Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Psychology. Our expert-created answers for Class 12 Psychology are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग UP Board Solutions for Class 12 Psychology
For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Psychology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग solutions will improve your exam performance.
Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग UP Board Solutions PDF
UP Board Solutions For Class 12 Psychology Chapter 1 Neuron, Synapse And Nerve Impulse (स्नायु, स्नायु-सन्धि-स्थल तथा तन्त्रिका आवेग)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. स्नायु अथवा न्यूरॉन (Neuron) का अर्थ स्पष्ट कीजिए। चित्र के माध्यम से स्नायु की संरचना को स्पष्ट कीजिए तथा स्नायु के प्रकारों का भी सामान्य परिचय दीजिए।
या
न्यूरॉन किसे कहते हैं? न्यूरॉन के प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
या
न्यूरॉन का चित्र बनाइए तथा उसकी कार्यप्रणाली का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
या
न्यूरॉन का चित्र बनाकर उसके भागों को नामांकित कीजिए।
Answer: प्राणियों के अधिकांश व्यवहार का सम्बन्ध किसी-न-किसी रूप में उनके शरीर से अवश्य होता है। शरीर की संरचना व्यवहार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। व्यवहार को निर्धारित करने में सर्वाधिक योगदान स्नायु-संस्थान का होता है। स्नायु-संस्थान ही उत्तेजनाओं को ग्रहण करता है तथा व्यवहार को निर्देशित करता है। स्नायु-संस्थान की सबसे छोटी इकाई को स्नायु अगवा न्यूरॉन (Neuron) कहते हैं।
स्नायु अथवा न्यूरॉन का अर्थ
जीवित प्राणियों के शरीर की एक विशेष प्रकार की कोशिकाओं को स्नायु अथवा न्यूरॉन कहा जाता है। स्नायु अथवा स्नायु कोशिका का सम्बन्ध शरीर के स्नायु-तन्त्र से होता है। स्नायु अथवा न्यूरॉन का मुख्य कार्य स्नायु-प्रवाहों या आवेगों (Nerve Impulses) को शरीर में परिचालित करना अथवा ढोना होता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि स्नायु अथवा न्यूरॉन शरीर की वे कोशिकाएँ हैं जो शरीर में स्नायु-प्रवाह को ढोने या चलाने का कार्य करती हैं।
स्नायु की संरचना य
दि स्नायु की संरचना का अध्ययन किया जाए तो स्नायु में तीन प्रमुख भाग दिखाई पड़ते हैं
(1) वृक्षतन्तु
(2) जीवकोश तथा
(3) अक्षतन्तु। इन तीनों भागों का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित है
(1) वृक्षतन्तु (Dendrite)- स्नायु अथवा न्यूरॉन वृक्षतन्तु या वृक्षिका को एक भाग वृक्षतन्तु या वृक्षका कहलाता है। स्नायु के । इस भाग की सम्बन्ध जीवकोश से होता है। जहाँ तक इस अक्षतन्तु भाग के आकार का प्रश्न है, यह बिल्कुल किसी वृक्ष की शाखाओं के समान अनियमित-सा होता है। अनेक है-शाखाओं-प्रशाखाओं के कारण स्नायु का यह भाग घना-सा दिखाई देता है। वृक्षतन्तु द्वारा सामान्य रूप से दो प्रकार के कार्य किये जाते हैं। इसका प्रथम कार्य जीवकोश है-स्नायु-प्रवाह को ग्रहण करना तथा द्वितीय कार्य चित्र-स्नायु अथवा न्यूरॉन की रचना है— ग्रहण किये गये स्नायु-प्रवाह को स्नायु के मूल भाग जीवकोश को प्रदान करना । वृक्षतन्तु द्वारा स्नायु-आवेग को ग्रहण करने का मुख्य कार्य सम्पन्न करने के कारण इसे ग्राहीतन्तु भी कहते हैं।
(2) जीवकोश (Cell body)- जीवकोश जीवधारियों की एक इकाई है तथा इसे जीवन का मौलिक आधार कहा जाता है। इन्हें स्नायुकोश या कोशाण भी कह सकते हैं। इनकी आकृति वृत्ताकार या अण्डाकार हो सकती है। एक जीवकोश की रचना कई अवयवों से मिलकर होती है। सभी जीवकोश जीवद्रव्य (Protoplasm) नामक तरल पदार्थ से बनते हैं जो रंगहीन जैली की तरह होता है। जीवकोश की रचना कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) और केन्द्रक (Nucleus) से होती है। जीवकोश के चारों ओर एक झिल्ली, कोशिका झिल्ली (Cell-membrane) होती है जो अत्यन्त पतली व लचीली होती है और दबाव पड़ने से फट सकती है। जीवकोश के मध्य में केन्द्रक होता है जिसके भीतर एक पतली झिल्ली होती है जिसे केन्द्रक जीवद्रव्य (Nucleoplasm) कहते हैं। स्नायु का जीवकोश एक महत्त्वपूर्ण अंग है जिससे प्रत्येक स्नायु-आवेग गुजरता है। वृक्षतन्तुओं द्वारा ग्रहण किये जाने वाले स्नायु-आवेग जीवकोश के केन्द्र में आते हैं और यहाँ से अक्षतन्तु की ओर भेज दिये जाते हैं। अक्षतन्तु से ये स्नायु-आवेग स्नायु-ग्रन्थि या मांसपेशी आदि तक पहुँचते हैं।
(3) अक्षतन्तु (Axons)- स्नायु की संरचना में 'अक्षतन्तु' स्नायु का सबसे लम्बा भाग होता है। ये दुम की तरह निकले होते हैं। अक्षतन्तु के एक सिरे पर अन्तिम छोर वाले भाग को एण्ड-ब्रश (End-brush) कहते हैं। अक्षतन्तु की संरचना में तीन झिल्लियाँ होती हैं। जो स्नायु-आवेग जीवकोश में आता है, वह अक्षतन्तु के माध्यम से एण्ड-ब्रश से गुजरता हुआ दूसरे स्नायु वृक्ष के तन्तु को, मांसपेशियों को या किसी ग्रन्थि को भेज दिया जाता है।
वस्तुतः बाह्य एवं आन्तरिक उद्दीपकों से उत्पन्न उत्तेजनाओं को वृक्षतन्तु (Dendrites) तथा अक्षतन्तु (Axons) के माध्यम से केन्द्रों तक प्रेषित किया जाता है। स्नायु तन्तु तथा मांसपेशियाँ अक्सर 'हाँ/ना' के इस नियम का पालन करती हैं कि उद्दीपक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकते हैं या नहीं।
स्नायुओं के प्रकार
प्रकार्यात्मक (Functional) दृष्टि से स्नायुओं के तीन प्रमुख प्रकार हैं-
(1) ज्ञानवाही स्नायु,
(2) कर्मवाही स्नायु तथा
(3) संयोजक स्नायु। इनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है
(1) ज्ञानवही स्नायु (Sensory Neurons)- भ. ज्ञानवाही स्नायुओं में वृक्षतन्तु अपेक्षाकृत अधिक लम्बे तथा । ज्ञानेन्द्रियों की तरफ होते हैं। ये स्नायु-आवेगों को ज्ञानेन्द्रियों से वृक्षतन्तुओं के माध्यम से ग्रहण कर सुषुम्ना नाड़ी या मस्तिष्क तक प्रेषित करते हैं। संवेदनाओं को उत्पन्न करने । का कार्य भी इन्हीं का होता है; जैसे— स्पर्श, गर्मी, सर्दी या चित्र-ज्ञानवाही स्नायु पीड़ा की संवेदना ।
(2) कर्मवाही स्नायु (Motor Neurons)- कर्मवाही स्नायुओं में प्रायः जीवकोश ऊपर की ओर स्थित होता है जिसमें वृक्षतन्तुओं की संख्या कम होती है और वृक्षतन्तु जीवकोश के चारों ओर मिलते हैं। इस तरह के कर्मवाही स्नायु शरीर के विभिन्न भागों के अलावा सुषुम्ना नाड़ी और मस्तिष्क में भी पाये जाते हैं। कर्मवाही स्नायु का मुख्य कार्य स्नायु-प्रवाहों को मस्तिष्क से बाहर ले जाकर ऊतकों तक पहुँचाना है। इन स्नायुओं द्वारा मांसपेशियों में गति उत्पन्न होती है तथा ग्रन्थियों को क्रियाशील बनाने हेतु स्राव उत्पन्न होता है।
(3) संयोजक स्नायु (Co-ordinating Neurons)- संयोजक स्नायु शरीर के भिन्न-भिन्न भागों में भिन्न-भिन्न प्रकार की संरचना वाले होते हैं। ये संयोजक स्नायु सुषुम्ना 7 नाड़ी और मस्तिष्क में सबसे ज्यादा संख्या में उपस्थित रहते हैं और सुषुम्ना व मस्तिष्क के बीच सम्पर्क स्थापित करते हैं। इन्हें ज्ञानवाही तथा कर्मवाही स्नायुओं के बीच में फैला हुआ । चित्र-कर्मवाही स्नायु देखा जा सकता है। इनका प्रधान कार्य विभिन्न स्नायुओं को आपस में जोड़ने का है। व्रस्तुतः ये एक विशाल भवन में टेलीफोन व्यवस्था की तरह हैं। जिसमें कुछ तार अन्दर जाते हैं तो कुछ तार बाहर आते हैं और भवन के प्रत्येक हिस्से से सम्पर्क स्थापित कर देते हैं। इसी तरह से ये स्नायु-तन्तु आन्तरिक तारों के समान शरीर के विभिन्न विभागों व क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। इसके परिणामतः शरीर के विभिन्न अंग अच्छी तरह कार्य करने लगते हैं।
स्नायु-तन्त्र के कार्य (Functions of Neurons)
स्नायु-तन्त्र की कार्यात्मक इकाई स्नायु या न्यूरॉन है, अतः स्नायु-तन्त्र के कार्य स्नायु या न्यूरॉन द्वारा ही किये जाते हैं। स्नायु द्वारा किया जाने वाला मुख्य कार्य है— विभिन्न उत्तेजनाओं को ग्रहण करना तथा उन्हें शरीर से सम्बन्धित केन्द्रों में। भेजना। यह कार्य स्नायु-प्रवाह अथवा आवेग के माध्यम से सम्पन्न होता है। स्नायु के वृक्षतन्तु नामक भाग द्वारा स्नाय-आवेग को ग्रहण किया जाता है। वह उसके जीवकोश नामक भाग को संचारित कर देता है। जीवकोश द्वारा ग्रहण किया गया स्नायु-आवेग पुनः अक्षतन्तु नामक भाग को संचारित कर दिया जाता है जहाँ से यह आवेग स्नायु-तन्त्र के अभीष्ट केन्द्र को भेज दिया जाता है तथा अभीष्ट ज्ञान। प्राप्त हो जाती है।
In simple words: Neurons are the basic units of the nervous system, responsible for transmitting information throughout the body. They consist of dendrites, a cell body, and an axon, each playing a crucial role in receiving, processing, and sending nerve impulses to coordinate bodily functions.
🎯 Exam Tip: Focus on drawing and labeling the neuron diagram, understanding the functions of its parts (dendrite, cell body, axon), and knowing the three types of neurons (sensory, motor, coordinating) with their specific roles for maximum marks.
Question 2. तन्त्रिका आवेग से क्या आशय है? इसके मापन का सामान्य विवरण प्रस्तुत कीजिए।
Answer:
तन्त्रिका आवेग
तन्त्रिका-तन्त्र की विभिन्न नाड़ियाँ अनेक स्नायुओं से मिलकर बनी होती हैं। इन्हीं स्नायुओं में तन्त्रिको आवेग या नाड़ी आवेग या नाड़ी प्रवाह (Nerve Impulse) 300 से 500 फीट प्रति सेकण्ड की गति से कार्य करता है। प्रत्येक तन्त्रिका आवेग का एक निश्चित सीमान्त होता है। इस भाँति, तन्त्रिका आवेग एक तरह का स्वतः उद्दीप्त (Self-initiated) आवेग या प्रवाह होता है जो एक स्नायु में एकसमान गति से प्रवाहित होता है।
अध्ययनों का निष्कर्ष है कि प्रत्येक तन्त्रिका आवेग विद्युत-रासायनिक प्रकृति (Electro Chemical Nature) का होता है। जब कोई स्नायु, तन्त्रिका आवेगरहित स्थिति अर्थात् विश्राम की अवस्था (Resting State) में होता है तो स्नायु की झिल्ली के दोनों ओर अर्थात् अन्दर व बाहर की तरफ विद्युत-रासायनिक विभवान्तर पैदा होता है। इसका अभिप्राय यह है कि स्नायु के बाहर की तरफ धनात्मक आवेश (Positive lons) तथा अन्दर की तरफ ऋणात्मक आवेश (Negative lons) होते हैं। दोनों ही आवेशों को वोल्टमीटर की मदद से मापा जा सकता है।
धनात्मक तथा ऋणात्मक आवेशों के निःधुवण (Depolarization) के समय सम्पूर्ण स्नायु में या तो कुल निःध्रुवण होता है या यह बिल्कुल भी नहीं होता है। दूसरे शब्दों में, स्नायु का निःध्रुवण 'सम्पूर्ण या कुछ भी नहीं सिद्धान्त (All or None Law) पर आधारित होता है। स्नायुओं में तन्त्रिका आवेग (नाड़ी प्रवाह) विद्युतीय निःधुवण (Electric Depolarization) के आधार पर आगे बढ़ता है।
स्नायु सन्धि पर तन्त्रिका आवेग के प्रवाहित होने का आधार, खासतौर पर रासायनिक होता है और रासायनिक पदार्थों के आधार पर ही ज्यादातर स्नायु सन्धियों पर तन्त्रिका आवेग एक स्नायु से दूसरे स्नायु की ओर प्रवाहित होता है। प्रयोगों से यह भी पता चला है कि एक स्नायु को एक बार निःध्रुवण होने के बाद दूसरी बार निःध्रुवण तत्काल न होकर कुछ समय के उपरान्त होता है। इस समय-अन्तराल या अवधि को तिर्यक अवधि (Refractory Period) कहा जाता है और इसका औसत काल एक सेकण्ड का एक हजारवाँ भाग ([latex]\cfrac { 1 }{ 1000 } [/latex] वाँ भाग) मापा गया है। इस भाँति, तन्त्रिका आवेग स्नायुओं में प्रवाहित होता है।
In simple words: A nerve impulse is an electrochemical signal that travels along a neuron, allowing communication within the nervous system. Its measurement involves detecting voltage differences across the neuron's membrane, which changes during depolarization based on an all-or-none principle.
🎯 Exam Tip: Understand the electrochemical nature of nerve impulses and the concept of 'all or none' law. Be prepared to explain how the resting state and depolarization contribute to impulse transmission for detailed answers.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. स्नायु-सन्धि (Synapse) से आप क्या समझते हैं? या सन्धि-स्थल को चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
Answer: स्नायु-सन्धि शरीर के भीतर वे स्थान हैं जहाँ दो-या-दो से अधिक स्नायु एक-दूसरे से नाड़ी आवेग को लेते या देते हैं। शरीर के भिन्न-भिन्न भागों पर स्नायु-तन्तुओं के जोड़ या संयोजक या सन्धियाँ दिखाई पड़ती हैं, जिन्हें स्नायु-सन्धि (Synapse) कहा जाता है। हालाँकि दो स्नायुओं के सिरे एक-दूसरे के बहुत समीप होते हैं, किन्तु शरीर-रचना-शास्त्र के अनुसार दो स्नायु कभी आपस में पूरी तरह जुड़ते नहीं हैं। दो स्नायुओं का यह संगम (Junction) ही स्नायु-सन्धि है। इस सन्धि पर अधिक या एक अक्षतन्तु का सिरा दूसरे स्नायुओं के वृक्षतन्तु को सन्देश या आवेग सम्प्रेषित करता है। अर्थात् अपने में से होकर गुजरने देता है।
In simple words: A synapse is the junction between two neurons where nerve impulses are transmitted from one neuron to another. It's a critical point for communication, allowing signals to pass without direct physical contact, ensuring organized information flow in the nervous system.
🎯 Exam Tip: Clearly define synapse and illustrate its function with a simple diagram if asked. Emphasize that it's a junction for impulse transmission, not a physical fusion of neurons.
Question 2. स्नायु-सन्धि की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
Answer:
स्नायु-सन्धि की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
1. स्नायु-सन्धियाँ एकपक्षीय मार्ग (One-way Traffic) पर कार्य करती हैं। इनसे नाड़ी आवेग या सन्देश एक ही दिशा में प्रवाहित हो सकता है, उसके विपरीत दिशा में नहीं। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि एक स्नायु के अक्षतन्तु से नाड़ी आवेग दूसरे स्नायु के वृक्षतन्तु या जीवकोश की ओर गुजर सकता है, इसकी विपरीत दिशा में नहीं गुजर सकता ।
2. किसी भी स्नायु-सन्धि पर दो-या-दो से अधिक स्नायु सम्बन्धित होते हैं।
3. किन्हीं भी दो स्नायुओं के बीच कुछ-न-कुछ खाली स्थान होना अपरिहार्य समझा जाता है।
4. स्नायु की अपेक्षा स्नायु-सन्धि को पार करने में नाड़ी आवेग को अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।
5. स्नायु-सन्धि से नाड़ी आवेग गुजरते समय, स्नायु-सन्धि परे नाड़ी आवेग या स्नायु आवेग की गति अपेक्षाकृत धीमी हो जाती है।
In simple words: Synapses facilitate one-way transmission of nerve impulses, connect multiple neurons, and involve a slight delay due to the synaptic gap. They are essential for directional and controlled information flow in the nervous system.
🎯 Exam Tip: List the key characteristics of a synapse clearly, particularly emphasizing the one-way traffic and the presence of a synaptic cleft, as these are crucial for its function.
तिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. स्नायु द्वारा सम्पन्न होने वाले कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
Answer: स्नायु-तन्त्र की कार्यात्मक इकाई स्नायु या न्यूरॉन है; अतः स्नायु-तन्त्र के कार्य स्नायु या न्यूरॉन द्वारा ही किये जाते हैं। स्नायु द्वारा किया जाने वाला मुख्य कार्य है—विभिन्न उत्तेजनाओं को ग्रहण करना तथा उन्हें शरीर के सम्बन्धित केन्द्रों में भेजना। यह कार्य स्नायु-प्रवाह अथवा आवेग के माध्यम से सम्पन्न होता है। स्नायु के वृक्षतन्तु नामक भाग द्वारा स्नायु-आवेग को ग्रहण किया जाता है। जो उसे जीवकोश नामक भाग को संचारित कर देता है। जीवकोश द्वारा ग्रहण किया गया स्नायु-आवेग पुनः अक्षतन्तु नामक भाग को संचारित कर दिया जाता है जहाँ यह आवेग स्नायु-तन्त्र के अभीष्ट केन्द्र को भेज दिया जाता है तथा अभीष्ट ज्ञान। प्राप्त हो जाता है।
In simple words: Neurons are the functional units of the nervous system, responsible for receiving stimuli, transmitting nerve impulses to central processing areas, and enabling the body to respond and gain knowledge.
🎯 Exam Tip: Explain the neuron's role in sensory input, processing, and motor output. Emphasize its function as the fundamental unit for transmitting information in the nervous system.
Question 2. संयोजक स्नायुकोश का क्या कार्य है?
Answer: संयोजक स्नायुकोशों का मुख्य कार्य विभिन्न स्नायुओं को आपस में जोड़ने का है। ये सुषुम्ना तथा मस्तिष्क के बीच सम्पर्क स्थापित करते हैं। संयोजक स्नायु शरीर के विभिन्न विभागों तथा क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। इसके परिणामस्वरूप शरीर के विभिन्न अंग अच्छी तरह से कार्य करने लगते हैं।
In simple words: Interneurons, or coordinating neurons, primarily connect different neurons within the central nervous system, facilitating communication between sensory and motor neurons and integrating various parts of the body.
🎯 Exam Tip: Highlight the integrative role of coordinating neurons, specifically their function in connecting different parts of the nervous system and enabling complex bodily coordination.
निश्चित उतरीय प्रश्न
Question 1. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों द्वारा कीजिए
1. स्नायु-तन्त्र का निर्माण करने वाली कोशिकाओं को _________ कहते हैं।
2. तन्त्रिका-तन्त्र की मौलिक इकाई को _________ कहते हैं।
3. तन्त्रि-तन्त्र में पाये जाने वाले कोशों को _________ कहते हैं।
4. जीवकोश _________ का एक अंग है।
5. स्नायु अथवा न्यूरॉन का मुख्य कार्य ........ को शरीर में परिचालित करना अथवा ढोना होता है।
6. सूचनाओं को मस्तिष्क तथा सुषुम्ना तक पहुँचाने का कार्य _________ .का होता है।
7. वृक्षतन्तु द्वारा ग्रहण किया गया स्नायु-आवेग _________ को प्रदान कर दिया जाता है।
8. ज्ञानेन्द्रियों से स्नायु-प्रवाह को ग्रहण करने वाले स्नायुओं को _________ कहते हैं।
9. स्नायु-प्रवाह को मांसपेशियों तथा पिण्डों तक पहुँचाने का कार्य करने वाले स्नायुओं को _________ कहते हैं।
10. ज्ञानवाही तथा कर्मवाही स्नायुओं को परस्पर सम्बद्ध करने वाले स्नायुओं को........... कहते हैं।
11. स्नायु-तन्त्र में दो या दो से अधिक स्नायुओं के परस्पर सम्बद्ध होने के स्थल को _________ कहते हैं।
12. _________ पर स्नायु-प्रवाह 'सम्पूर्ण अथवा कुछ भी नहीं' के नियम से संचालित होता है।
13. सन्धि-स्थल पर स्नायु-प्रवाह.. _________ के नियम से संचालित होता है।
14. स्नायु-तन्त्र में स्नायु-आवेग.... _________ के माध्यम से ही अग्रसर होता है।
15. स्नायु कोशिका में उत्पन्न होने वाले विद्युत-रासायनिक विक्षोभ को _________ कहते हैं।
16. स्नायु-आवेग का मापन _________ द्वारा किया जाता है।
Answer: 1. स्नायु अथवा न्यूरॉन, 2. न्यूरॉन, 3. न्यूरॉन, 4. स्नायु कोशिका या न्यूरॉन, 5. स्नायु-आवेग, 6. न्यूरॉन, 7. जीवकोश, 8. ज्ञानवाही स्नायु, 9. कर्मवाही स्नायु, 10. संयोजक स्नायु, 11. स्नायु-सन्धि, 12. सन्धि-स्थल, 13. 'सम्पूर्ण अथवा कुछ भी नहीं', 14. स्नायु-सन्धि, 15, स्नायु-आवेग, 18. गैल्वेनोमीटर ।
In simple words: This section tests knowledge about basic neuron structure, types, functions, and nerve impulse transmission, including key terms like synapse and the all-or-none principle.
🎯 Exam Tip: For fill-in-the-blanks, memorize key terminology related to neuron parts, types, and functions, as well as concepts like nerve impulse and synapse, ensuring precise recall for each blank.
प्रश्न II. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में दीजिए- :
Question 1. न्यूरॉन का अर्थ लिखिए ।
Answer: स्नायु-तन्त्र की कोशिकाओं को न्यूरॉन कहते हैं।
In simple words: A neuron is a specialized cell that serves as the basic building block of the nervous system, transmitting electrical and chemical signals.
🎯 Exam Tip: Provide a concise and accurate definition of a neuron, highlighting its role as the fundamental unit of the nervous system.
Question 2. 'स्नायु अथवा 'न्यूरॉन की परिभाषा लिखिए । |
Answer: 'स्नायु' अथवा 'न्यूरॉन' शरीर की वे कोशिकाएँ हैं जो शरीर में स्नायु-प्रवाह को ढोने या चलाने का कार्य करती हैं।
In simple words: Neurons are cells in the body responsible for carrying or conducting nerve impulses, essential for all bodily functions and communication.
🎯 Exam Tip: Focus on the primary function of neurons – to transmit nerve impulses – when defining them in one sentence.
Question 3. स्नायु अथवा न्यूरॉन के मुख्य भागों का उल्लेख कीजिए।
Answer: (1) वृक्षतन्तु या वृक्षिका,
(2) जीवकोश तथा
(3) अक्षतन्तु ।
In simple words: The main parts of a neuron are the dendrites (dendritic tree), cell body (soma), and the axon, each playing a distinct role in signal reception, processing, and transmission.
🎯 Exam Tip: Remember the three core parts of a neuron: dendrite, cell body, and axon. Listing them correctly is key for this type of question.
Question 4. स्नायु-तन्त्र में पाये जाने वाले न्यूरॉन के प्रकार बताइए।
Answer: (1) ज्ञानवाही न्यूरॉन
(2) कर्मवाही न्यूरॉन तथा
(3) संयोजक स्नायु ।
In simple words: The three main types of neurons found in the nervous system are sensory (afferent), motor (efferent), and interneurons (associative), each with specific roles in information processing.
🎯 Exam Tip: List the three types of neurons – sensory, motor, and coordinating – as they represent the fundamental functional categories within the nervous system.
Question 5. कर्मवाही स्नायु के मुख्य कार्य का उल्लेख कीजिए।
Answer: कर्मवाही स्नायु का मुख्य कार्य स्नायु-प्रवाहों को मस्तिष्क से बाहर ले जाकर ऊतकों तक पहुँचाना है।
In simple words: Motor neurons (Karmawahi Snayu) primarily carry nerve impulses from the brain and spinal cord to muscles and glands, enabling movement and glandular secretions.
🎯 Exam Tip: Focus on the 'output' function of motor neurons: transmitting signals from the brain/spinal cord to effector organs like muscles or glands.
Question 6. स्नायु-सन्धि से क्या आशय है? ।
Answer: स्नायु-सन्धि शरीर के भीतर वे स्थान हैं जहाँ दो या दो से अधिक स्नायु एक-दूसरे से स्नायु-आवेग को लेते या देते हैं।
In simple words: A synapse is a specialized junction where nerve impulses are transmitted between two or more neurons, facilitating communication within the nervous system.
🎯 Exam Tip: Define a synapse as the point of communication and transmission of nerve impulses between neurons, highlighting its role in information exchange.
Question 7. तन्त्रिका आवेग की प्रकृति क्या होती है?
Answer: तन्त्रिका आवेग की प्रकृति विद्युत-रासायनिक होती है।
In simple words: Nerve impulses are electrochemical in nature, meaning they involve both electrical changes and chemical transmissions.
🎯 Exam Tip: Remember that nerve impulses are fundamentally electrochemical, a key concept for understanding their propagation.
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1. शरीर में स्नायु आवेग को संचारित करने वाली कोशिका को कहते हैं
(क) रक्त कोशिका
(ख) साधारण कोशिका
(ग) न्यूरॉन या स्नायु
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (ग) न्यूरॉन या स्नायु
In simple words: The specialized cells responsible for transmitting nerve impulses throughout the body are called neurons.
🎯 Exam Tip: Identify the fundamental cell type of the nervous system. Knowing that neurons transmit nerve impulses is key to answering this correctly.
Question 2. स्नायु-तन्त्र की संरचनात्मक इकाई को कहते हैं
(क) कोशिका
(ख) वृक्षतन्तु
(ग) स्नायु
(घ) सुषुम्ना
Answer: (ग) स्नायु
In simple words: The basic building block and functional unit of the nervous system is the neuron, also referred to as a nerve cell.
🎯 Exam Tip: Understand that the neuron (स्नायु) is the basic structural and functional unit of the nervous system, similar to how a cell is for the body.
Question 3. इनमें से कौन स्नायुकोश (न्यूरॉन) का अंग है?
(क) वृक्षतन्तु
(ख) थायरॉइड
(ग) संग्राहक
(घ) ज्ञानवाही स्नायु
Answer: (क) वृक्षतन्तु
In simple words: Dendrites (वृक्षतन्तु) are a key part of a neuron, specialized for receiving signals from other neurons.
🎯 Exam Tip: Recall the main anatomical parts of a neuron (dendrites, cell body, axon) to correctly identify its components among given options.
Question 4. कौन न्यूरॉन का भाग है?
(क) सेतु
(ख) जीवकोश
(ग) उद्दीपक
(घ) ज्ञानेन्द्रिय
Answer: (ख) जीवकोश
In simple words: The cell body (जीवकोश), also known as soma, is a crucial part of the neuron that contains the nucleus and integrates incoming signals.
🎯 Exam Tip: Familiarize yourself with all the primary components of a neuron to differentiate them from non-neural terms. The cell body is fundamental.
Question 5. कौन न्यूरॉन का अंग नहीं है।
(क) वृक्षतन्तु
(ख) जीवकोश
(ग) सेतु
(घ) अक्षतन्तु
Answer: (ग) सेतु
In simple words: The pons (सेतु) is a part of the brainstem, not a component of an individual neuron, which primarily consists of dendrites, cell body, and axon.
🎯 Exam Tip: Distinguish between parts of an individual neuron and parts of the larger nervous system (like the brain or brainstem). Pons is a brain structure, not a neuron part.
Question 6. न्यूरॉन के उस भाग को क्या कहते हैं जिसके द्वारा स्नायु-प्रवाह को ग्रहण किया जाता है?
(क) वृक्षतन्तु
(ख) अक्षतन्तु
(ग) जीवकोश
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (क) वृक्षतन्तु
In simple words: Dendrites (वृक्षतन्तु) are the branch-like extensions of a neuron that primarily receive incoming nerve impulses from other neurons.
🎯 Exam Tip: Focus on the receiving end of a neuron. Dendrites are specifically adapted to collect signals, making them the correct answer for impulse reception.
Question 7. जीवकोश द्वारा ग्रहण किया गया स्नायु-प्रवाह
(क) वृक्षतन्तु को प्रेषित किया जाता है
(ख) अन्य जीवकोशे को प्रेषित किया जाता है।
(ग) अक्षतन्तु को प्रेषित किया जाता है
(घ) अपने आप में समेट लिया जाता है।
Answer: (ग) अक्षतन्तु को प्रेषित किया जाता है
In simple words: After the cell body processes the received nerve impulse, it transmits the signal onwards to the axon for further propagation.
🎯 Exam Tip: Understand the directional flow of information within a neuron: dendrite → cell body → axon. The axon is responsible for transmitting the processed signal away from the cell body.
Question 8. ज्ञानेन्द्रियों से स्नायु-प्रवाह को ग्रहण करने वाले स्नायु को कहते हैं
(क) ज्ञानवाही स्नायु
(ख) कर्मवाही स्नायु
(ग) संयोजक स्नायु
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (क) ज्ञानवाही स्नायु
In simple words: Sensory neurons (ज्ञानवाही स्नायु) are specialized to receive sensory information from sensory organs and transmit it towards the central nervous system.
🎯 Exam Tip: Differentiate between neuron types. Sensory neurons are responsible for carrying information *to* the central nervous system from sensory receptors.
Question 9. स्नायु-तन्त्र में एक स्नायु के वृक्षतन्तु तथा दूसरे स्नायु के अक्षतन्तु में सम्बन्ध स्थापित होने के स्थल को कहते हैं
(क) ज्ञानकेन्द्र
(ख) मिलन बिन्दु
(ग) स्नायु-सन्धि
(घ) ये सभी
Answer: (ग) स्नायु-सन्धि
In simple words: The synapse (स्नायु-सन्धि) is the specialized junction where one neuron's axon communicates with another neuron's dendrite or cell body.
🎯 Exam Tip: Remember that a synapse is the specific point of communication between neurons, crucial for the flow of information in the nervous system.
Question 10. स्नायु कोशिका के उद्दीप्त होने के कारण उसमें उत्पन्न होने वाले विद्युत-रासायनिक विक्षोभ को कहते हैं
(क) ज्ञान का संचार
(ख) स्नायु आवेग
(ग) स्नायविक कण्ट
(घ) उत्तेजना
Answer: (ख) स्नायु आवेग
In simple words: When a nerve cell is stimulated, the resulting electrochemical disturbance that travels along it is known as a nerve impulse.
🎯 Exam Tip: Understand that the "electrochemical disturbance" generated by neuron stimulation is precisely what defines a nerve impulse, fundamental to neural communication.
Question 11. स्नायु सन्धि-स्थल के सम्बन्ध में गलत कथन है
(क) स्नायु सन्धि-स्थल पर दो स्नायुकोशों के बीच कुछ दूरी होती है।
(ख) स्मायु सन्धि-स्थल पर स्नायु प्रवाह 'सम्पूर्ण अथवा कुछ भी नहीं' के नियम से संचालित होता है।
(ग) स्नायु सन्धि-स्थल पर स्नायु प्रवाह कुछ धीमा पड़ जाता है।
(घ) स्नायु सन्धि-स्थल पर स्नायु-प्रवाह रुक जाता है।
Answer: (घ) स्नायु सन्धि-स्थल पर स्नायु-प्रवाह रुक जाता है।
In simple words: The incorrect statement about a synapse is that nerve impulses stop there; in reality, they are transmitted, albeit with a slight delay, and do not halt completely.
🎯 Exam Tip: Remember that while synapses can cause a slight delay in impulse transmission, they do not stop the flow entirely. The 'all-or-none' law applies to the neuron itself, not the synapse as a whole stopping transmission.
Free study material for Psychology
UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Psychology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Psychology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Psychology Class 12 Solved Papers
Using our Psychology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Psychology are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Psychology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Psychology. You can access UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Psychology Chapter 1 न्यूरॉन सिनैप्स और तंत्रिका आवेग in printable PDF format for offline study on any device.