UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 Jungle

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE

Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 13 JUNGLE Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

पाठ का सार (सारांश)

प्रस्तुत कहानी में लेखिका ने बच्चों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना का बड़ा ही सजीव वर्णन किया है। लेखिका की सहेली का एक पोता है जो अभी प्ले स्कूल में पढ़ता है। उसका नाम पियूष है। एक बार वह अपने पापा के साथ उनके एक मित्र के घर जाता है और वहाँ वह कुछ पालतू जानवरों एवं पक्षियों को देखता है। पालतू खरगोश एवं तोतों को देखकर उसके भी बाल मन में इन्हें पालने की इच्छा जागृत होती है और वह जिद करके खरगोश के बच्चों का एक जोड़ा अपनी दादी से खरीदवाकर अपने घर लाता है। कुछ ही दिनों में दोनों खरगोश के बच्चों से उसकी अच्छी दोस्ती हो जाती है। वह घर पर जब भी रहता है, उन्हीं खरगोश के बच्चों के साथ खेलता है। उसने खरगोश के बच्चों का नाम सोनू और मोनू रखा है। एक दिन उसके स्कूल में रहने के दौरान ही सोनू की मृत्यु हो जाती है। स्कूल से आने के बाद उसे इस घटना की जानकारी मिलती है। वह बहुत दुखी होता है और अपनी दादी से खरगोश के बच्चे सोनू की मृत्यु का कारण पूछती है। दादी उसे बताती हैं कि सोनू की मृत्यु अपने माँ-पिता से बिछड़ने के कारण हुई। यह सुनकर पियूष के मन में जिंदा बचे खरगोश के बच्चे मोनू के प्रति ममता जागृत होती है और वह दादी से कहता है कि क्यों न हम मोनू को जंगल में उसके मम्मी-पापा के पास छोड़ आएँ ताकि मोनू की मृत्यु न हो और वह अपने मम्मी-पाना के साथ खुशी-खुशी रहे जैसे हम रहते हैं।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

Question 1. दिए गये शब्दों के बहुवचन लिखिएउपवन
Answer:उपवन - उपवनों
बीमारी - बीमारियाँ
पक्षी - पक्षियों
पशु - पशुओं
प्रश्न - प्रश्नों
सोफा - सोफे
तोता - तोते
चिड़िया - चिड़ियाँ।
In simple words: इस प्रश्न में दिए गए एकवचन शब्दों को उनके बहुवचन रूपों में परिवर्तित करके लिखा गया है, जैसे 'उपवन' का 'उपवनों' और 'बीमारी' का 'बीमारियाँ' है। यह हिंदी व्याकरण के वचन-परिवर्तन का अभ्यास है।

🎯 Exam Tip: बहुवचन बनाते समय लिंग, वचन और कारक के अनुसार शब्दों में होने वाले परिवर्तनों को ध्यान से देखें।

 

Question 2. दिए गए शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार (÷) लगाकर उन्हें दोबारा लिखिए
Answer:
In simple words: इस प्रश्न में छात्रों को दिए गए शब्दों में सही स्थान पर अनुस्वार (ं) लगाना सीखना है, जो हिंदी वर्तनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

🎯 Exam Tip: अनुस्वार के प्रयोग से शब्द का उच्चारण और अर्थ बदल सकता है, इसलिए इसका सही स्थान पर प्रयोग करना आवश्यक है।

 

Question 3. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए
Answer:
(i) प्रतिक्रिया - खरगोश के बच्चे को जंगल में छोड़ने के सवाल पर पियूष ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
(ii) धमाचौकड़ी - खरगोश के बच्चे दिन भर घर में धमाचौकड़ी मचाते थे।
(iii) सफाचट - खरगोश के बच्चों को बिल्ली कब सफाचट कर जाए, कहना मुश्किल है।
(iv) हमजोली - सोनू और मोनू दोनों हमजोली थे।
In simple words: यह प्रश्न दिए गए शब्दों का प्रयोग करके सार्थक वाक्य बनाने का अभ्यास कराता है, जिससे छात्रों की रचनात्मकता और भाषा पर पकड़ मजबूत होती है।

🎯 Exam Tip: वाक्य बनाते समय शब्द का अर्थ और वाक्य की संरचना सही होनी चाहिए।

विचार और कल्पना

 

Question 1. शु-पक्षियों को पालना सही है। यदि हाँ तो क्यों और यदि नहीं तो क्यों? अपने विचार लिखिए।
Answer: नहीं, मेरे विचार से पक्षियों को पालना सही नहीं है। कुछ पालतू पशुओं जैसे-गाय, भैंस, कुत्ता, घोड़ा आदि को छोड़कर अन्य जंगली जानवरों को भी पिंजरे में बंद करके रखना अनुचिका है। हमें किसी की स्वतंत्रता छीनने का कोई अधिकार नहीं है।
In simple words: पक्षियों को पिंजरे में पालना गलत है क्योंकि सभी जीवों को स्वतंत्रता का अधिकार है, उन्हें कैद करना उनकी आजादी छीनने जैसा है।

🎯 Exam Tip: इस तरह के प्रश्नों में अपने विचारों को तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करें और समर्थन में उपयुक्त उदाहरण दें।

 

Question 2. यदि आपको पिंजरे में बन्द रखा जाय तो आपको कैसा लगेगा? अपने विचार लिखिए।
Answer: यदि मुझे पिंजरे में बंद करके रखा जाय तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि मुझे स्वतंत्रता पसंद है। किसी भी जीव को पिंजरे में बंद करके नहीं रखना चाहिए। सभी को स्वतंत्रता पसंद है। सभी जीव आजाद रहना चाहते हैं ताकि वो अपनी इच्छानुसार जी सकें। किसी को भी पिंजरे में बंद करके रखना अन्नया है, जुर्म है।
In simple words: यदि हमें पिंजरे में बंद किया जाए तो हमें बुरा लगेगा क्योंकि हर जीव को आजादी पसंद होती है और अपनी मर्जी से जीने का अधिकार होता है।

🎯 Exam Tip: भावनात्मक और तार्किक रूप से अपने उत्तर को प्रस्तुत करें, यह दर्शाते हुए कि आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं।

 

Question 3. जानवरों की बीमारियों को डॉक्टर (जानवरों के) कैसे ज्ञात करते हैं? पता करके लिखिए।
Answer: जानवरों की बीमारियों को डॉक्टर उनके हाव-भाव तथा अपने अनुभव द्वारा ज्ञात करते हैं।
In simple words: जानवरों की बीमारियों को पशु चिकित्सक उनके व्यवहार, शारीरिक लक्षणों को देखकर और अपने अनुभव का उपयोग करके पहचानते हैं।

🎯 Exam Tip: वैज्ञानिक तथ्यों या व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित उत्तर दें।

कहानी से

 

Question 1. तविषा घबराई हुई क्यों थी? वह मांडवी दीदी से क्यों बात करना चाह रही थी?
Answer: तविषा इसलिए घबराई हुई थी क्योंकि घर में उसी की गलती से खरगोश के बच्चे सोनू की मृत्यु हो गई थी। तविषा यही बात बताने के लिए मांडवी दीदी से बात करना चाहती थी।
In simple words: तविषा इसलिए घबराई हुई थी और मांडवी दीदी से बात करना चाहती थी क्योंकि उसी की गलती से खरगोश के बच्चे सोनू की मौत हो गई थी।

🎯 Exam Tip: कहानी के मुख्य पात्रों के कार्यों और भावनाओं के पीछे के कारणों को स्पष्ट करें।

 

Question 2. तविषा एवं शैलेश ने क्यों कहा- “फ्लैट में पशु-पक्षी पालना कठिन है?
Answer: तविषा एवं शैलेश पशु-पक्षी पालना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।
In simple words: तविषा और शैलेश ने कहा कि फ्लैट में पशु-पक्षी पालना कठिन है क्योंकि वे उन्हें पालना नहीं चाहते थे।

🎯 Exam Tip: कथनों के पीछे की प्रेरणा या पात्रों के दृष्टिकोण को समझाएं।

 

Question 3. मोनू ने दूध के कटोरे को क्यों नहीं छुआ?
Answer: सोनू के मरने से मोनू बहुत दुखी और उदास था। इसलिए उसने दूध के कटोरे को नहीं छुआ।
In simple words: मोनू ने दूध इसलिए नहीं पिया क्योंकि वह अपने साथी सोनू की मृत्यु से बहुत दुखी और उदास था।

🎯 Exam Tip: पात्रों के व्यवहार को उनकी आंतरिक भावनाओं से जोड़कर स्पष्ट करें।

 

Question 4. पियूष क्यों मोनू को जंगल में वापस छोड़ने के लिए तैयार हो गया?
Answer: पियूष मोनू को जंगल में वापस छोड़ने के लिए इसलिए तैयार हो गया ताकि वह अपने माता-पिता के साथ रह सके।
In simple words: पियूष मोनू को जंगल में वापस छोड़ने के लिए तैयार हो गया ताकि वह अपने परिवार के साथ खुशी से रह सके, जैसे वह खुद रहता है।

🎯 Exam Tip: कहानी के नैतिक या भावनात्मक संदेश को उजागर करें, खासकर जब पात्रों के निर्णयों का विश्लेषण कर रहे हों।

Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 13 JUNGLE

Accessing Chapter 13 JUNGLE Solutions

Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 13 JUNGLE. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 8 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 13 JUNGLE in printable PDF format for offline study on any device.