UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 Lala Lajpat Rai

Official UP Board Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 21 लाला लाजपत राय

Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 21 लाला लाजपत राय

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ का सारांश

लाला लाजपत राय का जन्म फिरोजपुर जिले के ढोडिके गाँव में 28 जनवरी सन् 1865 ई० में हुआ। इनके पिता राधाकिशन स्कूल में अध्यापक और माता गुलाबी देवी थी ।

लाला लाजपत राय ने अपने पिता से पढ़ने-लिखने का उत्साह पाया। सन् 1882 ई० में जब वे लाहौर कालेज में छात्र थे, आर्य समाज में शामिल हो गए। 23 वर्ष की अवस्था में ये सन् 1888 ई० में कांग्रेस में शामिल हुए और इन्होंने कांग्रेस का ध्यान जनता की गरीबी और निरक्षरता की ओर दिलाया।

लाला लाजपत राय की आस्था और विश्वास के कारण उन्हें पंजाब केसरी और शेरे पंजाब की उपाधि दी गई । ब्रिटिश सरकार की निर्मय आलोचना करने के कारण उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया। अँग्रेजों ने मई 1907 ई० में लाला जी को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। कांग्रेस के भीतर और बाहर उन्हें कांग्रेस का योग्य नेता समझा जाता था। भारत का नेतृत्व करने और समर्थन पाने के लिए वे इंग्लैण्ड और यूरोप कई बार गए ।

लाला लाजपतराय ने 30 अक्टूबर, 1928 को लाहौर में साइमन कमीशन का बहिष्कार करने वाली जनता का शान्तिपूर्ण ढंग से नेतृत्व किया। लाठियों के प्रहार के फलस्वरूप लाला जी को गंभीर चोटें आईं और 16 नवम्बर, 1929 ई० में रात में दशा खराब होने से प्रातः उनकी मृत्यु हो गई।

लाला जी राजनैतिक गतिविधियों के अलावा सामाजिक सुधार कार्यक्रमों और शिक्षा के प्रसार के लिए भी सक्रिय थे। जनता के उत्थान के लिए वे शिक्षा को अनिवार्य मानते थे। वे हृदय से शिक्षा शास्त्री थे। उनका महिलाओं की समस्याओं को देखने का दृष्टिकोण प्रगतिशील था। सन् 1896 ई० में उत्तर भारत में भीषण अकाल के समय जनता को राहत पहुँचाने के कार्य में वे सबसे आगे थे। इसी प्रकार पंजाब में भूकम्प पीड़ितो को राहत पहुँचाने और उनकी सहायता में अग्रणी रहे । राहत कार्य के दौरान इन्होंने 'सर्वेट्स ऑफ पीपुल सोसाइटी' की स्थापना की। जिसके सदस्य देशभक्त थे और जिसका ध्येय जनसेवा था ।

लाला लाजपतराय ने कई पुस्तकें लिखीं जैसे- ए हिस्ट्री ऑफ इण्डिया, महाराज अशोक, वैदिक ट्रैक्ट और अनहैप्पी इण्डिया । इन्होंने कई पत्रिकाओं की स्थापना और सम्पादन भी किया। देशवासियों के लिए उनका योगदान, त्याग और बलिदान चिरस्मरणीय रहेगा।

अभ्यास-प्रश्न

Question 1. लाला लाजपत राय का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
Answer: लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी सन् 1865 ई० में फिरोजपुर जिले के ढोडिके गाँव में हुआ ।
In simple words: लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को फिरोजपुर जिले के ढोडिके गाँव में हुआ था।

🎯 Exam Tip: यह प्रश्न लाला लाजपत राय के जन्मस्थान और तिथि की सीधी जानकारी मांगता है, जो अक्सर जीवनी संबंधी प्रश्नों में महत्वपूर्ण होता है।

 

Question 2. लाला लाजपत राय को कौन-सी उपाधि दी गई थी और क्यों?
Answer: लाला लाजपत राय को आस्था और विश्वास के कारण पंजाब केसरी तथा शेरे पंजाब की उपाधि दी गई।
In simple words: लाला लाजपत राय को उनके दृढ़ विश्वास और अटूट आस्था के कारण 'पंजाब केसरी' और 'शेरे पंजाब' की उपाधियाँ दी गईं।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में उपाधि और उसके कारण दोनों का उल्लेख आवश्यक है। उपाधियाँ महान व्यक्तित्वों के विशेष योगदान को दर्शाती हैं।

 

Question 3. लाला लाजपत राय अंग्रेजों के विशेष निशाने पर क्यों रहते थे?
Answer: ब्रिटिश सरकार की निर्भय आलोचना, अपने दृढ़ विश्वास और भारतीय जनता में अपनी गहरी पैठ के कारण वे अंग्रेजों के विशेष निशाने पर रहते थे।
In simple words: लाला लाजपत राय अंग्रेजों के निशाने पर इसलिए थे क्योंकि वे ब्रिटिश सरकार की खुलकर आलोचना करते थे, अपने सिद्धांतों पर दृढ़ थे और जनता में उनकी गहरी पकड़ थी।

🎯 Exam Tip: यह प्रश्न लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को दर्शाता है। उनके निडर स्वभाव और जन-प्रियता को उजागर करना महत्वपूर्ण है।

 

Question 4. लाला लाजपत राय का सामाजिक कार्यों में क्या योगदान रहा?
Answer: लाला जी का सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान था। वे गरीबों की सहायता और शिक्षा के प्रसार की दिशा में सक्रिय रहे। अकाल और भूकम्प के समय पीड़ित जनता के लिए राहत कार्यों में वे आगे रहते थे। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और देशभक्ति की प्रेरणा भरने की कोशिश की। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के अस्तित्व के लिए अपनी बचत से 40000 रुपये दान दिया।
In simple words: लाला लाजपत राय ने गरीबों की मदद की, शिक्षा को बढ़ावा दिया, प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य किए, लोगों में राष्ट्रवाद जगाया और शिक्षण संस्थाओं को Rs. 40,000 दान दिए।

🎯 Exam Tip: सामाजिक योगदान से संबंधित प्रश्नों में, विभिन्न क्षेत्रों में उनके कार्यों को सूचीबद्ध करना और प्रमुख उदाहरणों का उल्लेख करना प्रभावी होता है।

 

Question 5. लाला लाजपत राय की किन्हीं तीन रचनाओं के नाम लिखिए।
Answer: लाला लाजपत राय की रचनाओं के नाम ए हिस्ट्री ऑफ इण्डिया, महाराज अशोक और वैदिक ट्रैक्ट हैं।
In simple words: लाला लाजपत राय की कुछ प्रमुख रचनाएँ 'ए हिस्ट्री ऑफ इण्डिया', 'महाराज अशोक' और 'वैदिक ट्रैक्ट' हैं।

🎯 Exam Tip: यह एक तथ्यात्मक प्रश्न है। महत्वपूर्ण पुस्तकों के नाम याद रखना और सही वर्तनी लिखना आवश्यक है।

 

Question 6. “लाला लाजपत राय हृदय से शिक्षाशास्त्री थे।” पर अपने विचार लिखिए।
Answer: लाला लाजपत राय ने अति वंचित एवं पिछड़े लोगो के लिए एक शिक्षण संस्था की स्थापना की। इसके बाद इस तरह की कई संस्थाएँ खोली गई। इनके लिए उन्होनें अपनी बचत से 40,000 रुपये दान दिया। लाला लाजपत राय हृदय से शिक्षा शास्त्री थे। उनका विश्वास था कि जनता के उत्थान लिए शिक्षा अनिवार्य है।
In simple words: लाला लाजपत राय का मानना था कि शिक्षा ही जनता के उत्थान का मार्ग है, इसलिए उन्होंने वंचितों के लिए शिक्षण संस्थाएँ स्थापित कीं और अपनी बचत से Rs. 40,000 दान दिए, जो दर्शाता है कि वे वास्तव में एक शिक्षाशास्त्री थे।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में उनके कार्यों और विचारों के माध्यम से 'शिक्षाशास्त्री' होने की पुष्टि करनी है। उनके शिक्षा संबंधी प्रयासों और दर्शन का उल्लेख करें।

 

Question 7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
(i) लाला लाजपत राय की माता ने उन्हें धर्म की शिक्षा दी।
(ii) लाला लाजपत राय का विचार था कि जनता के उत्थान के लिए शिक्षा अनिवार्य है।
(iii) पंजाब में भूकम्प पीड़ितों के लिए राहत कार्य के लिए उन्होंने सर्वेट्स ऑफ पीपुल सोसाइटी की स्थापना की।
(iv) लाला लाजपत राय का सारा समय जन-कल्याण तथा सारा जीवन राष्ट्र की सेवा में बीता।
In simple words: इस प्रश्न में लाला लाजपत राय से संबंधित विभिन्न वाक्यों को सही शब्दों से पूरा करना था, जिसमें उनकी शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्रीय सेवा से जुड़े तथ्य शामिल हैं।

🎯 Exam Tip: रिक्त स्थान पूर्ति के प्रश्नों में, पाठ को ध्यान से पढ़कर सही जानकारी भरना आवश्यक है। इससे आपकी विषय-वस्तु की समझ का पता चलता है।

Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 21 लाला लाजपत राय

Accessing Chapter 21 लाला लाजपत राय Solutions

Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 21 लाला लाजपत राय. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 21 लाला लाजपत राय with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 21 लाला लाजपत राय in printable PDF format for offline study on any device.