UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 Biodiversity and Conservation

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Biology. Our expert-created answers for Class 12 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण UP Board Solutions for Class 12 Biology

For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण solutions will improve your exam performance.

Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 Biodiversity and Conservation

UP Board Solutions For Class 12 Biology Chapter 15 Biodiversity And Conservation (जैव विविधता एवं संरक्षण)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

 

Question 1. जैव विविधता के तीन आवश्यक घटकों (कंपोनेंट) के नाम लिखिए।
Answer: जैव विविधता के तीन आवश्यक घटक निम्नवत् हैं –
1. आनुवंशिक विविधता
2. जातीय विविधता
3. पारिस्थितिकिय विविधता प्रश्न
In simple words: The three essential components of biodiversity are genetic diversity, species diversity, and ecosystem diversity, which together describe the variety of life at different levels.

🎯 Exam Tip: Always remember to list all three components (genetic, species, ecosystem diversity) when asked, as omitting any can lead to loss of marks.

 

Question 2. पारिस्थितिकीविद् किस प्रकार विश्व की कुल जातियों का आकलन करते हैं?
Answer: पृथ्वी पर जातीय विविधता समान रूप से वितरित नहीं है, बल्कि एक रोचक प्रतिरूप दर्शाती है। पारिस्थितिकीविद् विश्व की कुल जातियों का आकलन अक्षांशों पर तापमान के आधार पर करते हैं। जैव विविधता साधारणतया, उष्ण कटिबन्ध क्षेत्र में सबसे अधिक तथा ध्रुवों की तरफ घटती जाती है। उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र में जातीय समृद्धि के महत्त्वपूर्ण कारण इस प्रकार हैं- उष्ण कटिबन्ध क्षेत्रों (Tropical regions) में जैव जातियों को विकास के लिए अधिक समय मिला तथा इस क्षेत्र को अधिक सौर ऊर्जा प्राप्त हुई जिससे उत्पादकता अधिक होती है। जातीय समृद्धि किसी प्रदेश के क्षेत्र पर आधारित होती है। पारिस्थितिकीविद् प्रजाति की उष्ण एवं शीतोष्ण प्रदेशों (Temperate regions) में मिलने की प्रवृत्ति, अधिकता आदि की अन्य प्राणियों एवं पौधों से तुलना कर उसके अनुपात की गणना और आकलन करते हैं।
In simple words: Ecologists estimate global species richness by studying patterns of biodiversity across latitudinal gradients, noting higher diversity in tropical regions due to more time for evolution and higher solar energy. They analyze species-area relationships, comparing the distribution and abundance of species in tropical versus temperate zones.

🎯 Exam Tip: When explaining species richness assessment, emphasize the role of latitudinal gradients, solar energy, evolutionary time, and species-area relationships for a complete answer.

 

Question 3. उष्ण कटिबन्ध क्षेत्रों में सबसे अधिक स्तर की जाति- समृद्धि क्यों मिलती है? इसकी तीन परिकल्पनाएँ दीजिए ।
Answer: इस प्रकार की परिकल्पनायें निम्नवत् हैं –
1. जाति उद्भवन (speciation) आमतौर पर समय का कार्य है। शीतोष्ण क्षेत्र में प्राचीन काल से ही बार-बार हिमनद (glaciation) होता रहा है जबकि उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र लाखों वर्षों से अबाधित रहा है। इसी कारण जाति विकास तथा विविधता के लिए लम्बा समय मिला है।
2. उष्ण कटिबन्धीय पर्यावरण शीतोष्ण पर्यावरण (temperate environment) से भिन्न तथा कम मौसमीय परिवर्तन दर्शाता है। यह स्थिर पर्यावरण निकेत (niches) विशिष्टीकरण को। प्रोत्साहित करता रहा है जिसकी वजह से अधिकाधिक जाति विविधता उत्पन्न हुई है।
3. उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में अधिक सौर ऊर्जा उपलब्ध है जिससे उत्पादन अधिक होता है जिससे परोक्ष रूप से अधिक जैव विविधता उत्पन्न हुई है।
In simple words: Tropical regions exhibit high species richness due to three main reasons: a longer undisturbed evolutionary history allowing more speciation, more stable and less seasonal environments promoting niche specialization, and higher solar energy leading to greater productivity and thus, more biodiversity.

🎯 Exam Tip: To score well, clearly articulate each of the three hypotheses: evolutionary time, environmental stability/niche specialization, and higher productivity linked to solar energy.

 

Question 4. जातीय-क्षेत्र सम्बन्ध में समाश्रयण (रिग्रेशन) की ढलान का क्या महत्त्व है?
Answer: जातीय- क्षेत्र सम्बन्ध (Species- area relationship) – जर्मनी के महान् प्रकृतिविद् व भूगोलशास्त्री एलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Alexander Von Humboldt) ने दक्षिणी अमेरिका के जंगलों में गहन खोज के बाद जाति समृद्धि तथा क्षेत्र के मध्य सम्बन्ध स्थापित किया। उनके अनुसार कुछ सीमा तक किसी क्षेत्र की जातीय समृद्धि अन्वेषण क्षेत्र की सीमा बढ़ाने के साथ बढ़ती है। जाति समृद्धि और वर्गकों की व्यापक किस्मों के क्षेत्र के बीच सम्बन्ध आयताकार अतिपरवलय (rectangular hyperbola) होता है। यह लघुगणक पैमाने पर एक सीधी रेखा दर्शाता है। इस सम्बन्ध को निम्नांकित समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है – \( \log S = \log C + Z \log A \)
जहाँ; S = जाति समृद्धि, A = क्षेत्र, Z = रेखीय ढाल (समाश्रयण गुणांक रिग्रेशन कोएफिशिएंट)
C = Y – अन्तःखण्ड (इंटरसेप्ट)
चित्र-जातीय-क्षेत्र सम्बन्ध का प्रदर्शन: लॉग पैमाने पर सम्बन्ध रेखीय हो जाते हैं।
पारिस्थितिकी वैज्ञानिकों के अनुसार z का मान 0.1 से 0.2 परास में होता है। यह वर्गिकी समूह अथवा क्षेत्र पर निर्भर नहीं करता है। आश्चर्यजनक रूप से समाश्रयण रेखा (regression line) की ढलान एक जैसी होती है। यदि हम किसी बड़े समूह के जातीय क्षेत्र सम्बन्ध जैसे- सम्पूर्ण महाद्वीप का विश्लेषण करते हैं, तब ज्ञात होता है कि समाश्रयण रेखा की ढलान तीव्र रूप से तिरछी खड़ी होती । है। Z के माने की परास (range) 0.6 से 1.2 होती है।
In simple words: The slope (Z-value) of the species-area regression line indicates how rapidly species richness increases with area. A steeper slope implies a greater increase in species with area. This value helps ecologists understand the intensity of species richness in a given region.

🎯 Exam Tip: Clearly define 'Z' (slope of regression) and its significance: a higher Z value indicates a greater impact of habitat area on species diversity. Remember to mention the general range of Z values (0.1-0.2 for small areas, 0.6-1.2 for large areas).

 

Question 5. किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के मुख्य कारण क्या हैं?
Answer: जाति क्षति के कारण (Causes of Species Loss) – विभिन्न समुदायों में जीवों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। जब तक किसी पारितन्त्र में मौलिक जाति उपस्थित रहती है तब तक प्रजाति के सदस्यों की संख्या में वृद्धि होती रहती है। मौलिक जाति के विलुप्त होने पर इसके जीनपूल में उपस्थित महत्त्वपूर्ण लक्षण विलुप्त हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन मानव हस्तक्षेप के कारण सम्पूर्ण विश्व जाति क्षति की बढ़ती हुई दर का सामना कर रहा है। जाति क्षति के मुख्य कारण निम्नवत् हैं –
(i) आवासीय क्षति तथा विखण्डन (Habitat Loss and Fragmentation) – मानवीय हस्तक्षेप के कारण जीवों के प्राकृतिक आवासों का नाश हुआ है। जिसके कारण जातियों का विनाश गत 150 वर्षों में अत्यन्त तीव्र गति से हुआ है। मानव हितों के कारण औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि क्षेत्रों, आवासीय क्षेत्रों में निरन्तर वृद्धि हो रही है जिससे वनों का क्षेत्रफल 18% से घटकर लगभग 9% रह गया है। आवासीय क्षति जन्तु व पौधे के विलुप्तीकरण का मुख्य कारण है। विशाल अमेजन वर्षा वन को सोयाबीन की खेती तथा जानवरों के चरागाहों के लिए काट कर साफ कर दिया गया है। इसमें निवास करने वाली करोड़ों जातियाँ प्रभावित हुई हैं और उनके जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। आवासीय क्षति के अतिरिक्त प्रदूषण भी जातियों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। मानव क्रियाकलाप भी जातीय आवासों को प्रभावित करते हैं। जब मानव क्रियाकलापों द्वारा बड़े आवासों को छोटे-छोटे खण्डों में विभक्त कर दिया जाता है, तब जिन स्तनधारियों और पक्षियों को अधिक आवास चाहिए वह बुरी तरह प्रभावित होते हैं जिससे समष्टि में कमी होती है।
(ii) अतिदोहन (Over Exploitation) – मानव हमेशा से भोजन तथा आवास के लिए प्रकृति पर निर्भर रहा है, परन्तु लालच के वशीभूत होकर मानव प्राकृतिक सम्पदा का अत्यधिक दोहन कर रहा है जिसके कारण बहुत-सी जातियाँ विलुप्त हो रही हैं। अतिदोहन के कारण गत 500 वर्षों में अनेक प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। अनेक समुद्री मछलियों की प्रजातियाँ शिकार के कारण कम होती जा रही हैं जिसके कारण व्यावसायिक महत्त्व की अनेक जातियाँ खतरे में हैं।
(iii) विदेशी जातियों का आक्रमण (Alien Species Invasions) – जब बाहरी जातियाँ अनजाने में या जान बूझकर किसी भी उद्देश्य से एक क्षेत्र में लाई जाती हैं, तब उनमें से कुछ आक्रामक होकर स्थानीय जातियों में कमी या उनकी विलुप्ति का कारण बन जाती हैं। गाजर घास (पार्थेनियम) लैंटाना और हायसिंथ (आइकॉर्निया) जैसी आक्रामक खरपतवार जातियाँ पर्यावरण तथा अन्य देशज जातियों के लिए खतरा बन गई हैं। इसी प्रकार मत्स्य पालन के उद्देश्य से अफ्रीकन कैटफिश क्लेरियस गैरीपाइनस मछली को हमारी नदियों में लाया गया, लेकिन अब ये मछली हमारी नदियों की मूल अशल्कमीन (कैटफिश) जातियों के लिए खतरा पैदा कर रही है।
(iv) सहविलुप्तता (Co-extinctions) – एक जाति के विलुप्त होने से उस पर आधारित दूसरी जन्तु व पादप जातियाँ भी विलुप्त होने लगती हैं। उदाहरण के लिए- एक परपोषी मत्स्य जाति विलुप्त होती है, तब उसके विशिष्ट परजीवी भी विलुप्त होने लगते हैं।
(v) स्थानान्तरी अथवा झूम कृषि (Shifting or Jhum Cultivation) – जंगलों में रहने वाली जन जातियाँ विभिन्न जन्तुओं का शिकार करके भोजन प्राप्त करती हैं। इनका कोई निश्चित आवास नहीं होता। ये जीवनयापन के लिए एक स्थान से दूसरे स्थानों पर स्थानान्तरित होती रहती हैं। ये जंगल की भूमि पर खेती करते हैं, इसके लिए ये जनजातियाँ प्रायः जंगल के पेड़-पौधों, घास फूस को जलाकर नष्ट कर देते हैं। इस प्रकार की कृषि को झूम कृषि कहते हैं। इसके कारण वन्य प्रजातियाँ स्थानाभाव के कारण प्रभावित होती हैं।
In simple words: The main causes of species loss are habitat destruction and fragmentation, overexploitation of resources, invasion by alien species, co-extinctions where one species' extinction leads to another's, and shifting cultivation. These human-driven activities significantly reduce biodiversity and push species towards extinction.

🎯 Exam Tip: Remember "The Evil Quartet" (habitat loss and fragmentation, overexploitation, alien species invasions, and co-extinctions) as the four major causes of biodiversity loss. Providing specific examples for each point strengthens your answer.

 

Question 6. पारितन्त्र के कार्यों के लिए जैवविविधता कैसे उपयोगी है?
Answer: जैव विविधता की पारितन्त्र के कार्यों के लिए उपयोगिता (Utility of Biodiveristy for Ecosystem Functioning) – अनेक दशकों तक पारिस्थितिकविदों का विश्वास था कि जिस समुदाय में अधिक जातियाँ होती हैं वह पारितन्त्र कम जाति वाले समुदाय से अधिक स्थिर रहता है। डेविड टिलमैन (David Tilman) ने प्रयोगशाला के बाहर के भूखण्डों पर लम्बे समय तक पारितन्त्र के प्रयोग के बाद पाया कि उन भूखण्डों में जिन पर अधिक जातियाँ थीं, साल दर साल कुल जैवभार में कम विभिन्नता दर्शाई। उन्होंने अपने प्रयोगों में यह भी दर्शाया कि विविधता में वृद्धि से उत्पादकता बढ़ती है। हम यह महसूस करते हैं कि समृद्ध जैव विविधता अच्छे पारितन्त्र के लिए जितनी आवश्यक है, उतनी ही मानव को जीवित रखने के लिए भी आवश्यक है। प्रकृति द्वारा प्रदान की गई जैव विविधता की अनेक पारितन्त्र सेवाओं में मुख्य भूमिका है। तीव्र गति से नष्ट हो रही अमेजन वर्षा वन पृथ्वी के वायुमण्डल को लगभग 20 प्रतिशत ऑक्सीजन, प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रदान करता है। पारितन्त्र की दूसरी सेवा परागणकारियों; जैसे- मधुमक्खी, गुंजन मक्षिका पक्षी तथा चमगादड़ द्वारा की जाने वाली परागण क्रिया है जिसके बिना पौधों पर फल तथा बीज नहीं बन सकते । हम प्रकृति से अन्ये अप्रत्यक्ष सौन्दर्यात्मक लाभ उठाते हैं। पारितन्त्र पर्यावरण को शुद्ध बनाता है। सूखा तथा बाढ़ आदि को नियन्त्रित करने में हमारी मदद करता है।
In simple words: Biodiversity is crucial for ecosystem functioning because diverse communities are generally more stable and productive, as shown by David Tilman's experiments. It provides essential ecosystem services like oxygen production, pollination by various organisms, water purification, and regulation of floods and droughts, all vital for human well-being.

🎯 Exam Tip: When discussing the utility of biodiversity, focus on ecosystem stability, productivity (mentioning Tilman's work), and key ecosystem services such as oxygen supply, pollination, and natural disaster regulation.

 

Question 7. पवित्र उपवन क्या हैं ? उनकी संरक्षण में क्या भूमिका है?
Answer: अलौकिक ग्रूव्स या पवित्र उपवन पूजा स्थलों के चारों ओर पाये जाने वाले वनखण्ड हैं। ये जातीय समुदायों/राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित किये जाते हैं। पवित्र उपवनों से विभिन्न प्रकार के वन्य जन्तुओं और वनस्पतियों को संरक्षण प्राप्त होता है क्योंकि इनके आस-पास हानिकारक मानव गतिविधियाँ बहुत कम होती हैं। इस प्रकार ये वन्य जीव संरक्षण में धनात्मक योगदान प्रदान करते हैं।
In simple words: Sacred groves are patches of forest preserved due to religious and cultural beliefs, often found around places of worship. They play a vital role in conservation by protecting diverse flora and fauna from harmful human activities, thereby acting as effective in-situ conservation sites.

🎯 Exam Tip: Define sacred groves as culturally protected forest patches. Emphasize their role as biodiversity refugia and how cultural/religious beliefs lead to effective conservation due to minimal human interference.

 

Question 8. पारितन्त्र सेवा के अन्तर्गत बाढ़ व भू- अपरदन (सॉयल इरोजन) नियन्त्रण आते हैं। यह किस प्रकार पारितन्त्र के जीवीय घटकों (बायोटिक कम्पोनेंट) द्वारा पूर्ण होते हैं?
Answer: पारितन्त्र को संरक्षित कर बाढ़, सूखा व भू-अपरदन (soil erosion) जैसी समस्याओं पर नियन्त्रण पाया जा सकता है। वृक्षों की जड़ें मृदा कणों को जकड़े रहती हैं, जिससे जल तथा वायु प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होते हैं। वृक्षों के कटान से यह अवरोध समाप्त हो जाता है। मृदा की ऊपरी उपजाऊ परत तीव्र वायु या वर्षा के जल के साथ बहकर नष्ट हो जाती है। इसे मृदा अपरदन कहते हैं। पहाड़ों में जल ग्रहण क्षेत्रों के वृक्षों को काटने से मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है और यह अधिक गम्भीर रूप धारण कर लेती है। बाढ़ के समय नदियों का पानी किनारों से तेज गति से टकराता है और इन्हें काटता रहता है। इसके फलस्वरूप नदी का प्रवाह सामान्य दिशा के अतिरिक्त अन्य दिशाओं में भी होने लगता है। वृक्षारोपण, बाढ़ नियन्त्रण तथा मृदा अपरदन को रोकने का प्रमुख उपाय है। वृक्ष मरुस्थलों में वातीय अपरदन (wind erosion) को रोकने में उपयोगी होते हैं। वृक्ष वायु गति की तीव्रता को कम करने में सहायक होते हैं जिससे अपरदन की दर कम हो जाती है।
In simple words: Biotic components, primarily plants, control floods and soil erosion. Tree roots bind soil particles, preventing soil washout by water and wind, thus reducing erosion. Forests in water catchment areas regulate water flow, minimizing flood risks in plains.

🎯 Exam Tip: Focus on the role of vegetation, specifically tree roots, in soil binding and creating barriers against water and wind, thereby preventing erosion and regulating water flow to mitigate floods.

 

Question 9. पादपों की जाति विविधता (22 प्रतिशत), जन्तुओं (72 प्रतिशत) की अपेक्षा बहुत कम है। क्या कारण है कि जन्तुओं में अधिक विविधता मिलती है?
Answer: प्राणियों में अनुकूलन की क्षमता पौधों की अपेक्षा बहुत अधिक होती है। प्राणियों में प्रचलन का गुण पाया जाता है, इसके फलस्वरूप विपरीत परिस्थितियाँ होने पर ये स्थान परिवर्तन करके स्वयं को बचाए रखते हैं। इसके विपरीत पौधे स्थिर होते हैं, उन्हें विपरीत स्थितियों का अधिक सामना करना ही पड़ता है। प्राणियों में तन्त्रिका तन्त्र तथा अन्तःस्रावी तन्त्र पाया जाता है। इसके फलस्वरूप प्राणी वातावरण से संवेदनाओं को ग्रहण करके उसके प्रति अनुक्रिया करते हैं। प्राणी तन्त्रिका तन्त्र एवं अन्तःस्रावी तन्त्र के फलस्वरूप स्वयं को वातावरण के प्रति अनुकूलित कर लेते हैं। इन कारणों के फलस्वरूप किसी भी पारितन्त्र में प्राणियों में पौधों की तुलना में अधिक जैव विविधता पाई जाती है।
In simple words: Animals exhibit greater biodiversity than plants primarily due to their higher adaptability, mobility, and sophisticated nervous and endocrine systems. These features allow animals to respond to environmental changes, migrate to suitable conditions, and diversify into numerous niches more effectively than stationary plants.

🎯 Exam Tip: Highlight key animal characteristics like mobility, higher adaptability, and complex sensory/nervous systems as primary reasons for their greater species diversity compared to plants.

 

Question 10. क्या आप ऐसी स्थिति के बारे में सोच सकते हैं, जहाँ पर हम जान-बूझकर किसी जाति को विलुप्त करना चाहते हैं? क्या आप इसे उचित समझते हैं?
Answer: जब बाहरी जातियाँ अनजाने में या जान-बूझकर किसी भी उद्देश्य से एक क्षेत्र में लाई जाती हैं, तब उनमें से कुछ आक्रामक होकर स्थानीय जातियों में कमी या उनकी विलुप्ति का कारण बन जाती हैं। गाजर घास लैंटाना और हायसिंथ (आइकॉर्निया) जैसी आक्रामक खरपतवार जातियाँ पर्यावरण तथा अन्य देशज जातियों के लिए खतरा बन गई हैं। इसी प्रकार मत्स्य पालन के उद्देश्य से अफ्रीकन कैटफिश क्लेरियस गैरीपाइनस मछली को हमारी नदियों में लाया गया, लेकिन अब ये मछली हमारी नदियों की मूल अशल्कमीन (कैटफिश जातियों) के लिए खतरा पैदा कर रही है। इन हानिकारक प्रजातियों को हमें जान-बूझकर विलुप्त करना होगा। इसी प्रकार अनेक विषाणु जैसे-पोलियो विषाणु को विलुप्त करके दुनिया को पोलियो मुक्त करना चाहते हैं।
In simple words: Yes, it can be justifiable to intentionally eradicate certain invasive alien species or pathogens that pose a severe threat to native biodiversity, human health, or ecosystem stability. Examples include invasive weeds like Parthenium or specific disease-causing viruses like the polio virus, where their elimination benefits overall ecological balance or public welfare.

🎯 Exam Tip: When discussing intentional species extinction, differentiate between native species (which should be conserved) and invasive alien species or harmful pathogens, whose eradication can be a necessary conservation measure or public health intervention.

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

 

Question 1. उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है – (2015)
(क) मोर
(ख) सारस
(ग) कबूतर
(घ) गौरैया
Answer: (ख) सारस
In simple words: The Sarus Crane is the state bird of Uttar Pradesh.

🎯 Exam Tip: Know the state symbols (birds, animals, trees) as they are common general knowledge questions in exams related to biodiversity and environment.

 

Question 2. निम्नलिखित में से कौन-सा स्तनिन संकटग्रस्त नहीं है? (2016)
(क) लाल पाण्डा
(ख) कस्तूरी मृग
(ग) नील गाय
(घ) भारतीय बबर शेर
Answer: (ग) नील गाय
In simple words: Among the given options, the Nilgai is not considered an endangered mammal, unlike the Red Panda, Musk Deer, and Asiatic Lion which face significant threats.

🎯 Exam Tip: Familiarize yourself with lists of endangered, vulnerable, and least concern species, especially those native to India, to correctly identify their conservation status.

 

Question 3. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम किस सन में पारित किया गया था? (2014)
(क) 1942
(ख) 1972
(ग) 1912
(घ) 1991
Answer: (ख) 1972
In simple words: The Wildlife (Protection) Act was enacted in India in 1972, serving as a landmark legislation for the conservation of wildlife and their habitats.

🎯 Exam Tip: Remember important environmental protection acts and their years of enactment, as they are frequently tested in competitive and board exams.

 

Question 4. प्राकृतिक वासस्थान में जीवों का संरक्षण कहलाता है (2017)
(क) उत्थाने संरक्षण
(ख) स्वस्थाने संरक्षण
(ग) (क) व (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (ख) स्वस्थाने संरक्षण
In simple words: Conservation of organisms within their natural habitats is known as in-situ conservation.

🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between in-situ (on-site, natural habitat) and ex-situ (off-site, artificial setting) conservation methods, as this is a fundamental concept in biodiversity conservation.

 

Question 5. भारत में अभयारण्यों की कुल संख्या है – (2017)
(क) 515
(ख) 480
(ग) 520
(घ) 490
Answer: (ग) 520
In simple words: As per the provided information, there are approximately 520 wildlife sanctuaries in India.

🎯 Exam Tip: Keep up-to-date with current statistics regarding national parks and sanctuaries, as these numbers can change and are often asked in general awareness sections.

 

Question 6. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है – (2014)
(क) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(ख) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(ग) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(घ) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
Answer: (ग) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
In simple words: Jim Corbett National Park, located in Uttarakhand, is recognized as India's first national park.

🎯 Exam Tip: Knowing the first, largest, or most significant national parks and their locations is crucial for environmental studies and general knowledge. Jim Corbett is a prime example.

 

Question 7. घाना राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में स्थित है? (2016)
(क) सिक्किम
(ख) असम
(ग) राजस्थान
(घ) उत्तराखण्ड
Answer: (ग) राजस्थान
In simple words: Keoladeo Ghana National Park, famous for its birdlife, is located in the state of Rajasthan.

🎯 Exam Tip: Memorize the locations of major national parks and wildlife sanctuaries in India, as questions often link a park to its respective state.

 

Question 8. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है? (2016)
(क) असम
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) पंजाब
Answer: (क) असम
In simple words: Kaziranga National Park, renowned for its one-horned rhinoceros population, is situated in the state of Assam.

🎯 Exam Tip: Relate specific national parks to their iconic species (e.g., Kaziranga for rhinos, Gir for lions) and their geographical location to easily recall facts.

 

Question 9. एशियाई शेरों के लिए एकमात्र प्राकृतिक वास गिर राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है। (2018)
(क) उत्तराखण्ड
(ख) राजस्थान
(ग) गुजरात
(घ) मध्य प्रदेश
Answer: (ग) गुजरात
In simple words: Gir National Park, the exclusive natural habitat for Asiatic lions, is located in Gujarat, India.

🎯 Exam Tip: Identify unique conservation sites for specific iconic species, as these are often highlighted in questions. Gir's role for Asiatic lions is a prime example.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. वन्य जीवन और जैव विविधता में अन्तर बताइए। (2015)
Answer: वन्य जीवन में वे सभी प्राणी तथा पादप आते हैं जो मनुष्य के नियन्त्रण और प्रभुत्व से दूर अपने प्राकृतिक वासस्थानों में रहते हैं जबकि जैव विविधता में सभी जीव, जातियाँ, समष्टियाँ, उनके बीच आनुवंशिक विभिन्नताएँ तथा सभी समुदायों के एकत्रित सम्मिश्र व पारिस्थितिक तन्त्र आते हैं।
In simple words: Wildlife refers to undomesticated living organisms in their natural habitats, free from human control. Biodiversity, on the other hand, is a broader term encompassing the variety of all living organisms, their genetic variations, and the ecosystems they form.

🎯 Exam Tip: Clearly differentiate between the narrower concept of 'wildlife' (animals and plants living freely) and the much broader concept of 'biodiversity' (encompassing genetic, species, and ecosystem diversity).

 

Question 2. वन्य जीवन क्या है? इसके विनाश के दो मुख्य कारण बताइए ।
Answer: वन्य जीवन में वे सभी प्राणी तथा पादप आते हैं जो मनुष्य के नियन्त्रण और प्रभुत्व से दूर अपने प्राकृतिक वासस्थानों में रहते हैं। विनाश के कारण –
1. वनोन्मूलन
2. वनों में लगने वाली आग
In simple words: Wildlife comprises all plants and animals living in their natural habitats without human intervention. Its primary causes of destruction include deforestation, which destroys habitats, and forest fires, which devastate entire ecosystems.

🎯 Exam Tip: When listing causes for wildlife destruction, focus on direct human impacts like deforestation and accidental/intentional fires, as they are major contributors to habitat loss and mortality.

 

Question 3. जैव विविधता की परिभाषा लिखिए। इसके संरक्षण की दो विधियों का उल्लेख कीजिए। (2015, 16, 17)
Answer: जैव विविधता में सभी जीव, जातियाँ, समष्टियाँ, उनके बीच आनुवंशिक विभिन्नताएँ तथा सभी समुदायों के एकत्रित सम्मिश्र व पारिस्थितिक तन्त्र आते हैं। जैव संरक्षण की विधियाँ-
1. स्वस्थाने संरक्षण
2. बहिस्थाने संरक्षण
In simple words: Biodiversity is the variety of life on Earth at all levels, from genes to ecosystems. Its two main conservation methods are in-situ conservation, protecting species in their natural habitats, and ex-situ conservation, protecting them outside their natural habitats in places like zoos or seed banks.

🎯 Exam Tip: Ensure a clear, concise definition of biodiversity and accurately name and briefly describe the two primary conservation strategies: in-situ (on-site) and ex-situ (off-site).

 

Question 4. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष किस दिनांक को मनाया जाता है? इसका उद्देश्य क्या है? (2014)
Answer: जैव विविधता एवं पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
In simple words: World Environment Day is celebrated annually on June 5th with the aim of raising global awareness and encouraging action for the protection of the environment and biodiversity.

🎯 Exam Tip: Remember important environmental dates like World Environment Day (June 5th) and their associated global objectives, as these are common knowledge-based questions.

 

Question 5. आइ०यू०सी०एन० (IUCN) तथा डब्लूडब्लू०एफ० (WWF) का पूरा नाम लिखिए ।
Answer: IUCN – अन्तर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ (International Union of Conservation of Nature and Natural Resources) WWF – World Wide Fund.
In simple words: IUCN stands for the International Union for Conservation of Nature and Natural Resources, and WWF stands for the World Wide Fund for Nature. Both are prominent international organizations dedicated to biodiversity conservation.

🎯 Exam Tip: Know the full forms and basic functions of major national and international conservation organizations, as they are key players in environmental protection efforts.

 

Question 6. निम्नलिखित प्राणी कहाँ पाये जाते हैं? (2014)
Answer:
1. बबर शेर – गुजरात के काठियावाड में स्थित गिर जंगल में ।
2. बाघ – पश्चिम बंगाल में स्थित सुन्दरवन में ।
In simple words: Asiatic lions are found exclusively in the Gir Forest of Kathiawar, Gujarat, while tigers are predominantly found in the Sundarbans of West Bengal.

🎯 Exam Tip: Connect iconic species with their primary habitats or protected areas, especially those that are geographically specific, to demonstrate a good understanding of wildlife distribution.

 

Question 7. कौन-सा जन्तु अत्यधिक शिकार के कारण भारत में विलुप्त हो रहा है? (2017)
Answer: कस्तूरी मृग ।
In simple words: The Musk Deer is facing extinction in India largely due to excessive hunting for its musk, a highly prized substance used in perfumes and traditional medicine.

🎯 Exam Tip: Identify specific species that are threatened by direct human activities like poaching or hunting for valuable products, as this highlights the impact of overexploitation.

 

Question 8. भारत के राष्ट्रीय जन्तु का नाम लिखिए। इसके संरक्षण के लिए कौन-सी परियोजना प्रारम्भ की गई है? (2014)
Answer: भारत के राष्ट्रीय जन्तु का नाम 'बाघ' है। इसके संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर' परियोजना प्रारम्भ की गई है।
In simple words: The national animal of India is the tiger, and its conservation is primarily managed through Project Tiger, a major initiative launched to protect the species.

🎯 Exam Tip: Be aware of India's national symbols, especially the national animal, and key conservation projects associated with them, like Project Tiger for tigers.

 

Question 9. राष्ट्रीय पार्क एवं वन्य-जीव सैन्क्चुअरी में अन्तर बताइए। (2015)
या
उस प्रदेश तथा राष्ट्रीय उद्यान का नाम लिखिए जहाँ भारतीय गैंडे संरक्षित हैं। राष्ट्रीय उद्यान और प्राणि विहार में अन्तर बताइए । (2017)

Answer: राष्ट्रीय पार्क वन्य जीव एवं पारिस्थितिक तन्त्र दोनों के संरक्षण के लिए सुनिश्चित होते हैं। जबकि वन्य- जीव सैन्क्चुअरी केवल वन्य-जीव का संरक्षण करने के लिए सुनिश्चित होते हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिबसागर, जोरहट (असम) एवं मानस प्राणिविहार बारपोटा (असम) में भारतीय गैंडों को संरक्षित किया गया है।
In simple words: National Parks aim to protect entire ecosystems including both wildlife and their habitats, with stricter regulations and limited human activities. Wildlife Sanctuaries primarily focus on conserving a specific species or a group of animals, allowing some human activities that do not disturb the wildlife. Kaziranga National Park and Manas Wildlife Sanctuary in Assam are notable for conserving Indian rhinoceroses.

🎯 Exam Tip: Differentiate National Parks from Wildlife Sanctuaries based on their primary objectives (ecosystem vs. species protection) and the extent of human activity permitted. Knowing examples like Kaziranga for rhinos is beneficial.

 

Question 10. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित राष्ट्रीय उद्यान का नाम लिखिए। (2014, 17)
Answer: दुधवा राष्ट्रीय उद्यान।
In simple words: Dudhwa National Park is the protected area located in Lakhimpur Kheri district of Uttar Pradesh.

🎯 Exam Tip: Know the prominent national parks and sanctuaries in your specific region or state, as these are frequently asked in local board exams.

 

Question 11. वन्य जीव क्या है? कॉर्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है? (2017)
Answer: वन्य जीवन में वे सभी प्राणी तथा पादप आते हैं जो मनुष्य के नियन्त्रण और प्रभुत्व से दूर अपने प्राकृतिक वासस्थानों में रहते हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल, उत्तराखण्ड में स्थित है।
In simple words: Wildlife refers to all living organisms existing in their natural habitats without human interference. Jim Corbett National Park, known for its tiger population, is located in Nainital, Uttarakhand.

🎯 Exam Tip: Define wildlife correctly and associate famous national parks like Corbett with their correct geographical state. This links conceptual knowledge with factual details.

 

Question 12. 'तप्त स्थल (हॉट स्पॉट) क्या हैं? भारत में स्थित दो तप्त स्थलों के नाम लिखिए। (2014, 17)
Answer: वह भौगोलिक क्षेत्र जहाँ की जैव विविधता संकट में होती है, तप्त स्थल कहलाता है। हिमालय (पूर्वी हिमालय) तथा पश्चिमी घाट भारत में स्थित प्रमुख तप्त स्थल हैं।
In simple words: Biodiversity hotspots are regions with high levels of endemic species and significant habitat loss, making them critical for conservation. In India, the two major biodiversity hotspots are the Eastern Himalayas and the Western Ghats.

🎯 Exam Tip: Provide a clear definition of biodiversity hotspots (high endemism + high threat) and accurately name India's primary hotspots to secure full marks.

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. वन्य प्राणियों के विनाश के चार प्रमुख कारण लिखिए। (2014)
या
प्राणियों के विलुप्तीकरण के कारण लिखिए। (2016)

Answer: वन्य प्राणियों के विनाश के चार प्रमुख कारण निम्नवत् हैं –
1. तीव्र वनोन्मूलन जिसके कारण वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास समाप्त होते जा रहे हैं।
2. गैर-कानूनी रूप से वन्य प्राणियों का शिकार ।
3. मानव की क्रियाओं या भूलवश या प्राकृतिक कारणों से वनों में लगने वाली आग।
4. प्रदूषण ने विभिन्न प्राणियों के आवासों को विभिन्न प्रकार से दूषित कर दिया है जिससे इनमें रहने वाले जीवों का जीवनकाल कम हो गया है।
In simple words: The four main reasons for wildlife destruction are rapid deforestation causing habitat loss, illegal poaching, forest fires often due to human activities, and various forms of pollution contaminating habitats and shortening life spans of organisms.

🎯 Exam Tip: When listing causes for wildlife destruction, include a mix of habitat-related issues (deforestation), direct threats (poaching, fires), and environmental degradation (pollution) for a comprehensive answer.

 

Question 2. वन्य प्राणी उत्पादों के लिए मनुष्य का लोभ' शीर्षक पर टिप्पणी लिखिए। (2014)
Answer: स्वतन्त्रता के बाद, क्रीड़ा आखेट (game hunting) का स्थान फर, चमड़े, मांस, हाथीदाँत, औषधियों, प्रसाधनों, सुगन्ध-द्रव्यों, साज-सज्जा, स्मृति चिन्हों, संग्रहालयी निदर्शों (museum specimens) आदि के लिए, वन्य प्राणियों के चोरी और सीनाजोरी से शिकार ने ले लिया। इस प्रकार, वन्य प्राणियों का विनाश व्यापक और तीव्र गति से होने लगा। उदाहरणार्थ, एक कामोत्तेजक औषधि (aphrodisiac) के संश्लेषण में प्रयुक्त सींग के लिए गैंडे (rhinoceros) का विगत 40-50 वर्षों में व्यापक वध हुआ है। इसी प्रकार, हाथीदाँत (ivory) के लिए हाथियों का, कस्तूरी (musk-एक अत्यधिक सुगन्धित द्रव्य जो नर की नाभि के निकट स्थित एक पुटी में भरा होता है) के लिए कस्तूरी मृग (musk deer) का, चर्बी, मांस, खाल, आदि के लिए ह्वेल का, फर के लिए हिमालयी हिमचीते (Himalayan snow-leopard) का, चमड़े के लिये बाघों, लोमड़ियों, घड़ियालों, साँभर, साँपों आदि का व्यापक वध हुआ है और अब भी हो रहा है।
In simple words: Human greed for wildlife products like fur, ivory, musk, and traditional medicines has fueled illegal hunting and poaching, leading to the rapid decline and extinction of many species. Animals such as rhinos, elephants, musk deer, and big cats have been severely impacted due to demand for their specific body parts.

🎯 Exam Tip: Illustrate how the demand for various wildlife products (e.g., rhino horn, ivory, musk) drives poaching, linking human desire directly to species endangerment with specific animal examples.

 

Question 3. रेड डाटा बुक से आप क्या समझते हैं? इसकी उपयोगिता बताइए । (2014, 15)
या
रेड डाटा बुक किसे कहते हैं। इसमें उल्लिखित किन्हीं चार स्तनियों के नाम लिखिए। (2015)

Answer: विश्व संरक्षण संघ (World Conservation Union- WCU) – जिसे अन्तर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ (International Union of Conservation of Nature and Natural Resources- IUCN या IUCNNR) भी कहा जाता है, के अध्ययन से ज्ञात हुआ कि जैव विविधता को विश्व के सभी भागों में अति संकट से गुजरना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में wCU ने अध्ययन द्वारा संकटग्रस्त जीवों की सूची लिपिबद्ध की जिसे रेड डाटा बुक कहा जाता है। इस सूची में उन जातियों एवं उपजातियों को सम्मिलित किया गया जो विलोपन के खतरे से गुजर रही हैं। इसका प्रकाशन पहली बार सन् 1963 में स्विट्जरलैण्ड में किया गया जहाँ WCU का मुख्यालय है। WCU ने रेड डाटा बुक में संकटग्रस्त जातियों को विभिन्न श्रेणियों में बाँटकर विभाजित किया और उन्हें सूचीबद्ध किया। रेड डाटा बुक की सहायता से हमें संकटग्रस्त जीवों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस जानकारी की सहायता से हम उन संकटग्रस्त जीवों के संरक्षण के लिए प्रयास कर सकते हैं और उन्हें विलुप्त होने से बचा सकते हैं। इसमें उल्लिखित चार स्तनी इस प्रकार हैं-
1. काला हिरण
2. चीतल
3. चिंकारा तथा
4. तेन्दुआ ।
In simple words: The Red Data Book, published by IUCN, is a compilation of species facing extinction globally. It categorizes threatened species into various levels, providing crucial information to guide conservation efforts and prevent further biodiversity loss. Examples of Indian mammals listed include the Blackbuck, Chital, Chinkara, and Leopard.

🎯 Exam Tip: Define the Red Data Book as an IUCN publication listing threatened species, highlight its purpose (information for conservation), and provide a few examples of mammals it lists.

 

Question 4. “भारत में वन्य प्राणियों की संकटग्रस्त जातियाँ” शीर्षक पर टिप्पणी लिखिए। (2014)
या
संकटग्रस्त जातियाँ किन्हें कहते हैं? कोई दो संकटग्रस्त जातियों के उदाहरण दीजिए। (2015)
या
संकटाग्रस्त जातियों से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो संकटाग्रस्त भारतीय स्तनधारी प्राणियों के नाम लिखिए। (2017)

Answer: हमारे देश में, इस समय, वन्य स्तनियों की लगभग 81, वन्य पक्षियों की लगभग 30, सरीसृपों और उभयचरों की लगभग 15 तथा अकशेरुकियों की बहुत-सी जातियाँ संकटग्रस्त हैं अर्थात् विलुप्त होने की कगार पर हैं, इन्हें संकटग्रस्त जातियाँ कहा जाता है। इनकी पूर्ण सूची, भारतीय शासन द्वारा प्रसारित “लाल आँकड़े' (Red Data Book) नामक पुस्तक में दी गई हैं। हमारे संकटग्रस्त स्तनी मुख्यतः हैं— बबर शेर, बाघ, भेड़िये, सियार, लोमड़ियाँ, भालू, गन्ध बिलाव, लोरिस, अधिकांश जातियों के बन्दर, शल्की चींटीखोर, हिमचीता, गैंडा, जंगली गधा, जंगली सुअर, कस्तूरी मृग, कश्मीरी मृग, विविध जातियों के कुरंग, उड़न गिलहरियाँ, गंगों का सँस, सेही, गवले या गौर, जंगली भेड़े और बकरियाँ, गिब्बन, हाथी, जंगली भैंसे आदि । हमारे संकटग्रस्त पक्षी मुख्यतः हैं- कुछ जातियों की बत्तखें, बाज, समुद्री गरुड़, बाँस तीतर, पहाड़ी बटेर, भारतीय पनचिरा, स्कन्ध मुर्गाबी (spur fowl), धनेश, हुकना, चेड़ (pheasant), सारस आदि । संकटग्रस्त सरीसृप हैं- कई जातियों के कछुवे, मगरमच्छ, गोह, विषैले सर्प, अजगर इत्यादि । संकटग्रस्त उभयचर मुख्यतः हैं- जरायुजी (viviparous) टोड तथा हिमालयी सरटिका (newt)।
In simple words: Endangered species are those facing a very high risk of extinction in the wild. India has numerous endangered species across various taxa, including mammals like the Asiatic Lion, Tiger, and Snow Leopard; birds such as ducks, eagles, and pheasants; reptiles like crocodiles and turtles; and amphibians like the Himalayan Newt. These are listed in the Indian Red Data Book.

🎯 Exam Tip: Define endangered species clearly. Provide examples from different animal groups (mammals, birds, reptiles, amphibians) to demonstrate broad knowledge, and mention the Indian Red Data Book as the source.

 

Question 5. जंगली जानवरों को सुरक्षित रखना क्यों आवश्यक है? इसके लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाया गया है? (2013)
या
वन्य जीव संरक्षण क्यों आवश्यक है? इस विषय में सरकार क्या कदम उठा रही है? (2015)

Answer: जंगल में जंगली जानवर पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक (biotic factors) होते हैं। ये जंगल में विभिन्न जीवों की संख्या को सीमित रखने में सहायक होते हैं। यदि इन्हें नष्ट कर दिया जायेगा तो जंगल में अन्य जीवों की संख्या में अचानक परिवर्तन आ जायेगा, जिससे वहाँ पारिस्थितिक तन्त्र में असन्तुलन की स्थिति आ जायेगी। जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदम निम्नवत् हैं –
1. ZSI (Zoological Survey of India) – जुलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया का प्रमुख उद्देश्य जन्तुओं का सर्वेक्षण, अनुसंधान तथा पर्यवेक्षण है।
2. IBWL (Indian Board for Wildlife) – वन्य जीवन भारतीय परिषद् का गठन भी वन्य जीवों के संरक्षण के लिये ही किया गया। इसका प्रमुख कार्य राष्ट्रीय उद्यानों, जन्तु विहारों तथा चिड़ियाघरों द्वारा जन्तुओं का संरक्षण करना है।
3. भारतीय संविधान में जंगली जीवों के शिकार पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।
4. अनाधिकृत रूप से जंगलों को काटने पर रोक लगायी गयी है।
5. वृक्षारोपण का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है।
6. भारतीय जन्तु सर्वेक्षण विभाग द्वारा संकटग्रस्त जातियों का अध्ययन किया जा रहा है जिसे लाल आँकड़े की किताब (Red Data Book) में सूचीबद्ध किया जा रहा है।
In simple words: Protecting wild animals is essential because they are crucial biotic components of ecosystems, maintaining population balance and ecological stability. Their loss can cause ecosystem imbalance. The Indian government has taken steps like establishing the Zoological Survey of India (ZSI) and Indian Board for Wildlife (IBWL), banning hunting, restricting deforestation, promoting afforestation, and listing endangered species in the Red Data Book to conserve wildlife.

🎯 Exam Tip: Emphasize the ecological importance of wild animals for ecosystem balance. When listing government initiatives, mention key organizations (ZSI, IBWL), legal measures (hunting ban, deforestation control), and active programs (afforestation, Red Data Book listing).

 

Question 6. “बाघ परियोजना का वर्णन कीजिए। (2017)
Answer: बाघ परियोजना (Project Tiger) – इस परियोजना का आरम्भ सन् 1973 में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों का संरक्षण करना है। इससे सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान, कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल (उत्तराखण्ड), रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर (राजस्थान) एवं सुन्दरवन चीता अभयारण्य (पं बंगाल) हैं।
In simple words: Project Tiger is a major conservation program launched in 1973 to protect tigers in India. Its main objective is to establish and manage tiger reserves within various national parks to ensure the survival and growth of the tiger population. Notable tiger reserves include Corbett, Ranthambore, and Sundarbans.

🎯 Exam Tip: When describing Project Tiger, mention its launch year (1973), its primary goal (tiger conservation), and provide examples of key national parks or tiger reserves involved in the project.

 

Question 7. वन्यजीव की परिभाषा लिखिए। इसके संरक्षण की दो प्रमुख विधियों का वर्णन कीजिए। (2017)
Answer: वन्यजीव में वे सभी प्राणी तथा पादप आते हैं जो मनुष्य के नियन्त्रण और प्रभुत्व से दूर अपने प्राकृतिक वास स्थानों में रहते हैं। वन्य जीव संरक्षण विस्तृत रूप से दो प्रमुख विधियों द्वारा किया जाता है –
1. स्वस्थाने संरक्षण (In- situ Conservation) – स्वस्थाने संरक्षण वन्य जन्तुओं के प्राकृतिक आवास में किया जाता है। इसके लिए इन प्राकृतिक आवास स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है। निषेध की सीमा के अनुसार इन क्षेत्रों को निम्न प्रकारों में बाँटा गया है –
1. राष्ट्रीय उद्यान (National Park)
2. अभयारण (Sanctuaries)
3. जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere reserve)
4. अलौकिक ग्रूव्स तथा झीलें (Sacred grooves and lakes)
2. बहिस्थाने संरक्षण (Ex- situ Conservation) – इस संरक्षण में संकटोत्पन्न पादपों तथा जन्तुओं का उनके प्राकृतिक आवास से अलग एक विशेष स्थान पर अच्छी देखभाल की जाती है और सावधानीपूर्वक संरक्षित किया जाता है। इसके अन्तर्गत जन्तु उद्यान, वानस्पतिक उद्यान, वन्य जीव सफारी पार्क, बीज बैंक एवं जीन बैंक आदि आते हैं।
In simple words: Wildlife refers to all non-domesticated living organisms existing freely in their natural habitats. Wildlife conservation is broadly achieved through two methods: in-situ conservation, which protects species within their natural ecosystems (e.g., National Parks, Sanctuaries), and ex-situ conservation, which involves protecting them outside their natural habitats (e.g., zoos, botanical gardens, gene banks).

🎯 Exam Tip: Provide a clear definition of wildlife. Elaborate on in-situ and ex-situ conservation methods, listing specific examples for each type of protected area or facility (e.g., National Parks for in-situ; zoos/botanical gardens for ex-situ).

 

Question 8. प्राणि विहार क्या है? भारत के दो प्राणि विहारों के नाम लिखिए। (2017)
Answer: अभयारण (प्राणि विहार, Sanctuaries) – अभयारण्यों का उद्देश्य केवल वन्य जीवन का संरक्षण करना होता है। अतः इसमें व्यक्तिगत स्वामित्व, लकड़ी काटने, पशुओं को चराने आदि की अनुमति इस प्रतिबन्ध के साथ दी जाती है कि इन क्रिया-कलापों से वन्य प्राणी प्रभावित न हों। इनकी स्थापना एवं नियन्त्रण सम्बन्धित राज्य सरकार के अधीन होती है। भारत में लगभग 520 अभयारण हैं। भारत के दो प्राणि विहार-
1. जलदापारा जन्तु विहार, मदारीहाट-पश्चिमी बंगाल
2. घाना पक्षी विहार, भरतपुर-राजस्थान।
In simple words: Wildlife sanctuaries (प्राणि विहार) are protected areas aimed solely at the conservation of wildlife, where certain human activities like timber collection or grazing might be allowed if they don't disturb the animals. Two examples in India are Jaldapara Wildlife Sanctuary in West Bengal and Keoladeo Ghana Bird Sanctuary in Rajasthan.

🎯 Exam Tip: Define wildlife sanctuaries by their primary focus (species protection) and the flexibility in human activities. Provide at least two geographical examples along with their states.

 

Question 9. जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? भारत में कितने जीव-मण्डल आरक्षित क्षेत्र हैं? (2017)
या
संरक्षित जैवमण्डल क्या है? किन्हीं दो भारतीय संरक्षित जैवमण्डल के नाम लिखिए। (2018)

Answer: जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) – सन् 1971 में यूनेस्को की मनुष्य एवं जीव-मण्डल परियोजना के अन्तर्गत मानव कल्याण हेतु जीवमण्डल के संरक्षण की दृष्टि से जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्रों की स्थापना का शुभारम्भ किया गया। भारत में कुल 18 जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र हैं जिनमें से हिमालय प्रदेश का शीत मरुस्थल क्षेत्र तथा शेशाचालम प्रमुख हैं।
In simple words: Biosphere Reserves are internationally recognized protected areas established under UNESCO's Man and Biosphere (MAB) program to promote sustainable development and biodiversity conservation. India has 18 such reserves, with prominent examples including the Cold Desert in Himachal Pradesh and Seshachalam Hills.

🎯 Exam Tip: Define Biosphere Reserves as UNESCO-designated areas for conservation and sustainable use. State the total number in India (18) and name two specific examples, ensuring the names and states are correct.

 

Question 10. सिद्ध कीजिए कि “मानव-कल्याण, वन्य प्राणियों के साथ सहअस्तित्व में छिपा हुआ है।” (2014)
Answer: हजारों-लाखों वर्ष पूर्व का आदिमानव (primitive man) स्वयं एक वन्य प्राणि था जो भोजन के लिए अन्य वन्य प्राणियों का शिकार करता था। सभ्यता (civilization) और संस्कृति (culture) के उदय के साथ-साथ, प्रागैतिहासिक (prehistoric) मानव में वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम और इनके साथ सहअस्तित्व की भावना का भी उदय हुआ । प्रारम्भ में प्रागैतिहासिक मानव ने, शिकार में सहायता हेतु, कुत्तों को पाला । भूवैज्ञानिक (geological) प्रमाणों से पता चलता है कि बाद में, लगभग 5000 वर्ष पूर्व की सिन्धु घाटी सभ्यता (Indus valley civilization) तक, गाय एवं बैल, भैंस, हाथी, बकरी, मछलियाँ, मगरमच्छ आदि कई प्रकार के वन्य प्राणी मानव-जीवन से सम्बद्ध हो गये । इनके अतिरिक्त भी, भित्ति-चित्रणों में और सिक्कों, बर्तनों आदि पर खुदाई में शेर, बाघ, गैंडे, सर्प, बन्दर आदि कुछ ऐसे वन्य प्राणियों का समावेश हो गया जिनसे कि मानव घबराता या डरता था। इसके बाद, ईसापूर्व के धार्मिक दर्शनों (religious philosophies), जैसे कि हिन्दू धर्म (Hinduism), बौद्ध-धर्म (Budhhism), जैन- धर्म (Jainism) आदि में, वन्य प्राणियों के वध को रोकने हेतु, 'अहिंसा (Ahimsa or non-violence) धार्मिक सिद्धान्त (sacred tenet) के रूप में अपनाया गया। आर्यों (Aryans) ने शेर, मृग, सारस, मोर, हाथी, बकरी, घड़ियाल, बैल, गरुड़ (eagle), बत्तख आदि को देवी-देवताओं की सवारियाँ (mounts) मानकर इनका सम्मान किया। इस प्रकार उपर्युक्त वर्णन से सिद्ध होता है कि मानव-कल्याण वन्य प्राणियों के साथ सहअस्तित्व में छिपा हुआ है अर्थात् यदि मानव वन्य प्राणियों के साथ प्रेमभाव से रहेगा तो उनका कल्याण निश्चित है। परन्तु यदि वह उनका विनाश करता है तो कुछ समय पश्चात्, उनकी हानि परिलक्षित होने लगेगी ।
In simple words: Human well-being is inherently linked to co-existence with wildlife because animals play vital ecological roles and have deep cultural and spiritual significance. Ancient civilizations domesticated animals, and major religions promoted non-violence towards them, highlighting their importance to human society. Destroying wildlife leads to ecological imbalances that eventually harm humanity.

🎯 Exam Tip: Emphasize the historical, cultural, and ecological dimensions of human-wildlife co-existence. Provide examples of animal domestication, religious tenets promoting non-violence, and the overall benefit of a balanced ecosystem for human survival.

UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 12 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Biology Chapter 15 जैव विविधता और संरक्षण in printable PDF format for offline study on any device.