Tip: निबन्ध लिखते समय कारणों, प्रभावों और बचाव के उपायों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है ताकि पूर्ण अंक प्राप्त हो सकें।
Question 2. यातायात के नियमों को संक्षेप में लिखिए।
Answer: सड़क यातायात के नियम विवेकपूर्ण होते हैं और उनका विवेकपूर्ण पालन करना भी आवश्यक होता है। सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून एवं नियम बनाये गये हैं जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व होता है। जिससे हर कोई घर सुरक्षित पहुँच सके ।
पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को हमेशा अपनी लेन में अर्थात् बायीं तरफ रहना चाहिए एवं सड़क पार करते समय दायें-बायें देखने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। व्यस्त सड़कों पर हमेशा जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए तथा क्रास करते समय कभी यह न सोचना चाहिए कि वाहन चालक उसे देख रहा है। सड़क की संरचनात्मक ढाँचागत सुविधाओं का पूरा उपयोग हो इसलिए सब-वे (तल मार्ग), फुट ओवर ब्रिज सबका पालन नियमगत करना आवश्यक होता है। शार्टकट या आसान विकल्प खोजना खतरनाक हो सकता है।
पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय मोटर-वाहनों एवं अपने बीच पर्याप्त दूरी रखना चाहिए और पार्क की गई या खड़ी गाड़ियों के बीच से रास्ता नहीं बनाना चाहिए। सड़क के खतरों से अधिकांशतः बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं, जिसमें हमेशा चालक की गलती नहीं होती है, क्योंकि बच्चों की लापरवाही और जागरूकता की कमी से भी सड़क दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है। बच्चे हमेशा बड़ों का अनुसरण करते हैं। इसलिए उनके सामने विवशता में भी सड़क के नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और उन्हें 'रुकें, देखें, सुनें, सोचें' का मूल मंत्र बताना व पालन कराना अति आवश्यक होता है।
In simple words: यातायात के नियम सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। इसमें पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहन चालकों सभी के लिए दिशा-निर्देश शामिल हैं, जैसे अपनी लेन में चलना, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना और बच्चों को सुरक्षा नियमों का पालन सिखाना।
🎯 Exam Tip: नियमों को संक्षेप में और स्पष्ट बिन्दुओं में लिखना चाहिए, खासकर पैदल चलने वालों और विभिन्न वाहन चालकों के लिए लागू होने वाले प्रमुख नियमों पर ध्यान देना चाहिए।
Question 3. सड़क दुर्घटना से हम अपना बचाव कैसे कर सकते हैं?
Answer: सड़क दुर्घटनना से हम अपना बचाव निम्न रूप में कर सकते हैं
1. पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को सदैव बायीं तरफ चलना चाहिए।
2. सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें ।
3. दो पहिया वाहन वाले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
4. चार पहिया वाहनवाले सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ।
5. नशे की हालत में वाहन न चलायें।
6. ओवर टेकिंग न करें। धैर्य बनाये रखें।
7. सड़क चित्रों का अनुपालन करें।
In simple words: सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे बायीं ओर चलना, मोबाइल का उपयोग न करना, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना, नशे में गाड़ी न चलाना, ओवरटेक से बचना और सड़क संकेतों का सम्मान करना।
🎯 Exam Tip: बचाव के उपायों को सूचीबद्ध करते हुए स्पष्ट और व्यावहारिक बिन्दुओं पर जोर देना चाहिए, जो छात्रों को आसानी से समझ आ सकें।
Question 4. यातायात के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है?
Answer: हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। इसके ज्ञान के अभाव में एवं सुचारु रूप से पालन न करने के कारण भारत में प्रत्येक वर्ष 1,40,000 से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों का अनुमान लगाया जा सकता है कि विश्व भर के कुल वाहनों में से केवल एक प्रतिशत ही वाहन भारत में हैं, जबकि विश्व की कुल सड़क दुर्घटना में से 10 प्रतिशत हादसे भारत में होते हैं। विडम्बना यह है कि कोई नियम तब तक अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकता जब तक पालनकर्ता उसे आत्मसात् करने की कोशिश न करे ।
In simple words: यातायात नियमों का पालन जीवन बचाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि भारत में हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। इन नियमों का सही ढंग से ज्ञान और उनका पालन ही हमें सुरक्षित रख सकता है।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर देते समय आंकड़ों (जैसे मृत्यु दर) का उल्लेख करना और नियमों के पालन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर जोर देना महत्वपूर्ण है।
Question 5. यातायात के पालन हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा में सुधार करने के लिए कौन से कदम उठाये हैं?
Answer: यातायात के नियम पालनार्थ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क-सुरक्षा में सुधार करने के लिए अनेक कदम उठाये हैं जैसे-सड़क फर्नीचर, सड़क चिह्न (रोड मार्किंग), उन्नत परिवहन प्रणाली का प्रयोग करते हुए राजमार्ग यातायात प्रबन्धन प्रणाली आरम्भ करना, निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदारों में अनुशासन को बनाए रखना, चुनिन्दा क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा ऑडिट इत्यादि । असंगठित क्षेत्रों में भारी मोटर वाहनों के लिए पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना, राज्यों में ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूलों की स्थापना, दृश्य-श्रव्य तथा प्रिन्ट माध्यमों के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर प्रचार अभियान, सड़क सुरक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वैच्छिक संगठनों/व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का संचालन, वाहनों में सुरक्षा-मानकों को और अधिक सख्त बनाना जैसे-'सीट-बेल्ट', 'पावर-स्टेयरिंग', 'रियर-व्यू-मिरर' इत्यादि । राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटना सहायता सेवायोजना के अन्तर्गत विभिन्न राज्य सरकारों और सरकारी संगठनों को क्रेन तथा एम्बुलेन्स उपलब्ध कराना । राष्ट्रीय राजमार्गों को 2-लेन से 4-लेन को 4-लेन से 6-लेन का करने का प्रावधान तथा युवा वर्ग में जागरूकता (सड़क-सुरक्षा) का प्रचार करने की प्रक्रिया को भी शामिल करना है।
In simple words: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं, जैसे बेहतर सड़क संरचना, स्पष्ट सड़क चिह्न, उन्नत परिवहन प्रणालियाँ, सुरक्षा ऑडिट, ड्राइविंग प्रशिक्षण और जन जागरूकता अभियान। साथ ही, वाहनों में सुरक्षा मानक बढ़ाए गए हैं और दुर्घटना सहायता सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।
🎯 Exam Tip: प्राधिकरण द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को श्रेणीबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें (जैसे बुनियादी ढाँचा, शिक्षा, प्रवर्तन), ताकि उत्तर विस्तृत और संगठित लगे।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. सड़क सुरक्षा से आप क्या समझते हैं?
Answer: सड़क सुरक्षा से तात्पर्य है-सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव । क्योंकि विश्व में सड़क यातायात में मौतें और जख्मी होना एक साधारण घटना हो गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिकं सड़क हादसों के शिकार व्यक्तियों की मौत हो जाती है। इनमें से अधिकांश दुर्घटनायें अज्ञानतावश हो जाती हैं। यदि हम इसकी जानकारी करके यातायात के नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
In simple words: सड़क सुरक्षा का अर्थ सड़क हादसों से बचना है, जो अक्सर नियमों की जानकारी न होने के कारण होते हैं। यातायात नियमों का पालन करके ऐसी दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
🎯 Exam Tip: सड़क सुरक्षा की परिभाषा के साथ उसके महत्व को जोड़ना और वैश्विक आंकड़ों का संदर्भ देना उत्तर को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
Question 2. सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
Answer: सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। ये यातायात के नियम निम्नलिखित हैं –
1. पैदल यात्रियों, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को हमेशा अपनी लेन में अर्थात् बायीं तरफ रहना चाहिए।
2. सड़क पार करते समय दायें-बायें देखने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।
3. व्यस्त सड़कों पर हमेशा जेब्रा-क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए।
4. पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय मोटर वाहनों एवं अपने बीच पर्याप्त दूरी रखनी चाहिए।
5. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
In simple words: सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे पैदल या साइकिल से चलते समय बाईं ओर रहना, सड़क पार करते समय सावधानी बरतना, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना और हेलमेट पहनना।
🎯 Exam Tip: इस उत्तर में दिए गए बिन्दुओं को याद रखना आसान है और यह सीधे-सीधे सुरक्षा उपायों को दर्शाता है, जो परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकता है।
Question 3. यातायात के किन्हीं पाँच नियमों का उल्लेख कीजिए।
Answer: यातायात के पाँच नियम निम्नलिखित हैं –
1. बहुत तेज गति से वाहन न चलायें ।
2. नशे की हालत में वाहन न चलायें ।
3. सीट बेल्ट एवं हेलमेट जैसे सुरक्षा साधनों का प्रयोग करें।
4. गलत तरीके से ओवर टेकिंग न करना।
5. पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को सदैव बायीं ओर चलना चाहिए।
In simple words: यातायात के पाँच मुख्य नियम हैं- तेज गति और नशे में वाहन न चलाना, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करना, गलत तरीके से ओवरटेक न करना और पैदल/साइकिल चालकों का बाईं ओर चलना।
🎯 Exam Tip: प्रमुख नियमों का चयन करते समय उन नियमों को प्राथमिकता दें जो सबसे अधिक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं या जिनकी अवहेलना आम है।
Question 4. यातायात नियमों के पालन करने में कौन-से गतिरोध उत्पन्न होते हैं?
Answer: यातायात के नियमों का पालन करने में कभी-कभी गतिरोध उत्पन्न हो जाते हैं, क्योंकि अधिकांश लोग नियमों की अनदेखी करके अतिशीघ्रता करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है एवं यातायात बाधित होने लगता है। ऐसी परिस्थिति में कभी-कभी विकल्प के अभाव में जनता यातायात के नियमों को तोड़ने के लिए विवश हो जाती है।
In simple words: यातायात नियमों के पालन में मुख्य बाधा लोगों की जल्दीबाजी और नियमों की अनदेखी है, जिससे जाम लगता है। कभी-कभी सही विकल्प न होने पर लोग नियमों को तोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
🎯 Exam Tip: गतिरोधों का वर्णन करते समय मानवीय व्यवहार (जल्दीबाजी) और व्यवस्थागत कमियों (विकल्प का अभाव) दोनों पहलुओं को शामिल करना चाहिए।
Question 5. पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को सड़क पर चलते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
Answer: पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को हमेशा अपनी लेन में अर्थात् बायीं तरफ चलना चाहिए। सड़क पार करते समय दायें-बायें देखने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। व्यस्त सड़कों पर हमेशा जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए एवं क्रास करते समय कभी यह न सोचना चाहिए कि वाहन चालक उसे देख रहा है। सड़क की संरचनात्मक ढाँचागत सुविधाओं का पूरा उपयोग हो, इसलिए नियम का पालन आवश्यक है। शार्ट-कट या आसान विकल्प खोजना खतरनाक हो सकता है।
In simple words: पैदल, साइकिल और रिक्शा चालकों को हमेशा सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए, सड़क पार करते समय दोनों दिशाओं में देखना चाहिए, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए और कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है।
🎯 Exam Tip: इन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान केंद्रित करें, जैसे लेन अनुशासन, क्रॉसिंग के नियम और खतरनाक प्रथाओं से बचना।
Question 6. सड़क दुर्घटनायें क्यों होती हैं?
Answer: भारत में वर्ष 2011 की अवधि में लगभग 4.9 लाख सड़क दुर्घटनायें हुई हैं, जिसमें 1,42,485 लोगों की मृत्यु हुई । वाहन चलाते समय कुछ मानवीय भूलें होती हैं जिससे दुर्घटना हो जाती है, इसलिए ऐसे तथ्यों पर गहन विवेचना की आवश्यकता होती है। बहुत तेज गति से वाहन चलाना, नशे में गाड़ी चलाना, चालक का ध्यान भटकाने वाली चीजें, लाल बत्ती का उल्लंघन करना, सीट-बेल्ट और हेलमेट जैसे सुरक्षा साधनों की उपेक्षा, लेन ड्राइविंग का पालन न करना और गलत तरीके से ओवर टेकिंग करना आदि कारणों से सड़क-दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है।
In simple words: सड़क दुर्घटनाएं मुख्य रूप से मानवीय गलतियों के कारण होती हैं, जैसे तेज गति, नशे में ड्राइविंग, ध्यान भटकना, लाल बत्ती तोड़ना, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना और गलत तरीके से ओवरटेक करना।
🎯 Exam Tip: दुर्घटनाओं के कारणों को स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें और इसमें मानवीय कारकों पर विशेष बल दें, क्योंकि वे अधिकांश हादसों की जड़ होते हैं।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. यातायात किन शब्दों से मिलकर बना है?
Answer: यातायात दो शब्दों से मिलकर बना है-यात + आयात ।
In simple words: 'यातायात' शब्द 'यात' और 'आयात' से मिलकर बना है।
🎯 Exam Tip: व्युत्पत्ति वाले प्रश्नों में मूल शब्दों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।
Question 2. यातायात का क्या अर्थ है?
Answer: यातायात का अर्थ है-आना और जाना।
In simple words: यातायात का अर्थ है लोगों और वाहनों का एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना।
🎯 Exam Tip: परिभाषा को सरल और संक्षिप्त रखें।
Question 3. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रतिवर्ष सड़क हादसे में कितने व्यक्तियों की मौत हो जाती है?
Answer: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रतिवर्ष सड़क हादसे में 10 लाख से अधिक व्यक्तियों की मौत हो जाती है।
In simple words: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं।
🎯 Exam Tip: संख्यात्मक प्रश्नों में सटीक आंकड़ा याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 4. भारत में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कितने व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है?
Answer: भारत में प्रतिवर्ष सड़क हादसे में 1,40,000 व्यक्ति मारे जाते हैं।
In simple words: भारत में हर साल लगभग 1,40,000 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।
🎯 Exam Tip: देश-विशिष्ट आंकड़ों को ध्यान से याद करें।
Question 5. सड़क यातायात के नियम कैसे होते हैं?
Answer: सड़क यातायात के नियम विवेकपूर्ण होते हैं।
In simple words: सड़क यातायात के नियम समझदारी भरे और तर्कसंगत होते हैं, जिन्हें सोच-समझकर बनाया गया है।
🎯 Exam Tip: इस तरह के विशेषण-आधारित प्रश्नों में सही विशेषण का प्रयोग करें।
Question 6. विश्व की कुल सड़क दुर्घटना में से कितने प्रतिशत हादसे भारत में होते हैं?
Answer: विश्व की कुल सड़क दुर्घटना में से 10 प्रतिशत हादसे भारत में होते हैं।
In simple words: पूरी दुनिया की कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 10% हादसे अकेले भारत में होते हैं।
🎯 Exam Tip: प्रतिशत आधारित प्रश्नों में सटीक संख्या और संदर्भ का उल्लेख करें।
Question 7. विश्वभर के कुल वाहनों में से कितने प्रतिशत वाहन भारत में हैं?
Answer: विश्वभर के कुल वाहनों में से केवल एक प्रतिशत ही वाहन भारत में हैं।
In simple words: पूरे विश्व के कुल वाहनों में से सिर्फ एक प्रतिशत वाहन भारत में हैं।
🎯 Exam Tip: आंकड़ों की तुलनात्मक जानकारी को सटीक रूप से प्रस्तुत करें।
Question 8. यातायात के प्रमुख नियमों को कितने भागों में विभक्त किया जा सकता है?
Answer: यातायात के प्रमुख नियमों को सीखने की सुगमता के अनुसार दो भागों में विभक्त कर सकते हैं –
1. सुरक्षा से सम्बन्धित यातायात के नियम एवं सावधानियाँ।
2. वाहन चलाने के नियम एवं सावधानियाँ।
In simple words: यातायात के मुख्य नियमों को समझने में आसानी के लिए उन्हें दो मुख्य भागों में बांटा जा सकता है- सुरक्षा के नियम और वाहन चलाने के नियम।
🎯 Exam Tip: वर्गीकरण वाले प्रश्नों में प्रत्येक भाग का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।
Question 9. पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को किस लेन में चलना चाहिए?
Answer: पैदल, साइकिल एवं रिक्शा चालकों को बायीं तरफ चलना चाहिए।
In simple words: पैदल चलने वाले, साइकिल और रिक्शा चलाने वाले सभी को सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए।
🎯 Exam Tip: लेन अनुशासन से संबंधित प्रश्न का सीधा और स्पष्ट उत्तर दें।
Question 10. सड़क पर चलने के लिए यातायात का मूल मंत्र क्या है?
Answer: सड़क पर चलने के लिए यातायात का मूल मंत्र है-रुकें, देखें, सुनें एवं सोचें ।
In simple words: सड़क पर सुरक्षित चलने का मूल मंत्र है- रुकना, देखना, सुनना और फिर सोच-समझकर आगे बढ़ना।
🎯 Exam Tip: मूल मंत्र को यथावत और बिना बदलाव के लिखें।
Question 11. वर्ष 2011 की अवधि में लगभग कितनी सड़क दुर्घटनायें हुईं?
Answer: भारत में वर्ष 2011 की अवधि में लगभग 4.9 लाख सड़क दुर्घटनायें हुईं ।
In simple words: साल 2011 में भारत में लगभग 4.9 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
🎯 Exam Tip: विशिष्ट वर्ष और संख्या वाले प्रश्नों में जानकारी सटीक होनी चाहिए।
Question 12. भारत में वर्ष 2011 में सड़क दुर्घटना में कितने लोगों की मृत्यु हुई?
Answer: भारत में वर्ष 2011 में सड़क दुर्घटना में 1,42,485 लोगों की मृत्यु हुई ।
In simple words: वर्ष 2011 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1,42,485 लोगों की जान गई।
🎯 Exam Tip: मृत्यु दर जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों को सही ढंग से प्रस्तुत करें।
Question 13. सड़क दुर्घटना होने के दो कारण लिखिए।
Answer: सड़क दुर्घटना होने के दो कारण निम्नलिखित हैं –
1. बहुत तेज गति से वाहन चलाना।
2. गलत तरीके से ओवर टेकिंग करना।
In simple words: सड़क दुर्घटना के दो मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना और गलत तरीके से ओवरटेक करना हैं।
🎯 Exam Tip: सबसे सामान्य और सीधे कारणों का उल्लेख करें।
Question 14. लाल बत्ती का संकेत क्या है?
Answer: लाल बत्ती का संकेत है-वाहन का रुकना।
In simple words: लाल बत्ती का मतलब है कि वाहनों को रुकना है।
🎯 Exam Tip: ट्रैफिक संकेतों के अर्थ सीधे और सरल शब्दों में बताएं।
Question 15. पीली बत्ती का संकेत क्या है?
Answer: पीली बत्ती का संकेत है चलने के लिए तैयार होना ।
In simple words: पीली बत्ती यह दर्शाती है कि आपको चलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
🎯 Exam Tip: हर ट्रैफिक लाइट के संकेत का सही अर्थ बताना महत्वपूर्ण है।
Question 16. हरी बत्ती का संकेत क्या है?
Answer: हरी बत्ती का संकेत है- आगे बढ़ना।
In simple words: हरी बत्ती का संकेत है कि आप आगे बढ़ सकते हैं।
🎯 Exam Tip: ट्रैफिक लाइट के प्रत्येक रंग के संकेत का सटीक अर्थ दें।
Question 17. यातायात को सुगम बनाने हेतु कितने प्रकार के चित्र संकेत होते हैं?
Answer: यातायात को सुगम बनाने हेतु तीन प्रकार के चित्र संकेत होते हैं।
In simple words: यातायात को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए तीन तरह के चित्र संकेत इस्तेमाल किए जाते हैं।
🎯 Exam Tip: वर्गीकरण वाले प्रश्नों में संख्यात्मक जानकारी सटीक होनी चाहिए।
Question 18. यातायात के संकेत किसके द्वारा जारी किये जाते हैं?
Answer: यातायात के संकेत भारतीय रोड कांग्रेस द्वारा जारी किये जाते हैं।
In simple words: यातायात के संकेत भारतीय रोड कांग्रेस नामक संस्था द्वारा जारी किए जाते हैं।
🎯 Exam Tip: संबंधित प्राधिकरण या संस्था का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।
Free study material for Hindi
Free UP Board Textbook Explanations: Class 9 Hindi Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम
Textbook Solutions for Class 9 Hindi Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम
Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official UP Board standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 09 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 9 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 9 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 9 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 9 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 9 सड़क सुरक्षा एवं यात्रात् के नियम in printable PDF format for offline study on any device.