NCERT Solutions for Class 11 History: Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य tailored for Class 11 learners. Utilizing these History answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final UP Board evaluations.
Practice Class 11 History Solutions: Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य
Access the complete solution PDF for Class 11 History below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
UP Board Solutions For Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents (तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य)
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 History . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
संक्षेप में उत्तर दीजिए
Question 1. यदि आप रोम साम्राज्य में रहे होते तो कहाँ रहना पसन्द करते-नगरों में या ग्रामीण क्षेत्रों में? कारण बताइए ।
Answer: यदि मैं रोम साम्राज्य में निवास कर रहा होता तो नगरीय क्षेत्र में ही रहना पसन्द करता, क्योंकि
(i) राम साम्राज्य नगरों का साम्राज्य था। ऐसे में वहाँ गाँवों का बहुत कम महत्त्व था।
(ii) रोम साम्राज्य में नगरों का शासन स्वतन्त्र होता था। इससे व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती ।
(iii) सबसे बड़ा लाभ यह होता कि वहाँ खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होती और अकाल के दिनों में भी भोजन प्राप्त हो सकता था।
(iv) नगरों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अन्य सुविधाएँ अधिक और अच्छी थीं।
In simple words: मैं रोम साम्राज्य के नगरीय क्षेत्रों में रहना पसंद करता क्योंकि नगरों में अधिक सुविधाएँ, खाद्य पदार्थों की सुनिश्चित उपलब्धता और बेहतर व्यक्तिगत विकास के अवसर थे, जबकि गाँवों का महत्व कम था।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में आपके व्यक्तिगत दृष्टिकोण के साथ-साथ ऐतिहासिक तथ्यों का समर्थन महत्वपूर्ण है।
Question 2. इस अध्याय में उल्लिखित कुछ छोटे शहरों, बड़े नगरों, समुद्रों और प्रान्तों की सूची बनाइए और उन्हें नक्शों पर खोजने की कोशिश कीजिए। क्या आप अपने द्वारा बनाई गईसूची में संकलित किन्हीं 3 विषयों के बारे में कुछ कह सकते हैं?
Answer: शहरों की सूची :
गॉल, मकदूनिया, रोम, इफेसस, हिसपेनिया, बेटिका, तांजियर मोरक्को, दमस्कस, अलेक्जेण्ड्रिया, कार्थेज, कुस्तुनतुनिया, फिलिस्तीन, मदीना, मक्का, बगदाद, समरकन्द, बुखारा, अफगानिस्तान, सीरिया ।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र प्राचीन रोम साम्राज्य और उसके पड़ोसी क्षेत्रों के एक विस्तृत भौगोलिक मानचित्र को दर्शाता है। इसमें अटलांटिक महासागर से लेकर कैस्पियन सागर तक फैले हुए विभिन्न देश, पर्वत श्रृंखलाएँ (जैसे एल्प्स, पिरिनीज, कारपेथियन), प्रमुख नदियाँ (राइन, डैन्यूब, नील, दजला, फरात) और महत्वपूर्ण शहर व साम्राज्य (जैसे रोम, कुस्तुनतुनिया, अलेक्जेण्ड्रिया, फारस) दिखाए गए हैं। यह छात्रों को रोम साम्राज्य के विस्तार और उसके आसपास के भौगोलिक संदर्भ को समझने में मदद करता है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह मानचित्र भूमध्य सागर के पूर्वी भागों, लाल सागर, और अरब प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों पर केंद्रित है, जिसमें प्राचीन व्यापार मार्गों और महत्वपूर्ण शहरों को दर्शाया गया है। इसमें काला सागर, भूमध्य सागर, लाल सागर और अरब सागर जैसे प्रमुख जल निकाय शामिल हैं। मानचित्र पर कुस्तुनतुनिया, दमिश्क, सीरिया, फिलिस्तीन, मदीना, मक्का, बगदाद और फारस (ईरान) जैसे ऐतिहासिक शहर और क्षेत्र इंगित किए गए हैं। यह चित्र रोम साम्राज्य के पूर्वी विस्तार और पड़ोसी सभ्यताओं के साथ उसके संबंधों को स्पष्ट करता है।
छात्र अध्यापक की सहायता से समुद्रों, पत्तनों, प्रांतों की और सूची बना सकते हैं। आपकी सहायता के लिए उपयुक्त नक्शे प्रस्तुत किए गए हैं।
In simple words: रोम साम्राज्य से संबंधित शहरों, समुद्रों और प्रांतों की सूची में गॉल, रोम, कुस्तुनतुनिया, भूमध्य सागर और लाल सागर जैसे नाम शामिल हैं, जो साम्राज्य के विस्तृत भौगोलिक फैलाव को दर्शाते हैं।
🎯 Exam Tip: मानचित्र पर स्थानों को पहचानना और उनके ऐतिहासिक महत्व को संक्षेप में बताना अच्छे अंक दिला सकता है।
Question 3. कल्पना कीजिए कि आप रोम की एक गृहिणी हैं जो घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की सूची बना रही हैं? अपनी सूची में आप कौन-सी वस्तुएँ शामिल करेंगी?
Answer: यदि मैं रोम की गृहिणी होती तो अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्नलिखित वस्तुएँ मॅगाती
1. रोटी और मक्खन
2. सब्जियाँ
3. दूध
4. अण्डे तथा मांस
5. चीनी
6. तेल
7. बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुएँ
8. सौन्दर्य प्रसाधन
9. कपड़े धोने तथा नहाने का साबुन
10. कपड़े, दवाइयाँ आदि
In simple words: रोम की एक गृहिणी के रूप में, मैं रोटी, सब्जियाँ, दूध, अंडे, मांस, चीनी, तेल, बच्चों के सामान, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन, कपड़े और दवाइयाँ जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएँ अपनी खरीदारी सूची में शामिल करती।
🎯 Exam Tip: इस प्रश्न में दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं की सूची बनाते समय रोम साम्राज्य के आर्थिक और सामाजिक संदर्भ को ध्यान में रखना चाहिए।
Question 4. आपको क्या लगता है कि रोमन सरकार ने चाँदी में मुद्रा को ढालना क्यों बन्द किया होगा और वह सिक्कों के उत्पादन के लिए कौन-सी धातु का उपयोग करने लगे?
Answer: रोमन सरकार द्वारा चाँदी में मुद्रा ढालना इस धातु की कमी तथा मूल्यवान होने के कारण बन्द किया होगा। तत्कालीन शासन में स्पेन में चाँदी की खाने समाप्त हो गई थीं तथा सरकार के पास चाँदी के भण्डार रिक्त हो गए थे। कॉन्स्टेनटाइन ने सोने पर आधारित नई मौद्रिक प्रणाली स्थापित की और परवर्ती सम्पूर्ण पुराकाल में सोने की मुद्राओं का भारी मात्रा में प्रचलन रहा। वस्तुतः रोम में सोने के कई भण्डार थे।।
In simple words: रोमन सरकार ने चाँदी की कमी और उसके मूल्यवान होने के कारण चाँदी के सिक्के ढालना बंद कर दिया था, और इसके बजाय कॉन्स्टेनटाइन के समय से सोने के सिक्कों का उपयोग करने लगे।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न रोमन साम्राज्य की आर्थिक नीतियों और धातु संसाधनों के प्रबंधन को दर्शाता है, जिसमें मौद्रिक प्रणाली में बदलाव के कारणों पर ध्यान देना चाहिए।
संक्षेप में निबन्ध लिखिए
Question 5. अगर सम्राट त्राजान भारत पर विजय प्राप्त करने में वास्तव में सफल रहे होते और रोमवासियों का इस देश पर अनेक सदियों तक कब्जा रहा होता तो क्या आप सोचते हैं कि भारत वर्तमान समय के देश से किस प्रकार भिन्न होता?
Answer: त्राजान भारत पर विजय प्राप्त करने के लिए निकला था किन्तु सफल नहीं हो सका। यदि वह सफल हो जाता और रोमवासियों का अनेक सदियों तक कब्जा होता तो ऐसा भारत वर्तमान भारत से बिल्कुल अलग होता। वह भारत वैसा होता जैसा ब्रिटिश शासनकाल में था। रोम के निवासी एक गुलाम देश के समान व्यवहार करते और भारत के संसाधनों का दोहन करते। भारतीयों को किसी प्रकार का अधिकार प्रदान नहीं किया जाता उन्हें अपमानजनक दशाओं में जीवन व्यतीत करना पड़ता। उल्लेखनीय है कि उस काल में सोना रोम से भारत आता था और भारत सम्पन्न देश था। रोमवासियों की अधीनता स्वीकार हो जाने पर यह सम्भव नहीं होता। भारत के सभी क्षेत्रों में विकास रुक जाता।
In simple words: यदि सम्राट त्राजान भारत को जीत लेते, तो भारत ब्रिटिश शासनकाल की तरह गुलाम देश होता, जहाँ रोमवासी संसाधनों का दोहन करते और भारतीयों को कोई अधिकार नहीं मिलता, जिससे देश का विकास रुक जाता।
🎯 Exam Tip: इस काल्पनिक परिदृश्य में, उपनिवेशवाद के नकारात्मक प्रभावों और भारत के ऐतिहासिक धन पर जोर देना महत्वपूर्ण है।
Question 6. अध्याय को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसमें से रोमन समाज और अर्थव्यवस्था को आपकी दृष्टि में आधुनिक दर्शाने वाले आधारभूत अभिलक्षण चुनिए ।
Answer: रोमन समाज और अर्थव्यवस्था में दिखने वाले आधारभूत अभिलक्षण निम्नलिखित हैं
1. रोमन समाज में नाभिकीय परिवारों (Nuclear Family) का चलन था। वयस्क पुत्र परिवारों के साथ नहीं रहते थे।
2. पत्नी अपनी सम्पत्ति को अपने पति को हस्तांतरित नहीं करती थी, वह अपने पैतृक परिवार की सम्पत्ति में अपने पूरे अधिकार बनाए रखती थी। अपने पिता की मुख्य उत्तराधिकारी बनी रहती थी और पिता की मृत्यु होने पर उस सम्पत्ति की स्वतंत्र मालिक बन जाती थी।
3. रोम में साक्षरता थी। सभी नगरों में साक्षरता की दर भिन्न-भिन्न थी ।
4. जैतून के तेल का निर्यात किया जाता था।
5. रोम में व्यापार एवं वाणिज्य उन्नति पर था। बैंकिंग व्यवस्था भी प्रचलित थी।
6. रोम के विविध प्रांतों में जलशक्ति से कारखाने चलाए जाते थे।
7. सोने-चाँदी की खदानों में भी जलशक्ति का उपयोग किया जाता था।
In simple words: रोम समाज में नाभिकीय परिवारों का प्रचलन, महिलाओं को संपत्ति के अधिकार, साक्षरता का प्रसार, तथा जैतून के तेल के निर्यात, बैंकिंग और जलशक्ति से चलने वाले कारखानों के माध्यम से विकसित व्यापार एवं वाणिज्य इसके आधुनिक अभिलक्षण थे।
🎯 Exam Tip: रोमन समाज और अर्थव्यवस्था की आधुनिक विशेषताओं को सूचीबद्ध करते समय, उनके विशिष्ट उदाहरणों और समकालीन समाजों से तुलना पर ध्यान दें।
परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1. तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य कौन-सा था?
(क) रोम साम्राज्य
(ख) ब्रिटिश साम्राज्य
(ग) भारतीय साम्राज्य
(घ) रूसी साम्राज्य
Answer: (क) रोम साम्राज्य
In simple words: तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य रोम साम्राज्य था, जो यूरोप, एशिया और अफ्रीका तक विस्तारित था।
🎯 Exam Tip: यह एक सीधा तथ्यात्मक प्रश्न है; साम्राज्य के भौगोलिक विस्तार को याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 2. रोम साम्राज्य की प्रमुख भाषा थी
(क) लैटिन
(ख) अंग्रेजी
(ग) स्पेनिश
(घ) रूसी
Answer: (क) लैटिन
In simple words: रोम साम्राज्य की मुख्य भाषा लैटिन थी, जो उस समय व्यापक रूप से बोली जाती थी।
🎯 Exam Tip: साम्राज्य की आधिकारिक और प्रमुख भाषाओं को याद रखना सांस्कृतिक संदर्भ के लिए महत्वपूर्ण है।
Question 3. ऑगस्टस का एक अन्य नाम क्या था?
(क) जूलियस सीजर
(ख) ब्रूटस
(ग) ऑक्टेवियन
(घ) एलन
Answer: (ग) ऑक्टेवियन
In simple words: ऑगस्टस का एक और नाम ऑक्टेवियन था, जिसे बाद में ऑगस्टस की उपाधि मिली।
🎯 Exam Tip: रोमन सम्राटों और उनके विभिन्न नामों या उपाधियों को याद रखना इतिहास के अध्ययन में सहायक होता है।
Question 4. कॉन्स्टेनटाइन ने अपनी दूसरी राजधानी कहाँ बनाई?
(क) कुस्तुनतुनिया में
(ख) वेनिस में
(ग) इटली में
(घ) गैलीनस में
Answer: (क) कुस्तुनतुनिया में
In simple words: कॉन्स्टेनटाइन ने अपनी दूसरी राजधानी कुस्तुनतुनिया में स्थापित की, जिसे बाद में पूर्वी रोमन साम्राज्य का केंद्र बनाया गया।
🎯 Exam Tip: यह प्रश्न कॉन्स्टेनटाइन के प्रमुख योगदानों में से एक है; नए राजधानी शहर के स्थान और महत्व को याद रखें।
Question 5. हिप्पो शहर के प्रमुख बिशप कौन थे?
(क) मार्टिन लूथर
(ख) सेंट ऑगस्टाइन
(ग) कोलूमेल्ला
(घ) कॉन्स्टेनटाइन
Answer: (ख) सेंट ऑगस्टाइन
In simple words: हिप्पो शहर के प्रमुख बिशप सेंट ऑगस्टाइन थे, जो एक महत्वपूर्ण ईसाई दार्शनिक और धर्मशास्त्री थे।
🎯 Exam Tip: प्रमुख धार्मिक हस्तियों और उनके पदों को याद रखना महत्वपूर्ण है, खासकर रोमन साम्राज्य के ईसाईकरण के संदर्भ में।
Question 6. ऑगस्टस कब शासक बना था?
(क) 27 ई० पू० में
(ख) 26 ई० पू० में
(ग) 507 ई० पू० में
(घ) 230 ई० पू० में
Answer: (क) 27 ई० पू० में
In simple words: ऑगस्टस 27 ईसा पूर्व में शासक बना, जिससे रोमन साम्राज्य में एक नए युग की शुरुआत हुई।
🎯 Exam Tip: प्रमुख शासकों के सत्ता में आने की तिथियाँ ऐतिहासिक घटनाओं के क्रम को समझने के लिए आवश्यक हैं।
Question 7. पैपाइरस पत्र को प्रयोग किस रूप में किया जाता था?
(क) ईंधन के रूप में
(ख) कागज के रूप में
(ग) औषधि के रूप में
(घ) कलम के रूप में
Answer: (ख) कागज के रूप में
In simple words: पैपाइरस का उपयोग प्राचीन काल में लेखन सामग्री या कागज के रूप में किया जाता था।
🎯 Exam Tip: प्राचीन सभ्यताओं में लेखन सामग्री और उनके उपयोग को जानना महत्वपूर्ण है।
Question 8. टॉलमी किस विषय का ज्ञाता था?
(क) खगोल व भूगोल
(ख) गणित
(ग) भाषा
(घ) आयुर्वेद
Answer: (क) खगोल व भूगोल
In simple words: टॉलमी खगोल विज्ञान और भूगोल दोनों का एक महान ज्ञाता था।
🎯 Exam Tip: प्राचीन विद्वानों और उनके विशेषज्ञता के क्षेत्रों को याद रखना ज्ञान के विकास को समझने में मदद करता है।
Question 9. सॉलिड्स सिक्का किसने चलाया था?
(क) कॉन्स्टेनटाइन
(ख) प्लिनी
(ग) कोलुमेल्ला
(घ) बिलकिस
Answer: (क) कॉन्स्टेनटाइन
In simple words: सॉलिड्स सिक्का कॉन्स्टेनटाइन ने चलाया था, जो सोने का एक महत्वपूर्ण सिक्का बन गया।
🎯 Exam Tip: मौद्रिक सुधारों और संबंधित शासकों को याद रखना आर्थिक इतिहास के लिए महत्वपूर्ण है।
Question 10. ऑगस्टस के साम्राज्य को कहते थे
(क) प्रिन्सिपेट
(ख) गणतन्त्र
(ग) यूनियन
(घ) संघ
Answer: (क) प्रिन्सिपेट
In simple words: ऑगस्टस के शासनकाल को प्रिन्सिपेट कहा जाता था, जिसमें सम्राट "प्रथम नागरिक" के रूप में शासन करता था।
🎯 Exam Tip: रोमन साम्राज्य के राजनीतिक संरचनाओं और उनके नामों को समझना आवश्यक है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. रोमन साम्राज्य को कब और क्यों दो भागों में बाँटा गया ?
Answer: 350-400 ई० पू० में शासन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए रोमन साम्राज्य को पूर्वी तथा, पश्चिमी दो भागों में बाँट दिया गया।
In simple words: रोमन साम्राज्य को 350-400 ईसा पूर्व में बेहतर शासन और प्रशासन के लिए पूर्वी और पश्चिमी भागों में विभाजित किया गया था।
🎯 Exam Tip: विभाजन का कारण और समयकाल दोनों को याद रखें, क्योंकि यह साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
Question 2. वर्ष वृत्तान्त से क्या आशय है?
Answer: समकालीन इतिहासकारों द्वारा लिखा गया इतिहास वर्ष वृत्तान्त कहलाता है। ये वृत्तान्त वार्षिक आधार पर प्रतिवर्ष लिखे जाते थे ।
In simple words: वर्ष वृत्तान्त समकालीन इतिहासकारों द्वारा वार्षिक आधार पर लिखी गई ऐतिहासिक घटनाओं का विवरण होता है।
🎯 Exam Tip: इतिहास लेखन की विभिन्न शैलियों और उनके अर्थों को समझना महत्वपूर्ण है।
Question 3. रोम में गणतंत्र दिवस कब तक चला?
Answer: रोम में गणतंत्र दिवस 509 ई० पू० से 27 ई० पू० तक चला।
In simple words: रोम में गणतंत्र 509 ईसा पूर्व से 27 ईसा पूर्व तक अस्तित्व में रहा।
🎯 Exam Tip: रोमन गणतंत्र के समयकाल को याद रखना साम्राज्य के उदय को समझने में मदद करता है।
Question 4. ऑगस्टस का शासनकाल क्यों याद किया जाता है?
Answer: ऑगस्टस का शासनकाल शान्ति के लिए याद किया जाता है।
In simple words: ऑगस्टस का शासनकाल 'पैक्स रोमाना' या रोमन शांति के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें साम्राज्य में स्थिरता और समृद्धि आई।
🎯 Exam Tip: ऑगस्टस के शासनकाल की मुख्य उपलब्धि को याद रखें, जो 'रोमन शांति' की स्थापना थी।
Question 5. एम्फोरा क्या थे?
Answer: एम्फोरा ढुलाई के ऐसे मटके अथवा कन्टेनर्स थे जिनमें शराब, जैतून का तेल और दूसरे तरल पदार्थ लाए व ले जाए जाते थे।
In simple words: एम्फोरा बड़े सिरे वाले मिट्टी के कंटेनर थे जिनका उपयोग प्राचीन रोम में शराब, जैतून का तेल और अन्य तरल पदार्थों के परिवहन और भंडारण के लिए किया जाता था।
🎯 Exam Tip: प्राचीन व्यापार और परिवहन के साधनों के बारे में जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।
Question 6. बहुदेववाद का क्या अर्थ है?
Answer: बहुदेववाद का अर्थ है अनेक देवी-देवताओं की पूजा-उपासना करना
In simple words: बहुदेववाद एक धार्मिक प्रणाली है जिसमें अनेक देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।
🎯 Exam Tip: धार्मिक अवधारणाओं की स्पष्ट परिभाषाएँ याद रखना महत्वपूर्ण है।
Question 7. सीनेट क्या है?
Answer: सीनेट धनी कुलीन वर्ग का समूह था जो शासन चलाता था।
In simple words: सीनेट रोम में धनी और कुलीन वर्ग के लोगों का एक शक्तिशाली समूह था जो शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
🎯 Exam Tip: रोमन राजनीतिक संरचना में विभिन्न निकायों की भूमिका को समझना महत्वपूर्ण है।
Question 8. रोम के तीन बड़े शहरी केंद्रों के नाम बताइए ।
Answer:
(i) कॉर्थेज
(ii) सिकंदरिया
(iii) एंटिऑक
In simple words: रोम के तीन प्रमुख शहरी केंद्र कॉर्थेज, सिकंदरिया और एंटिऑक थे, जो व्यापार और संस्कृति के महत्वपूर्ण केंद्र थे।
🎯 Exam Tip: प्रमुख शहरों और उनके रणनीतिक महत्व को याद रखना साम्राज्य के भूगोल को समझने में मदद करता है।
Question 9. रोम के शहरी जीवन की दो विशेषताएँ लिखिए ।
Answer:
1. प्रत्येक शहर में सार्वजनिक स्नानगृह होता था।
2. लोगों को उच्च स्तर के मनोरंजन उपलब्ध थे।
In simple words: रोम के शहरी जीवन की दो प्रमुख विशेषताएँ थीं- सार्वजनिक स्नानगृहों की उपलब्धता और उच्च स्तर के मनोरंजन जैसे अखाड़े और थिएटर।
🎯 Exam Tip: रोमन शहरी जीवन के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को उजागर करना महत्वपूर्ण है।
Question 10. सेंट ऑगस्टाइन कौन था?
Answer: सेंट ऑगस्टाइन उत्तरी अफ्रीका के हिप्पो नामक नगर का बिशप था और चर्च के बौद्धिक इतिहास में उसका उच्चतम स्थान था ।
In simple words: सेंट ऑगस्टाइन उत्तरी अफ्रीका के हिप्पो का बिशप और ईसाई धर्म के सबसे प्रभावशाली विचारकों में से एक थे।
🎯 Exam Tip: प्रमुख धार्मिक हस्तियों के योगदान और उनके ऐतिहासिक महत्व को याद रखना आवश्यक है।
Question 11. रोमवासी किन-किनं देवताओं की पूजा करते थे?
Answer:
(i) जुपीटर
(ii) जूना
(iii) मिनर्वा
(iv) मार्स
In simple words: रोमवासी जुपीटर, जूना, मिनर्वा और मार्स जैसे अनेक प्रमुख देवी-देवताओं की पूजा करते थे, जो उनके बहुदेववादी धर्म का हिस्सा थे।
🎯 Exam Tip: रोमन देवताओं के नाम और उनके महत्व को याद रखना उनकी धार्मिक प्रथाओं को समझने में मदद करता है।
Question 12. पैपाइरस पत्र का प्रयोग किस कार्य में होता था?
Answer: पैपाइरस पत्र का प्रयोग लेखन कार्य के लिए होता था।
In simple words: पैपाइरस का मुख्य उपयोग लेखन सामग्री के रूप में किया जाता था।
🎯 Exam Tip: पैपाइरस के कार्यात्मक उपयोग पर ध्यान देना एक सरल और सीधा बिंदु है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. चौथी सदी ईसवी के उत्तरार्द्ध में सिकंदर के सैन्य अभियानों का क्या प्रभाव पड़ा?
Answer: चौथी सदी ईसवी के उत्तरार्द्ध में मेसीडोन राज्य के शासक सिकंदर ने कई सैन्य अभियान किए। सिकंदर के नियंत्रण में सभी क्षेत्रों में यूनानी संस्कृति, विचार तथा आदर्शों को सम्मिश्रण हो गया। पूरे क्षेत्र का यूनानीकरण हो गया। सिकंदर ने उत्तर अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा ईरान के अनेक भागों को जीत लिया। उसके इन अभियानों के फलस्वरूप ईरानी तथा मिस्त्री क्षेत्रों के साथ सिन्धु घाटी तक विस्तृत प्रांत एक हो गए।
In simple words: सिकंदर के सैन्य अभियानों के परिणामस्वरूप विशाल क्षेत्रों में यूनानी संस्कृति और विचारों का प्रसार हुआ, जिससे उत्तर अफ्रीका, पश्चिम एशिया और सिंधु घाटी तक एक विशाल यूनानीकरण हुआ।
🎯 Exam Tip: सिकंदर के अभियानों के सांस्कृतिक और भौगोलिक प्रभावों पर विशेष ध्यान दें, खासकर यूनानीकरण पर।
Question 2. पैपाइरस के विषय में आप क्या जानते हैं ?
Answer: पैपाइरस एक सरकण्डे जैसा पौधा था। यह पौधा मिस्र में नील नदी के किनारे उगता था। इस । पौधे से लेखन सामग्री तैयार की जाती थी। इसका उपयोग व्यापक रूप में किया जाता था। पैपाइरस पत्रों पर हजारों संविदाएँ, लेख, पत्र तथा सरकारी दस्तावेज लिखे हुए पाए गए हैं। इन्हें पैपाइरस विज्ञानियों द्वारा प्रकाशित किया गया है।
In simple words: पैपाइरस नील नदी के किनारे उगने वाला एक पौधा था जिसका उपयोग प्राचीन मिस्र और रोम में लेखन सामग्री (कागज) बनाने के लिए किया जाता था, जिस पर हजारों दस्तावेज़ लिखे गए थे।
🎯 Exam Tip: पैपाइरस की उत्पत्ति, उपयोग और ऐतिहासिक महत्व को स्पष्ट रूप से समझाएं।
Question 3. सीनेट नामक संस्था के विषय में आप क्या जानते हैं?
Answer: रोम में सीनेट कुलीन वर्ग के लोगों का एक समूह था जिसमें धनी परिवारों के लोग शामिल थे। गणतंत्र की वास्तविक सत्ता सीनेट नामक निकाय में ही निहित थी। कुलीन वर्ग के लोग सीनेट के माध्यम से ही सरकार चलाते थे। सीनेट की सदस्यता जीवन भर चलती थी। इसके लिए जन्म के स्थान पर धन और पद प्रतिष्ठा को अधिक महत्त्व दिया जाता था। जूलियस सीजर के दत्तक पुत्र तथा उत्तराधिकारी ऑक्टेवियन ने गणतंत्र को समाप्त कर दिया।
In simple words: सीनेट रोम में धनी कुलीन परिवारों का एक शक्तिशाली निकाय था, जिसके सदस्य जीवन भर सेवा करते थे और गणतंत्र की वास्तविक सत्ता उन्हीं के हाथों में थी, जिसे बाद में ऑक्टेवियन ने समाप्त कर दिया।
🎯 Exam Tip: सीनेट की संरचना, शक्तियाँ और गणतंत्र के अंत में इसकी भूमिका को रेखांकित करना महत्वपूर्ण है।
Question 4. रोम समाज में महिलाओं की दशा कैसी थी?
Answer: रोम के समाज में महिलाओं की दशा :
1. रोम के समाज में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ थी। पत्नी अपनी सम्पत्ति अपने पति को हस्तान्तरित नहीं करती थी और पैतृक सम्पत्ति पर उसका अधिकार बना रहता था।
2. महिलाएँ अपने पिता की मुख्य उत्तराधिकारी बनी रहती थीं और अपने पिता की मृत्यु होने पर उसकी सम्पत्ति की स्वतंत्र मालिक बन जाती थीं। इस प्रकार महिलाओं को पर्याप्त अधिकार प्राप्त थे ।
3. विवाह-अनुच्छेद आसान था। पति अथवा पत्नी द्वारा विवाह भंग करने के उद्देश्य से सूचना देना पर्याप्त था।
4. लड़के-लड़कियों के विवाह की आयु में पर्याप्त अन्तर था फिर भी महिलाएँ पुरुषों पर अधिकार रखती थीं।
In simple words: रोमन समाज में महिलाओं की स्थिति अपेक्षाकृत सुदृढ़ थी; वे अपनी संपत्ति की मालिक थीं, पिता की मुख्य उत्तराधिकारी बन सकती थीं, और तलाक लेना आसान था, भले ही विवाह की आयु में अंतर होता था।
🎯 Exam Tip: महिलाओं के संपत्ति अधिकारों, विरासत के नियमों और विवाह-तलाक की प्रथाओं पर ध्यान दें।
Question 5. कॉन्स्टेनटाइन के प्रमुख सुधार लिखिए ।
Answer: कॉन्स्टेनटाइन के प्रमुख सुधार निम्नखित थे :
1. इसका प्रमुख सुधार मौद्रिक क्षेत्र में है। उसने 'सॉलिड्स' नामक एक नया सिक्का चलाया जो 4.5 ग्राम शुद्ध सोने का बना था। यह सिक्का रोम साम्राज्य के पतन के बाद भी चलता रहा।
2. ये सॉलिड्स सिक्के बड़े पैमाने पर ढाले जाते थे और करोड़ों की संख्या में चलन में थे।
3. कॉन्स्टेनटाइन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि कुस्तुनतुनिया नगर का निर्माण है। यह नवीन राजधानी तीन ओर से समुद्र से घिरी हुई और सुरक्षित थी।
4. उसके काल में तेल मिलों और शीशे के कारखानों सहित ग्रामीण उद्योग-धंधों स्क्रूप्रेसों आदि का विकास हुआ ।
5. इन सबसे उसके साम्राज्य में व्यापार की खूब उन्नति हुई ।
In simple words: कॉन्स्टेनटाइन ने मौद्रिक सुधारों के तहत 'सॉलिड्स' नामक सोने का सिक्का चलाया, कुस्तुनतुनिया को नई राजधानी बनाया, और ग्रामीण उद्योगों तथा व्यापार को बढ़ावा दिया, जिससे साम्राज्य में आर्थिक उन्नति हुई।
🎯 Exam Tip: कॉन्स्टेनटाइन के मौद्रिक सुधार, नई राजधानी का निर्माण और आर्थिक विकास पर केंद्रित मुख्य बिंदुओं को याद रखें।
Question 6. “रोमवासी बहुदेववादी थे।” इस कथन को समझाइए ।
Answer: यूनान और रोमवासियों की पारम्परिक धार्मिक संस्कृति बहुदेववादी थी। ये लोग अनेक पन्थों एवं उपासना पद्धतियों में विश्वास रखते थे और जुपीटर, जूनो, मिनर्वा और मॉर्स जैसे अनेक रोमन इतालवी देवों और यूनानी तथा पूर्वी देवी-देवताओं की पूजा किया करते थे जिसके लिए उन्होंने साम्राज्य भर में हजारों मंदिर-मठ और देवालय बना रखे थे। ये बहुदेववादी स्वयं को किसी एक नाम से नहीं पुकारते थे।
In simple words: रोमवासी बहुदेववादी थे क्योंकि वे जुपीटर, जूनो, मिनर्वा और मार्स जैसे कई देवी-देवताओं की पूजा करते थे और पूरे साम्राज्य में उनके लिए मंदिर-मठ बनवाए थे, जो उनकी पारंपरिक धार्मिक संस्कृति का हिस्सा था।
🎯 Exam Tip: बहुदेववाद की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए प्रमुख रोमन देवताओं के नाम और पूजा स्थलों के निर्माण का उल्लेख करें।
Question 7. निम्नलिखित के विषय में आप क्या जानते हैं?
1. जूलियस सीजर
2. ऑगस्टस
3. मार्कस ओरिलियस
Answer:
1. जूलियस सीजर (46 ई० पू० से 44 ई० पू०) : जूलियस सीजर मौलिक रूप से रोम का एक महान् सेनापति था जिसने अनेक युद्धों तथा रोमन दासों के विद्रोह को कुचलने के पश्चात् अपने प्रतिद्वंद्वी पाम्पी की मिस्र में हत्या करा दी। उसने 46 ई० पू० में एक तानाशाह के रूप में रोम की गद्दी को प्राप्त किया था।
2. ऑगस्टस : ऑगस्टस या ऑक्टेवियन जूलियस सीजर का ही वंशज था। वह 37 ई० पू० में । रोम साम्राज्य का सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति हो गया। उसने ऑगस्टस (पवित्र) और इम्पेरेटर (राज्य का प्रथम नागरिक) नामक पदवियाँ ग्रहण कीं और 24 वर्ष तक रोम पर शासन-किया।
3. मार्कस ओरिलियस : ऑगस्टस के पश्चात् के शासकों में सबसे योग्य शासक मार्कस । ओरिलियस थी। उसने लगभग 20 वर्षों तक राज्य किया। वह योग्य सेनापति, कुशल प्रशासक व महान् दार्शनिक था।
In simple words: जूलियस सीजर एक महान सेनापति और तानाशाह थे; ऑगस्टस (ऑक्टेवियन) ने रोमन साम्राज्य की स्थापना की और 24 साल तक शासन किया; मार्कस ओरिलियस एक योग्य सेनापति, प्रशासक और दार्शनिक थे जिन्होंने 20 साल तक शासन किया।
🎯 Exam Tip: प्रत्येक व्यक्ति के प्रमुख योगदानों, उनके शासनकाल की अवधि और उनके मुख्य गुणों को संक्षिप्त और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1. रोम साम्राज्य की सामाजिक संरचना के विषय में आप क्या जानते हैं?
Answer: इतिहासकार टैसिटस ने जिन प्रारम्भिक साम्राज्य के प्रमुख सामाजिक समूहों का उल्लेख किया है; वे हैं- सीनेटर, अश्वारोही वर्ग, जनता का सम्माननीय वर्ग, निम्नतम वर्ग। तीसरी सदी के प्रारम्भिक वर्षों में सीनेटर की सदस्य संख्या लगभग 1000 थी तथा कुल सीनेटरों में लगभग आधे सीनेटर इतालवी परिवारों के थे। साम्राज्य के परवर्तीकाल में, जो चौथी सदी के प्रारम्भिक भाग में कॉन्स्टेनटाइन प्रथम के शासनकाल में आरम्भ हुआ, टैसिटस द्वारा बताए गए प्रथम दो समूह (सीनेटर और अश्वारोही) एकीकृत होकर विस्तृत कुलीन वर्ग बन गए थे। इनके कुल परिवारों में से कम-से-कम आधे परिवार अफ्रीकी अथवा पूर्वी मूल के थे। यह 'परवर्ती रोम' कुलीन वर्ग अत्यधिक धनी थी। मध्यम वर्गों में नौकरशाही और सेना की सेवा से जुड़े लोग थे किन्तु इनमें अपेक्षाकृत अधिक समृद्ध सौदागर और किसान भी शामिल थे जिनमें बहुत-से लोग पूर्वी प्रान्तों के निवासी थे। टैसिटस ने इस सम्माननीय मध्यम वर्ग को सीनेट गृहों के आश्रितों के रूप में उल्लेख किया है। बड़ी संख्या में निम्न वर्गों के समूह थे जिन्हें ह्युमिलिओरिस अर्थात् 'निम्नतर वर्ग' कहा जाता था। इनमें ग्रामीण श्रमिक बल शामिल था जिनमें बहुत से लोग स्थायी रूप से मिलों में काम करते थे।
In simple words: रोमन साम्राज्य की सामाजिक संरचना में सीनेटर, अश्वारोही, सम्मानित जनता और निम्नतम वर्ग शामिल थे; बाद में सीनेटर और अश्वारोही मिलकर एक धनी कुलीन वर्ग बन गए, जबकि मध्यम वर्ग में नौकरशाह, सैनिक, सौदागर और किसान थे, और निम्न वर्ग में ग्रामीण श्रमिक शामिल थे।
🎯 Exam Tip: रोमन समाज के विभिन्न वर्गों, उनकी विशेषताओं और समय के साथ उनकी स्थिति में हुए बदलावों पर ध्यान केंद्रित करें।
Question 2. विजेण्टाइन साम्राज्य के नारे में संक्षेप में लिखिए।
Answer: मध्य युग में रोमन सम्राट कॉन्स्टेनटाइन ने रोमन साम्राज्य के पूर्वी प्रदेशों को संगठित करके 330 ई० में पश्चिमी विजेण्टाइन साम्राज्य की स्थापना की। इस साम्राज्य की राजधानी यूनानी नगर 'विजेण्टाइन' थी। 476 ई० में जब रोमन साम्राज्य का पतन हो गया, तब विजेण्टाइन साम्राज्य ने पर्याप्त प्रसिद्धि प्राप्त की। अब उसकी राजधानी कॉन्स्टेनटिनोपल (कुस्तुनतुनिया) थी। इस साम्राज्य पर अनेक राजाओं ने शासन किया। फलस्वरूप कुस्तुनतुनिया संसार का सबसे अधिक वैभवशाली नगर बन गया। इस साम्राज्य के अंतर्गत व्यापार, वाणिज्य, शासन-प्रणाली, कानून आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति हुई ।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह मानचित्र 570 ईसा पूर्व के जस्टीनियन साम्राज्य के विस्तार को दर्शाता है, जिसमें यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया है। इसमें फ्रेंक, विजिगोथ, लोम्बार्डी जैसे विभिन्न समूह और डेन्यूब नदी, भूमध्य सागर, काला सागर तथा कैस्पियन सागर जैसे भौगोलिक बिंदु दिखाए गए हैं। कुस्तुनतुनिया (कॉन्स्टेंटिनोपल) को एक केंद्रीय बिंदु के रूप में दर्शाया गया है, जो साम्राज्य के रणनीतिक महत्व को बताता है। यह मानचित्र रोमन साम्राज्य के पतन के बाद पूर्वी रोमन या बीजान्टिन साम्राज्य की भौगोलिक स्थिति और पड़ोसी शक्तियों के साथ उसके संबंधों को स्पष्ट करता है।
साम्राज्य में सामन्तवाद का विकास हुआ और समाज में 'सर्फ प्रथा' (Serf System) प्रर्चा हुई। इस साम्राज्य में ग्रीक ऑथ्रोडॉक्स (नास्तिक) चर्च का बहुत विकास हुआ और राजा ही धर्म अध्यक्ष बने। इस काल में अनेक भवनों, नाटकघरों, गिरजाघरों आदि का निर्माण हुआ, जिन कुस्तुनतुनिया में बना 'सेण्ट सोफिया का गिरजाघर' बहुत प्रसिद्ध है। सन् 1453 ई० में तुर्की : कुस्तुनतुनिया पर आक्रमण करके विजेण्टाइन साम्राज्य को नष्ट कर दिया।
In simple words: विजेण्टाइन साम्राज्य कॉन्स्टेनटाइन द्वारा 330 ईस्वी में रोमन साम्राज्य के पूर्वी भाग को पुनर्गठित करके स्थापित किया गया था, जिसकी राजधानी कुस्तुनतुनिया थी। यह साम्राज्य व्यापार, वाणिज्य, शासन-प्रणाली और कानून में अत्यधिक विकसित हुआ, तथा 1453 ईस्वी में तुर्की आक्रमण से पहले तक ईसाई धर्म और कला का एक प्रमुख केंद्र बना रहा।
🎯 Exam Tip: विजेण्टाइन साम्राज्य की स्थापना, राजधानी, प्रमुख उपलब्धियाँ और अंत की महत्वपूर्ण तिथियों पर ध्यान दें।
Question 3. कला, भाषा, दर्शन साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में रोम की क्या देन है?
Answer:
कला के क्षेत्र में देन :
1. रोम ने कंकरीट को प्रयोग सर्वप्रथम किया।
2. वे ईंट-पत्थरों को बड़ी मजबूती से जोड़ सकते थे, इस शिल्पकला को रोम ने ही विश्व को सिखाया।
3. डाट का प्रयोग रोम ने सम्भवतः सर्वप्रथम किया। वे मजबूत डाटों के सहारे कई मंजिले मकान बना सकते थे।
4. वे मजबूत व सुंदर नहरें बनाना जानते थे।
5. उन्होंने अपने सम्राटों की मूर्तियाँ बनाकर महत्त्वपूर्ण स्थानों पर लगाई।
भाषा, दर्शन, साहित्य तथा विज्ञान के क्षेत्र में देन
भाषा : रोम के लोगों ने यूनानियों से वर्णमाला सीखकर अपनी वर्णमाला और भाषा का विकास किया। उनकी लैटिन भाषा सारे पश्चिमी यूरोप के पढ़े-लिखे लोगों की भाषा बन गई। कई आधुनिक यूरोपीय भाषाएँ; जैसे-फ्रांसीसी, स्पेनिश, इतालवी उनकी लैटिन भाषा पर आधारित हैं।
दर्शन : एषीक्यूरिन तथा स्टोक दर्शन रोम में बहुत प्रसिद्ध थे। रोम में ल्यूकीट्स, सिसरो, मार्कस, ओरीलियस आदि प्रसिद्ध दार्शनिक हुए ।
साहित्य : रोम ने साहित्य के क्षेत्र में कुछ प्रसिद्ध कवि दिए । होरेश और वर्जिल उनके महानतम कवि थे।
विज्ञान : रोम के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सेल्सस ने चिकित्साशास्त्र के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी जिसमें शल्य चिकित्सा का विस्तृत वर्णन किया गया। गैलेन नामक वैज्ञानिक ने चिकित्साशास्त्र को विशेष कोष तैयार किया। उसने रक्त संचालन का पता लगाया। खगोल तथा भूगोल के क्षेत्र में टॉलमी नामक विद्वान् नेविशेष कार्य किया। उसने तारों व ग्रहों की स्थिति का अध्ययन किया।
In simple words: रोम ने कला में कंक्रीट, मजबूत चिनाई, डाट और नहरों का निर्माण सिखाया; लैटिन भाषा पश्चिमी यूरोप में फैल गई; दर्शन में एषीक्यूरिन और स्टोक विचारकों को जन्म दिया; साहित्य में होरेश और वर्जिल जैसे कवि दिए; और विज्ञान में सेल्सस तथा गैलेन ने चिकित्सा में और टॉलमी ने खगोल-भूगोल में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
🎯 Exam Tip: कला, भाषा, दर्शन, साहित्य और विज्ञान - इन पांचों क्षेत्रों में रोम के विशिष्ट योगदानों को अलग-अलग बिंदुओं में स्पष्ट करें, जिसमें प्रमुख हस्तियों और उनकी कृतियों का उल्लेख हो।
We hope the UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.
Free study material for History
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 History Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य
Accessing Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य Solutions
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 History, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 11 History
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 03 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 History.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 11 History Chapter 3 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 History are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 History Chapter 3 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the History concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 History Chapter 3 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 History. You can access UP Board Solutions Class 11 History Chapter 3 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 History Chapter 3 तीन महाद्वीपों में फैला एक साम्राज्य in printable PDF format for offline study on any device.