UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 Introduction to Remote Sensing

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 11 Geography. Our expert-created answers for Class 11 Geography are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय UP Board Solutions for Class 11 Geography

For Class 11 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Geography solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय solutions will improve your exam performance.

Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय UP Board Solutions PDF

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

 

Question 1. दिए गए चार विकल्पों में सही उत्तर का चुनाव करें
(i) धरातलीय लक्ष्यों का सुदूर संवेदन विभिन्न साधनों के माध्यम से किया जाता है; जैसे
(क) ABC
(ख) BCA
(ग) CAB
(घ) इनमें से कोई नहीं
Answer: (ख) BCA
In simple words: Remote sensing of terrestrial targets is performed through various means, and BCA is a method involved in this process.

🎯 Exam Tip: Understanding the different methods and tools used in remote sensing is crucial for objective-type questions.

 

(ii) निम्नलिखित में से कौन-से विद्युत चुम्बकीय विकिरण क्षेत्र का प्रयोग उपग्रह सुदूर संवेदन में नहीं होता है?
(क) सूक्ष्म तरंग क्षेत्र
(ख) अवरक्त क्षेत्र
(ग) एक्स-रे क्षेत्र
(घ) दृश्य क्षेत्र
Answer: (ग) एक्स-रे क्षेत्र
In simple words: Satellite remote sensing primarily utilizes microwave, infrared, and visible light regions of the electromagnetic spectrum, but not the X-ray region.

🎯 Exam Tip: Knowing the specific electromagnetic spectrum regions utilized (and not utilized) in satellite remote sensing is a key conceptual point.

 

(iii) चाक्षुष व्याख्या तकनीक में निम्न में से किस विधि का प्रयोग नहीं किया जाता है?
(क) धरातलीय लक्ष्यों की स्थानीय व्यवस्था
(ख) प्रतिबिम्ब के रंग परिवर्तन की आवृत्ति
(ग) लक्ष्यों को अन्य लक्ष्यों के सन्दर्भ में
(घ) आंकिक बिम्ब प्रक्रमण
Answer: (घ) आंकिक बिम्ब प्रक्रमण
In simple words: Visual interpretation techniques focus on analyzing spatial arrangement, color changes, and contextual relationships, whereas digital image processing is a distinct, non-visual method.

🎯 Exam Tip: Differentiate between visual interpretation methods and digital processing techniques as they are distinct approaches in remote sensing analysis.

 

Question 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें
(i) सुदूर संवेदन अन्य पारम्परिक विधियों से बेहतर तकनीक क्यों है?
Answer: सुदूर संवेदन युक्तियाँ ऊर्जा के वृहत्तर परिसर तथा विकिरण, परावर्तित, उत्सर्जित, अवशोषित तथा पारगत ऊर्जा पर आधारित हैं। इस पद्धति द्वारा निर्मित चित्र वस्तुस्थिति एवं भौगोलिक सामग्री का सटीक प्रदर्शन करते हैं, जबकि परम्परागत विधियाँ अनुमानों, आकलनों तथा गणितीय गणनाओं पर आधारित होती हैं जिसमें वस्तुस्थिति और क्षेत्रीय सामग्री का विशुद्ध प्रदर्शन असम्भव है, इसलिए सुदूर संवेदन को अन्य । पारस्परिक विधियों से अधिक श्रेष्ठ तकनीक माना जाता है।
In simple words: Remote sensing provides accurate representation of geographical data by directly measuring energy interactions, unlike traditional methods that rely on estimations and calculations, thus offering a more precise view.

🎯 Exam Tip: Focus on the fundamental advantages of remote sensing, such as its reliance on energy interactions and accurate representation, compared to traditional surveying methods.

 

(ii) आई० आर०एस० व इंसेट क्रम के उपग्रहों में अन्तर स्पष्ट करें।
Answer: आई०आर०एस० (भारतीय सुदूर संवेदन) उपग्रह इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रक्षेपित किए गए हैं कि इनका उपयोग भू-संसाधन, सर्वेक्षण और प्रबन्धन तथा दूरसंचार में प्रगति हेतु किया जा सके, जबकि इंसेट क्रम के उपग्रहों के माध्यम से टीवी प्रसारण, दूरसंचार, मौसम विज्ञान, जल विज्ञान तथा समुद्र विज्ञान सम्बन्धी सूचनाएँ प्राप्त हो सकें। इन दोनों प्रकार के उपग्रहों में विशेषतागत अन्तर निम्नांकित तालिका के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

तालिका 7.1: आई०आर०एस० व इंसेट क्रम के उपग्रहों में अन्तर

क्र० सं०कक्ष-सम्बन्धी विशेषताएँआई०आर०एस० उपग्रह (सूर्य तुल्यकालिक उपग्रह)इंसेट उपग्रह (भू-स्थैतिक उपग्रह)
1.ऊँचाई700 से 900 किमीलगभग 36,000 किमी
2.व्याप्ति क्षेत्र81° उ० अक्षांश से 81° द० अक्षांशग्लोब का तिहाई भाग
3.कक्षीय अवधिप्रत्येक दिन 14 कक्षीय चक्कर24 घण्टे
4.विभेदनस्पष्ट (182 मीटर से 1 मीटर)अस्पष्ट (1 किमी x 1 किमी)
5.लाभभू-संसाधन सर्वेक्षण/प्रबन्धनदूरसंचार एवं मौसम मॉनीटरन
6.भ्रमणसूर्यतुल्यकालिकपृथ्वी के परिभ्रमण दिशा से समायोजित है।

ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): इस चित्र में दो प्रकार के उपग्रहों की कक्षीय प्रणालियाँ दर्शायी गई हैं। बाईं ओर IRS (भारतीय सुदूर संवेदन) उपग्रह का सूर्य-तुल्यकालिक कक्ष दिखाया गया है, जहाँ उपग्रह ध्रुवों के ऊपर से गुजरता है और पृथ्वी के घूर्णन के साथ एक निश्चित पथचिह्न बनाता है। दाईं ओर INSAT उपग्रह का भू-स्थैतिक कक्ष दिखाया गया है, जहाँ उपग्रह पृथ्वी के भूमध्य रेखा के ऊपर एक निश्चित ऊँचाई पर स्थित रहता है, जिससे वह पृथ्वी के एक ही क्षेत्र पर लगातार निगरानी रख सकता है।
In simple words: IRS satellites are in sun-synchronous orbits, allowing them to cover the entire Earth over time, while INSAT satellites are in geostationary orbits, staying above a fixed point on the equator for continuous regional coverage.

🎯 Exam Tip: Memorize the key differences between sun-synchronous (IRS) and geostationary (INSAT) satellites, especially their applications and orbital characteristics, as this is a common comparative question.

 

(iii) पुशबूम क्रमवीक्षक की कार्यप्रणाली का संक्षेप में वर्णन करें।
Answer: पुशबूम क्रमवीक्षक बहुत सारे संसूचकों पर आधारित होता है, जिसमें क्षैतिज अक्ष पर घूर्णन करने वाले दर्पण की जगह एक लेंस लगा रहता है जो उड़ान मार्ग के समानान्तर सम्पूर्ण रेखीय जाल के आधार पर धरातल का संवेदन करता है। अतः इसकी कार्यप्रणाली बहुत सारे संसूचकों पर आधारित है, जिनकी संख्या विभेदन के कार्यक्षेत्र को क्षेत्रीय विभेदन से विभाजित करने से प्राप्त संख्या के समान होती है (चित्र 7.2)। नोट-अधिक स्पष्टता के लिए बॉक्स 7.1 में दिए गए उदाहरण का अवलोकन करें।


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र पुशबूम क्रमवीक्षक की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। इसमें एक ही पंक्ति में व्यवस्थित कई संसूचक होते हैं जो उड़ान की दिशा के समानांतर एक क्षेत्र को स्कैन करते हैं। चित्र में 10 किमी की ऊँचाई से 10x10 मीटर के स्थल विभेदन वाले कोशिकाओं को दर्शाया गया है, और यह संसूचक के तात्क्षणिक दृष्टि क्षेत्र, सेल विस्तार, वास समय तथा वेग को भी दर्शाता है। यह प्रणाली बिना किसी घूमने वाले दर्पण के सीधे पृथ्वी की सतह से डेटा एकत्र करती है।

बॉक्स 7.1
उदाहरण के लिए, फ्रांस के सुदूर संवेदन उपग्रह स्पॉट (SPOT) में लगे हुए उच्च विभेदन दृश्य विकिरणमापी संवेदन का कार्यक्षेत्र 60 किमी है तथा उसका क्षेत्रीय विभेदन 20 मीटर है। अगर हम 60 किलोमीटर अथवा 60,000 मीटर को 20 मीटर से विभाजित करें तो हमें 3,000 का आँकड़ा प्राप्त होगा अर्थात् SPOT में लगे HRV-I संवेदक में 3,000 संसूचक लगाए गए हैं। पुशबूम स्कैनर में सभी डिटेक्टर पंक्ति में क्रमबद्ध होते हैं और प्रत्येक डिटेक्टर पृथ्वी के ऊपर अधोबिन्दु दृश्य पर 20 मीटर के आयाम वाली परावर्तित ऊर्जा का संग्रहण करते हैं (चित्र 7.2)।
In simple words: A pushbroom scanner uses a linear array of detectors to capture a swath of data parallel to the satellite's flight path, employing lenses instead of rotating mirrors for sensing ground features, allowing for detailed imaging as seen in SPOT satellite data.

🎯 Exam Tip: Understand the core mechanism of a pushbroom scanner-linear detector arrays and parallel scanning-and how it differs from whiskbroom scanners, noting its advantage in resolution.

 

Question 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दें।
(i) विस्क-ब्रूम क्रमवीक्षक की कार्यविधि का चित्र की सहायता से वर्णन करें तथा यह भी बताएँ कि यह पुशबूम क्रमवीक्षक से कैसे भिन्न है?
Answer: क्रमवीक्षक (Scanner) सुदूर संवेदन उपग्रहों में संवेदन के रूप में कार्य करने वाले उपकरण हैं। ये क्रमवीक्षण (मशीन से संचालित दर्पण) हैं जो दृश्य क्षेत्र पर दृष्टि दौड़ते ही वस्तुओं को चित्रित कर लेते हैं। विस्क-ब्रूम क्रमवीक्षक (Cross Track Scanner) में घूमने वाला दर्पण व एकमात्र संसूचक स्पेक्ट्रम लगा होता है। इसका दर्पण इस प्रकार से विन्यासित होता है कि जब यह एक चक्कर पूरा करता है तो संसूचक स्पेक्ट्रम के दृश्य एवं अवरक्त क्षेत्रों में बहुत सारे सँकेरे स्पेक्ट्रमी बैंडों में प्रतिबिम्ब प्राप्त करते हुए दृश्य क्षेत्र में 90° से 120° के मध्य भाग को कवर करता है। संवेदक का यह पूरा क्षेत्र, जहाँ तक वह पहुँच सकता है, उसे स्कैनर का कुल दृश्य क्षेत्र कहा जाता है। पूरे क्षेत्र के क्रमवीक्षण के लिए संवेदक का प्रकाशयुक्त भाग एक निश्चित आयाम का होता है, जिसे तात्कालिक दृश्य क्षेत्र कहा जाता है। चित्र 7.3 में विस्क-ब्रूम स्कैनर की प्रक्रिया को दर्शाया गया है। अतः यह पुशबूम स्कैनर से इस रूप में भिन्न है कि इसमें क्षैतिज अक्ष पर घूर्णन करने वाले दर्पण पर लगे टेलिस्कोप की सहायता से धरातल के दृश्य संवेदक पर अंकित होते हैं जबकि पुशबूम में यह कार्य लेंस और बहुत सारे संसूचकों द्वारा पूरा होता है।


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र विस्क-ब्रूम क्रमवीक्षक की क्रियाविधि को दर्शाता है। इसमें एक घूमने वाला दर्पण होता है जो क्रमवीक्षण दिशा में पृथ्वी की सतह को स्कैन करता है। चित्र में 10 किमी की ऊँचाई से 10x10 मीटर के स्थल विभेदन वाले सेल, कोणीय दृष्टि क्षेत्र, क्रमवीक्षण दर और वास समय का विवरण दिया गया है। यह प्रणाली एक घूमते हुए दर्पण और एक संसूचक का उपयोग करके क्रॉस-ट्रैक स्कैनिंग करती है, जो पुशबूम स्कैनर से भिन्न है।
In simple words: A whiskbroom scanner uses a rotating mirror to sweep across the Earth's surface perpendicular to the satellite's motion, directing reflected energy to a single detector. This differs from a pushbroom scanner, which uses a fixed linear array of detectors to capture a swath of data parallel to the flight path.

🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between whiskbroom (rotating mirror, single detector) and pushbroom (linear detector array, no rotating mirror) scanners, focusing on their scanning mechanisms and implications for data acquisition.

 

(ii) चित्र 7.9 (पाठ्य-पुस्तक भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य) में हिमालय क्षेत्र की वनस्पति आवरण में बदलाव को पहचानें व सूचीबद्ध करें।
Answer: चित्र (पाठ्य-पुस्तक चित्र-7.9, पृष्ठ 105) में भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह द्वारा प्राप्त हिमालय तथा उत्तरी मैदान का है। इसमें बाएँ चित्र में मई एवं दाएँ चित्र में नवम्बर माह की परिवर्तित वनस्पति और अन्य भौगोलिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया है। ये प्रतिबिम्ब वनस्पति के प्रकार में अन्तर को दर्शाते हैं। मई के प्रतिबिम्ब में चित्र में दिखाई दे रहे लाल धब्बे शंकुधारी वन दर्शाते हैं। नवम्बर के प्रतिबिम्ब में दिखाई दे रहे अतिरिक्त लाल धब्बे पर्णपाती वन दर्शाते हैं तथा हल्का लाल रंग फसल को दर्शाता है।
In simple words: Analysis of satellite imagery (Figure 7.9) of the Himalayan region reveals seasonal changes in vegetation, with reddish patches indicating coniferous forests in May and deciduous forests in November, while light red represents crops.

🎯 Exam Tip: When analyzing satellite images for vegetation changes, pay close attention to color variations and their corresponding interpretations (e.g., different shades of red indicating different forest types or crops) across different seasons.

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

 

Question 1. सुदूर संवेदन तकनीकी से आप क्या समझते हैं? इस तकनीकी से आँकड़े प्राप्त करने की प्रक्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए।
Answer: सुदूर संवेदन तकनीकी एक सूचना संग्रहण तकनीक है। इसके लिए विद्युत प्रकाशित यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है। इसमें सबसे अधिक प्रयोग में आने वाली विधि विद्युत चुम्बकीय विकिरण के संवेदन पर आधारित है जो वस्तुओं से निरन्तर परावर्तित होती है। अतः वस्तुओं को स्पर्श किए बिना दूर से ही उनके विषय में सूचनाएँ एकत्र करने के विज्ञान को सुदूर संवेदन कहते हैं।

सुदूर संवेदन स्तर

चित्र 7.4 में उस प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है जो सुदूर संवेदन आँकड़ों को प्राप्त करने में प्रयुक्त होती है। इस प्रक्रिया के निम्नलिखित स्तर या अवस्थाएँ हैं


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र सुदूर संवेदन के आँकड़े प्राप्त करने के विभिन्न चरणों को एक प्रवाह आरेख के रूप में दर्शाता है। इसमें ऊर्जा के स्रोत से लेकर विद्युत चुंबकीय विकिरण के संचरण, भूपृष्ठ के साथ उसकी अंतःक्रिया, वायुमंडल में प्रवर्धन, संवेदन प्रणाली द्वारा ऊर्जा का अभिग्रहण, अंकीय उत्पाद का निर्माण, तथा अंततः अर्थ निर्वचन एवं विश्लेषण के माध्यम से सूचना उत्पाद प्राप्त करने तक की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है। यह संदर्भ आँकड़ों के साथ दृश्य और चित्रमय अंकों के संबंध को भी दिखाता है।

1. ऊर्जा का स्रोत,
2. स्रोत से पृथ्वी तक ऊर्जा का स्थानान्तरण,
3. पृथ्वी के धरातल के साथ ऊर्जा की अन्योन्य क्रिया,
4. परावर्तित/उत्सर्जित ऊर्जा का वायुमण्डल से प्रवर्धन,
5. परावर्तित/उत्सर्जित ऊर्जा का संवेदन द्वारा अभिसूचन,
6. प्राप्त ऊर्जा का फोटोग्राफी/अंकीय आँकड़ों के रूप में अभिसरण,
7. आँकड़ा उत्पाद से विषयानुरूप सूचना को निकालना,
8. मानचित्र एवं सारणी के रूप में आँकड़ों एवं सूचनाओं का अभिसारण।

सुदूर संवेदन तकनीकी में ऊर्जा का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत सूर्य है। सूर्य से ऊर्जा तरंगो के रूप में विस्तारित होकर प्रकाशगति \(3,00,000\) किमी/सेकण्ड की दर से) पृथ्वी के धरातल तक पहुंचती है। इसी ऊर्जा संचरण को विद्युत चुम्बकीय विकिरण कहा जाता है। सुदूर संवेदन में दृश्य ऊर्जा क्षेत्र, अवरक्त क्षेत्र व सूक्ष्म तरंग क्षेत्र सबसे अधिक उपयोगी है।

संचारित ऊर्जा भूतल पर उपस्थित वस्तुओं के साथ अन्योन्य क्रिया करती है। इससे वस्तुओ द्वारा ऊर्जा का अवशोषण, प्रेषण, परावर्तन व उत्सर्जन होता है। अन्ततः तैयार ऊर्जा पृथ्वी के तत्वों को प्रभावित करती है। इससे ऊर्जा का शोषण, स्थानान्तरण और परावर्तन होता है।

सुदूर संवेदन तकनीकी में प्रयुक्त संवेदक ऊर्जा का अभिलेख (रिकॉर्ड) रखते हैं और विकिरण विद्युतीकरण से डिजिटल इमेज में परावर्तित करते हैं। पृथ्वी पर डाडा इमेज प्राप्त हो जाने के बाद गलतियों का सुधार किया जाता है तथा सूचनाओं को इकाई में परिवर्तित कर मानचित्र प्राप्त किए जाते हैं।


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम को दर्शाता है, जिसमें गामा किरणों से लेकर रेडियो तरंगों तक विभिन्न तरंग दैर्ध्य (माइक्रोमीटर में) शामिल हैं। इसमें पराबैंगनी, अवरक्त और सूक्ष्म तरंगों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को हाइलाइट किया गया है। दृश्य स्पेक्ट्रम को 400 से 700 नैनोमीटर के बीच एक विस्तृत खंड के रूप में दिखाया गया है, जिसमें बैंगनी, नीला, पीला और लाल रंग के विभिन्न घटक दर्शाए गए हैं, जो सुदूर संवेदन में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख ऊर्जा क्षेत्रों को स्पष्ट करते हैं।
In simple words: Remote sensing is a data collection technique that uses electromagnetic radiation, primarily from the sun, to gather information about objects on Earth's surface without physical contact. The process involves stages like energy source, atmospheric interaction, sensing, data acquisition, and interpretation to produce maps and information products.

🎯 Exam Tip: When describing remote sensing, ensure you cover its definition, the role of electromagnetic radiation, and the sequential steps of data acquisition, often aided by diagrams of the process and spectrum.

 

Question 2. संवेदक क्या है? संवेदन विभेदन के प्रकार बताइए ।
Answer: संवेदक वह उपकरण/युक्ति है जो विद्युत-चुम्बकीय विकिरण ऊर्जा को एकत्रित करते हैं, उन्हें संकेतकों में बदलते हैं तथा उपयुक्त आकारों में प्रस्तुत करते हैं। आँकड़ा उत्पाद के आधार पर संवेदक दो प्रकारे के होते हैं
• फोटोग्राफी संवेदक (कैमरा) तथा
• आंकिक संवेदक (स्कैनर)।
फोटोग्राफी संवेदक (कैमरा) किसी भी लक्ष्य बिन्दुओं को एक क्षण में अभिलेखित कर लेता है, जबकि आंकिक संवेदक लक्ष्य के प्रतिबिम्ब को पंक्ति-दर-पंक्ति अभिलेखित करता है। सुदूर संवेदन उपग्रहों में आंकिक संवेदक का ही प्रयोग अधिक किया जाता है।

संवेदन विभेदन

सुदूर संवेदक धरातलीय (Spatial), वर्णक्रमीय (Spectral) तथा विकिरणमितीय विभेदनयुक्त होते हैं, जो विभिन्न धरातलीय अवस्थाओं से सम्बन्धित उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं

1. धरातलीय विभेदन-धरातलीय विभेदन भू-पृष्ठ पर दो साथ-साथ स्थित परन्तु भिन्न वस्तुओं को पहचानने की संवेदक क्षमता से सम्बन्धित है। यह एक नियम है कि धरातलीय विभेदन बढ़ने के साथ भू-पृष्ठ की छोटी-से-छोटी चीज को पहचानना व स्पष्ट रूप से देखा जाना सम्भव हो सकता है। हमारी आँखों पर लगने वाला चश्मा इसी कार्य को करता है तभी हम चश्मे के प्रयोग से पुस्तक में लिखे अक्षरों को स्पष्ट रूप से पढ़ते हैं।

2. वर्णक्रमीय स्पेक्ट्रम विभेदन-यह विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम के विभिन्न ऊर्जा क्षेत्रों (बैंड) में संवेदक के अभिलेखन की क्षमता से सम्बन्धित है। जिस प्रकार तरंगों के प्रकीर्णने से इन्द्रधनुष बनता है या हम प्रयोगशाला में प्रिज्म का प्रयोग करते हैं, उसी सिद्धान्त के विस्तृत प्रयोग से हम इन मल्टीस्पेक्ट्रल प्रतिबिम्बों को प्राप्त करते हैं।

3. रेडियोमीटिक विभेदन-विकिरणमितीय या रेडियोमीट्रिक विभेदन संवेदक की दो भिन्न लक्ष्यों की भिन्नता को पहचानने सम्बन्धित है। जितना रेडियोमीट्रिक विभेदन अधिक होगा, विकिरण अन्तर उतना ही कम होगा। इससे दो लक्ष्य क्षेत्रों के मध्य अन्तर को जाना जा सकता है।
In simple words: Sensors are devices that collect and convert electromagnetic energy into usable data, categorized as photographic or digital. Sensing resolution refers to a sensor's ability to distinguish features, encompassing spatial (detail size), spectral (wavelength range), and radiometric (energy intensity differences) aspects.

🎯 Exam Tip: Be able to define a sensor and explain the three main types of resolution (spatial, spectral, radiometric) with clear examples for each, as this is fundamental to understanding remote sensing data quality.

 

Question 3. अंकीय प्रतिबिम्ब से आप क्या समझते हैं?
Answer: अंकीय प्रतिबिम्ब अलग-अलग पिक्चर तत्त्वों के मेल से बनते हैं। इन्हें पिक्सल (Pixels) कहा जाता है। इमेज में हर पिक्सल का एक अंकीय मान होता है जो धरातल के द्विविमीय-बिम्ब को इंगित करता है। अंकीय मान को अंकीय नम्बर (DN) कहा जाता है। एक डिजिटल नम्बर एक पिक्सल के विकिरण माने का औसत होता है। यह मान संवेदक द्वारा विद्युत-चुम्बकीय ऊर्जा पर आधारित है। इसकी गहनता का स्तर इसके प्रसार (Range) को व्यक्त करता है (चित्र 7.6)।


ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र एक अंकीय प्रतिबिम्ब और उसके पिक्सल मूल्यों को दर्शाता है। बाईं ओर एक बड़े प्रतिबिम्ब का एक छोटा सा हिस्सा है, जो ग्रिड में व्यवस्थित पिक्सल को दिखाता है। दाईं ओर, प्रत्येक पिक्सल के संगत अंकीय संख्याएँ (DN values) एक तालिका में प्रस्तुत की गई हैं, जो संवेदक द्वारा अभिग्रहित विद्युत-चुंबकीय ऊर्जा की तीव्रता को संख्यात्मक रूप से दर्शाती है।
In simple words: Digital images are composed of individual picture elements called pixels, each assigned a Digital Number (DN) representing the average electromagnetic energy recorded by the sensor, indicating the intensity of the signal for that specific area.

🎯 Exam Tip: Define pixels and Digital Numbers (DN) clearly, explaining their role in representing electromagnetic energy in a digital image, and how these values contribute to image interpretation.

 

Question 4. प्रतिबिम्ब (Image) में प्रदर्शित तथ्यों की पहचान किस प्रकार की जाती है? समझाइए ।
Answer: सामान्यतः प्रतिबिम्ब में प्रदर्शित तथ्यों की पहचान और उनका विभेदन दो विधियों पर आधारित है
• कम्प्यूटर-आधारित सॉफ्टवेयर द्वारा DN मूल्य (0-255)।
• प्रतिबिम्ब और उससे सम्बन्धित मानचित्र में तुलना करके ।
प्रतिबिम्ब और उससे सम्बन्धित मानचित्र में अंकित तत्त्वों के वितरण और स्थिति निर्धारण की प्रक्रिया तुलनात्मक अध्ययन द्वारा पूरी की जाती है। केवल प्रतिबिम्ब को देखकर विभिन्न प्राकृतिक तथा मालवीय तथ्यों की पहचान निम्न प्रकार की जा सकती है

क्र०सं०भू-पृष्ठ लक्षणरंग (मानक एफ०सी०सी० में)
1.स्वस्थ वनस्पति व कृष्य क्षेत्र
• सदाबहार
• पर्णपाती
• कुंज
• शस्य भूमि
• परती भूमि
लाल से मैजेंटा
भूरे से लाल
लाल धब्बों सहित हल्का भूरा
चमकीला लाल
हल्के नीले से सफेद
2.जलाशय
• स्वच्छ जल
• आविल जलाशय
गहरे नीले से काला
हल्का नीला
3.निर्मित (आवस्य) क्षेत्र
• उच्च घन्त्व
• निम्न घनत्व
गहरे नीले से नीला हरा
हल्का नीला
4.व्यर्थ भूमि/शैल दृश्यांश
• शैल दृश्यांश
• रेतीला मरुस्थल/नदी रेत/नमक प्रभावित
• गहरे खड्ड
• उथले खड्ड
• जलाक्रान्त/नम भूमि
हल्का भूरा
हल्का नीले से सफेद
गहरा हरा
हल्का हरा
चितकबरा काला

In simple words: Facts in an image are identified using computer software to analyze Digital Numbers (DN) and by comparing the image with existing maps. Visual interpretation involves recognizing specific land cover types based on their characteristic colors and patterns in the image.

🎯 Exam Tip: For image interpretation, remember the dual approach of digital analysis (DN values) and comparative mapping. Also, be familiar with common color signatures for different land features (e.g., healthy vegetation often appears red in false-color composites).

मौखिक परीक्षा के लिए प्रश्नोत्तर

 

Question 1. उपग्रह चित्रों की व्याख्या के प्रमुख तत्त्वों के नाम लिखिए।
Answer: उपग्रह चित्रों की व्याख्या के तत्त्व हैं-आकार, आकृति, छाया, आभा, रंग, बनावट, प्रतिरूप, सम्बन्धित तत्त्व।
In simple words: The key elements for interpreting satellite images include analyzing the size, shape, shadow, tone, color, texture, pattern, and association of features.

🎯 Exam Tip: List and define the various elements of image interpretation (size, shape, color, texture, etc.) as these are fundamental concepts for understanding satellite data.

 

Question 2. इमेजरी क्या है?
Answer: सुदूर संवेदन तकनीकी से प्राप्त प्रतिबिम्ब ।
In simple words: Imagery refers to the visual representations or pictures obtained through remote sensing technology.

🎯 Exam Tip: A simple, direct definition of "imagery" in the context of remote sensing is often sufficient, focusing on it being the visual output of the technology.

 

Question 3. भारत के दो उपग्रह जो सुदूर संवेदन से सम्बन्धित हों, के नाम बताओ ।
Answer: (i) IRS-1A-1988
(ii) IRS-1B-1991
In simple words: Two prominent Indian satellites related to remote sensing are IRS-1A, launched in 1988, and IRS-1B, launched in 1991.

🎯 Exam Tip: Memorize the names and launch years of key Indian remote sensing satellites, as specific examples are often asked in viva or short-answer questions.

 

Question 4. भारत में कितने राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक स्तर के सूचना संवेदन केन्द्र हैं?
Answer: भारत में राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक स्तर के 350 सूचना संवेदन केन्द्र हैं।
In simple words: India has 350 information sensing centers at both national and regional levels to manage and process remote sensing data.

🎯 Exam Tip: Remember the approximate number of national and regional information sensing centers in India as it reflects the country's remote sensing infrastructure.

UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Geography textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Geography chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Geography Class 11 Solved Papers

Using our Geography solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest UP Board curriculum.

Are the Geography UP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography UP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Geography Chapter 7 रिमोट सेंसिंग का परिचय in printable PDF format for offline study on any device.