UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना

Review structured textbook solutions for Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 12 Home Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)

 

Question 1. जनसंख्या विस्फोट के क्या कारण हैं? (2008, 12, 13)
(a) अशिक्षा
(b) खराब स्वास्थ्य/गरीबी
(c) विकास के साधनों की कमी
(d) ये सभी
Answer: (d) ये सभी
In simple words: जनसंख्या विस्फोट के मुख्य कारणों में अशिक्षा, गरीबी और विकास के साधनों की कमी शामिल हैं, जो मिलकर आबादी को तेजी से बढ़ाते हैं।

🎯 Exam Tip: परीक्षा में यदि सभी विकल्प सही लगें, तो 'ये सभी' का चयन करें और मुख्य कारणों को ध्यान में रखें।

 

Question 2. जनसंख्या विस्फोट के क्या परिणाम है? (2008)
(a) अशिक्षा
(b) खराब स्वास्थ्य
(c) विकास के साधनों की कमी
(d) उपरोक्त सभी
Answer: (d) उपरोक्त सभी
In simple words: जब आबादी बहुत तेजी से बढ़ती है, तो समाज में अशिक्षा, खराब स्वास्थ्य और विकास के अवसरों की कमी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

🎯 Exam Tip: जनसंख्या विस्फोट के दुष्प्रभावों को याद रखने के लिए बुनियादी सामाजिक आवश्यकताओं की कमी को ध्यान में रखें।

 

Question 3. जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। (2014)
(a) 9 जुलाई को
(b) 11 जुलाई को
(c) 15 जुलाई को
(d) 20 जुलाई को
Answer: (b) 11 जुलाई को
In simple words: दुनिया भर में लोगों को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

🎯 Exam Tip: महत्वपूर्ण दिवसों की तिथियों को सीधे याद रखें, क्योंकि ये बहुविकल्पीय प्रश्नों में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 4. परिवार नियोजन द्वारा किस समस्या का समाधान हो सकता है? (2014, 18)
(a) जनसंख्या नियन्त्रण
(b) देश के विकास में वृद्धि
(c) माँ तथा शिशु की मृत्यु में कमी
(d) उपरोक्त सभी
Answer: (d) उपरोक्त सभी 

Question 2. वर्ष 2011 की जनगणना के समय भारत की जनसंख्या क्या थी?
Answer: वर्ष 2011 की जनगणना के समय भारत की जनसंख्या 121.02 करोड़ थी, जो निरन्तर बढ़ रही है। इस तीव्र वृद्धि के कारण देश के संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।
In simple words: According to the 2011 census, India's population was 121.02 crores and it is continuously increasing. This rapid growth affects the country's resources.

🎯 Exam Tip: Always write the exact population figure (121.02 crores) and the census year clearly to get full marks.

 

Question 3. भारतीय समाज में जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण क्या हैं?
Answer: कम आयु में विवाह, संयुक्त परिवार प्रणाली, पुत्र सन्तान की अनिवार्यता, अज्ञानता, गर्म जलवायु, गर्भ निरोधक उपायों की सीमित जानकारी आदि कारक भारतीय समाज में जनसंख्या वृद्धि के लिए उत्तरदायी हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक रूढ़िवादिता भी इस वृद्धि को बढ़ावा देती है।
In simple words: The main reasons for population growth in India include early marriage, preference for a male child, lack of education, and limited awareness of family planning.

🎯 Exam Tip: List at least four to five key factors like early marriage and lack of awareness to secure maximum marks.

 

Question 4. परिवार नियोजन से क्या आशय है?
Answer: पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नियोजित रूप से परिवार के आकार को सीमित रखना ही परिवार नियोजन है। यह सुखी और स्वस्थ पारिवारिक जीवन का मुख्य आधार है।
In simple words: Family planning means planning and limiting the size of a family using proper methods to ensure a better life for everyone.

🎯 Exam Tip: Define family planning clearly as a planned way to limit family size to score full marks.

 

Question 5. भारत के सन्दर्भ में परिवार को सीमित रखने की आवश्यकता का मुख्य कारण क्या है?
Answer: भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर को नियन्त्रित करने के लिए परिवार को सीमित रखना आवश्यक है। इससे देश के आर्थिक विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
In simple words: In India, keeping families small is necessary to control the fast-growing population and improve everyone's quality of life.

🎯 Exam Tip: Focus on the core reason, which is controlling the rapid rate of population growth in India.

 

Question 6. परिवार को सीमित रखने से बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer: परिवार को सीमित रखने से बच्चों का पालन-पोषण एवं बहुपक्षीय विकास उत्तम हो सकता है। छोटे परिवार में बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और ध्यान मिल पाता है।
In simple words: When a family is small, parents can take better care of their children, leading to their overall growth and better education.

🎯 Exam Tip: Mention terms like 'overall development' (बहुपक्षीय विकास) and 'proper upbringing' (पालन-पोषण) in your answer.

 

Question 7. परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता हेतु कोई दो प्रभावी उपाय लिखिए।
Answer: परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता हेतु कोई दो प्रभावी उपाय निम्नलिखित हैं।
1. परिवार नियोजन सुविधाओं का विस्तार एवं सम्बन्धित भ्रान्तियों का निराकरण आवश्यक है।
2. परिवार नियोजन करने वाले दम्पत्तियों को प्रोत्साहनस्वरूप कुछ विशेष सुविधाएँ मिलनी चाहिए। सरकार को इन उपायों को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सक्रियता से लागू करना चाहिए।
In simple words: To make family planning successful, we need to spread awareness to clear doubts and provide special benefits or rewards to couples who adopt it.

🎯 Exam Tip: Write the two points clearly in a numbered list format as requested in the question.

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक, 50 शब्द)

 

Question 1. “जनसंख्या वृद्धि रोजगार के अवसरों के बीच असन्तुलन का कारण है।” समझाइए। (2011)
Answer: रोजगार एक व्यक्ति एवं परिवार के सामान्य जीवन-निर्वाह के लिए प्राथमिक आवश्यकता है। अतः रोजगार के अवसरों तक पहुँच किसी भी देश के नागरिकों का मौलिक अधिकार है। नागरिकों के इसी अधिकार को सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा नियमित रूप से, विभिन्न उपलब्ध संसाधनों एवं देश की औद्योगिक व्यावसायिक प्रगति को ध्यान में रखकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

वस्तुतः हमारे देश में औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रगति पर्याप्त सन्तोषजनक है, परन्तु देश की जनसंख्या वृद्धि दर अधिक होने के कारण, उपलब्ध रोजगार के अवसर कम प्रतीत हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनसंख्या आधिक्य की स्थिति में सभी व्यक्तियों को शिक्षा के समान स्तरीय अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।

अतः रोजगार के इच्छुक व्यक्ति कुशल प्रशिक्षण के अभाव में, रोजगार के अवसरों की माँग को पूरा करने में असमर्थ होते हैं। इस प्रकार रोजगार के उपलब्ध अवसरों तथा रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों के बीच उत्पन्न असन्तुलन की स्थिति बेरोजगारी की समस्या को जन्म देती है। यह असंतुलन समाज में आर्थिक असमानता को भी बढ़ावा देता है।
In simple words: Jobs are limited, but the population is growing very fast. Because of this, there are not enough jobs for everyone, which leads to unemployment and unequal opportunities.

🎯 Exam Tip: Explain the relationship between high population growth and the shortage of job opportunities clearly to score full marks.

 

Question 2. जनसंख्या विस्फोट के नियन्त्रण के उपाय बताइए।
Answer: जनसंख्या वृद्धि या जनसंख्या विस्फोट पर नियन्त्रण जनसंख्या वृद्धि एक गम्भीर राष्ट्रीय समस्या है। समाज तथा राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि के लिए इस समस्या का समाधान अति आवश्यक है। इसके निवारण हेतु जन्म-दर को घटाना अनिवार्य हो गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न प्रयास करने आवश्यक हैं। कुछ महत्त्वपूर्ण प्रयासों का विवरण निम्नलिखित है। इन प्रयासों में शिक्षा का प्रसार और परिवार कल्याण योजनाओं का सुदृढ़ीकरण मुख्य रूप से शामिल है।
In simple words: Population explosion is a serious national problem. To control it, we must reduce the birth rate through various planned efforts and awareness programs.

🎯 Exam Tip: Define population explosion as a serious national issue and state that reducing the birth rate is the key solution.

 

Question 3. परिवार नियोजन की आवश्यकता को समझाइए।
Answer: परिवार नियोजन की आवश्यकता भारत एक विकासशील देश है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के उपरान्त, विशेषकर वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद से, हमारे देश में तीव्र वैज्ञानिक एवं आर्थिक प्रगति हुई है, परन्तु उत्पादन वृद्धि दर में हुई इस उल्लेखनीय प्रगति का समुचित लाभ देश की जनता को प्राप्त नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप आज भी हमारे देश में निर्धनता एवं निम्न जीवन-स्तर की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। इस विरोधाभासी स्थिति का एक प्रमुख कारण जनसंख्या वृद्धि दर का अत्यधिक होना है। अतः देश के विकास एवं जनता के कल्याण हेतु आवश्यक है कि देश की जनसंख्या को बढ़ने से रोका जाए। दूसरे शब्दों में, जन्म-दर को घटाने का प्रयास किया जाए, यही परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य है, इसके साथ-साथ परिवार कल्याण अर्थात् समग्र पारिवारिक जीवन को उत्तम बनाने के लिए भी परिवार नियोजन अर्थात् परिवार को सीमित रखना आवश्यक है। यह कदम देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
In simple words: Family planning is necessary to control population growth so that everyone can enjoy the benefits of the country's economic progress and live a better life.

🎯 Exam Tip: Mention the year 1991 economic reforms and explain how high population growth limits the benefits of economic progress to score full marks.

 

Question 4. परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख बाधाओं का उल्लेख कीजिए।
Answer: परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख बाधाएँ निम्नलिखित हैं:
1. अशिक्षा एवं जनसहयोग का अभाव – अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण परिवार नियोजन कार्यक्रमों को अपेक्षित जन सहयोग नहीं मिल पाता है। वस्तुतः अशिक्षित या अल्प-शिक्षित लोग रूढ़ियों एवं पूर्व-धारणाओं के प्रभाव के कारण सन्तानोत्पत्ति को ईश्वर की देन के रूप में स्वीकार करते हैं। वे लोग परिवार नियोजन के लाभों को पहचानने एवं उत्तम भविष्य की कल्पना करने का दृष्टिकोण विकसित नहीं कर पाते हैं।
2. यौन-शिक्षा का अभाव – यौन शिक्षा के अभाव के कारण भी परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति अपेक्षित जागरूकता उत्पन्न नहीं हो पाई है। उचित मार्गदर्शन न मिलने से युवा पीढ़ी में कई भ्रांतियां बनी रहती हैं।
3. निर्धनता – निर्धनता की स्थिति में, कुछ लोग परिवार नियोजन के साधनों को प्राप्त करने में असफल रहते हैं। यद्यपि सरकार द्वारा निरोध आदि के निःशुल्क वितरण की व्यवस्था की गई है, किन्तु नसबंदी करवाने जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है।
4. शत-प्रतिशत अचूक उपायों को उपलब्ध न होना – भारत की वृहद जनसंख्या की तुलना में, परिवार नियोजन के शत प्रतिशत अचूक उपाय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति परिवार नियोजन कार्यक्रम की पूर्ण सफलता में बाधक है।
5. ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन सुविधाओं एवं प्रचार का अभाव – भारत के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में परिवार नियोजन के व्यवस्थित केन्द्रों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है। इस स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम की लोकप्रियता सीमित ही है।
In simple words: The main obstacles to family planning are lack of education, absence of sex education, poverty, lack of 100% effective methods, and poor healthcare facilities in rural areas.

🎯 Exam Tip: List all 5 points with clear subheadings (like Illiteracy, Poverty, etc.) to make your answer structured and easy for the examiner to read.

 

Question 5. परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए। (2018) अथवा परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दीजिए। (2014)
Answer: परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता हेतु सुझाव भारत जैसे विकासशील देशों में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय एवं प्रयास किए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम देश की आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
1. जन-जागरूकता- परिवार नियोजन के महत्त्व एवं आवश्यकता का अधिक-से-अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी अत्यधिक आवश्यकता है। इसके लिए जनसंचार के यथासम्भव सभी माध्यमों; जैसे- रेडियो, दूरदर्शन, समाचार-पत्र, पोस्टर्स, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली का खेल आदि का अधिक-से-अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।
2. समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सहयोग- परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में, देश के धार्मिक नेताओं, जन-प्रतिनिधियों, समाज-सुधारकों, बुद्धिजीवियों, अभिनेताओं आदि को जन-साधारण के समक्ष स्वयं अपना आदर्श स्थापित करना चाहिए।
3. परिवार नियोजन सुविधाओं का विस्तार तथा सम्बन्धित भ्रान्तियों का निराकरण- परिवार नियोजन सुविधाओं का अधिक-से-अधिक विस्तार तथा सर्वसुलभता सुनिश्चित होनी चाहिए। सभी क्षेत्रों में जन्म नियन्त्रण के सस्ते एवं सुविधाजनक उपकरणों एवं औषधियों को सर्वसुलभ कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही नसबंदी ऑपरेशनों के विषय में जनता में व्याप्त भ्रान्तियों एवं अकारण भय का निराकरण किया जाना चाहिए।
4. योग्य चिकित्सकों की व्यवस्था- परिवार नियोजन कार्यक्रमों में योग्य चिकित्सकों एवं शल्य चिकित्सकों की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे लोगों में विश्वास उत्पन्न होगा तथा वे नियोजन सम्बन्धी उपाय अपनाने में जोखिम का अनुभव नहीं करेंगे। नसबंदी ऑपरेशनों में दूरबीन विधि को अधिक अपनाया जाना चाहिए।
5. शिक्षा का विस्तार- अन्धविश्वासों के निराकरण एवं परिवार नियोजन के महत्त्व की जानकारी प्रदान करने हेतु शिक्षा के अधिकाधिक प्रसार के साथ-साथ यौन शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
In simple words: परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना, शिक्षा का प्रसार करना और डॉक्टरों की अच्छी व्यवस्था करना बहुत जरूरी है।

🎯 Exam Tip: परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त करने के लिए सुझावों को स्पष्ट शीर्षकों (headings) के साथ बिंदुवार (point-wise) लिखें।

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (5 अंक, 100 शब्द)

 

Question 1. जनसंख्या विस्फोट एक राष्ट्रीय समस्या है, इसके क्या परिणाम हैं? (2006) अथवा जनसंख्या वृद्धि की हानियाँ लिखिए। (2007) अथवा जनसंख्या विस्फोट के परिणाम लिखिए। (2013)
Answer: जनसंख्या विस्फोट-एक राष्ट्रीय समस्या: जनसंख्या विस्फोट से अभिप्राय है- जनसंख्या वृद्धि की दर का अत्यधिक होना। हमारे देश में जनसंख्या वृद्धि दर निरन्तर कम होने के बावजूद (1991 के पश्चात् से) अभी भी जनसंख्या विस्फोट की श्रेणी में है तथा यह एक गम्भीर राष्ट्रीय समस्या है। जनसंख्या वृद्धि की इस उच्च दर ने देश के पूर्ण सम्भावित विकास के प्रयासों को प्रायः विफल कर दिया है। तीव्र जनसंख्या वृद्धि देश के आर्थिक ढांचे को कमजोर करती है।
जनसंख्या समस्या के कारण सीमित संसाधनों में आवास, पोषण, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में बढ़ती हुई आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाना असम्भव हो रहा है। अतः जनसंख्या विस्फोट को राष्ट्रीय समस्या स्वीकार करते हुए, इसके समाधान के ठोस उपाय किए जाना अपरिहार्य हो गया है।
जनसंख्या विस्फोट के परिणाम: जनसंख्या वृद्धि के परिणामों अथवा हानियों का विवरण निम्नलिखित है।
In simple words: जनसंख्या का बहुत तेजी से बढ़ना जनसंख्या विस्फोट कहलाता है। इससे देश के संसाधनों पर दबाव बढ़ता है और गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में 'जनसंख्या विस्फोट' की परिभाषा लिखने के बाद उसके मुख्य प्रभावों को संक्षेप में समझाएं ताकि उत्तर प्रभावशाली लगे।

जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव

  • निर्धनता में वृद्धि
  • भुखमरी
  • जीवन-स्तर का निम्न होना
  • स्वास्थ्य स्तर का निम्न होना
  • कृषि योग्य भूमि को बँट जाना
  • वैयक्तिक विघटन
  • पारिवारिक विघटन
  • सामाजिक विघटन

 

1. निर्धनता में वृद्धि: निर्धनता व्यापक अर्थ में विकास के अवसरों का अभाव है। जनसंख्या विस्फोट इसका मुख्य कारण है। उल्लेखनीय है कि भारत जैसे विकासशील देश में, जहाँ संसाधन सीमित होते हैं, जनसंख्या आधिक्य निर्धनता में वृद्धि का कारण बनता है।

 

2. भुखमरी: निर्धनता के साथ-साथ भुखमरी की समस्या भी उठ खड़ी होती है। खाद्यान्न उत्पादन के सीमित होने की स्थिति में यदि जनसंख्या तेजी से बढ़ती है, तो निश्चित रूप से लोगों को आवश्यकता से कम मात्रा में खाद्य-सामग्री उपलब्ध होती है। यह दशा प्रायः भुखमरी एवं अभाव की समस्या का रूप ले सकती है।

 

3. जीवन-स्तर का निम्न होना: तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण सम्बन्धित समाज के लोगों का जीवन-स्तर सामान्यतः निम्न होता जाता है। जन-सामान्य को आवास, पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं परिवहन सम्बन्धी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।

 

4. स्वास्थ्य स्तर का निम्न होना: जनसंख्या वृद्धि की स्थिति में, रहन-सहन के निम्न स्तर का प्रभाव जन-सामान्य के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। पौष्टिक एवं सन्तुलित आहार की अनुपलब्धता एवं स्वास्थ्यवर्द्धक आवास सुविधाओं का अभाव स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ उत्पन्न करता है। स्वास्थ्य स्तर निम्न होने पर विभिन्न संक्रामक एवं अभावजनित रोग विकराल रूप धारण कर लेते हैं।

 

5. कृषि योग्य भूमि का बँट जाना: कृषि योग्य भूमि एक सीमित संसाधन है। जनसंख्या में वृद्धि होने पर, इस भूमि का बँटवारा होता जाता है तथा भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बँटकर अनार्थिक जोतों का रूप ले लेती है और भारत जैसे कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले देश को अनाज की कमी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

6. वैयक्तिक विघटन: जनसंख्या विस्फोट की स्थिति समाज में अनेक अभावों को जन्म देती है। निर्धनता तथा बेरोजगारी की परिस्थितियों में वैयक्तिक विघटन की दर भी बढ़ने लगती है। अनेक व्यक्ति अपराधों, मद्यपान तथा आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों के शिकार होने लगते हैं।

 

7. पारिवारिक विघटन: वैयक्तिक विघटन का प्रभाव, पारिवारिक संगठन पर पड़ना स्वाभाविक है। अभाव की परिस्थितियों में पारिवारिक कलह तथा तनाव में भी वृद्धि होने लगती है।

 

8. सामाजिक विघटन: व्यक्ति समाज की मूल इकाई है। अतः वैयक्तिक एवं पारिवारिक विघटन की स्थिति में समाज को प्रभावित होना स्वाभाविक है। इस स्थिति में सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था विघटित होने लगती है तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्याएँ सामाजिक संस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

 

Question 2. परिवार नियोजन से क्या आशय है? परिवार नियोजन की मुख्य विधियों का उल्लेख कीजिए। अथवा टिप्पणी लिखिए - परिवार नियोजन। अथवा "समाज के लिए परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन सुझाव ही नहीं, चेतावनी है।" क्यों?
Answer: परिवार नियोजन का अर्थ: परिवार नियोजन से अभिप्राय नियोजित रूप से परिवार के आकार को सीमित रखने तथा दो बच्चों के जन्म के बीच उपयुक्त अंतर रखने से है। इसका मुख्य उद्देश्य माता और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा देश की जनसंख्या को नियंत्रित करना है। यह सुखी और समृद्ध जीवन का आधार है।

परिवार नियोजन की मुख्य विधियाँ:
(i) प्राकृतिक विधियाँ: इसके अंतर्गत आत्म-संयम और सुरक्षित अवधि (Safe Period) का पालन किया जाता है।
(ii) यांत्रिक विधियाँ (Barrier Methods): इसके अंतर्गत कंडोम, डायाफ्राम आदि का उपयोग करके गर्भधारण को रोका जाता है।
(iii) रासायनिक विधियाँ: इसके अंतर्गत महिलाएँ गर्भनिरोधक गोलियों (Oral Pills) का सेवन करती हैं।
(iv) अंतःगर्भाशयी उपकरण (IUCD): जैसे डॉक्टरों द्वारा गर्भाशय में कॉपर-टी (Copper-T) लगाना।
(v) शल्य चिकित्सा (स्थायी विधियाँ): पुरुषों के लिए नसबंदी (Vasectomy) और महिलाओं के लिए नलबंदी (Tubectomy) की जाती है।

"सुझाव नहीं, चेतावनी है" का कारण: तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या हमारे सीमित प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों पर भारी दबाव डाल रही है। यदि समय रहते परिवार नियोजन को नहीं अपनाया गया, तो भुखमरी, बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याएँ विकराल रूप ले लेंगी, जिससे पूरा सामाजिक ढांचा नष्ट हो सकता है।
In simple words: परिवार नियोजन का अर्थ है बच्चों के जन्म में सही अंतर रखना और परिवार को छोटा रखना। इससे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और देश में संसाधनों की कमी नहीं होती।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर लिखते समय परिवार नियोजन की परिभाषा के साथ-साथ इसकी पाँचों मुख्य विधियों (प्राकृतिक, यांत्रिक, रासायनिक, अंतःगर्भाशयी और शल्य चिकित्सा) को अलग-अलग हेडिंग डालकर स्पष्ट रूप से लिखें।

Question. निराकरण आप कैसे करेंगी? (2007, 10)
Answer: परिवार नियोजन से आशय नियोजन का अभिप्राय एक ऐसी व्यवस्था से होता है, जिसमें कुछ निश्चित लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं और इन लक्ष्यों को एक निश्चित अवधि में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त किया जाता है। परिवार के सन्दर्भ में नियोजन का प्रमुख रूप परिवार नियोजन है। मूल रूप से परिवार नियोजन का आशय परिवार के आकार को सीमित रखने से है, यद्यपि आधुनिक परिस्थितियों में इसे विस्तृत अवधारणा के रूप में स्वीकार किया जा रहा है, जिसका अन्तिम लक्ष्य सम्पूर्ण परिवार का कल्याण है। यह सुखी और समृद्ध जीवन का मुख्य आधार है।

इस रूप में परिवार नियोजन का क्षेत्र अत्यन्त विस्तृत है, इसमें परिवार को सीमित रखने के साथ-साथ सन्तानहीन को मातृत्व का लाभ दिलाना एवं माता व शिशु दोनों की देखभाल सुनिश्चित करना आदि सम्मिलित हैं। उपरोक्त विवरण को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि, “हमारे समाज के लिए परिवार कल्याण एवं परिवार नियोजन सुझाव ही नहीं, चेतावनी है।”

परिवार नियोजन की विधियाँ: आधुनिक समय में पुरुषों-स्त्रियों के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न भौतिक साधन प्रचलित हैं। परिवार नियोजन के मुख्य साधनों का संक्षिप्त परिचय निम्नलिखित है:

परिवार नियोजन की विधियाँ (पुरुषों के लिए):

  • कण्डोम
  • नसबन्दी

1. कण्डोम (निरोध): यह रबड़ की थैली के समान होता है, जिसे पुरुष सहवास से पूर्व अपने लिंग पर धारण कर सकता है। यह गर्भधारण से बचाव का कारगर उपाय है। कण्डोम के प्रयोग से यौन संक्रमण से होने वाले रोगों से भी बचा जा सकता है।

2. नसबन्दी: यह एक छोटा-सा ऑपरेशन होता है, इस ऑपरेशन में डॉक्टर कुछ नसों को काटकर बाँध देता है। इससे शुक्राणु वीर्य में नहीं आ पाते और स्त्री के गर्भ ठहरने की आशंका नहीं रहती है। इस उपाय द्वारा अवांछित गर्भ से सदा के लिए मुक्ति मिल जाती है। अतः नसबन्दी तभी करानी चाहिए, जब पति-पत्नी अन्तिम रूप से और सन्तान न करने का निर्णय ले लें।

(स्त्रियों के लिए):
  • लूप
  • नसबन्दी
  • डायाफ्राम
  • झागदार गोलियाँ
  • ओरल पिल्स

1. लूप: यह प्लास्टिक का बना हुआ एक छोटा-सा छल्ला होता है, जिसे डॉक्टर द्वारा स्त्री की बच्चेदानी में एक सरल विधि से रख दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में स्त्री को किसी प्रकार की पीड़ा नहीं होती। जब तक बच्चेदानी में रहता है, तब तक स्त्री को गर्भ ठहरने की आशंका नहीं रहती। जेली और क्रीम भी इसके साथ सहायक होती हैं। इस उपाय से पति-पत्नी के संसर्ग में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है। इस प्रकार यह गर्भ निरोध की सरल एवं विश्वसनीय विधि है।
In simple words: परिवार नियोजन का अर्थ है परिवार के आकार को सीमित और नियंत्रित रखना ताकि बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से हो सके। इसके लिए पुरुषों के लिए कण्डोम व नसबंदी और महिलाओं के लिए लूप व अन्य सुरक्षित साधन उपलब्ध हैं।

🎯 Exam Tip: परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त करने के लिए पुरुषों और स्त्रियों की विधियों को अलग-अलग शीर्षकों के अंतर्गत स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 2. नसबन्दी (Female Sterilization)
Answer: यह ऑपरेशन स्त्रियों के लिए भी होती है, इसे कभी भी कराया जा सकता है। इस ऑपरेशन के बाद भी स्त्री को मासिक धर्म पूर्व की भाँति नियमित रूप से होता है। इससे पति-पत्नी के सहवास में भी कोई अन्तर नहीं आता है। वर्तमान में दूरबीन विधि द्वारा भी स्त्रियों की नसबन्दी सम्भव है, इसके तुरन्त बाद स्त्री को घर भेज दिया जाता है तथा इससे कोई परेशानी नहीं होती। यह एक अत्यंत सुरक्षित और स्थाई परिवार नियोजन की विधि है।
In simple words: Female sterilization is a safe, permanent surgical method for women to prevent pregnancy. It does not affect a woman's normal monthly cycle or daily life.

🎯 Exam Tip: Mention both traditional and modern laparoscopic (दूरबीन) methods to secure full marks in this question.

 

Question 3. डायाफ्राम (Diaphragm)
Answer: यह मुलायम रबड़ की टोपी के समान होता है, जो गर्भाशय के मुँह को ढक देता है, जिससे गर्भ ठहरने की सम्भावना नहीं रहती। यह महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक सुरक्षित अवरोधक साधन है।
In simple words: A diaphragm is a soft rubber cap placed over the entrance of the uterus. It physically blocks sperm from entering, preventing pregnancy.

🎯 Exam Tip: Clearly define it as a barrier method of contraception and describe its shape and material.

 

Question 4. जेली और क्रीम (Jelly and Cream)
Answer: ये वस्तुएँ एक ट्यूब में आती हैं। इसके साथ लगाने की पिचकारी भी आती है, जिससे जेली या क्रीम को बच्चेदानी के मुँह तक पहुँचा दिया जाता है। ये ऐसी औषधियों से युक्त होती हैं, जो शुक्राणुओं को गर्भाशय में जाने से रोकने का कार्य करती हैं। इनका उपयोग अक्सर अन्य अवरोधक साधनों के साथ किया जाता है।
In simple words: These are chemical creams or jellies applied inside to block and destroy sperm. They act as a chemical barrier to prevent pregnancy.

🎯 Exam Tip: Explain how the applicator (पिचकारी) is used to apply the cream/jelly near the cervix for maximum effectiveness.

 

Question 5. झागदार गोलियाँ (Foaming Tablets)
Answer: इन गोलियों में विद्यमान दवाई शुक्राणुओं को नष्ट करने में सक्षम होती है। सहवास के पूर्व स्त्री द्वारा ये गोलियाँ पानी में गीली करके योनि में रख ली जाती हैं। इन गोलियों से उत्पन्न होने वाला झाग शुक्राणुओं को निष्क्रिय कर देता है। इन गोलियों का प्रयोग यद्यपि सरल होता है, किन्तु ये गोलियाँ डायाफ्राम या जेली की भाँति पूर्णरूपेण सफल नहीं होती हैं। इसलिए इन्हें अक्सर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अन्य तरीकों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
In simple words: Foaming tablets dissolve to create a foam that disables sperm. While they are easy to use, they are less effective than diaphragms or jellies.

🎯 Exam Tip: Highlight that foaming tablets have a lower success rate compared to diaphragms and jellies to show a complete understanding.

 

Question 6. ओरल पिल्स (Oral Pills)
Answer: गर्भनिरोधक गोलियाँ मुख से ग्रहण की जाती हैं; जैसे– माला डी आदि। ये गोलियाँ प्रतिदिन या निश्चित समय पर लेने से गर्भ ठहरने का भय नहीं रहता, यद्यपि इनके प्रयोग से पूर्व चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए। परिवार नियोजन के उपरोक्त उपायों में से किसी का भी प्रयोग करके परिवार को आदर्श परिवार बनाया जा सकता है। ये गोलियाँ शरीर के हार्मोन स्तर को नियंत्रित करके काम करती हैं।
In simple words: Oral pills are daily contraceptive tablets taken by mouth, like Mala-D. They are highly effective but should only be taken after consulting a doctor.

🎯 Exam Tip: Always mention a popular example like 'Mala-D' and emphasize the importance of medical consultation before starting oral pills.

Home Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना

Accessing Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official UP Board standards for Home Science.

Concept-Driven Answers for Class 12 Home Science

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Home Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for UP Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Home Science.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Home Science are as per latest UP Board curriculum.

Are the Home Science UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Home Science. You can access UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Home Science UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Home Science Chapter 21 परिवार कल्याण एवं परिवार योजना in printable PDF format for offline study on any device.