Official UP Board Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण
Explore reliable textbook solutions for Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण tailored for Class 8 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final UP Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ का सारांश
लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार के सिताबदियारा गाँव में (अब उ०प्र० में) 11 अक्टूबर, 1902 को हुआ था। इनके पिता का नाम हरसूदयाल तथा माता का नाम श्रीमति फूल रानी था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के कालेजिएट स्कूल में हुई। यहाँ से इन्होंने हाई स्कूल पास किया। आगे की शिक्षा के लिए इन्होंने पटना कॉलेज, पटना में प्रवेश लिया। सन् 1922 में उच्च शिक्षा की के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। शिक्षा पूरी कर स्वदेश लौटने के बाद वे भारतीय राजनीति में सक्रिय हो गए। उस समय भारत में गांधी जी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चल रहा था। वे भी एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गए। जयप्रकाश नारायण समाजवादी सिद्धातों से प्रभावित थे। स्वतंत्रता आंदोलन में वे कई बार जेल गए। गांधी जी जयप्रकाश नारायण को भारतीय समाज का सबसे बड़ा विद्वान मानते थे। 1946 में गांधी जी ने उनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया किन्तु कांग्रेस की कार्य कारिणी ने इसे स्वीकार नही किया। सन् 1948 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1952 में वे आचार्य बिनोवा भावे के नेतृत्व में चलाए जा रहे सर्वोदय आंदोलन व भूदान आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने सरकार एवं सत्ता में कभी कोई पद स्वीकार नहीं किया। 8 अक्टूबर 1979 को इनकी मृत्यु हो गई उनके विचार, उनके सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।अभ्यास-प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
Question 1. जयप्रकाश नारायण का जन्म कब और कहाँ हुआ?
Answer: जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर, 1902 को बिहार के सिताबदिलारा गाँव, (अब उ०प्र०) में हुआ था।
In simple words: जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर, 1902 को बिहार के सिताबदियारा गाँव (जो अब उत्तर प्रदेश में है) में हुआ था।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में जयप्रकाश नारायण के जन्म की तारीख, वर्ष और स्थान की जानकारी महत्वपूर्ण है।
Question 2. जयप्रकाश नारायण के माता-पिता का नाम बताइए।
Answer: जयप्रकाश नारायण के माता का नाम श्री मति फूलरानी तथा पिता का नाम हरसूदयाल था।
In simple words: जयप्रकाश नारायण की माता का नाम श्रीमती फूलरानी और पिता का नाम हरसूदयाल था।
🎯 Exam Tip: नामों को सही ढंग से याद रखना परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
Question 3. गांधी जी ने समाजवाद का सबसे बड़ा विद्वान किसको माना?
Answer: गांधी जी ने समाजवाद का सबसे बड़ा विद्वान जयप्रकाश नारायण को माना ।
In simple words: महात्मा गांधी ने जयप्रकाश नारायण को समाजवाद का सबसे बड़ा ज्ञाता माना था।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न गांधी जी और जयप्रकाश नारायण के विचारों के संबंध को दर्शाता है।
Question 4. जयप्रकाश नारायण के राष्ट्रवाद पर क्या विचार थे? वर्णन कीजिए ।
Answer: वे सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के आमूल परिवर्तन के पक्षधर थे। वे समाजवाद के समर्थक थे। उनकी दृष्टि में समाजवाद का उद्देश समाज को समन्वित विकास करना था। समाजवाद के संबंध में उनके विचार थे कि भारतीय संस्कृति के मूल्लों को सुरक्षित रखते हुए भी हम देश में समाजवाद ला सकते हैं क्योंकि भारतीय पंरपराएँ कभी भी शोषणवादी नहीं रहीं हैं। जय प्रकाश नारायण के समग्र जीवन दर्शन से स्पस्ट है कि वे 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के वास्तविक पोषक थे।
In simple words: जयप्रकाश नारायण सामाजिक-आर्थिक बदलाव और समाजवाद के समर्थक थे, उनका मानना था कि भारतीय संस्कृति को बनाए रखते हुए समाजवाद लागू किया जा सकता है क्योंकि भारतीय परंपराएं शोषणकारी नहीं थीं। वे 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के दर्शन में विश्वास रखते थे।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर देते समय जयप्रकाश नारायण के सामाजिक-आर्थिक विचारों और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के सिद्धांत पर जोर दें।
Free study material for Hindi
Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण
Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण
Explore reliable textbook solutions for Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official UP Board standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 36 लोकनायक जयप्रकाश नारायण in printable PDF format for offline study on any device.