Download UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access UP Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
पाठ का सारांश
लता मंगेशकर-लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को इन्दौर में हुआ। इनकी माता का नाम शुद्धमती और पिता का नाम पं० दीनानाथ मंगेशकर था जो शास्त्रीय गायक थे। उन्होंने लता को पाँच वर्ष की आयु में संगीत की शिक्षा देनी शुरू कर दी। लता ने अपना पहला आकाशवाणी कार्यक्रम 16 दिसम्बर, 1941 ई० को प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर माता-पिता गद्गद हो गए। सन् 1942 में पिता की मृत्यु होने पर लता ने छह फिल्मों में अभिनय किया और परिवार को सँभाला। लता की गायन शैली से प्रभावित होकर नौशाद व हुस्नलाल भगतराम ने उन्हें अपनी फिल्मों 'अन्दाज' और 'बड़ी बहिन' में मौका दिया। सन् 1949 से लता के स्वर से सजी फिल्में आईं- 'बरसात', 'अन्दाज' 'दुलारी' और 'महल' । महल का गीत 'आएगा आने वाला' अत्यन्त लोकप्रिय हुआ। लता जी लोगों के दिमाग पर छा गईं और वह आज भी फिल्म संगीत में साम्राज्ञी के पद पर विराजमान हैं।
सन् 1962 ई० में चीनी आक्रमण के बाद सँधे कंठ से गाया गाना “ऐ मेरे वतन के लोगों” देशवासियों को तड़पा गया। नेहरू जी की आँखों में आँसू आ गए । | लता जी के विषय में कुछ रोचक बातें- वे भारत में पुनर्जन्म चाहती हैं। स्वर की मधुरता के लिए वे कोल्हापुरी काली मिर्च खाती हैं। वे मंच पर नंगे पाँव गाती हैं। रायल अलबर्ट हाल लन्दन में गाने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। वे ‘भारत-रत्न' पाने वाली प्रथम पाश्र्व गायिका हैं। वे बीस भाषाओं में 50,000 से अधिक गीत गाकर विश्व रिकार्ड बना चुकी हैं। इनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में है। उनकी आवाज विश्व की सबसे आदर्श आवाज है। लता जी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं, जिनमें निम्न प्रमुख हैं- फिल्म फेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार, पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण, जीवन गौरव पुरस्कार, नूरजहाँ सम्मान, हाकिम खाने सुर अवार्ड, स्वरभारती पुरस्कार, 250 ट्राफी, 150 गोल्डन डिस्क, दादा साहब फाल्के पुरस्कार तथा भारत-रत्न।
शहनाई के जादूगर बिस्मिल्लाह खाँ-बिस्मिल्लाह खाँ का जन्म 21 मार्च, 1916 ई० को डुमराँव (बिहार) में हुआ। इनके पूर्वज डुमराँव रियासत के दरबारी संगीतज्ञ थे। इन्हें संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा इनके चाचा अलीबख्श से मिली जो काशी विश्वनाथ मन्दिर में शहनाई बजाते थे।
इन्होंने अपनी शहनाई की गूंज से अफगानिस्तान, यूरोप, इराक, कनाडा, अफ्रीका, रूस, अमेरिका, जापान, हाँगकाँग समेत विश्व के सभी प्रमुख देशों के श्रोताओं को रसमग्न किया है। यद्यपि उनका संगीत समुद्र की तरह विराट है, फिर भी वे नम्रतापूर्वक कहते हैं कि उनकी खोज अभी जारी है।
संगीत में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सन् 2000 ई० में उन्हें भारत-रत्न से सम्मानित किया गया। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, तानसेन पुरस्कार, मध्यप्रदेश राज्य पुरस्कार, पद्म विभूषण तथा विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट की उपाधियाँ उनकी ख्याति की परिचायक हैं। खाँ साहब विनम्र, मिलनसार और उदार व्यक्तित्व वाले थे। संगीत के प्रति पूर्ण समर्पण, कड़ी मेहनत, घण्टों
अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
Question 1. भारत की किस गायिका का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित किया गया? उनका नाम इस पुस्तक में क्यों अंकित किया गया है?
Answer: भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अंकित किया। गया है क्योंकि उन्होंने बीस भाषाओं में 50,000 से अधिक गीत गाए हैं।
In simple words: लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है क्योंकि उन्होंने बीस भाषाओं में पचास हजार से अधिक गाने गाए हैं। उनकी आवाज और गायन कौशल अद्वितीय है।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर देते समय गायिका का नाम और उनके विश्व रिकॉर्ड का कारण स्पष्ट रूप से बताएं।
Question 2. लता जी का वह कौन सा गीत था जिसने देश में एकता व अखण्डता की मशाल जलायी?
Answer: लता जी को गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों ने देश में एकता व अखंडता की मशाल जलाई ।
In simple words: लता मंगेशकर का गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' ने पूरे देश में देशभक्ति और एकता की भावना जगाई थी। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसता है।
🎯 Exam Tip: राष्ट्रीय महत्व के गीतों और उनके प्रभाव पर आधारित प्रश्नों में गीत का नाम और उसके सामाजिक-भावनात्मक प्रभाव का उल्लेख करें।
Question 3. पण्डित जवाहर लाल नेहरू की आँखों से आँसू निकले आए
(क) आँख में कुछ गिर जाने के कारण।
(ख) बीमारी के कारण।
(ग) बहुत अधिाक प्रसन्नता के कारण।
(घ) लता मंगेशकर द्वारा शहीदों की स्मृति में गाये गीत को सुनकर ।
Answer: (घ) लता मंगेशकर द्वारा शहीदों की स्मृति में गाए गीत को सुनकर ।
In simple words: पंडित जवाहरलाल नेहरू लता मंगेशकर द्वारा 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत सुनकर भावुक हो गए थे, क्योंकि यह शहीदों को श्रद्धांजलि था और उनकी आँखों में आँसू आ गए थे।
🎯 Exam Tip: बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प का चयन करते समय सभी विकल्पों को ध्यान से पढ़ें और सटीक उत्तर दें।
Question 4. लता को निम्नलिखित सम्मानों में से कौन-सा सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है
Answer: (ग) नोबेल पुरस्कार ।
In simple words: लता मंगेशकर को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले, लेकिन उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ था, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
🎯 Exam Tip: व्यक्ति विशेष के प्राप्त सम्मानों और पुरस्कारों की सूची को ध्यानपूर्वक याद रखें, खासकर यह ध्यान दें कि उन्हें क्या नहीं मिला।
Question 5. भारत के प्रथम गणतन्त्र दिवस की संध्या पर लाल किले के मंच से शहनाई वादन करने वाले व्यक्ति थे।
(क) उस्ताद अली अकबर विलायत साहब
(ख) उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ साहब
(ग) उस्ताद जाकिर हुसैन साहब
(घ) उस्ताद बड़े गुलाम अली खाँ साहब
Answer: (ख) उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ।
In simple words: भारत के पहले गणतंत्र दिवस की शाम को, लाल किले पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ ने शहनाई बजाई थी, जिससे यह अवसर और भी यादगार बन गया।
🎯 Exam Tip: ऐतिहासिक घटनाओं और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों को सही ढंग से याद करें, खासकर राष्ट्रीय पर्वों से संबंधित।
Question 6. वे कौन से गुण हैं जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ को विशिष्ट बनाते हैं?
Answer: उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ को जो गुण विशिष्ट बनाते हैं, वे निम्न हैं उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ विनम्र, मिलनसार और उदार व्यक्तित्व वाले थे। वे सर्वधर्म समभाव रखते थे। संगीत के प्रति पूर्ण समर्पण, कड़ी मेहनत, घण्टों अभ्यास, सन्तुलित आहार, संयमित जीवन और देश प्रेम आदि गुणों ने उन्हें विश्व ख्याति दी है। वे शास्त्रीय परम्परा की कड़ी थे, जिन पर देश को गर्व है।
In simple words: उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ विनम्रता, मिलनसारिता, उदारता, सर्वधर्म समभाव, संगीत के प्रति पूर्ण समर्पण और कड़ी मेहनत जैसे गुणों के कारण विशिष्ट थे।
🎯 Exam Tip: व्यक्तित्व आधारित प्रश्नों में व्यक्ति के मुख्य गुणों और उनके जीवन मूल्यों को संक्षेप में और स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध करें।
Question 7. जानें: नोट - विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें ।
Answer: विद्यार्थी इस कार्य को अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं पूरा करें।
In simple words: यह एक व्यक्तिगत गतिविधि है जिसे छात्रों को अपने शिक्षक के मार्गदर्शन में स्वयं हल करना है।
🎯 Exam Tip: ऐसे निर्देशों का पालन करें और यदि आवश्यक हो तो अपने शिक्षक से मार्गदर्शन अवश्य लें।
Free study material for Hindi
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य
Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi
Review comprehensive exercise answers for Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Complete Preparation Kit for Class 8 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 38 वर्तमान काल के महान् संगीतज्य in printable PDF format for offline study on any device.