Download UP Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 वंदना
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 01 वंदना using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access UP Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
श्लोकों का ससन्दर्भ अनुवाद
Question 1. (1) विश्वानि आसुव ।
[ विश्वानि = सम्पूर्ण देव सवितर् = हे सूर्यदेव! दुरितानि = पापों को परासुव= दूर करो, नष्ट करो। यद् (यत्) = जो कुछ । भद्रं = कल्याणकारी (हो)। तन्नः (तत् + नः) = वह हमें । आसुव = प्रदान करो ।]
सन्दर्भ - प्रस्तुत वैदिक मन्त्र हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत दिग्दर्शिका' के 'वन्दना' नामक पाठ से अवतरित
अनुवाद - हे सूर्यदेव! हमारे समस्त पापों को नष्ट करो (और) जो कल्याणकारी हो, वह हमें प्रदान करो।
Answer: हे सूर्यदेव, हमारे सभी पापों को दूर करें और जो हमारे लिए कल्याणकारी हो, वह हमें प्रदान करें।
In simple words: This shloka is a prayer to the Sun God (Surya Dev) asking him to remove all sins and bestow only auspicious things upon us.
🎯 Exam Tip: Focus on understanding the meaning of key Sanskrit words to correctly translate the shloka and its context. Proper referencing is also important for full marks.
Question 2. (2) ईशावास्यमिदं धनम्
[ ईशा = ईश्वर से । वास्यम् = व्याप्त है। इदम् - यह। यत् किञ्च= जो कुछ भी । जगत्यां = अखिल ब्रह्माण्ड में। जगत्-जड़-चेतनरूप जगत् । त्यक्तेन = त्यागपूर्वक । भुञ्जीथाः = (इसे) भोगते रहो । मा गृधः = (इसमें) आसक्त मत होओ (मा = मत, नहीं)। कस्य स्विद् - किसका हैं ? (अर्थात किसी का नहीं) ।]
सन्दर्भ - पूर्ववत् ।।
अनुवाद - इस अखिल ब्रह्माण्ड में (स्थित) जो यह चराचर जगत् है, वह सब ईश्वर से व्याप्त है, (इसलिए) उस ईश्वर को साथ रखते हुए (उसका सदा-सर्वदा स्मरण करते हुए) त्यागपूर्वक (इसे) भोगो, (इसमें) आसक्त मत होओ, (क्योंकि) धन (भोग्य पदार्थ) किसका है (अर्थात् किसी का भी नहीं है) ? [ अथवा, किसी के भी (कस्य स्वित्) धन पर (धनम्) ललचाओ मत-किसी के धन को मत ग्रहण करो (मा गृधः) ।]
विशेष - आशय यह है कि सांसारिक पदार्थ नाशवान् हैं, इसलिए उनमें आसक्त न होकर ईश्वर का सदा स्मरण करते हुए त्यागपूर्वक उनका भोग करो।
Answer: इस पूरे ब्रह्मांड में जो भी चर और अचर वस्तुएं हैं, वे सब ईश्वर से व्याप्त हैं। इसलिए, ईश्वर का स्मरण करते हुए त्यागपूर्वक चीजों का उपभोग करें और उनमें आसक्त न हों, क्योंकि धन किसी का भी नहीं है। सांसारिक चीजें नश्वर हैं, इसलिए उन्हें ईश्वर का ध्यान रखते हुए त्यागपूर्वक भोगना चाहिए।
In simple words: This shloka teaches detachment and contentment, stating that everything in the universe is pervaded by God, and one should enjoy things with a sense of renunciation, without greed or attachment, as material wealth is transient.
🎯 Exam Tip: Highlight the philosophical message of detachment and divine omnipresence. Explain how this applies to material possessions for a comprehensive answer.
Question 3. (3) सह नाववतु . विद्विषावहै ।
[ सह = साथ-साथ । नाववतु (नौ + अवतु) = ईश्वर हम दोनों (गुरु-शिष्य) की रक्षा करें। भुनक्तु - पालन करें। वीर्यम = शक्ति को करवावहै - (हम दोनो) प्राप्त करें। तेजस्वि- तेजोमयी । नौ - हम दोनों की। अधीतम-पढ़ी हुई विद्या ! अस्त-हो । मा विद्विषावहे = हम दोनों परस्पर द्वेष न करें ।]
सन्दर्भ - हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत दिग्दर्शिका के 'वन्दना' नामक पाठ से अवतरित कठोपनिषद् (शान्तिपाठ) के इस मन्त्र में, ईश्वर से गुरु-शिष्य के कल्याणार्थ प्रार्थना की गयी है।
अनुवाद - हे ईश्वर! आप हम दोनों (गुरु-शिष्य) की साथ-साथ रक्षा करें, साथ-साथ पालन करें, हम दोनों साथ-साथ बल प्राप्त करें, हम दोनों की अध्ययन की हुई विद्या तेजोयुक्त हो (हम कहीं किसी से विद्या में परास्त न हों), हम दोनों परस्पर (कभी) द्वेष न करें ।
Answer: हे ईश्वर, आप हम गुरु और शिष्य दोनों की साथ-साथ रक्षा करें, साथ-साथ पालन करें। हम दोनों साथ मिलकर शक्ति प्राप्त करें, हमारी पढ़ी हुई विद्या तेजस्वी हो और हम कभी एक-दूसरे से द्वेष न करें।
In simple words: This prayer from the Kathopanishad is for the well-being of both teacher and student, asking God to protect, nourish, empower, and enlighten them together, and ensure they live without mutual hatred.
🎯 Exam Tip: Emphasize the गुरु-शिष्य (teacher-student) relationship and the prayer for mutual welfare and harmony, which are central to this shloka.
Question 4. (4) उत्तिष्ठत वान्निबोधत ।
[ उत्तिष्ठत = उठो । प्राप्य = प्राप्त करो। वरान् = श्रेष्ठ मनुष्यों को । निबोधत = ज्ञान प्राप्त करो।]
सन्दर्भ - कठोपनिषद् (1/3/14) की यह पंक्ति हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत दिग्दर्शिका' के 'वन्दना नामक पाठ से अवतरित है।
अनुवाद - (हे मनुष्यो!) उठो (उद्यम करो), जागो (सावधान रहो), श्रेष्ठ मनुष्यों के समीप जाकर उनसे ज्ञान प्राप्त करो ( श्रेष्ठ अनुभवी विद्वानों के पास जाकर उनसे ज्ञान अर्जित करो)।
Answer: हे मनुष्यों! उठो, जागो और श्रेष्ठ विद्वानों के पास जाकर उनसे ज्ञान प्राप्त करो।
In simple words: This verse from the Kathopanishad urges everyone to awaken from ignorance, strive diligently, and seek knowledge from enlightened, experienced individuals.
🎯 Exam Tip: Focus on the call to action-"Utho, Jaago!"-and the importance of seeking knowledge from learned individuals, reflecting a core Upanishadic teaching.
Question 5. (5) यतो यतः पशुभ्यः ।
[यतो यतः = जहाँ-जहाँ से । समीहसे = चाहते हो । ततः = वहाँ से । नः = हमें । शन्नः (शं+नः) = हमारा (नः) कल्याण (शं)| प्रजाभ्यः = प्रजाओं (सन्तान) का। पशुभ्यः = पशुओं से (भय के योग में पञ्चमी विभक्ति होती है)।]
सन्दर्भ - हमारी पाठ्य-पुस्तक 'संस्कृत दिग्दर्शिका' के 'वन्दना' नामक पाठ से अवतरित यजुर्वेद (36/22) के इस मन्त्र में भगवान् से रक्षा करने की प्रार्थना की गयी है।
अनुवाद - हे प्रभो! तुम जहाँ-जहाँ से उचित समझो (अर्थात् जहाँ-जहाँ से हम पर संकट आने वाला हो) वहाँ से हमें निर्भय करो (अर्थात् हमारी रक्षा करो), हमारी सन्तान का कल्याण करो और हमें पशुओं से निर्भय करो।
Answer: हे प्रभु! जहाँ-जहाँ से आप उचित समझें, वहाँ-वहाँ से हमें निर्भय करें, हमारी संतानों का कल्याण करें और हमें पशुओं से भी निर्भय करें।
In simple words: This prayer from the Yajurveda asks God to protect us from all threats, wherever they may arise, ensure the well-being of our progeny, and keep us safe from animals.
🎯 Exam Tip: Emphasize the comprehensive nature of the prayer, asking for protection from all directions and for the welfare of both individuals and their offspring.
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 01 वंदना
Chapter Exercise Answers for Class 11 Hindi
Access structured UP Board textbook solutions for Chapter 01 वंदना. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 01 वंदना
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 11 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 वंदना with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 1 वंदना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 1 वंदना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 1 वंदना will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 1 वंदना in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Hindi Chapter 1 वंदना in printable PDF format for offline study on any device.