UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 Sant Gadge Baba

NCERT Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 23 संत गाडगे बाबा

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 23 संत गाडगे बाबा using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 8 Hindi Solutions: Chapter 23 संत गाडगे बाबा

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

UP Board Solutions For Class 8 Hindi Chapter 23 सन्त गाडगे बाबा (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

सन्त गाडगे बाबा का पूरा नाम देव 'डेबू जी' झिंगराजी जाणोरकर था। इनका जन्म 23 फरवरी, सन् 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम झिंगराजी जाणोरकर और माता सखूबाई थीं। ये हमेशा मिट्टी का गड्डुआ या मटका रखते थे, इस कारण इनको लोग गाडगे बाबा कहते थे। 8 वर्ष की आयु में इनके पिता का देहान्त हो गया। इनका पालन-पोषण बहुत गरीबी में हुआ। एका विवाह 16 वर्ष की आयु में कुन्ताबाई से हुआ। एक साहूकार की धोखाधड़ी के कारण इनके मामा का देहान्त हो गया। तब इन्होंने संकल्प लिया कि गरीब लोगों की सहायता करेंगे और उन्हें शिक्षित करेंगे ताकि गाँव वाले किसी के धोखे के शिकार न हों। इन्होंने मांस-मदिरा का सेवन करने वाले अन्धविश्वासी लोगों का अन्धविश्वास दूर किया। लोगों को अच्छे-बुरे का ज्ञान कराया। इन्होंने 30 वर्ष की अवस्था में घर परिवार छोड़कर संन्यास ले लिया। 12 वर्ष तक उन्होंने साधना की। कबीर, तुकाराम, ज्ञानदेव, नामदेव, नानक, स्वामी विवेकानन्द, जैसे सन्तों के उदाहरणों को देकर वे अपने प्रवचन में साधारण बोल-चाल की भाषा का प्रयोग करते थे, जिस कारण लोग उनसे बहुत प्रभावित हुए। सन्त गाडगे बाबा ने मूर्ति पूजा का विरोध किया और कहा मन्दिर बनवाने से अच्छा धर्मशाला बनवाएँ, जहाँ लोग ठहर सकते हैं और भोजन प्राप्त कर सकते हैं। इन्होंने सैकड़ों स्कूल बनवाए। विद्यार्थियों को प्रभु की मूर्तियों की उपाधि दी। ये समाज की कुव्यवस्था और कुरीतियों से बहुत दुखी थे। इन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किए। इनका कहना था “सच्चा ईश्वर दरिद्र नारायण के रूप में तुम्हारे सामने खड़ा है, उसकी सेवा करो।” सन्त गाडगे की मुलाकात डॉ० भीमराव अम्बेडकर और गांधी जी से भी हुई। बाबा मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। सन् 1955 में बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल का खर्च उठाना मुश्किल हो गया और वे बिना बताए ही रात को अस्पताल से निकल गए। 6 दिसम्बर, 1956 को डॉ० भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु का समाचार पाकर वे रो पड़े और खाना-पीना छोड़ दिया। 20 दिसम्बर, 1956 को सन्त गाडगे बाबा का स्वर्गवास हो गया।

अभ्यास-प्रश्न

Question 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) सन्त गाडगे जी का नाम क्या था?
Answer: सन्त गाड़गे जी का नाम देव डेबू जी झिंगराजी जाणोरकर था।
In simple words: सन्त गाडगे जी का पूरा नाम देव डेबू जी झिंगराजी जाणोरकर था।

🎯 Exam Tip: इस प्रकार के सीधे तथ्यात्मक प्रश्नों में नाम का सही उच्चारण और वर्तनी महत्वपूर्ण होती है।

 

डेबूजी के पिता ने अन्तिम समय में डेबूजी की माँ से क्या कहा?
Answer: डेबू जी के पिता ने अन्तिम समय में डेबू जी की माँ से कहा कि मैं कुछ दिन का मेहमान हूँ। डेबू जी का ध्यान रखना और मांस-मदिरा से दूर रहने की सलाह देना।
In simple words: डेबू जी के पिता ने अपनी पत्नी से कहा कि वे कुछ ही दिनों के मेहमान हैं और उन्हें अपने बेटे डेबू जी का ख्याल रखने और उसे मांस-मदिरा से दूर रखने की सलाह दी।

🎯 Exam Tip: संवाद-आधारित प्रश्नों में मूल सन्देश को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से व्यक्त करें।

 

मामा की मृत्यु के बाद डेबूजी ने क्या संकल्प किया?
Answer: मामी की मृत्यु के बाद डेबू जी ने संकल्प लिया कि गरीब लोगों की सहायता करेंगे और शिक्षित करेंगे ताकि गाँव वाले किसी के धोखे के शिकार न हो सकें।
In simple words: अपने मामा की मृत्यु के बाद डेबू जी ने गरीब और अशिक्षित लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया ताकि उन्हें धोखे से बचाया जा सके।

🎯 Exam Tip: किसी घटना के बाद के संकल्प या निर्णय को स्पष्ट रूप से दर्शाना चाहिए।

 

(घ) संत गाडगे बाबा ने कौन-कौन से कार्य किए ?
Answer: सन्त गाडगे बाबा ने निम्न कार्य किए- उन्होंने मूर्ति पूजा का विरोध किया, दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया।
In simple words: सन्त गाडगे बाबा ने मूर्ति पूजा का विरोध किया और दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए संघर्ष किया।

🎯 Exam Tip: उनके सामाजिक सुधार कार्यों को बिन्दुवार या संक्षिप्त सूची में प्रस्तुत करना प्रभावशाली होता है।

 

Question 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
(क) डेबूजी के पिता झिंगराजी जाणोरकर और माता सखूबाई थीं।
(ख) इनका विवाह 18 वर्ष की आयु में कुन्ताबाई से हो गया।
(ग) उनके पिता की मृत्यु का मुख्य कारण मदिरा थी।
(घ) भोजन में शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया।
(ङ) वे मन्दिर बनवाने की अपेक्षा धर्मशाला बनवाना अच्छा समझते थे।
Answer:
(क) डेबूजी के पिता झिंगराजी जाणोरकर और माता सखूबाई थीं।
(ख) इनका विवाह 16 वर्ष की आयु में कुन्ताबाई से हो गया।
(ग) उनके पिता की मृत्यु का मुख्य कारण मदिरा थी।
(घ) भोजन में शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया।
(ङ) वे मन्दिर बनवाने की अपेक्षा धर्मशाला बनवाना अच्छा समझते थे।
In simple words: रिक्त स्थानों की पूर्ति में पाठ में दिए गए सही तथ्यों से वाक्य पूरे किए गए हैं, जैसे पिता का नाम, विवाह की आयु, मृत्यु का कारण, भोजन का प्रकार और उनकी प्राथमिकताएं।

🎯 Exam Tip: रिक्त स्थान भरते समय पाठ के मूल तथ्यों को ध्यान से याद रखें और सटीक शब्द भरें।

 

Question 3. सही वाक्य के सामने सही (√) तथा गलत वाक्य के सामने गलत (X) का निशान लगाइए (निशान लगाकर)
Answer:
(क) सन्त गाडगे जी के पिता का नाम झिंगराजी जाणोरकर और माता सखूबाई थीं। (√)
(ख) 20 दिसम्बर, 1956 को सन्त गाडगे बाबा की मृत्यु हो गई । (√)
(ग) डेबू जी आँत की बीमारी से पीड़ित थे । (X)
(घ) सन्त गाडगे बाबा मूर्ति पूजा के विरोधी थे। (√)
In simple words: इन कथनों की सत्यता की जाँच पाठ में दी गई जानकारी से की गई है; सही कथनों को (√) से और गलत कथनों को (X) से चिह्नित किया गया है, जैसे उनके माता-पिता का नाम सही है, उनकी मृत्यु की तारीख सही है, उन्हें मधुमेह था न कि आँत की बीमारी, और वे मूर्ति पूजा के विरोधी थे।

🎯 Exam Tip: सत्य/असत्य प्रश्नों में प्रत्येक कथन को पाठ के विवरण से मिलान करके ही उत्तर दें, विशेषकर तिथियों और बीमारियों जैसे तथ्यों को।

Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 23 संत गाडगे बाबा

Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi

Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 23 संत गाडगे बाबा. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Chapter 23 संत गाडगे बाबा

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 8 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 8 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 23 संत गाडगे बाबा with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 23 संत गाडगे बाबा in printable PDF format for offline study on any device.