Download UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान
Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access UP Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फ्फार खाँ (महान व्यक्तित्व)
पाठ का सारांश
अब्दुल गफ्फार खाँ को बादशाह खान के नाम से जाना जाता है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय मदरसे (पेशावर) में हुई। इन्होंने थोड़े समय में ही पूरा कुरान याद कर लिया और हाफिजे कुरान बन गए। मदरसे की शिक्षा के बाद वे पेशावर में म्युनिसिपल बोर्ड हाईस्कूल में भर्ती हुए। फिर वे एडवर्ड्स मेमोरियल मिशन हाईस्कूल में गए। युवा होने पर ये बलिष्ठ और छह फीट तीन इंच लम्बे थे। प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य होने के नाते इन्हें ब्रिटिश भारतीय सेना में चुन लिया गया लेकिन थोड़े दिन बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अध्ययन के लिए अलीगढ़ चले गए। वहाँ उन्होंने अबुल कलाम आजाद का अखबार 'अले हिलाल' पढ़ा, इससे उनमें देशप्रेम की भावना और सुदृढ़ हो गई। क्रान्तिकारी गातिविधियों में सन्देह होने पर इन्हें पेशावर में कैद कर लिया गया। माँ की मृत्यु होने पर ये जेल से छूटकर सीधे अपने गाँव आए, जहाँ लोगों की बड़ी जनसभा में इन्हें पाठकों का गौरव की उपाधि दी गई। मई 1928 ई० में इन्होंने पश्तो भाषा का अखबार निकाला। सन् 1928 ई० में वे लखनऊ आए और गांधी जी और नेहरू जी से मिले। इन्हें विश्वास हो गया कि अहिंसा और एकता से विजय प्राप्त की जा सकती है। सन् 1929 ई० में इन्होंने एक संगठन 'खुदाई खिदमतगार' बनाया। इस आन्दोलन के सदस्य लाल कुर्ती वाले कहलाए। 13 मई, 1930 ई० को सेना की एक टुकड़ी ने लाल कपड़े उतारने को कहा जो उन्होंने नहीं माना। सन् 1931 ई० में उन्हें फिर कैद किया गया। तीन वर्ष बाद इन्हें छोड़ा गया लेकिन पंजाब और सीमा प्रान्त नहीं जाने दिया। अगस्त 1942 ई० में भारत-छोड़ो आन्दोलन सीमा प्रान्त में अनुशासित ढंग से हुआ। देश के विभाजन से सीमा प्रान्त पाकिस्तान में चला गया, जिससे बादशाह खान बहुत दुखी हुए। पाकिस्तान सरकार ने इन्हें कैद कर लिया। सन् 1964 ई० में पाकिस्तान सरकार ने इलाज के लिए इन्हें लन्दन जाने की अनुमति दी। सन् 1969 ई० में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी पर ये भारत आए। अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना के लिए इन्हें नेहरू पुरस्कार दिया गया। श्रीमती इन्दिरा गांधी के निमन्त्रण पर ये सन् 1980 तथा 1981 में भारत आए। सन् 1987 ई० में बादशाह खान को भारत सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया। 20 जनवरी, 1988 ई० को 98 वर्ष की परिपक्व आयु में इनका निधन हो गया।
अभ्यास-प्रश्न
Question 1. (क) बादशाह खान को सीमान्त गांधी क्यों कहा जाता है?
Answer: बादशाह खान ने अपने जीवन में महात्मा गांधी के आदर्शों को माना और वे 'सीमा प्रांत (पेशावर)' के रहने वाले थे, इसलिए इन्हें सीमान्त गांधी कहा जाता है।
In simple words: बादशाह खान महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते थे और सीमा प्रांत से आते थे, जिस कारण उन्हें सीमांत गांधी कहा गया।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में बादशाह खान के गांधीजी के प्रति श्रद्धा और उनके भौगोलिक संबंध का उल्लेख करना महत्वपूर्ण है।
Question 2. “हाफिजे कुरान' का क्या अर्थ है?
Answer: हाफिजे कुरान का अर्थ है- कुराने का ज्ञाता। बादशाह खान को पूरा कुरान याद था।
In simple words: 'हाफिजे कुरान' उस व्यक्ति को कहते हैं जिसे पूरा कुरान याद हो, जिसका अर्थ है कुरान का ज्ञाता।
🎯 Exam Tip: यह एक सीधा अर्थ वाला प्रश्न है; सही परिभाषा को स्पष्ट रूप से लिखना सुनिश्चित करें।
Question 3. खुदाई खिदमतगार के सदस्य क्या प्रतिज्ञा करते थे?
Answer: खुदाई खिदमतगार के सदस्य प्रतिज्ञा करते थे कि वे हर अत्याचार का विरोध अहिंसा और सत्याग्रह से करेंगे और हथियार नहीं उठाएँगे।
In simple words: खुदाई खिदमतगार संगठन के सदस्य अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से सभी अत्याचारों का विरोध करने की शपथ लेते थे, बिना हथियार उठाए।
🎯 Exam Tip: प्रतिज्ञा के मुख्य बिन्दुओं- अहिंसा, सत्याग्रह और हथियार न उठाने को रेखांकित करें।
Question 4. गफ्फार खाँ को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान कब मिला?
Answer: गफ्फार खाँ को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' सन् 1987 ई० में मिला।
In simple words: बादशाह खान को भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, भारत रत्न, वर्ष 1987 में प्रदान किया गया था।
🎯 Exam Tip: सम्मान का नाम और प्राप्त करने का वर्ष दोनों सही ढंग से लिखना महत्वपूर्ण है।
Question 5. सही कथन के सम्मुख सही (√) तथा गलत कथन के सम्मुख गलत (X) का चिन्ह लगाइए (सही-गलत का चिह्न लगाकर):
(क) खान अब्दुल गफ्फार खाँ के विचारों पर परिवार के लोगों का प्रभाव पड़ा। (√)
(ख) गफ्फार खाँ अँग्रेजी सेना की नौकरी से निकाल दिए गए थे। (X)
(ग) “पख्तून' नामक समाचार पत्र अँग्रेजी भाषा में प्रकाशित होता था। (X)
(घ) 'अल हिलाल' समाचार पत्र स्वतन्त्रता, प्रजातन्त्र व न्याय के प्रचार के लिए विख्यात था। (√)
Answer:
(क) खान अब्दुल गफ्फार खाँ के विचारों पर परिवार के लोगों का प्रभाव पड़ा। (√)
(ख) गफ्फार खाँ अँग्रेजी सेना की नौकरी से निकाल दिए गए थे। (X)
(ग) “पख्तून' नामक समाचार पत्र अँग्रेजी भाषा में प्रकाशित होता था। (X)
(घ) 'अल हिलाल' समाचार पत्र स्वतन्त्रता, प्रजातन्त्र व न्याय के प्रचार के लिए विख्यात था। (√)
In simple words: इस प्रश्न में दिए गए कथनों में से सही और गलत की पहचान करनी है, जिसमें उनके पारिवारिक प्रभाव और 'अल हिलाल' के उद्देश्य सही हैं, जबकि सेना से निकाले जाने और 'पख्तून' की भाषा गलत कथन हैं।
🎯 Exam Tip: प्रत्येक कथन को कहानी के विवरण से सत्यापित करना सुनिश्चित करें ताकि सही या गलत का चुनाव सटीक हो।
Question 6. निम्नलिखित प्रश्नों के चार सम्भावित उत्तर हैं, जिनमें से केवल एक उत्तर सही है। सही उत्तर छॉटिए
(क) गफ्फार खाँ ने मैट्रिक परीक्षा के लिए प्रवेश लिया -
(a) म्युनिसिपल बोर्ड हाईस्कूल में (√)
(b) हडवर्ड्स मेमोरियल मिशन हाईस्कूल में।
(c) सेंट स्टीफेंस कालेज में।
(d) मदरसा नदवतुल उलेमा लखनऊ में।
Answer: (a) म्युनिसिपल बोर्ड हाईस्कूल में
(ख) गफ्फार खाँ एक महान नेता की जन्मशताब्दी वर्ष पर भारत आए थे। वे नेता थे
(a) लाला लाजपत राय
(b) श्रीमती इन्दिरा गांधी
(c) डा० राधाकृष्णन
(d) महात्मा गांधी
Answer: (d) महात्मा गांधी
In simple words: गफ्फार खाँ ने अपनी मैट्रिक परीक्षा म्युनिसिपल बोर्ड हाईस्कूल में दी, और वे महात्मा गांधी की जन्मशताब्दी पर भारत आए थे।
🎯 Exam Tip: बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए, सभी विकल्पों को ध्यान से पढ़ें और कहानी के तथ्यों के आधार पर सबसे सटीक उत्तर चुनें।
Question 7. नोट – विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।
Answer: विद्यार्थी इस प्रश्न को अपने शिक्षक/शिक्षिका के मार्गदर्शन में हल करें।
In simple words: यह प्रश्न छात्रों को स्वयं हल करने के लिए है, जिसमें शिक्षक की सहायता ली जा सकती है।
🎯 Exam Tip: ऐसे प्रश्नों में अपनी समझ और विश्लेषण क्षमता का उपयोग करते हुए शिक्षक से आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन लें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान
Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान
Explore reliable textbook solutions for Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official UP Board standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 30 खान अब्दुल गफ्फार खान in printable PDF format for offline study on any device.